Blog

  • Punjab News: कार और ट्राले की टक्कर में नौजवान की मौत, क्रेन की मदद से निकाली गाड़ी बाहर, देखें वीडियो

    Punjab News: कार और ट्राले की टक्कर में नौजवान की मौत, क्रेन की मदद से निकाली गाड़ी बाहर, देखें वीडियो

    मोगाः जिले में लुधियाना फिरोजपुर रोड पर कार और ट्राले में भीषण टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि हादसे में नौजवान की मौके पर मौत हो गई। दिल दहलाने वाले हादसे में ट्राले के नीचे कार बुरी तरह से फंस गई, जिसे क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया। हादसे में मृतक की पहचान 35 वर्षीय मिट्ठू सिंह निवासी गांव दादहूर के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार यह घटना रात करीब 2 बजे हुई है।

    बताया जा रहा है कि तेज गति से आ रही कार आगे जा रहे ईंटों से भरे ट्राले के साथ टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार ईंटों से भरे ट्राले के नीचे धंस गई। करीब 4 घंटे की मशक्कत के बाद समाज सेवा संस्था के मेंबरों ने क्रेन की मदद से कार को ट्राले के नीचे से निकाला।

    लेकिन घटना में 35 वर्षीय कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि देखकर हर किसी की रूह कांप गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मचारियों ने शवर को कब्जे में लेकर कारवाई शुरू की। वहीं घटना स्थल से ट्राला चालक फरार हो गया। पुलिस ने पीड़ित परिवार के बयानों पर आगे की कारवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ट्राले चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • लाजपत नगर में हुआ Double Murder, मां-बेटे का किया कत्ल

    लाजपत नगर में हुआ Double Murder, मां-बेटे का किया कत्ल

    नई दिल्ली: दिल्ली के लाजपत नगर में डबल मर्डर से सनसनी फैल गई। यहां घर में घुसकर मां-बेटे की हत्या का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। बताया जा रहा कि मां और बेटे की चाकू मारकर हत्या की गई है। ये घटना देर रात में हुई। पुलिस डबल मर्डर मामले की जांच में शुरू कर दी है। मामले में हत्या का आरोप घर के नौकर पर लगा है।

    बताया जा रहा कि महिला के डांटने से नौकर गुस्से में था। पूरे मामले में पुलिस ने बताया कि दिल्ली के लाजपत नगर-1 में एक मां और उसके बेटे की घर के अंदर गला रेतकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद से ही घर का नौकर गायब था। हालांकि, पुलिस ने जल्द ही आरोपी नौकर को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा कि मालकिन के डांटने से नौकर आक्रोशित था। दक्षिण पूर्वी दिल्ली के लाजपत नगर में ये दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है।

    देर रात मां-बेटे की हत्या से हड़कंप है। मृत महिला की उम्र करीब 42 वर्ष थी। महिला के साथ उनके 14 वर्षीय बेटे की भी धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। पूरी घटना देर रात की बताई जा रही। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने बताया कि जब टीम मौके पर पहुंची तो कमरा अंदर से लॉक था। दरवाजा तोड़कर पुलिस अंदर गई तो वहां का हाल देख सन्न रह गई।

    महिला का शव बेडरूम में और बेटे का शव बाथरूम में मिला। पति की शिकायत पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। घटना के बाद से घर का नौकर गायब था। फिलहाल पुलिस ने आरोपी नौकर को पकड़ लिया है। उससे पूछताछ जारी है। आरोपी ने बताया कि वो मालकिन की डांट से नाराज था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

  • Jalandhar News: इस इलाके में तेजधार हथियार लेकर आए हमलावार, बाइक छोड़कर हुए फरार

    Jalandhar News: इस इलाके में तेजधार हथियार लेकर आए हमलावार, बाइक छोड़कर हुए फरार

    जालंधर, ENS: महानगर में आए दिन लड़ाई-झगड़े की घटनाएं सामने आ रही है। लोगों में पुलिस का कोई खौफ नहीं रहा। यही कारण है कि मामूली बात को लेकर लोग तेजधार हथियार लेकर हमला करने के लिए तैयार रहते है। वहीं ताजा मामला सोढ़ल रोड के पास सामने आया है, जहां देर रात कुछ हमलावरों ने घर के बाहर खड़े युवक पर हमला करने की कोशिश की।

    इस घटना के दौरान शोर-शराबा होने अन्य लोग इकट्ठा हो गए और विरोध करने लग गए। जिसके बाद लोगों का इकट्ठ देखकर हमलावर सीढ़ियों के रास्ते भागते हुए फरार हो गए। इस दौरान हमलावार अपनी बाइक भी वहीं छोड़ गए। जाते हुए हमलावरों ने घर के गेट पर तेजधार हथियारों से हमला किया। पीड़ित परिवार का कहना है कि उनके बेटे का किसी साथ कोई झगड़ा नहीं है। पीड़ित परिवार ने बताया कि वह पिता को अस्पताल से घर लेकर आए थे।

    इस दौरान बेटा एक्टिवा को लॉक करने के लिए घर से नीचे उतरा तो उस पर 25 से 30 अज्ञात हमलावरों ने हमला करने की कोशिश की। बेटे ने शोर मचाकर लोगों को इकट्ठा कर लिया और जान अपनी बचाई। लोगों को इकट्ठा होता देख हमलावार बाइक छोड़ फरार हो गए। वहीं लोगों ने घटना की सूचना थाना 8 की पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने हमलावारों के बाइक कब्जे में ले लिए है। पुलिस बाइक के नंबर के जरिए बाइक मालिक का पता लगवा रही है। पुलिस का कहना है कि पीड़ित के बयान दर्ज कर लिए है। इस मामले में बनती कार्रवाई की जाएगी।

  • शेयर बाजार की तेजी से हुई शुरुआत, Sensex में आया इतने अंक उछाल

    शेयर बाजार की तेजी से हुई शुरुआत, Sensex में आया इतने अंक उछाल

    नई दिल्लीः भारतीय शेयर बाजार में आज एक बार फिर तेजी के साथ शुरुआत हुई। दोनों प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी हरे रंग के निशान पर खुले। मिले-जुले वैश्विक रुझानों के बाद भारतीय इक्विटी सूचकांकों ने वीरवार के कारोबारी सत्र को उच्च स्तर पर खोला। एनएसई निफ्टी 50 25,500 के ऊपर खुला, जबकि बीएसई सेंसेक्स 200 अंक बढ़कर 83,600 पर खुला।

    ओवरऑल मार्केट की बात करें तो बैंक निफ्टी 34 अंक बढ़कर 57,033 पर पहुंच गया। छोटे और मिडकैप शेयरों ने भी इसका अनुसरण किया। निफ्टी मिडकैप 100 174 अंक या 0.29% बढ़कर 59,840 पर खुला। निफ्टी 50 पर सबसे ज्यादा लाभ पाने वालों में ज़ोमैटो, एशियन पेंट्स, ओएनजीसी, विप्रो और इंफोसिस शामिल थे। बाजार खुलते ही निफ्टी 50 में टॉप मूवर्स आईसीआईसीआई बैंक, इंफोसिस, एचडीएफसी बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा और ज़ोमैटो थे।

     

     

  • Phagwara News: Jyoti Palace में गौ मांस मिलने को लेकर हुआ हंगामा, देखें वीडियो

    Phagwara News: Jyoti Palace में गौ मांस मिलने को लेकर हुआ हंगामा, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः कपूरथला जिले के फगवाड़ा से बड़ी खबर सामने आई है, जहां फगवाड़ा-गोराया के बीच हाईवे पर स्थित ज्योति पैलेस क्विंटलों का गोमांस बरामद किया गया है। इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए विभिन्न हिंदू संगठनों के नेता और गौ रक्षक संस्थान के सदस्य मौके पर पहुंचे और देखा कि ढाबे के अंदर एक बड़ा फ्रीजर बनाया गया था। जिसमें क्विंटलों का गोमांस रखा हुआ था।

    बताया जा रहा है कि उक्त गोमांस पहली पसंद के फ्रोजन स्तर पर पैक पाया गया था। इसे विभिन्न होटलों में भेजा जाना था। जिसकी सूचना मिलने पर हिंदू सगंठन वहां पर पहुंच गया और उन्होंने इसका विरोध करना शुरू कर दिया। घटना स्थल पर भारी हंगामा होने के बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। इस घटना के संबंध में फगवाड़ा पुलिस के विशेष अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है।

    हिंदू संगठनों ने प्रशासन से मांग की है कि मालिकों और इस जघन्य कृत्य को अंजाम देने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। हिंदू संगठनों ने कहा है कि इस संबंध में 7 बंगाली मुसलमानों को गिरफ्तार किया गया है। जबकि वारदात का मास्टरमाइंड भागने में सफल रहा, मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि इस मामले की गहनता से जांच की जाएगी और जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी और दोषियों को सलाखों के पीछे डाला जाएगा।

  • Jalandhar News: बहन, जीजा और भाई की झड़प में एक साल के मासूम की मौत, देखें वीडियो

    Jalandhar News: बहन, जीजा और भाई की झड़प में एक साल के मासूम की मौत, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: थाना मकसूदा के अंतर्गत आते गांव वरियाणा में 2 परिवारों में मकान खाली करने लेकर झगड़ा हो गया। झगड़े के दौरान महिला के हाथ में पकड़ा एक साल का बच्चा जमीन पर गिर गया। दूसरे पक्ष के सदस्य बच्चे के ऊपर चढ़कर बच्ची की मां से मारपीट करते रहे। बच्चे नीचे गिरने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे परिवार ने इलाज के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया। बच्चे की हालत को गंभीर देखते हुए डाक्टरों ने उसे अमृतसर मेडिकल कालेज में रेफर कर दिया, जहां बच्चे की इलाज के दौरान मौत हो गई।

    मृतक की पहचान रघुवीर के रूप में हुई है। मकसूदां पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया और पीड़ित मां के बयानों पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में बच्चे की मां बेबी ने बताया कि वह पिछले साल भी कई सालों से गांव वरियाणा में रह रही है। उसके पति लेबर का काम करते हैं। वह रोजाना की तरह अपने काम पर गए हुए थे। उसने आरोप लगाते हुए कहा कि उसके रिश्तेदार पड़ोस में रहते हैं, जो उनका अपने पास रहने का विरोध जताते हैं।

    इसी के चलते उसकी बहन, जीजा और भाई उसके घर में आकर कमरा ख़ाली कर गांव से जाने के लिए कहने लगे तो उसने सभी का विरोध जताना शुरू कर दिया। पीड़िता ने आरोप लगाते हुए कहा कि उसके विरोध जताने के दौरान उसके भाई ने उसके सिर पर चप्पलों से वार करना शुरू कर दिया है। सिर पर हमला होने के दौरान उसके हाथ से बच्चा नीचे गिर गया और उसकी चाची की बहू और जीजा बच्चे के ऊपर चढ़ गए। बच्चे के ऊपर पैर आने के दौरान बच्चे की हालत गंभीर हो गई थी, जिसे देख सभी वहां से भाग गए।

    उसने आस पास के लोगों की मदद से बच्चे को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां डाक्टरों ने बच्चे की हालत नाजुक देखते हुए उसे अमरसर मेडिकल कालेज में रेफर कर दिया। हालत गंभीर होने के चलते बच्चे ने बुधवार को दम तोड़ दिया, जिसकी शिकायत उसने मकसूदा पुलिस को दे आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करवाने की मांग की। थाना मकसूदां सुधा के जांच अधिकारी एएसआई केवल सिंह ने बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया है। उन्होंने बताया कि बच्चे की मां के बयानों दर्ज किए जा रहे और वह आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लेंगे।

  • हानिया आमिर और फवाद खान, शाहिद अफरीदी, माहिरा सहित इन सेलिब्रिटीज के अकाउंट्स बैन

    हानिया आमिर और फवाद खान, शाहिद अफरीदी, माहिरा सहित इन सेलिब्रिटीज के अकाउंट्स बैन

    नई दिल्लीः जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के संबंधों में बेहद तनाव देखा गया। दोनों मुल्कों के रिश्ते अभी भी रसातल पर ही हैं। इस बीच पाकिस्तान के कुछ सेलिब्रिटीज के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर लगा प्रतिबंध हटा दिया गया था। लेकिन एक दिन बाद ही इन अकाउंट्स पर दोबारा बैन लगा दिया गया है। पाकिस्तानी सेलिब्रिटीज माहिरा खान, मावरा होकैन, युमना जैदी, हानिया आमिर और फवाद खान जैसे कलाकारों के इंस्टाग्राम और ट्विटर अकाउंट पर वीरवार सुबह बैन लगा दिया गया है।

    हालांकि, अभी तक इस पर सरकार की ओर से किसी तरह का आधिकारिक बयान नहीं आया है। 2 जुलाई को सबा कमर, मावरा होकैन, शाहिद अफरीदी, अहद रजा मीर जैसे पाकिस्तानी सेलब्स के इंस्टाग्राम अकाउंट नजर आने लगे थे। इसके अलावा हम टीवी, ARY डिजिटल औऱ हर पाल जियो जैसे पाकिस्तानी यूट्यूब चैनल भी एक्सेस हो रहे थे। लेकिन वीरवार सुबह इन सेलिब्रिटीज के इंस्टाग्राम अकाउंट भारत में अवेलेबल नहीं है। मीडिया रिपोर्ट की माने तो अचानक खबर आई कि कुछ पाकिस्तानी सेलेब्स के अकाउंट्स और चैनलों पर से बैन हट गया है।

    मावरा होकैन, युमना जैदी, अहद रजा मीर और दानिश तैमूर जैसे सितारों के इंस्टाग्राम अकाउंट्स भारत में फिर से दिखने लगे थे। इसके अलावा कुछ यूट्यूब चैनल जैसे ह्यूम टीवी और एआरवाय डिजिटल भी अनब्लॉक हो गए थे। लेकिन इस खबर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया। कई भारतीय यूजर्स ने इसे लेकर नाराजगी जताई और सरकार से सवाल पूछा कि आखिर बैन क्यों हटाया गया। कुछ ने इसे पहलगाम हमले के पीड़ितों और सेना के जवानों के बलिदान का अपमान बताया था।

     

  • आज का राशिफल 3 जुलाई, 2025

    आज का राशिफल 3 जुलाई, 2025

     आज आषाढ़ शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि गुरुवार का दिन है। अष्टमी तिथि आज दोपहर 2 बजकर 7 मिनट तक रहेगी। आज शाम 6 बजकर 36 मिनट तक परिघ योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर 1 बजकर 51 मिनट तक हस्त नक्षत्र रहेगा। इसके आलावा आज श्री दुर्गाष्टमी व्रत है।

    मेष राशि:आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज आपको किसी से धन की प्राप्ति हो सकती है। आज आपकी मुलाकात किसी खास व्यक्ति से होगी, जिससे मिलकर आपको प्रसन्नता होगी। आपके बच्चे आज आपकी हर बात मानेंगे, परिवार में शांति का माहौल बना रहेगा। महिलाओं के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा, आज आप लोग किसी सामाजिक समारोह में शामिल होंगे। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को आज अपनी पढाई को एक नयी दिशा देने की जरुरत है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा जिससे आज आप अपने काम को तीव्र गति से करेंगे।

     

    वृष राशि:आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज आपको बिजनेस में धन लाभ होगा, भौतिक सुख की प्राप्ति होगी। आज आपको काम के सिलसिले में कहीं बाहर जाना पड़ सकता है। रिश्तों में ताल मेल बना रहेगा, बच्चों के साथ पिकनिक पर जाने का प्लान बना सकते हैं। कला जगत से जुड़े व्यक्तियों को किसी अवार्ड फंक्शन में जाने का अवसर प्राप्त होगा। आज आपको किसी शारीरिक समस्या से छुटकारा मिलेगा। सम्पति को लेकर चल रहे विवाद का आज निपटारा हो सकता है। आज आप अपने कार्यों को समय पर पूरा करेंगे, जिससे मानसिक शांति बनी रहेगी।

     

    मिथुन राशि:आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। जो लोग किसी प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट करने का प्लान बना रहे हैं, आज उनको एक बड़ी डील का ऑफर मिलेगा। सामाजिक सेवा क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज और अच्छा काम करने का अवसर प्राप्त होगा। आज आपको किसी पारम्परिक परम्परा को निभाने का अवसर प्राप्त होगा। आज आपकी मुलाकात सगे संबंधियों से होगी, स्नेह मिलेगा। लंबे समय से चली आ रही किसी समस्या का समाधान होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, खान पान का उचित ध्यान रखें। आज आपका मन आध्यात्म से जुड़ा रहेगा, किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।

     

    कर्क राशि:आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है। आज आप पार्टनरशिप में अपने बिजनेस को आगे बढ़ाएंगे। आज आप जीवनसाथी के साथ शॉपिंग करने जायेंगे। आज आपको संतान पक्ष से विशेष सूचना मिल सकती है। आज आप भाई बहनों के साथ खूब इंजॉय करेंगे। आज आपको किसी बड़ी जिम्मेदारी का दायित्व प्राप्त होगा। आज आपका मित्र आपसे मदद मांग सकता है, आपको उसकी मदद अवश्य करनी चाहिए। समाज में आपकी स्थिति मजबूत बनी रहेगी, मान सम्मान की प्राप्ति होगी। आज आप लोगों को गुरुजनों का आशीर्वाद मिलेगा , बिगड़े काम बनेंगे।

     

    सिंह राशि:आज का दिन आपके लिए मिला जुला रहेगा। व्यापार में धन लाभ होने के साथ साथ खर्च की अधिकता बनी रहेगी। दांपत्य जीवन में सुधार होगा, परिवार में खुशियां आयेंगी। आज बच्चे आपसे पढ़ने लिखने के लिए विदेश जाने की बात कर सकते है। किसी भी शुभ काम के लिए निकलने से पहले, आज आप गुरु का आशीर्वाद जरुर लें। स्वास्थ्य आपका ठीक रहेगा, बाहर की चीजें खाने से परहेज करें। राजनीति से जुड़े कुछ मामलों में आज आपको सतर्क रहने की आवश्यकता है। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा है, उनको आज किसी अच्छे कॉलेज में एडमिशन मिलने की संभावना बन रही है।

     

    कन्या राशि:आज का दिन आपके लिए खास रहने वाला है। आज का दिन आप खुद के साथ बिताना पसंद करेंगे। संगीत से जुड़े लोगों को आज एक अच्छा ऑफर मिलेगा, जिससे उनको करियर में आगे बढ़ने में मदद मिलेगी। आज आप अपने अच्छे स्वभाव के कारण लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करेंगे। अविवाहित व्यक्तियों के लिए आज का दिन अच्छा है, आप लोगों को अच्छे रिश्ते का प्रस्ताव मिल सकता है। नौकरी में कार्यरत व्यक्तियों को आज ऑफिस में सहकर्मी का सहयोग प्राप्त होगा। आज आपको किसी के माध्यम से धन लाभ होगा। कुल मिलाकर आज का दिन आप अच्छे से बिताएंगे।

     

    तुला राशि:आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। आज आपको व्यापार में बड़ा धन लाभ होगा, भौतिक सुख सुविधाओं का लाभ उठाएंगे। पारिवारिक माहौल खुशनुमा बना रहेगा, जीवनसाथी के साथ ट्रिप पर जाने का प्लान बना सकते है। नौकरी में कार्यरत व्यक्तियों का स्थान परिवर्तन हो सकता है। आज आपके सगे सम्बन्धियों से रिश्ते बेहतर होंगे। आज आप किसी व्यक्ति की मदद करेंगे, सामाजिक तौर पर आपकी स्थिति ठीक बनी रहेगी। छात्र जीवन से जुड़ीं किसी समस्या का समाधान होगा। जो भी व्यक्ति वाहन खरीदना चाहता है, आज उसके लिए अच्छा दिन है।

     

    वृश्चिक राशि:आज का दिन आपके लिए मिला जुला रहने वाला है। आज आप किसी कवि संगोष्ठी में जा सकते है, जहां अनुभवी व्यक्तियों से मुलाकात होगी। जीवनसाथी के साथ आज आप सामंजस्य बनाकर रखेंगे। आज आप किसी सार्वजनिक मंच पर अपने विचार साझा करेंगे, जहां लोग आपसे प्रभावित होंगें। रोजगार के नए मार्ग प्रशस्त होंगे, आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आज आपको पैतृक सम्पति का लाभ मिलेगा, जो आपके काम में सहायता करेगा।

     

    धनु राशि:आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। आज आपको बिजनेस में बड़ा आर्डर मिलने वाला है, जो आपके व्यापार को आगे बढ़ाने में मदद करेगा। दाम्पत्य जीवन खुशहाल बना रहेगा, आज आप बच्चों के साथ इंजॉय करेंगे। कला जगत से जुड़े लोगों को आज अनुभवी व्यक्तियों के साथ काम करने का मौका मिलेगा। होटल मैनेजमेंट में आज आप एक नयी शुरुआत कर सकते है। दिन भर की भागदौड़ के साथ आज आप अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें, समय से खाए पियें।

     

    मकर राशि:आज का दिन आपके लिए ठीक ठाक रहने वाला है। आपके हंसमुख स्वभाव के कारण आज आपके बहुत सारे काम बनेंगे। लोग आज आपकी तारीफ करेंगे, जिससे आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। वैवाहिक जीवन में खुशियां होंगी, रिश्ते में नयापन आएगा। आज आप अपने भाई बहनों के साथ बाहर खाना खाने जायेंगे। सेवा क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज मान सम्मान की प्राप्ति होगी। जिन लोगों की ईश्वर में आस्था है, उनको आज एक अलग ही अनुभव होगा, जिससे उनकी आस्था और प्रगाढ़ होने वाली है।

     

    कुंभ राशि:आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली रहेगा। आज आपको व्यापार में बड़ा धन लाभ होगा। दाम्पत्य जीवन में खुशियां आएंगी, जीवनसाथी के साथ आज आप डिनर पर जायेंगे। मेडिकल के स्टूडेंट को आज कुछ नए चलेंजेस फेस करने पड़ सकते है। म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़े हुए व्यक्तियों को आज पहचान मिलेगी। आज आप दोस्त से मिलने उसके घर जा सकते है, कुछ विशेष काम को लेकर बातें होगी। आज आपका मन ध्यान में लगेगा, जिससे मानसिक शांति का अनुभव होगा।

     

    मीन राशि:आज का दिन आपके लिए मिला जुला रहने वाला है। व्यापारिक दृष्टिकोण से लाभ की स्थिति ठीक रहेगी। रिश्तों में चल रही अनबन में सुधार होगा, घर परिवार में ख़ुशी बनी रहेगी। काम के सिलसिले में आपको अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है, जो आपके लिए लाभदायक साबित होगी। आज ऑफिस में बॉस आपकी तारीफ करेंगे, सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य आपका ठीक रहेगा, संतुलित भोजन ग्रहण करें। अगर आप आज किसी नए बिजनेस की शुरुआत करना चाहते है, तो थोड़ा रुक जाएं।

  • Mumbai News: इस इलाके मे हुआ Blast, एक घायल, देखें वीडियो

    Mumbai News: इस इलाके मे हुआ Blast, एक घायल, देखें वीडियो

    मुंबई: घाटकोपर इलाके में गावदेवी मंदिर के पास एक घर में विस्फोट हो गया। जानकारी के अनुसार गैस सिलेंडर फटने से धमाके की आवाज आई थी। जिससे आस पास के लोग डर गए और अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे मे ओम प्रकाश यादव घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए राजावाड़ी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घाटकोपर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक बलवंत देशमुख ने बताया कि यह हादसा कुकर के प्रेशर विस्फोट के कारण हुआ था। घाटकोपर के गावदेवी में रामदास बाबा चॉल में गैस सिलेंडर विस्फोट में एक व्यक्ति घायल हुआ है, जो अस्पताल में भर्ती है। जिसका उपचार चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां और घाटकोपर पुलिस मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार जिस घर में गैस विस्फोट हुआ, वहां एक अवैध पेंट फैक्ट्री चलाई जा रही थी। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
  • Haryana News: Businessman पर जानलेवा हमला कर 2 लाख लूटने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Haryana News: Businessman पर जानलेवा हमला कर 2 लाख लूटने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंचकूला: पुलिस ने एक फैक्टरी संचालक पर जानलेवा हमले व लूट के कर भागने वाले हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान वीरपाल सिंह निवासी गांव खेड़ी, गुलफाम उर्फ गोन्नी निवासी गांव टाबर, अभिषेक खान निवासी गांव बागवाली, और कासिल अली निवासी गांव समलहेड़ी के रूप में हुई है। पुलिस ने चारों आरोपियों को अदालत में पेश कर दो दिन का पुलिस रिमांड हासिल कर लिया है, ताकि रिमांड के दौरान आरोपियों से घटना में प्रयोग किए गए हथियारों की बरामदगी की जा रही है।

    डीसीपी क्राइम अमित दहिया ने प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए बताया पीड़ित मनीष निवासी गांव मानकटबरा ने रायपुर रानी थाना में शिकायत दी थी कि उसकी पंचकूला में फैक्टरी है और 1 अप्रैल की रात को अपनी कार में सवार होकर फैक्टरी जा रहा था, तभी एक अन्य कार से गोल्डी नामक युवक अपने साथियों सहित उतरा और लोहे की रोड से मनीष की गाड़ी के शीशे तोड़े। इसके बाद गंडासी और लोहे की रॉड से मनीष पर जानलेवा हमला कर दिया गया, जिससे उसका हाथ गंभीर रूप से कट गया।

    हमलावरों ने मौके से 2 लाख रुपये भी लूट लिए थे, जिसके बाद उनकी टीम ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच के दौरान गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पहले भी मारपीट, लड़ाई-झगड़ा और अवैध खनन से जुड़े कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं मुख्य आरोपी गोल्डी के खिलाफ भी संगीन धाराओं के तहत कई केस पहले से दर्ज हैं, जिसकी तलाश पुलिस टीमें लगातार कर रही हैं