Blog

  • अब्दुल कलाम के सहयोगी रहे महान भौतिक वैज्ञानिक डॉ. राजगोपाला चिदंबरम का निधन

    अब्दुल कलाम के सहयोगी रहे महान भौतिक वैज्ञानिक डॉ. राजगोपाला चिदंबरम का निधन

    नई दिल्ली: भारत के प्रसिद्ध भौतिक विज्ञानी और पोखरण परमाणु परीक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले डॉ. राजगोपाला चिदंबरम का शनिवार को निधन हो गया। वह 88 वर्ष के थे। परमाणु ऊर्जा विभाग (डीएई) के अनुसार डॉ. चिदंबरम ने मुंबई के जसलोक अस्पताल में अंतिम सांस ली।

    डॉ. चिदंबरम का जन्म 1936 में हुआ था और वह चेन्नई के प्रेसीडेंसी कॉलेज और भारतीय विज्ञान संस्थान, बेंगलुरु के छात्र रहे थे। उन्होंने भारत सरकार के प्रमुख वैज्ञानिक सलाहकार (2001-2018) के रूप में भी कार्य किया। इसके अलावा, वह भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र के निदेशक (1990-1993) और परमाणु ऊर्जा आयोग के अध्यक्ष (1993-2000) रहे।

    चिदंबरम ने 1974 में भारत के पहले परमाणु परीक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और 1998 में पोखरण-द्वितीय परमाणु परीक्षण के दौरान परमाणु ऊर्जा विभाग की टीम का नेतृत्व किया। इन योगदानों के कारण भारत को एक परमाणु शक्ति के रूप में स्थापित किया गया। चिदंबरम ने उच्च दाब भौतिकी, क्रिस्टलोग्राफी और पदार्थ विज्ञान में महत्वपूर्ण शोध किया। उनके कार्यों ने इन क्षेत्रों में वैज्ञानिक समुदाय की समझ को नया दिशा दी।

    चिदंबरम ने भारत में सुपर कंप्यूटरों के स्वदेशी विकास की पहल की और राष्ट्रीय ज्ञान नेटवर्क की संकल्पना को तैयार किया, जिससे देशभर के शैक्षणिक और अनुसंधान संस्थानों को जोड़ा गया। इसके अलावा, उन्होंने ग्रामीण प्रौद्योगिकी और इलेक्ट्रॉनिक लेनदेन सुरक्षा जैसी पहलें शुरू की, जिससे भारत के विकास को और बल मिला।

    चिदंबरम को 1975 में पद्मश्री और 1999 में पद्म विभूषण जैसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। उन्हें कई विश्वविद्यालयों से मानद डॉक्टरेट की उपाधि मिली और वह कई भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान अकादमियों के सदस्य थे।

  • ISRO की बड़ी कामयाबी: अंतरिक्ष में अंकुरित हुए लोबिया के बीज; सामने आई तस्वीर

    ISRO की बड़ी कामयाबी: अंतरिक्ष में अंकुरित हुए लोबिया के बीज; सामने आई तस्वीर

    नई दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी कि (ISRO) ने एक और बड़ा कामयाबी हासिल किया है। इसरो ने अंतरिक्ष में लोबिया के बीजों को अंकुरित कराने में सफलता मिली है। अंतरिक्ष में लोबिया के बीजों को अंकुरित किया गया है। उम्मीद है कि जल्द इनमें पत्ते भी निकलेंगे। लोबिया की इन बीजों को स्पेड X के साथ 30 दिसंबर को PSLV C 60 रॉकेट से भेजा गया था।   इस प्रयोग के जरिए वैज्ञानिकों को यह समझने में मदद मिलेगी कि अंतरिक्ष में पौधों को किस तरह उगाया जा सकता है, जिसकी मदद लंबे स्पेस ऑपरेशन्स में मिलेगी। 30 दिसंबर को अंतरिक्ष में भेजे गए थे बीज ISRO ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर एक ट्वीट करके इस बारे में जानकारी दी। उसने लिखा, ‘स्पेस में जीवन का आरंभ! VSSC का CROPS (कंपैक्ट रिसर्च मॉड्यूल फॉर ऑर्बिटल प्लांट स्टडीज) प्रयोग PSLV-C60 POEM-4 पर सफलतापूर्वक हुआ। चार दिन में लोबिया के बीजों में हुआ अंकुरण, पत्तियां जल्द ही निकलने की उम्मीद।’ बता दें कि लोबिया के इन बीजों को स्पेड X मिशन के साथ 30 दिसंबर को PSLV C 60 रॉकेट से भेजा गया था।
  • Punjab News: राजीनामा करने गई महिला ने ASI पर थप्पड़ मारने के लगाए आरोप, हुआ हंगामा, देखें वीडियो

    Punjab News: राजीनामा करने गई महिला ने ASI पर थप्पड़ मारने के लगाए आरोप, हुआ हंगामा, देखें वीडियो

    अमृतसरः पंजाब पुलिस आए दिन अपने कारनामों के चलते सुर्खियों में रहती है। वहीं ताजा मामला अमृतसर से सामने आया है, जहां अमृतसर के थाना कंटोनमेंट में शिकायत पर राजीनामा कराने आई एक महिला ने एएसआई पर थप्पड़ मारने के आरोप लगाए है। जबकि दूसरी ओर एएसआई का कहना है कि महिला ने उसे थप्पड़ मारा है। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए पीड़ित और एएसआई अपने मुंह पर थप्पड़ के निशान दिखाने लग गए। इस घटना को लेकर थाने में काफी हंगामा होना शुरू हो गया।

    मामले की जानकारी देते पीड़ित महिला मोनिका धीर ने बताया कि उसके पति का किसी के साथ पैसों का लेन-देने को लेकर विवाद चल रहा था। जिसके चलते उक्त व्यक्ति ने पीड़ित के पति पर दुकान में आकर हमला कर दिया और पति को बेहरमी से पीटा। इस मामले को लेकर दोनों पक्षों की ओर से थाने में शिकायत दी गई थी। इस मामले को लेकर आज दोनों पक्षो को पुलिस ने थाने में बुलाया था।

    मोनिका का कहना है कि थाने में उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही थी और बार-बार मेरे पति को थाने में बने लॉकअप में डालने की धमकियां दी जा रही थी। इसी बीच पुलिसकर्मी ने मेरे चेहरे पर थप्पड़ जड़ दिया। महिला ने बताया कि थाने में कोई महिला पुलिसकर्मी मौजूद नहीं है और पुलिस जानबूझकर हम पर दबाव बना रही है। पीड़िता ने प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है।

    दूसरी ओर एएसआई ने बताया थाने में दोनों पक्षों को बुलाया गया था। इसी बीच उक्त महिला का पति पुलिस के साथ गलत व्यवहार कर रहा था। जिसके चलते उसने महिला के पति को रोकने की कोशिश की तो महिला आगे आ गई और उसे थप्पड़ लग गया। एएसआई ने कहा कि उसने जानबूझकर किसी को थप्पड़ नहीं मारा। एएसआई का कहना है कि महिला ने उस पर थप्पड़ मारा है और उसके मुंह पर थप्पड़ का निशान भी है।

  • Punjab News: गन्ने का रस बेचने की आड़ में आरोपी करता था ये काम, पुलिस ने किया गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: गन्ने का रस बेचने की आड़ में आरोपी करता था ये काम, पुलिस ने किया गिरफ्तार, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः जिले में गन्ने का रस्स बेचने की आड़ में व्यक्ति सरकारी पाबंदीशुदा सामान बेच रहा था। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, आरोपी गन्ने के रस की आड़ के घातक चाइना डोर बेच रहा था, जिसकी सूचना जैसे ही पुलिस को मिली तो कादियां पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी को काबू कर लिया और आरोपी के कब्जे से 768 गट्टू बरामद किए। आरोपी की पहचान सोनू के रूप में हुई है।

    मामले की जानकारी देते हुए डीसएसपी राजेश कक्कड़ ने बताया कि सोनू गन्ने के रस्स बेचने की आड़ में घातक चाइना डोर बेच रहा था। जिसकी सूचना स्पेशल सेल की टीम को मिली। जिसके बाद गुप्त सूचना के आधार पर 768 गट्टू सहित सोनू को गिरफ्तार कर लिया है। सोनू के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

    वहीं डीएसपी ने लोगों से चाइना डोर का इस्तेमाल नहीं करने की अपील की है। उन्होंने कहाकि यदि कोई विक्रेता चाइना डोर बेचता पकड़ा गया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। बसंत पचंमी को लेकर चाइना डोर पर नकेल कसने के लिए ड्रोन के जरिए लोगों पर पैनी नजर रखी जाएगी।

  • Gun Point पर गैस एजेंसी के मैनेजर से 3.21 लाख रुपए छीनकर बाइक सवार लुटेरे फरार, देखें वीडियो

    Gun Point पर गैस एजेंसी के मैनेजर से 3.21 लाख रुपए छीनकर बाइक सवार लुटेरे फरार, देखें वीडियो

    हापुड़ : पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में दिन दहाड़े बाइक सवार लुटेरों ने गैस एजेंसी के मैनेजर को निशाना बनाया। दरअसल, परतापुर रोड पर तमचे (Gun Point) के बल पर 3 बदमाश निर्मल गैस एजेंसी के मैनेजर से 3.21 लाख की नगदी छीनकर फरार हो गए। मिली जानकारी के अनुसार पीड़ि बैंक में कैश जमा करवाने के लिए जा रहा था, कि रास्ते में बाइक सवार लुटेरों ने तमंचे के बल नगदी से भरा बैग छीन लिया और घटना को अंजाम देकर फरार हो गए।

    पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। वहीं पुलिस ने पीड़ित के बयान दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। गैस एजेंसी के मालिक गौरव ने बताया कि उनके मैनेजर वर्मा बैंक में कैश जमा करवाने के लिए जा रहे थे कि रास्ते में गन प्वाइंट पर मैनेजर वर्मा को लुटेरों ने काबू कर लिया और नगदी से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। बैग में 3.21 लाख रुपए थे।

  • बजाज कैपिटल इंश्योरेंस ब्रोकिंग लिमिटेड में भरे जाएंगे 15 पद

    बजाज कैपिटल इंश्योरेंस ब्रोकिंग लिमिटेड में भरे जाएंगे 15 पद

    ऊनासुशील पंडित: मैसर्ज बजाज कैपिटल इंश्योरेंस ब्रोकिंग लिमिटेड ऊना द्वारा 15 पद सेल्स और फील्ड मार्केटिंग में नियमित आधार पर भरे जाएंगे। यह जानकारी जिला रोजगार अधिकारी अक्षय शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए साक्षात्कार 8 जनवरी को प्रातः 10 बजे उप रोजगार कार्यालय बंगाणा में लिया जाएगा। इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 12वीं और किसी भी स्ट्रीम में स्नातक होना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी की आयु 18 से 25 वर्ष और वेतन 12 हजार रुपये प्रतिमाह निर्धारित किया गया है।

    अक्षय शर्मा ने बताया कि योग्य व इच्छुक अभ्यर्थी अपने योग्यता प्रमाण पत्र, जन्मतिथि, रोजगार कार्यालय पंजीकरण कार्ड, आधार कार्ड नम्बर, दो पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ व मूल प्रमाण पत्र सहित साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए 9736912969 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

  • राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना में राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय शिविर शुरू

    राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना में राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय शिविर शुरू

    ऊनासुशील पंडित: राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ शनिवार को किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना के इस वर्ष सात दिवसीय विशेष शिविर की थीम “यूथ फॉर माय भारत एंड यूथ फॉर डिजिटल लिटरेसी”है। इस विशेष शिविर के उद्घाटन सत्र की मुख्यातिथि महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. मीता शर्मा रहीं। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि डॉ के.के. पाण्डेय रहे। कार्यक्रम की शुरुआत विद्या की अधिष्ठात्री देवी माँ सरस्वती के समक्ष द्वीप प्रज्वलित करके किया गया। कार्यक्रम में स्वयंसेवियों ने विभिन्न प्रकार की सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं। मुख्यातिथि ने स्वयंसेवियों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय सेवा योजना के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इस शिविर की प्रासंगिकता पर जानकारी दी और भविष्य में भी स्वयंसेवियों को सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित किया। विशिष्ट अतिथि ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि आज का युवा कल के भारत का भविष्य है। अगर हम समाज को बेहतर बनाना चाहते हैं, तो इसकी शुरुआत हमें खुद से करनी होगी। राष्ट्रीय सेवा योजना का मंच आपको यह अवसर प्रदान करता है। इस विशेष शिविर के दौरान आप अनुशासन, समय प्रबंधन और सहनशीलता को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं। ये गुण आपके जीवन में हर कदम पर सफलता की ओर ले जाएंगे। इस मौक़े पर इंडिया पोस्ट पेमेंटस बैंक ऊना के वरिष्ठ प्रबंधक मनीष कुमार ने स्वयं सेवकों को डिजिटल साक्षरता तथा साइबर सुरक्षा के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी स्वयं सेवकों को दी। उद्घाटन सत्र के बाद स्वयंसेवियों ने महाविद्यालय परिसर में सफ़ाई अभियान चलाया। इस विशेष शिविर में 100 स्वयंसेवक भाग ले रहें हैं। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी द्वय डॉ. पवित्र दुलारी व सहायक प्रोफेसर मनजीत सिंह मान, प्राध्यापक राकेश कुमार और गैर-शिक्षक वर्ग के सदस्य भी मौजूद रहे।
  • रामगढ़ धार को 12 व बंगाणा फॉरेस्ट रेंज को मिले 9 नए फॉरेस्ट बन मित्र, एक का परिणाम पैंडिंग

    रामगढ़ धार को 12 व बंगाणा फॉरेस्ट रेंज को मिले 9 नए फॉरेस्ट बन मित्र, एक का परिणाम पैंडिंग

    ऊना/सुशील पंडित: उपमंडल बंगाणा की प्रसिद्ध रामगढ़ धार और बंगाणा रेंज के वन क्षेत्र में फॉरेस्ट विभाग ने पर्यावरण संरक्षण और वनीकरण के उद्देश्य से बंगाणा रेंज को 9 और रामगढ़ धार को 12 नए फॉरेस्ट बन मित्र नियुक्त किए हैं। यह नियुक्तियां स्थानीय पर्यावरण को सुरक्षित रखने, वन्यजीव संरक्षण, और जलवायु संतुलन बनाए रखने के प्रयासों का हिस्सा हैं। इन वन मित्रों का मुख्य कार्य क्षेत्र में वन सुरक्षा सुनिश्चित करना, अवैध कटाई रोकना, आगजनी के खतरों से बचाव, और वनीकरण के प्रयासों को बढ़ावा देना है। इसके अलावा, ये बन मित्र ग्रामीणों को वनों की महत्ता और पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने के लिए जागरूक करेंगे। रामगढ़ धार और सोलह सिंगी धार अपनी प्राकृतिक सुंदरता और घने वनों के लिए प्रसिद्ध हैं। यह क्षेत्र विभिन्न औषधीय पौधों, जैव विविधता और वन्यजीवों का निवास स्थान है। हाल के वर्षों में क्षेत्र में बढ़ते मानव हस्तक्षेप, अवैध कटाई, और जंगल की आग की घटनाओं से वनों को खतरा हुआ है। इसे ध्यान में रखते हुए, फॉरेस्ट विभाग ने यह कदम उठाया है।

    बंगाणा फॉरेस्ट रेंज में 9 फॉरेस्ट बन मित्रों की सूची

    वंशिका पठानीया, प्रियंका पुत्री पवन गांव सोहारी,अमनदीप पुत्र जगदेव सिंह गांव डीअर,किरण पुत्री खेम सिंह डोलू, बंशिका पुत्री ओमदत्त गांव तर्कवाल ,रोहित शर्मा पुत्र जोगेंद्र पाल गांव नरुह, अंशिता संदल पुत्री राज कुमार गांव धनेत, पायल पुत्री कमल देव गांव ठठूंह रजनी वाला पुत्री जगदेव चंद गांव दमोहड अरलू बीट में कागजाती जांच के लिए रुकी हुई है।

    बंगाणा उपमंडल की  रामगढ़धार में 12 फॉरेस्ट बन मित्रों की सूची,

    पूजा देवी पुत्री कुलबीर सिंह गांव लिदकोट, तरसेम पुत्र कृष्ण चंद गांव परोईयां, साहिल बंगा पुत्र राजेंद्र सिंह गांव अप्पर रायपुर,  भोला बीबी पुत्री जलामदीन गांव चुरड़ी, मोनिका पुत्री किशोरी लाल गांव गहरा कोठी, शिवान पठनिया पुत्र महमूद खान गांव चौकी मनियार,सुजल मोदगिल पुत्री राज कुमार गांव तलमेहड़ा, जसप्रीत पुत्र ज्ञान चंद गांव बुहाना, अमन शर्मा पुत्र राम रत्न गांव खुरवाई , सानिया मेहता पुत्री जीवन कुमार गांव थानाकला, अभिषेक राणा मिलाप सिंह गांव मंदली, बेबी कुमार पुत्री राज कुमार गांव टांडा झिकला ( बल्ह ) आदि फॉरेस्ट बन मित्र बने हैं।

    फॉरेस्ट बन मित्रों के सहयोग से अवैध कटान को रोकने ओर आगजनी की घटनाओं पर लगेगा अंकुश, डीएफओ सुशील राणा

    जिला ऊना फॉरेस्ट अधिकारी डीएफओ सुशील राणा ने कहा कि  “वन संरक्षण हमारे और आने वाली पीढ़ियों के लिए बेहद जरूरी है। फॉरेस्ट बन मित्रों की नियुक्ति से वनों की सुरक्षा में मदद मिलेगी। यह कदम जंगलों की हरियाली को बनाए रखने और पर्यावरण संतुलन को संरक्षित करने में मदद करेगा। उन्हेंने बताया कि इन बन मित्रों को आधुनिक तकनीक और उपकरणों से लैस किया जाएगा। उन्हें नियमित प्रशिक्षण दिया जाएगा ताकि वे वनों की सुरक्षा के लिए बेहतर काम कर सकें। विभाग ने यह भी कहा कि आने वाले समय में और अधिक क्षेत्रों में बन मित्रों की नियुक्ति की जाएगी।

  • क्षय रोग मुक्त अभियान के अंतर्गत हरी झंडी दिखाकर वाहनों को किया रवाना

    क्षय रोग मुक्त अभियान के अंतर्गत हरी झंडी दिखाकर वाहनों को किया रवाना

    ऊना/सुशील पंडित: जिला अस्पताल ऊना के प्रांगण से मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव वर्मा ने 100 दिवसीय  क्षय रोग मुक्त अभियान के अंतर्गत हरी झण्डी दिखाकर निक्षय बाहन व् दो पहिया वाहनों को रवाना किया।

    इस  उपलक्ष्य पर जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संजीव वर्मा ने बताया कि 7 दिसम्बर 2024  से 100 दिन के लिए राज्य सरकार के दिशा निर्देशों के अंतर्गत एक विशेष अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत आज विशेष तौर पर निक्षय बाहन व् दो पहिया वाहनों को घर- घर तक क्षय रोग वारे जानकारी देने हेतु रवाना किया गया है ताकि आम जनमानस को क्षय रोग के लक्षणों सम्बन्धी जानकारी जैसे खांसी होना, शाम के समय बुखार का होना , बलगम आना , बलगम के साथ खून का आना, साँस फूलना छाती में दर्द होना जैसे लक्षणों बाले जनसमूह को क्षय रोग की जाँच करबाने हेतु प्रेरित करना ताकि समय रहते इन सम्भावित लोगों की जाँच सुनिश्चित की जा सके और यदि किसी को क्षय रोग है तो उसका जल्द से जल्द उपचार भी किया जा सके ।

    उन्होंने कहा की हिमाचल प्रदेश सरकार ने हिमाचल को क्षय रोग मुक्त बनाने के लिए इस अभियान का आरम्भ किया है। इस अभियान के अंतर्गत आशा वर्कर के माध्यम से घर-घर जाकर क्षय रोग के सम्भावित आम जनमानस की जानकारी लेना व उनके बलगम के सैंपल घर से आशा वर्कर के माध्यम से लिए जायेंगे व जांच की जाएगी। इसके साथ-साथ हर गांव में निक्षय शिवर का भी आयोजन किया जा रहा है। जिसमें पंचायती राज विभाग सहित सभी विभागों से इस अभियान में बढ़ – चढ़ कर  भाग लेने का आह्वान भी किया है। जिला के लगभग सभी विभागों  द्वारा क्षय रोग मुक्ति को लेकर शपथ लेने का आह्वान भी किया है

    इस अभियान के अंतर्गत अभी तक जिला ऊना में 35845  संभावित लोगों की जांच की जा चुकी है और 75000 से ज्यादा लोगों की जांच का लक्ष्य रखा गया है अभी तक इस अभियान के अंतर्गत 10 क्षय रोगी दर्ज किए गए और उनका इलाज भी शुरू कर दिया गया है। उन्होंने आम जनमानस व सभी विभागों से इस अभियान को सफल बनाने में अपना सहयोग देने का आह्वान दोहराया है ताकि इस अभियान को ज्यादा से ज्यादा  सफल बनाया जा सके ।

    इस मौके पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ संजय मनकोटिया , जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सुखदीप सिंह सिद्धू , जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ विशाल ठाकुर,    डी. आर . टी . वी . & एच.आई. वी. समन्वयक गुलशन कुमार , कार्यक्रम समन्वयक राकेश ठाकुर, सुपरवाइजर संदीप धीर सहित कई कर्मचारी व अधिकारी उपस्थित थे।

  • शीतलहर के कारण 8वीं तक के स्कूल 14 जनवरी तक बंद, आदेश जारी

    शीतलहर के कारण 8वीं तक के स्कूल 14 जनवरी तक बंद, आदेश जारी

    गोंडा: जिले में कड़ाके की ठंड और शीतलहर के कारण कक्षा 1 से 8 तक के सभी सरकारी और निजी स्कूल 8 जनवरी तक बंद रहेंगे। जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने यह आदेश जारी किया है। डीएम के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) अतुल तिवारी ने सभी स्कूलों को आदेश का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं। पूरे जिले में पिछले चार दिनों से कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

    सरकारी स्कूलों में पहले से ही शीतकालीन अवकाश है, लेकिन निजी स्कूल खुले हुए थे, जिससे बच्चों को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा था। ठंड को देखते हुए अयोध्या के डीएम चंद्र विजय सिंह ने 8 वीं क्लास तक के सभी स्कूलों को 14 जनवरी तक बंद रखने के आदेश दिए हैं। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों तक लोगों को भीषण ठंड का सामना करना पड़ेगा। विभाग ने आने वाले दिनों को लेकर कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया है।

    वहीं डीएम चंद्र विजय सिंह ने ठंड के कारण 4 से 14 जनवरी तक 8 वीं क्लास तक के स्कूलों को बंद रखने के आदेश दिए हैं। आदेश का अनुपालन सुनिश्चित कराने के लिए बीएसए ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। डीएम ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है।

    सभी स्कूल 9 जनवरी से फिर खुलेंगे, जब मौसम में सुधार की संभावना है। आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ अमरनाथ मिश्रा बताते हैं कि शुक्रवार को अधिकतम तापमान घटकर 12 और न्यूनतम 5 डिग्री सेल्सियस हो गया था। धूप निकलने के कारण अब और घना कोहरा पड़ने की आशंका बढ़ गई है। फिलहाल अभी ठंड से राहत मिलने की उम्मीद कम है।