Blog

  • Punjab: नशे की ओवरडोज से युवक की मौत, दोस्तों पर लगे आरोप, देखें वीडियो

    Punjab: नशे की ओवरडोज से युवक की मौत, दोस्तों पर लगे आरोप, देखें वीडियो

    गुरदासपुर : पंजाब में नशे के रूप में कुष्ठ रोग लगातार घर-घर फैल रहा है, जिससे युवा वर्ग खतरे में है। जिला गुरदासपुर के गांव बाबोवाल में एक युवक की रहस्यमय परिस्थितियों में नशे की ओवरडोज से मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने पुलिस प्रशासन से न्याय की मांग की है। पीड़ित परिवार और आसपास के लोगों ने बताया कि मृतक रोजाना की तरह अपने काम पर जाता था लेकिन हर बार कुछ युवक उसके पीछा करते थे।

    उन्होंने कहा कि हमें नही पता कि वह युवक उसका पीछा क्यूं करते थे। लेकिन बीते कल उसके पास 10 हजार रुपये थे। जिसके कारण कुछ युवकों ने उसका पीछा किया और उसे नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ लूटपाट की और बाद में उसके शव को बहरामपुर के ऊपर फेंक दिया।

    परिजनों ने बताया कि लोगों ने हमें इस घटना के बारे में बताया। जिसके बाद हमने जाकर अपने बेटे को देखा। जिसके बाद हमने पुलिस प्रशासन को सूचना दी। पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन से न्याय की मांग की है। उन्होंने कहा कि लोगों के घर-घर में ड्रग्स पहुंचाने वाले इन दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

  • Punjab: दर्दनाक हादसा, नहर में पलटा टेंपो, देखें वीडियो

    Punjab: दर्दनाक हादसा, नहर में पलटा टेंपो, देखें वीडियो

    होशियारपुरः जिले के कोट फतूही गांव दर्दनाक हादसे का मामला सामने आया है। जहां आज गढ़शंकर से आदमपुर जाने वाली नहर में तूड़ी से भरा टेंपो पलट गया। इस घटना की वीडियो भी सामने आई है, जिसमें देखा सकता हैं कि तूड़ी से भरा टेंपो किस तरह नहर में गिर गया है। बताया जा रहा है कि टेंपो में 3 लोग सवार थे। मिली जानकारी के अनुसार तूड़ी से भरा हुआ टेंपो जालंधर से गढ़शंकर आ रहा था और जैसे ही वह कोट फतूही गांव के पास पहुंचा, तभी एक वाहन को ओवरटेक करते हुए टेंपू नहर में जा गिरा। इस हादसे में गनीमत यह रही कि टेंपों में सवार लोग बाल-बाल बच गए। वहीं मौके पर लोगो ने कड़ी मशक्कत के बाद ड्राइवर को नहर से बाहर निकाला।

  • Punjab: संतान प्राप्ति के लिए हवन-यज्ञ करवाना रिटायर्ड कर्मी को पड़ा महंगा, 60 लाख ठगे, देखें वीडियो

    Punjab: संतान प्राप्ति के लिए हवन-यज्ञ करवाना रिटायर्ड कर्मी को पड़ा महंगा, 60 लाख ठगे, देखें वीडियो

    पठानकोट : सुजानपुर पुलिस ने 60 लाख रुपए ठगी के मामले में दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी नवदीप शर्मा को दिए बयान में शिकायतकर्ता रामलाल निवासी गांव कैलाशपुर, सुजानपुर ने बताया कि वह ग्रेफ विभाग से सेवानिवृत्त हैं। उनके परिवार में 90 वर्षीय बुजुर्ग मां और उनकी पत्नी है। वह अक्सर सुजानपुर स्थित एक सत्संग भवन में सेवा के लिए जाते थे। वहां उनके ही गांव का रहने वाला मोहित शर्मा और उसकी पत्नी भी आती थी। बातचीत में मोहित शर्मा उनसे पूछता था आपके कोई संतान नहीं है, हम एक रसूलदीन बाबा निवासी हाजीपुर तलवाड़ा को जानते हैं, वह आपको संतान प्राप्ति के लिए समाधान कर सकते हैं। मैं उसकी बातों में आ गया और वह बाबा को लेकर हमारे घर आया और हवन-यज्ञ करने लगे। बाबा ने बोला आपका घर सही नहीं है, इसमें प्रेत आत्मा का वास है जो आपकी संतानोत्पत्ति में बाधा उत्पन्न कर रहा है। बाबा ने कहा कि आपकी अनुपस्थिति में श्मशान घाट पर हवन-यज्ञ करना होगा। मोहित ने हवन करने और बाबा को 4 नवंबर 2022 को 8 लाख रुपए नकद लिए थे। इसके बाद उन्हें बताया गया कि और भी कई छोटे-छोटे हवन करने होंगे, जिसके लिए समय-समय पर पैसे देने होंगे।

    कुछ दिनों के बाद मोहित फिर हमारे घर आया और मुझसे कहा कि रावी दरिया माधोपुर में एक आखिरी बार काले हिरण की पूजा होनी है जो आपकी अनुपस्थिति में की जाएगी, फिर आपके घर में बच्चे पैदा होंगे और यह भी कहा कि काला हिरण करीब 20 लाख रुपए में आएगा। उन्होंने मुझसे नकद, ऑनलाइन और कुछ चेक के माध्यम से करीब 20 लाख रुपए लिए। कुछ दिनों के बाद उन्होंने मुझे बताया कि आपके रावी दरिया किनारे काले हिरण की पूजा की गई है। राम लाल ने बताया कि उसके कुछ दिन बाद उक्त व्यक्ति ने मुझे फोन किया कि रावी नदी में जिस काले हिरण की हम पूजा करते हैं, वह मर चुका है, इसका आरोप आप पर लगेगा क्योंकि काले हिरण को मारना कानूनी अपराध है और आपको सजा हो सकती है। यह बात बोलकर वह उन्हें ब्लैकमेल करने लगा और करीब 30 लाख रुपए की मांग की और धमकी दी कि अगर पैसे नहीं दिए तो तुम्हारे खिलाफ कोर्ट में काले हिरण की हत्या का केस दायर कर दूंगा। यही नहीं उक्त लोगों ने रसूलदीन बाबा की मिलीभगत से कोर्ट के फर्जी दस्तावेज बनवाकर उन्हें ब्लैकमेल किया। जिसके चलते अब तक वह उनसे करीब 60 लाख रुपए वसूल चुका है।

    लेकिन उक्त व्यक्ति हमें धमकी देते हैं कि अगर तुमने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई तो तुम्हारे परिवार का अंजाम अच्छा नहीं होगा। उन्होंने जिला पुलिस प्रमुख से मांग की कि उन्हें इंसाफ दिलाया जाए। के माध्यम से करीब 20 लाख रुपए िलए। कुछ दिनों के बाद उन्होंने मुझे बताया कि आपके रावी दरिया किनारे काले हिरण की पूजा की गई है। थाना प्रभारी नवदीप शर्मा से बात की गई तो उन्होंने कहा कि सुजानपुर पुलिस और डीएसपी की जांच के बाद पुलिस ने मोहित शर्मा निवासी कैलाशपुर, रसूलदीन बाबा निवासी हाजीपुर जिला होशियारपुर के खिलाफ धारा 420, 467, 468, 471, 506, 120बी के अधीन मामला दर्ज कर लिया है और पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है।

  • देखते ही देखते पानी में समाया ट्रक, यह मार्ग हुआ बंद, देखें वीडियो

    देखते ही देखते पानी में समाया ट्रक, यह मार्ग हुआ बंद, देखें वीडियो

    जोधपुरः राजस्थान में मानसूनी बारिश से कई शहरों में जलभराव की समस्या सामने आ रही है। कोटा में लगातार दो दिनों से बारिश हो रही है। शनिवार सुबह पार्वती नदी के उफान से श्योपुर और ग्वालियर मार्ग बंद हो गया। टोंक में भी बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। हमीरपुर में शुक्रवार शाम सहोदरा डैम पर चल रही चादर से एक ट्रक पलट गया। वहीं तेज बारिश के कारण टोंक में आज सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई। बारिश के कारण बीसलपुर बांध का गेज भी पिछले 24 घंटे में 43 सेमी. तक बढ़ गया। पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर में भी शुक्रवार शाम तेज बारिश हुई जिससे लोगों को परेशानी हुई। बारिश के कारण सरदारपुरा इलाके में एक मकान भी गिर गया। इधर मौसम विभाग ने आज भी 6 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में 7 जुलाई तक ऐसे ही बारिश का दौर चलेगा। इसके बारिश कुछ दिनों के लिए थम जाएगी। टोंक के हमीरपुर में पानी के तेज बहाव के बीच ट्रक ले जाना ड्राइवर को भारी पड़ गया। तेज बहाव के कारण ट्रक पुल के बीच में जाकर डूब गया। इसके बाद ट्रक के ड्राइवर और उसके एक साथी ने तैर कर अपनी जान बचाई। जिला प्रशासन ने भयंकर बारिश के कारण जल भराव वाली जगहों से दूर रहने को कहा है। फिर भी लोग जान जोखिम में डाल कर जल भराव वाले क्षेत्रों से रोड पार कर रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार आज बांसवाड़ा, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, जयपुर, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमंद, सीकर, टोंक और सवाईमाधोपुर में बारिश होने की संभावना है। वहीं अलवर, बारां, भरतपुर, धौलपुर, करौली में तेज बारिश की संभावना है। भारी बारिश के कारण टोंक का हालोलाव बांध शाम को ओवरफ्लो हो गया। शुक्रवार रात हुई बारिश से कुछ घरों समेत स्कूल में पानी भर गया। बारिश के कारण आधा दर्जन घर भी ढह गए। इधर श्रीगंगानगर में आज सुबह हल्की बारिश हुई। इससे मौसम सुहावना हो गया और लोगों को गर्मी से राहत मिली। कोटा में पार्वती नदी के उफान पर रहने से कोटा-श्योपुर, ग्वालियर मार्ग बंद हो गया। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को सबसे ज्यादा तेज बारिश टोंक के देवली में दर्ज हुई। इसके अलावा करौली में अच्छी बारिश हुई।
  • फगवाड़ाः SBI के ATM से नगदी लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः SBI के ATM से नगदी लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः शहर में आए दिन चोरी और लूटपाट की वारदात रुकने का नाम नहीं ले रही। वहीं लगातार बढ़ रही वारदातों को लेकर लोगों में दहशत का महौल पा जा रहा है। ताजा मामला फगवाड़ा के पलाही रोड से सामने आया है। जहां पर एसबीआई के एटीएम को निशाना बनाते हुए चोरों नगदी लेकर फरार हो गए। मिली जानकारी अनुसार चोरों ने गैस कटर से एटीएम से काटकर वारदात को अंजाम दिया। चोर मशीन से नगदी लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को दी गई। वहीं सूचना मिलते ही एसपी फगवाड़ा भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए।

    बता दें कि एक दिन पहले ही शुगर मिल चौक पर दो बाइक सवार तेजधार हथियारों के बल पर दुकान मालिक से नगदी लूटकर फरार हो गए थे। बताया जा रहा है कि अभी इस मामले में कोई आरोपी को पुलिस काबू नहीं कर पाई है। वहीं दूसरी तरफ एटीएम की वारदात सामने आ गई। लोगों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि शहर में गश्स बढ़ाई जाए ताकि चोरी और लूट की वारदातों को नकेल कसी जा सके। मामले की जानकारी देते हुए एसएचओ जितेंद्र कुमार ने कहा कि इस मामले की गहनता से जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • Punjabi singer की सड़क हादसे में मौ’त, Car के उड़े परखच्चे

    Punjabi singer की सड़क हादसे में मौ’त, Car के उड़े परखच्चे

    चंडीगढ़ :  पंजाबी संगीत जगत से बड़ी खबर सामने आ रही है।  पंजाबी गायक दलवीर शोंकी की सड़क हादसे में मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार किशनगढ़-करतारपुर लिंक रोड पर अड्डा नौगजा के पास पंजाबी गायक दलवीर शोंकी की कार पेड़ से टकरा गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार वह भुल्तथ नजदीक किसी प्रोग्राम से वापिस सुबह 6 बजे के करीब अपनी कार से गांव आ रहे थे।
    जब  वह अड्डा नोगजा नजदीक पहुंचे तो उनकी कार अचानक बेकाबू होकर सड़क किनारे पेड़ से जबरदस्त तरीके के साथ  टकरा गई, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, और गाड़ी के परखच्चे उड़ गए।  सूचना मिलने पर पुलिस चौकी किशनगढ़ के कर्मचारी ने हादसे वाले स्थान पर पहुंच कर लाश को अपने में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल जालंधर में भेज दिया है।
  • Jalandhar: थाने में पुलिस को चकमा देकर स्नेचर हुआ फरार, मचा हड़कंप

    Jalandhar: थाने में पुलिस को चकमा देकर स्नेचर हुआ फरार, मचा हड़कंप

    जालंधर, ENS: शहीद बाबा दीप सिंह नगर में महिला को फोन छीनकर फरार हुए स्नेचर को लोगों ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से काबू कर लिया गया। जिसके बाद घटना की सूचना पीड़ित ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची थाना 8 की पुलिस स्नेचर को काबू करके थाने ले गई। लेकिन हैरानी की बात यह है कि थाने में पुलिस मुलाजिमों का ध्यान हटते ही स्नेचर कुछ समय बाद वहां से फरार हो गया।

    बताया जा रहा है कि आरोपी अपने दोस्त को काम का बहाना लगा कर उसका बाइक मांग कर ले गया था। कहा जा रहा है कि आरोपी नशे का आदी है जिसने दोस्त के बाइक पर ही शहीद बाबा दीप सिंह नगर की गली नंबर 3 में प्रवासी महिला का मोबाइल लूट लिया और फिर बाइक अपने दोस्त को लौटा आया। सारी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। जिसकी वीडियो पीड़ित परिवार द्वारा इलाके में वायरल की गई। जिसमें स्नैचर का चेहरा साफ दिखाई दे रहा था। जिसके बाद लोगों ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से स्नेचर को काबू कर लिया।

    बताया जा रहा है कि थाने पहुंचने के कुछ समय बाद स्नेचर मौका पाकर वहां से फरार हो गया। जिसके बाद थाने में हड़कंप मच गया। थाना आठ के एएसआई निर्मल सिंह का कहना है कि फिलहाल उसकी तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी को काबू कर लिया जाएगा। फिलहाल पुलिस इस बात की पुष्टि नहीं कर रही है कि आरोपी द्वारा पुलिस कस्टडी से भागने की एफआईआर दर्ज की है या नहीं।

  • Jalandhar: एक्टिवा पर जा रही महिला की बाली छीनकर स्नेचर फरार

    Jalandhar: एक्टिवा पर जा रही महिला की बाली छीनकर स्नेचर फरार

    जालंधर, ENS: महानगर में लूटपाट और स्नेचिंग की वारदातों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। वहीं ताजा मामला संतोखपुरा से सामने आया है। जहां एक्टिवा पर जा रही महिला की बाली छीनकर बाइक सवार स्नेचर फरार हो गए। इस घटना के दरौान महिला ने शोर मचाना शुरू किया, जिसके बाद कुछ लोगों ने लुटेरों का पीछा भी किया लेकिन आरोपी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।

    पीड़ित ने घटना की शिकायत थाना 8 की पुलिस को दी। वहीं थाना 8 के एएसआई निर्मल सिंह ने बताया कि महिला अविनाश एक्टिवा पर सवार होकर संतोखपुरा रोड पर स्थित शुभम पैलेस के पास से जा रही थी। कि इसी दौरान पीछे से आए बाइक सवार लुटेरे उसकी बाली लूट कर काफी तेजी से फरार हो गए। कुछ लोगों ने लुटेरों का पीछा भी किया लेकिन आरोपी काफी तेजी से बाइक भगा कर ले गए।

  • Phagwara: ट्रक और ऑटो में हुई टक्कर, मौ’त, देखें वीडियो

    Phagwara: ट्रक और ऑटो में हुई टक्कर, मौ’त, देखें वीडियो

    फगवाड़ा/राजेश : होशियारपुर रोड पर फ्लाई ओवर के नीचे खड़े ट्रक में पीछे से आ रहे ऑटो ने टक्कर मार दी। जिससे ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको घायल अवस्था में फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घायल की हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। हायर सेंटर ले जाते ऑटो रिक्शा चालक को ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

    जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि ऑटो चालक गांव खाटी से कुछ सामान उठाने के लिए जा रहा था कि रास्ते में चंडीगढ़ फ्लाई ओवर के नीचे खड़े ट्रक से जा टकराया गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • Punjab: घायल Shiv Sena नेता संदीप से मिलने पहुंचे BJP प्रधान का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab: घायल Shiv Sena नेता संदीप से मिलने पहुंचे BJP प्रधान का आया बयान, देखें वीडियो

    लुधियानाः शिवसेना नेता संदीप गोरा थापर पर बीते दिन निहंण सिंह के बाणे में 3 व्यक्तियों ने तलवार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। वहीं आज संदीप गोरा हाल जानने के लिए भारतीय जनता पार्टी के पंजाब अध्यक्ष सुनील जाखड़ डीएमसी अस्पताल पहुंचे। संदीप से बात करने के बाद सुनील जाखड़ ने मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि पंजाब में कानून व्यवस्था लगातार बिगड़ती जा रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब में क्राइम का ग्राफ बढ़ रहा है। सुनील जाखड़ ने कहा सीएम पर निशाना साधते हुए कहा कि कल सरेआम संदीप पर तलवार से हमला किया गया। लेकिन लेकिन मुख्यमंत्री ने अभी तक इस घटना पर दुख व्यक्त नहीं किया।

    वहीं शिव सेना नेता ने कहा कि निहंण बाणे में आए व्यक्ति द्वारा सरेआम हमला किया जा रहा है। सुनील जाखड़ के संदीप से हाल पूछने के मामले में उन्होंने कहा कि केंद्र को पंजाब के हिंदुओं पर ध्यान देना होगा। उन्होंने कहा कि केंद्र को चाहिए वह हिंदुओं की सुरक्षा की ओर ध्यान दे। शिव सेना नेता का आरोप है कि पंजाब में खालिस्तान बनाए जाने की प्रक्रिया चल रही है। वहीं बंद की कॉल को लेकर उन्होंने कहा कि अगर उन्हें इस मामले में सही से कार्रवाई नहीं की गई तो वह बड़े स्तर पर लुधियाना में प्रदर्शन करेंगे। शिवसेना नेता का आरोप है कि सरेआम हमला करने वाले व्यक्तियों का पुलिस को एनकाउंटर कर देना चाहिए। वहीं शिवसेना नेता के गनमैन को लेकर उन्होंने कहा कि उसके खिलाफ भी आरोपी के बराबर पर्चा दर्ज किया जाना चाहिए।