Blog

  • Punjab: Loan ना चुकाने के कारण घर को किया सील, बच्चे सहित दोनों विधवा को निकाला बाहर, देखें वीडियो

    Punjab: Loan ना चुकाने के कारण घर को किया सील, बच्चे सहित दोनों विधवा को निकाला बाहर, देखें वीडियो

    पती ने 4 साल पहले कर्ज़े के कारण की थी आत्महत्या

    बटालाः बटाला के गुरदासपुर में रहने वाले परिवार को कर्ज़ा वापिस न करने के कारण घर से बाहर निकालकर घर को सील करने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक जिनके नाम पर बैंक से 10 लाख का लोन लिया गया था कि उकनी मौत हो गई ओर उनके बेटे ने भी बैंक के कर्ज़े से परेशान होकर आत्महत्या कर ली थी। अब बैंक अधिकारियों ने सास ओर बहू दोनो को घर से निकालकर घर को सील कर दिया है। पीड़ित गगनदीप कौर ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके ससुर ने घर बनाने के लिए युनियन बैंक से लोन लिया था जिनकी अब मृत्यू हो चुकी है ओर चार साल पहले उनके पति ने भी बैंक के कर्ज़े से तंग आकर आत्महत्या कर ली थी। उन्होंने कहा कि अब हमारे घर में कमाने वाला कोई भी नहीं है ओर यह बैंक अधिकारी मुछे ओर मेरी सास को घर से निकालकर घर को सील कर दिया है। घर से बाहर निकालने पर सास ओर बहू ओर उनके बच्चे का रो-रो कर बुरा हाल है। गगनदीप कौर की सास रो-रो कर बोल रही थी कि वह अपनी बहू ओर पोते को लेकर कहां जाएगी। बैंक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया की पीडितों के परिजनों ने बैंक से घर बनाने के लिए लोन लिया था जिसे वह चुका नहीं पाए, जिसपर कार्रवाई करते हुए आज हमने उनके घर को सील कर दिया है।  

    बच्चे सहित दोनों विधवा को निकाला बाहर, देखें वीडियो

  • Punjab News: University के विवाद को लेकर महिला आयोग की Chairperson ने छात्रों से की मुलाकात, देखें वीडियो

    Punjab News: University के विवाद को लेकर महिला आयोग की Chairperson ने छात्रों से की मुलाकात, देखें वीडियो

    पटियालाः राजीव गांधी नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ में छात्रों द्वारा वीसी के खिलाफ लगातार प्रदर्शन जारी है। इस मामले को लेकर आज पंजाब राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष राज लाली गिल ने वीसी के खिलाफ धरने पर बैठे छात्रों से बातचीत की। गिल ने छात्रों से कहा, “आपकी समस्याएं महत्वपूर्ण हैं। मैं आपकी आवाज़ सुनने के लिए यहां आई हूं। हमें मिलकर आपके मुद्दों का समाधान करना होगा।” छात्रों से मुलाकात के बाद महिला आयोग की अध्यक्ष ने जब उन्होंने मीडिया से बात की, तो उन्होंने कहा, “छात्रों का हक है कि उनकी समस्याएं सुनी जाएं।

    हम सभी मिलकर इस स्थिति का समाधान निकालने का प्रयास करेंगे।” राज लाली गिल ने छात्रों के समर्थन में अपनी प्रतिबद्धता जताई और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए काम करने का आश्वासन दिया। महिला आयोग की चेयरपर्सन राज गिल ने दावा किया विद्यार्थियों की मांगों के मद्देनजर एक कमेटी का गठन किया जाएगा। इसमें विद्यार्थियों की सहमति से सदस्य शामिल होंगे। कमेटी मामले की जांच उपरांत निष्पक्ष रिपोर्ट सौंपेगी। उन्होंने कहा कि यह मामला छात्राओं से जुड़ा हुआ है। महिला आयोग इसे लेकर पूरी तरह से गंभीर है।

    बता दें कि बीते दिन प्रदर्शनकारी 3 छात्रों की हालत गर्मी के कारण बिगड़ गई थी। वहीं इस मामले को लेकर बीते दिन बनाई 9 सदस्यीय कमेटी के 3 सदस्यों कंट्रोलर एग्जामिनेशन डा. शरणजीत कौर, डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर डा. मनोज शर्मा और असिस्टेंट प्रोफेसर डा. जसलीन केवलानी ने इस्तीफ दे दिया था। इस दौरान एक सदस्य ने बताया कि यूनिवर्सिटी अथारिटी ने मंगलवार को विद्यार्थियों के साथ बैठक में चंद मिनट पहले ही उन्हें बताया गया, जिस कारण पहुंचना असंभव था।

    उन्हें लगा कि शायद यूनिविर्सिटी अथारिटी उन्हें इस मसले से दूर रखना चाहती है, इसके चलते उन्होंने इस्तीफा दे दिया।वहीं इस मामले को लेकर वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी ने एक्स पर ट्वीट कर कहा कि ला यूनिवर्सिटी के वीसी की तरफ से लड़कियों पर पहनावे को लेकर अभद्र टिप्पणी करना अत्यंत शर्मनाक है। महिला आयोग को मामले का संज्ञान लेकर वीसी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

  • Punjab : पूर्व सरपंच की गाड़ी पर हमला, देखें वीडियो

    Punjab : पूर्व सरपंच की गाड़ी पर हमला, देखें वीडियो

    पंजाब,(अमृतसर): पंजाब में पंचायत चुनाव की तारीखों का एलान होने के बाद अमृतसर से एक पूर्व सरपंच की गाड़ी पर हमला करने की खबर सामने आई है। अमृतसर के मानावाला कबीले के पूर्व सरपंच की गाड़ी पर हमला किया गया है। गनीमत यह रही कि पूर्व सरपंच सुखराज सिंह रंधावा अपनी गाड़ी सड़क पर खड़ी करके गांव में गए थे। इसी दौरान उन्हें अचानक पता चला कि उनकी गाड़ी पर किसी ने हमला कर दिया है। जानकारी के मुताबिक उस वक्त गाड़ी में ड्राइवर मौजूद था। ड्राइवर ने घबराकर गाड़ी लॉक कर ली, जिसके बाद हमलावरों ने गाड़ी पर ईंट से हमला कर दिया, जिससे गाड़ी का शीशा टूट गया। इस मौके पर पूर्व सरपंच सुखराज सिंह रंधावा ने कहा कि वह अपने गांव गए थे, इसी दौरान उनकी गाड़ी पर हमला किया गया। इसकी जानकारी पुलिस अधिकारियों को दी और उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की कि जल्द से जल्द कानूनी कार्रवाई की जाए। इस मौके पर थाना प्रभारी तरसेम सिंह ने कहा कि उन्हें सूचना मिली थी। जिसके बाद वह वे मौके पर पहुंचे। हमलावर ने सुखराज सिंह की गाड़ी का शीशा तोड़ा है। आरोपी की पहचान लवप्रीत सिंह उर्फ काका के तौर पर हुई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि लवप्रीत के खिलाफ बनती कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    गाड़ी पर हमला, देखें वीडियो

  • Punjab News: इस मामले के विरोध में लोगों ने किया National Highway जाम

    Punjab News: इस मामले के विरोध में लोगों ने किया National Highway जाम

    बठिंडाः पंजाब में पंचायती चुनाव की तारीख का बीते दिन चुनाव आयोग द्वारा ऐलान कर दिया गया है। वहीं आज सुबह पंचायत चुनाव की घोषणा होने के बाद लहरा बेगा के निवासियों ने जरनल सरपंची से आरक्षण के विरोध में बठिंडा चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर हलका विधायक के खिलाफ प्रदर्शन किया।

    इस दौरान लोगों ने जमकर नारेबाजी की। बठिंडा चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग जाम होने की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। इस दौरान पुलिस प्रशासन की ओर से ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है।

  • बड़ी लापरवाहीः पत्थरी के ऑप्रेशन दौरान महिला की निकाली दोनों किडनियां, डॉक्टर पर केस दर्ज

    बड़ी लापरवाहीः पत्थरी के ऑप्रेशन दौरान महिला की निकाली दोनों किडनियां, डॉक्टर पर केस दर्ज

    सोनीपतः शहर के निजी अस्पताल को लेकर चौकाने वाला खुलासा हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार चिकित्सक पर महिला पत्थरी का ऑप्रेशन करवाने के लिए गई थी, जहां डॉक्टर ने महिला की दोनों किडनी निकाल ली। इस मामल में डॉक्टर के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि 5 महीने पुराने मामले में अब मेडिकल बोर्ड की जांच के बाद चिकित्सक पर यह कार्रवाई की गई है। बताया जा रहा है कि महिला के पति ने किडनी चुराने की शिकायत दी थी। सेक्टर -27 थाना पुलिस मामले में छानबीन कर रही है।

    राजेंद्र नगर में रहने वाले आनंद ने बताया कि उसकी पत्नी वीना रानी को लेफ्ट साइड की किडनी में पथरी होने की वजह से परेशान रहती थी। पत्नी का इलाज टूलिप अस्पताल में चिकित्सक गौरव सिंह रंधावा के पास चल रहा था। इसी साल 27 अप्रैल को गौरव सिंह रंधावा ने उसे बताया कि वीना रानी की लेफ्ट साइड की किडनी में पथरी होने की वजह से यह किडनी पूरी तरह से खराब हो चुकी है।

    किडनी को तुरंत ऑपरेशन करके बाहर निकलना पड़ेगा। अगर ऐसा नहीं किया गया तो आपकी पत्नी की जान भी जा सकती है। उसने गौरव रंधावा पर विश्वास करके वीना रानी को 29 अप्रैल को टूलिप अस्पताल में दाखिल करवा दिया। इसके बाद एक मई को सुबह वीना को ऑपरेशन के लिए ऑपरेशन थिएटर में ले जाया गया। लगभग 2 बजे ऑपरेशन थिएटर से बाहर लाया गया। डॉक्टर गौरव सिंह रंधावा ने उसे ऑपरेशन सफल होने की सूचना दी।

    आनंद का कहना है कि इसके बाद में वह अपनी पत्नी से मिलने गया तो देखा कि वीना को कोई भी मूवमेंट नहीं हो रही थी। वह शिकायत लेकर तुरंत डॉक्टर गौरव सिंह रंधावा के पास गया तो डॉक्टर साहब ने उसके सामने उसकी पत्नी की सारी रिपोर्ट दोबारा से देखी। रिपोर्ट देखने के बाद डॉक्टर ने उसके सामने दोनों हाथ जोड़कर माफी मांगते हुए कहा कि उससे बहुत बड़ी गलती हो गई है। उसने गलती से वीना की दोनों किडनी निकाल दी हैं। उसने तुरंत अपने घर वालों व दोस्तों को इस घटना की जानकारी दी।

    इसके बाद परिवार वाले व उसके दोस्त तुरंत अस्पताल पहुंचे। उसकी बहन मंजू ने डायल 112 पर कॉल करके इस घटना की पूरी जानकारी पुलिस को दी। उसने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि डॉक्टर गौरव सिंह रंधावा, ऑपरेशन थिएटर स्टाफ और टूलिप अस्पताल प्रबंधन ने जालसाजी व छल-कपट करके उसकी पत्नी की किडनी चुराने व उसको जान से मारने की कोशिश की है।

    सेक्टर-27 के थाना प्रभारी देवेंद्र ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से नागरिक अस्पताल के डॉक्टरों का मेडिकल बोर्ड बनाया गया था। मेडिकल बोर्ड की जांच रिपोर्ट में महिला की किडनी निकालने के मामले में डॉक्टर की लापरवाही सामने आई है। रिपोर्ट मिलने के बाद डॉक्टर रंधावा पर केस दर्ज किया है। छानबीन जारी है और डॉक्टर को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

  • Punjab News: University के बाहर VC के खिलाफ प्रदर्शन दौरान 3 छात्रों की बिगड़ी हालत, कमेटी के 3 सदस्यों ने दिया इस्तीफा

    Punjab News: University के बाहर VC के खिलाफ प्रदर्शन दौरान 3 छात्रों की बिगड़ी हालत, कमेटी के 3 सदस्यों ने दिया इस्तीफा

    पटियालाः राजीव गांधी नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ में छात्रों द्वारा लगातार वीसी के खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहा है। दरअसल, बुधवार को चौथे दिन जारी प्रदर्शन के दौरान 3 छात्रों की हालत गर्मी के कारण बिगड़ गई। बता दें कि हास्टल की छात्राओं ने वीसी पर रहन-सहन को लेकर टिप्पणी करने के आरोप लगाए थे, जिसके बाद से विद्यार्थी धरना पर हैं। उधर, मामले को लेकर बनाई 9 सदस्यीय कमेटी के तीन सदस्यों कंट्रोलर एग्जामिनेशन डा. शरणजीत कौर, डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर डा. मनोज शर्मा और असिस्टेंट प्रोफेसर डा. जसलीन केवलानी ने इस्तीफा दे दिया।

    एक सदस्य ने बताया कि यूनिवर्सिटी अथारिटी ने मंगलवार को विद्यार्थियों के साथ बैठक में चंद मिनट पहले ही उन्हें बताया गया, जिस कारण पहुंचना असंभव था। उन्हें लगा कि शायद यूनिविर्सिटी अथारिटी उन्हें इस मसले से दूर रखना चाहती है, इसके चलते उन्होंने इस्तीफा दे दिया। आरजीएनयूएल की स्टूडेंट बॉडी ने एक स्टेटमेंट जारी करके यूनिवर्सिटी प्रशासन पर प्रदर्शन में शामिल विद्यार्थियों के परिवारों को धमकाने का आरोप लगाया।

    उन्होंने आरोप लगाया कि विरोध प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों के परिवारों से संपर्क करके उन्हें यूनिवर्सिटी से निकालने की धमकियां दी गईं। इसके साथ ही उन्होंने मांग की कि मीटिंग के लिए वाइस चांसलर खुद आएं। वह किसी अन्य अधिकारी के साथ मीटिंग नहीं करेंगे। उन्होंने बुधवार को फिर वाइस चांसलर के इस्तीफे की मांग करते हुए नारेबाजी की। वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी ने एक्स पर ट्वीट कर कहा कि ला यूनिवर्सिटी के वीसी की तरफ से लड़कियों पर पहनावे को लेकर अभद्र टिप्पणी करना अत्यंत शर्मनाक है।

    महिला आयोग को मामले का संज्ञान लेकर वीसी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। पंजाब महिला आयोग की चेयरपर्सन राज गिल ने भी छात्राओं और वाइस चांसलर से मुलाकात की। उन्होंने दावा किया विद्यार्थियों की मांगों के मद्देनजर एक कमेटी का गठन किया जाएगा। इसमें विद्यार्थियों की सहमति से सदस्य शामिल होंगे। कमेटी मामले की जांच उपरांत निष्पक्ष रिपोर्ट सौंपेगी। उन्होंने कहा कि यह मामला छात्राओं से जुड़ा हुआ है। महिला आयोग इसे लेकर पूरी तरह से गंभीर है।

  • जितिया स्नान के दौरान हुआ बड़ा हादसा, डूबने से 40 लोगों की मौत

    जितिया स्नान के दौरान हुआ बड़ा हादसा, डूबने से 40 लोगों की मौत

    बिहारः देशभर में जितिया व्रत का त्योहार मनाया जा रहा है। 3 दिवसीय उत्सव के दौरान लोग गंगा में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। खासकर बिहार में इस त्योहार को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला, लेकिन बुधवार को जितिया स्नान के दौरान कई हादसे में हुए। अलग-अलग शहरों में हुए हादसों में करीब 50 लोगों के उफनती गंगा में डूबने की खबर है, इनमें से 40 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं। अकेले औरंगाबाद में तालाब में नहाते समय 10 लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा चंपारण, सारण, सीवान, पटना, रोहतास, अरवल, कैमूर में भी हादसे हुए हैं। इन हादसों पर बिहार सरकार ने संज्ञान लेकर जांच के आदेश दे दिए हैं। साथ ही लोगों को एहतियात बरतने की सलाह दी है।

    जितिया स्नान के लिए तालाब में नहाने उतरे 8 लोगों की डूबने से मौत हो गई। मरने वालों में 2 महिलाएं और 6 बच्चियां शामिल हैं। यह हादसा बारुण शहर के इटहट गांव और मदनपुर शहर के गांव कुशा में हुआ। कुशा गांव के तालाब और इंटहट गांव से गुजर रही बटाने नदी से 4-4 बच्चों की लाशें मिलीं। मृतकों की पहचान कुशहा गांव निवासी उपेन्द्र यादव के 8 वर्षीय बेटे अंकज कुमार, बीरेंद्र यादव की 13 वर्षीया बेटे सोनाली कुमारी, युगल यादव की 12 साल की बेटी नीलम कुमारी, सरोज यादव की 12 साल की बेटी राखी कुमारी उर्फ काजल कुमारी, इटहट गांव निवासी गौतम सिंह की 19 साल की बेटी निशा कुमारी, 11 साल की अंकु कुमारी, गुड्डू सिंह की 12 साल की बेटी चुलबुली, मनोज सिंह की 10 साल की बेटी लाजो कुमारी के रूप में की गई है।

    पूर्वी चंपारण जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के तहत आने वाली सुनौती नदी में उपेंद्र कुमार यादव का 8 वर्षीय बेटा शैलेश कुमार और संजय कुमार यादव की 5 साल की बेटी अंशु प्रिया डूब गई। परसौनी गांव निवासी रंजीत साह पत्नी रंजीता देवी (35) और 12 साल की बेटी राजनंदनी कुमारी डूब गई। हरसिद्धि थाना क्षेत्र के तहत आने वाले गांव विशुनपुरा के बाबूलाल राम के 10 साल के बेटे की डूबने से मौत हुई। चंपारण के गांव दानियाल परसौना में मनोज पटेल के 10 साल के बेटे शिवम कुमार और खोभारी साह के 11 साल के पुत्र विवेक कुमार की मौत हुई। सारण जिले के मांझी थाना क्षेत्र के तहत आने वाले गांव सबदरा राधे श्याम साह की 12 साल की बेटी शोभा कुमारी की मौत हो गई।

    दाउदपुर थाना क्षेत्र के तहत आने वाले गांव भरवलियां में श्रवण प्रसाद सोनी के 13 साल के बेटे गोलू कुमार की मौत हुई। सीवान जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के तहत आने वाले गांव पकवालिया मुखिया यादव के बेटे शुभम यादव की मौत हुई। पटना जिले के बिहटा थाना क्षेत्र के तहत आने वाले गांव अमनाबाद हलकोरिया चक में शिवनारायण राय की बेटी अंजली कुमारी की मौत हुई। रोहतास जिले के दिनारा थाना क्षेत्र के तहत आने वाले एक गांव में 8 साल के बच्चे की डूबने से मौत हो गई। बख्तारी सूर्य मंदिर के तालाब में 8 साल की बच्ची डूब गई। कैमूर जिले के सोनहन थाना क्षेत्र के तहत आने वाले गांव तरहनी में सोहन बिंद के 10 साल के बेटे रोहन बिंद की मौत हो गई।

     

  • Punjab News: इंसानियत शर्मसार ! नाबालिग से 70 वर्षीय व्यक्ति ने किया दुष्कर्म, मामला दर्ज, देखें वीडियो

    Punjab News: इंसानियत शर्मसार ! नाबालिग से 70 वर्षीय व्यक्ति ने किया दुष्कर्म, मामला दर्ज, देखें वीडियो

    अमृतसरः जिले में इंसानियत शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जहां 70 वर्षीय व्यक्ति ने 9 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। घटना फतेहगढ़ चूड़ियां की है। घटना की सूचना जब इलाका निवासियों को मिली तो उन्होंने बुजुर्ग की जमकर पिटाई की और फतेहगढ़ चूड़ियां रोड़ पर स्थित पुलिस चौंकी में पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं इस मामले को लेकर मोहल्ला निवासियों ने बताया कि बुजुर्ग प्रवासी मजदूर है और फतेहगढ़ चूड़ियां के इलाके में ही रहता है। उक्त व्यक्ति ने गली में ही रहने वाली 9 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया है। जिसके बारे में जब इलाका निवासियों को पता लगा तो सभी मिलकर आरोपी को काबू कर लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। इलाका निवासियों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने उक्त बुजुर्ग आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। इस मामले को लेकर जब मीडिया ने पुलिस से बात करने की कोशिश की तो पुलिस ने मीडिया से दूरी बना ली। इस दौरान पुलिस अधिकारी मीडिया के कैमरे से भागते हुए दिखाई दिए।

    70 वर्षीय व्यक्ति ने किया दुष्कर्म, मामला दर्ज, देखें वीडियो

  • Jalandhar News: लावारिस हालत में Train से मिली लड़की

    Jalandhar News: लावारिस हालत में Train से मिली लड़की

    जालंधरः पुलिस पार्टी ने ट्रेन से लावारिस हालत में एक लड़की को बरामद किया है, जो घर से लापता हुई बताई जा रही है। लड़की के बारे में परिजनों को सूचित किया गया जोकि यू पी. के रहने वाले हैं। परिजनों द्वारा लड़की के लापता होने के बारे में एफ.आई. आर. भी दर्ज करवाई गई थी, पुलिस मामले की जांच कर रही है और लड़की को चाइल्ड होम केयर गांधी वनिता आश्रम भेजा गया है।

    जानकारी देते हुए जी.आर.पी. थाने के अधिकारी ने बताया कि ट्रैन से 12-13 साल की लड़की लावारिस हालातों में मिली थी, जिसकी सूचना जी.आर.पी. को दी गई, जिसपर कार्रवाई करते हुए ए.एस.आई. अशोक कुमार लड़की को लेकर जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन पहुंचे।

    जी.आर.पी. थाने की महिलाकर्मी द्वारा लड़की से जानकारी प्राप्त की गई, जिससे पता चला कि की उक्त लड़की यी.पी. की रहने वाली है, जिसके आधार पर पुलिस ने गुगल मैप के जरिए संबंधित थाने में सपर्क किया ओर लड़की के लापता होने संबंधी पुष्टि की गई। मिली जानकारी के मुताबिक परिजनों द्वारा लड़की के लापता होने के संबंध में एफ. आई. आर. भी दर्ज करवाई गई है। जी. आर. पी. थाने द्वारा यू.पी. थाने के जांच अधिकारी के साथ संपर्क किया गया, जोकि शुक्रवार को लड़की के परिजनों के साथ जालंधर पहुंच रहे हैं।

  • मैनहोल में गिरी महिला, मौत

    मैनहोल में गिरी महिला, मौत

    नई दिल्ली : महाराष्ट्र की राजधानी में भारी बारिश के बीच एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। मुंबई के अंधेरी इलाके में एक महिला मैनहोल में गिर गई। मृतक महिला की पहचान विमल अनिल गायकवाड़(45) के तौर पर हुई है।    महिला को बाहर निकालने के लिए करीब एक घंटे तक सर्च ऑपरेशन चलाया गया। काफी मशक्कत के बाद 100 मीटर दूर तक बह जाने के बाद महिला को तीसरे ढक्कन से बाहर निकाला जा सका।

    फायरमैन ने महिला को बचाने की काफी कोशिश की, लेकिन महिला की मौत हो गई। मैनहोल से बाहर निकालने के बाद महिला को कूपर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डाक्टर के मुताबिक महिला को रात 11.37 बजे मृत घोषित कर दिया गया था।

    बता दें कि मुंबई के कई इलाकों में बुधवार दोपहर से ही बारिश हो रही है. हालात बिगड़ने के बाद मुंबई में आज (26 सितंबर) स्कूल और कॉलेज बंद रखने का फैसला लिया गया है।