Blog

  • डैम में डूबने से युवक की मौत, दोस्तों के साथ Picnic मनाने गया था

    डैम में डूबने से युवक की मौत, दोस्तों के साथ Picnic मनाने गया था

    पांढुर्नाः पिकनिक मनाने गए युवक की डेम में डूबने से मौत होने का मामला सामने आय़ा है। जानकारी अनुसार अजय फरतोड़े निवासी मोहगांव ने थाने पर सूचना दी कि वह अपने साथी भीवराज राउत, लक्ष्मण चौरे, पुरुषोत्तम सेवते के साथ पिकनिक मनाने जामलापानी डैम गए थे। करीब ढाई बजे खाना खाने के बाद भिवराज राउत (24) निवासी मोहगांव डैम में नहाने कूदा था। जब वह कुछ समय बाहर नहीं आया तो साथी लक्ष्मण चौरे व पुरुषोत्तम ने डैम में उशकी तलाश की। भिवराज के नहीं मिलने पर थाना मोहगांव में गुम इंसान दर्ज कर जांच में लिया गया है।

    पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भिवराज की तलाश की। इसके बाद एसडीआरएफ की टीम ने भारी मशक्कत के बाद 20 घंटे बाद रेस्क्यू टीम को युवक की लाश को बरामद कर लिया। उक्त घटना की सूचना मिलते ही परिवार में शोक की लहर है। वहीं पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम के लिए शव को कब्जे में ले लिया है। जिसके बाद परिजनों को सौंपा जाएगा।

  • लैंडिंग के चलते Airport पर क्रैश हुआ विमान

    लैंडिंग के चलते Airport पर क्रैश हुआ विमान

    जयपुरः राजस्थान की राजधानी जयपुर में एयरपोर्ट पर लैडिंग के दौरान विमान क्रैश हो गया। हालांकि सच में हादसा नहीं हुआ है, दरअसल, लगातार हो रहे विमान हादसों के चलते यहां एक मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया, जिसमें लैंडिंग के दौरान विमान में आग लगने की स्थिति में पैदा हुए हालात से निपटने की तैयारियों का जायजा लिया गया।मॉक ड्रिल के दौरान एक विमान में लैंड करते समय आग लग जाती है। उसमें उस समय करीब 70 यात्रियों के साथ छह क्रू मेंबर सवार थे। आग लगते ही पायलट विमान की रफ्तार को कंट्रोल करता है।

    प्लेन के रुकते ही क्रू के सभी इमरजेंसी एग्जिट खोल देते हैं और कुछ ही सेकेंड में यात्रियों को बाहर निकाला जाता है। देखते ही देखते, दमकल विभाग की गाड़ियों व एम्बुलेंस मौके पर पहुंच जाते हैं और हादसे में घायल यात्रियों को लेकर एयरपोर्ट पर बनाए गए मेडिकल यूनिट में पहुंचाते हैं। मॉक ड्रिल के तहत, क्रिएट किए सीन में एयरपोर्ट रेस्क्यू एंड फायर फाइटिंग टीम, एयरपोर्ट ऑपरेशन, सीआईएसएफ, बीसीएएस, प्रदेश पुलिस, स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी, दमकल विभाग, एसडीआरएफ की टीम, स्थानीय सेना की टीम समेत सभी एयरलाइंस के अफसर व कर्मचारी मौजूद थे।

    वहीं मॉक ड्रिल के बाद पाया गया कि पूरी कार्रवाई के दौरान अधिकतम दो यात्रियों की मृत्यु की स्थिति उत्पन्न हुई, जबकि 18 जख्मी हुए और बाकी को सुरक्षित निकाल लिया गया। इस मॉक ड्रिल के दौरान, सभी एजेंसीज का रिस्पांस टाइम एक मिनट 30 सेकेंड था। यानी, काठमांडू एयरपोर्ट जैसा हादसा अगर जयपुर एयरपोर्ट पर होता है तो एजेंसियों के एक्टिव होने में केवल डेढ़ मिनट लगेगा।

  • Punjab: सड़कों पर ही लगने लगे नशे के टीके, एक्शन में आए Police Commissioner, वीडियो वायरल

    Punjab: सड़कों पर ही लगने लगे नशे के टीके, एक्शन में आए Police Commissioner, वीडियो वायरल

    लुधियानाः पंजाब सरकार और पुलिस द्वारा भले ही नशे की रोकथाम के लिए सख्ती से कार्रवाई करते हुए ईगल ऑपरेशन और कासो ऑपरेशन के तहत सर्च अभियान चलाए जा रहे है। लेकिन उसके बावजूद सरेआम नशे का सेवन करने के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे। वहीं सेक्टर 32 का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे है। जिसमें 3 युवक सरेआम नशे का सेवन करते हुए इजेंक्शन लगा रहे है। वहीं इस वायरल वीडियो ने प्रशासन की पोल खोल कर रख दी है। वहीं राहगीर ने युवकों को जब नशे का इंजेक्शन लगाते हुए देखा तो उसने इनका वीडियो बनाना शुरू कर दिया। वहीं वीडियो बनता देख एक युवक मौके से भाग गया जबकि 2 युवकों ने वीडियो में खुलेआम नशा करने की बात स्वीकार की।

    युवकों ने वीडियो में अपना नाम तो नहीं बताया लेकिन उन्होंने बताया कि वे नशे के इतने आदी हो चुके हैं कि अब उनका जीना मुश्किल हो गया है। वे दिन में 4 से 5 बार नशीले पदार्थ का इंजेक्शन लगाते हैं। युवकों ने कहा, “साहब, अब हम क्या करें, इसके बिना हम नहीं रह सकते। जितनी आसानी से ये नशा कर रहे हैं, उससे कहीं ज्यादा आसानी से इन्हें नशा मिल जाता है।” वहीं मामले की जानकारी देते हुए एक युवक ने बताया कि वह 11वीं तक पढ़ा है। युवक ने कहा कि उसे जब कहीं पर भी नौकरी नहीं मिली तो वह नशे के दलदल में फंस गया और अब उसे नशे की लत लग गई। युवक ने कहा कि अब हालात ऐसे हो गए हैं कि उसे नसों में इंजेक्शन लेना पड़ रहा है।

    नशे के लिए पैसे न होने की वजह से वह कभी ई-रिक्शा चलाता है तो कभी कबाड़ बीनता है। जो भी कमाता है, सारा पैसा नशे में उड़ा देता है। नशे पर उसका रोजाना का खर्च 1500 रुपये है। वहीं नशे के बिकने को लेकर युवक ने चौकाने वाला खुलासा किया है। युवक ने बताया कि संजय गांधी कालोनी, बस्ती जोधेवाल, ताजपुर रोड पर सरेआम नशा मिलता है। उसने कहा कि पहले नशा महंगा था लेकिन अब तो इतना सस्ता हो गया है कि गरीब से गरीब व्यक्ति भी खरीद लेता है। उसने कहा कि वह दो भाई हैं। दोनों ही नशे में संलिप्त हैं।

    वहीं युवक ने वीडियो में 2 लोगों के नाम लिए है। उसने कहा कि जब मर्जी इन लोगों से नशा खरीदा जा सकता है। उसने बताया कि बस्ती जोधेवाल में रहते व्यक्ति संजय मोड और सन्नी माडल के पास आप बेश्क रात 2 बजे चले उससे आसानी से नशा मिल जाए। वहीं वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस कमिश्नर कुलदीप चाहल ने एक्शन लेते हुए जांच के आदेश जारी कर दिए है। उन्होंने कहा कि वीडियो में युवक द्वारा जिन-जिन बस्तियों व लोगों के नाम लिए है। उक्त युवकों के घरों सहित नाम लिए गए इलाकों में रेड करने के आदेश जारी किए गए है।

  • Govt. Hospital में सेवाएं ठप, 3 हजार डॉक्टरों ने की हड़ताल

    Govt. Hospital में सेवाएं ठप, 3 हजार डॉक्टरों ने की हड़ताल

    चंडीगढ़ः हरियाणा के सरकारी अस्पताल के डॉक्टर्स ने अपनी मांगों को लेकर हड़ताल शुरू कर दी है। जिसके कार अस्पतालों में इमरजैंसी सेवाएं बंद हो गई है। इस हड़ताल में करीब 3 हज़ार डॉक्टर्स शामिल है।

    मिली जानकारी के मुताबिक, प्रदेश के सभी सरकारी अस्पतालों के डॉक्टर अनिश्चितकाल के लिए हड़ताल पर चले गए हैं। जिसके कारण अस्पतालों में किसी भी मरीज की जांच नहीं होगी और ओपीडी के अलावा, आपात सेवाएं ही बंद रहेंगी।

    दरअसल, हरियाणा के डॉक्टरों द्वारा हड़ताल की चेतावनी के बावजूद भी सरकार समय रहते उनकी नाराजगी को दूर नहीं कर पाई जिसके कारणा प्रदेश भर के डॉक्टरों ने यह कदम उठाया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इस परेशानी से निपटने की जिम्मेदारी मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर को सौंपी है। लेकिन आज तक मुख्य प्रधान सचिव और उनके अलावा कोई अन्य पदाधिकारी भी डॉक्टरों की नाराजगी को दूर नहीं कर सका है।

     

     

  • सो रहे पति को पत्नी ने उतारा मौत के घाट, जाने मामला

    सो रहे पति को पत्नी ने उतारा मौत के घाट, जाने मामला

    नई दिल्ली : पुलिस ने हत्या के मामले में एक महिला को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार पश्चिम बंगाल से महिला गिरफ्तार की गई है जिसने अपने पति की ही हत्या की है। महिला पर आरोप है कि उसने सो रहे पति की गला घोंटकर हत्या कर दी। मुंबई पुलिस ने बंगाल से 32 वर्षीय महिला को गिरफ्तार किया है, उस पर अपने पति की हत्या करने का आरोप है। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी बुधवार को दी।

    महिला ने अपने पति की गला घोंटकर हत्या कर दी थी, जब वह यहां भांडुप इलाके के कोंकणनगर में एक कॉन्स्ट्रक्शन साइट पर सो रहा था। अधिकारी ने बताया कि मृतक व्यक्ति नियमित शराब पिया करता था और रोज अपनी पत्नी को पीटता था। जिस दिन महिला ने अपने पति की हत्या की, उस दिन भी व्यक्ति ने महिला को पीटा था। जानकारी के मुताबिक महिला ने वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गई।

    जानकारी के मुताबिक महिला अपने पति की हत्या करने के बाद वहां से निकली और पश्चिम बंगाल भाग गई थी। इसके बाद मुंबई पुलिस पश्चिम बंगाल पहुंची और महिला को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले में आगे की जांच चल रही है।

  • Punjab: इस थाने में नहीं है वर्दी पहनने का रिवार्ज, Photo वायरल

    Punjab: इस थाने में नहीं है वर्दी पहनने का रिवार्ज, Photo वायरल

    मोहालीः बलौंगी पुलिस स्टेशन में पुलिस अधिकारियों की ओर वर्दी न पहनने का मामला सामने आया है। सूत्रों के अनुसार इस थाने के कांस्टेबल और अधिकारी वर्दी तो लेते है लेकिन वह कभी पहनते नहीं है। एक सूत्र ने आरोप लगाते बताया कि बलौंगी थाने के मुंशी लखविंदर उर्फ लक्की को अक्सर बिना वर्दी सिविल ड्रेस में ही देखा गया है और वहीं कांस्टेबल के पद पर तैनात सतनाम वह भी बिना वर्दी पहने रहते है।

    आरोप लगाया कि वह एक आरोपी को हवाला से जेल छोड़ने जा रहे थे, उस दरमियां भी उन्होंने अपनी वर्दी ही नहीं पहनी। जिसकी तस्वीर वहां पर खड़े किसी राहगीर ने खींच ली और जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इस मामले जब डीएसपी करण संधू से बातचीत की तो उनका कहना था कि जो स्टाफ डाक पर है उन्हें वर्दी डालनी जरूरी नहीं होती, मामला मेरे संज्ञान में आ गया है मैं SHO से बात करूंगा।

  • Jalandhar: Railway Station पर संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति की मौत

    Jalandhar: Railway Station पर संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति की मौत

    जालंधर, ENS: सिटी स्टेशन पर देर रात व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार देर रात ट्रेन के एस 1 कोच में सीट पर व्यक्ति बेहोशी की हालत में मिला। इस दौरान जालंधर ट्रेन रूकी तो घटना की सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर पहुंची रेलवे पुलिस के कर्मियों ने उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। लेकिन वहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    मृतक की पहचान सुनील थापा निवासी गुरदासपुर के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि जांच में पता चला है कि मृतक धालीवाल से टाटा मूरी एक्सप्रेस ट्रेन में बिना टिकट सफर कर रहा था। बताया जा रहा है कि व्यक्ति की साइलेंट अटैक आने से मौत हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया गया है।

  • Punjab: 40 दिनों से बंद लाडोवाल Toll Plaza को High Court ने जारी किए निर्देश, देखें वीडियो

    Punjab: 40 दिनों से बंद लाडोवाल Toll Plaza को High Court ने जारी किए निर्देश, देखें वीडियो

    आरोपः हो सकती है धक्केशाही, आज 11 बजे इकट्ठे होंगे किसान,

    लुधियानाः जिले में सबसे महंगा लोडवाल टोल प्लाजा को पिछले 40 दिनों के किसानों ने बंद किया हुआ है। टोल प्लाजा बंद होने के सरकार को करोड़ों रुपए का नुकसान हो रहा है। वहीं इस मामले को लेकर हाईकोर्ट में केस भी दायर है, जिसको लेकर कोर्ट ने टोल NHAI को चालू करके देने के निर्देश दिए है। हालांकि इस मामले में पंजाब सरकार ने 4 सप्ताह का समय मांगा है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए भारतीय मजदूर किसान यूनियन के प्रधान दिलबाग सिंह और भारतीय किसान यूनियन दोआबा के इंद्रबीर सिंह कादियां ने कहा कि हाईकोर्ट के निर्देशों के बाद आज सभी किसानों और आम जनता को टोल प्लाजा पर सुबह 11 बजे तक लाडोवाल पहुंचने की अपील की गई है। दरअसल, किसानों का आरोप है कि प्रशासन उनके साथ धक्केशाही करके धरना खत्म करवा सकता है। उन्होंने आरोप लगाए है कि हाईकोर्ट से भले ही 4 सप्ताह का समय सरकार द्वारा लिया गया है, लेकिन जरूरी नहीं है कि 4 सप्ताह पूरे होने पर एक्शन लिया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाए हैकि 4 सप्ताह से पहले उनके साथ धक्केशाही करते हुए धरना उठवाया जा सकता है, जिसके चलते आज सभी से टोल प्लाजा पर इकट्ठे होने की अपील की गई है। किसान नेता का कहना है कि हाईकोर्ट की 1 दिन पहले तारिख पर पंजाब सरकार के वकीलों ने लोगों का अच्छा पक्ष रखा है। किसानों ने हाईकोर्ट में पार्टी बनने के लिए अपनी एप्लीकेशन दायर की थी लेकिन हाईकोर्ट ने उनसे कहा कि इस केस में वह पार्टी नहीं बन सकते। वह अलग से एक नई रिट दायर कर सकते है। वहीं हाईकोर्ट ने कहा कि NHAI को टोल चालू करके दिया जाए। किसान नेता ने कहा कि कोर्ट के आदेश के बाद प्रशासन द्वारा टोल किसी भी समय चालू किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि ऐसे में किसानों और लोगों को संघर्ष के लिए तैयार रहना होगा। किसानों का आरोप है कि उनकी आवाज को कोर्ट और प्रशासन बिल्कुल नहीं सुन रहा। ऐसे में किसानों का आरोप है कि है उनके साथ मारपीट करके उन्हें धक्केशाही से यहां से हटाया जा सकता है।
  • महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 1000 रुपये

    महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 1000 रुपये

    नई दिल्ली : झारखंड में बुधवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड कैबिनेट की बैठक हुई। इसमें 30 प्रस्तावों पर मुहर लगी है। मंत्रिपरिषद ने राज्य के मंत्री समेत सचिव रैंक के अफसरों को मोबाइल की सुविधा देने के प्रस्ताव को मंजूरी दी। राज्य के मंत्रीगण और पाधिकारियों को मोबाइल फोन की सुविधा भी दिए जाएंगे।

    इस प्रस्ताव पे भी मंत्री परिषद ने मंजूरी दे दी है। कैबिनेट ने ‘मुख्यमंत्री बहन बेटी मई-कुई स्वावलम्बन प्रोत्साहन योजना’ के नामकरण में संशोधन की स्वीकृति दी। इस योजना के तहत सरकार 21 से 50 साल की महिलाओं को 1000 रुपये महीना आर्थिक सहायता के रूप में देगी। इसको राज्य में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले एक बड़ा लोकलुभावन फैसला माना जा रहा है।

  • कावड़ियों ने Petrol Pump पर की तोड़फोड़, कर्मचारियों को जमकर पीटा, जाने वजह

    कावड़ियों ने Petrol Pump पर की तोड़फोड़, कर्मचारियों को जमकर पीटा, जाने वजह

    नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद स्थित मंसूरपुर थाना क्षेत्र के दिल्ली देहरादून नेशनल हाईवे 58 पर उस समय कावड़ियों का तांडव देखने को मिला जब मनोज नाम के एक दुकानदार का कावड़ियों के साथ आम की गुठली फेंकने को लेकर मामूली विवाद हो गया था। जिसके चलते कांवड़ियों ने पास ही स्थित जिओ शॉप में जमकर तोड़फोड़ करते हुए दुकान मालिक मनोज की लाठी डंडों से पिटाई कर डाली।

    मिली जानकारी के मुताबिक कावड़ियों के हमले में दुकानदार मनोज को गंभीर चोटे आई हैं।  घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बड़ी मुश्किल से मनोज को कांवड़ियों के चंगुल से छुड़ाकर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित विजयपाल ने बताया कि पेट्रोल पंप के कर्मचारी को कहा कि कावड़ियों को जाकर कहे कि तुम पेट्रोल पंप पर बीड़ी नहीं पी सकते। इससे यहां पर आग लग जाएगी। जिसके बाद बहस शुरु हो गई। फिर जबरदस्ती उन्होंने लड़के को लठ से पीटना शुरु कर दिया। अभी मेरा लड़का आईसीयू में भर्ती है।

    जानकारी देते हुए सीओ खतौली रामाशीष यादव ने बताया कि गत शाम को लगभग 4 बजे के आसपास थाना मंसूरपुर क्षेत्र अंतर्गत बेगराजपुर एक पेट्रोल पंप था, वहां पर कुछ कावड़ यात्री रुके हुए थे। वहां पर कावड़ियों के द्वारा आम खाकर गुठली को फेंका जा रहा था। जिसमें वहां के कर्मचारियों ने उनको मना किया और उसमें मना करने में उनके बीच बहस शुरू हो गई और और मारपीट में तब्दील हो गई । जब वह वहां से केबिन की तरफ भागा तो  कावड़िया उसके पीछे दौड़ लिए जिसमें केबिन का एक शीशा भी टूट गया और वहां मारपीट भी हुई है। घायल युवक को अस्पताल के लिए भेजा गया है।