Blog

  • Jalandhar: इस इलाके में नाबालिग की मौत, पिता ने हत्या के लगाए आरोप

    Jalandhar: इस इलाके में नाबालिग की मौत, पिता ने हत्या के लगाए आरोप

    जालंधर, ENS: लेदर कॉम्प्लेक्स के पास देर रात नाबालिग की मौत का मामला सामने आया। मिली जानकारी के अनुसार प्रवासी मजदूर की नाबालिग बेटी का देर रात गला घोंटकर हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान 17 वर्षीय रूपम पुत्री लक्की निवासी लेदर कॉम्प्लेक्स नजदीक बस्ती पीरदाद के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए रूपम के पिता लक्की ने बताया कि वे मूल रूप से बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले हैं, लेकिन वह करीब 15 साल से पंजाब में ही रह रहे हैं।

    उन्होंने कहा कि पिछले 5 महीने से उसकी पत्नी व बेटी भी यहां आकर रहने लगी थी। इस दौरान वह पत्नी के साथ एक ही फैक्ट्री में काम करने लगे, जबकि बेटी रूपम अलग जगह पर गत्ता बनाने की फैक्टरी में काम करती थी। पीड़ित पिता ने बताया कि रोजाना की तरह देर रात बेटी पहले घर आ गई थी। इस दौरान जब वह पत्नी के साथ घर पहुंचे तो देखा कि घर में उनकी बेटी गिरी हुई थी। पीड़ित पिता ने कहा कि वह बेटी को बेहोश समझ कर इलाज के लिए सिविल अस्पताल ले आए, लेकिन वहां पर उसे डॉक्टरों ने देर रात मृत घोषित कर दिया।

    डॉक्टरों ने थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस को सूचित किया और शव को शवगृह में रखवा दिया। लड़की के पिता ने आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी पत्नी का पड़ोस में रहने वाली महिला के साथ विवाद हुआ था, जिस वजह से उनका काफी झगड़ा भी हुआ था। उक्त महिला ने एक व्यक्ति को उन्हें मारने के लिए बुलाया था, लेकिन वह उनकी बेटी को मारकर चला गया है। पुलिस के पास शिकायत आने के बाद शव का पोस्टमार्टम होगा और हत्यारोपी और हत्या कारण पर जांच शुरू होगी।

  • Punjab: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, देखें वीडियो

    Punjab: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, देखें वीडियो

    मोगा : जिले में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक के मिलने का मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही पुलिस और समाज सेवी सोसायटी  ने युवक को सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। मृतक की पहचान नही हो सकी है। पुलिस ने युवक की पहचान के लिए शव को शव गृह में रखवा दिया गया है। वही गुरसेवक सिंह सन्यासी समाज सेवा सोसाइटी के मुख्य सेवा दार ने जानकारी देते हुए बताया कि हमें पुलिस की ओर से फोन आया था कि एक युवक  गांव दुनने में खाली प्लाट में बेहोशी की हालत में पड़ा हुआ है। हमारी समाज सेवा सोसाइटी के मेंबर वहां पहुंचे और युवक को उठाकर सिविल अस्पताल ले आए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। वही एएसआई पाल सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि फिलहाल शव को शव गृह में रखवा दिया गया है। पुलिस ने बताया कि मृतक के परिवारिक मेंबरों का पता लगने के बाद, जो भी बनती कार्रवाई होगी की जाएगी।
  • Punjab: 2 ट्रकों की हुई टक्कर से गिरे बिजली के पोल, लाइट गुल, देखें वीडियो

    Punjab: 2 ट्रकों की हुई टक्कर से गिरे बिजली के पोल, लाइट गुल, देखें वीडियो

    मोहालीः जीरकपुर के छत प्वाइंट पर 2 ट्रकों की टक्कर होने का मामला सामने आया है। जहां देर रात 12.30 बजे के करीब 2 ट्रकों की टक्कर से बिजली के पोल गिर गए। इस हादसे में देर रात आसपास इलाके में बिजली गुल रही है। वहीं इस घटना के दौरान ट्रैफिक में काफी बाधा आई। आज सुबह मामले की सूचना मिलते ही ट्रैफिक इंचार्ज अंग्रेज सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी का कहना है कि शायद ट्रक चालक को नींद की झपकी आ गई जिसके चलते यह हादसा हुआ है।

    उन्होंने कहा कि घटना की सूचना मिलने के बाद उन्होंने बिजली विभाग के तुरंत संपर्क किया। जिसके बाद वह बिजली कर्मियों द्वारा मौके पर पहुंचकर रिपेयरिंग का काम किया जा रहा है। वहीं ट्रैफिक को सुचारू ढंग से चलाने का काम भी शुरू कर दिया गया है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि जेई खुद मौके पर पहुंचकर बिजली की तारों को ठीक करवा रहे है। वहीं दोनों ट्रकों को कब्जे में लेकर थाना जीरकपुर में ले जाया गया, जहां दोनों चालकों से पूछताछ की जा रही है। हादसे में गनीमत यह रही कि हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।

  • Jalandhar: Court में पेशी के दौरान Police कर्मी से उलझा आरोपी, फाड़ी वर्दी

    Jalandhar: Court में पेशी के दौरान Police कर्मी से उलझा आरोपी, फाड़ी वर्दी

    जालंधर, ENS: कोर्ट में पेशी पर आए एक आरोपी का पुलिस कर्मी के साथ झगड़ा हो गया। दोनों में विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने पुलिस कर्मी की वर्दी फाड़ दी। मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी को पुलिस कर्मी किसी केस के सिलसिले में कोर्ट में पेशी के लिए लेकर आया था। जहां आरोपी ने पुलिस कर्मी की बिना परमिशन लेते कोर्ट में मौजूद बेटे से एक घड़ी ले ली।

    इस दौरान जब सीनियर सिपाही ने उससे इस बात को लेकर पूछा तो वह सीनियर सिपाही से गाली गलौज करने लगा। इस दौरान दोनों में कहासुनी के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने पुलिस कर्मी की वर्दी फाड़ दी। वहीं सीनियर सिपाही द्वारा पुलिस अधिकारियों को सूचित किया गया। इसके बाद थाना बारादरी में आरोपी के खिलाफ पुलिस की ड्यूटी में विघ्न डालने का केस दर्ज कर लिया गया है।

    आरोपी की पहचान गांव कादियां वाली विनोद कुमार उर्फ बिल्ला के रूप में हुई है। पुलिस को दी शिकायत में सीनियर सिपाही दर्शन सहोता ने बताया कि पेशी के दौरान आरोपी को उसके बेटे ने घड़ी पकड़ाई थी। जब उसने पूछा तो आरोपी उस पर गुस्सा करने लगा, गाली गलौज करते हुए उसकी वर्दी तक फाड़ दी।

  • Punjab: अब Police कर्मी ही Social Media पर कर रहे Gun Culture को प्रमोट, वीडियो वायरल

    Punjab: अब Police कर्मी ही Social Media पर कर रहे Gun Culture को प्रमोट, वीडियो वायरल

    लुधियानाः पंजाब में भले ही पंजाबी गायकों पर गन कल्चर को प्रमोट करने के लिए पुलिस द्वारा बैन किया गया है, लेकिन खुद पुलिस कर्मी गन कल्चर को प्रमोट करने में लगे हुए है। ऐसा ही एक मामला जिले से सामने आया है। जहां सोशल मीडिया पर एक पुलिस कर्मचारी की वर्दी पहने हुए वीडियो सामने आई है। इस वीडियो में पुलिस कर्मी गैंगस्टर थीम के एक गीत पर पिस्टल दिखाता हुआ नजर आ रहा है। वहीं वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

    जानकारी मुताबिक पुलिस कर्मचारी का नाम अपनी फेसबुर आई.डी B.J रंधावा नाम से बनाई है। उसने जो पिस्टल के साथ गीत शेयर किया है उसके बोल है-घर दे हालात मसा चेंज होये आ, नहीं तां भलेयां टाइमां च कोई मार देना सी, करी बाबे दा शुक्र असी गए हां सुधर,नहीं तां जे पहलां वाले हुन्दें गड्डी चाढ़ देना सी। एक पुलिस कर्मचारी के द्वारा गैंगस्टर थीम के गीत पर इस तरह की पोस्ट शेयर करने से पुलिस की छवि को भी धक्का लगा है।

    सूत्रों से पता चला है कि जिस पुलिस कर्मचारी की वीडियो वायरल हुई है, वह कांग्रेस के एक पूर्व विधायक का गनमैन है और वह विधायक कुछ समय के लिए आप पार्टी में भी शामिल हुआ था, लेकिन उसके बाद वह दोबारा कांग्रेस पार्टी में वापिस आ गया। वहीं इस मामले को लेकर कांग्रेस नेता से बात करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। वहीं कांग्रेस नेता के पीए से बात की गई तो उन्होंने यह कहकर पल्ला छाड़ दिया कि उसे मामले के बारे में कोई जानकारी नहीं है कि गनमेन उनके साथ लगा है या नहीं।

    हैरानी की बात यह है कि पीए से बातचीत होने के कुछ ही मिनटों के बाद उस पुलिस कर्मचारी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से पोस्ट को हटा दिया। वहीं इस मामले को लेकर जब पुलिस कमिश्नर कुलदीप चहल से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि वह मामले की जांच करवाएंगे। पुलिस कमिश्नर ने सख्त रवैय्या अपनाते हुए कहा कि हथियारों को सोशल मीडिया पर किसी को भी प्रमोट करने की इज्जाजत नहीं है। उन्होंने कहा कि पता किया जाएगा कि पुलिस कर्मचारी किस जगह डयूटी कर रहा है। जिसके बाद वह इस मामले में उचित कार्रवाई करेंगे।

  • Jalandhar: इस इलाके में बिजली ठीक करने के दौरान लाइनमैन की करंट लगने से हुई मौत

    Jalandhar: इस इलाके में बिजली ठीक करने के दौरान लाइनमैन की करंट लगने से हुई मौत

    जालंधर, ENS: वर्कशाप चौक के पास रेत करीब दो बजे बिजली के खबे पर चढ़ा लाइनमैन को करंट लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान 35 वर्षीय संजीव कुमार निवासी लम्मा पिंड चौक हरदीप नगर के रुप में हुई है। वह एक साल पहले मकसूदां बिजली घर में लाइनमैन के पद पर भर्ती हुआ था और दो उसके बच्चे है। जेई प्रेम ने बताया कि वह रात को वर्कशाप चौक के पास बिजली ठीक करने के लिए अपने दोस्त के साथ खबे पर चढ़ा था।

    दोस्त नीचे उतर गया था और संजीव नीचे उतरने लगा तो अचानक बिजली की सप्लाई चल पड़ी तारों ने उसे अपनी तरफ खींच लिया और झुलसने के बाद खबे से नीचे फेंक दिया। जेई उसे साथियों के साथ टैगोर अस्पताल में लेकर गया तो डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना दो की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में रखवा दिया है।

  • दूध व्रिकेता पर तेजधार हथियार से हमला, जाने मामला

    दूध व्रिकेता पर तेजधार हथियार से हमला, जाने मामला

    रतिया :  उपमंडल के गांव कलंदरगढ़ ढाणी के घर में गत  शाम को दूध डालने गए दोधी पर मकान मालिक द्वारा तलवारों के साथ जानलेवा हमला किए जाने का मामला प्रकाश में आया है।  दोधी जब घर में दूध डालने लगा तो मकान मालिक ने मुख्य गेट को बंद कर दिया और उसके पश्चात तलवार से ताबड़तोड़ हमला बोल दिया। जिसके बाद दोधी अपने दूध के बाइक को वहीं छोड़कर ही पड़ोस के घर में चला गया। उन्होंने तुरंत खून से लथपथ दोधी को अपनी गाड़ी से सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया। जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के पश्चात अग्रोहा मैडीकल रैफर कर दिया।

    जानकारी के मुताबिक दोधी देवराज ने घायल अवस्था में बताया कि वह पिछले काफी समय से ही गांव कलंदरगढ़ ढाणी के जसप्रीत सिंह के घर में दूध डालता है और उसने उक्त परिवार से काफी पैसे लेने हैं। उन्होंने बताया कि 2 दिन पहले ही उसने उक्त जसप्रीत सिंह से पैसे मांगे थे तो उसने बताया था कि जल्दी ही उसे कुछ पैसे दे देगा। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन की तरह फिर से जसप्रीत सिंह के घर दूध डालने के लिए पहुंचा तो उस दौरान जसप्रीत सिंह के अलावा उसकी बुजुर्ग माता घर में मौजूद थी। उन्होंने बताया कि जैसे ही उसने दूध डालना शुरू किया तो उसने अपने घर का मुख्य गेट बंद कर लिया और उस पर तलवार लहराते हुए जानलेवा हमला कर दिया।

    पीड़ित ने बताया कि तलवार का पहला बार उसकी गर्दन व मुंह की साइड पर लगा। इसे देखकर जब वह भागने लगा तो वह पीछे भाग लिया और दरवाजा खोलते ही उसने उसकी पीठ पर भी तलवारों के कई बार कर दिए। इसके पश्चात खून से लथपथ होकर पड़ोस में ही उनके रिश्तेदार परमजीत सिंह के घर में पनाह ले ली और शोर मचा दिया। पुलिस को इस घटना के बारे में सूचना दे दी गई है।

  • Spa Centre में व्यक्ति पर तेजधार हथियारों से हमला, मौ’त

    Spa Centre में व्यक्ति पर तेजधार हथियारों से हमला, मौ’त

    मुंबई : वर्ली इलाके में 52 वर्षीय एक शख्स की स्पा के अंदर हत्या करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार दो अज्ञात लोगों ने तेजधार हथियारों से हमला कर हत्या की। मृतक की पहचान गुरु वाघमारे के तौर पर हुई है। अधिकारी ने बताया कि मृतक गुरु वाघमारे के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज थे। मृतक दावा करता था कि वो एक पुलिस मुखबिर था और आरटीआई कार्यकर्ता भी था।

    पुलिस के मुताबिक मृतक के खिलाफ बलात्कार और जबरन वसूली समेत कई मामले दर्ज थे। वह नियमित रूप से वर्ली नाका स्थित स्पा में जाता था और वहां काम करने वाले लोग उसे जानते थे। जब वाघमारे शाम को स्पा में गया तो 21 साल की उसकी गर्लफ्रेंड और तीन पुरुष दोस्तों ने जन्मदिन की पार्टी मांगी। क्योंकि 17 जुलाई को उसने जन्मदिन मनाया था। इसके बाद पांच लोगों का समूह पार्टी के लिए सायन के एक होटल में गया। 

    पुलिस अधिकारी ने बताया कि जब रात करीब 12:30 बजे वे सभी स्पा में लौट आए। कुछ देर बाद तीनों लोग चले गए, जबकि वाघमारे और उसकी गर्लफ्रेंड वहीं रुक गई। करीब दो घंटे बाद दो अलग-अलग लोग स्पा में आए और वाघमारे पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया।

  • Rain ने मचाई तबाही, कई गांवों से टूटा संपर्क, Alert जारी

    Rain ने मचाई तबाही, कई गांवों से टूटा संपर्क, Alert जारी

    नई दिल्ली :  देशभर में हो रही बारिश ने अपना असर दिखना शुरू कर दिया है। घाटी, पहाड़ी या मैदान इलाका। लगभग आधा हिंदुस्तान जलमग्न हुआ पड़ा है। पूर्वी हिस्से लेकर पश्चिमी हिस्से तक मौसम की मार राज्यों को झेलनी पड़ रही है। गुजरात में तो बारिश के कारण नदियों और बांधों में जलस्तर बढ़ चुका है।

    इस कारण निचले इलाके में रहने वाले लोगों को अब खाली कराया जा रहा है। साथ ही कई गांव ऐसे हैं जो जलमग्न हो चुके हैं और उनसे संपर्क टूट चुका है। साथ ही कुछ राज्य ऐसे हैं जहां भारी बारिश को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट तक जारी कर दिया है।  वहीं कर्नाटक, झारखंड, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश और असम में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

    यूपी, बिहार और असम में भी तेज बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने गुजरात में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। मध्य प्रदेश, उत्तराखंड समेत 9 राज्यों में मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। झारखंड, पश्चिम बंगाल में तेज बारिश की संभावना जताई गई है।

  • आज का राशिफल, 25 जुलाई 2024

    आज का राशिफल, 25 जुलाई 2024

    आज श्रावण कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और गुरुवार का दिन है। पंचमी तिथि आज देर रात 1 बजकर 59 मिनट तक रहेगी। आज 4 बजकर 17 मिनट से देर रात 1 बजकर 59 तक यायीजयद योग रहेगा। साथ ही आज शाम 4 बजकर 17 मिनट तक पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज पंचक है।

    मेष राशि-आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आज आपको सकारात्मक माहौल में काम करने का मौका मिलेगा। कलीग्स के साथ आपके रिश्ते अच्छे रहेंगे।आप जीवनसाथी के साथ कहीं धार्मिक यात्रा पर जाएंगे। आपकी यात्रा शुभ फलदाई साबित होगी।आज आप कोई नया काम शुरू करेंगे। जिसमें आपको अच्छी सफलता मिलने के योग हैं।आपकी किसी परिवारिक समस्या का निवारण होने से आपको बहुत सुकून मिलेगा।  आज आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आप दूसरों की मदद करने की हर संभव कोशिश करेंगे।

    वृष राशि-आज आपका दिन आनंद से भरा रहेगा।छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। लवमेट आज कहीं घूमने जाएंगे। आपको आज कोई खुशखबरी मिलेगी। नौकरी में प्रमोशन की प्रतीक्षा आज समाप्त होगी। नई पोस्ट पर काम का दबाव बढ़ेगा।  आज आपके घर के सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। आप पूरी सावधानी से काम करेंगे। आज आप घर परिवार की समस्याओं को सुलझाने में कामयाब रहेंगे। आपके लिए आर्थिक लाभ की स्थिति बनेगी। किसी कार्य योजना के कारण आपको दूर की यात्रा करनी पड़ेंगी।

    मिथुन राशि-आपके लिए आज का दिन उत्तम रहेगा।  आप परिवार के साथ कहीं मनोरंजक यात्रा पर जा सकते हैं।अनेक साधनों से आर्थिक लाभ होने के संभावना है। संतान की ओर से सुखद समाचार की प्राप्ति होगी।मित्रों से हर संभव सहायता मिलती रहेगी। आज आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आपका पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। नौकरी में सफलता के योग हैं, आपकी सैलरी बढ़ सकती है। जमीन जायदाद के मामलों में कुछ समस्या आएगी, लेकिन कोर्ट कचहरी में आपको सफलता मिलेगी।

    कर्क राशि-आज आप कोई प्रॉपर्टी खरीदने का मन बनायेंगे। परिवार वालों के साथ विचार विमर्श करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको अपनी काबिलियत दिखाने का मौका मिलेगा। नौकरी में काम का बोझ बढ़ सकता है, जिससे आप परिवार को समय नहीं दे पाएंगे। लेकिन आप कार्यक्षेत्र और घर का अच्छी तरह तालमेल बनाकर रखेंगे। आज आपका दिन खास रहेगा।संतान को लेकर उलझने दूर होगी। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आज आप किसी तरह के वाद-विवाद में पड़ने से बचें।

    सिंह राशि-आप अपने निजी जीवन में चली आ रही उलझनों को खत्म करने में कामयाब रहेंगे। पारिवारिक जीवन में खुशियां आएंगी। आज आपका दिन उत्साह से भरा रहेगा।  कार्य क्षेत्र में आपको अच्छी सफलता मिलेगी।  आज आप किसी सामाजिक समारोह में भाग ले सकते हैं। लोग आपके विचारों से प्रभावित होंगे।  राजनीति से जुड़े लोगों का रुतबा बढ़ेगा। आपका दांपत्य जीवन अच्छा रहने वाला है। लवमेट से आज उपहार मिलेगा, जिससे पूरे दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा। सरकारी नौकरी का प्रयास कर रहे लोगों को नए अवसर मिलने की संभावना है।

    कन्या राशि-आज आपका दिन बदलाव लाने वाला है। आज आप अपनी दिनचर्या में बदलाव करेंगे। आज आप लोगों की मदद करने के लिए समय निकालेंगे। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। जिससे आपकी निर्णय लेने की क्षमता में बढ़ोतरी होगी। व्यापार के विकास में किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेंगे। आज आपकी योजनाएं सफल होंगी। आपके लिए आमदनी के योग बनेंगे। संतान को लेकर अच्छे परिणाम मिलेंगे। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। आपको कम्युनिकेशन के माध्यमों से लाभ होगा, और आप तरक्की करेंगे।

    तुला राशि-आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। नौकरी में ट्रांसफर के योग हैं। जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और पूरे मनोबल के साथ आप कार्यक्षेत्र में अपने कार्यों को पूरा करेंगे। आपको घरवालों का पूरा सहयोग मिलेगा। आप अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।पारिवारिक माहौल शांतिपूर्ण रहेगा। परिवार के साथ आप खूबसूरत जगहों पर घूमने जा सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आपकी बॉन्डिंग अच्छी रहेगी। अचानक आपके सामने कुछ चुनौतियां आएंगी, लेकिन आप आसानी से उनसे बाहर निकल जायेंगे।

    वृश्चिक राशि-आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आज आपकी कुछ नये लोगों से मुलाकात होगी। आज आपके प्रयासों से आपको सफलता मिलेगी। आपके लिए अचानक धन लाभ की संभावना बनेगी। कार्यक्षेत्र में आपके काम को देखते हुए अच्छी पदोन्नति मिलेगी। । आज आपको किसी तरह के कोर्ट कचहरी में मामले में पड़ने से बचना चाहिए। आप अपने काम के कारण काफी व्यस्त रहेंगे और परिवार को समय कम दे पाएंगे। लेकिन आप अपने काम और परिवार के बीच बैलेंस बना कर चलेंगे।

    धनु राशि-आज आपका दिन रोज से बेहतर रहेगा। आप अपनी नौकरी बदलने का प्रयास करेंगे। इसमें आपको सफलता मिलने की संभावना है। आपकी सैलरी में वृद्धि होगी। आपकी आर्थिक स्थिति में संतुलन बना रहेगा। आपको किसी पारिवारिक समारोह में शामिल होने का मौका मिलेगा। आपके परिवारिक जीवन में सुख शांति रहेगी। आप अपने जीवनसाथी के साथ घर की जिम्मेदारियों को पूरा करने में सफल रहेंगे। व्यापार में उन्नति की संभावना है। आप अच्छी दिनचर्या अपनाकर अच्छा खान-पान रखकर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर पाएंगे।

    मकर राशि-आज आपका दिन फायदेमंद रहेगा। पारिवारिक जीवन में खुशियां आएंगी। बहुत समय से रुके हुए काम पूरे होंगे। कार्यक्षेत्र में आपको सहकर्मियों का साथ मिलेगा। आप अपने मित्रों के साथ आनंदपूर्वक दिन बिताएंगे। आपका दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा। आज आप जीवनसाथी के साथ खरीदारी करने में व्यस्त रहेंगे। घर में कोई फंक्शन होने की संभावना है। कुछ लोग साझेदारी में व्यापार शुरू करेंगे। आज आपके संतान को पढ़ाई के क्षेत्र में उन्नति मिलेगी। जिसे सुनकर आपको खुशी मिलेगी।

    कुंभ राशि-आज आपका दिन मंगलमय रहेगा। आपके लिए परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी। कार्यस्थल पर विरोधी कुछ मुश्किलें खड़ी करेंगे। लेकिन आप अपने काम पर फोकस करेंगे।परिवार के साथ समय बिताने का अच्छा मौका मिलेगा। आज आपका दांपत्य जीवन शानदार रहने वाला है।आपकी एकाग्रता आपको सफलता दिलाएगी। आपकी बचत योजनाएं कामयाब रहेंगी। आपको निवेश करने का सुनहरा मौका मिलेगा। आज आप सपरिवार किसी अच्छी जगह घूमने जा सकते हैं।

    मीन राशि-आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आपको दोस्तों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। रिश्तेदारों के साथ छोटी मोटी यात्रा हो सकती हैं। आज आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखने की जरूरत है, भविष्य के लिए सेविंग्स पर धयान देंगे। आपकी यात्रा सुखद रहेगी। पारिवारिक रिश्तो में आपसी प्रेम बढ़ेगा। किसी पुराने मामले को लेकर न्यायालय का फैसला आपके पक्ष में आएगा। नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं।