Blog

  • पेपर लीक मामले में NTA के DG सुबोध कुमार को हटाया गया, ये IAS होंगे नए DG

    पेपर लीक मामले में NTA के DG सुबोध कुमार को हटाया गया, ये IAS होंगे नए DG

    नई दिल्ली। नीट पेपर लीक मामले में से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां एनटीए के महानिदेशक सुबोध कुमार सिंह को उनके पद से हटा दिया गया है। इसी के साथ उन्हें अनिवार्य वेट करने के लिए कहा गया है। बताया गया है कि हालिया परीक्षाओं में अनियमितताओं के मद्देनजर केंद्र सरकार ने यह फैसला किया है। उनकी जगह आईएएस प्रदीप सिंह खरोला एनटीए का महानिदेशक नियुक्त किया गया है।

    1563 बच्चों को ग्रेस मार्क्स देने को लेकर छिड़ा था विवाद
    NEET परीक्षाओं के आयोजन में कथित कदाचार और यूजीसी नेट पेपर लीक को लेकर देश में बड़े पैमाने पर विवाद छिड़ा हुआ है। दरअसल, नीट परीक्षा में तकरीबन 1563 बच्चों को ग्रेस मार्क्स दिए गए थे, जिसका पता चलने के बाद इसमें धांधली तक के आरोप लगे और परीक्षा रद्द करने की मांग होने के बाद परीक्षा को रद्द कर दिया गया है।

    एनटीए कराती है ये परीक्षाएं  
    एनटीए देश के प्रमुख परीक्षाओं में जेईई मेन और एडवांस (इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाएं), नीट (राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा – मेडिकल), सीयूईटी (केंद्रीय विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा), यूजीसी नेट (विश्वविद्यालय अनुदान आयोग राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा) शामिल हैं। इसके अलावा, यह संस्था विभिन्न राज्य पात्रता परीक्षाओं (NET SET), जूनियर रिसर्च फैलोशिप (JRF) परीक्षा, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान स्नातकोत्तर प्रवेश परीक्षा (AIIMS PG) और इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (आईजीएनओयू) परीक्षाएं  कराती है।

  • Punjab: इस इलाके में सरपंच पर चली ताबतोड़ गोलियां, देखें वीडियो

    Punjab: इस इलाके में सरपंच पर चली ताबतोड़ गोलियां, देखें वीडियो

    बठिंडा: जिले के  गांव भगता में गोलिया चलने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक पुरानी रंजिश के चलते पूर्व सरपंच पर गांव के ही कुछ लोगों द्वारा अंधाधुंध फायरिंग की है। इस घटना मे सरपंच को कई गोलियां लगी है। जिसे सिविल अस्पताल बठिंडा में दाखिल करवाया गया है। घायल कुलविन्द्र सिंह किंगरा की पत्नी परमजीत कौर ने बताया कि गांव के जसवंत सिंह व बेअंत सिंह पर गोलिया चलने का आरोप लगाया है। 

    घायल कुलविन्द्र सिंह ने बताया कि वह कल्याण सुक्खा से भगता अपनी कार पर जा रहा था। इस दौरान हमलावरों ने उसे रोककर तेजधार हथियारों से हमला कर फायरिंग की ओर वह बेहोश होकर गिर पड़ा। पुलिस मामले की जांच कर रही है जबकि आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।

    जानकारी के मुताबिक रंजिश के कारण सरपंच के बेटे रुपिन्द्र सिंह पर गांव की एक लड़की ने दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया था। उक्त लड़की की शादी जसवंत सिंह से हो गई थी और समझौते के नाम पर 20 लाख रुपए की मांग की जा रही थी। जिसे देने से उसने मना कर दिया। जिसके बाद घायल के बेटे को जेल हो गई थी।

  • High Court के फैसले से पहले CM Kejriwal का वजन खिसका

    High Court के फैसले से पहले CM Kejriwal का वजन खिसका

    नई दिल्ली। आप सुप्रीमो और दिल्ली के सीएम केजरीवाल को लेकर एक चिंताजनक खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार तिहाड़ जेल में बंद केजरीवाल का अब तक 8 किलो वजन कम हो गया है। इससे पहले भी केजरीवाल के सेहत को लेकर आप नेताओं सरकार पर कई आरोप लगाये थे। जिसके बाद वह जेल से बाहर आ गये थे और लोक सभा चुनावों में प्रचार भी किया था। इसी बीच विरोधी पार्टी के नेताओं ने केजरीवाल के सेहत को लेकर तंज कसा था।  

    राउज एवेन्यू कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को जमानत दे दी थी। वहीं, अब तिहाड़ जेल को ऑर्डर मिलने के बाद उम्मीद की जा जाने लगी थी। केजरीवाल जेल से बाहर आ सकते हैं। जिसके बाद ईडी की याचिका पर आदेश सुनाने तक अरविंद केजरीवाल को जमानत देने के ट्रायल कोर्ट के आदेश पर रोक लगा दी। दिल्ली उच्च न्यायालय ने निचली अदालत के आदेश पर रोक लगाने की मांग करने वाली ईडी की याचिका पर आदेश सुरक्षित रख लिया। अब ED की याचिका पर 25 जून को HC का आदेश आ सकता है।

    गौरतलब, अरविंद केजरीवाल को 21 मार्च को गिरफ्तार किया गया था। वहीं 1 अप्रैल को उन्हें तिहाड़ जेल में शिफ्ट किया गया। जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें 10 मई को लोकसभा चुनाव के दौरान जमानत दे दी थी। जिसमें 21 दिन की जमानत दी गई थी। 

  • Golden Temple में योगा करने वाली Archana Makwana ने online  होकर मांगी माफी

    Golden Temple में योगा करने वाली Archana Makwana ने online होकर मांगी माफी

    Golden Temple : सचखंड श्री हरमंदिर साहिब की परिक्रमा में योग करने वाला लड़की अर्चना मकवाना ने एक वीडियो जारी कर किया। इस वीडियो में उन्होंने हाथ जोड़कर मांगी माफी। इस वीडियो में कहा है कि मेरा किसी को ठेस पहुंचाने का कोई इरादा नहीं था। मुझे सचखंड श्री हरमंदिर साहिब के अंदर के शिष्टाचार के बारे में नहीं पता था। इस वजह से मुझे माफ कर दिय़ा जाए।

  • Punjab: SSP Deepak Pareek ने Cricket League का किया आगाज, देखें वीडियो

    Punjab: SSP Deepak Pareek ने Cricket League का किया आगाज, देखें वीडियो

    खिलाड़ियों को नशा न करने की दिलाई शपथ

    बठिंडा। जिला पुलिस की ओर से युवा पीढ़ी को नशे से छुटकारा दिलाने के लिए खेलों को अपनाने के उद्देश्य से पुलिस लाइन में क्रिकेट लीग का आयोजन किया जा रहा है। जिसकी शुरुआत बठिंडा के एडीजीपी और एसएसपी ने की। 

    इस दौरान एसएसपी दीपक पारिक ने खिलाड़ियों को नशा न करने की शपथ दिलाई। इस के बाद एसएसपी ने युवाओं के साथ खुद भी क्रिकेट मैच खेला।  क्रिकेट लीग टूर्नामेंट के आयोजक डीएसपी रमन प्रीत सिंह ने कहा कि हमारा एकमात्र उद्देश्य युवा पीढ़ी को नशे की दलदल से निकालकर खेल से जोड़ना है। 

    इस लीग के लिए 144 टीमों ने आवेदन किया था। जिनमें से कुल 16 टीमें भाग ले रही हैं। प्रथम आने वाली टीम को 11000 नकद और एक ट्रॉफी मिलेगी। दूसरे स्थान पर आने वाली टीम को 5100 नकद और एक ट्रॉफी मिलेगी। बठिंडा पुलिस लाइन में बने क्रिकेट स्टेडियम में डे नाइट क्रिकेट लीग के मैच करवाए जा रहे हैं।

  • प्रदेश सरकार बल्क ड्रग पार्क का श्रेय लेने का नाटक कर रही: लखवीर लक्खी

    प्रदेश सरकार बल्क ड्रग पार्क का श्रेय लेने का नाटक कर रही: लखवीर लक्खी

    ऊना/ सुशील पंडित : हरोली भाजपा प्रवक्ता लखबीर लक्खी ने प्रदेश सरकार पर बड़ा हमला करते हुए कहा है कि केंद्र सरकार द्वारा प्रायोजित प्रोजेक्ट बल्क ड्रग पार्क के प्रशासनिक भवन के भूमिपूजन पर केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा व स्थानीय सांसद अनुराग ठाकुर को विश्वास में न लेकर इस तरह भूमिपूजन करना प्रदेश सरकार की छोटी मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि पूरे देश मे मोदी सरकार ने तीन बल्क ड्रग पार्क दिए है जिनमे से एक प्रदेश के हरोली विधानसभा को दिया गया है जिसका शुभारम्भ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था और केंद्र सरकार ने पैसा भी जारी किया है परंतु प्रदेश सरकार जन प्रतिनिधियों को भूमिपूजन में आमंत्रित न कर इस बल्क ड्रग पार्क का श्रेय लेने का नाटक कर रही है जबकि सभी को पता है कि पिछली जयराम सरकार में तत्कालीन केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के प्रयासों से यह बल्क ड्रग पार्क प्रदेश के लिए मोदी सरकार ने स्वीकृत किया था।

    उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियो को भी चेताते हुए कहा कि वह सुखु सरकार का चालीसा पढ़ने से बाज आये अन्यथा प्रोटोकाल को तोड़ने के चक्कर मे रगड़े जायेगे उन्होंने कहा कि प्रशसनिक अधिकारी सरकार के एजेंट बनकर काम न करें क्योंकि सरकारें आती जाती रहती है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री व उप मुख्यमंत्री को सस्ती राजनीति से ऊपर उठकर केंद्र के साथ समन्वय बनाकर केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा व स्थानीय सांसद अनुराग ठाकुर को इस कार्यक्रम में बुलाना चाहये था ताकि इस प्रोजेक्ट को ओर रफ्तार मिल सके परंतु मुख्यमंत्री व उप मुख्यमंत्री ने छोटा दिल दिखाकर अपने नाम के फट्टे लगाने में दिलचस्पी दिखाई है।

    उन्होंने कहा कि जब इस बल्क ड्रग पार्क की स्थापना को लेकर भाजपा की पूर्व जयराम सरकार जोर लगा रही थी उस समय कांग्रेस के नेता इसके विरोध में केस करवा रहे थे और आज वही नेता अपना नाम को फट्टों पर देखने को आतुर है। उन्होंने कहा कि जनता इसके बहकावे में नही आएगी और जनता जानती है कि यह बल्क ड्रग वर्क सिर्फ और सिर्फ मोदी सरकार की देन है। उन्होंने कहा कि इस मसले पर जल्द प्रशासनिक अधिकारियो से बात की जयेगी ओर अगर नौवत पड़ी तो इनके दफ्तरों का घेराव भी किया जाएगा क्योंकि यह अधिकारी नेताओ की कठपुतली बनकर कार्य कर रहे है और जनता को धोखा देने के प्रयास कर रहे गई जोकि कतई सहन नही होगा।

  • घर में कुछ ना मिला तो चोरों ने चुराई प्याज की बोरी, देखें CCTV

    घर में कुछ ना मिला तो चोरों ने चुराई प्याज की बोरी, देखें CCTV

    मोहाली। शहर के फेस नंबर से एक अनोखी चोरी का मामला सामने आया है। जहां एक घर से चोरों ने प्याज की एक बोरी चुरा ली है। जिसकी सीसीटीवी भी सामने आई है। पहले अक्सर सुनने को मिलता था कि चोर रात में चोरी करते हैं, लेकिन अब वे दिन के उजाले में भी चोरी करने से नहीं डरते। वहीं, चोरी करने के लिए एक लड़की के साथ आए दो चोर जब गेट के अंदर घुसे तो उन्हें कोई और सामान नजर नहीं आया और बाहर पड़ी 50 किलो की प्याज की बोरी उठाकर ले गये। जिसके बाद घर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गया। जिसकी सूचना पुलिस को दे दी गई है।

  • Punjab : Ice Cream बेचने वाले से लूट की कोशिश, अस्पताल में भर्ती, देखें CCTV

    Punjab : Ice Cream बेचने वाले से लूट की कोशिश, अस्पताल में भर्ती, देखें CCTV

    मोहाली। कस्बा जीरकपुर स्थित बलटाना से एक आइसक्रीम बेचने वाले से लूटपाट की कोशिश करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि आइसक्रीम बेचने वाले से दो बुलेट सवार युवकों ने लूटपाट की कोशिश है। जिसकी सीसीटीवा भी सामने आई है। जिसमें बताया देखा जा रहा कि दो युवक बुलेट मोटरसाइकिल पर आकर उसके साथ मारपीट करते हैं और पैसे छीनने की कोशिश करते हैं। लेकिन पीड़ित आरोपियों को पैसे नहीं देता है। इसके बाद वह उसके सिर पर किसी हथियार से हमला कर देते हैं। जिससे आइसक्रीम बेचने वाले के सिर पर चोट लग गई है। पीड़ित ने इसकी शिकायत स्थानीय पुलिस को दे दी है। पीड़ित के बेटे रामसखा ने बताया कि उसके पिता के पास करीब ₹5000 थे। आरोपियों ने वह पैसे लूटने के लिए ही हमला किया है।

    लूटपाट का नहीं है मामलाः पुलिस
    मामले बारे बलटाना पुलिस के चौकी इंचार्ज सब इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि यह मामला लूटपाट का नहीं है। दोनों आरोपियों ने आइसक्रीम खाने के बाद पैसे नहीं दिए थे। इस बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच में विवाद हो गया था। पुलिस ने पीड़ित के बयान दर्ज कर लिए हैं। अभी मामले में जांच की जा रही है। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे देखकर आरोपियों की पहचान की जाएगी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी नशे की हालत में थे। जल्द ही इस मामले में कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab : भैंस चुराने वाले गिरोह के सदस्य गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab : भैंस चुराने वाले गिरोह के सदस्य गिरफ्तार, देखें वीडियो

    बटाला। जिला पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। जहां शहर के अलग-अलग इलाकों से भैंस चोरी करने वाले गिरोह के सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वहीं, बताया जा रहा है कि जिला बटाला के अंतर्गत फतेहगढ़ चूड़ी पुलिस स्टेशन की अधिकारी खुशबीर कौर ने चाचा भतीजा के गिरोह और उसके एक अन्य साथी को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह रात के अंधेरे में पशु चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे भैंसों को लेकर वे पंजाब में चल रही फैक्टरियों में जाते थे और भैंसों को प्रति किलो के हिसाब से बेचते थे। जब पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि ये लोग दलाल के साथ मिलकर चोरी की गई भैंसों को इन फैक्ट्रियों में बेचते थे, तब उन्हें बड़ी सफलता मिली जब पुलिस ने इन चोरों के पास से 8 लाख रुपये नकद भी बरामद किए जिनमें बोलैरो और एक छोटा हाथी बरामद किया गया। 

    मामला दर्ज होने के बाद चोर बदल लेते थे पता
    ये चोर इतने शातिर थे कि जहां भी इनका मामला दर्ज होता था, जमानत मिलने के बाद ये अपना पता बदल लेते थे और आधार कार्ड और अन्य सरकारी दस्तावेज लेकर दूसरे गांव में रहने लगते थे अब तक इन लोगों ने 50 से ज्यादा सिक्के चुराने की बात कबूल की है और इनके खिलाफ अलग-अलग पुलिस स्टेशनों में कई मामले दर्ज हैं।

  • Punjab: मांगे पूरी न होने को लेकर Union करेगा रोष प्रदर्शन, देंखे Video

    Punjab: मांगे पूरी न होने को लेकर Union करेगा रोष प्रदर्शन, देंखे Video

    मोगापंजाब स्टेट मनिस्ट्रियल यूनियन पंजाब ने आज एक अहम मीटिंग की। यह पंजाब प्रधान अमरीक सिंह संधू फिरोजपुर की अगुवाई में हुई। जिसमें पंजाब भर की सभी मनिस्ट्रियल स्टाफ  यूनियन के सदस्यों ने शिरकत की। इस मौके सभी मुलाजिमों ने कुछ अहम फैसले भी किए जिसमें मुख्य फैसला पंजाब सरकार की नीतियों को देखते हुए पंजाब के जालंधर में हो रही जिमनी चुनावों में आप को करारी हार दिखाना है वहीं, मुलाजिमों ने कहा की  Punjab सरकार हमारी सारी मांगे मान चुकी है लेकिन हमारे द्वारा पांच बार पत्र लिखे जाने के बावजूद भी कोई लागू नहीं किया गया। जिसको लेकर हम लोगों में रोष है। जिसको लेकर 5 जुलाई को जालंधर में विशाल रोष प्रदर्शन करेंगे।