Blog

  • बारिश के चलते पहाड़ से लेकर मैदान तक कहर जारी, गिरा पुल, अलर्ट जारी, देखें वीडियो

    बारिश के चलते पहाड़ से लेकर मैदान तक कहर जारी, गिरा पुल, अलर्ट जारी, देखें वीडियो

    नैनीताल: उत्तराखंड में मानसून की बारिश कहर बनकर टूट पड़ी है। पहाड़ से लेकर मैदान तक हर जगह तबाही का मंजर देखने को मिल रहा है। अल्मोड़ा-रानीखेत में भारी बारिश के कारण रामनगर – भतरौंजखान मोटर मार्ग पर मोहान के पास पुल टूटकर नदी में गिर गया। पुल गिरने की वजह से रामनगर से वाया मोहान रानीखेत अल्मोड़ा को जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग बंद हो गया है। इसके बाद यहां यातायात को डायवर्ट कर दिया गया है। इस मार्ग से जाने वाले वाहन अब रामनगर से मोहान और मोहान से चिमटाखाल होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।

    मुख्यमंत्री धामी हालात पर नजर
    प्रदेश के मुख्यमंत्री धामी हालात पर नजर बनाए हैं। उन्होंने आपदा विभाग और आपदा कंट्रोल रूम के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को मौसम विभाग की चेतावनी के बाद अलर्ट मोड पर रहने के आदेश जारी कर दिए हैं। आपदा प्रबंधन और आपदा कंट्रोल रूम के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। साथ ही एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमों को भी अलर्ट मोड पर रहने के आदेश दिए गए हैं। सभी नदियों का जलस्तर बढ़ा प्रदेश में अलकनंदा, मंदाकिनी, काली, गंगा सहित सभी नदियों का जलस्तर लगातार हो रही भारी बारिश के कारण तेजी से बढ़ रहा है। गंगा नदी जहां ऋषिकेश में खतरे के निशान के करीब हैंं, तो वहीं काली नदी और अलकनंदा नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। जो लोग नदियों के किनारे या उसके आसपास रह रहे हैं उनसे सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की जा रही है।

    नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट

    उत्तराखंड में भारी बारिश हो रही है। नदी-नाले उफान पर हैं। प्रदेश में अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही प्रशासन अनाउंसमेंट कर लोगों को नदियों और नालों के पास न जाने की हिदायत दे रहा है। नदियों के किनारे रहने वालों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा है। नैनीताल में शनिवार रात और रविवार को भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। आम जनता को अलर्ट पर रहने के साथ नदी, नालों से दूर रहने की चेतावनी दी गई है। साथ ही अनावश्यक यात्रा न करने की अपील भी की है।

    भारी वर्षा का रेड अलर्ट जारी

    मौसम विभाग जिले में भारी वर्षा का रेड अलर्ट जारी किया गया है। मूसलाधार बारिश होने के कारण नदी-नाले उफान पर हैं। नदी-नालों से सटे क्षेत्रों में जल भराव हो चुका है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल, प्रहलाद नारायण मीणा ने जनपद के सभी थानों चौकियों को आपदा उपकरणों के साथ अलर्ट पर रहने को कहा है।

    प्रशासन सतर्क

    किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने के लिए नैनीताल पुलिस की टीमें जिले में जगह-जगह लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगों को चेतावनी दे रही हैं। साथ ही काठगोदाम क्षेत्र के कलसिया नाले में भी बढ़ते जलस्तर के दृष्टिगत पुलिस लोगों को अलर्ट कर रही है। जनपद के सभी संवेदनशील स्थानों पर पुलिस कार्य कर रही है। लोगों से अनावश्यक यात्रा करने से बचने तथा तटीय/जलभराव वाले क्षेत्रों में न जाने की अपील की गई है।

  • Punjab: ट्रेन के नीचे आकर युवक ने की आत्महत्या, देखें वीडियो

    Punjab: ट्रेन के नीचे आकर युवक ने की आत्महत्या, देखें वीडियो

    अबोहरः सीतो रोड न्यू सूरज नगरी के पास एक मजदूर ने ट्रेन के नीचे आकर आत्महत्या कर ली। मौके पर जीआरपी थाना पुलिस और नर सेवा नारायण सेवा समिति के सदस्य पहुंचे और पुलिस की मौजूदगी में लाश को अबोहर के सरकारी अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया है। जानकारी देते परिजनों ने बताया कि अनिल कुमार (25) पुत्र इंदर सेन मजदूरी करता था और उसने आत्महत्या क्यों की इसका कारण उन्हें नहीं पता।

    इस संबंध में रेलवे की जीआरपी पुलिस ने बताया कि उन्हें सुबह रेलवे मास्टर से पता चला कि किसी व्यक्ति ने हरिद्वार जाने वाली ट्रेन के नीचे आकर आत्महत्या की है। जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे। इस दौरान अनिल कुमार के चाचा न्यू सूरज नगर गली नंबर तीन के रहने वाले मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि अनिल रात करीब 1:30 बजे तक घर पर था। उसके बाद उसने सुबह 4 बजे ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। नर सेवा नारायण के सदस्य बिट्टू नरूला ने बताया कि उन्होंने शव को अबोहर के सरकारी अस्पताल के शवगृह में रखा है।

  • Punjab : लुटेरों ने Delivery boy पर धारदार हथियार से किया हमला, मौ’त

    Punjab : लुटेरों ने Delivery boy पर धारदार हथियार से किया हमला, मौ’त

    लुधियाना : जोमैटो डिलीवरी बॉय की हत्या कर दी गई। घटना दो दिन पहले की है। बताया जा रहा है कि 4 जुलाई की रात को जब जोमैटो कंपनी का डिलीवरी बॉय डिलीवरी करने जा रहा था, तो रास्ते में कुछ बदमाशों ने उसे रोककर उसकी बाइक छीन ली और फिर लूटपाट करने लगे। बदमाशों का विरोध करते हुए डिलीवरी बॉय ने बदमाशों से हाथापाई की।

    इस हाथापाई के दौरान बदमाशों ने उसके सिर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ा और अधमरा हो गया। राहगीरों ने उसे उठाकर सिविल अस्पताल पहुंचाया। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला जा रहा है।

    जोमैटो के डिलीवरी बॉय को लुधियाना के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसका नाम राजेश कुमार बताया जा रहा है जो आरती चौक के पास रहता है। घटना लुधियाना के टिब्बा रोड की बताई जा रही है, जो रात करीब 1 बजे हुई। उसकी हालत इतनी गंभीर थी कि उसकी मौत हो गई। घटना के बाद जोमैटो, स्विगी जैसी कंपनियों के डिलीवरी बॉय में डर का माहौल है। उनका कहना है कि लुधियाना में रात के समय डिलीवरी देना खतरे से खाली नहीं है।
  • जेल में धमाका, बॉल के अंदर विस्फोटक रखकर फेंका

    जेल में धमाका, बॉल के अंदर विस्फोटक रखकर फेंका

    महाराष्ट्रः अमरावती जेल में जोरदार धमाका हुआ है। किसी अंजान शख्स ने जेल के पीछे वाली पुलिया से गेंद के अंदर विस्फोटक रखकर जेल में फेंक दिया। इसके बाद जोरदार धमाका हुआ। हालांकि इस घटना में फिलहाल कोई हताहत नहीं हुआ है। बता दें कि यह घटना रविवार देर रात करीब 8.30 बजे की बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही जेल महकमें में हड़कंप मच गया। घटना के फौरन बाद पुलिस कमिश्नर नवीनचंद्र रेड्डी, डीसीपी समेत अन्य अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे।

    बता दें कि घटनास्थल पर फौरी तौर पर बम निरोधक दस्ता और फॉरेंसिंक की टीम पहुंच गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। शुरुआती जांच में पता चला कि प्लास्टिक की क्रिकेट बॉल में पटाखा या विस्फोटक भरकर जेल के पीछे की दीवार से किसी ने फेंका था। एक बॉल फटा जबकि दूसरा नहीं फटा, जिसे बरामद कर लिया गया है। पुलिस सीसीटीवी के जरिए विस्फोटक बॉल फेंकने वाले की तलाश में जुटी हुई है।

    अमरावती के पुलिस आयुक्त नवीन चंद्र रेड्डी ने कहा कि शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि किसी बॉल के माध्यम से पटाखा या बम पड़ोस के हाईवे की पुलिस के ऊपर से फेंका गया है। इसे फेंकने वाले शख्स का पता लगाया जा रहा है। इसकी जांच जारी है।

  • Punjab: बारिश का कहर, घरों में घुसा पानी, लोगों में दहशत

    Punjab: बारिश का कहर, घरों में घुसा पानी, लोगों में दहशत

    पठानकोट : बीती रात हुई बारिश ने प्रशासन के खोखले दावों की पोल खोल कर रख दी है। जिले के मुत्फर्का और थरियाल गांव के तो हालात ये हैं कि बारिश का पानी लोगों के घरों में घुस गया। घरों में एक-एक फीट तक पानी भर गया है और कई लोगों का सामान भी क्षतिग्रस्त हो गया। बता दें कि स्थानीय लोगों की ओर से प्रशासन को कई बार निकासी नाले बनाने की अपील की थी, किंतु किसी ने भी इस पर ध्यान नहीं दिया।

     जिस कारण लोगों के घरों एवं दुकानों के हालात किसी बाढ़ में फंसे टापू जैसे हुए है। इस संबंध में जब स्थानीय लोगों से बात की गई तो उन्होंने बताया कि वे काफी समय से प्रशासन और विधायकों से गांव में जल निकासी की व्यवस्था करने की गुहार लगा चुके हैं। लेकिन किसी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। जिसका नतीजा है कि कल रात हुई बारिश के कारण लोगों के घरों के अंदर तक बारिश का पानी पहुंच गया है। जिस कारण काफी लोगों का सामान भी खराब हो गया है।

  • सुबह-सुबह हुआ हादसा : भरभराकर गिरा बहुमंजिला मकान, मचा हड़कंप

    सुबह-सुबह हुआ हादसा : भरभराकर गिरा बहुमंजिला मकान, मचा हड़कंप

    देवघरः झारखंड के देवघर में रविवार सुबह बड़ा हादसा हो गया, जहां एक बहुमंजिला मकान भरभराकर गिर गया। मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। एनडीआरएफ की टीम रेसक्यू में जुटी हुई है। हालांकि अभी तक किसी का रेसक्यू नहीं हो सका है।

    जानकारी के अनुसार घटना जिले के नगर थाना क्षेत्र के सीता होटल के पास घटी। बताया जा रहा है कि इस मकान में कई लोग रहते थे। मकान गिरने के बाद सभी लोगों के दबे होने की आशंका है। उधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची है। जिसके बाद मकान के मलबे को हटाया जा रहा है।

    वहीं देवघर के डीसी विशाल सागर ने घटनास्थल पर स्वास्थ्य विभाग की टीम को भी प्रतिनियुक्त किया है, ताकि बचाव कार्य तेजी से चलाया जा सके। इसके अलावा दमकल की टीम और पुलिस द्वारा बचाव अभियान चलाया जा रहा है।

  • Chardham यात्रा पर लगी रोक, प्रशासन ने जारी किए निर्देश

    Chardham यात्रा पर लगी रोक, प्रशासन ने जारी किए निर्देश

    देहरादून: राज्य में बीते कई दिनों से हो रही बारिश की वजह से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। इस बीच चारधाम यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं पर भी इसका असर देखने को मिला है। दरअसल, प्रशासन ने भारी बारिश के अलर्ट के बाद चार धाम यात्रा पर रोक लगा दी है। गढ़वाल कमिश्नर ने चारधाम यात्रा को लेकर निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं व अन्य यात्रियों को ऋषिकेश से ऊपर ना जाने की दी सलाह दी है। इसके अलावा उन्होंने कहा है कि जो यात्री जिस पड़ाव पर है, वह वहीं पर रुकें उसके आगे ना जाएं।  मौसम विभाग ने 7 जुलाई के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

    ऐसे में मौसम विभाग की ओर से जारी भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ये निर्देश जारी किए हैं। प्रशासन ने आज के लिए यात्रा ना करने की सलाह दी है। मौसम विभाग ने कुंमाऊ मंडल में रेड अलर्ट और गढ़वाल मंडल में बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया हुआ है।

    हर साल लाखों की संख्या में श्रद्धालु चारधाम यात्रा पर जाते हैं। इसके देश के कोने-कोने से श्रद्दालु हजारों किलोमीटर का यात्रा तय करके यहां पर पहुंचते हैं। भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन के कई रास्ते भी बंद हो गए हैं। वहीं प्रशासन की ओर से भी लोगों को लगातार निर्देश दिए जा रहे हैं।

  • Punjab : दुकानदार पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया वारदात को अंजाम, देखें Video

    Punjab : दुकानदार पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया वारदात को अंजाम, देखें Video

    तरनतारन : जिले के खारा गांव में स्थित एक मेडिकल स्टोर में अज्ञात व्यक्ति ने घुसकर दुकान से पहले दवाई ली। उसके बाद मेडिकल स्टोर में मौजूद व्यक्ति पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। लूट के इरादे से घुसा शख्स दुकान में पड़ी नकदी और मोबाइल फोन लेकर फरार हो गया। लूट की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। लूट का शिकार हुए पीड़ित और दुकान पर मौजूद लोगों ने बताया कि दिन में मुंह बांधे एक व्यक्ति दुकान में घुसा था। पीड़ित ने बताया कि उसके साथ मारपीट करने के बाद उस पर धारदार हथियार से हमला कर दुकान और उसकी जेब में रखी नकदी और उसका मोबाइल फोन लूट लिया। लूट का शिकार हुए नौजवान ने बताया कि लोगों ने उसका पीछा भी किया। लेकिन लोगों की मदद नहीं मिल पाने के कारण वह मौके से भाग गया।

    ​​​​​​​लूट का शिकार हुए युवक और दुकान पर मौजूद लोगों ने लुटेरे के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।  मामले की जांच कर रहे थाना सरहली के प्रभारी कश्मीर सिंह ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द लुटेरे को पकड़ लिया जाएगा।

  • आज का राशिफल, 7 जुलाई 2024

    आज का राशिफल, 7 जुलाई 2024

    आज आषाढ़ शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि और रविवार का दिन है। द्वितीया तिथि आज पूरा दिन पार कर कल सुबह 5 बजे तक रहेगी। आज देर रात 2 बजकर 14 मिनट तक हर्षण योग रहेगा। साथ ही आज का पूरा दिन पूरी रात पार कर कल सुबह 6 बजकर 4 मिनट तक पुष्य नक्षत्र रहेगा। इसके आलावा आज जगन्नाथपुरी रथोत्सव है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 7 जुलाई 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

    मेष राशि:आज आपका दिन अच्छा जाने वाला है। प्राइवेट जॉब कर रहे लोगों की सैलरी में इन्क्रीमेंट होगा, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आज पारिवारिक सुख समृद्धि में वृद्धि होगी। आज किसी धार्मिक स्थल पर जाने का प्रोग्राम बनायेंगे। अपनी जरूरत का सामान रखना न भूलें। आपके निर्णय में परिवार का भरपूर सपोर्ट मिलेगा। स्वास्थ के नजरिये से दिन उर्जा से भरा रहेगा। आज घर की जरूरी सामग्री लेने मार्किट जा सकते हैं। वहां किसी दोस्त से भेंट होगी। आर्थिक रूप से पुरानी बहुमूल्य चीज़ों के मोलभाव पर लाभ होगा। अपने अधूरे कार्यो को पूरा करने के लिए भी आज का दिन अच्छा है।

    वृष राशि:आज आपका दिन सकारात्मक उर्जा से भरा रहेगा। आज मनपसंद वाहन लेने की ओर आपका ध्यान आकर्षित होगा। बेटी का किसी मनचाहे फील्ड में सिलेक्शन होने के योग बन रहे हैं। आपके वैवाहिक जीवन में खुशियों का आगमन होगा। आज जल्दबाजी के चक्कर में कोई काम गलत हो सकता है। ध्यान से काम करने की अवश्यकता है। आपकी जीवनशैली में पहले से अनुकूल परिवर्तन आयेगा। मैकेनिकल इंजीनियर्स पुराना टारगेट पूरा करके नए टारगेट की जिम्मेदारी पा सकते हैं। आज आपका आत्मबल आपके लिए सफलता की कुंजी साबित होगा। सरकारी संबंधित काम करवाने के लिए आपको थोड़े धैर्य से काम लेना होगा।

    मिथुन राशि:आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। आज ऑयली खान पान से स्वास्थ के प्रति दुष्परिणाम हो सकते हैं। राजनीति में आज आपके कार्यभार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। दांपत्य जीवन की अनबन आज समाप्त होगी। आज बड़ों की बात ध्यान से सुनें बात को बीच में न काटे।इस राशि के लव मेट शाम को शौपिंग पर जायेंगे। दिन मनोरंजन से भरपूर रहेगा। आपके व्यापार में पहले से बेहतर अनुकूलता रहेगी। ग्राहकों के प्रति अपने व्यव्हार को मधुर बनाना चाहिए। समाज कल्याण की तरफ भी आपका रुझान होगा। शत्रु आपको हराने का प्रयास करेंगे, लेकिन आपके सम्मुख ठहर नहीं सकेंगे।

    कर्क राशि:आज आपका दिन लाभदायक रहने वाला है। आज सबके प्रति स्नेहपूर्वक रहे। आज समझदारी से बातों को समझेंगे। आज आपके लिए आय के नए मार्ग प्रदर्शित होंगे। विद्यार्थियों की आज लेखन कार्य में रूचि बढ़ेगी। आप किसी प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकते हैं। हार्डवेयर के कारोबारियों का काम अच्छा चलेगा। आज कुछ जानकार लोगों से आपकी जान पहचान बढ़ेगी। दांपत्य जीवन की अनबन आज समाप्त होगी। टेक्निकल क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन फायदेमंद रहेगा। आज कार्यस्थल पर वरिष्ठ अधिकारी आपके काम की तारीफ करेंगे। आपकी सैलरी में बढ़ोत्तरी भी हो सकती है, जिससे आपका आज का दिन अच्छा रहेगा।

    सिंह राशि:आज आपका दिन खुशहाल रहेगा। आपके मनोबल में वृद्धि होगी। कार्य क्षेत्र में आपकी मेहनत सफलता दिलाएगी। व्यापार की शिथिलता से आपको राहत मिलेगी। आज आपकी सेल्स में बढ़ोतरी होगी। दोस्तों के साथ आज छोटी-मोटी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। आपके स्वाभाव में सकारात्मक परिवर्तन आयेगा। अगर आप वाहन लेना चाहते है तो दिन आपके लिए सुयोग रहेगा। आज आपके सभी प्रयत्न सफल होंगे। आज आपका स्वास्थ उत्तम रहेगा।कन्या राशि:आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आप पेंडिग वर्क को आज पूरा करने में व्यस्त रहेंगे, आज किसी अनजान व्यक्ति से आपको मिलकर अच्छा लगेगा।आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य बनी रहेगी। बेवजह की चिंता दूर होगी और पेट संबंधी समस्या से छुटकारा मिलेगा। आपका दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा, आप किसी नए स्थान पर घूमने का मन बनायेंगे। आपको कोई शुभ संदेश मिलेगा जिससे मन प्रसन्न होगा। आज पारवारिक माहौल में सुख-शांति बनी रहेगी। आज अचानक आप लम्बी यात्रा पर निकल सकते हैं, आपको यात्रा का आनंद मिलेगा।अपने परिवार से आपका लगाव बढ़ेगा।

    तुला राशि:आज का दिन खुशनुमा पल लेकर आया है। आज किसी मामले में अपनी समझ से काम करना होगा, तभी काम का परिणाम अच्छा मिलेगा। आज बड़ो का आशीर्वाद मिलेगा जिससे आपकी सकारात्मकता बढ़ेगी। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आज घर में शुभ समाचार मिलने की सम्भावना होगी, दांपत्य जीवन का सुख मिलेगा। धार्मिक कार्य में आपकी इच्छा बढ़ेगी, आज आप सत्संग करवा सकते हैं, घर में उत्सव का माहौल होगा। आज घर के बड़े-बुजुर्गों का ख़ास ख्याल रखें। जिससे उनका आपके प्रति प्रेम बढ़ेगा।

    वृश्चिक राशि:आज का दिन आपके लिए नयी खुशियां लायेगा। आपको स्वास्थ्य से लाभ मिलेगा। आपकी आँखों की समस्या के लिए आज किसी अच्छे डॉक्टर कों दिखाए जिससे आपको कुछ अच्छा फील होगा। पूरी मेहनत से काम को करेंगे जिससे उसका परिणाम आपके पक्ष में आएगा। विद्यार्थियों का दिन आज व्यस्त रहेगा। आज आपको अधिक क्रोध से बचना होगा,नहीं तो आपको ही परेशानी होगी। दांपत्य जीवन में एक नया खुशी का पल आयेगा, आपको संतान का सुख मिलेगा। आपकी बातों से किसी की भावनाओं को ठेस न पहुचें, इस बात का ख्याल रखें और सबसे अच्छे से बात चीत करें।

    धनु राशि:आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। सामाजिक कार्यों में रूचि लेने वाले लोगों को सम्मानित किया जायेगा। स्वास्थ सम्बंधित समस्या से राहत का एहसास होगा। अपने जीवनसाथी को किसी मामूली बात पर डांटने की बजाय विनम्रता से समझाएं जिससे अंडरस्टैंडिंग बढ़ेगी। पारिवारिक सुख समृद्धि बढ़ेगा। स्वजनों से लगाव बना रहेगा। आपका आर्थिक पक्ष पहले से अधिक मजबूत बनेगा। घर बनवा रहे लोगों का काम प्रगति से आगे बढ़ेगा। नयी-नयी चीजों की ओर आपका ध्यान आकर्षित होगा। आज सामाजिक कार्यों में अपना योगदान देंगे। कार्यक्षेत्र में उम्मीद के अनुसार कामयाबी हासिल होगी।

    मकर राशि:आज आपका दिन एक सुनहरा पल लेकर आएगा। आपके व्यापार में इजाफा होगा,जिससे खुशी का माहौल रहेगा। आपके किसी मित्र से सहयोग मिलेगा। बेकरी का बिजनेस करने वालों की बिक्री में बढ़ोतरी होगी जिससे अधिक लाभ मिलेगा। आज आप शुभ काम की शुरुआत करेंगे। आपको रोगों से छुटकारा मिलेगा। प्रतियोगी छात्रों कों अच्छे रिजल्ट के लिए अपनी मेहनत कों जारी रखने की जरूरत है, जिससे वह जल्दी ही सफल होंगे। आज आप अपना व्यवहार सकारात्मक बनाए रखें। भविष्य के लिए बनायी योजनाओं पर भी आज कुछ सोच-विचार कर सकते हैं।

    कुंभ राशि:आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आपकी काम के प्रति लगन और निष्ठा बढ़ेगी जिससे आपको अपने काम में सफलता भी मिलेगी। सुख शांति बढ़ेगी और मन प्रसन्न रहेगा। रुकी हुई योजनाएं फिर से चालू हो जाएगी। कंपनी में अच्छा काम करने से बॉस द्वारा अच्छी रेटिंग मिल सकती है। आपको ज्यादा लाभ मिलेगा। आप बुरी संगति से निकलने में सफल होंगे और अच्छी संगति वालों का साथ अपनाएंगे। साइंस रिसर्च से जुड़े लोग आज किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करेंगे।

    मीन राशि:आज आपका दिन बहुत ही खुशियों से भरा होगा। आज आप नये वाहन की खरीदारी करेंगे। परिवार का साथ मिलेगा। किसी नयी जगह पर आज घूमने जाएंगे जिस से नये जीवन का एक नया पाठ सीखेंगे। किसी मददगार की आज आप मदद करेंगे, जिस से आपको आशीर्वाद मिलेगा। घर वालों के साथ पार्टी का विचार बनायेंगे, जिससे ख़ुशी बढ़ेगी। किसी नए काम का नया अनुभव मिलेगा। किसी बड़े काम की शुरुआत आपके हाथों से होगी

  • Jalandhar : AAP में शामिल हुए पूर्व पार्षदों ने सुरिंदर कौर के कार्यकाल के किए खुलासे, देखें Video

    Jalandhar : AAP में शामिल हुए पूर्व पार्षदों ने सुरिंदर कौर के कार्यकाल के किए खुलासे, देखें Video

    जालंधर (ENS) : वेस्ट हलके का उपचुनाव अपने अंतिम पड़ाव में प्रवेश करने जा रहा है । 10 जुलाई को होने वाले मतदान मे कुछ ही दिन शेष रह गए है। इस उपचुनाव में लोगो को पहली पसंद आप पार्टी के कैंडिडेट मोहिंदर भगत बनते जा रहे है। रोजाना आप पार्टी की और से वेस्ट हलके में जन सभाओ का आयोजन किया जा रहा है। जिसकी कमान खुद पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान संभाले हुए है। सीएम को सुनने और देखने के लिए भारी मात्रा में लोग एकत्रित हो रहे है। जिस कारण यह जन सभाये रैली का रूप धारण कर रही है।

    लोगो में पिछली सरकारों के कार्यकाल को लेकर रोष भी देखा जा रहा है। इसी कड़ी में आप पार्टी में शामिल हुए कांग्रेस और बीजेपी के पूर्व पार्षदों ने भी कांग्रेस की कैंडिडेट पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर सुरिंदर कौर के टेन्योर का बखान करते हुए रोष जताया। पार्षदों ने सुरिंदर कौर पर आरोप लगते हुए कहा कि उन्होंने अपने 5 वर्ष के कार्यकाल में शहर के किसी भी विकास कार्यो में योगदान नहीं दिया। वार्ड नंबर 40 के पूर्व पार्षद तरसेम सिंह ने बताया कि वह कांग्रेस पार्टी से 40 साल से जुड़े है। दो बार वह पार्षद का चुनाव जीत चुके है। कांग्रेस की कैंडिडेट सुरिंदर कौर ने नगर निगम के इतने बड़े पद पर रह कर भी लोगो से दुरी बनाई रखी। लोग जब भी उनसे मिलने निगम जाते थे, तो ज्यादातर दफ्तर बंद रहता था। अगर घर जाते थे, तो वह किसी से मिलती ही नहीं थी। वार्ड नंबर 38 के पूर्व पार्षद ओंकार सिंह टिक्का ने बताया कि उनके वार्ड के साथ ही मैडम सुरिंदर कौर का 39 नंबर वार्ड है। सीनियर डिप्टी मेयर के पद पर रह कर भी उन्होंने इलाके में कूड़े के 4 डंपो की और कभी ध्यान ही नहीं दिया। जिस कारण रोजाना लोगो को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। वह कांग्रेस की सरकार में पहली बार पार्षद बने थे। फिर भी उन्होंने इन कूड़े के डंपों से लोगो को निजात दिलवाई। टिक्का ने कहा कि मैडम के कार्यकाल में लोग उनसे मिलने के तरसते ही रहते थे। इसलिए मैडम के वार्ड के लोग अक्सर उनके पास अपनी परेशानिया लेकर आते रहते थे। वार्ड नंबर 40 के बीजेपी से पूर्व पार्षद रहे वीरेश मिंटू ने कहा कि मोहिंदर भगत को आप पार्टी की ओर से इस उपचुनाव में वेस्ट हलके से टिकट मिली है। जिस कारण लोगो में एक उम्मीद की किरण जग उठी है कि अब उनके हलके का विकास होगा। मैडम सुरिंदर कौर के कार्यकाल मे स्मार्ट सिटी का घोटाला हुआ, उस समय वह विपक्ष में थे। उन्होंने कभी भी सुरिंदर कौर को इस मुद्दे पर कोई चर्चा या ठोस कदम उठाते नहीं देखा। जबकि सीनियर डिप्टी मेयर होने के नाते मैडम का फर्ज था कि इस घोटाले को उजागर कर रुके हुए विकास कार्यो को शुरू करवाती।