Blog

  • लुधियाना: कोल्ड ड्रिंक पीला कर महिला से हुआ रेप, मामला दर्ज

    आरोपी ने वीडियो बना ब्लैकमेल कर लिए गहने और नकदी

    लुधियाना: महिला को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ डालकर शरीरिक संबंध बनाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि  बेसुध होने के बाद व्यक्ति ने महिला की न्यूड तस्वीरें खिंच वीडियो बनाई। महिला ने आरोप लगाया कि उससे जबरी शारीरिक संबंध भी बनाए गए। जिसके बाद व्यक्ति उसकी वीडियो वायरल करने की धमकी देता रहा। यातना ही नहीं उसने एटीएम का कार्ड ब्लेकमेल कर लिया और नकदी निकलवा ली।

    जानकारी देते हुए पीड़ित प्रीती (काल्पनिक) ने पुलिस को शिकायत मे बताया कि वह राम नगर की रहने वाली है। आरोपी विजय पांडे से उसकी पहचान थी, जिसने महिला को यमुना नगर की दुकान छुड़वाने के बहाने मई 2023 में आचार वाली गली ढोलेवाल बुलाया। विजय उसे अपने मोटरसाइकिल पर बैठा राजा ढाबा हैबोवाल ले गया। जहा पहले से होटल में कमरा बुक किया था।

    जिसके बाद विजय ने कोल्ड ड्रिंक मे नशीली पदार्थ मिला दिया। पीड़िता के मुताबिक वह कोल्ड ड्रिंक बेसुध हो गई।  जिसका फायदा उठाकर आरोपी विजय पांडे ने महिला साथ जबरदस्ती कर न्यूड तस्वीरें खींच वीडियो बनाई। कुछ दिन बाद जब उसे वह ब्लेकमेल करने लगा, तो महिला ने उसका विरोध किया। विजय उसके परिवार को मारने की धमकियां देने लगा।

    पीड़िता ने कहा कि विजय ने उसके पति और सास का एटीएम कार्ड ले लिया और उससे भी पैसे निकलवाए। इस मामले में थाना डिवीजन नंबर 6 की पुलिस ने आरोपी विजय पांडे निवासी नीला झंडा रोड हरगोबिंद नगर रोड के खिलाफ धारा IPC 376,384 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

  • बौलः मोटरसाइकिल सवार की कार से टक्कर

    बौलः मोटरसाइकिल सवार की कार से टक्कर

    ऊना/सुशील पंडित: बंगाणा तहसील के बौल के पास रविवार को मोटरसाइकिल सवार कार से टकरा गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार ऊना शहर की वागमाता कालोनी के सचिन कुमार पुत्र सतीष कुमार ने बंगाणा पुलिस को दी शिकायत में दावा किया है कि रविवार को जिस समय वह हमीरपुर जा रहा था तभी जोगीपंगा मोड़ बौल में एक मोटरसाइकिल गलत दिशा में जाते हुए एक कार से टकरा गया। कार से टक्कर के बाद मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। शिकायतकर्ता का दावा है कि यह हादसा मोटरसाइकिल चालक द्वारा लापरवाही से बाइक चलाने के कारण हुआ है। पुलिस ने आरोपी मोटरसाइकिल चालक के विरुद्ध लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर लिया है। 
  • पंडोगाः अवैध शराब की बोतलें बरामद

    पंडोगाः अवैध शराब की बोतलें बरामद

    ऊना/सुशील पंडित: जिला के पंडोगा चैकपोस्ट के पास रविवार को पुलिस ने दो अलग अलग लोगों से अवैध शराब की 20 बोतलें बरामद की हैं। 
    प्राप्त जानकारी के अनुसार अवैध शराब की एक खेप हरोली पुलिस ने जब्त की जिसमें टक्का गांव के रहने वाले गगनदीप शर्मा पुत्र प्रदीप कुमार शर्मा को देसी शराब की 12 बोतलों के साथ पकड़ा है। जबकि पंडोगा में ही दूसरी कार्रवाई में गगरेट पुलिस ने डंगोह खास के राजू पुत्र पीरूदीन से संतरा ब्रांड की 8 बोतलें बरामद की हैं। दोनों के विरुद्ध गगरेट और हरोली थानों में आवकारी अधिनियम के तहत मामले दर्ज कर लिए गए हैं। 
  • उपायुक्त ने जाना मैड़ी हादसे के घायलों का कुशलक्षेम

    प्रशासन ने फौरी राहत के तौर पर मृतकों के परिजनों को दिए 25-25 हजार,घायलों को 10-10 हजार
    ऊना/सुशील पंडित: उपायुक्त जतिन लाल ने क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचकर मैड़ी हादसे के घायलों का कुशलक्षेम जाना। उन्होंने घायलों से भेंट कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और अस्पताल प्रबंधन को सभी घायलों की समुचित देखभाल के निर्देश दिए।
    बता दें, सोमवार सुबह (25 मार्च) 5.30 बजे मैड़ी मेले में चरण गंगा में पवित्र स्नान के समय पहाड़ी से मलबा गिरने के कारण हुए हादसे में 2 लोगों की दुखद मृत्यु हो गई जबकि 7 अन्य घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल हुए तीन लोगों  को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना  रेफर कर दिया गया तथा अन्यों का ईलाज अम्ब अस्पताल में चल रहा है। उपायुक्त ने बताया कि हादसे में मृतकों को 25-25 हजार तथा घायलों को 10-10 हजार रुपए  की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की गई है।
    हादसे में मृतकों की पहचान बिल्ला सुपुत्र केवल सिंह निवासी रोड़ीकपूर जिला फरीदकोट व बलबीर चंद सुपुत्र बतना राम निवासी फरीदपुर जिला जालंधर के रूप में हुई है।
    इसके अलावा अस्पताल ऊना से मिली जानकारी के मुताबिक रघुबीर सिंह सुपुत्र बिल्लू सिंह निवासी रोड़ी कपुरा ज़िला फरीदकोट उम्र 30 जिस पीजीआई रैफर कर दिया गया है। जबकि बलवीर सिंह सपुत्र बाला राम निवासी निदाना डाकघर खेड़ ज़िला ज़िन्द हरियाणा और साधुराम सुपुत्र रामकुमार  गांव व डाकखाना पाली तहसील जुलाना जिला जींद हरियाणा निवासी का ईलाज सिविल अस्पताल ऊना में चल रहा है।
    अस्पताल अंब से मिली जानकारी के मुताबिक घायल गोविंद सुपुत्र देव राज निवासी बरणाला, धर्मेंद्र सिंह सुपुत्र जसपाल सिंह निवासी सोल ज़िला तरनतारण, हरपाल सिंह सुपुत्र शेर सिंह निवासी अमृतसर, बबलू सुपुत्र लाली निवासी पिंड बराड़ अमृतसर और अंग्रेज सिंह पुत्र मंगल सिंह निवासी भराड़ तहसील अजनला ज़िला अमृतसर का ईलाज अंब अस्पताल में चल रहा है।
    एसडीएम अम्ब विवेक महाजन ने बताया कि लैंडस्लाइड वाले स्थल को प्रतिबंधित कर दिया गया है तथा श्रद्धालुओं को नहाने की सुविधा के लिए अलग से व्यवस्था की गई है।
  • पंजाब : ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की हुई मौ’त, देखें वीडियो

    मोगा : ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत का मामला सामने आया है। समाज सेवा सोसायटी की और से सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। मृतक की पहचान यशपाल (40) के तौर पर हुई है। जानकारी देते हुए मृतक के भतीजे साहिल ने कहा के मेरा चाचा दवाई लेने के लिए जा रहा था।

    लाइन क्रोस करते वक्त वह ट्रेन की चपेट में आ गया जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी देते हुए समाज सेवा सोसायटी के अध्यक्ष गुरसेवक सिंह सन्यासी ने कहा कि हमें सूचना मिली थी के ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।

    वहां जब पहुंचे वहा पता चला के व्यक्ति का नाम यशपाल है। वह दवाई लेने के लिए जा रहा है। लाइन क्रोस कर रहा था तभी ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। उन्होंने बताया कि सरकारी अस्पताल में शव को रखवा दिया है। पुलिस की ओर से कार्रवाही की जा रही है।

  • जालंधर: चोर ने फ़िल्मी स्टाइल में की चोरी, देखे CCTV

    बेख़ौफ़ चोर पुलिस की मौजूदगी में फरार

    जालंधर (ENS): महानगर मे चोरी की वारदाते रुकने का नाम नहीं ले रही है। थाना रामामंडी के अंतर्गत आते गुरू गोबिंद सिंह एवेन्यू से चोरी की एक ऐसी घटना सामने आई है। जिसमे चोर बेख़ौफ़ होकर पहले घर में घुसा। जिसका पड़ोसियों को पता चल गया। 

    जब पड़ोसी चोर को पकड़ने लगे, तो वह उन्हें धक्का देकर वहां से फरार हो गया। उस समय पुलिस की पीसीआर गाड़ी भी वह मौजूद थी। एक घंटे बाद चोर दोबारा कपड़े बदल कर आया। जब चोर घर में दाखिल हुआ , तो गली के कुत्तो ने भौंकना शुरू कर दिया। जिससे पडोसी अलर्ट होकर बाहर आ गए। इस बार चोर पड़ोसियों के सामने सामान उठाकर भाग निकला। 

    यह सारी घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार चोर ने गुरु गोबिंद सिंह एवेन्यू की कोठी नंबर 385 में रहते रिटायर्ड टीचर हंस राज के घर को निशाना बनाया है।

  • पंजाब: किसानों ने खेतों से बिजली की तारें चुराने वाले पकड़े, वीडियो वायरल

    बठिंडा : जिले के गांव बहिमन दीवाना में किसानों ने खेतों से बिजली की तारे चुराने के आरोप में 2 युवकों को पकड़ने की वीडियो वायरल हो रही है। वीडियो में 2 युवकों को लोगों द्वारा जमीं पर बैठा कर चोरी के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

    लोगों का कहना है कि कई दिनों से खेतों की मोटरों पर लगी बिजली की तारे चोरी हो रही थी। इन चोरियों से इलाके के किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। किसानों ने ठिकरी पहरा लगाकर 2 युवकों को पकड़ा है। पकड़े गए युवक आस-पास के गांवो के ही रहने वाले बताए जा रहे है।

  • पंजाब : होली पर मनचलों की आई शामत, देखें वीडियो

    अमृतसर : होली रंगों का त्योहार है। जिसे पूरे देश और दुनिया भर में लोग बड़े धूमधाम और अंदाज के साथ मनाते हैं। होली के त्योहार के मौके पर जहां देश-विदेश से लोगों की खूबसूरत तस्वीरें सामने आ रही है। वहीं अमृतसर और 4एस चौक की तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं, जहां कुछ हुलड़बाज लोगों पर रंग फेंक रहे हैं और गुंडागर्दी कर रहे हैं।

    जिसके बाद पुलिस अधिकारियों ने उनके खिलाफ कार्रवाई की और हुलड़बाजों की उठाक बैठके करवाई। जिसके बाद उन्होंने उनसे माफी मांगी और उन्हें छोड़ दिया। वहीं पुलिस अधिकारी का कहना है कि हम त्योहार के खिलाफ नहीं है। लेकिन अगर कोई भी व्यक्ति होली खेलता हुआ हुलड़बाजी करतै है तो, हम इसके खिलाफ जरूर कार्रवाई करेंगे।

    उन्होंने कहा कि एक मोटरसाइकिल पर 3-3, 4-4 युवकों को बैठाकर हंगामा कर रहे थे। वहीं पुलिस अधिकारी ने कहा कि अभी तो इनकी उठक-बैठकें करवाकर उन्हें माफ कर दिया है। अगर उन्होंने दोबारा ऐसा किया तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

  • पंजाब : इस इलाके में गाड़ी हुई चोरी, देखें CCTV

    मोगा : अमृतसर रोड पर एम पी कलोनी के बाहर नजदीक पी बी 29 रेस्टोरेंट से एक सफेद रंग की स्विफ्ट कार PB 05 AL 6855 चोरी होने का मामला सामने आया है। यह सारी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। 

    वही जानकारी देते हुए जांच अधिकारी पाल सिंह ने कहा कि हमें गुरजीत सिंह पुत्र गुरजंट सिंह ने सूचना दी कि उसकी कार अमृतसर रोड पर एम पी कलोनी के बाहर नजदीक पी बी 29 रेस्टोरेंट से एक सफेद रंग की स्विफ्ट कार PB 05 AL 6855 खड़ी की थी, जो कि चोरी हो गई।

    जिस की सारी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। सीसीटीवी के आधार पर गांव लंढे के के रहने वाले सुखप्रीत सिंह और हरमन सिंह पर मामला दर्ज कर लिया गया है। अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

  • BCCI ने किया नई स्कीम का ऐलान 

    नई दिल्लीः BCCI ने टेस्ट मैच खेलने वाले खिलाड़ियों के लिए एक बड़ा ऐलान कर दिया है। बीसीसीआई ने उन खिलाड़ियों के लिए प्रत्येक मैच 45 लाख रुपये का प्रोत्साहन देने का फैसला किया जो हर सत्र में निर्धारित 75 प्रतिशत या इससे ज्यादा मैच खेलते हैं। अब इंटरनेशनल क्रिकेट के अलावा बीसीसीआई ने रणजी ट्रॉफी में भी खिलाड़ियों को इंसेंटिव स्कीम देने का फैसला किया है।

    मौजूदा समय में रणजी खेलने वाले खिलाड़ियों को प्रतिदिन 40 हजार से 60 हजार रुपए के बीच पैसे दिए जाते हैं। उनके अनुभव के अनुसार. जो खिलाड़ी सभी एक सीजन के सभी 7 ग्रुप मैचों में खेलता है उसे एक साल में 11.2 लाख रुपए मिलते हैं। हालांकि, ये राशि आईपीएल में खेलने वाले खिलाड़ियों से भी कम है। आईपीएल में खिलाड़ियों की बोली 20 लाख से शुरू होती है।