Blog

  • पंजाब : भारत का नाम रोशन करने वाली Inderpreet Kaur का निधन, देखें वीडियो

    मोगा : तुर्की में आउटस्‍टैंडिंग डिप्‍लोमैट्स अवॉर्ड जीतकर भारत का नाम रोशन करने वाली इंद्रप्रीत कौर का निधन हो गया है। महज 18 साल की उम्र में अचानक तबीयत बिगड़ने से इंद्रप्रीत दुनिया को अलविदा कह गई। जानकारी के मुताबिक उनका ब्‍लड प्रेशर बढ़ गया था। इसके बाद उन्‍हें अस्‍पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई।

    अपनी प्रतिभाशाली बेटी की मौत के बाद माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। साथ ही स्‍थानीय निवासी भी इस घटना से सदमे में हैं। बता दें तुर्की में भारत का नाम रोशन करने वाली इंद्रप्रीत कौर सिंधु ने 62 देशों के 117 प्रतिनिधियों के बीच बेस्ट डिप्लोमैट का अवॉर्ड जीता था। जिसके बाद उनके परिवार के साथ-साथ प्रशासन ने भी उनका जोरदार स्वागत किया था।

  • पंजाबः AAP चेयरमैन पर नौकरी दिलवाने के बाद पैसे मांगने के लगे आरोप, देखें वीडियो

    पीड़ित बोला, मना किया जॉब से निकाला

    बठिंडाः पंजाब वन विभाग के चेयरमैन को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, युवक ने चैयरमैन पर नौकरी दिलाने के बाद पैसे मांगने के आरोप लगाए है। युवक ने आरोप लगाए है कि जब उन्होंने पैसे देने से मना किया तो उसे नौकरी से निकाल दिया गया। युवक का कहना है कि उसके पास इस मामले की ऑडियो रिकॉर्डिंग भी है। युवक के मुताबिक वह मुख्यमंत्री भगवंत मान के अलावा विजिलेंस विभाग को भी शिकायत दे चुका है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

    शिकायतकर्ता जतिंदर सिंह ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि इस साल जुलाई महीने में चेयरमैन राकेश पुरी की तरफ से उसे वन विभाग में ड्राइवर की नौकरी दिलवाई गई थी। कुछ समय बाद ही चेयरमैन ने उससे 8 हजार से 8500 रूपए हर महीने के मांगे। एक बार 17 हजार रुपए की डिमांड की। जिसमें से 10 हजार दे दिए गए।

    जतिंद्र ने कहा कि इसके बाद दोबारा पैसे मांगने पर उसने देने से मना कर दिया तो 2 अक्टूबर को उसे नौकरी से निकाल दिया गया और कहा गया कि तुझे और कहीं नौकरी पर लगवा देंगे। उसने कहा कि राकेश पुरी और उनका साथ देने वाली आम आदमी पार्टी की महिला विंग प्रधान सतिंदर कौर के खिलाफ कार्रवाई की जाए। वहीं जब इस संबंध में अध्यक्ष राकेश पुरी से फोन पर बात करनी चाहिए तो उनका फोन बंद आया। अगर वह भी अपना पक्ष रखना चाहते है तो उसे प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।

  • ਪੰਜਾਬ : ਕ੍ਰਿਸਚਨ ਭਾਈਚਾਰੇ ਵਲੋਂ ਕੱਢੀ ਗਈ ਸੋਭਾ ਯਾਤਰਾ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਬਟਾਲਾ : ਕ੍ਰਿਸਚਨ ਭਾਈਚਾਰੇ ਵਲੋਂ ਪ੍ਰੇਮ ਨਗਰ ਚਰਚ ਤੋਂ ਕ੍ਰਿਸਮਸ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਸੋਭਾ ਯਾਤਰਾ ਕੱਢੀ ਗਈ। ਇਹ ਯਾਤਰਾ ਬਟਾਲਾ ਦੀ ਪਰਿਕਰਮਾ ਕਰਦੀ ਹੋਈ ਵਾਪਿਸ ਚਰਚ ਪ੍ਰੇਮ ਨਗਰ ਵਿਖੇ ਹੀ ਸਮਾਪਤ ਹੋਈ। ਪ੍ਰਭੂ ਯਿਸੂ ਦੇ ਜੀਵਨ ਨਾਲ ਸੰਬੰਧਿਤ ਝਾਕੀਆਂ ਸੋਭਾ ਯਾਤਰਾ ਦੀ ਸੋਭਾ ਵਧਾ ਰਹੀਆਂ ਸਨ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਹਲਕਾ ਫਤਿਹਗੜ੍ਹ ਚੂੜੀਆਂ ਤੋਂ ਕਾਂਗਰਸ ਦੇ ਵਿਧਾਇਕ ਤ੍ਰਿਪਤ ਰਾਜਿੰਦਰ ਬਾਜਵਾ ਨੇ ਸ਼ਮੂਲੀਅਤ ਕੀਤੀ।

    ਇਸ ਮੌਕੇ ਪਾਸਟਰ ਸਾਹਿਬਾਨ ਅਤੇ ਵਿਧਾਇਕ ਬਾਜਵਾ ਨੇ ਜਿਥੇ ਕੁਲ ਜਹਾਨ ਨੂੰ ਕ੍ਰਿਸਮਸ ਦੀਆਂ ਵਧਾਈਆਂ ਦਿੱਤੀਆਂ। ਓਥੇ ਹੀ ਓਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪ੍ਰਭੂ ਯਿਸੂ ਨੇ ਸ਼ਾਂਤੀ ਅਤੇ ਪ੍ਰੇਮ ਦਾ ਸੰਦੇਸ਼ ਦਿੱਤਾ ਸੀ ਤੇ ਸਾਨੂੰ ਸਭ ਨੂੰ ਵੀ ਯਿਸੂ ਦੇ ਦਿੱਤੇ ਸੰਦੇਸ਼ ਨੂੰ ਅਪਣਾਉਂਦੇ ਹੋਏ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਦਰਸਾਏ ਸਚਾਈ ਦੇ ਮਾਰਗ ਤੇ ਚਲਣਾ ਚਾਹੀਦਾ ਹੈ।

  • 5.5 की तीव्रता से लगे भूकंप के झटके, एक घंटे में 4 बार कांपी धरती

    5.5 की तीव्रता से लगे भूकंप के झटके, एक घंटे में 4 बार कांपी धरती

    लद्दाखः जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में सोमवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 5.5 मापी गई है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, 3ः48 मिनट पर आए भूकंप का केंद्र करगिल में 10 किलोमीटर जमीन के नीचे था। इसके झटके कश्मीर में भी महसूस किए गए। बताया जा रहा है कि जम्मू, श्रीनगर, पुंछ, किश्तवाड़, कारगिल समेत दोनों प्रदेशों के कई हिस्सों में भूकंप के झटके लगे। एक घंटे के भीतर 4 बार धरती कांपी। सबसे पहला झटका दोपहर 3ः48 मिनट पर लगा।

    इसकी तीव्रता 5.5 मापी गई है। इसके बाद दूसरा झटका 3ः57 मिनट पर महसूस किया गया। दूसरे झटके की तीव्रता 3.8 रही। इन दोनों झटकों का केंद्र लद्दाख का कारगिल क्षेत्र रहा। इसके बाद तीसरा झटका 4ः01 मिनट पर दर्ज किया गया। इसकी तीव्रता 4.8 रही। चौथा झटका 4ः18 मिनट पर लगा। इसकी तीव्रता 3.6 दर्ज की गई। तीसरे और चौथे भूकंप का केंद्र जम्मू संभाग का जिला किश्तवाड़ रहा। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने ये जानकारी साझी की है।

    इसके चलते किसी तरह के जानमाल के नुकसान की फिलहाल सूचना नहीं मिली है। लोगों ने बताया कि उन्होंने दो बार झटके महसूस किए। पहले के मुकाबले दूसरा झटका कम तीव्र था। कई जगहों पर लोग अपने घरों और कार्यालयों से बाहर निकल आए। कई लोगों ने तुरंत अपनों को फोन कर भूकंप के झटके महसूस होने की जानकारी साझी की और उनका हालचाल भी जाना।

  • लोकसभा के बाद अब राज्यसभा से 34 विपक्षी सांसद को किया निलंबित

    इस सत्र में विपक्ष के अब तक 81 MPs पर हुआ एक्शन

    नई दिल्लीः लोकसभा के बाद राज्यसभा से 34 विपक्षी सांसदों को संसद के शीतकालीन सत्र से सोमवार (18 दिसंबर) को निलंबित कर दिया गया। राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने इसको लेकर कहा कि कई सदस्य जानबूझ कर पीठ की अवहेलना कर रहे हैं। व्यवधान के कारण हाउस का कामकाज नहीं हो पा रहा है। इस कारण कई सांसदों को मौजूदा सत्र के लिए सदन से निलंबित किया जा रहा है। बता दें कि संसद के शीतकालीन सत्र में सोमवार को भी दोनों सदनों में विपक्षी सांसदों का जमकर हंगामा देखने को मिला है।

    संसद की सुरक्षा में सेंधमारी के मुद्दे पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से जवाब की मांग को लेकर हंगामा करने को लेकर अब तक कुल 81 सांसदों को निलंबित किया जा चुका है। शुक्रवार को दोनों सदनों से कुल 14 सांसदों के निलंबन के बाद आज यानी सोमवार को स्पीकर ने लोकसभा के 33 और सांसदों को निलंबित कर दिया। लोकसभा में स्पीकर की ओर से जिन सांसदों को निलंबित किया गया है उनमें कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी का नाम भी शामिल हैं। इसके साथ-साथ कांग्रेस और टीएमसी समेत कई विरोधी पार्टियों के सांसद शामिल हैं। दयानिधि मारन और सौगत रॉय को भी निलंबित कर दिया गया है। आज निलंबित किए गए कई सांसदों के नाम भी सामने आ चुके हैं।

    दरअसल, सत्र शुरू होने के बाद विपक्षी सांसद संसद की सुरक्षा में सेंधमारी को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। इसमें कई सांसद ऐसे थे जो तख्तियां लेकर विरोध करने पहुंचे थे। इन सभी सांसदों को सदन की शेष अवधि के लिए निलंबित किया गया है। वहीं, लोकसभा सांसद अब्दुल खालिक, विजय वसंत और के जयाकुमार के निलंबन का मामला विशेषाधिकार समिति को भेजा गया है। विपक्षी सांसद इस बात पर अड़े हैं कि संसद की सुरक्षा में सेंधमारी मामले को लेकर देश के गृहमंत्री अमित शाह को सदन में बयान देना चाहिए।

  • पंजाब: सरपंच के बेटे ने पानी की टंकी पर चढ़कर आत्महत्या करने की दी चेतावनी, देखें वीडियो

    मोगा : कस्बा बाघापुराना के गांव लांगियाआना नवां में सोसायटी के चुनाव के कागजात न भरने देने पर सरपंच का बेटा पानी की टंकी पर चढ़ गया। टंकी पर चढ़ा सुखप्रीत सिंह कांग्रेस पार्टी का कार्यकर्ता है। उनके पिता जगसीर सिंह सरपंच हैं। सुखप्रीत ने आरोप लगाया कि सत्ताधारी पार्टी के लोगों ने कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं को सोसायटी में घुसने नहीं दिया।

    टंकी पर चढ़ने के बाद सुखप्रीत लाइव हुआ और कहा कि अगर कागज न भरने दिए गए तो उनके द्वारा आत्महत्या कर ली जाएगी। वहीं मौके पर प्रशासन के अधिकारों की तरफ से सुखप्रीत को समझने की कोशिश की जा रही है। प्रशासन की तरफ से अभी तक इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।

  • एसजीपीसी चुनाव हेतू मतदाताओं का पंजीकरण 18 दिसम्बर से 12 जनवरी तक

    एसजीपीसी चुनाव हेतू मतदाताओं का पंजीकरण 18 दिसम्बर से 12 जनवरी तक

    20 मार्च को मतदाता सूची का होगा अंतिम प्रकाशन
    ऊना/ सुशील पंडित : उपायुक्त राघव शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि सिख गुरू द्वारा बोर्ड के चुनाव करवाने के लिए निर्वाचक नामावली तैयार की जाएगी जिसके लिए शैडयूल जारी कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि एसजीपीसी चुनावों के दृष्टिगत 18 दिसम्बर से 12 जनवरी, 2024 तक सिख मतदाताओं का पंजीकरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 13 से 31 जनवरी, 2024 तक हस्तलिखित(मनुस्क्रिप्ट) नियमावली तैयार करके उसकी छपाई और रख-रखाव का प्रारम्भिक प्रकाशन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रारम्भिक प्रकाशन सूची में प्रकाशित नाम, पद व पता या कर्मचारी के मामले में, उसका पद और पता से संबंधित दावे व आक्षेप 1 फरवरी तक संबंधित पुनरीक्षण प्राधिकारी के समक्ष प्रस्तुत कर किए जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि 1 से 22 फरवरी तक सिख गुरुद्वारा बोर्ड चुनाव नियम, 1959 के नियम 6(1) के तहत दावे और आपत्तियां भरी और प्राप्त की जाएंगी। उन्होंने बताया कि 23 फरवरी से 2 मार्च तक प्राप्त दावों/आक्षेपों का निपटारा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 3 से 15 मार्च, 2024 तक संक्षिप्त नामावलियों को छपाई हेतू तैयार कर लिया जाएगा तथा 20 मार्च को मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन कर दिया जाएगा।
    उपायुक्त राघव शर्मा ने जिला के समस्त एसडीएम को पुनरीक्षण प्राधिकरण अधिकारी नियुक्त किया है। उन्होंने बताया कि सिक्खों के पंजीकरण के लिए केशधारी सिक्खों के बिना कटे बाल, दाढ़ी, धूम्रपान व शराब न पिने का घोषणा पत्र देना जरूरी रहेगा।
  • जिला पुलिस ने रविवार को 113 चालान काटे

    जिला पुलिस ने रविवार को 113 चालान काटे

    ऊना/ सुशील पंडित : ऊना पुलिस ने रुटीन में चालान काटने का कार्य जारी रखा है। रविवार को ट्रैफिक नियमों की अवहेलना करने वाले 106 वाहनों, अवैध खनन करने वाले 3 वाहनों का चालान किया। इसके अलावा सार्वजनिक स्थलों पर धुम्रपान करने वाले 4 लोगों से भी जुर्माने के रूप में 400 रुपए वसूले हैं।
  • ਪੰਜਾਬ : ਤੇਜਧਾਰ ਹਥਿਆਰ ਨਾਲ ਅਹਾਤਾ ਸੰਚਾਲਕ ਉਪਰ ਹਮਲਾ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਲੁਧਿਆਣਾ : ਜਨਕਪੁਰੀ ਇਲਾਕੇ ਵਿੱਚ ਜਬਰਨ ਪੈਸਿਆਂ ਦੀ ਮੰਗ ਕਰ ਰਹੇ ਇੱਕ ਬਦਮਾਸ਼ ਵੱਲੋਂ ਅਹਾਤਾ ਸੰਚਾਲਕ ਸਣੇ ਮਾਰਕੀਟ ਦੇ ਹੋਰ ਲੋਕਾਂ ਉੱਪਰ ਤੇਜਧਾਰ ਹਥਿਆਰ ਨਾਲ ਹਮਲਾ ਕਰਨ ਦਾ ਮਾਮਲਾ ਸਾਹਮਣੇ ਆਇਆ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਆਰੋਪੀ ਵੱਲੋਂ ਹਮਲੇ ਦੀ ਵੀਡੀਓ ਵੀ ਸਾਹਮਣੇ ਆਈ ਹੈ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਅਹਾਤਾ ਸੰਚਾਲਕ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਸੀ ਕਿ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕੁਝ ਦਿਨ ਪਹਿਲਾਂ ਇੱਥੇ ਅਹਾਤਾ ਲਿਆ ਹੈ। ਇੱਥੇ ਪਹਿਲਾਂ ਦੁਰਗੀ ਨਾਮ ਦਾ ਇੱਕ ਵਿਅਕਤੀ ਕੰਮ ਵੀ ਕਰਦਾ ਸੀ। ਪਿਛਲੇ ਹਫਤੇ ਜਦੋਂ ਉਹ ਦੁਕਾਨ ਤੇ ਨਹੀਂ ਸਨ ਤਾਂ ਉਹ ਆ ਕੇ ਜਬਰਨ ਪੈਸੇ ਮੰਗਣ ਲੱਗਾ। ਸ਼ਾਮ ਨੂੰ ਅਹਾਤੇ ਤੇ ਆਉਣ ਤੇ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਆਰੋਪੀ ਨੂੰ ਪੈਸੇ ਦੇ ਦਿੱਤੇ। ਲੇਕਿਨ ਬੀਤੇ ਦਿਨ ਆਰੋਪੀ ਫਿਰ ਆ ਗਿਆ ਅਤੇ ਜ਼ਬਰਦਸਤੀ ਪੈਸੇ ਮੰਗਣ ਲੱਗਾ। ਜਦ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਪੈਸੇ ਦੇਣ ਤੋਂ ਮਨਾ ਕੀਤਾ ਤਾਂ ਆਰੋਪੀ ਨੇ ਤੇਜਧਾਰ ਹਥਿਆਰ ਨਾਲ ਉਹਨਾਂ ਉੱਪਰ ਹਮਲਾ ਕਰ ਦਿੱਤਾ।

    ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਆਰੋਪੀ ਹਰ ਵੇਲੇ ਨਸ਼ੇ ਨਾਲ ਟੁਨ ਹੋਕੇ ਮਾਰਕੀਟ ਵਿੱਚ ਲੋਕਾਂ ਨਾਲ ਕੁੱਟਮਾਰ ਕਰਦਾ ਹੈ ਅਤੇ ਹਥਿਆਰਾਂ ਦੇ ਬੱਲ ਤੇ ਜਬਰਨ ਵਸੂਲੀ ਕਰਦਾ ਹੈ। ਜਿਸ ਦੀ ਸ਼ਿਕਾਇਤ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਦਿੱਤੀ ਅਤੇ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਆਰੋਪੀ ਨੂੰ ਕਾਬੂ ਕਰ ਲਿਆ। ਉੱਥੇ ਹੀ ਅਹਾਤੇ ਵਿੱਚ ਕੰਮ ਕਰਨ ਵਾਲੀ ਮਹਿਲਾ ਅਤੇ ਮਾਰਕੀਟ ਵਿੱਚ ਪਾਨ ਦਾ ਖੋਖਾ ਲਗਾਉਣ ਵਾਲੇ ਵਿਅਕਤੀ ਨੇ ਵੀ ਆਰੋਪੀ ਦੀ ਦਹਿਸ਼ਤ ਦਾ ਖੁਲਾਸਾ ਕੀਤਾ। ਜਿਸ ਨੇ ਪਾਨ ਦੇ ਖੋਖੇ ਦੇ ਸੰਚਾਲਕ ਤੋਂ ਵੀ ਤੇਜ਼ਦਾਰ ਹਥਿਆਰ ਨਾਲ ਵਸੂਲੀ ਕੀਤੀ। ਓਧਰ ਦੂਜੇ ਪਾਸੇ ਪੁਲਿਸ ਚੌਂਕੀ ਜਨਕਪੁਰੀ ਦੇ ਇੰਚਾਰਜ ਬਲੌਰ ਸਿੰਘ ਨੇ ਫੋਨ ਤੇ ਗੱਲਬਾਤ ਦੌਰਾਨ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਇਹ ਮਾਮਲਾ ਥਾਣਾ ਮੋਤੀ ਨਗਰ ਦੀ ਹਦੂਦ ਅੰਦਰ ਆਉਂਦਾ ਹੈ, ਫੇਰ ਵੀ ਅਸੀਂ ਕਾਰਵਾਈ ਕਰ ਰਹੇ ਹਾਂ।

  • बसाल में बाइक की टक्कर से महिला की मौत

    बसाल में बाइक की टक्कर से महिला की मौत

    ऊना/ सुशील पंडित : बसाल के बाबा रुद्रानंद गेट पर एक बाइक की टक्कर से घायल महिला की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता नंद लाल पुत्र जुल्फी राम वासी अप्पर बसाल ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि रविवार को गणपति फिलिंग स्टेशन के पास वह खड़ा था और उसकी माता ज्ञानो देवी सड़क पार कर घर की ओर जा रही थी। तभी बाबा रुद्रानंद गेट की ओर से आई एक तेज सवार बाइक ज्ञानो देवी से टकरा गई। घायल अवस्था में उन्हें ऊना के क्षेत्रीय अस्पताल ले जाया गया लेकिन तबतक उनकी मौत हो गई थी। पुलिस ने नंद लाल की शिकायत पर बाइक सवार युवक के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की पहचान लोअर बसाल वासी रोहित पुत्र मदन लाल के रूप में हुई है। पुलिस मामले ने जांच शुरू कर दी है।