Blog

  • 8 बार लगे भूकंप के झटकों से हिली धरती, सहमे लोग 

    8 बार लगे भूकंप के झटकों से हिली धरती, सहमे लोग 

    नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में भूकंप के आज यानी मंगलवार को कई जोरदार झटके महसूस किए गए हैं, जिसका केंद्र नेपाल बताया जा रहा है। आज सुबह से अब तक 8 बार धरती डोल चुकी है। नेपाल में तो केवल 40 मिनट के भीतर ही 4 बार भूकंप आया, जिसरा असर दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में दिखाई दिया। दिल्ली-एनसीआर में ही आज करीब आधे घंटे के अंतराल पर दो बार भूकंप आया, जिससे लोग सहम उठे। दिल्ली-एनसीआर के अलावा, भारत के अलग-अलग जगहों पर कुल 8 बार भूकंप आ चुके हैं। जिसके बाद लोग सहम चुके है।

    राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने मंगलवार को कहा कि नेपाल में 40 मिनट के अंतराल पर 4.6, 6.2, 3.6 और 3.1 की तीव्रता के 4 भूकंप आए, जिसके तेज झटके दिल्ली-एनसीआर और उत्तर भारत के कुछ हिस्सों तक पहुंचे। 4.6 तीव्रता का पहला भूकंप दोपहर 2:25 बजे नेपाल में 10 किलोमीटर की गहराई पर आया। वहीं, कुछ देर बाद दोपहर 2:51 बजे नेपाल में ही 6.2 तीव्रता का तीव्र भूकंप आया। तीसरा भूकंप नेपाल में 3.6 तीव्रता वाला आया, जिसकी गहराई 15 किलोमीटर थी। वहीं चौथा भूकंप नेपाल में ही 3 बजकर 19 मिनट पर 3.1 तीव्रता का आया. इस तरह नेपाल में कुल चार बार धरती डोली, जिसका असर दो-तीन बार दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में साफतौर पर दिखा।

    वहीं, भारत में 3.27 मिनट पर अरुणाचल प्रदेश के पांगिन में भूकंप आया, रिक्टर स्केल पर जिसकी तीव्रता 5.2 थी और इसकी गहराई 10 किलोमीटर थी। इसके अलावा, उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में करीब साढ़े तीन बजे भूकंप आया, जिसकी तीव्रता 3.3 थी और इसकी गहराई भी 10 किलोमीटर थी। बता दें कि जयपुर और चंडीगढ़ में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। इसके अलावा, आज सुबह 11 बजकर 6 मिनट पर सोनीपत में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। सोनीपत में आये भूकंप की तीव्रता 2.7 थी और इसकी गहराई 8 किलोमीटर थी। वहीं, दोपहर 1 बजकर 18 मिनट पर असम में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे, जिसकी तीव्रता 3 थी और इसकी गहराई 27 किलोमीटर थी। पंजाब और हरियाणा में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।

  • पंजाब :  रिटायर्ड इंस्पेक्टर के घर को चोरों ने 7वीं बार बनाया निशाना, देखें वीडियो

    पंजाब : रिटायर्ड इंस्पेक्टर के घर को चोरों ने 7वीं बार बनाया निशाना, देखें वीडियो

    फिरोजपुर : लोग चोरों के आतंक से इतने खौफजदा है कि लोगों ने अपने घरों को अकेला छोड़ना ही बंद कर दिया है। चोरों के निशाने पर अब वह रिटायर्ड लोग हैं जो अकेले रहते है। फिरोजपुर में चोरी का ऐसा मामला सामने आया है। जिसमें चोरों ने एक ही घर को 7 बार चोरी की वारदात को अंजाम देकर अपना शिकार बनाया है। चोरों ने बीएसएफ के रिटायर्ड इंस्पेक्टर जगतार सिंह के घर पर 7वीं बार धावा बोला है और घर का कीमती सामान चुरा कर ले गए है।

    जगतार सिंह को अकसर बाहर जाना पड़ता है, उनके बेटे बीएसएफ में ही नौकरी करते है और दूसरे राज्यों में तैनात है। इसलिए उन्हें मिलने के लिए जाना पड़ता है। जब भी जगतार सिंह अपने बच्चों से मिलने जाते हैं तो पीछे से चोर चोरी की घटना को अंजाम दे देते है। कई बार पुलिस में शिकायत करने के बावजूद भी पुलिस के हाथ खाली है। चोरों के इस आतंक से पूरी कॉलोनी के वासी ही परेशान है। हर दिन चोर चोरी की वारदात को अंजाम देने के लिए नए-नए तरीके अपना रहे है। कॉलोनी निवासियों का कहना है कि चोर आकर पहले किसी घर पर पत्थर फेंकते है।

    जब वह लोग शोर मचाते है तो आस पड़ोस के लोग उस घर में इकट्ठा हो जाते है। जैसे ही लोग उसे घर में इकट्ठा होते है, चोर पीछे से दूसरे घरों में चोरी की वारदात को अंजाम दे देते है। चोरों के इस आतंक से उनका रहना मुश्किल हुआ पड़ा है पर पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती।

  • जालंधरः ट्रिपल मर्डर के मामले में 2 बच्चों का मेडिकल करवाने सिविल अस्पताल पहुंची पुलिस, देखें वीडियो

    जालंधरः ट्रिपल मर्डर के मामले में 2 बच्चों का मेडिकल करवाने सिविल अस्पताल पहुंची पुलिस, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: कानपुर में हुए 3 बच्चियों के हत्या मामले के बाद अन्य 2 बच्चों को लेकर आज मक़सूदा पुलिस सिविल अस्पताल में पहुंची। इस दौरान पुलिस ने बताया कि उक्त दोनों बच्चों को नारी निकेतन भेजने से पहले वह बच्चों का मेडिकल करवाने के लिए सिविल अस्पताल में लेकर आए है। इस दौरान पुलिस टीम के साथ बच्चों का मौसा भी आया था। मक़सूदा पुलिस के अधिकारियों ने कहना है कि नारी निकेतन में इन दोनों बच्चों का पालन पोषण सही ढंग से होगा, जिसके लिए वह बच्चों का मेडिकल करवाने के लिए सिविल अस्पताल में लेकर आए है। बच्चों का मेडिकल करवाने के बाद पुलिस उनको अपने साथ मक़सूदा थाने लेकर चले गए।

  • जालंधरः कांग्रेस विधायक की गाड़ी का भयानक एक्सीडेंट, एक की मौत, देखें CCTV

    जालंधरः कांग्रेस विधायक की गाड़ी का भयानक एक्सीडेंट, एक की मौत, देखें CCTV

    जालंधर, ENS: कांग्रेस विधायक हरदेव सिंह लाडी शेरोवालिया को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक लाडी शेरोवालिया की इनोवा कार का एक्सीडेंट हो गया है। बताया जा रहा है कि इस हादसे में एक की मौत हो गई है। मृतक की पहचा रामकिशन गांव थिंडा के रूप में हुई है, जबकि प्रकाश राम गंभीर रूप से जख्मी हो गया है।

    दरअसल, विधायक की कार की टक्कर स्कूटर से टकरा गई। ये हादसा बंगा फगवाड़ा रोड पर हुआ है। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता हैकि इस भयानक हादसे में एक्टिवा के परखच्चे उड़ गए। हालांकि सीसीटीवी में देखा जा सकता है कि एक्टिवा सवार की गलती थी। वहीं मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच में जुट गई है।

  • ਪੰਜਾਬ : ਪੁਲਿਸ ਨੇ 16 ਮੋਬਾਇਲ ਅਤੇ 52 ਗ੍ਰਾਮ ਹੈਰੋਇਨ ਮਮੇਤ 2 ਨੂੰ ਕੀਤਾ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਪੁਲਿਸ ਨੇ 16 ਮੋਬਾਇਲ ਅਤੇ 52 ਗ੍ਰਾਮ ਹੈਰੋਇਨ ਮਮੇਤ 2 ਨੂੰ ਕੀਤਾ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਸੁਜਾਨਪੁਰ : ਪਿਛਲੇ ਕੁਝ ਦਿਨਾਂ ਤੋਂ ਮਾਧੋਪੁਰ ਇਲਾਕੇ ‘ਚ ਮੋਬਾਈਲ ਚੋਰੀ ਦੀਆਂ ਘਟਨਾਵਾਂ ਵਧਦੀਆਂ ਜਾ ਰਹੀਆਂ ਸਨ। ਜੋ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਪੁਲਿਸ ਦੇ ਸਿਰ ਦਰਦ ਬਣੀ ਹੋਈ ਸੀ। ਪੁਲਿਸ ਵਲੋਂ ਲਗਾਤਾਰ ਆਰੋਪੀਆਂ ਦੀ ਭਾਲ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਸੀ । ਇਸੇ ਦੇ ਚਲਦੇ ਸੁਜਾਨਪੁਰ ਪੁਲਿਸ ਦੇ ਹੱਥ ਵਡੀ ਸਫਲਤਾ ਲੱਗੀ ਹੈ। ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਚੋਰੀ ਦੀਆਂ ਘਟਨਾਵਾਂ ਨੂੰ ਅੰਜਾਮ ਦੇਣ ਵਾਲੇ 2 ਆਰੋਪੀਆਂ ਨੂੰ 52 ਗ੍ਰਾਮ ਹੈਰੋਇਨ ਮਮੇਤ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕੀਤਾ ਹੈ। ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦੇਂਦੇ ਹੋਏ ਥਾਣਾ ਸੁਜਾਨਪੁਰ ਦੇ ਮੁਖੀ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਪਿਛਲੇ ਕੁਝ ਦਿਨਾਂ ਤੋਂ ਮਾਧੋਪੁਰ ਇਲਾਕੇ ‘ਚ ਚੋਰ ਗਿਰੋਹ ਸਰਗਰਮ ਸੀ।

    ਜੋ ਟਰੱਕਾਂ ਅਤੇ ਸੜਕ ਦੇ ਕੰਢੇ ਸੁਤੇ ਯਾਤਰੀਆਂ ਦੇ ਮੋਬਾਇਲ ਚੋਰੀ ਕਰ ਫਰਾਰ ਹੋ ਜਾਂਦੇ ਸਨ। ਊਨਾ ਦਸਿਆ ਕਿ ਸਾਡੀ ਪੁਲਿਸ ਪਾਰਟੀ ਨੂੰ ਇਕ ਸੁਚਨਾ ਮਿਲੀ ਸੀ ਕਿ ਇਹਨਾਂ ਚੋਰੀ ਦੀਆਂ ਘਟਨਾਵਾਂ ਨੂੰ ਅੰਜਾਮ ਦੇਣ ਵਾਲੇ ਲੋਕ ਅੱਜ ਮੁੜ ਆਉਣ ਵਾਲੇ ਨੇ ਜਿਸ ਦੇ ਚਲਦੇ ਪੁਲਿਸ ਪਾਰਟੀ ਨੇ 2 ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕੀਤਾ ਹੈ। ਜਿਹਨਾਂ ਕੋਲੋ 16 ਮੋਬਾਇਲ ਅਤੇ 52 ਗ੍ਰਾਮ ਹੈਰੋਇਨ ਬਰਾਮਦ ਕੀਤੀ ਗਈ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਫੜੇ ਗਏ ਆਰੋਪੀਆਂ ਵਿਚੋਂ ਇਕ ਤੇ ਪਹਿਲਾਂ ਵੀ ਮਾਮਲੇ ਦਰਜ ਹਨ ।

  • पंजाबः गेहूं का कमीशन न मिलने पर भड़के आढ़ती, FCI दफ्तर के बाहर लगाया धरना, देखें वीडियो

    पंजाबः गेहूं का कमीशन न मिलने पर भड़के आढ़ती, FCI दफ्तर के बाहर लगाया धरना, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः पंजाब के आढ़तियों ने अब सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इसी के तहत आज पंजाब भर के आढ़तियों ने चंडीगढ़ में भारतीय खाद्य निगम (FCI) दफ्तर के बाहर धरना लगा दिया। दरअसल, गेहूं का कमीशन न मिलने पर आढ़ती भड़क गए। जिसके बाद उन्होंने पंजाब सरकार और केंद्र के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहीं मामले की जानकारी देते हुए आढ़ती एसोसिएशन ने कहा कि एफसीआई ने उनका कमीशन रोका हुआ है। गेहूं की खरीद पर उन्हें 2.5 प्रतिशत कमीशन मिलता है। अब धान का सीजन भी शुरू हो गया है, लेकिन उनका बकाया कमीशन अभी तक नहीं मिला है। वैसे भी पंजाब सरकार आढ़ती समुदाय को खत्म करने पर तुली हुई है। आढ़तियों को मंडियों से निकालने के लिए नई-नई नीतियां बनाई जा रही है। उसी के विरोध में आज सारे आढ़ती इकट्ठा हुए हैं।

    दूसरी ओर आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान विजय कालड़ा ने कहा कि सरकार रोज नए नए कानून बनाकर आढ़तियों को प्रताड़ित कर रही है। सरकार चाहे केंद्र की हो या राज्य की दोनों ही आढ़तियों को खत्म करना चाहती हैं। धान की फसल मंडियों में आनी शुरू हो गई है, लेकिन वे तब तक धान की खरीद नहीं करेंगे जब तक उनकी पुरानी कमीशन पर फैसला नहीं हो जाता। आढ़ती एसोसिएशन ने कहा कि बेशक तीन काले खेती कानूनों को किसानों के विरोध के बाद रद्द कर दिया था। लेकिन अब उन्हें बदल बदल कर आढ़तियों पर लागू किया जा रहा है। राज्य और केंद्र की सरकारें आढ़तियों को मंडियों से बाहर निकालना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि अडाणी ग्रुप के गोदामों को सीधे फसल दी जा रही है। गेहूं की फसल सीधे देने का विरोध हुआ तो मंडियों से आढ़तियों की मार्फत दी गई।

    इसी बीच विभाग ने वादा किया था कि जो भी फसल साइलो में जाएंगी, उसकी कमीशन आढ़तियों को मिलेगी। लेकिन इसके बाद न उन्हें पैसे मिले और न ही एफसीआई के अधिकारी कमीशन को लेकर कोई जवाब दे रहे हैं। एसोसिएशन का कहना है कि पहले एफसीआई को 30 सितंबर तक पैसे डालने का अल्टीमेटम दिया था। लेकिन खातों में पैसे नहीं आए। जिसकी वजह से आज एफसीआई का घेराव करना पड़ रहा है। आढ़ती एसोसिएशन का कहना है कि एफसीआई अपने आप ही 10 अक्टूबर से पहले-पहले सारा मामला सुलझा ले और आढ़तियों को खाते में कमिशन के पैसे डाल दे। अन्यथा आढ़ती 11 अक्टूबर से पक्की हड़ताल करेंगे। इस दौरान वह मंडियों में आने वाली फसल किसी भी खरीद एजेंसी के लिए नहीं उठाएंगे। मंडियों में आढ़तियों, मुनीमों से लेकर लेबर तक सब हड़ताल पर चले जाएंगे।

  • खालिस्तान मुद्दे पर भारत ने फिर दिखाई सख्ती, किया यह ऐलान

    खालिस्तान मुद्दे पर भारत ने फिर दिखाई सख्ती, किया यह ऐलान

    नई दिल्ली : खालिस्तानियों के मुद्दे पर भारत और कनाडा के बीच गतिरोध के बीच भारत ने कनाडाई अधिकारियों से कहा है कि वे 10 अक्टूबर तक लगभग 40 राजनयिकों को वापस बुला लें अन्यथा उनकी राजनयिक छूट वापस ले ली जाएगी। हालांकि भारत सरकार ने इस पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है। भारत में कनाडा के 62 राजनयिक काम कर रहे हैं जिनमें से लगभग 40 राजनयिकों को वापस बुलाने के लिए कहा गया है। वहीं विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा था कि भारत में कनाडा के राजनयिक स्टाफ, भारत के कनाडा में मौजूद राजनयिक स्टाफ से बड़ा है और इसमें समानता होनी चाहिए।

    इससे पहले भारत ने कनाडा के नागरिकों की वीजा सेवाएं निलंबित कर दी थीं। अमेरिका में एस जयशंकर ने कहा था, “कनाडा के प्रधानमंत्री ने जिस तरह निजी और सार्वजनिक तौर पर आरोप लगाया वो ठीक नहीं था। कनाडा को खालिस्तानियों पर लगाम लगानी चाहिए। भारत का मानना है कि वहां कनाडा में हिंसा का माहौल है और डर फैला हुआ है, जरा इसके बारे में सोचकर देखो। हमारे मिशन पर स्मोक बम फेंके है।

    हमारे वाणिज्य दूतावास के सामने हिंसा होती है और लोगों को निशाना बनाया जाता है और इतना ही नहीं लोगों को डराया भी गया है। भारत के सख्त रुख अपनाने के बाद कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने भी यू-टर्न ले लिया। सबसे बड़ी बात ये है कि जस्टिन ट्रूडो बार-बार लगातार आरोप लगाने के बावजूद भी वो एक भी सबूत पेश नहीं कर पाए।

  • पंजाबः Fusion Fitness Centre में पुलिस की दबिश, देह व्यापार मामले में 2 को काबू कर किया मामला दर्ज

    पंजाबः Fusion Fitness Centre में पुलिस की दबिश, देह व्यापार मामले में 2 को काबू कर किया मामला दर्ज

    मोहाली: फ्यूजन फिटनेस सेंटर को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहां पुलिस ने दबिश देकर फिटनेस सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार के मामले में 2 लोगों को काबू किया है। दरअसल, साइबर सेल मोहाली की टीम ने गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए खरड़ में फिटनेस सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार के धंधे का पर्दाफाश किया है। इसमें शामिल एक अज्ञात व्यक्ति समेत 2 लोगों के खिलाफ थाना सिटी में मामला दर्ज किया है।

    जानकारी के अनुसार इंस्पेक्टर अमनजोत कौर के नेतृत्व में पुलिस पार्टी संदिग्ध वाहनों सहित गलत तत्वों पर नजर रखने के इरादे से खरड़ बस स्टैंड पर मौजूद थी। इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि चंडीगढ़ निवासी आतिश नामक व्यक्ति अपने साथियों के साथ मिलकर फ्यूजन फिटनेस सेंटर निज्जर रोड, खरड़ में गरीब लड़कियों व महिलाओं को पैसों का लालच देकर देह व्यापार का धंधा चला रहा है। छापेमारी करने पर वहां से मुख्य आरोपी समेत महिलाओं व लड़कियों को गिरफ्तार किया जा सकता है। इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

  • ਪੰਜਾਬ : ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਵੱਲੋਂ ਰਾਹੁਲ ਗਾਂਧੀ ਤੇ ਚੁੱਕੇ ਗਏ ਸਵਾਲ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਵੱਲੋਂ ਰਾਹੁਲ ਗਾਂਧੀ ਤੇ ਚੁੱਕੇ ਗਏ ਸਵਾਲ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ : ਕਾਂਗਰਸ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਸੀਨੀਅਰ ਨੇਤਾ ਰਾਹੁਲ ਗਾਂਧੀ ਬੇਸ਼ੱਕ ਦੋ ਦਿਨ ਤੋਂ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਦੇ ਵਿੱਚ ਹਨ ਅਤੇ ਉਹਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਸੱਚਖੰਡ ਸ੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਸੇਵਾ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਲੇਕਿਨ ਦੂਸਰੇ ਪਾਸੇ ਅਗਰ ਗੱਲ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇ ਤਾਂ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਕਮੇਟੀ ਅਤੇ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਵੱਲੋਂ ਲਗਾਤਾਰ ਹੀ ਉਹਨਾਂ ਉੱਤੇ ਸ਼ਬਦੀ ਹਮਲੇ ਕੀਤੇ ਜਾ ਰਹੇ ਹਨ। ਅਤੇ 1984 ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਉਹਨਾਂ ਕੋਲ ਸਵਾਲ ਵੀ ਪੁੱਛੇ ਜਾ ਰਹੇ ਹਨ। ਉੱਥੇ ਹੀ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਅਧਿਕਾਰੀ ਗੁਰਚਰਨ ਸਿੰਘ ਗਰੇਵਾਲ ਵੱਲੋਂ ਵੀ ਰਾਹੁਲ ਗਾਂਧੀ ਤੇ ਸਵਾਲ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਕਿਹਾ ਕਿ ਰਾਹੁਲ ਗਾਂਧੀ ਬੇਸ਼ੱਕ ਦੋ ਦਿਨ ਸੱਚਖੰਡ ਸ੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਸੇਵਾ ਕਰਦੇ ਰਹੇ ਹਨ ਲੇਕਿਨ ਉਹਨਾਂ ਦੀ ਸੇਵਾ ‘ਚ ਕੋਈ ਵੀ ਵਿਘਨ ਨਾ ਪਵੇ, ਇਸ ਕਰਕੇ ਸਿੱਖ ਕੌਮ ਨੇ ਪੂਰਾ ਸਾਥ ਦਿੱਤਾ ਹੈ।

    ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜੋ ਉਹਨਾਂ ਦੀ ਦਾਦੀ ਅਤੇ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਪਿਤਾ ਵੱਲੋਂ ਸਿੱਖ ਕੌਮ ਤੇ ਤਸ਼ੱਦਦ ਢਾਇਆ ਗਿਆ ਸੀ। ਉਸ ਨੂੰ ਯਾਦ ਕਰਦੇ ਹੋਏ, ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਜਰੂਰ ਸ਼੍ਰੀ ਅਕਾਲ ਤਖਤ ਸਾਹਿਬ ਤੇ ਮਾਫੀ ਮੰਗਣੀ ਚਾਹੀਦੀ ਸੀ। ਅੱਗੇ ਬੋਲਦੇ ਹੋਏ ਗੁਰਚਰਨ ਸਿੰਘ ਗਰੇਵਾਲ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਨਾ ਤਾਂ ਉਹਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਨਾਲ ਕੋਈ ਮੀਟਿੰਗ ਕੀਤੀ ਗਈ ਅਤੇ ਨਾ ਹੀ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਨਾਲ ਮੁਲਾਕਾਤ ਕੀਤੀ ਗਈ ਸੀ। ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਰਾਹੁਲ ਗਾਂਧੀ ਵੱਲੋਂ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਸੇਵਾ ਉਨੀ ਦੇਰ ਤੱਕ ਸਫਲ ਨਹੀਂ ਹੋ ਸਕਦੀ। ਜਿੰਨੇ ਦੇਰ ਤੱਕ ਉਹ ਆਪਣੇ ਪਿਤਾ ਅਤੇ ਦਾਦੀ ਵੱਲੋਂ ਕੀਤੇ ਗਏ ਸ੍ਰੀ ਅਕਾਲ ਤਖਤ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਹਮਲੇ ਦੀ ਮਾਫੀ ਨਹੀਂ ਮੰਗਦੇ।

    ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਅੱਗੇ ਬੋਲਦੇ ਹੋਏ ਕਿਹਾ ਕਿ ਦੇਸ਼ ਅਤੇ ਵਿਦੇਸ਼ ਵਿੱਚ ਸਿੱਖਾਂ ਨੂੰ ਬਦਨਾਮ ਕਰਨ ਦੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ ਅਤੇ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਖਾਲਿਸਤਾਨ ਦੇ ਨਾਲ ਜੋੜਿਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਉੱਥੇ ਹੀ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਅੱਜ ਦੀ ਇਹ ਸੇਵਾ ਅਤੇ ਰਾਹੁਲ ਗਾਂਧੀ ਦੀ ਸੱਚਖੰਡ ਸ਼੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਦੀ ਫੇਰੀ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਸਿੱਖਾਂ ਨੇ ਇਸ ਉੱਤੇ ਵੀ ਆਪਣੀ ਇਗਜ਼ਾਮਪਲ ਸੈਟ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਅਸੀਂ ਚਾਹੁੰਦੇ ਹਾਂ ਕਿ ਰਾਹੁਲ ਗਾਂਧੀ ਸਿੱਖ ਕੌਮ ਤੋਂ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਪਿਤਾ ਦੇ ਦਾਦੀ ਵੱਲੋਂ ਕੀਤੇ ਗਏ ਤਸ਼ੱਦਦ ਦੀ ਮਾਫੀ ਮੰਗਣ।

  • जालंधरः ससुराल पक्ष ने महिला से की मारपीट, पीड़िता ने लगाए आरोप, देखें Live

    जालंधरः ससुराल पक्ष ने महिला से की मारपीट, पीड़िता ने लगाए आरोप, देखें Live

    जालंधर, ENS: तिलक नगर से बड़ी खबर सामने आई है, जहां महिला ने ससुराल पक्ष पर मारपीट के आरोप लगाए है। इस दौरान घायल महिला को सिविल अस्पताल में लाया गया है। पीड़ित प्रीति ने बताया कि उसकी रोहित कुमार उर्फ सन्नी से उसकी 5 साल पहले शादी हुई थी। महिला के 4 साल का एक बच्चा भी है। इस दौरान महिला ने आरोप लगाए कि उसके ससुर ने उसके साथ मारपीट की। इस दौरान महिला ने आरोप लगाए कि उसका पति वहां पर खड़ा होकर तमाशा देखता रहा। इस दौरान महिला ने पुलिस को शिकायत दे दी है।