Blog

  • फगवाड़ा : कैंटर और मोटरसाइकिल की टक्कर, मौ’त, देखें वीडियो

    फगवाड़ा : कैंटर और मोटरसाइकिल की टक्कर, मौ’त, देखें वीडियो

    फगवाड़ा/राजेश : कैंटर और मोटरसाइकिल की टक्कर का मामला सामने आया है। होशियारपुर रोड पर कैंटर और मोटरसाइकिल की टक्कर में एक की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार होशियारपुर रोड पर के जी रिजॉर्ट के निकट मोटरसाइकिल सवार (P-B 07 – 0228) पर जा रहा था तो गेहूं की बोरियों से लदे एक कैंटर( P-B 10 H-K 7928) से टक्कर हो गई।

    टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल सवार गंभीर रुप से घायल हो गया। जिसके बाद उसे तुरंत राहगीरों द्वारा सिविल अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां सिविल अस्पताल के डॉक्टर के अनुसार युवक की सिविल अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो चुकी थी।

    मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार कैंटर चालक, कैंटर छोड़कर मौके से फरार हो गया है। थाना सदर के प्रभारी बलविंदर सिंह के अनुसार युवक का शव मुर्दाघर में रखवा दिया गया है। लेकिन अभी तक उसकी पहचान नहीं हो सकी।

  • पंजाबः मोटरसाइकिल और ट्रैक्टर ट्रॉली में हुई टक्कर, मौ’त,  देखें वीडियो

    पंजाबः मोटरसाइकिल और ट्रैक्टर ट्रॉली में हुई टक्कर, मौ’त,  देखें वीडियो

    फिरोज़पुरः पंजाब के फिरोजपुर जिले के गुरूहरसहाय इलाके से एक बुरी खबर सामने आई है। यहां बीती रात को करीब 11 बजे एक दर्दनाक हादसा हुआ। जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार गुरूहरसहाय में वीरवार रात 11 बजे मोटरसाइकिल और ट्रैक्टर ट्रॉली मे जबरदस्त टक्कर हो गई। जिसमें मोटरसाईकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई।

    मृतक के भाई ने बताया कि मृतक शैलर में मेहनत मज़दूरी करता था। वह रात के समय अपना काम खत्म करके रिश्तेदारों के पास जा रहा था, तब गांव सरुपे वाले में एक ट्रॉली ने मोटरसाइकल को टक्कर मारी, जिस कारण नोजवान की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने कहा कि इस घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। लेकिन सुबह 10 बजे तक पुलिस ने कोई कारवाई नहीं की। पीड़त परिवार ने दोषियों के खिलाफ कारवाई करने की मांग की है। 

  • पंजाबः भाजपा ने जारी की13 हल्कों के इंचार्ज और कंवीनरों की सूची, जालंधर से केडी भंडारी को मिली अहम जिम्मेदारी, देखें लिस्ट

    पंजाबः भाजपा ने जारी की13 हल्कों के इंचार्ज और कंवीनरों की सूची, जालंधर से केडी भंडारी को मिली अहम जिम्मेदारी, देखें लिस्ट

    जालंधर, ENS : लोकसभा चुनावों को लेक पंजाब में भारतीय जनता पार्टी ने 13 हल्कों के इंचार्ज और कंवीनरों की सूची जारी कर दी है। जारी की गई सूची में जालंधर की कमान पूर्व एमएलए केडी भंडारी, अमृतसर में अविनाश खन्ना और फिरोजपुर में सुंदर शाम अरोड़ा को नियुक्त किया गया है। इसी तरह बठिंडा में बीजेपी ने दो इंचार्ज कम कोइंचार्ज नियुक्त किए हैं। जिसमें दयाल सोढ़ी और शिवराज चौधरी का नाम शामिल है। वहीं पूर्व मंत्री विजय सांपला को बीजेपी ने लुधियाना हल्के की कमान सौंपी है। सांपला पिछले काफी दिनों से होशियारपुर से टिकट न मिलने पर नाराज चल रहे थे। मगर बीते दिन जब पंजाब प्रधान सुनील कुमार जाखड़ सांपला के घर पहुंचे थे। जिसके बाद उन्होंने क्लियर किया था कि वह किसी भी पार्टी को जॉइंन नहीं कर रहे हैं। अब उन्हें लुधियाना की कमान सौंपी गई है।

  • पंजाब : सीवरेज जाम की समस्या से लोग परेशान, देखें वीडियो

    पंजाब : सीवरेज जाम की समस्या से लोग परेशान, देखें वीडियो

    नंगल : बीबीएमबी मैनेजमेंट द्वारा वर्षों पहले बीबीएमबी की कालोनियों में डाली गई सीवरेज पाईप लाईन क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण इलाका निवासियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। बीबीएमबी कालोनी की शायद ही कोई ऐसी ब्लॉक हो यहां सीवरेज ओवर फ्लो होकर समस्याएं पैदा ना कर रहा हो। सीवरेज की गंदगी सीवेरज में ही जमा होने से ओवर फ्लो हो गलियों तक पंहुच जाती है। जिससे दिन भर दुर्गंध रहती है और मच्छरों की भरमार होने के कारण लोगों को अपने बच्चों को बीमारियां लगने का डर सताने लगा है।

    यहीं नही कई जगह तो सीवरेज गटरों के ढक्कन ही नही है। जो हर समय हादसों को न्यौता देते नजर आते है। नंगल थाने के मुख्य गेट के सामने बीते लगभग 15 दिनों से सीवरेज के ओवर फ्लो होने से गंदगी का छप्पर लग गया है, जिससे लोग परेशान है। नंगल नगर कौंसिल व बीबीएमबी के अधिकारी रोज पंपों की मदद से सीवरेज की गंदगी को निकासी नाले के माध्यम से आगे भेज रहे है। अब मामला नंगल नगर कौंसिल व बीबीएमबी में फस चुका है। बीबीएमबी के अधिकारियों की माने तो नंगल नगर कौंसिल द्वारा यहां पेवर लगाने के लिए खुदाई की थी और इसी दौरान सीवरेज का गटर पुराना होने के कारण टूट गया।

    इसी कारण यह समस्या सामने आई है और हम इसकी सफाई करवा नगर कौंसिल के सुपर्द कर देंगे आगे जो करना है उन्ही को करना है। उधर जब इस बारे में जानकारी लेने हेतु नंगल नगर कौंसिल के कार्यकारी अधिकारी रवनीत सिंह से सम्पर्क किया तो उन्होने कहा कि सीवरेज समस्या बीबीएमबी की है। लेकिन नंगल नगर कौंसिल के बीबीएमबी से अच्छे संबंध होने व जनहित्त से जुड़ी समस्या के कारण इस समस्या को दूर करने के प्रयास में हमारे कर्मचारी जुटे हुए है।

  • जालंधरः राहुल गांधी के रायबरेली में चुनाव लड़ने को लेकर परगट सिंह का आया बयान, देखें वीडियो

    जालंधरः राहुल गांधी के रायबरेली में चुनाव लड़ने को लेकर परगट सिंह का आया बयान, देखें वीडियो

    क्या इंडिया अलायंस के साथ अकाली दल कर सकती है गठबंबधन ?

    जालंधर, ENS : लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने नामांकन के अंतिम वक्त अपने पत्ते खोल दिए हैं। पार्टी ने रायबरेली से राहुल गांधी और अमेठी से किशोरी लाल शर्मा को उम्मीदवार घोषित किया है। दोनों नामों की लिस्ट आ गई है। वहीं राहुल गांधी के रायबरेली से चुनाव लड़ने को लेकर परगट सिंह ने कहा कि यूपी में राहुल गांधी में चुनाव लड़ने से समीकरण और बढ़िया हो जाएंगे। वहीं उन्होंने कहा कि भाजपा काफी समय से कह रही थी यूपी हमारा किला है हमारा गढ़ है। उन्होंने कहा कि वह किला कहीं ना कहीं ढहता हुआ दिखाई दे रहा है। वहीं अकाली दल के इंडिया अलायंस में शामिल होने को लेकर परगट सिंह ने कहा कि अकाली दल पंजाब की रिजनल पार्टी है। लेकिन उन्होंने गलतियां भी काफी की है।

    परगट सिंह ने कहा कि भाजपा का जो देश के प्रति रवैय्या है उन्होंने उस संदर्भ में अकाली दल को इंडिया अलायंस में शामिल होने के लिए कहा था कि उन्होंने भी भाजपा के अलायंस को छोड़कर इंडिया अलायंस में शामिल होना चाहिए ताकि जो पंजाब के लिए बेहतर किया जा सके। वहीं परगट सिंह ने भाजपा को कम सीटे मिलने पर आप पार्टी के समर्थन करने के बयान पर कहा कि अगर इसे विचारधारा के नजरिये से देखा जाए तो भाजपा और आप पार्टी की विचारधारा एक ही है। परगट सिंह ने कहा कि कांग्रेस की वोट को काटने के लिए उन्होंने ही बी टीम बनाई है। उन्होंने कहा कि उसके हालात कुछ चेंज हो गए है। परगट सिंह ने कहा कि केजरीवाल को प्रधानमंत्री बनने की जल्दी थी ।

    परगट ने कहा कि मोदी और अमित शाह एक तरफ है, जबकि केजरीवाल और मनीष सिसोदिया एक ओर है। उन्होंने कहा कि विचारधारा के नजरिये से देखा जाए दोनों की विचारधारा डिक्टेटरशिप वाली है। दोनों ही तो देश की फ्रैबिक को तोड़ने की बात करते है। वहीं पंजाब में आप पार्टी के साथ अलायंस ना होने पर परगट सिंह ने कहा कि वह आप पार्टी को पंजाब में भलिभांति समझते है। उन्होंने कहा कि पंजाब में वह आप पार्टी के साथ कोई अलायंस भी नहीं करना चाहते है। परगट सिंह ने कहा कि इसी के चलते बीते दिन उन्होंने कहा था कि पर्सनल दुश्मनी में कहीं आप खो ना जाना। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने जो नई सोच बनाई है, सभी को उसपर चलना चाहिए। वहीं पंजाब में सीएम मान के 13-0 वाले बयान को लेकर परगट ने कहा कि जीरों कहीं भी हो सकती है। 

  • जालंधरः भाजपा को झटका, आज आप पार्टी में शामिल हो सकता है पूर्व मंत्री का करीबी

    जालंधर, ENS : लोकसभा चुनाव को लेकर पंजाब की हॉट सीट जालंधर पर सभी पार्टियों की नजरें टिकी हुई है। यही कारण है कि जालंधर सीट को लेकर नेताओं के पार्टी छोड़कर दूसरी पार्टी में जाने का सिलसिला लगातार जारी है। वहीं दूसरी पार्टियों में शामिल होने के चलते जालंधर सीट के समीकरण भी बदलते हुए दिखाई दे रहे है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आज आप पार्टी भाजपा को झटका देने जा रही है। सूत्रों के अनुसार पूर्व मंत्री का करीबी आज भाजपा पार्टी को छोड़कर चंडीगढ़ में आप पार्टी में शामिल होने जा रहा है। ऐसे में पूर्व मंत्री के करीबी के आप पार्टी में शामिल होने पर सुशील रिंकू के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। 

  • जालंधरः लगातार 3 दिन से मदिंर को चोर बना रहे निशाना, पुलिस पर खड़े हुए सवालियां निशान, देखें Live

    जालंधरः लगातार 3 दिन से मदिंर को चोर बना रहे निशाना, पुलिस पर खड़े हुए सवालियां निशान, देखें Live

    जालंधर, ENS : बस्ती दानिशमंदा में चोरी की वारदाते रूकने का नाम नहीं ले रही। वहीं ताजा मामला शिव मंदिर में चोरी होने का मामला सामने आया है। जहां पहले दिन मंदिर से पित्तल के बर्तन चोर ले गया, दूसरे दिन मंदिर से गोलक उठाकर चोर ले गया जबकि तीसरे दिन शिवजी की मूर्ति पर बने चांदी के नागदेव चोर ले गया। हैरानी की बात यह है कि चोर लगातार तीन दिन से वारदातों को अंजाम दे रहा है, लेकिन पुलिस इस मामले को गंभीरता से नहीं ले रही। वहीं लोगों ने पुलिस प्रशासन पर सवाल खड़े किए है। उनका कहना है कि यह पहली बार नहीं है कि चोरों ने वारदात को अंजाम दिया हो। इससे पहले भी इलाके में कई बार चोरी की वारदाते हो चुकी है। लोगों का कहना है कि अब तो बेखौफ चोर सरेआम वारदातों को अंजाम दे रहे है।

    इस दौरान व्यक्ति ने कहा कि हलके में सासंद और विधायक होने के नाते इलाके में लगातार चोरियां हो रही है। उन्होंने सासंद के हलके में वारदातों पर नकेल कसने की अपील की है। इस दौरान व्यक्ति ने कहा कि कुछ दिन पहले महिला की कानों से बालियां स्नेचर छीनकर ले गए थे। लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इस दौरान उन्होंने कहा कि हलके में नशे का कारोबार बढ़ रहा है। उनका कहना है कि नशेड़ी व्यक्ति ने ही नशे की पूर्ति के लिए वारदात को अंजाम दिया है। वहीं उन्होंने कहा कि विधायक के भाई के साथ लूट की वारदात होने का मामला भी सामने आ चुका है। हालांकि उस मामले में व्यक्ति काबू कर लिया गया था। लोगों का कहना है कि मंदिर को बने 25 साल हो गए है, लेकिन अभी तक हलके में कोई लाईट नहीं लगी हुई है। उनका आरोप है कि सासंद और विधायक हलके में होने के नाते हलके का विकास नहीं हुआ है।

  • महाराष्ट्र में शिवसेना नेता का हैलिकॉप्टर हुआ क्रैश, देखें वीडियो

    महाराष्ट्र में शिवसेना नेता का हैलिकॉप्टर हुआ क्रैश, देखें वीडियो

    रायगढ़: जिले के महाड में शिवसेना (UBT) नेता सुषमा अंधारे को सभा में ले जानेवाला हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। सुषमा अंधारे के हेलीकॉप्टर में चढ़ने से पहले ही हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। जानकारी के अनुसार दोनों पायलट सुरक्षित हैं। वहीं हेलीकॉप्टर क्रैश का वीडियो सोशल मीडिया पर लाइव रिकॉर्ड किया गया है। सुषमा अंधारे ने  क्रैश वीडियो खुद पोस्ट किया है। कल उनकी महाड में सभा थी। रात होने की वजह से वो वहीं रुक गई थी। आज उन्हें दूसरे सभा स्थल पर ले जाने के लिए हेलीकॉप्टर आया था।

    अंधारे द्वारा साझा की गई लाइव वीडियो रिकॉर्डिंग के अनुसार, हेलिकॉप्टर एक अज्ञात स्थान पर लैंडिंग का प्रयास कर रहा था और अचानक लड़खड़ा गया। जिसके कारण उसने संतुलन खो दिया और दुर्घटनाग्रस्त हो गया। अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि एक निजी हेलीकॉप्टर जो शिवसेना की नेता सुषमा अंधारे को लेने आया था, लैंडिंग के समय अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हेलिकॉप्टर का पायलट हेलिकॉप्टर से कूदने में कामयाब रहे और बच गए। पुलिस और बचाव दल घटना की जांच के लिए घटनास्थल पर पहुंच गई है। वहीं जिले के विभिन्न हिस्सों में अपनी निर्धारित चुनावी बैठकों के लिए सुषमा अंधारे एक कार में रवाना हुईं।

  • चलती कार बनी आग का गोला, जिंदा जला ड्राइवर

    चलती कार बनी आग का गोला, जिंदा जला ड्राइवर

    पानीपत : शहर में NH44 पर देर रात एक बड़ा हादसा होने के मामला सामने आया है। यह हादसा  ऐलिवेटेड फ्लाईओवर पर सरकारी अस्पताल के सामने एक चलती मारुति सेलेरियो कार में अचानक आग लग गई। इस दुर्घटना में ड्राइवर जिंदा जल गया। मौके से गुजर रहे लोगों ने कार में आग लगने की सूचना कंट्रोल रूम नंबर पर दी। सूचना मिलने पर पुलिस, फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस की गाड़ी मौके पर पहुंची।

    कार में लगी आग को काबू पाने में करीब 40 मिनट का समय लगा। आग बुझने के बाद कार में ड्राइविंग सीट पर एक युवक जला हुआ मिला।  पुलिस प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गाड़ी गांव डाडोला निवासी व्यक्ति की है, जो कि अनिल कुमार के नाम पर रजिस्टर्ड है। यह कार 24 अप्रैल 2019 को ली गई थी। गाड़ी के सभी दस्तावेज पूरे हैं।

    राहगीरों का कहना है कि कार में आग इतनी तेजी से फैली थी कि इसमें सवार युवक बाहर ही नहीं निकल पाया। कार में आग लगने के बाद ड्राइवर का बैलेंस बिगड़ गया और कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। कुछ ही सेकेंड में ही कार आग का गोला बन गई थी। पुलिस ने किसी तरह शव को कार से बाहर निकला और उसे एंबुलेंस से सिविल अस्पताल भिजवाया। पुलिस मृतक की पहचान और उसके परिजनों की तलाश में जुटी हुई है। 

  • पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में मृतक व्यक्ति को मिली एक माह बाद जमानत 

    चंडीगढ़ः पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के अंतरिम आदेश से जमानत पर चल रहे मृत व्यक्ति की याचिका को बीते दिन आखिरकार खारिज कर दिया गया। दरअसल, बुधवार को सरकारी वकील ने दिसंबर में जारी मृत्यु प्रमाणपत्र हाईकोर्ट में सौंपा था, जिसके बाद यह खुलासा हुआ था कि केस से जुड़े व्यक्ति को मौत के एक माह बाद जमानत दी गई थी। वीरवार को इस मामले में याची के वकील की आयु को देखते हुए हाईकोर्ट ने केवल उसे चेतावनी देकर छोड़ दिया, लेकिन यह स्पष्ट कर दिया कि कब्र से आत्मा को बुलाए बिना भी अदालत किसी के लिए भयावह हो सकती है।

    इसके साथ ही कोर्ट ने कहा कि ऐसा लगता है, जैसे मुर्दे ने कब्र से प्रैंक किया हो। अभी भी हंसी पर्याप्त नहीं, तो देखो मुर्दे के हस्ताक्षर भी हैं। मनजीत सिंह की अग्रिम जमानत याचिका बुधवार को सुनवाई के लिए पहुंची थी, जिस पर गुरदासपुर में 10 मार्च, 2023 को नशा तस्करी का मामला दर्ज हुआ था। जनवरी में हाईकोर्ट ने उसे अंतरिम जमानत देते हुए जांच में शामिल होने का आदेश दिया था। इस दौरान सरकारी वकील ने कोर्ट में याची का मृत्यु प्रमाण पत्र सौंपा, जिसके अनुसार याची की मौत 27 दिसंबर, 2023 को हुई थी और बताया कि याचिका 24 जनवरी, 2024 को दायर की गई थी।

    इसके बाद हाईकोर्ट ने याची के वकील को गुरुवार को पेश होकर यह बताने का आदेश दिया था कि याची की मृत्यु के एक महीने बाद कैसे एक मृतक के लिए याचिका दाखिल हुई और पावर ऑफ अटॉर्नी किसने दी। वीरवार को वकील ने पेश होकर माफी मांगी और कहा कि उसे गुमराह किया गया था। कोर्ट ने कहा कि आप युवा वकील हैं, लेकिन जो आपने किया है वह धोखाधड़ी है। हम युवा वकील का कॅरिअर बर्बाद नहीं करना चाहते, ऐसे में आपकी माफी स्वीकार की जा रही है।