Blog

  • बड़ी खबरः निजी स्कूल के छात्रावास में 8 साल की मासूम से दुष्कर्म, SIT गठित, जांच के आदेश जारी 

    भोपालः मिसरोद थाना क्षेत्र में स्थित नामी बोर्डिंग स्कूल में आठ साल की मासूम छात्रा के साथ स्कूल के छात्रावास में दुष्कर्म व दरिंदगी के सनसनीखेज मामले की जांच अब एसआईटी करेगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संज्ञान में मासूम से दरिंदगी का मामला जैसे ही संज्ञान में आया, उन्होंने भोपाल विभाग के आला अधिकारियों को एसआईटी गठित कर जांच कराकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। भोपाल पुलिस आयुक्त ने कहा कि आज ही एसआईटी का गठन कर दिया जाएगा। वहीं मिसरोद पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आठ साल की मासूम की मां का आरोप है कि बच्ची ने बताया कि जिस व्यक्ति ने उसके साथ दरिंदगी की है, उसे पास खड़ा एक व्यक्ति मोदी साहब कह रहा है।

    पुलिस पूरे मामले में आज मासूम बच्ची की काउंसलिंग कराकर कोर्ट के सामने बयान कराने की तैयारी कर रही है। वहीं पुलिस मासूम के सामने नामी स्कूल और छात्रावास की वार्डन सहित अन्य कर्मचारियों-अधिकारियों की परेड कराकर आरोपियों की शिनाख्ती के भी प्रयास कर रही है। इधर 8 साल की मासूम के साथ दरिंदगी के मामले को लेकर कांग्रेस ने राज्य सरकार को भी घेरना शुरू कर दिया है। डीसीपी जोन-दो श्रद्धा तिवारी ने बताया कि प्राइवेट स्कूल के हॉस्टल में 8 साल की बच्ची के साथ ज्यादती करने का मामला दर्ज किया गया है। यह मामला अज्ञात आरोपियों के खिलाफ दर्ज किया गया है। बच्ची की मेडिकल जांचे कराई जा चुकी है। इसके बाद अब उसके कोर्ट में बयान कराए जाएंगे। पुलिस ने बताया कि एक महिला मंगलवार की शाम शिकायत लेकर मिसरोद थाने पहुंची थी।

    इस शिकायत में उसने बताया कि उसने अपनी 8 साल की बच्ची को करीब दस दिन पहले मिसरोद इलाके के एक बोर्डिंग स्कूल में दाखिला दिलाया था। दो दिन पहले बच्ची ने वीडियो कॉल पर बताया कि उसके प्राइवेट पार्ट व पेट में दर्द हो रहा है। महिला जब अपनी बच्ची से मिलने के लिए पहुंची तो उसने पूरी बात बताई। बच्ची ने बताया कि एक दिन वह अपने कमरे में सो रही थी उसकी नींद ाुली तो उसने देखा कि उसके बिस्तर पर तीन अंकल लेटे हुए थे। इनमें से एक अंकल कह रहे थे कि बच्ची की आंख खुल रही है। इसके बाद से ही उसके प्राइवेट पार्ट व पेट में दर्द हो रहा है। इस शिकायत पर जांच करने के बाद पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज किया है। आरोपियों से पूछताछ करने व गिरफ्तारी के माामले में डीसीपी का कहना है कि अभी आरोपी अज्ञात हैं। मासूम के सामने परेड कराकर आरोपियों की शिनाख्ती की जाएगी। आरोपियों का खुलासा होते ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • इस सीट पर टला मतदान, नई तारीख का हुआ ऐलान

    इस सीट पर टला मतदान, नई तारीख का हुआ ऐलान

    जम्मूः जम्मू-कश्मीर की अनंतनाग-राजौरी लोकसभा सीट पर मतदान को टालने की जद्दोजहद के बीच चुनाव आयोग ने बड़ा एलान किया है। चुनाव आयोग ने अनंतनाग-राजौरी सीट पर 7 मई को होने वाले चुनाव को आगे बढ़ाकर 25 मई कर दिया है। चुनाव आयोग ने ये फैसला खराब मौसम, सड़कों की स्थिति को लेकर जारी किया है। पहले चुनाव आयोग ने तीसरे चरण यानी 7 मई को इस सीट पर चुनाव का फैसला लिया था।

    इसके बाद अनंतनाग राजौरी सीट पर खराब मौसम, खराब सड़कों को लेकर चुनाव स्थगित करने की मांग की गई। इसके बाद निर्वाचन आयोग ने ये फैसला लिया है। भाजपा, अपनी पार्टी समेत कई प्रमुख दलों और प्रत्याशियों ने मौसम का हवाला देकर चुनाव स्थगित करने की मांग उठाई थी। निर्वाचन आयोग ने मौसम को लेकर एक रिपोर्ट भी मांगी थी, जिसके बाद ही चुनाव आयोग का ये फैसला सामने आया है। राज्य प्रशासन ने भी अपनी रिपोर्ट में मुगल रोड सहित अन्य मार्ग बार बार बंद होने की बात स्वीकार की थी।

  • पंजाबः किसानों ने इस पार्टी के बहिष्कार के लगाए बोर्ड, देखें वीडियो 

    पंजाबः किसानों ने इस पार्टी के बहिष्कार के लगाए बोर्ड, देखें वीडियो 

    अमृतसरः  शंभू बॉर्डर और खनौरी बॉर्डर पर बड़ी संख्या में किसान और मजदूर अपनी जायज मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे है। इस विरोध प्रदर्शन के दौरान हरियाणा प्रशासन और हरियाणा पुलिस ने उन किसानों पर अत्याचार भी किया और उस अत्याचार से एक युवा किसान नेता शुभकरण सिंह शहीद हो गया। इस प्रदर्शन के दौरान हरियाणा प्रशासन द्वारा कई किसानों के ट्रैक्टर और कई गाड़ियों को भी तोड़ दिया गया था। इसे लेकर किसानों में अब भी गुस्सा है और किसान अभी भी अपनी जायज मांगों को लेकर शंभू बॉर्डर और खनौरी बॉर्डर पर धरना दे रहे है।


    वहीं दूसरी ओर अब लोकसभा चुनाव का समय नजदीक आ गया है और हर राजनीतिक पार्टी लोकसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्याशी के लिए वोट मांग रही है और गांवों में किसान बीजेपी का जमकर विरोध कर रहे है। जिसके चलते अमृतसर के सुल्तानविंड गांव के बाहर किसानों और गांव के लोगों ने बीजेपी के बहिष्कार के पोस्टर लगा दिए है और बड़े-बड़े फ्लेक्स बोर्ड भी लगा दिए है। उन्होंने कहा कि जब केंद्र के पास जाते हैं तो केंद्र सुनता नहीं है, उनकी माँगों को पूरा नही करता है और उन पर अत्याचार करता है। अब जब केंद्र में बैठी बीजेपी गांवों में अपने उम्मीदवारों के लिए वोट मांगने आएगी तो अब हम उनका विरोध करेंगे। जिसके मुताबिक उन्होंने अपने गांवों के बाहर बीजेपी का बहिष्कार करने के लिए फ्लेक्स बोर्ड लगा दिए है। बीजेपी को अपने उम्मीदवार के लिए वोट मांगने के लिए सुल्तानविंड गांव में नहीं आना चाहिए। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार ने किसानों को सड़कों पर लाकर रख दिया है और युवा नेता शुभकरण सिंह को भी शहीद कर दिया है।

    जिसको लेकर किसानों में विरोध है, उन्होंने बीजेपी का पूर्ण रूप से बहिष्कार किया है। जिसकी शुरुआत अमृतसर के गांव सुल्तान विंड से की गई है और जल्द ही बीजेपी के बहिष्कार के बोर्ड अलग-अलग गांवों में लगाकर रोष प्रदर्शन किया जाएगा।

  • पंजाब : गाड़ी चालक ने तोडा फाटक, टला बड़ा हादसा, देखे वीडियो

    पंजाब : गाड़ी चालक ने तोडा फाटक, टला बड़ा हादसा, देखे वीडियो

    लुधियाना : अरोड़ा पैलेस रोड इलाके मे बने रेलवे लाइन फाटक पर बड़ा हादसा होने से टल गया। जानकारी के मुताबिक बोलेरो पिक-अप गाड़ी द्वारा फाटक बंद करते समय निकलने की कोशिश की गई।  इस दौरान जल्दबाजी मे ड्राइवर फाटक तोड़ मौके से फरार हो गया। 

    वीडीयो देखने के लिए LINK पर Click करें

    घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे जीआरपी पुलिस के अधिकारी ने बताया कि 3 बी स्पेशल गेट की रेलवे लाइन बंद करते समय यह हादसा हुआ है। गाड़ी की फुटेज कैमरे मे कैद हो गई है। ड्राइवर की लापरवाही से कोई बड़ी घटना हो सकती थी। पुलिस ने मामले की जांच कर ड्राइवर पर कार्रवाई करने की प्रतिक्रिया शुरू कर दी है।

  • जालंधरः आप पार्टी को झटका, पूर्व पार्षद सहित भारी गिनती में नेता आज भाजपा में हो सकते है शामिल

    जालंधर, ENS: लोकसभा चुनावों को लेकर आप पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए सुशील रिंकू और शीतल अंगुराल लगातार आप पार्टी को झटके दे रहे है। वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आज पूर्व पार्षद सहित कई नेता आप पार्टा का दामन छोड़ सकते है और भाजपा पार्टी में शामिल हो सकते है। ऐसे में आप पार्टी की मुश्किलें बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। बता दें कि बीते दिन ही निजातम नगर में भाजपा कार्यक्रम में सुशील रिंकू और शीतल अंगुराल ने जमकर आप पार्टी पर निशाना साधा था।

    इस दौरान रिंकू ने कहा कि शहर की सियासत के हालात बदल गए हैं। उन्होंने कहा कि जब मैंने आम आदमी पार्टी इसी लिए ज्वाइन की थी कि ये लोग बदलाव लाएंगे। मगर ऐसा कुछ नहीं हुआ, बल्कि ये लोग पंजाब का नुकसान कर रहे हैं। आप सरकार ने सिर्फ लोगों को भरमाया है और कुछ नहीं। रिंकू ने कहा कि, पिछले सरकारों का एड का बजट सिर्फ 20 से 25 करोड़ रुपए हुआ करता था। मगर मेरे सामने आप सरकार के लोक संपर्क विभाग का पहले साल का बजट 800 करोड़ रुपए था। रिंकू ने कहा कि आप सरकार देश के हर राज्य में एड कर रही है। पैसे सिर्फ हमारे पंजाब का लग रहा है।

  • बड़ी खबरः इस मामले में 10 राज्यों में 30 जगहों पर CBI की छापेमारी 

    बड़ी खबरः इस मामले में 10 राज्यों में 30 जगहों पर CBI की छापेमारी 

    नई दिल्लीः केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और कर्नाटक सहित 10 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में 30 स्थानों पर एक साथ छज्ञपेमारी की है। एजेंसी ने ऐप आधारित धोखाधड़ी वाली निवेश योजना से संबंधित मामले में यह कार्रवाई की है। अब तक की तलाशी में मोबाइल फोन, कंप्यूटर हार्ड ड्राइव, सिम कार्ड, एटीएम/डेबिट कार्ड, ईमेल खाते और विभिन्न दस्तावेजों सहित महत्वपूर्ण डिजिटल सबूत जब्त किए हैं। 

  • बड़ी खबरः गर्मी की छुट्टियों का हुआ ऐलान, इस दिन से बंद हो जाएंगे स्‍कूल

    बड़ी खबरः गर्मी की छुट्टियों का हुआ ऐलान, इस दिन से बंद हो जाएंगे स्‍कूल

    जयपुर : तेज गर्मी के साथ अप्रैल माह गुजर गया है और अब मई का महीना आ चुका है। मई माह में भीषण गर्मी पड़ने का पूर्वानुमान मौसम विभाग ने जताया है। गर्मी के आलम को देखते हुए भी यह प्रतीत हो रहा है कि इस बार गर्मी का सीजन अच्‍छा खासा गर्म रहने वाला है। ऐसे में बच्‍चों को स्‍कूलों में छुट्टियों का इंतजार है। राजस्‍थान में आधिकारिक तौर पर स्‍कूलों में समर वेकेशन यानि गर्मियों की छुट्टियों का ऐलान कर दिया गया है।

    जानकारी के अनुसार, जयपुर में स्कूलों में समर वेकेशन 17 मई से शुरु हो जाएगा। 17 मई से 23 जून तक स्कूलों में अवकाश रहेगा। समर वेकेशन के दौरान सभी सरकारी व निजी स्कूलो में अवकाश रहेगा। वार्षिक शैक्षणिक कैलेंडर के मुताबिक़ अवकाश की घोषणा की गई है. इस अवधि में समर वेकेशन कैम्प भी आयोजित किए जाएंगे। इसके साथ ही जयपुर प्रदेश के सरकारी स्कूलों में प्रवेश प्रक्रिया आज से शुरू हो जाएगी। प्रदेश के सभी 70 हज़ार से अधिक सरकारी स्कूलों में प्रवेश की प्रक्रिया आज से शुरू होगी। रिक्त सीटों पर परिजन आवेदन कर सकेंगे। शिक्षकों को भी एडमिशन के टार्गेट दिए गए हैं।

  • फेमस एक्ट्रेस रुपाली गांगुली और फिल्म डायरेक्टर ने थामा भाजपा का दामन

    फेमस एक्ट्रेस रुपाली गांगुली और फिल्म डायरेक्टर ने थामा भाजपा का दामन

    नई दिल्लीः टीवी इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। फेमस एक्ट्रेस रुपाली गांगुली राजनीति में कदम रख रही हैं। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (BJP) जॉइन कर ली है। रुपाली फिलहाल अनुपमा सीरियल का हिस्सा हैं। रुपाली के साथ ही फिल्म डायरेक्टर अमय जोशी ने भी बीजेपी का दामन थाम लिया है। अमय ने कई मराठी फिल्में डायरेक्ट की हैं। दिल्ली हेडक्वार्टर में रुपाली ने बीजेपी पार्टी की सदस्यता ली। एक्ट्रेस ने इस मौके पर कहा कि मैंने जब इस विकास के महायज्ञ को देखा तो मुझे महसूस हुआ कि मुझे भी इसमें हिस्सा लेना चाहिए। मुझे आप सबके आशीर्वाद और साथ की जरूरत है। बस जो भी मैं  करूं वो सही हो और अच्छा हो।

  • पंजाब: 30 तोले सोना और नगदी लेकर चोर फरार, देखे वीडियो

    पंजाब: 30 तोले सोना और नगदी लेकर चोर फरार, देखे वीडियो

    पठानकोट: जोले में चोरी की वारदातें लगातार बढ़ती जा रही है। ताजा मामला सरना इलाके से सामने आया है। जहा एक घर में परिवार सोया हुआ था। इस दौरान चोर घर में दाखिल होकर सोने के आभूषण और नकदी चुरा कर ले गए। 

    वीडियो देखने के लिए Link पर Click करें

    परिवार के सदस्यों ने बताया कि करीब 35 लाख का नुकसान हुआ है। जिसमे 30 तोले के आभूषण, 1.5 लाख के नोटों के हार और 25 हजार रुपये नकद शामिल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  

    चोरी की इस वारदात से इलाके के लोगो मे दहशत फैल गई है। पहले तो चोर बंद घरो या दुकानों को ही निशाना बनाते थे, लेकिन इस घटना के बाद इलाके के लोगो खुद को घरो मे भी सुरक्षित महसूस नही कर रहे है।

  • खेलते समय ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे आने से ढाई साल के मासूम की मौ+त 

    खेलते समय ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे आने से ढाई साल के मासूम की मौ+त 

    लालडूः कस्बे के अंतर्गत आते गांव जौलाकलां में एक ईंट भट्ठे पर खेलते हुए बच्चे नजदीक खड़ी चाबी लगी एक ट्रैक्टर-ट्राॅली पर चढ़ गए और ट्रैक्टर को स्टार्ट कर दिया। इससे पास में खेल रहा एक ढाई साल का बच्चा ट्रॉली के नीचे आ गया और उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान सूरज पुत्र बाबूराम मूल निवासी जिला बदायूं, यूपी के रूप में हुई है। जो फिलहाल डीबीडी ईंट भट्ठे परिवार के साथ रह रहा था। यह ट्रैक्टर-ट्राॅली भी ईंट भट्ठे की ही है। हंडेसरा पुलिस ने सीआरपीसी-174 के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक हादसा सोमवार शाम जौलाकलां के डीबीडी ईंट भट्ठे पर हुआ। यहां प्रवासी मजदूरों के परिवार रहते हैं।

    हादसे के दौरान बाबूराम का बेटा सूरज और चार-पांच अन्य बच्चे खेल रहे थे और कुछ बच्चे ट्रैक्टर-ट्रॉली पर बैठे थे। इसी दौरान ट्रैक्टर पर बैठे एक बच्चे ने ट्रैक्टर में लगी चाबी घुमा दी तो ट्रैक्टर स्टार्ट हो गया और चल पड़ा। जिससे नीचे खेल रहे सूरज के ऊपर ट्राॅली का पिछला पहिया गुजर गया। सूरज की मौके पर ही मौत हो गई। उसका शव डेराबस्सी सिविल अस्पताल की मॉर्चरी में रखा गया है अभी मंगलवार को भी पोस्टमार्टम नहीं हो सका। दरअसल, बाबूराम ने ट्रैक्टर में चाबी छोड़ चले गए मुंशी रामनिवास के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। भट्ठा मालिक समेत बाकी मजदूर केस दर्ज कराने के बजाय हर्जाना दिलाकर समझौते के पक्ष में हैं। इसके चलते अभी सीआरपीसी-174 की कार्रवाई भी पूरी नहीं की जा सकी है। पुलिस ने बताया कि ट्रैक्टर ट्राॅली खाली था।