लुधियानाः खन्ना के दहेड़ू गांव में पुलिस द्वारा सुबह सुबह कार्रवाई की गई। दरअसल, पुलिस ने आज सुबह ही दहेड़ू गांव को सील कर दिया और गांव के चारों तरफ पुलिस ही पुलिस नजर आई। बता दें कि पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव के 2-4 घरों में चोरी-छिपे नशीली दवाएं बेची जा रही हैं, जिसके बाद पुलिस ने यहां सर्च ऑपरेशन चलाया। इस बारे में जानकारी देते हुए डीएसपी हरजिंदर सिंह गिल ने बताया कि उन्हें गांव में कुछ घरों द्वारा नशीली दवाएं बेचने की जानकारी मिली थी, इसलिए वे पुलिस पार्टी के साथ यहां छापेमारी करने पहुंचे। उन्होंने बताया कि मौके से 3-4 संदिग्धों को राउंडअप किया गया है और कुछ गाड़ियां भी जब्त की गई हैं। पुलिस का कहना है कि उन्हें वेरिफिकेशन के बाद छोड़ दिया जाएगा। डीएसपी का कहना है कि हम चाहते हैं कि यह गांव पूरी तरह से नशा मुक्त हो, इसीलिए पुलिस पार्टी ने सुबह-सुबह यहां केस ऑपरेशन चलाया है।
Blog
-
बड़ा झटकाः महिला महासचिव ने छोड़ा कांग्रेस का हाथ
चंडीगढ़ः महिला कांग्रेस की महासचिव ज्योति हंस ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से बुधवार यानी आज इस्तीफा दे दिया है। इस बात की जानकारी उन्होंने एक पत्र के माध्यम से दी। उन्होंने पत्र में इस्तीफे की वजह कांग्रेस नेता पवन कुमार बंसल के साथ अनादर व्यवहार बताया। इसी के साथ उन्होंने चंडीगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष एचएस लक्की को चंडीगढ़ यूनिट को बर्बाद करने की बात भी लिखी।
काबिले गौर है कि पिछले दिनों कांग्रेस नेता ममता गिरि ने भी कांग्रेस पार्टी की प्राथमिकता सदस्यता से इस्तीफा दिया था। उन्होंने इस्तीफे की वजह चंडीगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष लक्की की असफलता का कारण बताया। उन्होंने कहा कि वह महाभारत के धृतराष्ट्र बने बैठे हुए रहे और उनके सामने चंडीगढ़ कांग्रेस बिखरती रही। मुझे चंडीगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष के ऊपर शक है कि राजनीतिक विपक्षी पार्टियों से मिलीभगत और अपने निजी स्वार्थ के लिए कांग्रेस को तहस-नहस कर रहे हैं।
बता दें कि कांग्रेस ने चंडीगढ़ सीट से मनीष तिवारी को उम्मीदवार बनाया है। मनीष तिवारी आनंदपुर साहिब से सांसद हैं। वहीं इस सीट से भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन हैं। कांग्रेस ने पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल का टिकट काट दिया है। जिसके बाद से चंडीगढ़ के सियासी महकमे में भूचाल सा आ गया है। यही कारण है कि चंडीगढ़ में नेताओं और कार्यकर्ताओं के इस्तीफे देने का क्रम लगातार जारी है।
-

कांग्रेस को बड़ा झटकाः 2 पूर्व विधायकों ने दिया इस्तीफा
नई दिल्लीः लोकसभा चुनाव के मद्देनजर दिल्ली में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। दिल्ली की दो लोकसभा सीटों के पर्यवेक्षकों नीरज बसोया और नसीब सिंह ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। दोनों नेताओं ने पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को लिखे अलग-अलग पत्रों में पार्टी को छोड़ने के लिए कांग्रेस के आप गठबंधन को मुख्य रूप से जिम्मेदार ठहराया है। पूर्व विधायक और पश्चिमी दिल्ली संसदीय सीट के पार्टी पर्यवेक्षक नीरज बसोया ने कहा, “दिल्ली में आम आदमी पार्टी के साथ पार्टी के गठबंधन से व्यथित होकर मैं आपको यह पत्र भेज रहा हूं। मैंने विनम्रतापूर्वक कहा है कि गठबंधन दिल्ली कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए दैनिक आधार पर बड़ी शर्मिंदगी ला रहा है।
मेरा मानना है कि एक स्वाभिमानी पार्टी नेता के तौर पर मैं अब पार्टी से नहीं जुड़ा रह सकता।” बसोया ने पत्र में कहा, “मैं पार्टी के सभी पदों और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से अपना इस्तीफा देता हूं। पिछले 30 वर्षों में सभी अवसर देने के लिए मैं सोनिया गांधी जी को धन्यवाद देता हूं।” पूर्व विधायक और उत्तर पश्चिम दिल्ली के लिए पार्टी पर्यवेक्षक नसीब सिंह ने देवेंद्र यादव को दिल्ली कांग्रेस प्रमुख नियुक्त किए जाने पर नाराजगी व्यक्त की है। पार्टी से दो इस्तीफे ऐसे समय में आए हैं जब वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरविंद सिंह लवली ने केंद्रीय नेतृत्व के साथ मतभेदों के चलते दिल्ली इकाई प्रमुख पद से इस्तीफा दे दिया है। दिल्ली में 25 मई को लोकसभा चुनाव हैं।
-

पंजाब: कांग्रेस के पूर्व विधायक दलवीर गोल्डी आप पार्टी में हुए शामिल, देखें वीडियो
संगरूरः पंजाब के जिला संगरूर के कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व विधायक दलबीर सिंह गोल्डी ने बुधवार को आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया। उन्होंने मंगलवार को कांग्रेस से इस्तीफा दिया था। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को कांग्रेस के संगरूर जिला अध्यक्ष व पूर्व विधायक दलबीर सिंह गोल्डी को आप में शामिल करवाया। कांग्रेस में सेंध लगाकर मुख्यमंत्री ने चुनाव में संगरूर से आप की दावेदारी मजबूत की है। बताया जाता है कि मान ने तिहाड़ जेल में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात के दौरान इस दांव पेंच पर भी चर्चा की थी।
वीडीयो देखने के लिए LINK पर Click करें
मुलाकात के बाद खुद सीएम मान ने कहा था कि केजरीवाल ने संगरूर का हाल-चाल खास तौर पर पूछा है जिससे संकेत मिले थे कि संगरूर में कुछ सियासी उथल-पुथल हो सकती है। आम आदमी पार्टी, संगरूर संसदीय सीट को हर हाल में जीतना चाहती है। इस सीट से पार्टी की ही नहीं बल्कि खुद मुख्यमंत्री भगवंत मान की भी प्रतिष्ठा जुड़ी है । कांग्रेस के प्रत्याशी सुखपाल सिंह खैरा की ओर से मुख्यमंत्री भगवंत मान को लगातार चुनौती दी जा रही है और ऐसे में मुख्यमंत्री मान ने लोहे को लोहे से काटने की तर्ज पर कांग्रेस के ज़िला अध्यक्ष व पूर्व विधायक दलबीर सिंह गोल्डी को आप के पाले में ले आए हैं।
आम विधानसभा चुनाव में दलबीर गोल्डी को मुख्यमंत्री भगवंत मान, धूरी से हरा चुके हैं और अब उन्हीं के हाथ में झाड़ू थमाकर सभी को चौंका दिया है। सियासी जानकार इस घटनाक्रम को अहम मान रहे हैं। सियासी जानकारों का मानना है कि दलबीर सिंह गोल्डी, किसी कमिटमेंट के तहत आप के हुए हैं। कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर, बरनाला से विधायक हैं। यदि वो लोकसभा चुनाव जीतते हैं तो बरनाला विधानसभा सीट खाली होगी और वहां से गोल्डी को मैदान में उतारा जा सकता है। बहरहाल, मुख्यमंत्री भगवंत मान के नए दांव ने विरोधी दलों को सकते में डाल दिया है और ऐसे हालात में विरोधी दलों को नए सिरे से रणनीति बनानी होगी।
-

जालंधरः कार सवार से 63 लाख का सोना और Diamonds बरामद, 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो
जालंधर, ENS: लोकसभा चुनावों को लेकर पुलिस द्वारा सख्ती से कार्रवाई करते हुए 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने फिल्लौर में तालाशी अभियान के दौरान कार सवार व्यक्तियों को रोककर तालाशी ली। तालाशी के दौरान कार से बिना बिल के सोने के गहने और हीरे बरामद हुए। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी सरवनजीत सिंह ने बताया कि इंस्पेक्टर नीरज कुमार और सब इंस्पेक्टर गुरशरण सिंह ने सतलुज पुल पर हाईटेक नाका लगाया हुआ था। इस दौरान स्पेशन नाकेबंदी पर उन्हें आल्टो कार DL-06-CS-7655 को शक के आधार पर रोका और कार की तालाशी ली। तालाशी के दौरान 891.75 ग्राम सोने और डायमंड के गहने बरामद हुए।
वीडीयो देखने के लिए LINK पर Click करें
इस दौरान कार सवार दोनों व्यक्तियों के पास से मौके पर कोई दस्तावेज नहीं मिले। दोनों व्यक्तियों के पास से केवल एक ट्रैवल वाउचर बरामद हुआ। जिस पर इन दोनों व्यक्तियों को उक्त नंबर की कार और 891.75 ग्राम सोने और हीरे के गहनों के साथ आगे की कार्रवाई करने के लिए स्टेट इंटेलिजेंस एंड प्रिवेंटिव यूनिट जालंधर के अधिकारियों से संपर्क किया गया और मौके पर पहुंचे अधिकारी डीएस चीमा के हवाले कर दिया गया। आगे की कार्रवाई के लिए इंटेलिजेंस एंड प्रिवेंटिव यूनिट जालंधर के डीएस चीमा दोनों व्यक्तियों को काबू करके साथ ले गए। दोनों व्यक्तियों से बरामद किए गए गहनों की कीमत करीब 63 लाख रुपये है।
-

पंजाब : दंपति ने भाई को उतारा मौ’त के घाट, देखें वीडियो
मोगा : जिले में हत्या करने का मामला मामला सामने आया है। यहां अपने ही ममेरे भाई को मौत के घाट उतार दिया। मृतक की पहचान धर्म सिंह पुत्र जसमेल सिंह निवासी गांव जीवनवाला के तौर पर हुई है। जानकारी मुताबिक थाना समालसर अंतर्गत गांव मल्लके में अवैध संबंधों के चलते एक 30 वर्षीय युवक के सिर पर लोहे की पाइप और हथौड़ी मारकर हत्या कर दी गई।
वीडियो देखने के लिए Link पर Click करें
मृतक धर्म सिंह के उसके अपनी बुआ के बेटे की पत्नी के साथ अवैध संबंध थे।वहीं आरोपी की पहचान जसविंदर सिंह पुत्र मंगा सिंह निवासी गांव मल्लके के तौर पर हुई है। जानकारी के अनुसार उसने अपनी पत्नी से फोन करवाकर मामा के लड़के धर्म सिंह को बुलाया।
इसके बाद दोनों पति-पत्नी ने लोहे के पाइप और हथौड़े आदि से धर्म सिंह के सिर पर वार किया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की गहनता से जांच शुरु कर दी है। पुलिस ने आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।
-

सुप्रीम कोर्ट का शादी पर बड़ा फैसला
नई दिल्ली: शादी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने एक अहम फैसला सुनाया है। अपने फैसले में सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि हिंदू विवाह एक संस्कार है और यह “सॉन्ग-डांस”, “वाइनिंग-डायनिंग” का आयोजन नहीं है। सुप्रीम कोर्ट ने एक फैसले में हिंदू विवाह अधिनियम 1955 के तहत हिंदू विवाह की कानूनी आवश्यकताओं और पवित्रता को स्पष्ट किया है।अदालत ने इस बात पर जोर दिया कि हिंदू विवाह को वैध होने के लिए, इसे सप्तपदी (पवित्र अग्नि के चारों ओर फेरे के सात चरण) जैसे उचित संस्कार और समारोहों के साथ किया जाना चाहिए और विवादों के मामले में इन समारोह का प्रमाण भी मिलता है।
उन्होंने कहा, विवाह ‘गीत और नृत्य’ और ‘शराब पीने और खाने’ का आयोजन नहीं होता या अनुचित दबाव द्वारा दहेज और उपहारों की मांग करने और आदान-प्रदान करने का अवसर नहीं है, यह भारतीय समाज का ऐसा महत्वपूर्ण आयोजन है जो एक पुरुष और एक महिला के बीच संबंध स्थापित करने के लिए मनाया जाता है, जो भविष्य में एक विकसित होते परिवार के लिए पति और पत्नी का दर्जा प्राप्त करते हैं।
-

जालंधरः सुबह-सुबह मेन चौंक पर चली तलवारें, देखें वीडियो
जालंधर, ENS: लंबा पिंड चौंक पर दो पक्षों में विवाद हो गया। जहां फ्लाइओवर के नीचे दोनों पक्ष में जमकर बहसबाजी शुरू हो गई। इस दौरान दोनों में विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष द्वारा तलवारें चलने के आरोप लगे है। इस दौरान हाईवे पर लंबा जाम लग गया। एक पक्ष ने आरोप लगाए है कि निंहग बाणे में रिकवरी के लिए आए व्यक्तियों ने उसे रोक लिया और उसकी एक्टिवा छीनने लगे। इस बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया।
वीडीयो देखने के लिए LINK पर Click करें
वीडीयो देखने के लिए LINK पर Click करें
live देखने के लिए LINK पर Click करें
पीड़ित पक्ष ने निहंग बाणे में आए व्यक्तियों द्वारा तलवारों से उस पर हमला कर दिया गया। घायल अवस्था में व्यक्ति को उपचार के लिए सिविल अस्पताल जे या गया। वहीं काफी समय बीत जाने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। लेकिन तब तक दोनों पक्ष वहां से जा चुके थे। बताया जा रहा है कि घायल व्यक्ति का सिविल अस्पताल में उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है कि घायल व्यक्ति बावा मोहल्ले के रहने वाले है। जहां परिजनों द्वारा हंगामा किया जा रहा है।
-

पंजाबः दमदमी टकसाल के संत करतार सिंह खालसा के भतीजे का बदमाशों ने किया क+त्ल, देखें वीडियो
बटालाः दमदमी टकसाल के 13वें मुखी संत करतार सिंह खालसा के भतीजे व संत समाज के मुख्य प्रवक्ता भाई बलविंदर सिंह खालसा की मंगलवार रात अज्ञात हमलावरों ने हत्या कर दी। हत्या को बेहद दर्दनाक तरीके से अंजाम दिया गया है। वह पुलिस थाना घुमान के पास गांव अठवाल नहर के पुल के समीप गांव अठवाल नहर के पुल के पास गुरुद्वारा श्री रामसर के मुख्य सेवादार थे। पुलिस ने शव अपने कब्जे में लेकर बटाला अस्पताल भिजवा दिया है। सेवादार की हत्या से इलाके में हड़कंप मच गया है।
पुलिस इस बाबत आगे की कार्यवाही में जुटी है। वहीं हत्या के पीछे क्या वजह थी और हत्यारे कौन थे, इसकी अभी जानकारी सामने नहीं आई है। बता दें कि दमदमी टकसाल एक सिख संगठन है। इस संगठन का प्रमुख जरनैल सिंह भिंडरावाले भी रह चुका है। साल 6 जून 1984 में गोल्डन टैम्पल में ऑपरेशन ब्लू स्टार के दौरान भिंडरावाले अभियान में मारा गया था। इस अभियान में स्वर्ण मंदिर को भारी नुकसान हुआ। यही कारण था कि बाद में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की उन्हीं के अंगरक्षकों द्वारा हत्या कर दी गई थी।
-
पंजाबः दलवीर गोल्डी के इस्तीफे पर भड़के खैरा, युद्ध की हुई शुरुआत, कई धोखेबाज आएंगे और जाएंगे
संगरूरः मुख्यमंत्री भगवंत मान के गृह जिले संगरूर में कांग्रेस की सेंधमारी मुश्किल होती जा रही है। संगरूर से पूर्व विधायक व जिला प्रधान दलवीर सिंह गोल्डी के इस्तीफे के बाद संगरूर के समीकरण बदल गए हैं। वहीं, उनका बायां हाथ माने जा रहे विजय इंद्र सिंगला भी श्री आनंदपुर साहिब में व्यस्त हो गए हैं। सुखपाल खैहरा ने लाइव होकर कहा कि दोस्तों अब संगरूर के युद्ध की शुरुआत है। गोल्डी जैसे कई धोखेबाज आएंगे और जाएंगे। ऊपर और नीचे की सरकारें जोर लगा रही हैं, लेकिन मैं समझता हूं कि मेरा दरवाजा संगरूर के आम लोगों के हाथ में है। आप मेरा भविष्य तय करेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि गोल्डी को डरा धमका कर लेकर जाया गया है।
सीएम मान ने गोल्डी की मल्टीपल इन्क्वायरी की फाइलें खोली थी। गोल्डी ने अपने कार्यकाल में कुछ जिम बनाए थे। इन जिम का मूल्य 75 हजार के करीब था, लेकिन तकरीबन 2 लाख के करीब वसूले गए। इंटरलॉक की फैक्ट्री भी गोल्डी व उसके परिवार ने लगाई थी। गांवों में दबाव देकर वहीं टाइलें लगाई गई। खैहरा ने कहा कि उन्हें यकीन है, आप से फिर गोल्डी को धोखा मिलेगा और वे वापस कांग्रेस में आएंगे।
दलवीर गोल्डी ने अपने इस्तीफ में कहा है कि, पंजाब की कांग्रेस लीडरशिप से निराश हो कर मैं दलवीर सिंह गोल्डी खंगूड़ा पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के जिला प्रधान संगरूर और कांग्रेस पार्टी की मैंबरशिप से इस्तीफा देता हूं। उन्होंने सोशल मीडिया पर इस्तीफा पोस्ट करते हुए कहा कि, सत श्री अकाल साथियों, भरे मन के साथ मैं जो आज फैसला ले रहा हूं, ये मेरे परिवार, मेरे साथियों, सगे संबंधियों और जो भी मुझे निजी तौर पर मेरे साथी जानते हैं, उन्हें ये अच्छी तरह से पता है कि मेरे लिए ये फैसला लेना बहुत ही मुश्किल था। इस बारे में मेरा और मेरे साथियों के भीतर क्या है, वे ही जानते हैं।
