Blog

  • पंजाब : सुखबीर सिंह बादल ने आप सरकार पर साधा निशाना, देखें वीडियो

    पंजाब : सुखबीर सिंह बादल ने आप सरकार पर साधा निशाना, देखें वीडियो

    मोगा : शिरोमणि अकाली दल के सुखबीर सिंह बादल मोगा पहुंचे और हल्का बाघापुराना में अकाली वर्कर के साथ मीटिंग की। सुखबीर सिंह बादल ने कहा की 2024 के लोक सभा चुनावों के बारे में कहा कि हम जल्द ही घोषणा करेंगे कि वह किस पार्टी के साथ गठजोड़ करेंगे। फिलहाल वह पंजाब में अकेले है और सियासी पार्टी का मुकाबला करने को तैयार है।

    उन्होंने कहा की मुख्य मंत्री भगवंत मान अकाली दल के समय में किए गए विकास के कामों को लोगों के सामने रंग रोगन कर पेश कर रहे है। पंजाब के लोगों के साथ विश्वास घात कर रहे है। वही उन्होंने केजरीवाल पर भी निशाने साधे उन्होंने कहा कि पंजाब में दिन ब दिन बढ़ रहे नशे के लिए आम आदमी पार्टी की सरकार जिम्मेदार है।

  • आज का राशिफल, 16 सितंबर 2023

    आज का राशिफल, 16 सितंबर 2023

    आज भाद्रपद शुक्ल पक्ष की उदया तिथि प्रतिपदा और शनिवार का दिन है। प्रतिपदा तिथि आज सुबह 9 बजकर 18 मिनट तक रहेगी, उसके द्वितीया तिथि लग जाएगी। आज पूरा दिन पार कर भोर 4 बजकर 12 मिनट तक शुक्ल योग रहेगा। साथ ही आज पूरा दिन पूरी रात पार कर के कल सुबह 10 बजकर 2 मिनट तक हस्त नक्षत्र रहेगा। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 16 सितंबर का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। 

    मेष राशि- आज का दिन आपके लिए बेहतर रहेगा। आज सरकारी संस्थान से जुड़े लोगों का दिन अच्छा रहेगा, जबकि प्राइवेट काम करने वाले लोगों का दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। आज आपको ऑफिस में एक्सट्रा काम करना पड़ सकता है। स्टूडेंट्स के लिए दिन ठीक-ठाक रहेगा, आप कुछ नया सीखेंगे। करीबी लोगों की राय मानना आपके लिए फायदेमंद होगा। उच्च अधिकारियों से सराहना एवं सम्मान प्राप्त होगा। आपका प्रमोशन होने की संभावना बढ़ जाएगी। संतान के प्रति आज विश्वास बढ़ेगा । कन्या पक्ष को बड़ी सफलता मिलने से घर में खुशी का माहौल रहेगा। 

    वृष राशि- आज का दिन आपके लिए उमंग से भरा रहेगा। जीवनसाथी के साथ आप किसी ट्रिप की प्लानिंग कर सकते हैं। आप उन्हें कोई गिफ्ट दे सकते हैं, आपका दिन ताजगी से भरा रहेगा। आप अच्छे काम में अपना सहयोग दे सकते हैं, इससे समाज में आपका नाम होगा। माता आपसे किसी काम को लेकर सलाह ले सकती है। आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी। बिजनेस कर रहे लोगों को कोई बड़ी सफलता मिलेगी । पुरानी जायदाद के क्रय-विक्रय के कार्यों से धन लाभ के संकेत दिखाई दे रहें हैं। 

    मिथुन राशि- आज का दिन आपके लिए बढ़िया है। आज किसी प्रॉपर्टी डीलर से आपकी मुलाकात हो सकती है। आप किसी प्रॉपर्टी में निवेश करने के बारे में सोच सकते हैं। दोस्त की मदद से आपको किसी अच्छी कम्पनी में नौकरी मिलने के योग हैं। आप लवमेट्स के साथ मूवी देखने का प्लान करेंगे। आप घर की सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी करेंगे, समय की कमी के कारण आप परिवार को ज्यादा समय नहीं दे पाएंगे फिर भी आपको घर से पूरा सहयोग मिलेगा। नौकरी के लिए परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों को मल्टीनेशनल कंपनी से ऑफर आ सकता है। 

    कर्क राशि- आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा। आज आप पिता का कोई जरूरी काम पूरा करने में सफल होंगे। पिता को आप पर गर्व होगा। छात्रों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आप किसी नये कोर्स के बारे में सोच-विचार कर सकते हैं। आज आपको बड़े भाई-बहनों से पूरा सहयोग मिलेगा। नौकरी कर रहे लोगों को आज काम करने में आसानी होगी, काम तय समय में पूरा होगा। होटल या रेस्टोरेंट का बिजनेस कर रहे लोगो के लिए दिन अच्छा रहेगा। आपकी कमाई में इजाफा होगा। कार्य स्थल पर आज आपको अपने सहकर्मियों से सहयोग मिलाता रहेगा। 

    सिंह राशि- आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहने वाला है। आज आपके पास नई जिम्मेदारियां आ सकती हैं, घर के सहयोग से आप हर काम को अच्छे से संभाल लेंगे। आप घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम की तैयारी भी करवा सकते हैं। आस-पड़ोस के लोग आपको देखकर खुश होंगे। कोई व्यक्ति आपसे अपने बच्चों के करियर के लिए सलाह ले सकता है,आप उन्हें निराश नहीं करेंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से आप ऊर्जावान बने रहेंगे, आपका दिन अच्छा रहेगा। अपनी वाणी और व्यवहार में मधुरता बनाएं । किसी भी कार्य में अत्यधिक आत्मविशवास न दिखाए कार्यों को थोड़ा ध्यान पूर्वक करें। 

    कन्या राशि- आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आप किसी धार्मिक कार्य में रुचि लेंगे। ऑफिस का कोई व्यक्ति आपके घर पर आ सकता है, उनके साथ आप कुछ बातें शेयर कर सकते हैं। बच्चे किसी काम में आपकी मदद ले सकते हैं, आप बच्चों का पूरा सहयोग करेंगे। बुटिक का काम कर रही महिलाओं के लिए दिन अच्छा रहेगा। किसी कस्टमर से आपको अच्छा धन लाभ होगा। आज आपके स्वाभाव में लचीलापन रहेगा, लोगों को अपनी बातें सरल भाषा में समझाएंगे। किसी नये प्रोजेक्ट पर काम करने से पहले अपने सहकर्मियों और मित्रों से परामर्श अवश्य करें। आपके लिए आज बिजनेस में दोगुने लाभ का योग बन रहा है।

    तुला राशि- आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आपको अपनी कार्य कुशलता को बढ़ाने की जरूरत है। आज आप करियर को लेकर कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। नए कोर्स में एडमिशन के लिए आपको ज्यादा भागदौड़ करनी पड़ेगी। आज आप जीवनसाथी व बच्चों के साथ शॉपिंग के लिए जाएंगे। आपको अपनी आमदनी को ध्यान में रखकर खर्चा करना चाहिए। नवविवाहित दंपत्ति किसी टूर पर जाएंगे, वहां एक दूसरे को अच्छे से समझेंगे। छात्र आज किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने का मन बनाएंगे। 

    वृश्चिक राशि- आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा। आज बच्चों के किसी काम में आपका ज्यादा खर्च हो सकता है। काम के मामले में आपको अनुभवी लोगों से सम्पर्क बढ़ाने की जरूरत है। आप पूरी मेहनत के साथ आगे बढ़ेंगे, आपको काम में सफलता मिलेगी। किसी की कही-सुनी बातों पर विश्वास करने से आपको बचना चाहिए। सेहत के मामले में आपको थोड़ा ध्यान रखना चाहिए । दांपत्य जीवन में प्यार बना रहेगा । आज आपकी सृजनशील प्रवृत्ति कार्यस्थल पर आपको सम्मान दिलाएगी। आप अपनी बुद्धि और विवेक से किसी आर्थिक समस्या का समाधान खोज लेंगे, जिससे आपकी कंपनी को अच्छा लाभ होगा।

    धनु राशि- आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहेगा। अगर आप किसी से अपने दिल की बात कहना चाहते हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आप अपने काम में पूरी एकाग्रता से करेंगे। जो लोग शादीशुदा है, वो आज कहीं घूमने जा सकते हैं। आपका समय बहुत अच्छा बीतेगा। लोहे के कारोबारियों को अच्छा फायदा होगा। आपको कोई बड़ा काम मिलेगा। पार्ट टाइम जॉब कर रहे छात्रों की नौकरी पक्की हो सकती है। बिजनेस में नई योजना लागू करने से लाभ होगा। आप कोई इलेक्ट्रॉनिक गाड़ी खरीदने के लिए सोच सकते हैं। 

    मकर राशि- आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। आज के दिन आपको काम में बड़ी ही सतर्कता बरतनी होगी। इस राशि की जो महिलाएं बिजने फील्ड से जुड़ी हैं उनके लिए आज ज्यादा लाभ के योग बन रहे हैं। फल से जुड़े बिजनेस कर रहे लोगों का काम अच्छा चलेगा, आय में वृद्धि होगी। अगर आप किसी से जरूरी मीटिंग के लिए जा रहे हैं तो आपको अपने पहनावे पर ध्यान देने की जरूरत है। साथ ही अच्छी सेहत के लिए आप रूटीन एक्सरसाइज को शामिल करेंगे। आज आपके अच्छे कामों को देखकर लोग आपसे बहुत कुछ सीखना चाहेंगे। 

    कुंभ राशि- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज जीवनासाथी से बिजनेस की कोई बात शेयर करने से काम को लेकर आपको कोई अच्छी सलाह मिलेगी। बच्चे आज किसी स्पोर्ट्स एक्टिविटी में भाग ले सकते हैं। आज आप किसी बात में बेवजह उलझे रहेंगे। काफी समय से जॉब की तलाश कर रहे लोगों को किसी कंपनी से जॉब ऑफर आएगा। छात्रों को आज मनचाहा परिणाम मिलने की संभावना है। लवमेट्स के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। राजनीति से जुड़े लोगों को आज किसी संस्था के द्वारा सम्मानित किया जाएगा।

    मीन राशि- आज का दिन आपके लिए खुशहाल रहने वाला है। आज आप कोई नया बिजनेस शुरू करने के बारे में सोच सकते हैं। आपको घर के बड़ों से पूरा सपोर्ट मिलेगा, आर्थिक रूप से पिता आपकी मदद करेंगे। परिवार में लोगों के बीच अच्छा तालमेल बना रहेगा। शाम को आप परिवार के साथ किसी फंक्शन में जा सकते हैं। आज जीवनसाथी की छोटी-छोटी गलतियों को माफ कर देना आपके रिश्ते को बेहतर बनाएगा। सेहत के लिहाज से आप फिट रहेंगे। ऑफिस में अपना काम अच्छे से पूरा करेंगे। आज डेयरी उत्पादकों को उनके व्यापार में लाभ मिलेगा।

  • जालंधरः नॉर्थ से आप पार्टी के नेता पर लगे गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    जालंधरः नॉर्थ से आप पार्टी के नेता पर लगे गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: नॉर्थ से आप पार्टी के नेता को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। आप नेता हल्का नार्थ इंचार्ज दिनेश ढल्ल पर मारपीट करने के आरोप लगे हैं। ज़ख्मी हालात में सिविल अस्पताल पहुंचे डाक्टर बीआर अंबेडकर एनजीओ के सदस्यों ने बताया कि उनकी संस्था का 17 तारीख को फगवाड़ा में रक्तदान कैंप था। इस दौरान वह अपने साथियों के साथ मीटिंग करके जालंधर से वापस लौट रहे थे। उसी दौरान जब वह दकोहा फाटक के पास पहुंचे तो पीछे से आ रही गाड़ी लगातार हूटर बजा रही थी। जिसे निकालने के लिए उसने जगह दे दी। पीड़ित ने आरोप लगाते हुए कहा कि आगे जाकर उसे गाड़ी से उतरे दिनेश दल्ल बेटे ने अपने साथियों सहित उसके साथ गाली-गालौज करनी शुरू कर दी। 

    जिसके बाद उसने अपने साथियों के साथ उस पर हमला कर दिया। पीड़ित आरोप लगाते हुए कहा कि अपने साथियों के साथ बाद में दिनेश ढल्ल आए। इस दौरान दिनेश ढल्ल और उसकी सिक्योरिटी उसे अपनी गाड़ी में डालकर ले गए और उसके मुंह पर कपड़ा डाल दिया। जिसके बाद उसके साथ मारपीट की। पीड़ित ने कहा कि जब वह सिविल अस्पताल में इलाज के लिए अपने साथियों के साथ पहुंचा तो डॉक्टरों ने उसका इलाज नहीं किया। जिसके बाद एनजीओ के सदस्यों ने सिविल अस्पताल के बाहर पुलिस प्रशासन, सरकार और डॉक्टरों के खिलाफ ख़ूब नारेबाज़ी की और पीड़ित को फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में इलाज के लिए ले गए।

  • पंजाब: गोह्लणी मर्डर कांड में  दो गिरफ्तार, देखे वीडियो

    पंजाब: गोह्लणी मर्डर कांड में  दो गिरफ्तार, देखे वीडियो

    श्री आनंदपुर साहिब/संदीप शर्मा: नंगल के गांव गोह्लणी में हुए हत्याकांड के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना 12 सितंबर की रात एक निजी अस्पताल में घटी थी। जब मनजिंदर सिंह अपनी पत्नी कंचन बाला का इलाज करवाने के लिए निजी अस्पताल में मौजूद था और हमलावरों ने उसे मौत के घाट उतर दिया। इस दौरान  मृतक की पत्नी भी गंभीर रूप से घायल हुई थी।। इस मामले में नंगल पुलिस ने  9 आरोपियों पर पर्चा दर्ज किया था। इस हत्याकांड में संलिप्त दो मुख्य आरोपी बिक्का व सतीश कुमार उर्फ काका को पुलिस ने काबू कर किया है।  हमले में मृतक की पत्नी भी गंभीर रूप से घायल हुई थी।

    जानकारी देते डीएसपी नंगल सतीश शर्मा ने कहा कि मनजिंद्र सिंह की हत्या व उसकी पत्नी पर तेजधार हथियारों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर देने के मामले में कुल 9 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। इस हत्याकांड के दो आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है। जाँच के दौरान सामने आया कि यह हत्या रजिंश के कारण की गई थी । पुलिस  आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें छापेमारी कर रही है।

  • ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਨੇ ਮੁਫ਼ਤ ਅਤੇ ਲਾਜ਼ਮੀ ਐਕਟ ਦੀਆਂ ਉਡਾਈਆਂ ਧੱਜੀਆਂ: ਰੇਸ਼ਮ ਸਿੰਘ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਨੇ ਮੁਫ਼ਤ ਅਤੇ ਲਾਜ਼ਮੀ ਐਕਟ ਦੀਆਂ ਉਡਾਈਆਂ ਧੱਜੀਆਂ: ਰੇਸ਼ਮ ਸਿੰਘ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੂੰ ਬੋਰਡ ਦੇ ਸਰਟੀਫਿਕੇਟ ਲੈਣ ਲਈ 200 ਰੁਪਏ  ਦੇਣੀ ਪਵੇਗੀ ਫੀਸ

    ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਵਲੋਂ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਸਿੱਖਿਆ ਅਤੇ ਸਿਹਤ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਵੱਡੇ ਸੁਧਾਰ ਕਰਨ ਦੇ ਦਾਅਵੇ ਕੀਤੇ ਜਾ ਰਹੇ ਹਨ। ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਪੰਜਾਬ ਕਰਾਂਤੀ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਵੱਡੀ ਪੱਧਰ ਤੇ ਪ੍ਰਚਾਰ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਦੀ ਸਿੱਖਿਆ ਪ੍ਰਨਾਲੀ ਦੀ ਗੱਲ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇ ਤਾਂ ਕੇਂਦਰ ਸਰਕਾਰ ਦੀ 2020 ਵਿੱਚ ਲਿਆਂਦੀ ਸਿੱਖਿਆ ਨੀਤੀ ਨੂੰ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਹੂ-ਬ-ਹੂ ਲਾਗੂ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਕੇਂਦਰ ਸਰਕਾਰ ਦੀ 2020 ਵਿੱਚ ਲਿਆਂਦੀ ਗਈ ਸਿੱਖਿਆ ਨੀਤੀ ਦਾ ਲਗਾਤਾਰ ਅਧਿਆਪਕ ਅਤੇ ਬੁੱਧੀਜੀਵੀ ਵਰਗ ਵਲੋਂ ਵਿਰੋਧ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ।

    ਅਧਿਆਪਕ ਜਥੇਬੰਦੀ ਦੇ ਆਗੂ ਰੇਸ਼ਮ ਸਿੰਘ ਨੇ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਦੀ ਸਿੱਖਿਆ ਕਰਾਂਤੀ ਤੇ ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਹ ਸਿੱਖਿਆ ਕ੍ਰਾਂਤੀ ਪੰਜਾਬ ਦੇ 117 ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਹਲਕਿਆਂ ਵਿੱਚ 117 ਖੋਲ੍ਹੇ ਗਏ ਸਕੂਲ ਔਫ ਆਮੀਨਸੇ ਵਿੱਚ ਜ਼ਰੂਰ ਵੇਖਣ ਨੂੰ ਮਿਲ ਸਕਦੀ ਹੈ ਪਰ ਪੰਜਾਬ ਦੇ 12 ਹਜ਼ਾਰ ਸਕੂਲਾਂ ਦੇ ਹਾਲਾਤ ਬਹੁਤੇ ਬੇਹਤਰ ਨਜ਼ਰ ਨਹੀਂ ਆ ਰਹੇ। ਇਨ੍ਹਾਂ ਸਕੂਲਾਂ ਵਿੱਚ ਅਧਿਆਪਕਾਂ ਅਤੇ ਸਟਾਫ ਦੀ ਵੱਡੀ ਕਮੀ ਹੈ।

    ਪਰ ਕੀ  ਸਕੂਲ ਆਫ ਅਮੀਨਾਸ ਵਿਚ ਪੜ੍ਹਨ ਵਾਲੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨਾਲ ਹੀ ਸਿੱਖਿਆ ਕਰਾਂਤੀ ਆ ਜਾਵੇਗੀ। ਬਾਕੀ ਸਰਕਾਰੀ ਸਕੂਲਾਂ ਦੇ ਬੱਚਿਆਂ ਨੂੰ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਬਰਾਬਰ ਸਹੂਲਤਾਂ ਕਿਉਂ ਨਹੀਂ ਦਿੱਤੀਆਂ ਜਾ ਰਹੀਆਂ ਸਕੂਲ ਆੱਫ ਅਮੀਨਾਸ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹਨ ਵਾਲੇ ਬੱਚਿਆਂ ਨੂੰ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਵਰਦੀ ਲਈ ਚਾਰ ਹਜਾਰ ਪ੍ਰਤੀ ਬੱਚੇ ਨੂੰ ਦਿੱਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਜਦੋਂ ਕੇ ਬਾਕੀ ਸਰਕਾਰੀ ਸਕੂਲਾਂ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੂੰ 600 ਰੁਪਏ ਪ੍ਰਤੀ ਬੱਚਾ ਵਰਦੀ ਦਾ ਦਿੱਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ ਇਹ ਬੱਚਿਆਂ ਵਿੱਚ ਇੱਕ ਪਾੜ ਪਾਉਣ ਦੀ ਡੂੰਘੀ ਸਾਜਿਸ਼ ਹੈ ਕਿਉਂਕਿ ਸਰਕਾਰੀ ਸਕੂਲਾਂ ਵਿਚ ਜਿਆਦਾਤਰ ਅਜਿਹੇ ਬੱਚੇ ਆਉਂਦੇ ਹਨ ਜੋ ਗਰੀਬ ਪਰਿਵਾਰਾਂ ਨਾਲ ਸਬੰਧ ਰੱਖਦੇ ਹਨ ਤੇ ਇਹਨਾਂ ਵਿਚੋਂ ਕੁੱਝ ਬੱਚੇ ਹੋਸ਼ਿਆਰ ਵੀ ਹੁੰਦੇ ਹਨ ਪਰ ਸਕੂਲ ਔਫ ਐਮੀਨੈਂਸ ਦੇ ਨਾਮ ਉੱਪਰ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਇੱਕ ਵੱਖਰਾ ਸਿੱਖਿਆ ਢਾਂਚਾ ਦਿੱਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਜੋ ਕਿ ਸਰਾਸਰ ਗਲਤ ਹੈ।

  • पंजाब: शहीद कर्नल मनप्रीत पंचतत्व में विलीन, पंजाब के राज्यपाल ने दी श्रद्धांंजलि, देखें वीडियो

    पंजाब: शहीद कर्नल मनप्रीत पंचतत्व में विलीन, पंजाब के राज्यपाल ने दी श्रद्धांंजलि, देखें वीडियो

    चंडीगढ़: कश्‍मीर में अनंतनाग एनकाउंटर के दौरान शहीद हुए सेना के कर्नल मनप्रीत सिंह का अंतिम संस्‍कार आज मोहाली स्थित उनके गांव बडोदिया में किया जा रहा है। देश की रक्षा करते हुए जान गंवाने वाले वीर बहादुर मनप्रीत सिंह के पार्थिव शरीर का पूरे सम्‍मान के साथ उनके गांव में अंतिम संस्‍कार किया गया।

    बड़ी संख्‍या में स्‍थानीय लोग उन्‍हें अंतिम विदाई देने के लिए पहुंचे। वहां, लोगों का जनसैलाब साफ देखा जा सकता है। भारत माता की रक्षा के दौरान वीरगति को प्राप्‍त हुए कर्नल मनप्रीत सिंह के अंतिम संस्‍कार में पंजाब के राज्‍यपाल बनवारी लाल पुरोहित भी पहुंचे। तिरंगे झंडे में लिपटे भारत के इस सपूत के अंतिम संस्‍कार में दूर दराज के गांव से भी लोग पहुंचे हैं। पंजाब के गवर्नर बनवारी लाल पुरोहित ने भारत के वीर बहादुर बेटे कर्नल मनप्रीत सिंह को श्रद्धांजलि दी।

  • जालंधरः घर में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, देखें वीडियो

    जालंधरः घर में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, देखें वीडियो

    जालंधर,ENS: भार्गव कैंप से बड़ी खबर सामने आई है। जहां घर में महिला ने पंखे में रस्सी डालकर फांसी लगा ली। इस घटना के दौरान महिला की मौत हो गई। मृतक रविना की पहचान रवीना पति साजन के रूप में हुई है। घटना की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि भार्गव  कैंप से महिला के सुसाइड करने की सूचना मिली थी। जांच अधिकारी हरदेव सिंह ने बताया उन्होंने शिव को क़ब्ज़े में लेकर सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

    मृतक महिला के परिवार ने बताया कि वह सभी काम पर गए हुए थे और जब वह दोपहर घर लौटे तो दरवाज़ा लगा हुआ था जिसके बाद उन्हें दरवाज़ा खोला तो अंदर कमरे में रवीना पंखे से लटक कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर चुकी थी।

    उन्होंने कहा कि मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है मृतक के परिवार वालों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं दूसरी ओर मृतक के साथ आशा रानी ने बताया कि वह कम पर गई हुई थी। इस दौरान उन्हें किसी का फोन आया। उन्होंने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि उनकी बहू ने सुसाइड कर लिया है।

  • जालंधर : हेरोइन सहित 4 गिरफ्तार

    जालंधर : हेरोइन सहित 4 गिरफ्तार

    जालंधर : एंटी नार्कोटिक्स सेल की टीम ने तीन नशा तस्करों को दबोचकर उनके के कब्जे से सौ ग्राम हेरोइन बरामद की है। आरोपियों की पहचान सुखदीप सिंह उर्फ दीपा निवासी गाँव छोकरा, तरुण कुमार उर्फ तानी और अमरदीप सिंह उर्फ दीपा निवासी गांव मडीं थाना फिल्लौर के रूप में हुई है। एंटी नार्कोटिक्स सेल के इंचार्ज हरिंदर सिंह ने बताया कि उनकी टीम के नाकेबंदी व गशत के दौरान सूर्य इन्कलेव के पास मौजूद थी,

    जहां उन्हें इंडियन आयल सर्विस लाइन की तरफ आ रही महिंद्रा कार में सवार तीन नौजवानों को रोक कर तलाशी के दौरान गाड़ी के डैशबोर्ड से 100 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस जांच में सामने आरोपित सुखदीप सिंह के परिवारिक सदस्य विदेश में रहते और वह अकेला अपने गांव में रहता है और वह बुरी संगत में पड़ गया था, जिसके कारण वह नशे का आदी हो गया था और नशे की पूर्ति के लिए नशे की सप्लाई करने लग पड़ा था।

    वहीं दूसरी ओर थाना छह की पुलिस ने हेरोइन के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ़्तार व्यक्ति की पहचान जसपाल सिंह उर्फ जस्सी निवासी मिठापुर के रूप में हुई है। थाना प्रभारी अजायब सिंह ने बताया कि उनकी टीम के एएसआई कुलविंदर सिंह पुलिस पार्टी सहित गशत के दौरान गीन पार्क के पास मौजूद थे, जहां उन्हें डैरीया चौक की तरफ से पैदत आता युवक पुलिस को देखकर पीछे भागने की कोशिश करने लगे, जिसे वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने रोककर जब उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से छह ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • बड़ा हादसा : निर्माणाधीन बिल्डिंग की गिरी लिफ्ट, 4 की दर्दनाक मौत, देखें वीडियो

    बड़ा हादसा : निर्माणाधीन बिल्डिंग की गिरी लिफ्ट, 4 की दर्दनाक मौत, देखें वीडियो

    नई दिल्ली: ग्रेटर नोएडा में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। निर्माणाधीन बिल्डिंग की पैसेंजर लिफ्ट गिर गई, जिससे इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पुलिस की एक टीम पहुंच गई है। घटनास्थल पर अफरातफरी का माहौल है। हादसे में कुछ लोगों के घायल होने की भी खबर है। बताया जा रहा है कि बिसरख थाना क्षेत्र में आम्रपाली बिल्डर का निर्माण कार्य चल रहा है। इसी दौरान लिफ्ट अचानक नीचे गिर गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

    वहां काम रहे दूसरे मजदूर भागे-भागे पहुंचे और पुलिस को किसी तरह सूचित किया गया। मौका ए वारदात पर पहुंचे डीएम मनीष वर्मा ने न्यूज एजेंसी एएनआई को जानकारी दी कि- हादसे में 4 लोगों की जान चली गई है, 5 की हालत गंभीर है और उनका सिटी अस्पताल में इलाज चल रहा है। प्रशासन की एक टीम जिला अस्पताल में और हादसा स्थल पर मौजूद है। अब कोई भी फंसा हुआ नहीं है सबको समुचित उपचार दिया जा रहा है। पूरी घटना की जांच की जा रही है।

  • पंजाब: कल सरकारी दफ्तर, बोर्डों व कार्पोरेशन और सरकारी शैक्षणिक संस्थान रहेंगे बंद

    पंजाब: कल सरकारी दफ्तर, बोर्डों व कार्पोरेशन और सरकारी शैक्षणिक संस्थान रहेंगे बंद

    अमृतसर: 16 सितंबर 2023 को जिला कमिश्नर की तरफ से छुट्टी का ऐलान किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार 16 सितंबर को  ‘प्रथम प्रकाश गुरुपर्व श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी’ मनाया जा रहा है। जिसके चलते 16 सितंबर दिन शनिवार को स्थानीय छुट्टी घोषित की गई है।

    जानकारी देते हुए डिप्टी कमिश्नर अमित तलवार ने बताया कि अमृतसर के सरकारी दफ्तरों, बोर्डों/कार्पोरेशनों और सरकारी शैक्षणिक संस्थानो में छुट्टी रहेगी। इस अवसर डिप्टी कमिश्नर द्वारा सभी शहरवासियों को श्री गुरु ग्रंथ साहिब के प्रथम प्रकाश गुरुपर्व साहिब की बधाई दी।