Blog

  • पंजाब: बीडीपीओ 30,000 रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार ,देखे वीडियो

    लुधियाना : विजिलेंस की टीम ने जिले के पक्खोवाल के ब्लॉक विकास एवं पंचायत अधिकारी (बीडीपीओ) गुरमुख सिंह को 30,000 रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया है।


    एसएसपी रविंदर पाल सिंह संधू ने खुलासा करते हुए कहा कि उपरोक्त पंचायत अधिकारी को ब्लॉक पक्खोवाल, लुधियाना में तैनात पंचायत सचिव परमजीत सिंह की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया है। शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो से संपर्क किया और आरोप लगाया कि उक्त अधिकारी उक्त कार्यालय में कार्यरत तीन अन्य पंचायत सचिवों के साथ उनका वेतन जारी करने के लिए 35,000 रुपये की रिश्वत की मांग कर रहा है। उसने 30 हजार रुपये जुटाए, लेकिन रिश्वत नहीं देना चाहते थे।

    वीडियो देखने के लिए Link पर Click करे।

    शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया, जिसमें आरोपी बीडीपीओ को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 30,000 रुपये की रिश्वत लेते समय रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को कल सक्षम न्यायालय में पेश किया जायेगा।

  • पंजाबः संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौ’त

    लुधियानाः पंजाब के लुधियाना से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां पर एक 45 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से मौत हो गई है। महिला कमरे के बाहर आंगन में सो रही थी। अचानक सुबह बच्चों ने उसे आग लगी देखा तो शोर मचाया। जब तक परिवार वाले आग बुझा पाते तब तक महिला दम तोड़ चुकी थी। 

    मृतक महिला की पहचान किरण के रूप में हुई है। किरण के पति राजू ने बताया कि उसके चार बेटियां है। देर रात वह गर्मी के कारण छत्त पर सोने चला गया। पत्नी कमरे के आंगन में सो रही थी। बेटियां कमरे में दरवाजा लाक करके सो गई। सुबह जब आंगन से धुंए की बदबू बेटियों तक पहुंची तो उन्होंने आग की लपटें देखी। मां को आग लगी देख वह चिल्लाई। राजू ने कहा कि जब तक वह छत्त से उतर कर नीचे आया तब तक किरण 100 फीसदी जल चुकी थी। 

    पति ने बताया कि किरण के साथ उसकी शादी करीब 22 साल पहले हुई थी। वह दिमागी रूप से परेशान रहती थी। कई बार तो वह अपनी बाद खुद खींचने लगती थी। आज सुबह उसने किन कारणों से खुद को आग लगाई पता नहीं चला। किरण के शव का पोस्टमाटर्म करवा शव का अंतिम संस्कार करवा दिया गया है। उधर, ढंडारी पुलिस चौकी की पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • पंजाब : 6 PPS और IPS अधकारियों के हुए तबादलें, देखें लिस्ट

    चंडीगढ़: पंजाब में चुनावों के मद्देनजर पुलिस अधिकारियों के तबादले हुए हैं। जरिया देश के मुताबिक 1आईपीएस और 5 पीपीएस  अधिकारियों के तबादलें हुए हैं। जिसमें मुखविंदर सिंह का नाम शामिल हैं। देखें लिस्ट

  • अनुराग ठाकुर के पक्ष में विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने किया चुनाव प्रचार

    ऊना/सुशील पंडित : भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं ऊना सदर से विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने मुहिम के तहत शुक्रवार को भी हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर के पक्ष में चुनाव प्रचार किया। सतपाल सत्ती ने सनोली, बराना व संतोषगढ़ में नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करते हुए ग्रामीणों से भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने 10 वर्षों के कार्यकाल में करोड़ों-अरबों के विकास कार्यों को अमलीजामा पहनाया ही है। इसके साथ ऐसे एतिहासिक कार्यों को भी किया है, जिन्हें कांग्रेस अपने 70 वर्षों के कार्यकाल में भी नहीं कर पाई। भाजपा ने गरीब व जरुरतमंद लोगों के लिए कल्याणकारी योजनाएं चलाकर लाभांवित किया है।

    भाजपा विकास के नाम पर राजनीति करती है, जबकि कांग्रेस छल व कपट की राजनीति करती आई है। उन्होंने कहा कि आगामी एक जून को भाजपा के पक्ष में मतदान करें और नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाए। ताकि विकास का पहिया ऐसे ही आगे बढ़ता रहे। सतपाल सत्ती ने कहा कि केंद्र में मोदी की सरकार शानदार कार्य कर रही हैं। जिसके चलते केंद्र की सरकार ने गरीब वर्ग के उत्थान के लिए हर यथा संभव कार्य करने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत देश पिछले 10 वर्षो में विकास के पथ पर अग्रसर है। आज भारत देश का डंका विदेशों में बज रहा है।

    उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 वर्षों में हर वर्ग के लिए कल्याणकारी योजनाएं चलाकर लाभांवित किया है। सत्ती ने कहा कि केंद्र सरकार ने आयुष्मान भारत स्वास्थ्य सेवा योजना के माध्यम से लोगों को  लाभ पहुंचाया है, जो एम्स और पीजीआई सहित सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में उपलब्ध है। उन्होंने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के बारे में भी विस्तार से बताया। जिसके माध्यम से वंचित वर्गों के परिवारों को मुफ्त एलपीजी कनेक्शन और रिफिल दिए गए। उन्होंने दावा किया कि भाजपा प्रदेश की चारों लोकसभा सीटें जीतेगी। सतपाल सत्ती ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने सत्ता के लिए राज्य के लोगों को धोखा दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने गारंटी दी थी। जिसे वे पूरा नहीं कर सके। उन्होंने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति खराब होती जा रही है।
  • बीजेपी के हिमाचल संगठन प्रभारी सिद्धार्थ ने कार्यकर्ताओं को जीत को लेकर दिया मंत्र और भरा जोश

    व्यक्तिगत टिप्पणी न करें, विकास के मुद्दों पर फोकस करें नेता: सत्ती 

    हताश कांग्रेस कर रही स्तरहीन राजनीति: सत्ती

    ऊना/ सुशील पंडित : भारतीय जनता पार्टी के हिमाचल संगठन के प्रभारी सिद्धार्थ ने ऊना में पार्टी के बूथ पालकों की एक बैठक की अध्यक्षता की । इस दौरान उन्होंने यहां से भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की जीत को लेकर कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश जारी  किए । उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी और प्रत्याशी की मौजूदा स्थिति का फीडबैक लिया और उस पर विचार विमर्श किया । पार्टी संगठन प्रभारी ने कार्यकर्ताओं में चुनावी ताल को लेकर जीत का मंत्र दिया और एक नई ऊर्जा का संचार किए जाने का प्रयास किया । बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और ऊना सदर विधायक सतपाल सिंह सती ने कांग्रेस को हताश लोगों का टोला बता झूठ फरेब की राजनीति किए जाने का दावा किया है । सत्ती ने हमीरपुर लोकसभा सीट से पार्टी उम्मीदवार अनुराग ठाकुर द्वारा लगातार पांचवीं बार रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज किए जाने का दावा किया है । 
  • पंजाब : अकाली दल कल जारी कर सकता है उम्मीदवारों की पहली सूची

    फिरोजपुर : लोकसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं, सियासी पार्टियों में हलचल तेज होती जा रही है। वहीं बीते दिनी IAS परमिंदर कौर व गुरप्रीत सिंह मलूका के भाजपा में जाने के बाद शिरोमणि अकाली दल (SAD) अपने सीनियर लीडर सिकंदर सिंह मलूका से खफा हो गया है। अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर बादल ने मलूका को हलका मौड़ के इंचार्ज पद से हटा दिया है। सूत्रों के अनुसार अकाली दल अपनी पहली सूची जारी करने के लिए तैयार है। अनुमान है कल पहली सूची जारी हो सकती है।

    अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर बादल ने मौखिक आदेश देते हुए सिंकदर सिंह मलूका को हलका मौड़ के इंचार्ज पद से हटा दिया है। वहीं सीनियर अकाली नेता जनमेजा सिंह सेखों को हलका मौड़ का इंचार्ज नियुक्त किर दिया है। सुखबीर बादल सिकंदर मलूका की बहू परमिंदर कौर और बेटे गुरप्रीत सिंह के भाजपा में जाने के बाद से ही नाराज हैं। सुखबीर बादल ने सीनियर अकाली नेताओं की एक बैठक गांव बादल में बुलाई थी। जिसमें जनमेजा सिंह को एक बार फिर मौड़ का इंचार्ज बनाया है।

  • रायपुर-सहोड़ा की घटना के पीड़ित परिवारों से मिले उपायुक्त

    ऊना/ सुशील पंडित : उपायुक्त जतिन लाल ने आज शुक्रवार को रायपुर-सहोड़ा में हुई दुर्घटना स्थल का दौरा किया और पीड़ित परिवारों से मिलकर अपनी संवेदना जताई तथा प्रशासन की ओर से हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। उपायुक्त ने बताया कि प्रभावित परिवारों को फौरी राहत प्रदान कर दी गई है। उन्होंने कहा कि रेवेन्यू प्रबंधन सिस्टम के तहत दस्तावेज़ पूर्ण होने पर जो मुआवज़ा बनेगा वो भी प्रभावित परिवारों को प्रदान कर दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त उपायुक्त ने संबंधित बीडीओ को जन सुरक्षा की दृष्टि से तालाब के चारों और फैंसिंग लगाने के निर्देश दिए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।
    बता दें, कि बीते रविवार को रायपुर-सहोड़ां में 8 से 11 वर्ष आयु वर्ग के तीन प्रवासी बच्चों की तालाब में डूबने से मृत्यु हो गई थी। उनकी पहचान उत्तर प्रदेश के सम्भल इलाके के निवासी के तौर पर हुई है जोकि कामकाज़ के सिलसिले में यहां रह रहे थे। इस अवसर पर तहसीलदार शिखा राणा सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।
  • 20 अप्रैल तक जमा करवाए लाइसेंस धारक हथियार,नहीं तो आदेशों की अवहेलना पर होगी करवाई:अनिल उपाध्याय

    थाना प्रभारी बोले,मात्र 50 प्रतिशत लाइसेंस धारकों ने ही करवाए है हथियार जमा
    ऊना/सुशील पंडित : उपमंडल बंगाणा के थाना प्रभारी अनिल उपाध्याय ने मीडिया से बात करते हुए उपमंडल बंगाणा के सभी बंदूक लाइसेंस धारकों को हिदायत देते हुए कहा कि लोकसभा चुनावो के मध्य नजर लगी आचार संहिता के चलते 20 अप्रैल से पहले उपमंडल बंगाणा के सभी गन लाइसेंस धारक अपने बंदूक पिस्टल आदि आर्म्ड पुलिस थाना बंगाणा में जमा करवा दें। जो बंदूक या अन्य आर्म्ड धारक आदेशों की अभहेलना करेगा उस पर करवाई अमल में भी लाई जाएगी। थाना प्रभारी अनिल उपाध्याय ने कहा कि हर लाइसेंस धारक को अपनी गन पिस्टल,बंदूक या फिर लाइसेंस धारक हथियार को आचार संहिता के चलते पुलिस थाना में जमा करवाने के आदेश होते है।

    लेकिन अभी तक उपमंडल बंगाणा में लाइसेंस धारक हथियार 50 प्रतिशत भी जमा नहीं हो पाए है। अनिल उपाध्याय ने कहा कि उपमंडल बंगाणा में कितने लाइसेंस धारक हथियार हैं। और किन किन परिवार के सदस्यों के पास है। इसकी भी सूची हमारे पास पहुंच चुकी है। और बड़े प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा 20 अप्रैल की अंतिम तिथि लाइसेंस धारक हथियारों को पुलिस थाना में जमा करवाने के आदेश दिए गए है। इसलिए उपमंडल बंगाणा में जो भी लाइसेंस धारक हथियारों के सदस्य है। वह 20 अप्रैल से पहले अपने लाइसेंस धारक हथियार थाना बंगाणा में जमा करवा दें। आचार संहिता के चलते चुनाव आयोग के आदेशों पर लाइसेंस धारक हथियारों को पुलिस की कडी निगरानी में जमा करवाए जाते है। ताकि चुनाव शांति पूर्ण हो सकें। और कोई अप्रिय घटना न हो। 
  • उपायुक्त ने अप्पर बसाल में आग दुर्घटना स्थल का किया दौरा

    प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद प्रदान करने का दिया आश्वासन


    ऊना/ सुशील पंडित : उपायुक्त जतिन लाल ने आज शुक्रवार को अप्पर बसाल में आग लगने से हुई दुर्घटना स्थल का दौरा किया। इस दौरान उपायुक्त ने आग दुर्घटना से प्रभावित परिवारों से भेंट की और उनके दुख-दर्द सांझा किया तथा उन्हें प्रशासन की ओर से हर संभव मदद प्रदान करने का आश्वासन दिया। उन्होंने अधिकारियों को आग लगने के कारणों का पता लगाने के निर्देश दिए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर काबू पाया जा सके। उपायुक्त ने बताया कि प्रभावित प्रवासी लोगों के खाने की व्यवस्था प्रशासन की ओर से कर दी है। इसके अलावा रेड क्रॉस की ओर से राहत प्रदान की जाएगी जिसके लिए उचित दिशा-निर्देश दे दिए हैं।
    बता दें, बुधवार को अप्पर बसाल में प्रवासी बस्ती में सांय 4 बजे के करीब भीषण आग हादसा सामने आया। भीषण आग होने के कारण प्रवासी लोगों की लगभग 18 झुग्गियां आग की चपेट में आकर राख हो गई। झुग्गियों में लगभग 70 के करीब प्रवासी लोग रह रहे थे जोकि बिल्कुल सुरक्षित है। इस दौरान तहसीलदार ऊना शिखा सहित संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।
  • उपायुक्त ने ऊना  कॉलेज में बनाए गए मतगणना केंद्रों की व्यवस्थआों को जांचा

    ऊना/ सुशील पंडित : जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त जतिन लाल ने शुक्रवार को राजकीय महाविद्यालय ऊना में लोकसभा चुनावों और दो विधानसभा के उप चुनावों की ईवीएम मशीनों के लिए बनाए गए स्ट्रांग रूमों और मतगणना कक्षों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा उचित दिशा निर्देश दिए। इस दौरान डीसी ने मतगणना स्थल पर प्रत्याशियों के एजेंटों के लिए बनाए गए गलियारे के बाहरी हिस्से को और ऊंचा करने एवं गलियारे के दोनों तरफ मजबूत जालियां लगाने के निर्देश दिया। साथ ही वहां पर मतगणना के लिए बनाए गए विभिन्न काउंटरों की व्यवस्था का भी निरीक्षण किया।

    उन्होंने बताया कि डिग्री कॉलेज ऊना में लोकसभा की ईवीएम मतगणना के लिए विधानसभा वार 5 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। इसके अतिरिक्त गगरेट और कुटलैहड़ के विधानसभा उपचुनाव के लिए भी अलग से 2 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। चुनावों के दृष्टिगत ईवीएम मशीनों की सुरक्षा के लिए स्ट्रांग रूम में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने कहा कि परिसर के भीतर किसी को भी आने की अनुमति नहीं है। स्ट्रांग रूम में 24 घंटे सुरक्षा प्रदान करने के लिए सुरक्षा जवान तैनात किए जाएंगे। उन्होंने निर्देश दिए कि चुनावों के दौरान मतगणना केंद्रों में बिजली, पानी, शौचालय सहित अन्य व्यवस्थाएं सुचारू रहे ताकि मतगणना स्टाफ को किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पडे़।


    इस दौरान एसडीएम बंगाणा सोनू गोयल, एसडीएम हरोली राजीव ठाकुर, एसडीएम गगरेअ सौमिल गौतम, एसडीएम अम्ब विवेक महाजन, एसडीएम ऊना विश्व मोहन देव चौहान व तहसीलदार निर्वाचन सुमन कपूर उपस्थित रहे।