Blog

  • भीषण हादसा : खड़े टिप्पर में घुसी पिकअप, 3 की मौ’त, एक गंभीर घायल, देखें वीडियो

    नई दिल्ली : दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर एक भीषण हादसा होने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक ड्राइवर को नींद आने से भैंसों को ले जा रही पिकअप ढाबे पर खड़े टिप्पर में घुस गई। इस हादसे में पिकअप सवार 3 लोगों की मौत हो गई। एक गंभीर रूप से घायल हो गया है। यह हादसा गुरुवार सुबह साढ़े 5 बजे अलवर के नौगांव के पास हुआ। शीतल टोल प्लाजा एम्बुलेंस स्टाफ रामवीर ने बताया- सुबह पौने 6 बजे हमें घटना की सूचना मिली थी। वहां पहुंचे तो टिप्पर से पीछे से टकराने के कारण 4 लोग बुरी तरह पिकअप में फंसे हुए थे।

    चारों को बाहर निकाल कर एनएचएआई की 1033 एम्बुलेंस से सीएससी बड़ौदा मेव पहुंचाया गया। इसमें जाहिद (24) पुत्र नुरू छपरा भरतपुर को सीरियस होने के कारण अलवर रेफर कर दिया गया था। सुबह करीब 11 बजे जाहिद को जयपुर रेफर कर दिया गया।

    मुस्तकीन (25) पुत्र नसरू बास बुर्जा भरतपुर, राशिद (25) पुत्र हाफीन छपरा भरतपुर और राशिद (22) पुत्र अलाहुदिन सीकर को मृत घोषित कर दिया गया। रामवीर सिंह ने बताया कि एक पिकअप जयपुर से दिल्ली जा रही थी। मूनपुर कर्मला नौगांव के पास ड्राइवर को झपकी आ गई। पिकअप बेकाबू हो गई और ढाबे पर चाय पीने रुके ट्रेलर से टकरा गई।

  • पंजाबः पनाह देने से मना करने पर युवक ने भाई-भाभी को लगाई आग, अस्पताल में भर्ती

    फिरोजपुरः मल्लांवाला के गांव भड़ाना से दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। जहां एक नौजवान ने रिश्तेदारी में लगते भाई-भाभी पर पेट्रोल छिड़कर आग लगा दी। आग में बुरी तरह झुलसे दंपती को फरीदकोट के मेडिकल कालेज में दाखिल करवाया गया है। पीड़ित धर्मप्रीत सिंह वासी भड़ाना ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसकी बुआ परमजीत कौर वासी चूचक का बेटा अर्शदीप उर्फ आकाश 3 दिन पूर्व किसी की लड़की को भगाकर उनके घर रहने आ गया। इन्होंने उसे अपने घर में पनाह नहीं दी। आकाश जाते समय उन्हें भला बुरा बोलकर गया और धमकियां देकर गया। यही नहीं आकाश की मां परमजीत कौर ने भी उन्हें धमकियां दी। 

    आज अल सुबह 3 बजे आकाश उनके घर की दीवार फांद कर अंदर घुसा। उसके बाद उसने धर्मप्रीत व उसकी पत्नी पूनम पर पेट्रोल छिड़कर आग लगा दी और वहां से भाग गया। पीड़ितों की आवाज सुनकर पड़ोसी पहुंचे और आग बुझाई। फिर उन्हें स्थानीय अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां डाक्टरों ने उनकी नाजुक हालत देख उन्हें फरीदकोट के मेडिकल कालेज में रेफर किया। थाना मल्लांवाला पुलिस ने धर्मप्रीत सिंह के बयान पर आरोपी आकाश और उसकी मां परमजीत कौर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दोनों आरोपी फरार हैं।

  • मुफ्त बिजली योजना को मिली मंजूरी, 17 लाख लोगों को रोजगार देगी सरकार

    नई दिल्लीः लोकसभा चुनाव 2024 से पहले केंद्र सरकार ने बड़ा ऐलान किया है। मोदी सरकार ने 17 लाख लोगों को रोजगार देने की घोषणा की। साथ ही कैबिनेट की बैठक में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को मंजूरी मिल गई है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने वीरवार को प्रेसवार्ता में कहा कि पीएम सूर्य घर मुफ़्त बिजली योजना के तहत साल 2025 तक सभी केंद्र सरकार की इमारतों पर प्राथमिकता के आधार पर रूफटॉप सोलर प्लांट लगाए जाएंगे। साथ ही इस योजना से 1 करोड़ घरों को 300 यूनिट फ्री बिजली मिलेगी और वार्षिक 15000 रुपये की बचत भी होगी। दो किलोवॉट तक के रूफटॉप सोलर प्लांट लगाने में 145000 रुपये खर्च होंगे, जिसमें सरकार की ओर से 78000 रुपये की सब्सिडी दी जाएगी।

    उन्होंने कहा कि पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के लिए नेशनल पोर्टल लॉन्च हो गया है। रूफटॉप सोलर प्लांट लगाने वाले लोगों को बैंक से आसान किस्तों में लोन भी मिलेगा। इसके तहत ग्रामीण क्षेत्रों को मॉडल सोलर विलेज के रूप में विकसित किया जाएगा। लोग बची हुई बिजली को बेचकर पैसे भी कमा सकते हैं। आवासीय क्षेत्र में रूफटॉप सोलर के जरिए 30 गीगावॉट सौर क्षमता में बढ़ोतरी होगी। इस योजना के विनिर्माण, लॉजिस्टिक्स, आपूर्ति श्रृंखला, बिक्री, स्थापना, ओएंडएम और अन्य सेवाओं में 17 लाख लोगों को प्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेंगे। केंद्र सरकार एक करोड़ घरों में छतों पर सोलर प्लांट लगाने में 75,021 करोड़ रुपये खर्च करेगी। इसके तहत 1 किलोवाट सिस्टम के लिए 30,000, 2 किलोवाट सिस्टम के लिए 60,000 और 3 किलोवाट या उससे अधिक क्षमता वाले सिस्टम के लिए 78,000 रुपये की सब्सिडी मिलेगी।

    केंद्र सरकार ने कृषि क्षेत्र में दूसरा निर्णय लिया है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि कैबिनेट ने खरीफ सीजन 2024 (1 अप्रैल, 2024 से 30 सितंबर, 2024 तक) के लिए फॉस्फेटिक और पोटाश उर्वरकों पर पोषक तत्व आधारित सब्सिडी दरों और एनबीएस योजना के तहत 3 नए उर्वरक ग्रेड को शामिल करने को अनुमति दी। सरकार एनबीएस आधारित पोषक तत्वों पर 24,420 करोड़ रुपये की सब्सिडी देगी। उर्वरक के दाम में कोई वृद्धि नहीं की गई है, जो दाम पिछले साल था, इस साल भी इसी कीमत पर उर्वरक मिलेगा।

  • एयर इंडिया को लगा 30 लाख रुपए का जुर्माना, जानें मामला 

    मुबंईः बीते दिनों एयर इंडिया के एक यात्री को मुंबई एयरपोर्ट पर व्हीलचेयर न मिलने के बाद पैदल चलना पड़ा था, जिसके बाद दिल का दौरा पड़ने से उसकी मौत हो गई थी। अब इसकी गाज एयर इंडिया के सिर पर गिरी है। डीजीसीए ने एयर इंडिया पर इस घटना के लिए 30 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। बता दें कि जान गंवाने वाले शख्स की उम्र 80 साल थी और वह अपनी पत्नी के साथ न्यूयॉर्क से मुंबई आए थे।

    रिपोर्ट्स के मुताबिक 80 साल के एक शख्स ने न्यूयॉर्क से मुंबई के लिए एयर इंडिया की फ्लाइट में खुद के लिए और अपनी पत्नी के लिए टिकट बुक कराई थीं। टिकट बुक कराते वक्त उन्होंने व्हीलचेयर सेवा के लिए भी कहा था। लेकिन, मुंबई एयरपोर्ट पहुंचने पर उन्हें केवल एक व्हीलचेयर ही मिल पाई थी, जो बुजुर्ग ने अपनी पत्नी को दे दी थी। बुजुर्ग खुद इमिग्रेशन काउंटर तक करीब डेढ़ किलोमीटर पैदल चला था और वहां पहुंचते ही अचानक गिर गया था। बाद में उनकी मौत हो गई थी।

    इस घटना को लेकर एयरपोर्ट अधिकारियों ने कहा था कि व्हीलचेयर की कमी होने के चलते केवल एक व्हीलचेयर उपलब्ध कराई जा सकी थी। बुजुर्ग के बेहोश होने के बाद उन्हें पहले एयरपोर्ट की मेडिकल फैसिलिटी में और फिर वहां से नानावती अस्पताल ले जाया गया था। बुजुर्ग भारतीय मूल के थे और उनके पास अमेरिका का पासपोर्ट था। उन्होंने व्हीलचेयर सेवा के लिए प्रीबुकिंग भी की थी। इसके बावजूद मुंबई एयरपोर्ट पर उन्हें व्हीलचेयर नहीं मिल पाई थी।

  • पंजाब . डी.सी का हलवारा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे को लेकर आया बयान, देखें वीडियो

    लुधियाना : डी.सी. साक्षी साहनी ने हलवारा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर टर्मिनल भवन के निर्माण का जायजा लिया। इस दौरान जिलाधीश साक्षी साहनी ने कहा कि यह कार्य 31 मार्च 2024 तक पूरा हो जाएगा। साइट के निरीक्षण के दौरान साहनी ने लोक निर्माण विभाग, सार्वजनिक स्वास्थ्य, भारतीय हवाईअड्डा प्राधिकरण और अनुबंधित कंपनी के प्रतिनिधियों के अधिकारियों के साथ चर्चा की। उन्होंने टर्मिनल बिल्डिंग, आंतरिक सड़कों के निर्माण, टैक्सीवे, एप्रन और सड़क चौड़ीकरण, पार्किंग समेत अन्य स्थलों की भी जांच की।साहनी ने अधिकारियों को सभी कार्यों की गति में तेजी लाने के स्पष्ट निर्देश दिए।

    उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं है और अधिकारियों को इन कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाना चाहिए। उन्होंने जन स्वास्थ्य विभाग को एसटीपी का काम तुरंत शुरू करने का भी निर्देश दिया क्योंकि पीडब्ल्यूडी द्वारा आवश्यक जगह की पहचान कर ली गई है। इसके अलावा, उन्होंने ठेका कंपनी को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि 31 मार्च की समय सीमा का पालन करने करते हुए काम में तेजी लाए जाए। उन्होंने कहा कि इससे एनआरआई का समय, पैसा और ऊर्जा बचेगी।

  • जालंधरः 29 फरवरी को सिविल अस्पताल में हुए बच्चों को लेकर आया डॉक्टर का बयान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: लिप के 4 वर्ष ऒर आज 29 फ़रवरी के दिन सिविल अस्पताल में 6 के करीब बच्चों ने जन्म लिया। इन बच्चों का जन्म दिवस अब 4 साल बाद आएगा। इस मामले को लेकर आज गायनी वार्ड की डॉक्टर कांता कुमारी ने बताया आज 29 फरवरी के दिन जिन बच्चों ने जन्म लिया है उनके परिजनों से 4 साल बाद बर्थडे मनाने को लेकर बात की। इस दौरान परिजनों ने उन्हें कहा कि वह अपने बच्चे का बर्थडे एक दिन पहले यानी 28 फरवरी को मनाकर खुशी प्रगट किया करेंगे। 

    वहीं इस मामले को लेकर परिवारिक सदस्यों से बात की गई तो वह नवजात बच्चों को लेकर उत्साहित दिखें। मीडिया से बातचीत दौरान मुस्कान, प्रभजोत, गुजगीरी के परिजनों ने कहा कि उन्हें बहुत खुशी है कि उनके परिवार में 29 फरवरी को बच्चे का जन्म हुआ है। उनसे जब पूछा गया कि बच्चे का जन्मदिन अब 4 वर्ष बाद आएंगा तो उन्होंने इस खुशी को लेकर कहा कि वह एक दिन पहले 28 फरवरी को बच्चों का जन्मदिन मनाएंगे व खुशी प्रकट करेंगे। इस अवसर पर नर्सिंग हेड कांता व नर्स रेनू, सुखमनप्रीत कौर, उजमा ने कहा कि सभी परिवार वालों ने खुशी प्रगट की है। वहीं उन्होंने भगवान से प्रार्थना कि है सभी बच्चे स्वस्थ व ख़ुशहाल रहे।

  • पंजाबः 14 मूर्तियां अखंडित करने के मामले में हिंदू संगठनों में रोष, लगाया धरना, देखें वीडियो

    रोपड़, संदीपः लुधियाना में कुछ दिन पहले भगवान शिव मंदिर में शरारती अनसंरों द्वारा 14 मूर्तियों को क्षतिग्रस्त किया गया। इस मामले को लेकर बीते दिन पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन दूसरी ओर इस घटना को लेकर लोगों में भारी रोष पाया जा रहा है। जिसके चलते आज रोपड़ में हिंदू संगठनों की ओर से इकट्ठा होकर प्रदर्शन किया गया। इस मौक़े पर रोपड़ के स्थानीय बेला चौंक में इक्ठा होकर पंजाब सरकार एवम् लुधियाना प्रशासन के ख़िलाफ़ हिंदू संगठनों ने धरना दिया। इस मौके पर शिवसेना पंजाब के अध्यक्ष संजीव घनौली भी विशेष तोर पर पहुंचे।

  • पंजाबः एक्शन में CM मान, 7 स्टार होटल सुख विलास को लेकर किए बड़े खुलासे, देखें Live 

    नवजोत सिद्धू, मजीठिया, राजा वड़िंग सहित अन्य नेताओं को किया ये चैलेंज

    जालंधर/वरुण: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने प्रेस कांफ्रेस के दौरान बादलों के 7 स्टार होटल सुख विलास को लेकर बड़े खुलासे किए है। इस दौरान सीएम मान ने कहा कि पिछली सरकारों ने कैसे लोगों के टैक्स के पैसों को अपने हित में इस्तेमाल किया गया, उसके बारे में वह आज खुलासे करना चाहते है। उन्होंने कहा कि इस मामले में जब सारी जानकारियां इकट्ठी करवाई गई तो हैरानीजनक खुलासे हुए है। इस दौरान सीएम मान ने सुख विलास को लेकर खुलासा किया है। 

    वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें

    सीएम मान ने कहा कि इस होटल में एक दिन का रहने का खर्च 4 से 5 लाख का है। सीएम मान ने कहा कि इसका असली नाम मैट्रो इको ग्रीन रिजोर्ट है। सीएम मान ने कहा कि इसके नाम पर ही मोहाली जिले में पल्नपुर गांव का नाम रखा गया है। इसकी शुरूआत 1985-86 में मेट्रो इको ग्रीन रिज़ॉर्ट के रूप में हुई जब बादल परिवार ने पल्नपुर गांव में 86 कनाल और 16 मरले ज़मीन खरीदी। यह जंगल का इलाका है और यहां कोई निर्माण कार्य नहीं हो सकता।

    इसके बाद बादल इको टूरिज्म पॉलिसी लाए और इसमें संशोधन किया ताकि यहां होटल बनाया जा सके। इसके साथ ही अपने फायदे के लिए कई अन्य संशोधन भी किए गए। पहले यहां बादल परिवार का पोल्ट्री फार्म था, जिसे होटल में तब्दील कर दिया गया। बता दें कि इससे पहले सीएम मान ने पहाड़ों के स्कूल में पढ़ाई करके आए प्रताप बाजवा, राजा वड़िंग, नवजोत सिद्धू, सुखबीर बादल और मजीठिया पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा कि यह सभी पंजाबी के पेपर पास करके एक बार दिखाएं। सीएम मान ने कहा कि 33 प्रतिशत छोड़ो, 25 प्रतिशत ही नंबर लेकर दिखा दें।

  • पंजाब : कीर्ति किसान यूनियन और स्टूडेंट फेडरेशन ने किया रोष प्रदर्शन, देखें वीडियो

    मोगा : किसान शुभकरण को इंसाफ दिलाने के लिए कीर्ति किसान यूनियन और स्टूडेंट फेडरेशन की ओर से आज पंजाब भर में रोष प्रदर्शन किया जा रहा है। वही इसी कड़ी के तहत मोगा में भी सैंकड़ों किसानों ने शहर में रोष मार्च निकाला और मांग की गई की। किसान नेताओं ने कहा कि सरकार से जो मांगे मांगी थी, जैसे कि शुभकरण के परिवार को सरकारी नौकरी, एक करोड़ रुपया मुआवजा और कत्ल का मामला दर्ज करने की मांग थी।

    जो कि पंजाब सरकार ने मान ली है। लेकिन सरकार ने अज्ञात लोगों के खिलाफ कारवाई की गई थी, वह मंजूर नहीं है। पंजाब सरकार दोषियों के खिलाफ बाईं नेम मामला दर्ज करे। वही किसानों ने कहा की वह 14 मार्च को दिल्ली में महा पंचायत करेंगे।

  • इस नेता के खिलाफ पार्टी का बड़ा एक्शन, 6 साल के लिए किया सस्पेंड

    नई दिल्लीः पश्चिम बंगाल में टीएमसी नेता और पिछले कई दिनों से फरार चल रहा शेख शाहजहां को आज पश्चिम बंगाल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां उसे 10 दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। अब इसके बाद टीएमसी ने शाहजहां के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है। पार्टी ने उसे 6 साल के लिए सस्पेंड कर दिया है। बता दें कि राशन घोटाले में शाहजहां की तलाश ईडी को कई दिनों से थी, लेकिन वहग फरार चल रहा था। पिछले दिनों जब ईडी की एक टीम उसके घर पर छापा मारने गई थी तो उसके समर्थकों ने टीम पर हमला बोल दिया था। इस हमले में कई लोग घायल हुए थे। इसके बाद से ही शाहजहां फरार चल रहा था।