Blog

  • पंजाबः पुलिस और तस्करों में चली गोलियां, 2 घायल, देखें वीडियो

    अमृतसरः  जीटी रोड स्थित चंदी पैलेस के नजदीक पुलिस व तस्करों के बीच मुठभेड़ का मामला सामने आया है। ये हादसा अमृतसर- जालंधर रोड पर स्थित खिलचियां में हुई। पुलिस ने सूचना के अनुसार कार्रवाई की तो आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जिसके बाद पुलिस को भी जवाबी कार्रवाई करनी पड़ी। इस दौरान हुई गोलीबारी में दो तस्कर घायल हो गए, जिन्हें अमनदीप अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। दोनों ही तस्कर एक सुनसान जगह पर गाड़ी लगाकर बैठे हुए थे।

    नाईट पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस जब मौके पर पहुंची तो दोनों ने पहले भागने की कोशिश की। जब उन्हें भागने का मौका नहीं मिला तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी। फिलहाल दोनों तस्करों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। तस्करों की पहचान सुखचिंदर सिंह निवासी समाना कलां थाना मोरिंडा रूपनगर और आकाशदीप सिंह निवासी ईउद मोरिंडा रूप नगर के रूप में हुई है। दोनों तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

    एसआइ सतनाम सिंह ने बताया कि एसएसपी देहाती सतिंदर सिंह के निर्देशों पर पुलिस की तरफ से नाईट पेट्रोलिंग की जा रही है। इसी के आधार पर बुधवार की रात 11 बजे के करीब उनकी टीम पेट्रोलिंग कर रही थी। पेट्रोलिंग के दौरान उनकी गाड़ी जीटी रोड स्थित चंदी पैलेस खलचियां के पास पहुंची तो वहां पर एक एक स्विफ्ट कार (पीबी-12-जैड-8377) सड़क किनारे सड़क हालत में खड़ी थी, जिसमें दो युवक बैठे हुए थे। पुलिस पार्टी देखकर उन्होंने गाड़ी भगाने की कोशिश की, तो उन्हें रोकने के लिए उनके ड्राइवर ने उनके आगे गाड़ी लगाने की कोशिश की। लेकिन तस्करों ने उन पर फायरिंग शुरु कर दी। उन्होंने भी गाड़ी से बाहर निकलकर उन पर फायरिंग की।

  • 10 नवम्बर धन्वतरी दिवस पर आयुष विभाग लगाएगा निःशुल्क चिकित्सा शिविर

    10 नवम्बर धन्वतरी दिवस पर आयुष विभाग लगाएगा निःशुल्क चिकित्सा शिविर

    ऊना/ सुशील पंडित: जिला आयुर्वैदिक अधिकारी डॉ ज्योति कंवर ने जानकारी देते हुए बताया कि धन्वतरी दिवस के उपलक्ष्य पर 10 नवम्बर को प्रातः 9.30 बजे से सांय 4 बजे जिला आयुर्वेदिक चिकित्सालय ऊना में व सांय पुराना होशियारपुर रोड़ झुगी-झोपड़ी वस्ती में आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस चिकित्सा शिविर में निःशुल्क चैकअप के अलावा दवाईयों का वितरण भी किया जाएगा। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से इस निःशुल्क चिकित्सा शिविर का लाभ उठाने का आग्रह किया।
  • पंजाबः AIG सहित अन्य 2 के खिलाफ मामला दर्ज

    चंडीगढ़: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने मानवाधिकार सेल, पंजाब पुलिस के सहायक इंस्पेक्टर जनरल (ए. आई. जी.) मालविन्दर सिंह सिद्धू समेत आस्था होम, गिलको वैली, एस. ए. एस. नगर के निवासी और ख़ाद्य, सिविल सप्लाई और उपभोक्ता मामले विभाग के ड्राइवर कुलदीप सिंह समेत पटियाला जिले के गाँव आलमपुर के रहने वाले बलबीर सिंह को अपने पद का दुरुपयोग, सरकारी मुलाजिमों से धोखाधड़ी, ब्लैकमेलिंग, जबरन वसूली और रिश्वत लेने के दोष अधीन मामला दर्ज किया गया है। यह प्रगटावा करते हुए राज्य विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि ए. आई. जी. सिद्धू सरकारी कर्मचारियों के विरुद्ध शिकायतें देने के बाद ब्लैकमेलिंग और नाजायज लाभ लेकर यह शिकायतें वापस ले लेते थे। उन्होंने बताया कि विजिलेंस जांच नंबर 15, तारीख़ 06- 10- 2023 के आधार पर विजिलेंस ब्यूरो ने सख़्त कानूनी कार्यवाही करते हुए उपरोक्त सभी मुलजिमों के विरुद्ध भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की धारा 7 और 7 ए और भारतीय दंड संहिता की धारा 384, 419, 420, और 120- बी के अंतर्गत 30 अक्तूबर, 2023 को थाना विजिलेंस ब्यूरो, फ्लायंग स्क्वाड- 1 पंजाब, मोहाली में मुकदमा नंबर 28 दर्ज किया गया है।

    उन्होंने आगे बताया कि तफ्तीश के दौरान यह सामने आया कि साल 2017 से मानवाधिकार सेल, पंजाब पुलिस के ए. आई. जी के तौर पर सेवा निभा रहे मालविन्दर सिंह सिद्धू ने पिछले पाँच सालों के दौरान कभी भी विजिलेंस ब्यूरो, पंजाब के अंदर ए. आई. जी. और आई. जी. के पदों पर काम नहीं किया। इस अधिकारी ने अपनी सरकारी गाड़ी आरटिगा ( पीबी 65 एडी 1905) का दुरुपयोग किया, जबकि तेल और अन्य खर्चे सरकारी खाते में से किये जाते रहे। उसने कभी भी इस वाहन का प्रयोग (लॉग बुक) का रिकार्ड नहीं रखा जो सरकारी जायदाद का दुरुपयोग को दर्शाता है।

    इस के इलावा, जांच में ऐसी घटनाओं का पर्दाफाश हुआ जब ए. आई. जी. सिद्धू ने ब्लाक प्राइमरी शिक्षा अफ़सर, राजपुरा के दफ़्तर में काम करते एक डाटा आपरेटर के पास अपने आप को आई. जी., विजिलेंस ब्यूरो, पंजाब के तौर पर झूठी पहचान बतायी। सिद्धू ने इस धोखेबाज़ पहचान का प्रयोग करते हुये एक सरकारी अध्यापक की सर्विस बुक की फोटो कापी हासिल की और अपने मोबाइल फ़ोन के साथ उसके शुरुआती पन्नों की फोटो खींच ली। इसी तरह ए. आई. जी. सिद्धू ने सरकारी सीनियर सेकंडरी स्कूल घनौर के प्रिंसिपल को लिखित दरख़ास्त के इलावा स्कूल की ईमेल आई. डी. पर उपरोक्त दोषी कुलदीप सिंह के द्वारा एक और अर्ज़ी भेज कर स्कूल के एक अध्यापक का रिकार्ड प्राप्त किया। स्कूल में से लिए गए इन अध्यापकों के रिकार्ड की पड़ताल करने के लिए वह ज़िला सामाजिक कल्याण अधिकारी को साथ लेकर स्कूल पहुँचा और प्रिंसिपल से दो पन्नों के प्रोफार्मे पर दस्तखत करवाने की कोशिश की परन्तु प्रिंसिपल ने इस पर दस्तखत करने से इन्कार कर दिया।

    उन्होंने आगे बताया कि पड़ताल के अधीन एक अन्य मामले में मालविन्दर सिंह सिद्धू ने उपरोक्त बलबीर सिंह के द्वारा सम्बन्धित अधिकारी की तरफ से ऐतराज़ करने के बावजूद गुरूहरसहाय ज़िला फ़िरोज़पुर में कृषि विभाग के एक ब्लाक अफ़सर का निजी रिकार्ड हासिल किया। इसके बाद उन्होंने जाली अनुसूचित जाति सर्टिफिकेट रखने के लिए इस अधिकारी के खि़लाफ़ उसके विभाग में शिकायत दर्ज करवा दी। इस शिकायत को वापस लेने के बदले इस अधिकारी से तीन लाख रुपए की माँग की गई, जिसमें से डेढ़ लाख रुपए बलबीर सिंह और मालविन्दर सिंह सिद्धू ने गैर-कानूनी तरीके से प्राप्त किये थे। इसके बाद इस जांच को पूरा करने के लिए पीड़ित को उसके विभाग से और समय दिलाने के लिए उक्त बलबीर सिंह और मलविन्दर सिंह सिद्धू ने दो लाख रुपए की रिश्वत हासिल की।

    प्रवक्ता ने आगे कहा कि मालविन्दर सिंह सिद्धू ने अपने आप को विजिलेंस ब्यूरो का ए. आई. जी. / आई. जी. बताते हुये बलबीर सिंह के साथ मिलीभुगत करके अनुसूचित जाति और स्वतंत्रता सेनानियों के विभागों में कई व्यक्तियों का रिकार्ड हासिल किया, जिसके साथ बाद उनके विरुद्ध शिकायतें दर्ज करवा के उनको ब्लैकमेल करना और फिर इन शिकायतों को वापस लेने के बदले रिश्वत लेते रहे। उन्होंने कहा इस जांच की कठिन तफ्तीश के दौरान संभावना है कि इनके और साथी भी इस केस में फंस सकते हैं, जिसके बारे पूरी गहराई से जांच जारी है।

  • जालंधरः सोशल मीडिया पर एक्टिव हुआ Kulhad Pizza Couple, सामने आया नया वीडियो

    जालंधर, ENS: महानगर में विवादों में घिरा मशहूर कपल कुल्हड़ पिज्जा एक बार फिर से सोशल मीडिया पर एक्टिव हो गया है। बीते दिन करवाचौथ पर कुल्लड़ पिज्जा कपल सहज और गुरप्रीत की एक नई वीडियो सामने आई है। इस वीडियो में गुरप्रीत करवाचौथ की रस्में निभाती हुई नजर आ रही है। इस वीडियो को लोग भरपूर प्यार दे रहे है। काफी समय के बाद मशहूर कपल सोशल मीडिया पर एक्टिवा हुआ है। बता दें कि कुछ समय पहले एक प्राईवेट वीडियो को लेकर उक्त कपल काफी सुर्खियों में रहा था।

    इस दौरान उक्त वीडियो को लेकर कपल ने लड़की के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था। हालांकि इस मामले में उक्त लड़की को भी जमानत मिल गई है। वहीं उक्त कपल की वायरल हुई प्राइवेट वीडियो की जहां लोगों ने निंदा की थी, वहीं पंजाबी गायक एमी विर्क सहित कई लोगों मशहूर कपल के हक में उतरे थे। वहीं काफी समय के बाद 2 दिन पहले उक्त कपल अपने बच्चे को लेकर गोल्डन टेंपल में माथा टेकने के लिए गया था। हालांकि अभी तक उक्त कपल ने मीडिया से दूरी बनाई हुई है। लेकिन अब दोनों की नई शुरूआत को हर कोई सलाम कर रहा है। दोनों अपने खुशी के पलों को सोशल मीडिया पर सांझा कर रहे है, वीडियो पोस्ट कर उन्होंने हर किसी के प्यार और स्पोर्ट के लिए सभी का धन्यावाद किया है। 

  • जालंधर लुधियाना हाईवे पर फ्लाईओवर से नीचे गिरा टिप्पर, देखें वीडियो

    फगवाड़ा/राजेश: फगवाड़ा/राजेश: शहर में दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक फ्लाईओवर से एक टिप्पर नीचे गिर गया। बताया जा रहा है कि फगवाड़ा गोराया जीटी रोड मिल फ्लाईओवर पर अचानक एक टिप्पर का संतुलन बिगड़ गया, जिसके चलते टिप्पर फ्लाईओवर से नीचे गिर गया। इस घटना के दौरान ड्राईवर को चोट आई है, जिसके बाद तुरंत उसे सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। घायल चालक की पहचान बलविंदर कुमार पुत्र चरण दास निवासी नगर के रूप में हुई।

    गनीमत यह रही कि कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ। बलविंदर ने बताया कि वह जालंधर से वापस नगर की ओर जा रहा था। इस दौरान जेसी मील के फ्लाईओवर के ऊपर एक कार उसके आगे जा रही थी, जिसने एकदम से ब्रेक लगा दी। इस दौरान टिप्पर की गाड़ी से टक्कर होने से बचाते-बचाते टिप्पर फ्लाईओवर से नीचे गिर गया। वहीं राहगीरों ने बताया कि हादसा इतना भयानक था कि लोग अपनी जान बाचकर सुरक्षित स्थान पर भागने लगे। इस घटना से इलाके में अफरा तफरा मच गई।

  • ਪੰਜਾਬ : ਕਾਂਗਰਸ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਰਾਜਾ ਵੜਿੰਗ ਦੀ ਪਤਨੀ ਹਰਜਿੰਦਰ ਜੋਹਲ ਮੇਲਾ ਦੇ ਘਰ ਅਫਸੋਸ ਕਰਨ ਪਹੁੰਚੀ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਬਠਿੰਡਾ :  ਪੰਜਾਬ ਕਾਂਗਰਸ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਰਾਜਾ ਵੜਿੰਗ ਦੀ ਪਤਨੀ ਅੰਮ੍ਰਿਤਾ ਵੜਿੰਗ ਅੱਜ ਸਵਰਗ ਹਰਜਿੰਦਰ ਜੋਹਲ ਮੇਲਾ ਦੇ ਘਰ ਅਫਸੋਸ ਕਰਨ ਪਹੁੰਚੀ। 28 ਅਕਤੂਬਰ ਨੂੰ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰੀਆ ਕੁਲਚਾ ਰੈਸਟੋਰੈਂਟ ਦੇ ਮਾਲਿਕ ਦਾ 2 ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਬਦਮਾਸ਼ਾਂ ਨੇ ਗੋਲੀਆਂ ਮਾਰ ਕੇ ਕਤਲ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਸੀ। ਕਾਂਗਰਸ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਦੀ ਧਰਮ ਪਤਨੀ ਪਰਿਵਾਰ ਦੇ ਨਾਲ ਮੁਲਾਕਾਤ ਕੀਤੀ ਉਨਾਂ ਨਾਲ ਅਫਸੋਸ ਜਤਾਇਆ। ਮੀਡੀਆ ਦੇ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਅੰਮ੍ਰਿਤਾ ਵਿਡਿੰਗ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਮੇਰੀ ਉਮਰ 43 ਸਾਲ ਹੋ ਚੁੱਕੀ ਹੈ।

    ਮੈਂ ਆਪਣੀ ਇਨੀ ਉਮਰ ਦੇ ਵਿੱਚ ਕਦੀ ਵੀ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਇਸ ਤਰ੍ਹਾਂ ਦਾ ਹਾਲਾਤ ਨਹੀਂ ਵੇਖੇ। ਬਠਿੰਡਾ ਦੇ ਵਿੱਚ ਪਿਛਲੇ ਇੱਕ ਹਫਤੇ ਵਿੱਚ ਵੱਡੀਆਂ ਵਾਰਦਾਤਾਂ ਹੋ ਚੁੱਕੀਆਂ ਹਨ ਬਠਿੰਡਾ ਪੁਲਿਸ ਸੁੱਤੀ ਪਈ ਹੈ। ਕਾਨੂੰਨ ਨਾਮ ਦੀ ਕੋਈ ਚੀਜ਼ ਹੀ ਨਹੀਂ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਹਾਲੇ ਤੱਕ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦਾ ਕੋਈ ਵੀ ਐਮਐਲਏ ਮੰਤਰੀ ਪੀੜਿਤ ਪਰਿਵਾਰ ਦੇ ਕੋਲੇ ਹਮਦਰਦੀ ਅਫਸੋਸ ਜਤਾਨ ਦੇ ਲਈ ਨਹੀਂ ਪਹੁੰਚਿਆ, ਬਹੁਤ ਮਾੜੀ ਗੱਲ ਹੈ। ਪਰਿਵਾਰ ਦੇ ਉੱਤੇ ਦਬਾਅ ਬਣਾ ਕੇ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਦੀ ਤਰਫੋਂ ਸਵ: ਮੇਲਾ ਜੀ ਦਾ ਜਲਦਬਾਜ਼ੀ ਵਿੱਚ ਸੰਸਕਾਰ ਕਰ ਦਿੱਤਾ

  • नशा मुक्त ऊना अभियान के मोमनियार पंचायत में हर घर दस्तक अभियान के तहत एसडीएम बंगाणा ने भरा जोश 

    ऊना/ सुशील पंडित: नशा मुक्त ऊना अभियान को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन ऊना ने हर घर दस्तक अभियान शुरू किया है जो सभी ब्लॉकों की पंचायतों में चल रहा है। इसी कड़ी में अभियान को सफल बनाने के लिए ग्राम पंचायत मोमनियार में एसडीएम बंगाणा मनोज कुमार ने खुद घर-घर जाकर पूरी पंचायत टास्क फोर्स में जोश भरा है। एसडीएम बंगाणा मनोज कुमार ने बंगाणा ब्लॉक की मोमनियार पंचायत में हर घर दस्तक अभियान के तहत लोगों को नशे से होने वाले दुष्प्रभावों वाले जागरूकता संदेश दिया गया। उन्होंने बताया कि सभी कर्मचारी भी इस अभियान को सफल बनाने में पंचायत स्तर तक अपना पूरा सहयोग करेंगे ताकि हर घर नशे के खिलाफ़ जागरुक हो सके। उन्होंने कहा कि यदि किसी कारणवश कोई दिक्कत आती है तो वह नशा मुक्त ऊना अभियान के हेल्पलाइन नंबर 94180-64444 पर कॉल करके जानकारी प्राप्त कर सकता है। उन्होंने बताया कि नशे से बीमार व्यक्ति का इलाज़ करने के लिए हर ब्लॉक में दो अस्पतालों में नशे से बीमार व्यक्तियों के ईलाज़ हेतू शीघ्र ही सुविधा मिलेगी जिसके लिऐ डॉक्टर को स्पेशल ट्रैनिंग करवाई गई है। बौल स्कूल के बच्चों ने मेंटर टीचर की सहायता से हर घर दस्तक अभियान के साथ नशे के खिलाफ़ रैली भी निकाली जिसमंे स्कूल का पूरा प्रशासन शामिल हुआ। उन्होंने हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे ड्रग फ्री ऐप के बारे में भी पंचायत टास्क फोर्स के सदस्यों को जानकारी दी। इस मौके पर नशा मुक्त ऊना अभियान के मुख्य समन्वयक सतपाल रणावत, पंचायत प्रधान अंजना, उपप्रधान इकबाल सिंह, मानव सेवा समिति के सभी सम्मानित सदस्य, कुटलैहड़ कांग्रेस के सचिव सुरेश कुमार, पंचायत सदस्य, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता, शिवालिक सेवा समिति के सदस्य, पंचायत टास्क फॉर्स के सदस्य, मेंटर टीचर अजय सहित अन्य उपस्थित रहे।
  • पंजाबः ADGP के नाम पर व्यक्ति ने मारी लाखों रुपए की ठगी, देखें वीडियों 

    बठिंडाः पंजाब में नौसरबाजों द्वारा लगातार ठगी मारने के मामले सामने आ रहे है। हाल ही में जिले में पूर्व विधायक के नाम पर ठगी मारने का मामला सामने आया था। वहीं अब एडीजीपी के नाम पर ठगी मारने का मामला सामने आया है। पुलिस ने उक्त आरोपी के खिलाफ तवाली थाना में मामला दर्ज कर लिया है। दोषी की पहचान सुखविंदर सिंह भुच्चों मंडी के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए एसपी सिटी नरिंदर कुमार ने बताया कि उक्त दोषी अभी फरार चल रहा है।

    उसके पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस को दी शिकायत के अनुसार पीड़ित का कहना है कि उन्होंने उक्त दोषी को भागू रोड बठिंडा में एक प्लाट का कब्जा दिलवाने के लिए कहा था। इस दौरान दोषी ने उन्हें कहा कि उसकी जान पहचान एडीजीपी साहिब के साथ है। वह प्लाट का कब्जा दिलवा देगा। इस दौरान दोषी ने प्लाट का कब्जा दिलाने के लिए उनसे 2 करोड़ रुपए की मांग की थी। जिस पर पहले 50 हजार रुपए और बाद में एडीजीपी के नाम पर अलग-अलग समय पर 8,75,000 रुपए लेकर ठगी मारी गई।

  • पंजाब : बस और स्विफ्ट गाड़ी के बीच हुई टक्कर, मौ’त, देखें वीडियो

    बटाला : पुलिस के अंतर्गत आने वाले कस्बे फतेहगढ़ चुड़ियां के संगतपुर रोड पर एक प्राइवेट बस और स्विफ्ट गाड़ी के बीच टक्कर की खबर सामने आई है। इस टक्कर में 22 युवक की मौत हो गई और एक घायल हो गया। मृतक के परिवार ने बताया कि गांव दरगाबाद का 22 वर्षीय अमृतपाल सिंह अपने पिता कश्मीर सिंह के साथ स्विफ्ट कार में फतेहगढ़ चुड़ियां की तरफ से अमृतसर जा रहा था।

    और गांव कोटला गुजरां के पास उसकी गाड़ी की, सामने से आ रही एक निजी बस से टक्कर हो गई। कार में सवार 22 वर्षीय अमृतपाल की मौत हो गई और पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है

  • पटाखे बेचने के लिए लाइसेंस लेना आवश्यक: विश्वमोहन देव चौहान

    पटाखों की दुकाने लगाने के लिए अनुमति लेना अनिवार्य – एसडीएम


    ऊना/ सुशील पंडित: दीपावली पर्व पर ऊना शहर में कानून व यातायात व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत एसडीएम ऊना विश्वमोहन देव चौहान ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। एसडीएम ने एमसी ऊना, संतोषगढ़ व मैहतपुर-बसदेहड़ा के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने क्षेत्राधिकार के तहत आने वाले सभी व्यापारियों को अपनी दुकानों के आगे अतिक्रमण न करने दें। यदि कोई व्यापारी वर्ग अपनी दुकान के आगे अतिक्रमण करता पाया जाता है तो उसके विरूद्ध नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाए। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग सुनिश्चित करे कि रेड लाईट चौंक, पुराना बस अड्डा से हमीरपुर रोड की ओर अनाधिकृत गाडियां न खड़ी की जाएं ताकि आम जनमानस के लिए यातायात में किसी प्रकार की असुविधा न हो।


    पटाखों की बिक्री हेतू चिहिन्त स्थल


    उन्होंने बताया कि एमसी ऊना, मैहतपुर-बसदेहड़ा व संतोषगढ़ में पटाखों की बिक्री के लिए स्थान चिन्हित किए हैं। नगर परिषद ऊना के तहत पटाखों की बिक्री के लिए रामलीला ग्राउंड ऊना, नगर परिषद मैहतपुर-बसदेहड़ा के तहत एमसी कार्यालय मैहतपुर के सामने ग्राउंड में तथा नगर परिषद संतोषगढ़ के अंतर्गत राम लीला मैदान संतोषगढ़ को चिन्हित किया है।


    एसडीएम ने ग्रीन पटाखों को लेकर जारी की हिदायतें


    एसडीएम ने कहा कि ग्रीन पटाखों को गैर-ज्वलनशील सामग्री से बने शेड में रखा जाए। ग्रीन पटाखों की बिक्री के लिए शेड एक दूसरे से कम से कम तीन मीटर की दूरी पर होना अनिवार्य है। शेड एक दूसरे के सामने नहीं होना चाहिए। शेड में सुरक्षा दूरी के भीतर तेल से जलने वाले लैंप व गैस लैंप का उपयोग नहीं किया जाएगा। प्रत्येक दुकान में स्विच दीवार से सटे होने चाहिए और शेड की प्रत्येक पंक्ति के लिए एक मास्टर स्विच होना भी जरूरी है। आगजनी की किसी भी घटना से निपटने के लिए दुकान/स्टॉल में पर्याप्त पानी उपलब्ध तथा फायर एक्सटिंगयूशर व रेत से भरी बाल्टियांे का होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि फायर क्रैकर्स स्टॉल लगाने के लिए संबंधित क्षेेत्राधिकार के अनुविभागीय मजिस्ट्रटों से लाईसेंस प्राप्त किए बिना किसी भी व्यक्ति को ग्रीन पटाखों को स्टॉक और बिक्री नहीं करने की अनुमति नही होगी। इस अवसर पर तहसीलदार हुसन चंद, बीडीओ केएल वर्मा, नायब तहसीलदार मैहतपुर-बसदेहडा इकबाल सिंह, राज्याध्यक्ष व्यापार मंडल एसके शर्मा, एसएचओ ऊना मान सिंह, कार्यकारी अधिकारी मैहतपुर वर्षा चौधरी सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।