Blog

  • ਪੰਜਾਬ ਬਚਾਓ ਰੈਲੀ ਚ ਬਿਕਰਮ ਮਜੀਠੀਆ ਨੇ ਸਰਕਾਰ ਤੇ ਕਸੇ ਤੰਜ, ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ

    ਅਮ੍ਰਿਤਸਰ: ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਵੱਲੋਂ ਪੰਜਾਬ ਬਚਾਓ ਰੈਲੀ ਅਟਾਰੀ ਹਲਕੇ ਤੇ ਰਾਜਾ ਸੰਸੀ ਹਲਕੇ ਵਿੱਚ ਕੱਢੀ ਗਈ। ਰੈਲੀ ਦੇ ਵਿੱਚ  ਬਿਕਰਮ ਸਿੰਘ ਮਜੀਠੀਆ ਨੇ ਪੱਤਰਕਾਰਾਂ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦਿਆਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦੀ ਸਰਕਾਰ ਨੇ ਬਦਲਾਵ ਦੇ ਨਾਂ ਤੇ ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ ਆਈਸੀਯੂ ਵਿੱਚ ਖੜਾ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਹੈ। ਜਿਸ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਅੱਜ ਉਹਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਪੰਜਾਬ ਬਚਾਓ ਰੈਲੀ ਕੱਢੀ ਗਈ ਹੈ। 

    ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਸਿੰਘ ਮਾਨ ਤੇ ਨਿਸ਼ਾਨੇ ਸਾਧਦੇ ਹੋਏ ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਲਾ ਐਂਡ ਆਰਡਰ ਬੁਰੀ ਤਰਾਂ ਫੇਲ ਹੈ ਅਤੇ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਮੌਜੂਦਾ ਸੰਸਦ ਸਿਮਰਨਜੀਤ ਸਿੰਘ ਮਾਨ ਨੂੰ ਜਿਸ ਤਰੀਕੇ ਘਰ ਦੇ ਵਿੱਚ ਹਾਊਸ ਅਰੈਸਟ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਇਹ ਬੇਹਦ ਹੀ ਮੰਦਭਾਗਾ ਹੈ ਕਿਉਂਕਿ ਵਿਰੋਧੀ ਧਿਰਾਂ ਵੱਲੋਂ ਹਮੇਸ਼ਾ ਆਵਾਜ਼ ਚੁੱਕੀ ਜਾਂਦੀ ਹੈ ਤੇ ਉਹਨਾਂ ਦੀ ਆਵਾਜ਼ ਨੂੰ ਦੱਬਣ ਦੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਦੀ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਕੀਤੀ ਗਈ ਹੈ।

  • जालंधरः भाना सिद्धू के हक में उत्तरी किसान जत्थेबंदियां, किया ये ऐलान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: भाना सिद्धू के हक में किसान जत्थेबंदियां उतर गई है। इस दौरान किसान नेता जंग वीर सिंह ने कहा कि भाना सिद्धू पर झूठे पर्चे दर्ज करके उसे फंसाया जा रहा है। भाना सिद्धू समाज की सेवा कर रहा है। किसान जत्थेबंदियां लोगों और समाज के हक की बात करता है। सरकार को चाहिए कि वह उसकी  मदद कर लोगों को बचाए न की उस पर झूठे पर्चे दर्ज कर जेलों में भेजें। इस दौरान किसान नेता ने कहा कि जो काम भाना सिद्धू कर रहा है, वह सरकार का काम है। 

    ठग ट्रैवल एजेंट के खिलाफ कार्रवाई करना सरकार का काम होता है। उन्होंने कहा कि सरकार को ऐसे एजेंट पर पाबंदी लगानी चाहिए ना कि जो समाजसेवी व्यक्ति एजेंटों से लोगों के पैसे उन्हें दिलवाता है उसके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। जो भी सरकार के खिलाफ आवाज उठाता है उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

    हालत यह हो गए हैं कि पंजाब की युवा पीढ़ी विदेश जाने को मजबूर हुई है। वहीं पंजाब में लॉ एंड ऑर्डर की बिगड़ी स्थिति को लेकर भी सवाल खड़े किए हैं। इस दौरान उन्होंने पंजाब सरकार से अपील की है कि वह जल्द से जल्द भाना सिद्धू  के खिलाफ दर्ज किए गए पर्चों को वापिस ले, नहीं तो आने वाले समय में किसान जत्थेबंदियां भाना सिद्धु के हक में सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर होगी। 

    प्रितपाल सिंह ने कहा कि भाना सिद्धू  के साथ सरेआम धक्का किया जा रहा है। आज भाना सिद्धू लोगों के हक की आवाज उठा रहा हैं तो उसे जेल में बंद कर दिया जाता है। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाना सिद्धू के खिलाफ धक्केशाही बंद कर दो, नहीं तो कल को यहां पर 20 और भाना सिद्धू सड़कों पर आएंगे। उन्होंने भाना सिद्धू को रिहा करने और उसे पर दर्ज किए गए पर्चों को रद्द करने की मांग की है।

  • सत्ती ने भाजपा के वरिष्ठ नेता हरिओम भनोट के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया

    सत्ती ने भाजपा के वरिष्ठ नेता हरिओम भनोट के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया

    ऊना/सुशील पंडित : हिमाचल प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष व ऊना सदर विस क्षेत्र से विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने भाजपा के वरिष्ठ नेता हरिओम भनोट के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि हरिओम भनोट एक जुझारु नेता रहे है। दो दशक से अधिक समय तक उन्होंने पार्टी में विभिन्न पदों पर अपनी सेवाएं दी। प्रदेश भाजपा सह मीडिया प्रभारी के रुप में वह भाजपा की नीतियों के प्रचार व प्रचार का काम बाखूबी निभाते रहे। वहीं प्रदेश सरकार की मीडिया सलाहकार समिति के सदस्य के रुप में भी अपनी सेवाएं दी।
    उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की रेलवे यात्री सेवा समिति के भी वह राष्ट्रीय सदस्य रहे। उन्होंने कहा कि हरिओम भनोट के निधन से भाजपा ने एक महत्वपूर्ण व्यक्तित्व को खो दिया है। उनकी मृत्यु से उत्पन शून्य की भरपाई मुश्किल है। उन्होंने इसे अपनी व्यक्तिगत क्षति भी करार दिया। सतपाल सत्ती ने कहा कि वह लगातार उन्हें अपना मार्गदर्शन देते थे। उन्होंने शोक की इस घड़ी में समस्त भनोट परिवार को अपनी सांत्वना दी। 
  • जालंधर: कमिश्नरेट पुलिस ने 2.5 क्विंटल से अधिक मादक पदार्थ किए नष्ट, देखे वीडियो 

    जालंधर (ENS): पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा के नेतृत्व में कमिश्नरेट पुलिस ने बुधवार को तस्करों से जब्त की गई बड़ी मात्रा में नशीली दवाओं को नष्ट कर दिया। 

    इस संबंध में जानकारी देते हुए डी.सी.पी अंकुर गुप्ता  ने बताया कि नशे के खिलाफ वित्तीय युद्ध के दौरान पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ विभिन्न मामले दर्ज कर भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद किए है। उन्होंने कहा कि एन.डी.पी.एस अधिनियम की धारा 52ए के तहत औषधि निपटान समिति द्वारा केस संपत्ति को नष्ट कर दिया जाता है। एडीसीपी आदित्य वारियर और संजय कुमार के नेतृत्व में ड्रग डिस्पोजल कमेटी ने नष्ले पदार्थो को नष्ट किया। 

    डीसीपी ने बताया कि नष्ट किए गए नशीले पदार्थों में 261 किलो पोस्त, 2.9 किलो हेरोइन, 4.5 किलो गांजा और 740 ग्राम नशीला पाउडर शामिल है। जिले से नशाखोरी को खत्म करने के लिए कमिश्नरेट पुलिस की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए उन्होंने कहा कि पुलिस इस जघन्य अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपना रही है। इस अपराध में शामिल किसी भी व्यक्ति को, चाहे वह कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो, कमिश्नरेट पुलिस द्वारा बख्शा नहीं जाएगा।

  • एस.पी बद्दी से मिला प्रेस कल्ब बद्दी बरोटीवाला का प्रतिनिधिमंडल

    बददी/ सचिन बैंसल : उत्तर प्रदेश राज्य के मुरादाबाद शहर के एक छोटे से गांव में जन्मी इल्मा अफरोज ने हिमाचल प्रदेश के सबसे  बड़े औद्योगिक क्षेत्र व जिला पुलिस बद्दी में अपना पदभार संभाल लिया है। उनके पदभार संभालने के उपरांत उनसे मुलाकात के लिए प्रेस क्लब बददी का एक प्रतिनिधिमंडल प्रेस क्लब बददी के अध्यक्ष सचिन बैंसल व  वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनील शर्मा वशिष्ट की अध्यक्षता में उनके कार्यालय पहुंचा। एस.पी बद्दी ईल्मा अफरोज ने तालमेल के साथ औद्योगिक क्षेत्र बददी बरोटीवाला नालागढ़ में बेहतर कानून व्यवस्था बनाने को लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र में माहौल शांतिपूर्वक रहे। यही मेरा प्रयास होगा। जिला पुलिस बद्दी क्षेत्र ही अब मेरा घर है और यहां रहने वाले सभी लोग, उद्यमी, पूरे भारत के बाहर से आए कामगार मेरे परिवार के सदस्य हैं। सभी के लिए कार्य किया जाएगा और सबसे सहयोग लिया जाएगा।
     
    ईल्मा अफरोज उत्तर प्रदेश राज्य की रहने वाली हैं। उन्होंने वर्ष 2017 में परीक्षा पास की थी और उन्हें आईपीएस बनकर हिमाचल कैडर में काम करने का मौका मिला है। ईल्मा अफरोज का छोटी उम्र से ही संघर्ष और चुनौतियों से नाता रहा है। उनकी 14 वर्ष की उम्र में ही उनके पिता चल बसे थे। ईल्मा की मां ने काफी मेहनत कर बेटी को पढ़ाया और दिल्ली से ग्रेजुएशन के बाद उन्हें ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से स्कॉलरशिप मिली। उन्हें अपनी पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद न्यूयार्क की एक कंपनी से नौकरी का ऑफर मिला, लेकिन ईल्मा अफरोज ने उसे ठुकरा कर अपने देश की सेवा का संकल्प लिया। उसके बाद वह वापस भारत आकर यूपीएससी की तैयारी में जुट गई। उन्होंने परीक्षा पास की और अब वह भारत के हिमाचल राज्य के जिला सोलन के औद्योगिक क्षेत्र व जिला पुलिस बद्दी में बतौर एसपी सेवाएं देने पहुंची हैं।

    प्रेस कल्ब बद्दी के पदाधिकारियों ने एसपी से मुलाकात की और तालमेल के साथ औद्योगिक क्षेत्र की स्थिति में सुधार लाने को लेकर सार्थक चर्चा की। एसपी बद्दी को क्षेत्र की भुगौलिक और अपराध से संबंधित पहलुओं के बारे में भी अवगत करवाया गया। इस मौके पर सीनियर वाइस प्रेजिडेंट सुनील शर्मा, मुख्य सलाहकार डा. रणेश राणा, सलाहकार डा. रुप किशोर ठाकुर, महासचिव अंकुश नेगी, आईटी विंग के संयोजक दीपक वर्मा भी उपस्थित रहे।

    प्रेस क्लब अध्यक्ष सचिन बेंसल,


    समय पर मिलें सूचनाएं-प्रदेशाध्यक्ष
    प्रतिनिधिमंडल में शामिल हिमाचल प्रदेश यूनियन आफ जर्नलिस्टस के प्रदेशाध्यक्ष डा रणेश राणा मुसाफरु ने एस.पी से आग्रह किया कि पुलिस की ओर से मीडीया को सूचनाएं समय पर मिलनी चाहिए और त्वरित मिलनी चाहिए। यह नहीं कि कुछ लोगों को समय पर मिले और कुछ रह जाएं। उन्होने कहा कि पूर्व में बददी पुलिस से सूचनाएं मिलने में ढिलाई बरती जाती थी जो कि अब नहीं होनी चाहिए। उन्होने कहा कि बददी पुलिस को जो भी पब्लिक रिलेशन आसिफर हो वो मीडिीया से बेहतर तालमेल बनाकर चले, इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए।

  • साल बाद भी नहीं मिला 1500 रु महिला भत्ताः शीतल भरद्वाज

    ऊना/सुशील पंडित : भाजपा 1500 रु प्रति माह मिलने वाले महिला भत्ते के विषय पर प्रदेश सरकार को लगातार घेरती जा रही है। लोकसभा चुनाव को लेकर कुटलैहड़ भाजपा महिला मोर्चा की वीरवार को हुई बैठक में भी इस विषय पर चर्चा हुई। जिला प्रभारी शीतल भरद्वाज ने बैठक कीअध्यक्षता करते हुए कहा कि एक साल पूरा होने पर भी सुक्खू सरकार ने एक भी गारंटी को पूरा नहीं किया है। चुनाव से पहले थोक के भाव में जो गारंटियां जारी की गई थीं उनमें से एक को भी 14 माह बाद पूरा नहीं किया जा सकता है। जिसा एक गारंटी पर कांग्रेस पार्टी सत्ता में आई थी वह ठंडे बस्ते में चली गई है। कांग्रेस ने 2022 के विधानसभा चुनाव में वादा किया था कि राज्य की प्रत्येक महिला को हर महीने 1500 रूपए भत्ता दिया जाएगा। मगर एक भी महिला के खाते में अभी तक फूटी कौड़ी नहीं गई है। इस मौके पर समाजसेवी मीना कंवर, अनु ठाकुर, शुभ लता, मोनिका कौशल, नीलम ठाकुर, ममता ठाकुर, प्रोमिला देवी, निशा भुल्लर, सपना, सीमा, पुष्पा व अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
  • ऊना से जा रहे डीसी राघव शर्मा को एचपीयूजे ने किया सम्मानित

    ऊना/सुशील पंडित : हिमाचल प्रदेश यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट के पत्रकारों ने शुक्रवार को जिला ऊना से ट्रांस्फर होकर शिमला जा रहे उपायुक्त राघव शर्मा को शॉल, टोपी और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। पत्रकारों ने राघव शर्मा और पत्रकारों के संबंधों की पुरानी यादों को ताजा किया। राघव शर्मा ने बताया कि ऊना की सेवा के बाद अब वे ग्रामीण विकास एवम पंचायती राज निदेशक के रूप में हिमाचल की जनता की सेवा करेंगे। जो कार्य यहां जारी था वही पंचायतों के उत्थान और विकास में जारी रहेगा।


    विदाय कार्यक्रम में एचपीयूजे के जिला अध्यक्ष पंकज कतना ने राघव शर्मा को उनके नए पदभार के लिए शुभकामनाएं दीं। वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुशील पंडित और पवन शर्मा ने उन्हें हिमाचली टोपी देकर सम्मानित किया। कोषाध्यक्ष अश्वनी सैनी और उपाध्यक्ष अशोक कुमार, किशोरी लाल ने राघव शर्मा को एक शॉल भेंट की। इस मौके पर नेशनल यूनियन ऑफ जॉर्नलिस्ट ऊना इकाई के कार्यकारिणी सदस्य जोगिंदर देव आर्य, जिला महामंत्री भारत भूषण ,कोषाध्यक्ष अश्वनी सैनी, कमल अरोड़ा, ज्योति स्याल, नीना धीमान, अनिल शर्मा व अन्य पत्रकार भी उपस्थित रहे।

  • 25 लोगों से मौके पर वसूला 14300 रूपए जुर्माना

    25 लोगों से मौके पर वसूला 14300 रूपए जुर्माना

    ऊना/सुशील पंडित : ऊना पुलिस ने ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले 25 लोगों से 14300 रूपए जुर्माना वसूला है। वीरवार को ऊना के अलग अलग स्थानों पर पुलिस ने यातायात के नियम तोड़ने पर कुल 138 वाहनों के चालान किए थे। इनमें से 25 ने मौके पर भुगतान कर दिया। जबकि 17 लोग सार्वजनिक स्थलों पर धुम्रपान करते हुए पकड़े गए थे। उनसे पुलिस को जुर्माने के रूप में 1500 रूपए प्राप्त हुए हैं।
  • लालसिंगीः सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत

    लालसिंगीः सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत

    ऊना/सुशील पंडित : लालसिंगी में होंडा एजेंसी के पास सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस को मिली सूचना के अनुसार किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से उक्त व्यक्ति की मौत हुई है। किसी राहगीर ने पुलिस को टेलीफोन से सूचित किया था कि वह जिस समय लालसिंग गांव में स्थित होंडा एजेंसी के पास खड़ा था तब एक व्यक्ति सड़क किनारे मृत अवस्था में पड़ा है। उसका दावा है कि उक्त मृतक किसी तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आ गया था। सदर थाने में अज्ञात वाहन के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 279, 304-ए और मोटर वाहन अधिनियम की धारा 187 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
  • पूर्व मंत्री कंवर के बेटे दीपांकर को धमकाने वाले पर केस दर्ज

    पूर्व मंत्री कंवर के बेटे दीपांकर को धमकाने वाले पर केस दर्ज

    ऊना/ सुशील पंडित : कुटलैहड़ से पूर्व कैबिनेट मंत्री विरेंद्र कंवर के पुत्र दीपांकर सिंह कंवर ने एक व्यक्ति पर धमकी देने का आरोप लगाया है। गैहरा गांव वासी दीपांकर अपनी पंचायत पलाहटा के प्रधान भी हैं। दीपांकर ने आरोप लगाया है कि 27 जनवरी को वह किसी टेंडर से जुड़ी शिकायत लेकर बंगाणा के लोक निर्माण विभाग कार्यालय जा रहा था तब रैंसरी निवासी रोहित रॉकी पुत्र भुवनेश्वर कुमार ने उसका रास्ता रोक लिया और उसे धमकाने लगा। दीपांकर की शिकायत पर बंगाणा पुलिस ने उक्त आरोपी के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 341, 506 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।