Blog

  • जालंधरः बस स्टैंड पर पसरा सनाटा, कर्मियों ने किया बड़ा ऐलान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: अगर आप भी सरकारी बस में सफर करने के लिए जा रहे है तो यह खबर आपके लिए अहम है। दरअसल, बस स्टैंड पर सनाटा पसर गया है। बताया जा रहा है कि सरकारी बस चालकों ने आज 2 घंटे तक बसों का चक्का जाम करने का ऐलान किया है। इसी के तहत सरकारी बस चालकों द्वारा सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक 2 घंटे तक बस यातायात रोका जाएगा और केंद्र सरकार का पुतला फूंका जाएगा। इससे यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।

    जानकारी देते हुए पंजाब रोडवेज, पनबस, पी.आर.टी.सी. कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन पंजाब के प्रधान रेशम सिंह गिल ने कहा कि बड़े स्तर पर पनबस, पी.आर.टी.सी. के कर्मचारियों को किसी भी आउटसोर्स कर्मचारी को पक्का नहीं किया गया है। इसके विपरीत कुछ कर्मचारियों को कम वेतन दिया जा रहा है। मजदूरी समान रूप से नहीं मिल रही है। सरकार के फैसले के बावजूद बर्खास्त कर्मचारियों को ड्यूटी पर नहीं रखा जा रहा है।

    उन्होंने कहा कि दूसरी ओर, पनबस की 371 बसें भी कर्ज से मुक्त हो चुकी हैं, लेकिन उन बसों को चलाने के लिए 483 ड्राइवर और कंडक्टर नहीं हैं। सरकार अब तक हजारों कर्ज मुक्त पनबस बसों को पंजाब रोडवेज में मर्ज कर चुकी है, लेकिन पनबस कर्मचारियों को पंजाब रोडवेज में मर्ज नहीं किया गया है। अब प्रबंधन अधिकारियों द्वारा एक नया आदेश जारी किया गया है, जो रोडवेज बसें हैं, उनमें केवल कॉट्रेक्ट कर्मचारी कार्यरत होंगे और उन कर्मचारियों को कोई ओवरटाइम नहीं दिया जाएगा।

  • जालंधरः सरकार और ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल को लेकर आया बड़ा बयान

    जालंधर, ENS:  हिट एंड रन मामले में नए कानून को लेकर सरकार और ट्रांसपोर्टरों के बीच अभी कोई सुलह नहीं हुई। इस संबंध में वे आज सुबह 11 बजे रामा मंडी चौक जालंधर और 5 जनवरी को फिल्लौर में ट्रक ऑपरेटरों का इकट्ठ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने काले कानून तो खत्म नहीं किए। लेकिन कुछ सरकार समर्थक ऑपरेटर जानबूझकर हड़ताल खत्म करने की घोषणा कर रहे हैं। ऑल पंजाब ट्रक ऑपरेटर्स यूनियन के अध्यक्ष हैप्पी संधू ने कहा है कि उनकी यूनियन ने केंद्र द्वारा ड्राइवरों के खिलाफ बनाए गए काले कानून के खिलाफ कोई भी हड़ताल खत्म नहीं की है।

    जब काले कानून खत्म नहीं हुए तो हम हड़ताल कैसे खत्म कर सकते हैं।उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पंजाब पुलिस उनके घर पर छापेमारी कर रही है और उन्हें गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही है, लेकिन उन्हें जेल जाने का डर नहीं है। पंजाब और केंद्र सरकार के खिलाफ उनका संघर्ष जारी रहेगा।

  • पेट्रोल और डीजल को लेकर आई राहत भरी खबर, पहुंचा तेल का टैंकर

    चंडीगढ़ :  रात 11 बजे तेल का पहला टैंकर पहुंच गया। इसके बाद अब हालात धीरे-धीरे सामान्य होने लगे हैं। वहीं सिटको ने अपने सभी पेट्रोल पंप से स्टेटस रिपोर्ट मांगी है कि उनके पास कितनी मात्रा में पेट्रोल उपलब्ध है। विभाग के सेक्टर 17, सेक्टर 9, सेक्टर 38, सेक्टर 56, इंडस्ट्रियल एरिया, धनास और रायपुर कला में पंप है। कल शाम तक अधिकतर पंपों पर भीड़ उमड़ी रही। लेकिन अब हड़ताल खत्म होने के बाद दोबारा से सप्लाई शुरू हो जाएगी।

    कल चंडीगढ़ के जिला मजिस्ट्रेट ने दोपहिया और चार पहिया वाहनों पर पेट्रोल में कैंपिंग के आदेश दे दिए थे। इसमें दोपहिया वाहन के लिए 2 लीटर और चार पहिया वाहन के लिए 5 लीटर पेट्रोल की सीमा निर्धारित कर दी थी। आज सप्लाई शुरू होने के बाद जिला मजिस्ट्रेट की तरफ से नए आदेश जारी किए जा सकते हैं। जिसमें इन आदेशों में छूट दी जा सकती है।

    मंडी में पहुंचे 8 ट्रक

    ​​​​​​​​​​​​​​चालकों की हड़ताल का असर सब्जी मंडी में भी देखने को मिला। यहां पर सिर्फ सब्जी वाले सिर्फ आठ ट्रक ही पहुंचे हैं। जबकि सामान्य दिन में 15 से 20 ट्रक तक पहुंचाते हैं। आढ़ती संगठन के प्रधान बृजमोहन ने कहा कि अभी हालात सामान्य है। अब अगर हड़ताल खुल गई है तो कोई दिक्कत नहीं आएगी। अगर यह हड़ताल लंबी चलती तो परेशानी थी।

  • पंजाबः Petrol Pump गोली चलने से मची अफरा-तफरी, देखें CCTV

    फरीदकोट: ट्रक यूनियनों की हड़ताल के कारण चीजों की आपूर्ति को लेकर जनता में हाहाकार मची हुई है। इसी बीच पंजाब के फरीदकोट में पेट्रोल पंप पर देर शाम गोली चल गई, जिससे एक व्यक्ति गंभीर घायल हो गया। जानकारी के अनुसार केंद्र सरकार द्वारा बनाए नए “कानून हिट एंड रन”  के तहत  हड़ताल दौरान गांवों के पेंट्रोल पर लोगों की भीड़ बढ़ गई, जिस कारण देर शाम 3 मोटरसाइकिल सवार फरीद किसान सेवा केंद्र ओलख के पंप पर तेल डलावने के लिए पहुंचे।

    इसी दौरान किसी बात को लेकर पंप के मालिक बलजिंदर सिंह निवासी औलख के साथ विवाद हो गया। इस दौरान उन्होंने अपनी सुरक्षा के लिए फायर किया। जिसमें एक गोली मोटरसाइकिल चालक को लगी, जिसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज फरीदकोट ले जाया गया। युवक जिसकी पहचान अमरिंदर सिंह के रूप में हुई की, टांग में लग गई। बताया जा रहा है कि उक्त मोटरसाइकिल सवार गांव कन्हेया वाला  के रहने वाले हैं।

    घटना की जानकारी मिलते ही कोटकपूरा के डी. एस.पी. शमशेर सिंह शेरगिल, एस.एच.ओ. चमकौर सिंह और चौकी प्रभारी गुरबख्श सिंह मौके पर पहुंचे और घटना के संबंध में जांच शुरू कर दी। डीएसपी शमशेर सिंह ने कहा शाम कि पंप पर पेट्रोल डलवाने को लेकर झगड़ा हुआ। इसके बाद पेट्रोल पंप के मालिक बरजिंदर सिंह ने फायर कर दिया और जो युवक झगड़ रहे थे उनमें से एक अमरिंदर सिंह को गोली लगी। डीएसपी ने बताया कि पेट्रोल पंप पर काफी लंबी लाइन थी और किसी वजह से झगड़ा हो गया। घायल युवक खतरे से बाहर है और हॉस्पिटल में इलाज करवाया जा रहा है।

  • आप CM ईडी के सामने नही होंगे पेेश, जाने मामला

    नई दिल्ली : दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल आज भी ED के सामने पेश नहीं होंगे। ED ने उन्हें तीसरी बार समन पेश कर आज यानी 3 जनवरी को पूछताछ के लिए बुलाया था। आम आदमी पार्टी  ने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले नोटिस क्यों जारी किया गया है। AAP के 3 नेता सत्येंद्र जैन, मनीष सिसोदिया और संजय सिंह शराब नीति केस में जेल में हैं।

    इसके पहले ED ने दो समन भेजकर 2 नवंबर और 21 दिसंबर को केजरीवाल पेश होने को कहा था। लेकिन, केजरीवाल ने इन दोनों समन को गैरकानूनी और राजनीति से प्रेरित बताते हुए ED के सामने पेश हाेने से इनकार कर दिया था। 21 दिसंबर का समन मिलने के बाद केजरीवाल 10 दिन के विपश्यना के लिए पंजाब के होशियारपुर चले गए थे।

    AAP ने कहा- नोटिस गैरकानूनी है
    आम आदमी पार्टी ने बुधवार को कहा- हम ED की जांच में सहयोग करने के लिए तैयार हैं, लेकिन ED के नोटिस गैरकानूनी है। इनकी मंशा केजरीवाल को गिरफ्तार करने की है, ताकि लोकसभा चुनाव में केजरीवाल प्रचार न कर सकें।

    कांग्रेस नेता उदित राज ने कहा- ED ने झारखंड के CM हेमंत सोरेन के करीबियों के ठिकानों पर छापा मारा। ED ने छत्तीसगढ़ के पूर्व CM भूपेश बघेल को चुनाव से पहले नोटिस भेजे थे और उन पर झूठे आरोप लगाए थे। अरविंद केजरीवाल भी विपक्षी गठबंधन के नेता हैं। जांच एजेंसी अपना काम करने के बजाय विपक्षी नेताओं पर दबाव डाल रही है।

    भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा- आज भी केजरीवाल ED के सामने पेश नहीं होने से यह समझ आता है कि उनके पास कुछ छिपाने के लिए है। वह अपराधियों की तरह छिपते फिर रहे हैं।

    केजरीवाल ने कहा था- हमारे पास छिपाने को कुछ नहीं
    CBI से पूछताछ के बाद केजरीवाल ने कहा था कि CBI ने जितने सवाल पूछे मैंने सभी के जवाब दिए। हमारे पास छिपाने के लिए कुछ नहीं है। ये पूरा का पूरा कथित शराब घोटाला झूठ है, फर्जी है और गंदी राजनीति से प्रेरित है। AAP कट्टर ईमानदार पार्टी है। हम मर-मिट जाएंगे पर कभी अपनी ईमानदारी के साथ समझौता नहीं करेंगे। वे AAP को खत्म करना चाहते हैं, लेकिन देश की जनता हमारे साथ है। लगभग 56 सवाल उन्होंने पूछे।

  • धार्मिक स्थल पर मिला विदेशी नागरिक का शव

    नई दिल्ली : यूपी के मथुरा में एक विदेशी नागरिक का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। विवादित रसियन बिल्डिंग से ये शव बरामद किया गया है। मृतक की उम्र 60 साल है और वह यूके के रहने वाले बताए जा रहे हैं। फ्लैट नंबर 507 में यूके के रहने वाले 60 वर्षीय शख्स का शव मिलने से हड़कंप मच गया। शख्स की पहचान पॉल एंथनी ओडोनिल उर्फ अच्युतानंद दास बताई जा रही है।

    वह 3 महीने से वृंदावन में किराए पर रह रहे थे। मिली जानकारी के मुताबिक पॉल एंथनी ओडोनिल 40 साल से इस्कॉन से जुड़े हैं। पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई है। मामला थाना वृंदावन कोतवाली इलाके के रमण रेती क्षेत्र का है।

  • पंजाबः अब सरकारी बस चालकों ने किया चक्का जाम का ऐलान

    लुधियाना: अगर आप भी सरकारी बस में सफर करने के लिए जा रहे है तो यह खबर आपके लिए अहम है। दरअसल, सरकारी बस चालकों ने आज 2 घंटे तक बसों का चक्का जाम करने का ऐलान किया है। इसी के तहत सरकारी बस चालकों द्वारा सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक 2 घंटे तक बस यातायात रोका जाएगा और केंद्र सरकार का पुतला फूंका जाएगा। इससे यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। जानकारी देते हुए पंजाब रोडवेज, पनबस, पी.आर.टी.सी. कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन पंजाब के प्रधान रेशम सिंह गिल ने कहा कि बड़े स्तर पर पनबस, पी.आर.टी.सी. के कर्मचारियों को किसी भी आउटसोर्स कर्मचारी को पक्का नहीं किया गया है। इसके विपरीत कुछ कर्मचारियों को कम वेतन दिया जा रहा है।

    मजदूरी समान रूप से नहीं मिल रही है। सरकार के फैसले के बावजूद बर्खास्त कर्मचारियों को ड्यूटी पर नहीं रखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि दूसरी ओर, पनबस की 371 बसें भी कर्ज से मुक्त हो चुकी हैं, लेकिन उन बसों को चलाने के लिए 483 ड्राइवर और कंडक्टर नहीं हैं। सरकार अब तक हजारों कर्ज मुक्त पनबस बसों को पंजाब रोडवेज में मर्ज कर चुकी है, लेकिन पनबस कर्मचारियों को पंजाब रोडवेज में मर्ज नहीं किया गया है। अब प्रबंधन अधिकारियों द्वारा एक नया आदेश जारी किया गया है, जो रोडवेज बसें हैं, उनमें केवल कॉट्रेक्ट कर्मचारी कार्यरत होंगे और उन कर्मचारियों को कोई ओवरटाइम नहीं दिया जाएगा। यानि कि जिन कर्मचारियों ने कई वर्षों तक संघर्ष कर अपनी मांगों को लागू कराया है, उन्हें भी वापस लेने की बात की जा रही है, जिसके चलते उक्त निर्णय लिया गया है। 

  • फैक्ट्री में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 25 गाड़ियां पहुंची मौके पर

    नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के बवाना इलाके में बुधवार की सुबह भीषण आग लगने की सूचना मिली। एक फैक्ट्री में भीषण आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 25 गाड़ियां घटनास्थल पहुंची और आग को बुझाने का काम जारी है। जानकारी के मुताबिक दिल्ली के बवाना के औद्योगिक क्षेत्र में बुधवार की सुबह एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग ने भीषण रूप ले लिया और ऊंची-ऊंची लपटें उठती दिखीं। लोगों ने दिल्ली अग्निशमन विभाग को इसकी सूचना दी, जिसके बाद तुरंत 25 फायरब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं।

    अग्निशमन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 25 गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया। आग लगने की घटना बवाना इलाके के सेक्टर 3 में साईं धर्म कांटा के पास एक फैक्ट्री में हुई। दिल्ली अग्निशमन सेवा विभाग के अधिकारियों के अनुसार आग लगने की सूचना देर रात करीब 1 बजकर 40 मिनट पर मिली। अधिकारियों ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है। हालांकि आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है और अभी तक किसी के हताहत होने या घायल होने की सूचना नहीं है।

  • पंजाबः सदिंग्ध परिस्थितियों में ट्रक ड्राइवर की मौ’त, 3 साल पहले हुई थी शादी, देखें वीडियो

    लुधियानाः भमियां कलां गांव से बड़ी खबर सामने आई है। जहां देर रात ट्रक ड्राइवर का शव पंखे से बंधी रस्सी से लटका मिला। मृतक की पहचान करण कैंथ निवासी भमियां कलां गांव के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार करण ट्रक चलाने का काम करता था। इस बीच उसका भाई उसे बुलाने के लिए पहुंचा तो वह पंखे से बंधी रस्सी से लटका मिला। उसने शोर मचाया तो परिजन व आस-पड़ोस के लोग माैके पर पहुंचे। करण की मौत हो चुकी थी। लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी।

    हालांकि इससे पहले शव को उतार कर नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। थाना जमाल पुर की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और देर रात सिविल अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया। पुलिस के अनुसार करण ने आत्महत्या करने से पहले एक सुसाइड नोट भी लिखा है। इसमें उसने अपनी मौत का जिम्मेदार पत्नी किरण दीप व उसके प्रेमी संदीप को ठहराया। ड्राइवर पत्नी के प्रेमी के साथ भाग जाने से आहत था।

    3 साल पहले ही उसकी शादी हुई थी। दोनों के अभी कोई बच्चा नहीं था। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है। थाना जमालपुर के जांच अधिकारी एएसआई दिलबाग सिंह ने बताया कि उन्हें मृतक के कमरे में छानबीन करने पर एक सुसाइड नोट मिला। इसमें करण ने पत्नी व उसके प्रेमी संदीप का नाम लिखा। एएसआई  दिलबाग सिंह के अनुसार मृतक युवक करण के पिता बिकर सिंह के बयानों पर उसकी पत्नी किरनदीप व आशिक संदीप के खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है। सुसाइड नोट को टेस्ट के लिए फोरेंसिक लैब भेजा जाएगा। शव का बुधवार यानी आज पोस्टमॉर्टम होगा। 

  • दर्दनाक हादसाः सुबह-सुबह बस और ट्रक की टक्कर में 14 की मौ’त, कई घायल

    नई दिल्ली: असम के गोलाघाट जिले में बुधवार की सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। यात्री बस और ट्रक की भीषण टक्कर में 14 लोगों की मौत हो गई है। डेरगांव के बालिजन इलाके में पिकनिक मनाने वालों से भरी एक मिनी बस की एक ट्रक से टक्कर हो गई, जिसमें 14 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक, यह हादसा एनएच 37 पर सुबह करीब 5 बजे हुआ, जब बस एक ट्रक से टकरा गई।

    दरअसल, गोलाघाट के पुलिस अधीक्षक राजेन सिंह ने बताया कि दुर्घटना आज सुबह डेरगांव के पास बालीजान में हुई, जब 45 लोगों से भरी बस मालवाहक वाहन से टकरा गई। दुर्घटना के समय बस ऊपरी असम की ओर जा रही थी। उन्होंने कहा कि अभी तक हादसे में 14 लोगों की मौत हो चुकी है और घायलों को अस्पताल भेजा गया है। सिंह ने यह भी कहा कि जांच जारी है और अधिक विवरण बाद में सामने आएंगे। जोरहाट मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के एक वरिष्ठ डॉक्टर ने संवाददाताओं को बताया कि स्वास्थ्य सुविधा में 30 घायल लोगों का इलाज चल रहा है।