Blog

  • पंजाबः मंगेतर के शादी से इनकार करने पर लड़की ने उठाया खौफनाक कदम

    मोगाः गांव डोलेवाला से बड़ी खबर सामने आई है। जहां 22 वर्षीय युवती ने जहरीली वस्तु निगल कर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि आत्महत्या करने वाली लड़की की शादी हाल ही में तय हुई थी और वह खुश थी। लेकिन अचानक उसके मंगेतर ने उससे शादी करने से इनकार कर दिया। इससे लड़की तनाव में आ गई और उसने जहरीली वस्तु निगल ली। जिसे घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने 3 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

    आत्महत्या करने वाली लड़की की पहचान पवनप्रीत कौर के रुप में हुई है। लड़की के भाई राजविंदर सिंह ने बताया कि उनके माता-पिता का निधन हो चुका है। उनकी मां ने उनकी मौत से पहले उनकी बहन पवनप्रीत कौर का रिश्ता मोगा के गांव डोलेवाला निवासी हरजीत सिंह पुत्र बलविंदर सिंह के साथ तय किया था। सगाई के समय यह तय हुआ था कि जब पवनप्रीत कौर आईईएलटीएस पूरी कर लेगी, तो उसकी और बलविंदर सिंह की शादी हो जायेगी।

    राजविंदर सिंह ने बताया कि इस रिश्ते के कुछ समय बाद मां की मौत हो गई। उसके बाद बहन पवनप्रीत कौर ने आईईएलटीएस पूरा किया। जब परिवार ने शादी की तारीख तय करने के लिए हरजीत सिंह के परिवार से संपर्क किया तो वे इधर-उधर की बातें करने टाल-माटौल करने लगे। कुछ दिनों बाद जब उन्होंने दोबारा उससे संपर्क किया तो बलविंदर सिंह ने शादी करने से इनकार कर दिया। राजविंदर सिंह के मुताबिक उसकी बहन पवनप्रीत कौर सगाई टूटने से तनाव में आ गई और उसने जहरीली वस्तु पी ली। अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने राजविंदर सिंह की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

  • पंजाब : धान की खड़ी फसल को लगी आग, देखें वीडियो

    मोगा : पराली में आग लगाने के मामले दिन ब दिन बढ़ रहे है। एक तरफ जहां पराली को जलाने से प्रदूषण बढ़ रहा है। वही इससे कई और नुकसान भी हो रहे है। ऐसा ही मामला लोहारा चौंक में गांव लंडेके के रहने वाले लखविंदर सिंह के खेत में खड़ी फसल को आग ने अपनी चपेट में ले लिया। जिस से उसकी 1 किले के करीब धान की फसल जल कर खाक हो गई। पुलिस प्रशासन की ओर से मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया गया। जानकारी देते हुए लखविंदर सिंह ने कहा के उसकी जमीन लोहारा चौंक 2 किले के करीब है।

    जिस में उसकी धान की फसल को आग लग गई।उसके खेत के साथ ही गांव लुहारा के रहने वाले राजू की जमीन है। राजू की ओर से अपने खेत में पराली को आग लगाई हुई थी। जिस के कारण आग ने मेरे खेत में खड़ी फसल को अपनी चपेट में ले लिया। जिस से मेरी खड़ी फसल 1 किले के करीब जल कर खाक हो गई। मेरी प्रशासन से मांग है के मैं छोटा किसान हूं और मेरा नुकसान का मुआवजा मेरे को दिलाया जाए। जिस के कारण नुकसान हुआ उस पे कानूनी कारवाई की जाए।

  • पंजाब के पड़ोसी राज्य में लगे भूकंप के झटके

    पंजाब के पड़ोसी राज्य में लगे भूकंप के झटके

    बिलासपुरः हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में दोपहर बाद भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 2.9 आंकी गई। बताया जा रहा है कि यह झटके दो से तीन बार महसूस किए गए। इसका केंद्र जमीन के भीतर लगभग 13 किलोमीटर गहराई में रहा। जिन लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए, उनमें कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई और कुछ लोग अपने घरों से बाहर निकल लाए। बताया जा रहा है कि भूकंप के झटके दोपहर बाद 2 बजकर 15 मिनट पर महसूस किए गए।

    बता दें कि नेपाल में हाल ही में भूकंप से हुई तबाही से लोग डरे व सहमे हुए हैं। इससे हिमाचल के लोग भी हर डरे-डरे रहते हैं क्योंकि भूकंप की दृष्टि से हिमाचल के कई जिले अंति संवेदनशील जोन में पड़ते है। इनमें शिमला, कांगड़ा, लाहौल स्पीति, किन्नौर, चंबा के कई क्षेत्र शामिल हैं।

  • पंजाब : DC दफ्तर के बाहर किसानों ने लगाया धरना, देखें वीडियो

    मोगा : किसान जत्थेबंदियों के संयुक्त आह्वान पर सोमवार को पूरे पंजाब में डीसी व एसडीएम कार्यालयों के बाहर किसानों ने रोष प्रदर्शन किया। मोगा में किसान डीसी कॉम्प्लेक्स के बाहर पराली से भरी ट्रैक्टर ट्राली लेकर पहुंचे तो पुलिस ने बैरिकेड लगा दिए। इसके बाद किसानों ने अंदर आने की कोशिश की। कुछ किसान जत्थेबंदी डीसी कॉम्प्लेक्स के अंदर पहुंच गई तो कुछ ने बाहर धरना दिया। किसानों का कहना है कि 12 से लेकर 4 बजे तक धरना दिया जाएगा। प्रशासन अगर किसानों पर मामला दर्ज करना बंद नहीं करता तो डीसी दफ्तरों के सामने पराली जलाई जाएगी।


     किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के वरिष्ठ नेता सरवन सिंह पंधेर ने बताया कि पराली के उचित प्रबंधन से संबंधित समस्याएं, प्रीपेड मीटर से संबंधित समस्याएं, भारत माला परियोजना से संबंधित समस्याएं, जुमला मुस्तराका जमीन के मालिकों और आबादकारों से संबंधित मुद्दे और धान के चलते सीजन के दौरान मंडियां बंद होने के मुद्दे, उत्तर भारत के 18 किसान संगठनों और संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) ने पंजाब भर में डीसी और एसडीएम कार्यालयों पर धरने के लिए जिला स्तर की रणनीति बनाई है। उन्होंने कहा कि धरने को लेकर पुलिस के आला अधिकारियों को मांग पत्र सौंपकर मार्च भी आयोजित किया जाएगा। 

  • पंजाबः थाना प्रभारी को पुलिस अधिकारी ने किया लाइन हाजिर

    होशियारपुरः सदर थाना प्रभारी सतीश कुमार को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक उन पर लुधियाना में मामला दर्ज होने के बाद SSP सरताज सिंह चहल ने एक्शन लेते हुए सतीश कुमार को लाइन हाजिर कर दिया है। बताया जा रहा है कि लुधियाना की थाना डिवीजन 3 की पुलिस ने रिटायर्ड एसीपी एवं तत्कालीन थाना प्रभारी के खिलाफ मामला दर्ज किया था। जिसमें उन पर बिना जांच मामला दर्ज करने एवं नाजायज तौर पर पिस्तौल रखने के आरोप थे। उनके खिलाफ 29 नवंबर 2021 को शिकायत की गई थी। जिसमें जसप्रीत सिंह निवासी बाबा थान सिंह चौक मोहल्ला ने कहा था कि वर्ष 2015 में रंजिश के कारण उसके पड़ोसियों ने उसके खिलाफ हवाई फायर करने के आरोप लगाए थे। जोकि बिल्कुल निराधार थे।

    कहा जा रहा है कि उस समय एसीपी रणधीर सिंह और सतीश सिंह थाने में बतौर इंस्पेक्टर तैनात थे। उन्होंने बिना जांच उसके खिलाफ मामला दर्ज किया था। जसप्रीत ने आरोप लगाया कि रणधीर सिंह ने उसका 12 बोर का रिवॉल्वर तथा 10 जिंदा कारतूस नाजायज तौर पर कारगो होल्ड में रखे हुए थे तथा बाद में अपने पास रख लिए थे। उसने बताया कि यह सारा कुछ दोनों अधिकारियों की मिलीभगत से हुआ। मामला खत्म होने के बाद भी उसका रिवॉल्वर एवं कारतूस वापस नहीं किए गए। अधिकारियों ने शिकायत की जांच के बाद एसीपी रणधीर सिंह तथा इंस्पेक्टर सतीश कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। 

  • ਪੰਜਾਬ : ਵਿਆਹ ਦੇਖਣ ਆਏ ਬਰਾਤੀ ਨੂੰ ਪਹਿਲਾਂ ਕੀਤਾ ਅਗਵਾ, ਫਿਰ ਮੰਗੀ 8 ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਦੀ ਫਿਰੌਤੀ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ : ਪੰਜਾਬ ਅੰਦਰ ਫਿਰੌਤੀਆ ਦਾ ਸਿਲਸਿਲਾ ਲਗਾਤਾਰ ਜਾਰੀ ਹੈ। ਤਾਜਾ ਮਾਮਲਾ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਦੇ ਕਸਬਾ ਮਮਦੋਟ ਵਿੱਚ ਇੱਕ ਵਿਆਹ ਦੌਰਾਨ ਇੱਕ ਬਰਾਤੀ ਨੂੰ ਅਗਵਾ ਕਰ ਉਸ ਕੋਲੋਂ 8 ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਫਿਰੌਤੀ ਮੰਗੀ ਗਈ ਹੈ। ਮਿਲੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਅਨੁਸਾਰ ਪੀੜਤ ਵਿਅਕਤੀ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਦੇ ਪਿੰਡ ਮੱਤੜ ਹਿਠਾੜ ਵਿਖੇ ਵਿਆਹ ਤੇ ਆਇਆ ਹੋਇਆ ਸੀ। ਅਤੇ ਬਰਾਤ ਤੋਂ ਜਦ ਉਹ ਵਾਪਿਸ ਆ ਰਹੇ ਸਨ। ਤਾਂ ਰਾਸਤੇ ਵਿੱਚ ਕੁੱਝ ਅਣਪਛਾਤੇ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਨੇ ਉਸਦੀ ਗੱਡੀ ਰੋਕ ਕੇ ਪਿਸਤੌਲ ਦੀ ਨੋਕ ਤੇ ਉਸਨੂੰ ਅਗਵਾ ਕਰ ਲਿਆ, ਤੇ ਉਸ ਕੋਲੋਂ 8 ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਫਿਰੌਤੀ ਮੰਗੀ ਗਈ। ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆਂ ਪੀੜਤ ਮਾਘ ਸਿੰਘ ਪੁੱਤਰ ਬਲਵੀਰ ਸਿੰਘ ਵਾਸੀ ਪਿੰਡ ਮੁੰਡੀ ਝੋਲੀਆਂ ਥਾਣਾ ਲੋਹੀਆਂ ਖਾਸ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਹ ਆਪਣੀ ਰਿਸ਼ਤੇਦਾਰੀ ਵਿੱਚ ਵਿਆਹ ਤੇ ਆਏ ਹੋਏ ਸਨ। ਅਤੇ ਜਦ ਉਹ ਬਰਾਤ ਤੋਂ ਵਾਪਿਸ ਆ ਰਹੇ ਸਨ। ਤਾਂ ਰਾਸਤੇ ਵਿੱਚ ਕੁੱਝ ਕੁੱਝ ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਉਸਦੀ ਗੱਡੀ ਰੋਕ ਲਈ ਅਤੇ ਪਿਸਤੌਲ ਦੇ ਬਲ ਤੇ ਉਸਨੂੰ ਅਗਵਾ ਕਰ ਕਿਸੇ ਅਣਪਛਾਤੀ ਜਗਾਹ ਤੇ ਲੈ ਗਏ। ਜਿਥੇ ਪਿਸਤੌਲ ਦੇ ਬਲ ਤੇ ਉਸ ਨਾਲ ਬੁਰੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਕੁੱਟਮਾਰ ਕੀਤੀ ਗਈ। ਉਸਦੀ ਜੇਬ ਵਿੱਚੋਂ ਐਟੀਐਮ ਕਾਰਡ ਅਤੇ ਉਸਦੇ ਪਰਸ ਵਿਚੋਂ 25 ਹਜਾਰ ਰੁਪਏ ਕੱਢ ਲਏ।

    ਬਾਅਦ ਵਿੱਚ ਐਟੀਐਮ ਕਾਰਡ ਦਾ ਪਾਸਵਰਡ ਪੁੱਛ ਉਸ ਵਿਚੋਂ 34 ਹਜਾਰ ਰੁਪਏ ਕਢਵਾ ਲਏ। ਐਨਾ ਹੀ ਨਹੀਂ ਇਹ ਸਭ ਕਰਨ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਉਸਦੇ ਬੇਟੇ ਦੇ ਫੋਨ ਤੇ ਵਿਦੇਸ਼ੀ ਨੰਬਰ ਤੋਂ ਕਾਲ ਕਰ 8 ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਫਿਰੌਤੀ ਮੰਗੀ ਗਈ। ਬਾਅਦ ਵਿੱਚ ਸ਼ੋਸਲ ਮੀਡੀਆ ਤੇ ਆਪਣੀਆਂ ਵੀਡੀਓ ਬਣਾ ਕੇ ਪਾਈਆਂ ਗਈਆਂ। ਪੀੜਤ ਮਾਘ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਬੜੀ ਮੁਸ਼ਕਲ ਨਾਲ ਉਸਨੇ ਉਥੋਂ ਕਿਵੇਂ ਨਾ ਕਿਵੇਂ ਭੱਜ ਕੇ ਆਪਣੀ ਜਾਨ ਬਚਾਈ। ਪੀੜਤ ਵਿਅਕਤੀ ਨੇ ਪੁਲਿਸ ਪ੍ਰਸਾਸਨ ਤੋਂ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਹੈ। ਕਿ ਦੋਸ਼ੀਆਂ ਨੂੰ ਜਲਦ ਤੋਂ ਜਲਦ ਗਿਰਫਤਾਰ ਕਰ ਉਨ੍ਹਾਂ ਤੇ ਬਣਦੀ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇ। ਦੂਸਰੇ ਪਾਸੇ ਜਦੋਂ ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਨੂੰ ਲੈਕੇ ਜਦੋਂ ਪੁਲਿਸ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕੀਤੀ ਗਈ ਤਾਂ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆਂ ਏਐਸਆਈ ਜਸਪਾਲ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਪੀੜਤ ਮਾਘ ਦੇ ਬਿਆਨਾਂ ਤੇ ਦਰਸ਼ਨ ਸਿੰਘ ਪਿੰਡ ਗਜਨੀ ਵਾਲਾ ਸਮੇਤ 6 ਲੋਕਾਂ ਅਤੇ 20-25 ਅਣਪਛਾਤੇ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਖਿਲਾਫ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਗਿਰਫਤਾਰ ਕਰਨ ਲਈ ਰੇਡ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਪੀੜਤ ਦੇ ਬਿਆਨਾਂ ਤੇ ਕਾਰਵਾਈ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦਿੱਤੀ ਹੈ।

  • पंजाबः हमलावारों ने युवक पर तलवारों और किरच से किया हमला

    मोहालीः एयरपोर्ट रोड पर स्थित चीमा बायलर लाइट पॉइंट के तेजधार हथियारों से युवक पर हमला करने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार 4 लोगों ने मिलकर युवक पर तलवारों और किरचों से हमला कर दिया। इस हमले में युवक के सिर, बाजू और टांगों पर गहरी चोटें आई है। इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसके सिर पर 30 टांके, बाई बाजू और दाएं पैर पर करीब 10 टांके लगाए हैं। घायल युवक की पहचान जगदीप सिंह निवासी गांव छज्जू माजरा के रूप में हुई है।

    पुलिस ने मामले में सुखदीप सिंह निवासी फिरोजपुर, सुखताज सिंह निवासी फिरोजपुर और हरजीत सिंह निवासी छज्जू माजरा के साथ एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में पीड़ित जगदीप सिंह ने बताया कि वह बाइक टैक्सी चलाता है। 19 नवंबर को वह चीमा बायलर लाइट पॉइंट के पास सवारी छोड़ने आया था। फिर यहीं पर चाय पीने के लिए रुक गया। आरोपी हरजीत सिंह उससे मिलने के लिए बार-बार फोन कर रहा था। जब उसने यहां पर उसे मिलने के लिए बुलाया तो तीन अन्य लोग के साथ वह वहां पर पहुंचा।

    इन दोनों के बीच में पुरानी रंजिश चल रही थी। इस पर इन चारों ने पीड़ित पर हमला कर दिया। पीड़ित ने यह भी बताया कि पिछले दिनों कुछ लोगों ने गांव के एक व्यक्ति पर हमला किया था। इसके बाद गांव वालों ने उस व्यक्ति को पकड़ लिया था। इसमें आरोपी हरजीत सिंह भी शामिल था। उस समय पुलिस ने लिखित में एक समझौता कर दिया था, लेकिन हरजीत सिंह उसी रंजिश को लेकर बदला लेने की कोशिश कर रहा है। उसने गांव के ही कुछ और लोगों को इसी तरह के हमले की धमकी दी है।

  • पंजाब: नाबालिग ने की गुरु ग्रंथ साहिब की बेदअबी, माहौल तनावपूर्ण, देखें CCTV

    बटाला: पंजाब में बेअदबी की घटनाएं रुक नहीं रही हैं। ताजा घटना बटाला के पास के गांव सदारंग से सामने आया है। जहां आज एक 12-13 साल के बच्चे ने गुरु ग्रंथ साहिब का अपमान किया, जिसके बाद इलाके में माहौल तनावपूर्ण हो गया। बेअदबी की यह घटना गुरुद्वारे के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे में भी रिकॉर्ड हो गई। सीसीटीवी में साफ देखा जा सकता है कि बच्चे ने पहले प्रसाद में थूका और बाद में गुरु ग्रंथ साहिब का अंग फाड़ दिया और गुरुद्वारा साहिब से भाग गया। इस घटना के बारे में गुरुद्वारे के ग्रंथी को तब पता चला जब उसने रुमाले के साथ छेड़छाड़ होते देखा। इसकी जानकारी ग्रंथी सिंह ने समिति सदस्यों व ग्रामीणों को दी। इस मौके पर सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

    किसी भी शख्स को गुरुघर के अंदर जा बाहर नहीं आने दिया जा रहा। गांव की पंचायत व लोग थाने पहुंचे हुए हैं। गुरुघर का हेड ग्रंथी भी थाने में बैठा हुआ है। पुलिस की ओर से अभी किसी भी तरह की पुष्टि नहीं की गई है। पुलिस का कहना है कि यह मामला अभी मुकम्मल नहीं हुआ है। पूरा मामला जांच का विषय है। सीसीटीवी जरिए पहचान की जा रही है। वहीं यह भी जानकारी मिली है कि घटना के बाद बच्चा मौके से भाग गया। जिक्रयोग्य है कि कुछ दिन पहले एक डेरे में ट्रंक में से गुटका साहिब के फटे हुए अंग मिले थे जिसके बाद लोगों ने शख्स की खूब मारपीट की थी। पंजाब में ऐसे मामले बहुत आए हैं लेकिन बच्चे को लेकर यह पहला मामला सामने आया है जो एक बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है।

  • बच्चों से भरी स्कूल बस हुई हादसाग्रस्त, मची चीख पुकार, देखें वीडियो

    पंचकूलाः मोरनी से बड़ी खबर सामने आई है। जहां बच्चों से भरी स्कूल बस हादसाग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि बस की ब्रेक फेल होने के कारण यह हादसा हुआ है। इस दौरान बच्चों में चीख पुकार मच गई। गनीमत यह रही कि इस हादसे में 2 बच्चों को मामूली चोटे लगी है। कहा जा रहा है कि स्कूल बस बच्चों को घूमाने के लिए लेकर जा रही थी, जोकि हादसाग्रस्त हो गई। मौके पर लोगों द्वारा स्कूल बस के बच्चों को लेकर मदद की जा रही है। मोरनी के टिकरटार पर घूमने जा रहे थे। गुरु नानक पब्लिक स्कूल की बस बताई जा रही है। वहीं इस घटना को लेकर स्कूल प्रबंधक का कहना है कि उन्हें घटना की सूचना मिल गई है और वह मौके पर जाकर मामले की जांच करने जा रहे है। 

  • पंजाबः मंहगाई की मार, प्याज के बाद टमाटर हुआ लाल

    चंडीगढ़ः पंजाब की जनता का एक बार फिर से रसोई का बजट बिगड़ गया है। दरअसल, प्याज की महंगाई पर लगाम लगने के बाद अब टमाटर के भाव लाल हो गए है। चंद दिनों में टमाटर के दामों में बढ़ोतरी देखने को मिली है। मिली जानकारी के मुताबिक टमाटर के दाम रिटेल में 80 रुपये प्रति किलो तक पहुंच चुके हैं। सब्जी मंडी में पहले से ही प्याज के दाम से लोगों के आंसू निकल रहे हैं, ऊपर से टमाटर के दाम में बढ़ोतरी के बाद लोगों की रसोई का बजट बिगड़ गया है। इन दोनों रिटेल में प्याज के दाम क्वालिटी के मुताबिक 50 से लेकर 60 रुपये प्रति किलो तक बेचे जा रहे हैं।

    थोक व्यापारियों की मानें तो आने वाले 15-20 दिन तक टमाटर के दाम ऐसे ही रहेंगे। अक्टूबर की शुरुआत से टमाटर के दाम में लगातार इजाफा होता रहा है, मध्य तक 200 रुपये प्रति किलो का आंकड़ा पार कर गए थे। इसके बाद हिमाचल व लोकल माल की आमद शुरू हुई तो दामों में अचानक गिरावट के बाद रिटेल में महज दस से 20 रुपये प्रति किलो तक भी टमाटर बेचे गए। हालांकि अब पंजाब व हिमाचल में टमाटर की फसल खत्म हो चुकी है। शहर में टमाटर की आपूर्ति नासिक से की जा रही है। जिसके चलते दामों में इजाफा हुआ है।

    हालांकि नासिक से आने वाले टमाटर की गुणवत्ता भी काफी अच्छी है। प्याज तथा टमाटर के दाम में लगातार हो रही बढ़ोतरी के बाद अब बाजार में रेडी टू यूज उत्पादों की मांग काफी बढ़ गई है। विभिन्न कंपनियों ने रेडी टू यूज उत्पादों को 100 ग्राम से लेकर एक किलो तक की पैकिंग में उतारा है। इसे लोग अपनी आवश्यकता अनुसार खरीद रहे हैं। उन्होंने कहा कि घर का राशन एक साथ लेने वाले परिवारों की सूची में अब चीनी, घी, आटा व तेल के साथ-साथ रेडी टू यूज उत्पादों का जिक्र भी प्रमुखता से किया जा रहा है। इसके लिए आर्डर दिया जा रहा है।