Blog

  • CBSE की 10वीं-12वीं की परीक्षा को लेकर बोर्ड ने नोटिफिकेशन किया जारी

    चंडीगढ़ः सीबीएसई से संबंधित स्कूलों में पढ़ने वाले कक्षा 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों की प्रैक्टिकल परीक्षाएं एक जनवरी से शुरू होंगी। हालांकि वार्षिक परीक्षाएं फरवरी माह में शुरू होंगी, जो अप्रैल तक चलेंगी। बोर्ड ने परीक्षा को लेकर तैयारी तेज कर दी है। बोर्ड की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक प्रैक्टिकल परीक्षाएं 15 फरवरी से पहले-पहले समाप्त हो जाएंगी। बोर्ड जल्द ही कक्षा 10वीं, 12वीं परीक्षा की डेटशीट भी जारी कर सकता है। विद्यार्थी इसे आधिकारिक वेबसाइट से चेक और डाउनलोड कर सकेंगे।

    बोर्ड की ओर से जारी हिदायतों में स्कूलों को प्रैक्टिकल परीक्षा की तैयारी करने को कहा गया है। स्कूल इसके लिए आवश्यक लेबोरेटरियां तैयार करेंगे। इसके अलावा परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों की सूची ऑनलाइन जांचनी होगी ताकि उनकी कैटेगरी सही की जा सके। इस बात को भी सुनिश्चित करना होगा कि पर्याप्त संख्या में प्रेक्टिकल आंसर बुक स्कूल में समय पर उपलब्ध हो जाएं। किसी भी तरह की सहायता के लिए स्कूल बोर्ड के रीजनल ऑफिस के साथ संपर्क कर सकते हैं।

    इससे पहले बोर्ड की ओर से विद्यार्थियों की सुविधा के लिए दोनों की कक्षाओं के सैंपल पेपर जारी किए गए थे। ये सैंपल पेपर आधिकारिक वेबसाइट पर कक्षा 10वीं, 12वीं सब्जेक्ट वाइज उपलब्ध हैं। सैंपल पेपर को प्रैक्टिस करने से स्टूडेंट को बोर्ड परीक्षा 2024 में पूछे जाने वाले सवालों के पैटर्न, पेपर फॉर्मेट, सवालों के प्रकार आदि की जानकारी मिल सकती है। साथ ही इसे तय समय पर करने से बोर्ड परीक्षा की प्रैक्टिस भी होगी। विद्यार्थी इन्हें बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

  • मंदिर के प्रमुख के बेटे के घर पर चली ताबड़तोड़ गोलियां

    सरीः कनाडा के सरे में प्रमुख हिंदू मंदिर प्रमुख के बेटे के घर पर अज्ञात बदमाशों ने 14 राउंड फायरिंग की है। आपको बता दें कि सरे को खालिस्तानी चरमंथियों का अड्डा माना जता है। इसी शहर के एक गुरुद्वारे के पास आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या कर दी गई थी। कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने भारत सरकार पर हत्या के आरोप लगाए थे। हालांकि, उनके द्वारा आज तक कोई सबूत पेश नहीं किया गया।

    यह घटना 27 दिसंबर 2023 को सुबह लगभग 8:03 बजे 80 एवेन्यू के 14900 ब्लॉक में हुई। सरे रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस (आरसीएमपी) के एक बयान के अनुसार, जिस आवास पर फायरिंग की गई वह सरे में लक्ष्मी नारायण मंदिर के अध्यक्ष सतीश कुमार के बड़े बेटे का है। इंडिया टुडे ने सतीश कुमार के हवाले बताया है कि उनके बेटे के घर पर हमला किया गया और कम से कम 14 राउंड फायरिंग की गई।

    गोलीबारी में कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन गोली लगने से घर को नुकसान हुआ। पुलिस कई घंटों तक घटनास्थल पर रही, सबूतों की जांच की, गवाहों से बात की और संभावित सीसीटीवी फुटेज के लिए आस-पड़ोस में छापेमारी की। सरे आरसीएमपी जनरल इन्वेस्टिगेशन यूनिट ने जांच अपने हाथ में ले ली है और अधिकारी हमले के पीछे के मकसद का पता लगाने के लिए काम कर रहे हैं।

    यह घटना कनाडा में हिंदू समुदाय के लोग खालिस्तानी समूहों की बढ़ती उपस्थिति के साथ-साथ मंदिरों को निशाना बनाने वाली बर्बरता और बढ़ते हमलों से जूझ रहे हैं। हाल की घटनाओं में सरे के लक्ष्मी नारायण मंदिर में भारत विरोधी पेंटिंग किए गए थे। ग्रेटर टोरंटो क्षेत्र में मंदिरों में तोड़फोड़ की घटना हुई थी। ये घटनाएं खालिस्तान समर्थक रैलियों और सिखों के लिए एक अलग राज्य के लिए जनमत संग्रह की मांग को लेकर ऑनलाइन बयानबाजी में वृद्धि के बाद हुई हैं।

  • कपूरथला की महारानी का हुआ नि’धन 

    जालंधर, ENS: कपूरथला रियासत के वंशिज टिक्का शत्रूजीत सिंह की माता एवं महाराजा कपूरथला बिग्रेडीयर सुखजीत सिंह की पत्नी महारानी कपूरथला गीता देवी का वीरवार देर रात निधन हो गया। महारानी गीता देवी का शुमार देश की चुनिदा बेहद सतकारित महिलाओं में होता था। इस महान आत्मा गीता देवी का अंतिम संस्कार 30 दिसंबर को दोपहर तीन बजे लोधी क्रीमेशन ग्राउड नई दिल्ली में किया जाएगा।

    महारानी गीता देवी के अकाल चलाणे बारे उनके पुत्र एवं कपूरथला रियासत के वंशिज टिक्का शत्रूजीत सिंह ने बताया कि महारानी साहिबा को गुरुवार देर शाम हार्ट की थोड़ी प्रोबलम महसूस हुई थी, वह उन्हें तुरंत अस्पताल ले गए लेकिन महारानी साहिबा घर में ही रहना चाहती थी। इसलिए उन्हें घर ले आया गया और रात सवा सात बजे उन्होंने अंतिम सांस ली और हमें सदीवी विछोडा दे गए।

    महारानी गीता देवी के निधन पर बीकानेर के प्रिससज राज्यश्री कुमारी, गुजरात रियासत के युवराज जसडन, गवालियार स्टेट, पटियाला रियासत के महाराजा कैप्टन अमरिंदर सिंह, बडौदा, जैपुर जोधपुर आदि रियासतों के युवराजों व राजाओं की तरफ से गहरा शोक व्यकत करते हुए कहा गया है कि महारानी गीता देवी स्दैव उनकी यादों में जिंदा रहेगी।

  • DRI ने पकड़ी 5 करोड़ की सिगरेट, जाने मामला

    मुंबई :  राजस्व खुफिया निदेशालय की चपलता ने तस्करी की जा रही सिगरेट की एक बड़ी खेप पकड़ी है। जानकारी के अनुसार DRI ने खुफिया जानकारी के आधार पर जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह पर लाखों सिगरेट पकड़ी हैं। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में इनकी कीमत 5 करोड़ रुपए से भी ज्यादा की है। DRI के एक अधिकारी ने बताया कि तस्करों ने इन्हें बड़ी ही चालाकी से छुपाया हुआ था। 

    उन्होंने बताया कि तस्करों ने सिगरेट के डिब्बों को इमली वाले गत्ते के बक्सों के भीतर बड़ी चालाकी से छुपाया था। सिगरेट के डिब्बों को इमली के बक्सों के अंदर रखा गया था और चतुराई से सभी तरफ से इमली से ढक दिया गया था ताकि कार्डबोर्ड के डिब्बों को खोलने पर भी सिगरेट के डिब्बों का पता न चल सके। तस्करी किए गए माल में 33,92,000 सिगरेट की छड़ें शामिल थीं, जिनकी बाजार कीमत लगभग 5.77 करोड़ रुपये थी।

  • घर से दंपति और नाबालिग बेटी का श’व बरामद होने से मचा हड़कंप

    रायपुरः छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस ने एक दंपति और उनकी 14 वर्षीय बेटी के शव घर पर फंदे से लटके हुए बरामद किये हैं। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस को आशंका है कि तीनों ने आत्महत्या की होगी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने लखनलाल सेन (48), उनकी पत्नी रानू सेन (42) और बेटी पायल के शव बरामद किये हैं। 

    उन्होंने बताया कि तीनों के शव टिकरापारा पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत बीएसयूपी कॉलोनी में उनके घर के एक कमरे में पंखे के सहारे लटके हुए पाये गये। अधिकारियों ने बताया कि पड़ोसियों ने उनके घर से आ रही दुर्गंध के बारे में पुलिस को सूचित किया तब पुलिस दल रवाना किया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने दरवाजा तोड़ा और शव बरामद किये। 

    पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को आशंका है कि तीनों ने दो-तीन दिन पहले फांसी लगा ली थी। पुलिस को मौके पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मामले की सही जानकारी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने और जांच के बाद ही मिल सकेगी। उन्होंने बताया कि लखनलाल सेन एक स्टील व्यापारी के यहां वाहन चालक के तौर पर काम करता था। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है। 

  • ਜਲੰਧਰ STF ਪੁਲਿਸ ਨੇ 300 ਗ੍ਰਾਮ ਹੈਰੋਇਨ ਸਮੇਤ 2 ਨੂੰ ਕੀਤਾ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ : ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਲਗਾਤਾਰ ਵੱਧ ਰਹੇ ਨਸ਼ੇ ਨੂੰ ਰੋਕਣ ਦੇ ਲਈ ਲਗਾਤਾਰ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਤੇ ਪੰਜਾਬ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਨਾਕੇਬੰਦੀਆਂ ਕਰਕੇ ਸਖਤੀ ਨਾਲ ਚੈਕਿੰਗ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਨਸ਼ਾ ਵੇਚਣ ਵਾਲਿਆਂ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਮੁਹਿੰਮ ਵਿੱਢੀ ਹੋਈ ਹੈ। ਇਸੇ ਦੇ ਚਲਦੇ ਐਸਟੀਐਫ ਜਲੰਧਰ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਉਸ ਸਮੇਂ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਦੇ ਵਿੱਚੋਂ ਸਫਲਤਾ ਮਿਲੀ ਜਦੋਂ ਪੁਲਿਸ ਨੇ 2 ਵਿਅਕਤਿਆਂ ਨੂੰ 300 ਗ੍ਰਾਮ ਹੈਰੋਇਨ ਤੇ ਬਲੈਰੋ ਕਾਰ ਸਮੇਤ ਗ੍ਰਫਤਾਰ ਕਰ ਦਿੱਤਾ।

    ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦੇ ਹੋਏ ਐਸਟੀਐਫ ਜਲੰਧਰ ਦੇ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਗੁਪਤ ਸੂਚਨਾ ਮਿਲੀ ਸੀ ਕਿ 2 ਵਿਅਕਤੀ ਹੈਰੋਇਨ ਦੀ ਖੇਪ ਲੈ ਕੇ ਜਾ ਰਹੇ ਹਨ। ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਵੇਰਕਾ ਚੌਂਕ ਦੇ ਨਜ਼ਦੀਕ ਨਾਕੇਬੰਦੀ ਕੀਤੀ ਗਈ ਅਤੇ ਉਹਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਇਹਨਾਂ ਦੋਨਾਂ ਵਿਅਕਤਿਆਂ ਨੂੰ ਬਲੈਰੋ ਕਾਰ ਸਮੇਤ ਰੋਕਿਆ ਅਤੇ ਜਦੋਂ ਤਲਾਸ਼ੀ ਲਿੱਤੀ ਤਾਂ ਇਹਨਾਂ ਦੇ ਕੋਲੋਂ 300 ਗ੍ਰਾਮ ਹੈਰੋਇਨ ਬਰਾਮਦ ਹੋਈ। ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਦੋਨਾਂ ਵਿਅਕਤਿਆਂ ਨੂੰ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕਰ ਲਿਆ।

    ਆਰੋਪਿਆਂ ਦੀ ਪਹਿਚਾਣ ਸੁਰਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਪਰਮਜੀਤ ਸਿੰਘ ਦੇ ਤੌਰ ਤੇ ਹੋਈ ਹੈ। ਜੋ ਕਿ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਦੇ ਰਹਿਣ ਵਾਲੇ ਹਨ ਐਸਟੀਐਫ ਜਲੰਧਰ ਪੁਲਿਸ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਕਿ ਹੁਣ ਦੋਨਾਂ ਵਿਅਕਤਿਆਂ ਦੀ ਬਰੀਕੀ ਨਾਲ ਪੁੱਛ ਗਿੱਛ ਹੋਵੇਗੀ। ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਵੀ ਬਰੀਕੀ ਨਾਲ ਪੁੱਛ ਗਿੱਛ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ। ਫਿਲਹਾਲ ਦੋਵਾਂ ਵਿਅਕਤਿਆਂ ਨੂੰ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕਰ ਲਿੱਤਾ ਤੇ ਇਹਨਾਂ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਬਣਦੀਆਂ ਧਾਰਾਵਾਂ ਤਹਿਤ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਕਰਕੇ ਕਾਰਵਾਈ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦਿੱਤੀ ਹੈ।

  • पंजाबी व्यक्ति की विदेश में मौ’त

    मालेरकोटलाः पंजाबी व्यक्ति की इटली में मौत की खबर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक इटली के अरोमा 43 वर्षिय मोहम्मद अमजद अकरम का आकस्मिक निधन हो गया। वह मालेरकोटला के सेवानिवृत्त तहसीलदार मोहम्मद सिराज अहमद के पुत्र है। मामले की जानकारी देते हुए मोहम्मद सिराज अहमद ने कहा कि मोहम्मद अमजद अकरम को इटली में पीआर मिली हुई थी। 2015 में वह अपने परिवार के साथ इटली से मलेरकोटला लौट आए थे।

    उन्होंने बताया कि चार महीने पहले वह अकेले ही वापस इटली चले गये थे, जहां अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद किडनी फेल होने से उनकी मौत हो गई। मोहम्मद अमजद अकरम को इटली सपुर्दे खाक किया गया। परिजनों ने बताया कि परिवार ने 3 दिनों तक मृतक के निवास स्थान निशात कॉलोनी के पास इस्लामिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल मालेरकोटला में शोक मनाया गया।

  • पंजाबः मंत्री अमन अरोड़ा की बढ़ी मुश्किलें! ख़त्म हो सकती है विधानसभा की सदस्यता, जानें मामला

    चंडीगढ़: शिरोमणि अकाली दल ने 21 दिसंबर 2023 को सुनाम अदालत द्वारा सुनाई गई दो साल की कैद की सजा के मद्देनजर आज कैशनिट मंत्री अमन अरोड़ा को तत्काल अयोग्य घोषित करने की मांग की है। ऐसे में मंत्री अमन अरोड़ा की मुश्किलें बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। दरअसल, अकाली दल विधायक दल द्वारा पंजाब विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवान को लिखे पत्र में अकाली नेता डॉ. सुखविंदर सुखी ने उन्हें बताया कि सुनाम की सब डिविजनल न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने 21 दिसंबर 2023 को उन्हें धारा 148, 323, 452 (धारा 149 के साथ पढ़ें) के तहत 2 साल के कठोर कैद की सजा सुनाई थी। उन्होंने कहा कि यह मामला राजेंद्र दीपा बनाम अमन अरोड़ा का है। उन्होंने कहा कि अमन अरोड़ा को दो मामलों में दोषी ठहराया गया और 2 साल की कैद की सजा सुनाई गई।

    उन्होंने कहा कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने 2013 में लिली थॉमस बनाम यूनियन ऑफ इंडिया (नल लोक परहार बनाम यूनियन ऑफ इंडिया) के मामले में आदेश दिया था कि यदि किसी एमएलए, एमपी या एमएलसी को 2 साल या उससे अधिक की सजा होती है, तो उसकी सदस्यता तुरन्त समाप्त कर दी जायेगी और उसे तुरन्त अयोग्य घोषित कर दिया जायेगा। शिअद नेता ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए कहा कि एनजीओ के सचिव एसएन शुक्ला के माध्यम से याचिका में आरोप लगाया गया था कि 2013 में यह स्पष्ट किया गया था कि यदि उल्लंघनकर्ता को दंडित किया गया, तो उसे तुरंत अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा।

    लेकिन क़ानून जारी करने में देरी के कारण नगर पालिका सचिवालय की अधिसूचना के बाद भी दोषी विधायक मौज करते रहते है। उन्होंने कहा कि इसके जरिये सभी उच्च न्यायालयों की रजिस्ट्री को निर्देश देने का अनुरोध किया गया है कि सजा सुनाये जाने के 24 घंटे के भीतर विधानमंडल सचिवालय अधिसूचना जारी करेगा ताकि विधायक को अयोग्य घोषित किया जाए। उन्होंने स्पीकर से अपील करते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के आलोक में अमन अरोड़ा को तुरंत विधायक पद से अयोग्य घोषित किया जाना चाहिए और इस मामले में आवश्यक अधिसूचना जारी की जानी चाहिए।

  • घने कोहरे ने बरपाया कहर, टकराए कई वाहन, 10 की मौ’त, 57 घायल

    नई दिल्ली : सर्दी बढ़ते ही कोहरे ने भी अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। तुर्की में घने कोहरे ने ऐसा कहर बरपाया है कि जिसके बारे में सुनकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। इस मौसम में तुर्की के अधिकांश इलाके सघन कोहरे के आगोश में हैं और वाहन चालकों को सड़क पर दृश्यता कम होने से भारी मुश्किलों से गुजरना पड़ रहा है। सड़क पर दृश्यता कम होने की वजह से एक के बाद एक करके धड़ाधड़ 7 वाहन आपस में टकरा गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि 10 लोगों की मौत हो गई। कई वाहनों के परखच्चे उड़ गए। दर्जनों लोग घायल हैं, जिनमें से कई की हालत गंभीर बनी है।  घटना उत्तर पश्चिमी तुर्की में बृहस्पितवार को हुई। यहां एक मोटर-वे पर सात वाहनों की एक के बाद एक हुई टक्कर में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और 57 अन्य घायल हो गए। मरने वालों का आंकड़ा अबी और बढ़ सकता है। 

    अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि यह दुर्घटना इस्तांबुल से लगभग 150 किलोमीटर दूर साकार्या प्रांत में उत्तरी मरमारा राजमार्ग पर घने कोहरे और कम दृश्यता के कारण हुई। उन्होंने बताया कि दुर्घटना की जांच शुरू कर दी गई है। साकार्या के गर्वनर यासर कराडेनिज ने कहा कि यह संभवत: तब हुआ जब कम दृश्यता के कारण एक वाहन ने एक ट्रक को टक्कर मार दी, जिसके बाद पीछे से आ रहे अन्य वाहन भी आपस में टकरा गए। दुर्घटना में कम से कम तीन इंटरसिटी बसें शामिल थीं।  अधिकारियों का मानना है कि कुछ यात्रियों की मौ’त उस वक्त हुई, जब वे दूसरे वाहन की चपेट में आ गए। गवर्नर ने कहा कि घायलों में से सात की हालत गंभीर है। पुलिस और आपातकालीन कर्मियों को घटनास्थल पर मलबा हटाते देखा गया। 

  • पंजाब : बेड के बॉक्स में मिला बच्ची का शव, दुष्कर्म के बाद हत्या का शक, देखें CCTV

    लुधियाना : पुलिस ने देर रात 4 वर्षीय एक बच्ची का शव घर में रखे बैड बॉक्स से बरामद हुआ। डाबा इलाके में रहने वाला युवक बच्ची को बहाने से कमरे ले गया था। दोपहर 2 बजे से बच्ची का कहीं कुछ सुराग नहीं लगा, तो उसकी तलाश शुरू हुई। शक है कि बच्ची से रेप करके उसकी हत्या की गई है। बच्ची का कत्ल गला घोंट कर किया गया है। फिलहाल पुलिस ने धारा 302 में केस दर्ज किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही पूरा मामला खुलेगा।

    जानकारी के अनुसार 15 दिन पहले सोनू नाम का युवक इलाके में अपने भाई अशोक के पास रहने आया था। सोनू का भाई मोहल्ले में अवैध रूप से सिलेंडर में गैस भरने का काम करता है। बच्ची के लापता होने की सूचना के बाद पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया तो बच्ची का शव देर रात अशोक के घर के बॉक्स बैड से बरामद हुआ।

    चीज दिलवाने के बहाने बच्ची को ले गया

    जानकारी अनुसार आरोपी सोनू बीते दिन बच्ची की उसकी नानी की चाय की दुकान से खेलने और चीज दिलवाने के बहाने अपने साथ ले गया। सीसीटीवी में भी वह बच्ची को ले जाता दिखाई दिया। बच्ची की उंगली पकड़ कर वह उसे कमरे में ले गया। दोपहर तक जब बच्ची न दिखी तो परिवार के सदस्यों ने शोर मचा कर उसकी तालाश शुरू की।

    फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल देर रात पहुंचाया। पोस्टमॉर्टम के बाद ही मौत के असल कारणों का खुलासा हो पाएगा।

    बातचीत करते हुए ADCP जसकिरनजीत तेजा ने कहा कि घटना स्थल से किसी तरह का कोई हथियार तो बरामद नहीं हुआ। बच्ची के शव की हालत से लग रहा है कि उसका गला घोंटा गया है। हत्यारोपी को पकड़ने के लिए टीमें लगा दी गई है। फिलहाल IPC धारा 302 के तहत अभी FIR दर्ज की गई है। पोस्टमॉर्टम के बाद रिपोर्ट मुताबिक धारा में बढ़ोतरी का जाएगी। पुलिस के समस्त पुलिस अधिकारी देर रात आरोपी की तालाश में जुटे है। सोने के भाई अशोक से पुलिस पूछताछ कर रही है।