Blog

  • जालंधरः 19 वर्षीय युवक के हत्या के मामले में यूपी से आरोपी गिरफ्तार

    जालंधर, ENS: लेदर कॉम्प्लेक्स के पास कुछ दिन पहले 19 वर्षीय अंकुर नामक युवक की हत्या की गई थी। इस मामले में जालंधर पुलिस ने फरार चल रहे आरोपी को यूपी से गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान साहिल पुत्र देव राज वर्मा निवासी 54 सर्जिकल कॉम्प्लेक्स के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि बीते दिनों लेदर कॉम्प्लेक्स के पास अंकुर हत्याकांड के मामले में पुलिस ने 5 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इस दौरान पुलिस ने 2 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था।

    पुलिस ने बताया कि उनकी टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि अन्य आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद यूपी भाग गए हैं। उन्होंने बताया कि सूचना मिलने के बाद ही पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एक विशेष टीम का गठन किया और पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर फरार आरोपियों को गांव इदनापुर थाना फखरपुर, जिला बहराइच उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि हत्या में इस्तेमाल किया गया एक बाइक उनकी टीम ने पहले ही बरामद कर लिया था, जबकि दूसरा बाइक भी उनकी टीम ने बरामद कर लिया है। पुलिस ने बताया कि घटना में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी और तेजधार हथियार भी बरामद कर लिए हैं। 

  • जालंधरः स्टेशन पर पटरी से ट्रेन उतरने से मचा हड़कंप

    जालंधर, ENS: रेलवे स्टेशन को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहां बड़ा हादसा होते-होते टल गया। मिली जानकारी के अनुसार रेलवे स्टेशन पर अचानक ट्रेन पटरी से उतर गई। इस दौरान कर्मियों में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि पटरियों में दरार आने की वजह से ट्रेन पटरी से उतरी है।

    हालांकि इस हादसे में कोई नुकसान नहीं हुआ है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही रेलवे विभाग के कर्मी मौके पर पहुंचे और मुरम्मत कार्य शुरू कर दिया। वहीं दूसरी ओर इस घटना के दौरान अमृतसर रूट बुरी तरह से प्रभावित हुआ है, जिसकी वजह से कई ट्रेनों के आने-जाने में देरी हुई है। वहीं पटरी में दरार की वजह से यात्रियों को भी खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

  • फगवाड़ाः 2 नाइजीरियन को पुलिस ने किया काबू 

    कपूरथलाः फगवाड़ा में बिना वीजा घूम रहे दो नाइजीरियन को थाना सतनामपुरा की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। चौकी महेड़ू की पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान दोनों से पूछताछ की तो वह कोई स्पष्ट जवाब व दस्तावेज पेश नहीं कर सके। थाना सतनामपुरा की पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। थाना सतनामपुरा के एसएचओ एसआई बलजिंदर सिंह ने बताया कि चौकी महेड़ू के प्रभारी एसआई रणजीत सिंह, एएसआई बलविंदर सिंह, एएसआई चरणजीत सिंह व कांस्टेबल तरनजोत सिंह के साथ लॉ गेट के पास विशेष नाकाबंदी की थी। इस दौरान दो विदेशी नागरिक महेड़ू वाली साइड से पैदल आते दिखाई पड़े। उन्हें रोका गया। दोनों ने अपने नाम सेलिहू इलियासू युसूफ और जेमिइ रिपोको एबुचे बताया। दोनों नाइजीरिया के रहने वाले हैं।

    मगर मौजूदा समय में कपूर कौशल पीजी ग्रीन वैली महेड़ू में रहते हैं। एसएचओ के अनुसार दोनों को पंजाबी भाषा का ज्ञान न होने पर पुलिस ने रोहित निवासी मोहल्ला बाबा गद्दिया फगवाड़ा हाल निवासी केयर टेकर विक्टोरिया पीजी महेड़ू को बुलाकर बतौर ट्रांसलेटर सेवाएं लीं और उनके माध्यम से दोनों को दस्तावेज पेश करने को कहा।युसूफ ने अपना पासपोर्ट पेश किया जोकि 2026 तक वैध था लेकिन वह अपना भारतीय वीजा और संबंधित दस्तावेज पेश करने में नाकाम रहा।

    जेमिइ का पासपोर्ट 16 अगस्त 2024 तक वैध है जबकि उसका वीजा 22 मार्च 2022 को खत्म हो चुका था। जब उससे पूछा गया कि उसने वीजा खत्म होने पर नया वीजा अप्लाई किया है तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। एसएचओ के अनुसार इस पर दोनों को गिरफ्तार करके फगवाड़ा में वीजा खत्म होने के बाद गैर-कानूनी ढंग से भारत में रहकर 14 फॉरेन एक्ट-1946 का उल्लंघन किया है। एसआई बलजिंदर सिंह ने बताया कि दोनों अब विद्यार्थी नहीं हैं। पढ़ाई मुकम्मल कर चुके हैं फिर भी लुक-छिपकर अपने दोस्तों के साथ रह रहे थे। दोनों को अदालत में पेश किया गया।

  • पंजाबः 3 DIG सहित 91 IPS और PPS अफसरों के हुए तबादलें, देखें लिस्ट

    चंडीगढ़ः पंजाब में अधिकारियों के तबादलों का दौर लगातार जारी है। वहीं गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले 91 पुलिस अधिकारियों के तबादलें हुए है। आज जारी आदेशों के तहत 1 DGP, 3 DIG सहित 91 IPS और PPS अफसरों के तबादले हुए है। इसके साथ ही पंजाब को पहला सड़क सुरक्षा फोर्स (SSF) SSP मिल गया है। इसका चार्ज गगन अजीत सिंह को दिया गया है। IPS आरएन धोके को स्पेशल डीजीपी इंटरनल सिक्योरिटी का फुल चार्ज दे दिया गया है, जबकि पहले उनके पास ED माइनिंग का चार्ज भी था।

    इसके साथ ही IPS मनदीप सिंह सिद्धू से DIG एडमिनिस्ट्रेशन का चार्ज लेकर IRB का चार्ज दिया गया है। जे. एलेंचेजियन अब DIG काउंटर इंटेलिजेंस का काम देखेंगे। अलका मीना को AIG हेडक्वार्टर इंटेलिजेंस से DIG पर्सनल का काम दिया गया है। वहीं, आलम विजय सिंह को डीसीपी लॉ एंड ऑर्डर अमृतसर नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही सौम्या मिश्रा को जॉइंट सीपी लुधियाना से एसएसपी फिरोजपुर लगाया गया है।

    देखें लिस्ट

  • पंजाबः कानून की उड़ी धज्जियां, होटल के बाहर हमलावारों ने चलाई गोलियां, CCTV आई सामने 

    अमृतसरः पंजाब में गणतंत्र दिवस को लेकर एक और तैयारियां मुकम्मल की जा चुकी है। ऐसे में पंजाब भर में पुलिस फोर्स तैनात की गई है। लेकिन वहीं दूसरी ओर अमृतसर में लेक मंडी इलाके स्थित होटल के बाहर हमलावारों द्वारा कानून की सरेआम धज्जियां उड़ाई जा रही है। वहीं इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। ऐसे में देखा जा सकता है कि हमलावारों के मन में कानून का कोई खौफ नहीं है। घटना देर रात की है। जहां होटल के बाहर हमलावारों द्वारा गुंडागर्दी की गई।

    इस दौरान होटल मालिक का आरोप है कि हमलावारों द्वारा गोलियां भी चलाई गई है। इस संबंध में होटल में काम करने वाले कर्मियों ने बताया कि 20 से 25 नौजवान होटल के बाहर आए और उन्होंने गाली गालौच करना शुरू कर दिया। उन्होंने बताया कि हमलावारों द्वारा गुंडागर्दी करते हुए गोलियां भी चलाई गई। जिसके बाद उन्होंने घटना की सूचना मालिक को दी। घटना की सूचना मिलते ही होटल मालिक ने पुलिस को मामले को लेकर अवगत करवाया और वह पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान होटल मालिक ने पुलिस प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है।

    वहीं इस मामले में बी डिवीजन थाने के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि लेक मंडी इलाके के होटल में कुछ युवकों द्वारा गुंडागर्दी करने का मामला सामने आया है। उन्होंने कहाकि मामले की गहनता से जांच कर रही है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि किसी भी तरह की गोली चलने की सूचना पुलिस को नहीं दी गई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि कार पार्किंग को लेकर विवाद हुआ था। फिलहाल सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि होटल मालिक के बयान दर्ज कर लिए गए है। 

  • पंजाब प्रभारी देवेंद्र यादव की मौजूदगी आपस में भिड़े कांग्रेस नेता, देखें वीडियो

    नवांशहरः बलाचौर में कांग्रेस पार्टी की ओर से 2024 मिशन लोकसभा चुनाव के तहत श्री आनंदपुर साहिब सीट के लिए पार्टी के वर्करों और नेताओं की एक विशेष मीटिंग रखी गई थी। इस मीटिंग में पार्टी वर्कर आपस में उलझ गए। जिससे एक बार फिर से पार्टी के नेताओं में चल रहा अंतर कलह देखने को मिला है। इस घटना की वीडियो भी सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता है कि पार्टी के नेता तथा वर्कर आपस में बहस करते हुए दिखाई दे रहे है।

    कांग्रेस पार्टी के पंजाब प्रभारी देवेंद्र यादव और मनीष तिवाड़ी ने पार्टी वर्करों तथा नेताओं को चुप करवाया। दूसरी ओर बताया जा रहा है कि बलाचौर से कांग्रेस पार्टी के यूथ अध्यक्ष वरिंदर ढिल्लो के समर्थक तथा श्री आनंदपुर साहिब के पार्टी वर्करों की आपस में धक्का मुक्की भी हुई है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए श्री आंनदपुर साहिब के कांग्रेस नेता ने कहा कि कुछ अन्य वर्कर भी उनके हल्के से आए हुए थे। जिन्होंने आरोप लगाया है कि यह वो वर्कर है जिन्होंने कभी कांग्रेस को वोट नहीं दी थी। जिसका उनकी ओर से विरोध किया गया है।

    इस दौरान उन्होंने मनीष तिवारी को भी आगामी चुनाव में टिकट दिए जाने का विरोध किया है। उनका आरोप है कि जब भी उनके साथ किसी काम को लेकर बात की गई तो वह अपने लुधियाना के पीए से बात करने के लिए कह देते है। लोगों ने उन्हें देकर नेता चुना है, ऐसे में वह लुधियाना में उनके पीए से क्यों बात करेंगे। वहीं बरिंदर ढिल्लों का कहना है कि कई बार बाते ठंडी रखने को लेकर जोश रखना होता है। उन्होंने कहा कि आपस में दो ग्रुपों को लेकर विवाद था।  मामले को सुलझा लिया गया है।

  • जालंधरः लूटपाट के मामलों में 5 गिरफ्तार

    जालंधर, ENS: देहात में लूटपाट और चोरी की वारदातों के खिलाफ एसएसपी मुखविंदर भुल्लर के आदेशों पर सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। इसी के तहत आज पुलिस ने 2 अलग-अलग मामलों में 5 आरोपियों को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से बाइक बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान तरनवीर सिंह निवासी अठोला, गोविंदा निवासी अठोला, नवजीवन निवासी थाना सदर कपूरथला और जसप्रीत निवासी टॉवर एन्क्लेव के रूप में हुई है।

    मामले की जानकारी देते हुए थाना लांबड़ा प्रमुख इंस्पेक्टर जतिंदर कुमार ने बताया कि उनकी टीम के एएसआई सुभाष कुमार पुलिस पार्टी सहित गश्त के दौरान गांव सतीपुर से गांव गिल्ला की ओर जा रहे थे। जहां गुलाम महाद्दीन बराड़ निवासी गांव कच्चामा थाना करालपुरा ने शिकायत दी थी कि वह कपड़े बेचने का काम करता है। इस दौरान उसे 3 बाइक सवार युवकों ने रोक लिया और उसके कब्जे से उन्होंने 2600 रुपए छीन लिए। उन्होंने कहा कि लुटेेरो के भागने के दौरान उनकी वहां पर व्यक्ति के साथ टक्कर हो गई। इस घटना के दौरान वह सड़क पर गिर गए। जिसके बाद पीड़ित द्वारा शोर मचाए जाने पर लोगों ने लुटेरों को काबू कर लिया।

    पुलिस ने मौके से आरोपियो को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से 2 तेजधार हथियार, 2 बाइक, 5 फोन बरामद किए है। इसी तरह थाना लांबड़ा के एएसएआई नरिंदर कुमार को सूचना मिली थी कि जसप्रीत चोरी की बाइक को बेचने के लिए नकोदर रोड़ की ओर जा रहा है। जहां उन्होने गुप्त सूचना के आधार पर नाकेबंदी के दौरान आरोपी को रोककर तालाशी लेनी की कोशिश की। इस दौरान वह पुलिस को देखकर वापिस भागने लगा और बाइक का बैलेंस बिगड़ने के कारण वह सड़क पर गिर गया। जिसके बाद पुलिस जांच की तो पता चला कि वह चोरी की बाइक थी। इस दौरान सख्ती से पूछताछ के दौरान एक अन्य बाइक बरामद हुई है। वहीं पुलिस ने आरोपी के साथ नाबालिग को काबू किया है। पुलिस ने बताया कि नाबालिग को उन्होंने सुधार घर में भेज दिया है।

  • जालंधरः 2 दिन बंद रहेंगी यह मार्केट, जाने मामला

    जालंधर, ENS: गणतंत्र दिवस को लेकर फगवाड़ा मार्किट ऐसोसिएशन का बड़ा बयान सामने आया है। दरअसल, मार्किट ऐसोसिएशन के प्रधान बलजीत सिंह आहलुवालिया का कहना है कि गणतंत्र दिवस के मद्देनजर इलेक्ट्रानिक एसोसिएशन फगवाड़ा के अधीन आने वाले 11 बाजारों 26 और 28 जनवरी को बंद रखा जा रहा है। उनका कहना है कि हर बार  गणतंत्र दिवस पर बाजार बंद रखे जाते है। वहीं जनवरी में इस बार महीने का आखिरी रविवार भी साथ ही आ गया है।

    ऐसे में 26 और 28 जनवरी को बाजार बंद रखने का ऐलान किया गया गया। इस दौरान जिसमें प्रताप बाग मार्किट, मिलाप चौक मार्किट, भगत सिंह चौक मार्किट, शेरे पंजाब मार्किट, हांगकांड प्लाजा मार्किट, आहुजा मार्किट, कृष्णा मार्किट, सिद्धू मार्किट, चगाक बाग मार्किट, गुरु नानक मार्किट और रेलवे रोड मार्किट बंद रहेगी।

  • फगवाड़ाः टेंपो ट्रैवलर और मोटरसाइकिल की टक्कर, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः फगवाड़ा के आबादी क्षेत्र में सड़क हादसे में दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिनको फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जानकारी के मुताबिक घायल संदीप कुमार, राज कुमार जो कि हलवाई का काम करते हैं। जब वह मेहटा गांव से गोविंदपुर के लिए जा रहे थे कि रास्ते में  उनके मोटरसाइकिल की टेंपो ट्रेवल के साथ टक्कर हो गई।

    जिनको घायल अवस्था में फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर उनकी नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

  • जालंधरः गणतंत्र दिवस को लेकर 20 पुलिस अधिकारियों सहित 1200 मुलाजिम तैनात, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: 26 जनवरी को मनाए जाने वाले गणतंत्र दिवस को लेकर पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा के द्वारा शहर में चौकसी बढ़ा दी गई है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने बताया गणतंत्र दिवस को लेकर शहर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात कर दी गई है। इस दौरान हर चौंक पर नाकेबंदी कर वाहनों की चैकिंग की जा रही है।

    पुलिस कमिश्नर ने बताया कि गणतंत्र दिवस को लेकर 20 गजेटेड ऑफिसर सहित 1200 पुलिस मुलाजिमों की डयूटी लगाई गई है। पंजाब पुलिस के हैडक्वॉटर से भी एक सीनियर अफसर चैकिंग के लिए आए हुए है। उन्होंने कहा कि शहर के चारों ओर पुलिस तैनात है। 26 जनवरी को वित्त मंत्री हरपाल चीमा तिरंगा फहराने के लिए आ रहे है। ऐसे में सुरक्षा के पुख्ता प्रंबंध किए जा चुके है।