Blog

  • जालंधरः गणतंत्र दिवस को लेकर 20 पुलिस अधिकारियों सहित 1200 मुलाजिम तैनात, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: 26 जनवरी को मनाए जाने वाले गणतंत्र दिवस को लेकर पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा के द्वारा शहर में चौकसी बढ़ा दी गई है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने बताया गणतंत्र दिवस को लेकर शहर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात कर दी गई है। इस दौरान हर चौंक पर नाकेबंदी कर वाहनों की चैकिंग की जा रही है।

    पुलिस कमिश्नर ने बताया कि गणतंत्र दिवस को लेकर 20 गजेटेड ऑफिसर सहित 1200 पुलिस मुलाजिमों की डयूटी लगाई गई है। पंजाब पुलिस के हैडक्वॉटर से भी एक सीनियर अफसर चैकिंग के लिए आए हुए है। उन्होंने कहा कि शहर के चारों ओर पुलिस तैनात है। 26 जनवरी को वित्त मंत्री हरपाल चीमा तिरंगा फहराने के लिए आ रहे है। ऐसे में सुरक्षा के पुख्ता प्रंबंध किए जा चुके है।

  • पंजाबः महिला के टोपस छीनकर भाग रहे लुटेरे काबू, जमकर हुई छित्तर परेड, देखे वीडियो

    गुरदासपुरः बटाला के कपूरी गेट के पास लुटेरों ने राज रानी नाम की महिला को लुटेरों ने निशाना बनाया। मामले की जानकारी देते हुए राज रानी बताया कि वह सामान लेकर घर जा रही थी। इस दौरान रास्ते में मोटरसाइकिल पर दो लुटेरे आए और जबरन उसके कानों से सोने के टोपस उतार लिए। लूट की वारदात को अंजाम देने के दौरान जैसे ही लुटेरे भागने लगे महिला ने शोर मचा दिया। जिसके बाद महिला का शोर सुनकर सामने से एक्टिवा पर आ रहे 2 युवकों ने लुटेरों को काबू कर लिया।

    इस दौरान एक लुटेरा मौके से फरार हो गया, जबकि दूसरे लुटेरे की लोगों ने जमकर छित्तर परेड की। यह घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें देखा जा सकता है कि पैदल जा रही महिला को बाइक सवार लुटेरों ने निशाना बनाते हुए उसके कान से टोपस छीन लिए थे। लोगों ने लुटेरे की छित्तर परेड कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। 

  • पंजाबः दुर्ग्याणा मंदिर को बम से उड़ाने की मिली धमकी से मचा हड़कंप, भारी पुलिस तैनात, देखे वीडियो 

    अमृतसरः जिले में प्रसिद्ध दुर्ग्याणा मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। यह धमकी मंदिर के लैंडलाइन फोन पर आई है। वहीं धमकी भरे फोन के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया और तुरंत मंदिर के बाहर भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई। वहीं दूसरी ओर पुलिस द्वारा मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी गई है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक धमकी भरा यह फोन दुर्ग्याणा मंदिर के ऑफिस के लैंडलाइन पर रिसीव हुआ था। वीरवार सुबह 10 बज के करीब फोन आया। फोन करने वाले ने कहा कि इसे बंद करके चाबियों को गोल्डन टेंपल श्री अकाल तख्त साहिब पर दे आओ, नहीं तो ठोक दिए जाओगे और इसे बम से उड़ा दिया जाएगा।

    पुलिस कॉल डिटेल्स को खंगालने में जुट गई है। फिलहाल दुर्ग्याणा कमेटी के सदस्य अयोध्या गए हुए थे और आज उनके वापस लौटने का अनुमान है। दुर्ग्याणा मंदिर कार्यालय से इस फोन की सूचना पास की चौकी में दी गई। जिसके बाद अब पुलिस की टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 2 दिन पहले ही सिख फॉर जस्टिस (SFJ) के आतंकी गुरपतवंत पन्नू ने दुर्ग्याणा मंदिर को नुकसान पहुंचाने को लेकर धमकी दी थी। खालिस्तानी आतंकी ने वीडियो जारी कर कहा था कि दुर्ग्याणा मंदिर को बंद कर इसकी चाबियां गोल्डन टेंपल में सौंप दो। जिसके बाद अमृतसर पुलिस ने पन्नू के खिलाफ थाना डी-डिवीजन में केस भी दर्ज किया था। वहीं पन्नू की धमकी के बाद दुर्ग्याणा मंदिर के बाहर सिक्योरिटी भी बढ़ा दी गई थी। हालांकि अब इस धमकी के बाद पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।

  • जालंधरः नगर निगम की टीम का अवैध निर्माण के खिलाफ चला पीला पंजा, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच की टीम ने अवैध निर्माण को लेकर मीठापुर रोड पर स्थित वही सरकारी स्कूल के सामने बने अवैध निर्माणों पर पीला पंजा चलाकर ध्वस्त कर दिया है। मामले की जानकारी देते हुए निगम अधिकारी ने बताया कि उन्होंने इस मामले को लेकर पहले भी नोटिस दिया था, लेकिन उसके बावजूद आज उनकी टीम ने निगम कमिश्नर आदित्य उप्पल, एडिशनल निगम कमिश्नर शिखा भगत के आदेशों पर यह कार्रवाई की है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों से अवैध निर्माण को लेकर काफी शिकायते उनके पास आ रही है। जिसके चलते यह कारर्वाई की गई है।

    इसी तरह एटीपी सुखदेव सिंह की देखरेख में खुरला किंगरा में स्थित किंग कॉलोनी में बन रहे लेबर क्वार्टर को भी ध्वस्त किया गया है। एटीपी सुखदेव ने बताया कि जिन अवैध क्वार्टर के खिलाफ कार्रवाई की गई है वह एक डीलर द्वारा बनाए जा रहे थे। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में भी अवैध निर्माण के खिलाफ इसी तरह कार्रवाई जारी रहेगी। एटीपी सुखदेव सिंह ने बताया कि इससे पहले वर्मा ज्वैलर्स की ओर से जो सील तोड़ी गई थी उस दुकान को आज दोबारा उक्त दुकान के साथ-साथ 4 दुकानों को सील कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर उच्च अधिकारियों को बता दिया गया है। इस दौरान सील की गई दुकानों के खिलाफ भी जल्द ही बनती कार्रवाई की जाएगी।

  • पंजाबः पूर्व मंत्री की बढ़ी मुश्किलें, FIR दर्ज 

    लुधियानाः पंजाब के लुधियाना सदर थाने में शिअद के पूर्व तकनीकी शिक्षा मंत्री जगदीश सिंह गरचा पर एफआईआर दर्ज हुई है। बता दें कि पूर्व मंत्री के खिलाफ ग्लाडा का 14.33 करोड़ रुपए का बकाया न चुकाने पर विभाग ने उनके खिलाफ थाने में शिकायत दी गई थी। जिसके आधार पर पुलिस ने पंजाब अपार्टमेंट और संपत्ति अधिनियम की धारा 36(1) के तहत मामला दर्ज किया है। पंजाब अपार्टमेंट एंड प्रॉपर्टी रेगुलेशन एक्ट के तहत कॉलोनी विकसित करने के लिए गरचा फर्म को लाइसेंस जारी किया गया था, जो दिसंबर 2013 तक वैध था। लेकिन, फर्म का लाइसेंस अभी तक रिन्यू नहीं कराया गया था और प्रोजेक्ट भी अधूरा छोड़ दिया गया।

    जिसके चलते लुधियाना पुलिस ने ग्रेटर लुधियाना एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी के साथ कथित धोखाधड़ी के आरोप में 88 वर्षीय जसवंत सिंह गरचा के खिलाफ ये कार्रवाई की है। पुलिस को दी गई शिकायत में GLADA के अतिरिक्त मुख्य प्रशासक ने कहा कि गरचा ने अपनी फर्म M/S GS टाउनशिप के माध्यम से 2010 में ललतों कलां गांव में 70 एकड़ प्रमुख भूमि पर एक कॉलोनी बनाने का लाइसेंस प्राप्त किया था। हालांकि, उन्होंने न तो लाइसेंस रिन्यू करवाया और न ही प्रोजेक्ट पूरा किया। शिकायत में कहा गया है कि जगदीश गरचा ने कथित तौर पर EDC लाइसेंस शुल्क और दंडात्मक ब्याज सहित 14.33 करोड़ रुपए की लंबित बकाया राशि का भुगतान भी नहीं किया।

    गरचा दो बार विधायक रह चुके हैं। शिकायत में कहा गया कि गरचा को कॉलोनी बनाने का लाइसेंस पंजाब अपार्टमेंट और संपत्ति अधिनियम के तहत जारी किया गया था, जो दिसंबर 2013 तक वैध था।जगदीश सिंह गरचा के बेटे हरजिंदर सिंह गरचा ने कहा कि कॉलोनी विकसित करने के लिए उनका दिल्ली की फर्म अर्थ इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ संयुक्त समझौता हुआ था। इस बीच, आर्थिक अपराध शाखा ने कुछ अन्य मामलों में अर्थ इंफ्रास्ट्रक्चर के खिलाफ कार्रवाई शुरू की थी। कॉलोनी बनाने का मामला अदालत में विचाराधीन है। उन्होंने कहा कि 19 जनवरी को GLADA ने पुलिस को उनके खिलाफ दायर शिकायत पर कार्रवाई रोकने के लिए फिर से लिखा था। हालांकि, पुलिस ने पत्र को नजर-अंदाज कर दिया और फिर भी उसके पिता के खिलाफ FIR दर्ज की।

  • जालंधरः मेन चौंक पर हुए भीषण हादसे में 2 की मौ+त

    जालंधर, ENS: अंबेडकर चौंक के पास दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। जहां देर रात एक्टिवा सवार युवकों की अंबेडरकर चौंक पर ट्रैक्टर ट्राली के साथ भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में दोनों युवक सड़क पर काफी देर तक भीषण ठंड में गिरे रहे। जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। मृतकों की पहचान आशीष पुत्र स्वर्ण निवासी पुरानी कोटली गांव बंबिया, तरनप्रीत सिंह पुत्र बलदेव सिंह निवासी न्यू आदर्श नगर के रूप में हुई है। प्राथमिक जांच में पता चला कि एक्टिवा पर सवार होकर युवक कहीं जा रहे थे। इस दौरान उनकी टक्कर ट्रैक्टर ट्राली के साथ हो गई।

    मामले की जानाकारी देते हुए थाना 4 के प्रभारी ने बताया कि उन्हें देर रात घटना की सूचना मिली थी। जिसके बाद घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया जहां दोनों की ईलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को दे दी है। वहीं पुलिस ने इस मामले को लेकर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ 304, 279, 427 आईपीसी धारा के तहत कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है। 

  • जालंधरः एक्शन में नगर निगम की टीम, 4 दुकानें की सील

    जालंधर, ENS: नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच की टीम द्वारा लगातार अवैध निर्माण के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। वहीं आज निगम कमिश्नर आदित्य उप्पल के आदेशों पर एक बार फिर से एटीपी सुखदेव वशिष्ठ ने टीम के साथ मिलकर खुरला किंगरा में दुकानों पर कार्रवाई की। आज सुबह एटीपी सुखदेव वशिष्ठ ने खुरला किंगरा में 4 दुकानों को सील किया है। मामले की जानकारी देते हुए एटीपी सुखदेव ने बताया कि उक्त दुकानों पर पहले भी कार्रवाई की गई थी।

    हालांकि उस दौरान कार्रवाई के बाद दुकान मालिक ने एफिडेविट देकर दुकाने खोल ली थी। उन्होंने कहा कि जबकि उन्हें एफिडेविट देने के बाद उसे रेजिडेंशियल में नहीं बदल गया था। जिसके तहत यह कार्रवाई की गई है। बता दें कि जब से एटीपी सुखदेव ने चार्ज संभाला है, लगातार उनके द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। पिछले कुछ दिनों में उन्होंने कई अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की है। 

  • भीषण हादसाः नहर में कार गिरने से 4 दोस्तों की मौ+त, देखें वीडियो

    बिजनौरः उत्तर प्रदेश के बिजनौर में दर्दनाक हादसे का मामला सामने आया है। जहां देर रात तेज रफ्तार कार रेलिंग तोड़ते हुए 30 फीट नीचे नदी में गिर गई। हादसे के वक्त कार में दो भाई समेत 5 दोस्त सवार थे। इनमें 4 की मौत हो गई। जबकि एक कार के पीछे का शीशा तोड़कर बाहर आ पाया। करीब 2 घंटे तक कार पानी में पड़ी रही। कार ग्राम प्रधान की थी, 15 दिन पहले ही उसने खरीदी थी। प्रधान के एक बेटे की मौत हो गई। जबकि दूसरा बेटा कार से बाहर निकल आया। हालांकि, उसकी हालत अभी ठीक नहीं है। उसने बताया कि नदी से बाहर आकर मैं चिल्लाया। वहां से गुजर रहे एक ट्रैक्टर चालक ने आवाज सुनी। फिर पुलिस और ग्रामीणों को सूचना दी।

    बताया जा रहा है कि शेरकोट थाना क्षेत्र के नूरपुर छीबरी गांव के प्रधान रऊफ अहमद ने नई कार खरीदी थी। उनके दो बेटे सिकंदर (20) और महरुफ (28) मंगलवार शाम तीन दोस्तों के साथ (38), अब्दुल रशीद ,राशिद (23) और फैसल (22) के साथ अफजलगढ़ में मेला देखने गए थे। रात को वापस लौट रहे थे, तभी तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर रामगंगा नदी पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नदी में जा गिरी। कार सवार पांचों लोग अंदर फंस गए। इनमें से सिकंदर किसी तरह कार का शीशा तोड़कर बाहर आया। हालांकि, वह अपने भाई महरुफ और दोस्तों को नहीं बचा पाया। महरुफ विकलांग था। चारों की मौत हो गई।

    मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन और रस्सी की मदद से कार को बाहर निकालने की कोशिश की। पुलिस ने पहले जेसीबी बुलाकर रेस्क्यू का प्रयास किया। लेकिन कार बाहर नहीं निकल पाई। इसके बाद हाइड्रा मंगाया गया। अंधेरा होने के कारण कोई भी नीचे उतरने को तैयार नहीं था। बमुश्किल गांव का एक व्यक्ति हाइड्रा के तारों से लटककर नीचे पहुंचा और कार को कसा। इसके करीब दो घंटे बाद कार को बाहर निकाला गया। कार के अंदर सभी चार दोस्तों के शव मिले। चारों एक ही गांव के रहने वाले थे। बताया जा रहा है कि कार की तेज स्पीड के कारण हादसा हुआ है। हादसा शाम करीब 9 बजे के आसपास हुआ।

  • पंजाबः गणंतत्र दिवस पर तिरंगा फहराने से पहले कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा को लेकर आया कोर्ट का फैसला

    संगरूरः पंजाब के मंत्री अमन अरोड़ा के खिलाफ दाखिल जनहित याचिका का हाईकोर्ट ने निपटारा कर दिया है। वहीं आज संगरूर की सेशन कोर्ट अमन अरोड़ा की सजा पर रोक को लेकर सुनवाई हुई। जहां कैबिनेट मंत्री को गणतंत्र दिवस के एक दिन पहले कोर्ट ने राहत दे दी है। मिली जानकारी के मुताबिक अदालत ने उन्हें 15 साल पुराने पारिवारिक मामले में हुई दो साल की सजा पर रोक लगा दी है। ऐसे में साफ हो गया है कि अब वह 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर अमृतसर में तिरंगा फहरा पाएंगे।

    वहीं, दूसरी तरफ इस मामले में अब पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में आज सुनवाई होगी। जहां पर उच्च अदालत में सरकार द्वारा संगरूर अदालत के फैसले की सौंपी जाएगी। बता देंकि इससे पहले याचिका दाखिल करते हुए संगरूर निवासी अनिल कुमार तायल ने हाईकोर्ट को बताया कि सुप्रीम कोर्ट 2013 में अपने आदेश में यह स्पष्ट कर चुका है कि यदि कोई अदालत द्वारा किसी जन प्रतिनिधि को दो वर्ष या अधिक के लिए सजा सुनाती है तो जनप्रतिनिधि एक्ट के अनुसार वह अयोग्य माना जाएगा। जिसके चलते संगरूर की अदालत ने मंत्री अमन अरोड़ा को आईपीसी की विभिन्न धाराओं में दोषी मानते हुए 21 दिसंबर, 2023 को दो वर्ष की सजा सुनाई थी।

    याची ने कहा था कि सजा सुनाते ही उन्हें अयोग्य करार दिया जाना चाहिए था, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। याची ने 26 दिसंबर को इस संबंध में मांगपत्र भी दिया था, लेकिन कोई लाभ नहीं हुआ। 5 जनवरी को राज्यपाल ने मुख्यमंत्री व विधानसभा को पत्र लिखकर इस बारे में कार्रवाई को कहा था, लेकिन कोई लाभ नहीं हुआ। 

  • पंजाबः गैस चढ़ने से 2 सगे भाईयों की हुई मौ+त

    श्रीमुक्तसर साहिबः पंजाब में एक ओर ठंड का कहर जारी है। वहीं दूसरी ओर ठंड से बचने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली अंगीठी के धुंए से लोगों की मौत होने के मामले सामने आ रहे है। वहीं ताजा मामला श्रीमुक्तसर साहिब से सामने आया है। जहां अंगीठी के धुएं की गैस चढ़ने से 2 सगे भाईयों की मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक दोनों भाई कमरे में अंगीठी जलाकर सो गए थे। इस घटना का उस समय पता चला, जब अल सुबह 4 बजे मृतक की पत्नी सबीना प्रवीण अपने पति और देवर को उठाने के लिए आवाजे लगा रही थी।

    इस दौरान दोनों भाई काफी समय तक जब नहीं उठे तो पता चला कि दोनों की मौत हो चुकी है। मृतकों की पहचान 35 वर्षीय मोहम्मद मुशताक और 25 वर्षीय इसराइफल के रूप में हुई है। मृतक मोहम्मद मुशताक की तीन बेटियां है। हालांकि इसराइफल अभी कुवांरा था। महिला ने बताया कि दोनों भाई ड्राइक्लीन का काम करते थे। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।