Blog

  • इंटक व ऐटक यूनियन ने प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को डीसी राघव शर्मा के माध्यम से ज्ञापन सौंपा

    इंटक व ऐटक यूनियन ने प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को डीसी राघव शर्मा के माध्यम से ज्ञापन सौंपा

    ऊना/सुशील पंडित : ऊना में इंटक व ऐटक  ने मिलकर विशाल प्रदर्शन किया व राष्ट्रपति महोदय को जिला उपायुक्त राघव शर्मा के माध्यम से ज्ञापन सौंपा । जिसका नेतृत्व इंटक की तरफ से राष्ट्रीय इंटक के संगठन सचिव कामरेड जगत राम शर्मा ने किया और ऐटक की तरफ से कामरेड करनैल सिंह ने साथ दिया उन्होंने बताया कि देश में किसानों ,मजदूरों ,कर्मचारियों, छोटे व्यापारियों द्वारा मोदी सरकार का विरोध बहुत हो रहा है। उन्होंने अपनी 18 मांगों का मांग पत्र के बारे में अवगत करवाया कि इनमें सार्वजनिक क्षेत्रों को विनिवेश से रोकना  निजी क्षेत्र का विरोध करना और 44 श्रम कानूनों को वापस लाना 4 लेबर कोड जो बनाए हैं उनका डटकर विरोध करना इनके अलावा आउट सोर्स ,अनुबंध ,ठेकेदारी, मल्टीटास्क आदि का विरोध करना और आंगनबाड़ी मिडडे वर्कर की मांगों को स्वीकार करना आदि शामिल है। इस मौके पर राष्ट्रीय सचिव इंटक जगत राम शर्मा, जिला इंटक अध्यक्ष नरेश ठाकुर, एटक जिला अध्यक्ष करनैल सिंह,  शिविल ठाकुर अध्यक्ष ऊना इंडस्ट्रीज वर्कर यूनियन ,जिला  यूथ इंटक उपाध्यक्ष आशुतोष वाली , विजय राणा,   रामजी दास जस्सल, जसविंदर, मंगू, चमन लाल , बलवीर, अश्वनी,  दिनेश, कुमार व कामगार मौजूद रहे।
  • पंजाब: पुलिस ने इस गैंग के 3 गुर्गे, हथियारों सहित किए गिरफ्तार

    पंजाब: पुलिस ने इस गैंग के 3 गुर्गे, हथियारों सहित किए गिरफ्तार

    श्री मुक्तसर साहिबः सीआइए स्टाफ की ओर से बिल्ला गैंग के तीन गुर्गों को गिरफ्तार कर उनसे 5 पिस्तौल व 23 कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। वहीं आरोपियों की वरना कार भी कब्जे में ली गई है। प्रेस वार्ता में एसएसपी हरमनबीर सिंह गिल ने बताया कि मंगलवार को स्वतंत्रता दिवस को लेकर सुरक्षा के मद्देनजर सीआइए स्टाफ के इंचार्ज रमन कुमार पुलिस टीम के साथ गांव लुबानियावाली के पास नाकाबंदी कर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान एक काले रंग की वरना कार नंबर पीबी 05 एएल 0330 बड़ी तेज रफ्तार से आती दिखाई दी। पुलिस टीम ने संदेह होने पर कार चालक को रूकने का इशारा किया। लेकिन उसने कार भगाने का प्रयास किया और पुलिस बेरिकेड को कार से टक्कर मार दी। कार रुक गई और उसमें से मेहर सिंह नाम युवक बाहर निकल भागने लगा।

    वह आगे जा कर ड्रेन में गिर गया और उसका हाथ का गुट और घुटना फैक्चर हो गया। मेहर सिंह मुक्तसर के लूट के दो मामलों में भगोड़ा है। वह पिछले कुछ माह से गिरफ्तारी से बच रहा था। इसे काबू करने के साथ कार में बैठे दो अन्य साथियों को भी हिरासत में ले लिया। कार की तलाशी लेने पर 32 बोर की पिस्तौल 10 कारतूस,दो देसी कट्टे 315 बोर, आठ कारतूस,एक 12 बोर देसी कट्टा पांच कारतूस बरामद हुए।

    तीनों के खिलाफ असलहा एक्ट के तहत थाना बरीवाला में केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की पहचान गुरदीप सिंह उर्फ काली शूटर पुत्र कृपाल सिंह निवासी ममदोट, मेहर सिंह पुत्र मक्खन सिंह निवासी गांव मल्ला मेगा व विशाल पुत्र महिंदर सिंह निवासी खिलची जदीद के रूप में हुई है। तीनों आरोपी जिला फिरोजपुर के साथ संबंधित हैं। एसएसपी गिल ने बताया कि प्राथमिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह लोकल बिल्ला गैंग के गुर्गे हैं, जो कि जिला फिरोजपुर,फाजिल्का, फरीदकोट व मुक्तसर सहित अन्य जिलों में वारदात और लूटपाट करते हैं। 

    आरोपियों ने यह भी बताया कि उनकी फिरोजपुर की रमनी गैंग के साथ दुश्मनी है। उनके साथ अकसर ही गैंगवार होती रहती है। एसएसपी गिल ने बताया कि गैंगस्टर गुरदीप सिंह उर्फ काली शूटर के खिलाफ असलहा एक्ट, लूट, एनडीपीएस एक्ट के फिरोजपुर, मोहाली, फाजिल्का में 11 केस दर्ज हैं। फिरोजपुर में चार, मोहाली में तीन व फाजिल्का में चार मुकदमे चल रहे हैं। आरोपितों से हिरासत में सख्ती से पूछताछ की जा रही है। यह असलहा कहां से लेकर आए थे और कहां जा रहे थे। कहीं किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने तो नहीं जा रहे, संबंधित पूरी जानकारी हासिल की जा रही है।

  •  गगरेट पुलिस ने चिट्टे सहित हमीरपुर के दो युवक पकड़े 

     गगरेट पुलिस ने चिट्टे सहित हमीरपुर के दो युवक पकड़े 

     ऊना/सुशील पंडित : जिला पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ठाकुर के दिशा निर्देशों पर ऊना पुलिस नशे में संलिप्त लोगों पर कड़ी कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में पुलिस थाना गगरेट के मुलाजमों ने 41.50 ग्राम चिट्टे सहित हमीरपुर के युवकों को पकड़ा है। और आगामी जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गगरेट पुलिस के मुलाजिम मादक  पदार्थ तथा यातायात चैंकिग के लिए होशियारपुर रोड़ गगरेट में मौजूद थे तो गुप्त सूचना के आधार पर एक स्कूटी संख्या (एचपी 55 सी 0287) को जांच के लिए रोका गया।जिस पर दो युवक सवार थे शक के आधार पर स्कूटी की तलाशी लेने पर 41.50 ग्राम हैरोईन/चिट्टा बरामद किया गया। आरोपित युवकों को तुरंत प्रभाव से गिरफ्तार कर लिया गया। 
    आरोपित युवकों की पहचान राकेश कुमार उर्फ शम्मू पुत्र कुलदीप चन्द निवासी बेला, जिला हमीरपुर हि0प्र0 व संजय कुमार उर्फ संजू पुत्र सुरेश कुमार निवासी झम्बर सुधियाल, जिला हमीरपुर के रूप में हुई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव भाटिया ने बताया कि आरोपित युवकों के विरुद्ध मादक द्रव्य अधिनियम के तहत थाना गगरेट में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
  • बड़ी कार्रवाईः मूसेवाला हत्याकांड में शामिल गैंगस्टर धर्मनजोत सिंह कहलों अमेरिका से काबू

    बड़ी कार्रवाईः मूसेवाला हत्याकांड में शामिल गैंगस्टर धर्मनजोत सिंह कहलों अमेरिका से काबू

    नई दिल्लीः मूसेवाला हत्याकांड में वांटेड अंतरराष्ट्रीय हथियार माफिया धर्मनजोत सिंह कहलों को अमेरिका में हिरासत में लिया गया है। कहलों गैंगस्टर गोल्डी बराड़ और लॉरेंस बिश्नोई का बेहद करीबी बताया जाता है। उसपर आरोप है कि मूसेवाला हत्याकांड में इस्तेमाल हुए हथियार इसने ही गोल्डी बराड़ तक पहुचाए थे। सुरक्षा एजेंसियों से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, धर्मनजोत सिंह कहलों नेशनल और इंटरनेशनल गैंगस्टर को AK-47 और जिगाना जैसे अत्याधुनिक हथियारों की सप्लाई करता था। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल, पंजाब पुलिस और NIA को इस वांटेड की तलाश थी। इसके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी हो रखा था, जिसके बाद इसे अमेरिका के कैलिफोर्निया से हिरासत में लिया गया।

    सूत्रों के मुताबिक, भारतीय जांच एजेंसियां जल्द ही अमेरिका की संघीय जांच ब्यूरो (FBI) से संपर्क करेंगी, ताकि इस वांटेड हथियार माफिया को भारत लाया जा सके। 
    धर्मनजोत सिंह पंजाब के अमृतसर का रहने वाला है। वह हिरासत में लिए गए एक और वॉन्टेड गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया का खासमखास है। जांच एजेंसियों से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, जग्गू ने ही लॉरेंस और गोल्डी से धर्मनजोत की फोन पर बात करवाई थी। धर्मनजोत मोहाली के एक UAPA केस में भी वांटेड है और लंबे समय से  अमेरिका में छुपा हुआ था। बताया जाता है कि वह लॉरेंस और बमबीहा दोनो गैंग्स को हथियार सप्लाई करता था।

  • नशा मुक्त ऊना अभियान समाज की उन्नति की दिशा में महत्वपूर्ण कदम

    नशा मुक्त ऊना अभियान समाज की उन्नति की दिशा में महत्वपूर्ण कदम

    जागरूकता के माध्यम से युवा पीढ़ी को नशे से दूर रखना मुख्य प्राथमिकता – उपायुक्त

    ऊना को नशा मुक्त बनाने हेतू मीडिया जिला प्रशासन को देगा हर संभव सहयोग – सुरेंद्र शर्मा

    ऊना/सुशील पंडित : नशे का सेवन समाज में एक गंभीर समस्या के रूप में उभरकर आया है। यह समस्या सिर्फ व्यक्तिगत स्वास्थ्य की ही नहीं, बल्कि समाज की सामाजिक और आर्थिक स्थिति को भी प्रभावित कर रही है। नशा निवारण महत्वपूर्ण होने के साथ-साथ चुनौतियों से भरपूर है, लेकिन आपसी तालमेल से इस समस्या का समाधान निकालने की आवश्यकता है। इसी उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा नशा मुक्त ऊना अभियान आरंभ किया गया है। जून 2023 से शुरू किया गया यह अभियान 1 वर्ष तक चलेगा तथा समाज की उन्नति की दिशा में यह  एक महत्वपूर्ण कदम है। यह जानकारी उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने नशा मुक्त ऊना अभियान के संबंध में मीडिया कर्मियों के लिए आयोजित जागरूकता कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने बताया कि रेड क्रॉस सोसाइटी ऊना के द्वारा शुरू किए गए इस अभियान को गुंजन नामक स्वयंसेवी संस्था के माध्यम से संचालित किया जा रहा है। इस अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए नशा मुक्त ऊना अभियान की एक अपनी वेबसाइट बनाई गई है तथा जिला के हर व्यक्ति तक अभियान की पहुंच बनाने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी के साथ-साथ सोशल मीडिया के विभिन्न माध्यमों का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। 
    राघव शर्मा ने बताया कि अभियान के तहत स्कूलों, कॉलेजों तथा औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के अलावा स्वास्थ्य संस्थानों तथा पंचायती राज संस्थाओं से जुड़े लगभग 5 हजार लोगों को विशेष रूप से प्रशिक्षित किया जा रहा है  ताकि वे अपने अपने संस्थानों तथा क्षेत्रों में घर घर जाकर प्रत्येक व्यक्ति को विभिन्न प्रकार के नशों के दुष्प्रभावों तथा इनसे होने वाली व्याधियों के अलावा नशे के दुष्परिणामों बारे शिक्षित कर मानसिक रूप से सक्षम बना सकें।उपायुक्त ऊना ने बताया कि इस अभियान का प्रमुख उद्देश्य जिला में नशा मुक्त समाज का निर्माण करना है जिसके लिए सरकारी व  स्वयंसेवी संस्थाओं के अतिरिक्त पंचायती राज संस्थाओं, आईसीडीएस के कार्यकर्ताओं, महिला मंडलों, स्वयं सहायता समूहों तथा युवक मंडलों का भी सहयोग लिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में ऊना जिला के 287 शिक्षण संस्थानों में 54000 बच्चे अध्यनरत हैं जोकि इस अभियान का प्रमुख लक्ष्य हैं। इस अभियान के तहत बच्चों में क्रोध, मानसिक दबाव तथा हिंसक प्रवृत्ति को विशेष रूप से नियंत्रित का प्रयास किया जाएगा। 
    उन्होंने कहा कि सामुदायिक संगठनों  और गैर सरकारी संगठनों को भी इस मुद्दे का सजग रहना चाहिए और नशे के प्रति जागरूकता फैलाने में अपना सहयोग करना चाहिए।
    उन्होंने बताया कि इस अभियान की समाप्ति के उपरांत परिणाम के विषय में एक विस्तृत समीक्षा भी की जाएगी। उपायुक्त ऊना ने विभिन्न मीडिया समूहों के प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वे नशा मुक्त अभियान को जन जन तक पहुंचाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं ताकि नशा मुक्त समाज की परिकल्पना को मूर्त रूप दिया जा सके। इस अवसर पर प्रेस क्लब ऊना के प्रधान सुरेंद्र शर्मा ने भी जिला प्रशासन के माध्यम से संचालित किए जा रहे नशा मुक्त ऊना अभियान की सराहना की तथा अभियान को सफल बनाने के लिए मीडिया की ओर हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर प्रेस क्लब ऊना के महासचिव जितेंद्र कुमार, राजीव भनोट सहित विभिन्न प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के संवाददातागण उपस्थित रहे।
  • जालंधरः मॉडल टाउन में Gun Point पर कार चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो 

    जालंधरः मॉडल टाउन में Gun Point पर कार चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो 

    जालंधर, ENS: मॉडल टाऊन में स्थित गुरुद्वारा के पास युवक से कार छीनने के मामले को लेकर पुलिस ने 24 घंटों में सुलझा लिया है। पुलिस ने लुटेरों द्वारा छीनी गई स्विफ्ट कार को फिरोजपुर से बरामद कर लिया है। इस दौरान पुलिस ने एक लुटेरे को भी गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एडीसीपी सिटी -के आदित्य की अगुवाई में टीमें गठित करके की गई। एसीपी डिटेक्टिव और सीआईए स्टाफ के इंस्पेक्टर इंदरजीत सिंह सैनी थाना 6 के प्रभारी अजैब सिंह ने मिलकर यह कार्रवाई की है। गुप्त सूचना में पता चला था कि उक्त आरोपी फिरोजपुर के रहने वाले है।

    इस दौरान बूटा पिंड के पास बिजली घर के पास नाकेबंदी की गई। इस दौरान पुलिस ने दो स्विफ्ट गाड़ियों को रोककर पूछताछ की गई। जिसमें एक चोरी की हुई स्विफ्ट गाड़ी थी। इस दौरान पुलिस ने एक आरोपी को काबू किया गया। जिसकी पहचान प्रभजित सिंह के रूप में हुई है। जबकि अन्य 3 आरोपी गाड़ी छोड़कर भाग गए। शुरुआती जांच में पता चला है कि प्रभजित सिंह मकसूदा में जर्मन गेस्ट हाउस पर ड्राइवर है। वह अपने मालिक की स्विफ्ट गाड़ी लेकर चोरी की गाड़ियों की रेकी करते थे। इनमें से एक व्यक्ति पर पहले भी मामला दर्ज है। उक्त फरार आरोपी 7 अगस्त को यहां गेस्ट हाउस में आकर प्रभजीत सिंह के साथ रह रहे थे। प्रभजीत सिंह भी पिछले कुछ माह से यहां पर काम कर रहा था। बताया जा रहा है कि इस घटना को अंजाम देने वाले कुल 4 लुटेरे शामिल थे, जिनमे से 3 फरार है। पुलिस ने उन लुटेरों की पहचान भी कर ली है। बता दें कि मॉडल टाऊन से मंगलवार को 17 साल के लक्ष्य निवासी प्रताप नगर से लुटेरों ने गन प्वाइंट पर उसकी स्विफ्ट कार लूटी थी। लक्ष्य मॉडल टाऊन में खरीददारी करने के लिए आया था।

  • मेरी माटी मेरे देश कार्यक्रम के तहत बददी स्कूल के बच्चों ने रोपी हरियाली

    मेरी माटी मेरे देश कार्यक्रम के तहत बददी स्कूल के बच्चों ने रोपी हरियाली

    नगर परिषद उपाध्यक्ष मान सिंह मैहता ने किया कार्यक्रम का आगाज

    बददी/सचिन बैंसल :राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बददी में पौधारोपण मेरी माटी मेरे देश कार्यक्रम कार्यक्रम के अंतर्गत वृक्षारोपण अभियान प्रधानाचार्य रामलाल अध्यक्षता में मनाया गया।  इसमें स्कूल के सभी  एनएसएस वॉलिंटियर्स ने भी हिस्सा लिया । पौधारोपण  वार्ड नंबर 1 के डेवलपिंग पार्क में एम.सी , कार्यकारी अधिकारी ललित कुमार तथा नगर परिषद वाईस चेयरमैन मान सिंह मैहता की अध्यक्षता में किया गया।  कार्यक्रम में स्कूल के एस.एम.सी प्रधान तथा प्रधानाचार्य भी मौजूद रहे।  इस पौधारोपण में विशेष रूप से सेवानिवृत्त  पूर्व सैनिक रिटायर्ड सूबेदार विजय कुमार तथा रिटायर्ड हवलदार श्याम लाल भी उपस्थित रहे और जिन्होने एनएसएस वॉलिंटियर्स के साथ पौधारोपण किया ।
    अंत में सभी एन.एस.एस स्वयंसेवकों ने शपथ भी ग्रहण की पंच प्राण शपथ ग्रहण की।  शपथ ग्रहण में कैसे हम अपने पर्यावरण को बचाएंगे और इन पौधों की रक्षा करेंगे यह थीम रही।  इस मौके पर एनएसएस प्रभारी रजत ठाकुर तथा एनएसएस प्रभारी सरोज पटियाल तथा उनके साथ ममता ठाकुर , डी.पी जसवंत राय  मौजूद रहे । इस मौके पर प्रधानाचार्य रामलाल जी ने सभी एनएसएस वॉलिंटियर्स को संबोधित किया और इन पौधों की रक्षा के बारे में बताया और कैसे हम अपने पर्यावरण की रक्षा कर सकेंगे। तथा प्रधानाचार्य जी ने मुख्य रूप से उपस्थित एमसी ईओ ललित कुमार जी तथा नगर पालिका वाईस चेयरमैन मान सिंह मैहता साथ में एसएमसी प्रधान रामू कुमार एवं मुख्य रूप से उपस्थित एक्स सर्विसमैन विजय कुमार रिटायर्ड सूबेदार और श्यामलाल रिटायर्ड हवलदार का धन्यवाद किया । अंत में प्रधानाचार्य रामलाल ने फॉरेस्ट डिपार्टमेंट का भी धन्यवाद किया जिन्होंने हमें सही समय पर पौधे उपलब्ध  करवाए धन्यवाद।


  • कुटलैहड़ के किसी भी सरकारी स्कूल के 100 मीटर के दायरे में नहीं बिकेगा कोई भी नशीला पदार्थ: देवेन्द्र भुट्टो 

    कुटलैहड़ के किसी भी सरकारी स्कूल के 100 मीटर के दायरे में नहीं बिकेगा कोई भी नशीला पदार्थ: देवेन्द्र भुट्टो 

    बंगाणा में कुटलैहड़ के सभी प्रिंसीपल हैडमास्टर के साथ बैठक में नशा मुक्त ऊना पर हुई चर्चा

    कुटलैहड़ के सभी सरकारी स्कूलों में होगी मेंडल टीचर की नियुक्ति,मल्टी टास्क बनेगी कमेटियां

    ऊना/सुशील पंडित : कुटलैहड़ विस क्षेत्र के सभी सरकारी डिग्री कॉलेज, प्लस टू, हाई स्कूल के प्रिंसिपल हैडमास्टर की बैठक मिनी सचिवालय बंगाणा बैठक हाल में सम्पन्न हुई। इस बैठक में कुटलैहड़ के विधायक देवेन्द्र भुट्टो ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। बही एसडीएम बंगाणा मनोज कुमार,तहसीलदार बंगाणा रोहित कँवर थाना प्रभारी बंगाणा रवि पाल शर्मा विशेष रूप से उपस्थित हुए। बैठक का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे से रोककर पढ़ाई व खेलों की तरफ रुझान करना है। बैठक में विधायक ने हर स्कूल प्रिंसिपल से सुझाव लिए ओर हर सम्भव प्रयास से कुटलैहड़ विस क्षेत्र को नशा मुक्त बनाने में सहयोग की मांग की। भुट्टो ने सम्बोधन में कहा कि कुटलैहड़ के हर स्कूल में एक मेंटल टीचर की नियुक्ति होगी। जो स्कूली छात्रों को नशे से दूर रखने और हर समय छात्रों पर पैनी नजर रखेगा। बहीं हर स्कूल में मल्टी टास्क कमेटी का गठन होगा और यह कमेटी छात्रों को नशे पर जागरूक करेगी। भुट्टो ने कहा कि कुटलैहड़ विस क्षेत्र के हर सरकारी स्कूल के 100 मीटर के दायरे के अंदर किसी प्रकार का कोई नशे का समान जैसे बीड़ी, सिगरेट ,जर्दा, शराब ,भंग, चरस, चिट्टा आदि का अगर कोई व्यापार करता है। तो पुलिस प्रशासन उंसे तुरंत बन्द करवाकर उसपर कार्रवाई करे। 
    उन्होंने ने कहा कि एसडीएम बंगाणा मनोज कुमार टीम सहित समय समय पर कुटलैहड़ विस क्षेत्र के हर स्कूल का निरीक्षण करेंगे और अगर स्कूल परिसर में कोई नशे का सामान मिलता है। तो उक्त स्कूल पर कार्यवाई की जाएगी। भुट्टो ने कहा कि कुटलैहड़ विस क्षेत्र के हर स्कूल में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे ताकि स्कूल परिसर चोरी डकैती आदि घटनाओं से भी बच सके। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हिमाचल को नशा मुक्त बनाने की मुहिम को तेज़ी से आगे ले जा रही है और नशे में सम्मिलित  पर पुलिस को सख्ती से कार्यवाई करने के आदेश सरकार् की तरफ से दिए गए है। भुट्टो ने कहा कि वर्तमान समय मे युवा वर्ग नशे के दलदल में धंसता जा रहा है। उन्हें रोकने के लिए हमें स्कूल से ही शुरुआत करनी होगी और प्राइमरी से ही हमें बच्चों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करना होगा। ताकि युवा पीढ़ी नशे के दलदल में जाने की बजाए पढ़ाई के साथ साथ खेलों में भी अपनी रुचि दिखाकर जीवन को बर्बाद करने की बजाए कामयाब कर सकें।
     विधायक ने कहा कि खण्ड स्वास्थ्य अधिकारी बंगाणा द्वारा समय समय-समय पर स्कूलों में छात्रों को जागरूक करने के लिए अलग से प्रशिक्षण होंगे और स्कूल के 100 मीटर के दायरे में पुलिस प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी स्कूल में दबिश देकर चैकिंग करेंगे ताकि स्कूल के इर्द गिर्द कोई नशे का कारोबार न हो सके। भुट्टो ने कुटलैहड़ के सभी सरकारी स्कूलों की समस्याओं को भी सुना और जल्द समाधान का आश्वासन दिया। इस मौके पर प्रिंसीपल सुरेश शर्मा, भूपेंद्र सिंह, देवेन्द्र चौहान राजपाल सरोही, हैडमास्टर सुरेश भारती, राजेन्द्र जम्वाल के अलाबा सभी स्कूलों के प्रिंसिपल हैडमास्टर मौजूद रहे। 
  • रेड रिबन क्लब की बैठक महाविद्यालय ऊना में सम्पन्न

    रेड रिबन क्लब की बैठक महाविद्यालय ऊना में सम्पन्न

    ऊना/सुशील पंडित :  राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना के रेड रिबन क्लब की बैठक महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ सतीश कुमार बंसल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमें यह निर्णय लिया गया कि महाविद्यालय रेड रिबन क्लब, जिला प्रशासन और जिला एड्स नियंत्रण सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 21 अगस्त, 2023 को 5 किलोमीटर लंबा जिला स्तरीय रेड-रन मैराथन दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं को स्वस्थ जीवन शैली और शारीरिक गतिविधियों में शामिल करना है, जिससे वे स्वस्थ जीवन जी सकें। इस बैठक में रेड रिबन क्लब की समन्वयक श्रीमती शशि कंवर, डॉ मोनिका खन्ना, डॉ प्रोमिला, डॉ शाम सिंह बैंस, डॉ रंजू बनोटा, डॉ गगनदीप सिंह, अल्का रानी, मनजीत सिंह मान तथा अमरजीत सिंह मान उपस्थित रहे।
  • जावां मंगलवार मै  दरबार चिन्तापूर्णी दे,भेंट हुई आज रिलीज

    जावां मंगलवार मै  दरबार चिन्तापूर्णी दे,भेंट हुई आज रिलीज

     टी सीरीज के बैनर तले माँ चिन्तपूर्णी के दरबार मे हुई  भेंट रिलीज:-विशाल कतना

    ऊना/सुशील पंडित : पंजाब के होशियारपुर से संबंध रखने वाले प्रसिद्ध गायक विशाल कतना ने ऊना जिला मे स्थापित ,उत्तर भारत के प्रसिद्ध  धर्मिक स्थल माँ चिन्तपूर्णी मंदिर में अपनी 12वी भेंट को रिलीज किया। जानकारी देते हुए बताया कि उतर भारत की प्रसिद्ध आवाज के मालिक विशाल कतना एक बार फिर अपनी भेट ‘जावां मंगलवार  मै दरबार चिन्तपूर्णी दे’ माँ के चरणों मे समर्पित करने के लिए पूरी टीम के साथ माँ चिन्तपूर्णी के दरबार पहुचे। जहा उंन्होने पूजा अर्चना करने के ऊपरांत अपनी 12 वी भेंट को रिलीज किया। उन्होने बताया कि इस बार की भेंट एक बार फिर से देश की सबसे बड़ी म्यूजिक कम्पनी टी सीरीज के बैनर तले रिलीज की जा रही है इस से पहले भी उन्होने टी सीरीज बैनर तले 11 भेंटे माँ चिन्तपूर्णी व भोलेनाथ बाबा के ऊपर गाकर खूब वाह वाही लूटी थी। और इस बार भी उनको विश्वास है कि माँ चिन्तपूर्णी को मानने वाले व तमाम वो श्रद्धालु जो हिन्दू धर्म मे अपनी आस्था रखते है उन सबका इस को पूरा सहयोग मिलेगा व मुझे अपना आशीर्वाद देकर कृतार्थ करेगे। 
    उन्होने इस मौके पर उन तमाम सहयोगियों व साथियों का आभार व्यक्त किया जिन्होंने  यहां पहुंचाने के लिए मेरी सहायता की है। उन्होने इस वीडियो भेंट के लिए गायक कुमार विनोद,पंडित सचिन शास्त्री,विनोद बाबा,राजीव साई,संहिल,कृष्ण लाल कतना, विवेक त्रेहन,विक्रम जीत,का विशेष तौर पर धन्यवाद किया उन्होने इस भेंट की। अधिक जानकारी देते हुए कहा कि इस भेंट को लवली अत्रि ने डायरेक्ट किया है। और भेंट के पडयूसर के रूप में विनोद वर्मा ने अपनी अहम भूमिका अदा की है । वही इस भेंट को संगीत  दी० एम०इन० जे० ने दिया है इस भेंट को सुंदर शब्दों मे सचिन शास्त्री ने लिखा है। उन्होने कहा कि भेंट बहुत ही सुंदर बनी है। और उम्मीद है कि पिछली बार की तरह मुझे आप सबका प्यार और आशीर्वाद मिलेगा।