बठिंडा: पंजाब में आए दिन जहां सीमावर्ती क्षेत्रों में ड्रोन की हलचल के मामले सामने आ रहे हैं। वहीं बठिंडा के एक गांव के खेत में पाकिस्तान से जुड़ा एक बैनर मिला। इस बैनर को एक गुब्बारे से बांधकर छोड़ा गया था। सूचना मिलते ही दयालपुरा थाने की टीम मौके पर पहुंची और उन्होंने उक्त बैनर को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। गौरतलब है कि हाल ही में पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की एक रैली हुई थी। यह बैनर उक्त रैली से संबंधित बताया जा रहा है। इस संबंध में एसएचओ हरनेक सिंह ने बताया है कि घबराने की कोई बात नहीं है क्योंकि उक्त बैनर इमरान खान की पार्टी का है, रैली के दौरान इमरान खान के प्रशंसकों ने गुब्बारों से बंधे इन बैनरों को छोड़ दिया होगा और हवा की दिशा के साथ गुब्बारा भारत की ओर आ गया जो खेत में गिर गया होगा। उन्होंने कहा कि यह घटना इसलिए हुई क्योंकि हवा की दिशा भारत की ओर थी। एसएचओ के मुताबिक उक्त बैनर पर भारत विरोधी कुछ भी नहीं लिखा है। बैनर पर इमरान खान की पार्टी का प्रमोशन किया गया है। बैनर को कब्जे में लेने के बाद आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
Blog
-

पंजाब: आबकारी विभाग ने खेतों से 200 लीटर शराब की बरामद
जलालाबाद: जिला जलालाबाद विधानसभा क्षेत्र के गांव पालीवाला में पुलिस व आबकारी विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। दरअसल पुलिस व विभाग के अधिकारियों को गुप्त सूचना मिली थी जिसके बाद उन्होंने खेतों में छापेमारी की। इस दौरान अधिकारियों ने 10 छोटी बाल्टियों में 200 लीटर शराब बरामद की है। बताया जा रहा है कि छापेमारी के दौरान शराब तस्कर फरार हो गए। जिसके बाद पुलिस एवं आबकारी विभाग के अधिकारियों ने शराब जब्त कर तस्करों को पकड़ने के लिए जांच शुरू कर दी है।
-

राशिफल (रविवार 30 अक्तूबर 2022) जानिए कैसा रहेगा आपका दिन
मेष: आज रुका धन मिलेगा। मन की चंचलता पर नियंत्रण रखें। कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति अनुकूल रहेगी। जीवनसाथी पर आपसी मेहरबानी रहेगी। जल्दबाजी में धनहानि हो सकती है। व्यवसाय में वृद्धि होगी। नौकरी में सुकून रहेगा। निवेश लाभप्रद रहेगा। कार्य बनेंगे। घर-बाहर सुख-शांति बने रहेंगे।
वृष: स्थायी संपत्ति की खरीद-फरोख्त से बड़ा लाभ हो सकता है। प्रतिद्वंद्विता रहेगी। पार्टनरों का सहयोग समय पर मिलने से प्रसन्नता रहेगी। नौकरी में मातहतों का सहयोग मिलेगा। व्यवसाय ठीक-ठीक चलेगा। आय में वृद्धि होगी। चोट व रोग से बाधा संभव है। दूसरों के काम में दखलंदाजी न करें।
मिथुन: पार्टी व पिकनिक की योजना बनेगी। मित्रों के साथ समय अच्छा व्यतीत होगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। शत्रु सक्रिय रहेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी।
कर्क: घर-बाहर अशांति रहेगी। कार्य में रुकावट होगी। आय में कमी तथा नौकरी में कार्यभार रहेगा। बेवजह लोगों से कहासुनी हो सकती है। दु:खद समाचार मिलने से नकारात्मकता बढ़ेगी। व्यवसाय से संतुष्टि नहीं रहेगी। पार्टनरों से मतभेद हो सकते हैं। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। जल्दबाज न करें।
सिंह: प्रयास सफल रहेंगे। किसी बड़े कार्य की समस्याएं दूर होंगी। मित्रों का सहयोग कर पाएंगे। कर्ज में कमी होगी। संतुष्टि रहेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यापार मनोनुकूल चलेगा। अपना प्रभाव बढ़ा पाएंगे। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। जोखिम व जमानत के कार्य न करें।
कन्या: दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। व्यवसाय में जल्दबाजी से काम न करें। चोट व दुर्घटना से बचें। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। घर-बाहर स्थिति मनोनुकूल रहेगी। प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। वस्तुएं संभालकर रखें।
तुला: उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ के योग हैं। भाग्य का साथ मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। जुए, सट्टे व लॉटरी के चक्कर में न पड़ें। निवेश शुभ रहेगा। प्रमाद न करें।
वृश्चिक: अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। व्यवस्था नहीं होने से परेशानी रहेगी। व्यवसाय में कमी होगी। नौकरी में नोकझोंक हो सकती है। पार्टनरों से मतभेद हो सकते हैं। थकान महसूस होगी। अपेक्षित कार्यों में विघ्न आएंगे। चिंता तथा तनाव रहेंगे। आय में निश्चितता रहेगी।
धनु: अज्ञात भय व चिंता रहेंगे। यात्रा सफल रहेगी। नेत्र पीड़ा हो सकती है। लेन-देन में सावधानी रखें। बगैर मांगे किसी को सलाह न दें। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल रहेगी। धनार्जन होगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे।
मकर: नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। सामजिक कार्य करने की इच्छा जागृत होगी। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। सुख के साधन जुटेंगे। नौकरी में वर्चस्व स्थापित होगा। आय के स्रोत बढ़ सकते हैं। व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। घर-बाहर सहयोग व प्रसन्नता में वृद्धि होगी।
कुंभ: रुका धन मिलेगा। पूजा-पाठ व सत्संग में मन लगेगा। आत्मशांति रहेगी। कोर्ट व कचहरी के कार्य अनुकूल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। मातहतों का सहयोग मिलेगा। किसी सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है। दूसरे के काम में दखल न दें।
मीन: क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। विवाद को बढ़ावा न दें। पुराना रोग बाधा का कारण रहेगा। स्वास्थ्य पर खर्च होगा। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही न करें। छोटी सी गलती से समस्या बढ़ सकती है। व्यवसाय ठीक चलेगा। मित्र व संबंधी सहायता करेंगे। आय बनी रहेगी। जोखिम न लें।
-

पंजाब: पुलिस ने बीजेपी नेता नीरज जिंदल को किया गिरफ्तार, जाने मामला
पंजाब: पुलिस ने बीजेपी नेता नीरज जिंदल को किया गिरफ्तार, जाने मामला
बरनाला: नगर परिषद के EO द्वारा भाजपा और अकाली नेताओं के खिलाफ दर्ज मामले में भाजपा युवा प्रदेश नेता नीरज जिंदल को बरनाला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। नगर परिषद के कौंसलरों और नगर परिषद के कार्यपालक अधिकारी के बीच हुए विवाद के मामले में बरनाला पुलिस ने भाजपा नेता नीरज जिंदल को बड़ी कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है।
बता दें कि दो दिन पहले नगर परिषद अधिकारी वर्मा के बयान पर पुलिस ने अकाली नेता सोनी जागल और भाजपा के राज्य स्तरीय युवा मोर्चा के नेता नीरज जिंदल के खिलाफ कांग्रेस अकाली की ड्यूटी में बाधा डालने का मामला दर्ज किया था, जिसका कांग्रेस, दल और भाजपा नेताओं ने विरोध किया। इस मामले में पार्षद भूपिंदर भिंडी ने नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी के खिलाफ नस्लीय अपशब्दों का इस्तेमाल करने की शिकायत भी दर्ज कराई थी। लेकिन पुलिस ने अब तक उस पर कोई कार्रवाई नहीं की है। इसको लेकर शहर में व्यापक विरोध प्रदर्शन की संभावना है।
-

हैलोवीन पार्टी के दौरान मची भगदड़, 150 लोगों की मौत
दक्षिण कोरिया: हैलोवीन पार्टी के दौरान मची भगदड़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 151 हो गई है। जबकि सैकड़ों की संख्या में लोग अभी भी घायल हैं। उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। स्थानीय पुलिस का कहना है कि इस घटना के बाद 50 से ज्यादा लोगों को कार्डियक अरेस्ट हुआ था। कई लोग सड़क पर बेसुध नजर आए। पुलिसकर्मियों को सड़क पर लोगों को सीपीआर देते नजर आए। अब इस घटना की जो जानकारी सामने आई है वो और चौंकाने वाली है। घटना के वक्त महज 4 मीटर चौड़ी गली में एक लाख से ज्यादा लोग मौजूद थे। जिसके बाद अचानक मौके पर भगदड़ मची।
दक्षिण कोरिया के सियोल के एक क्षेत्र में संकरी गली से सैकड़ों लोगों के शव बरामद हुए हैं। मरने वालों में ज्यादातर की उम्र 20 साल के आसपास है। अधिकारियों ने इस घटना में किसी भी तरह के ड्रग्स की संलिप्तता से इनकार किया है।
-

विकास के नाम पर मिल रहा भरपूर समर्थन : रामकुमार
ऊना/ सुशील पंडित: हरोली में नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री के मुकाबले चुनाव मैदान में उतरे भाजपा प्रत्याशी प्रोफेसर राम कुमार अपने विधानसभा क्षेत्र में ताबड़तोड़ नुक्कड़ सभाएं कर कांग्रेस को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि हरौली विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के पक्ष में चल रहे माहौल को देखकर कांग्रेस में वौखलाहट हैं। प्रोफेसर रामकुमार ने नुक्कड़ सभा में विकास के नाम पर भाजपा ने वल्क ड्रग पार्क, वन्दे भारत ट्रेन का जिक्र किया । उन्होंने हरोली में सिंचाई के लिए पीने के पानी के लिए लगवाई गई स्कीमों के बारे में भी नुक्कड़ सभा में जनसमूह को बताया। इसी तरह चुनावी बयार में कांग्रेस पार्टी पर आरोप प्रत्यारोप करते हुए जनसमूह से समर्थन का आह्वान भी किया। -

जालंधरः मशहूर एफसी अग्रवाल एजेंसी का मालिक राजीव अग्रवाल धोखाधड़ी में गिरफ्तार, जाने मामला
जालंधर/वरुणः शास्त्री मार्किट के मशहूर एफसी अग्रवाल एजेंसी का मालिक राजीव अग्रवाल को थाना 6 की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए मखूदमपुरा के रहने वाले प्रवीण गुप्ता ने बताया कि उनके बेटे अभिषेक गुप्ता की तांशी अग्रवाल के साथ जनवरी 2020 में शादी हुई थी और उसी साल उनके बेटा हुआ था। 2020 में करवाचौथ के दिन लड़की को सोना डालने के बहाने राजीव अग्रवाल प्रवीण गुप्ता के घर से 60 तोले सोना लेकर आया था।

इसके बाद जब प्रवीण गुप्ता और उसके बेटे अभिषेक गुप्ता ने लड़की को घर वापिस भेजने के लिए राजीव से कहा तो उसने पहले तो टालमटोल करना शुरू कर दिया, बाद में गुप्ता फैमिली के खिलाफ पुलिस में दहेज प्रताड़ना की शिकायत दर्ज करवा दी और कमिश्नरेट पुलिस ने अभिषेक गुप्ता, प्रवीण गुप्ता सुनीता गुप्ता के खिलाफ डोरी का मामला दर्ज कर दिया। इस मामले में प्रवीण गुप्ता और सुनीता गुप्ता को सेशन कोर्ट से और अभिषेक को हाईकोर्ट से जमानत मिल गई।

इसके बाद प्रवीण गुप्ता की ओर से माननीय हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई। जिसमें इप्रीरियल मेनर और मोदी रिसोर्ट के टैंपर किए गए लाखों रुपयों के बिल राजीव अग्रवाल, जतिन कालड़ा द्वारा कोर्ट में पेश किए गए थे।
जब इन बिलों की जांच की गई तो दोनों पैलेसों को मालिकों ने इन बिलों को झूठा बताया। जिसकी पूरी जांच के पश्चात हाईकोर्ट के आदेशों पर राजीव अग्रवाल तांशी अग्रवाल और जतिन कालड़ा के खिलाफ साल 2021 में एफआईआर नंबर 246 के तहत आईपीसी धारा 420,465, 467, 468, 471, 420 और 120 बी के तहत मामला दर्ज कर लिया था। आज थाना 6 की पुलिस ने राजीव अग्रवाल को गिरफ्तार कर थाना परिसर में ले आई है। पुलिस इस मामले में नामजद तांशी अग्रवाल और जतिन कालड़ा की तालाश में छापेमारी कर रही है।
-

कुटलैहड़ की जनता से मिल रहा भरपूर समर्थन : भुट्टो
ऊना/ सुशील पंडित: कुटलैहड़ से कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र भुट्टो ने नुक्कड़ सभा में जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि 32 वर्ष बाद कुटलैहड़ में कांग्रेस का विधायक होगा! जनसंपर्क अभियान के दौरान जनता का अपार समर्थन हमें मिल रहा है।इस दौरान विधानसभा क्षेत्र कुटलैहड़ से अरुण भारद्वाज कांग्रेस पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर अपने समर्थकों सहित बहुजन समाज पार्टी को छोड़कर कांग्रेस पार्टी में सम्मिलित हुए। अरुण भारद्वाज ने बसपा में नामांकन पत्र दाखिल किया था जोकि उन्होंने वापस ले लिया। अरुण भारद्वाज, देवेंद्र भुट्टो के साथ कांग्रेस पार्टी के समर्थन में नारे लगाते हुए दिखाई दिए। इस प्रकार नामांकन पत्र वापस लेने के बाद उन्होंने कांग्रेस पार्टी का प्रचार प्रसार अपने समर्थकों सहित शुरू कर दिया।
इस दौरान अपने समर्थकों से आवाहन किया कि वह देवेंद्र भुट्टो को कुटलैहड़ से कांग्रेस को समर्थन दें। देवेंद्र भुट्टो कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के गांवों में चुनावी नुक्कड़ सभाओं में कांग्रेस पार्टी द्वारा दी जा रही 10 ग्रटीयों के बारे में लोगों को बता रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सरकार आते ही न केवल पानी की समस्या का हल किया जाएगा, बल्कि युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाया जाएगा प्रदेश में लोगों को तमाम जरूरी साधन उपलब्ध करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के चुनावी प्रचार में हमें जनता का खूब प्यार व समर्थन मिल रहा है।इन नुक्कड़ सभाओं में वह जनता से समर्थन की अपील भी कर रहे हैं। -

सब्जी मंडी के विक्रेताओं ने किया प्रदर्शन, आप पार्षद पर लगाए वसूली के आरोप, जाने मामला
चंडीगढ़ः सेक्टर 52 कजहेड़ी में पिछले लगभग 10 सालों से चल रही मंडी बंद करवाए जाने के खिलाफ विक्रेताओं रोष में है। शनिवार को उन्होंने मंडी बंद करने वाले सरकारी आदेशों के खिलाफ प्रदर्शन किया। सब्जी मंडी के प्रधान बाबा सिंह दीवाना एवं फिश मंडी के प्रधान बॉबी सिंह के नेतृत्व में दर्जनों विक्रेताओं ने विरोध प्रकट करते हुए उन्हें दूसरी जगह पर स्थापित करने की मांग की। वहीं, एरिया पार्षद पर मंडी लगाने की एवज में वसूली के आरोप लगाए गए। बाबा सिंह दीवाना एवं बॉबी सिंह ने कहा कि इस सब्जी मंडी को हटाए जाने के पीछे एरिया पार्षद लखबीर सिंह उर्फ बिल्लू की साजिश है। एरिया पार्षद ने सब्जी मंडी को चलते रहने के लिए नाजायज तौर पर अवैध वसूली की मांग की थी।
विक्रेताओं ने अवैध वसूली देने से साफ मना कर दिया था। जिसके बाद एरिया पार्षद ने गलत मंशा से और भ्रष्टाचार को बढ़ावा देते हुए 200 गरीब परिवार की रोजी-रोटी छीन कर सब्जी मंडी बंद करवा दी। वहीं अफसरों को गुमराह करके उन्हें भी मुहिम में शामिल कर लिया। वहीं, एरिया पार्षद ने कहा कि विक्रताओं के बयान पूरी तरह बेबुनियाद हैं। पिछले महीने प्रशासन के उच्चाधिकारियों ने यहां विजिट की थी। प्रशासन की जमीन पर अवैध रूप से लगी मंडी को लेकर भी समीक्षा की गई थी। जिसके बाद पटवारी समेत अन्य सरकारी अफसरों ने जमीन की नपाई कर सरकारी जमीन पर कब्जा छुड़वाया था। जिस जगह मंडी लगी हुई थी वहां पर पार्क बनाए जाने का प्रस्ताव है।
सब्जी और फिश विक्रेताओं का कहना है कि पिछले 8 से 10 साल से लगातार सब्जी मंडी लग रही थी। इससे 200 गरीब परिवार सब्जियां, फिश, चिकन बेचकर अपनी रोजी-रोटी कमा रहे थे। स्थानीय लोगों को जायज़ रेट पर ताजी सब्जियां एवं फिश उपलब्ध करवा रहे थे। अचानक बिना किसी नोटिस और जानकारी के अचानक अफसरों एवं पार्षद द्वारा मिलकर सब्जी मंडी बंद करवा कर सारी जगह पर कब्जा करके उसमें कांटेदार तार लगा दी गई। विक्रेताओं ने रोजगार ना छीने जाने और कजहेड़ी में मंडी लगाने के लिए कोई दूसरी जगह उपलब्ध करवाने की मांग की है।
-

जल्द निपटा ले जरूरी काम, 10 दिन बंद रहेंगे बैंक
नई दिल्लीः अगर आप बैंक से जुड़े अपने काम पूरे नहीं कर पाएं है, तो जल्दी से उन्हें निपटा लें। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि नवंबर में बैंक 10 दिनों तक बंद रहेंगे। जो लोग डिजिटल लेनदेन नहीं करते हैं, उनको जल्दी से जल्दी बैंक से जुड़े कामों को निपटा लेना चाहिए। बैंकों में किस दिन अवकाश होगा, इसकी जानकारी रिजर्व बैंक देता है।
रिजर्व बैंक हर कैलेंडर वर्ष के लिए अवकाश सूची तैयार करता है। यहां यह जान लेना जरूरी है कि पूरे देश के बैंक नवंबर में 10 दिन बंद नहीं रहेंगे। छुट्टियों की जो लिस्ट आरबीआई ने जारी की है, इसमें से कई अवकाश राष्ट्रीय हैं। उस दिन पूरे देश में बैंकिंग सेवाएं बंद रहेंगी। वहीं, कुछ अवकाश स्थानीय या क्षेत्रीय स्तर के हैं। उन दिनों को केवल उससे जुड़े राज्यों में ही बैंक शाखाएं बंद होंगी।
बैंक हॉलिडे नवंबर, 2022 लिस्ट
1 नवंबर – कन्नड़ राज्योत्सव और कुट के कारण बेंगलूरु और इंफाल में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
6 नवंबर – रविवार की वजह से बैंक बंद रहेंगे।
8 नवंबर – गुरुनानक जयंती, कार्तिक पूर्णिमा, रहास पूर्णिमा और वांगला फेस्टिवल मनाया जाएगा, जिसकी वजह से बैंक बंद रहेंगे।
11 नवंबर – वांग्ला फेस्टिवल और कनकदासा जयंती की वजह से बेंगलूरु और शिलांग में बैंक बंद रहेंगे।
12 नवंबर – महीने का दूसरा शनिवार होने की वजह से बैंक बंद रहेंगे।
13 नवंबर – रविवार की वजह से छुट्टी है।
20 नवंबर – रविवार का साप्ताहिक अवकाश है।
23 नवंबर – सेंग कुत्सनेम की वजह से शिलांग में बैंकों की छुट्टियां रहेंगी।
26 नवंबर – महीने का चौथा शनिवार होने के कारण भी बैंक बंद रहेंगे।
27 नवंबर – रविवार है और इसलिए इस दिन बैंकों में काम नहीं होगा।
