Blog

  • पंजाबः पाकिस्‍तानी जेल में मारे गए सरबजीत सिंह की बहन का निधन

    पंजाबः पाकिस्‍तानी जेल में मारे गए सरबजीत सिंह की बहन का निधन

    तरनतारन। पाकिस्‍तानी जेल में कुछ साल पहले मारे गए भारत के पंजाब के सरबजीत सिंह की बहन दलबीर कौर का आज निधन हो गया। दलबीर कौर ने भाई सरबजीत सिंह की पाकिस्‍तान की जेल से रिहाई के लिए अथक संघर्ष किया था और इस कारण काफी चर्चित हो गई थीं।  

    दलबीर कौर तरनतारन जिले के क़स्बा भिखीविंड निवासी थीं। दलबीर कौर ने अमृतसर के निजी अस्पताल में रात 2 बजे आखिरी सांस ली। उनको शनिवार सांस लेने दौरान तकलीफ़ महसूस होने के बाद यहां दाखिल करवाया गया था। दलबीर कौर की अंतरराष्ट्रीय सत्र पर पहचान थी क्योंकि उन्होने अपने भाई सरबजीत सिंह को भारत जिंदा लाने लिए उच्च सत्र पर कानूनी लडाई लड़ी थी मगर कामयाब नहीं हो पाईंं।

  • LIVE पंजाब: संगरूर उपचुनाव के लिए मतगणना जारी, सिमरजीत सिंह मान व गुरमेल में कड़ी टक्‍कर

    LIVE पंजाब: संगरूर उपचुनाव के लिए मतगणना जारी, सिमरजीत सिंह मान व गुरमेल में कड़ी टक्‍कर

    संगरूर। संगरूर लोकसभा सीट  के उपचुनाव में मतगणना शुरू हो गई है। मतोंं की गणना चार केंद्रों पर हो रही है। प्रारंभिक रूझान के अनुसार शुरूआती दौड़ में सिमरजीत सिंह मान और आम आदमी पार्टी के गुरमेल सिंह के बीच कांटे की टक्‍कर चल रही है। अब गुरमेल सिंह फिर आगे हो गए हैं। अभी एक आगे हो जाता है तो कभी दूसरा।  23 जून को उपचुनाव में महज 45.30 फीसद मतदान हुआ था।

    आप के गुरमेल सिंह फिर हुए आगे

    10.18 AM :  सिमरजीत सिंह मान 100173

    गुरमेल सिंह – आप-  100965

    दलबीर सिंह गोल्‍डी – कांग्रेस-  33506

    केवल सिंह ढिल्‍लों – भाजपा-  26197

    कमलदीप कौर- – शिअद- 17890

    फिर आगे हुए सिमरजीत सिंह मान

    10.13 AM: सिमरजीत सिंह मान 95468

    गुरमेल सिंह (आप) 95426

    18 वोट से गुरमेल हुए सिमरनजीत सिंह मान से आगे

    मतगणना के शुरूआती दौर में शिअद (अ) के सिमरनजीत सिंह अपने प्रतिद्वंद्वी आमम आदमी पार्टी के प्रत्याशी गुरमेल सिंह पर हावी नजर आए।  शुरूआत में ही उन्होंने गुरमेल सिंह को काफी अंतर से पिछाड़ दिया और  यह लीड काफी देर तक जारी रही। मतणगना के दूसरे राउंड में भी सिमरनजीत सिंह मान गुरमेल पर भारी पड़ते दिखाई दिए। पिछले दो लोकसभा चुनाव की बात करें तो भगवंत मान ने दोनों चुनाव में शुरूआती दौर में ही अपने विरोधियों के मुकाबले बेहतर बढ़त बनाकर चले थे।

    वहीं अगर कांग्रेस की बात करें तो कांग्रेस का हालत भी काफी बदली रही और विधानसभा चुनाव की भांति ही लोकसभा उपचुनाव में भी कांग्रेस के हाथ शुरूआती समय में कोई खास वोट नहीं लग पाए। शिअद-बसपा की अगर बात करें तो उनका वोट बैंक से खिसकते हुए नजर आ रहा है। बंदी सिखों की रिहाई का मुद्दे लेकर चुनाव मैदान में उतरी शिअद-बसपा को लगातार मायूसी का सामना करना पड़ रहा है।

    10:30 Update: सिमरजीत सिंह मान  करीब 2600 वोट से निकले आगे

    4 लाख वोटों की गिनती अभी बाकी

    शिरोमणि अकाली दल अमृतसर के सिमरजीत सिंह मान 123125 वोटों से आगे, दूसरे नंबर पर 120546 वोट से चल रहे है आप के उम्मीदवार गुरमेल सिंह

    अगर सिमरजीत सिंह मान यह चुनाव जीतते हैं तो साल 1999 के बाद सिमरजीत सिंह मान जीत के साथ जा सकते हैं लोकसभा में

  • राशिफल (रविवार 26 जून 2022) जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

    राशिफल (रविवार 26 जून 2022) जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

    मेषः धन प्राप्ति में अवरोध दूर होंगे। कोर्ट व कचहरी में अनुकूलता रहेगी। पुराना रोग परेशानी का कारण बन सकता है। अज्ञात भय सताएगा। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। कुसंगति से बचें। चिंता रहेगी।

    वृषः आर्थिक उन्नति होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। शुभ समय। शत्रु भय रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। शारीरिक कष्ट संभव है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। भूमि व भवन संबंधी खरीद-फरोख्त की योजना बनेगी।

    मिथुनः नौकरी में मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा। दुष्टजनों से सावधानी आवश्यक है। पारिवारिक चिंता बनी रहेगी। विवाद को बढ़ावा न दें। प्रमाद से बचें। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। कारोबार में बुद्धिबल से उन्नति होगी।

    कर्कः आवश्यक निर्णय सोच-समझकर करें। व्यवसाय ठीक चलेगा। नौकरी में कार्यभार रहेगा। थकान हो सकती है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। आय में निश्चितता रहेगी। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। पुराना रोग उभर सकता है। दु:खद समाचार की प्राप्ति संभव है। किसी के उकसाने में न आएं। बात बिगड़ सकती है।

    सिंहः कारोबार का विस्तार होगा। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। प्रयास सफल रहेंगे। पार्टनरों का सहयोग प्राप्त होगा। निवेश लाभदायक रहेगा। घर में सुख-शांति रहेगी। उत्साह बना रहेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। संतान की चिंता रहेगी। पराक्रम व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। आय में वृद्धि होगी।

    कन्याः दूर से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। घर में अतिथियों का आगमन होगा। व्यय बढ़ेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में सहकर्मियों का साथ रहेगा। थकान रहेगी। आय में वृद्धि होगी। कारोबार लाभप्रद रहेगा। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं।

    तुलाः अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। सट्टे व लॉटरी से दूर रहें। कारोबार का विस्तार होगा। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। सुख के साधन जुटेंगे। शत्रु परास्त होंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। सभी ओर से सफलता मिलेगी। प्रेम-प्रसंग में आशातीत सफलता प्राप्त होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी।

    वृश्चिकः दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। आय में निश्चितता रहेगी। राजभय रहेगा। विवाद को बढ़ावा न दें। लेन-देन में जल्दबाजी हानि देगी। शारीरिक कष्ट संभव है। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। व्यवस्था में मुश्किल होगी। दूसरों से अपेक्षा न करें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। अनहोनी की आशंका रहेगी।

    धनुः लाभ के अवसर हाथ आएंगे। अधिकार प्राप्ति के योग हैं। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। भागदौड़ रहेगी। दूसरों के काम में दखल न दें। विवाद से बचें। लाभ होगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। नेत्र पीड़ा हो सकती है। मानसिक बेचैनी रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे।

    मकरः कोई नई समस्या आ सकती है। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। कोई नई समस्या आ सकती है। व्यवसाय ठीक चलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। प्रमाद न करें। राज्य से प्रसन्नता रहेगी। कोई बड़ा काम हो सकता है। नई योजना बनेगी। नया उपक्रम प्रारंभ हो सकता है। सामाजिक कार्य करने का अवसर मिलेगा। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। स्वास्थ्‍य का पाया कमजोर रहेगा।

    कुंभः सुख के साधन जुटेंगे। कारोबार लाभदायक रहेगा। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा। थकान व कमजोरी महसूस हो सकती है। कोर्ट व कचहरी के काम निबटेंगे। पूजा-पाठ में मन लगेगा। प्रसन्नता रहेगी। प्रमाद न करें। आंखों को चोट व रोग से बचाएं। धन प्राप्ति सुगम होगी।

    मीनः आय में निश्चितता रहेगी। प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। सोच-समझकर निर्णय लें। पुराना रोग उभर सकता है। अनहोनी की आशंका रहेगी। मातहतों से कहासुनी हो सकती है। पार्टनरों से मतभेद संभव है। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। दूसरों से अपेक्षा न करें। बनते काम बिगड़ सकते हैं।

  • कांग्रेस ने राष्ट्रीय आपातकाल घोषित किया था, बीजेपी ब्लैक दिवस के रूप में मना रही: राम कुमार

    कांग्रेस ने राष्ट्रीय आपातकाल घोषित किया था, बीजेपी ब्लैक दिवस के रूप में मना रही: राम कुमार

    ऊना/सुशील पंडित: देश भर में कांग्रेस पार्टी ने 25 जून 1975 को आथिक संकट का हवाला देते हुए देश मे राष्ट्रीय आपातकाल को लगाए जाने को  घोषणा की थी इसी दिन को बीजेपी अब ब्लैक दिवस के रूप में देशभर में मना रही है। यह बातें जिला मुख्यालय पर एक पत्रकार वार्ता के दौरान प्रोफेसर रामकुमार ने कही। उन्होंने कहा कि 25 जून 1975 को उस समय की प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने देश में लोकतंत्र के आर्थिक संकट का हवाला देते हुए राष्ट्रीय आपातकाल घोषित कर दिया गया था।

    इस दौरान सैकड़ों लोगों के साथ साथ नेताओं को भी महीनों भर  जेलों में रखा गया था यहाँ तक कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ मीडिया को भी नहीं बख्शा गया। उनके खिलाफ भी कार्रवाई की गई थी। आपातकाल लगाए जाने को लेकर बीजेपी इस दिन को ब्लैक दिवस के रूप में मना रही है। बीजेपी की मानें तो आपातकाल के दौरान जो लोग शहीद हुए हैं जिन लोगों ने संघर्ष किया है उनके नाम के पाँच दिए बीजेपी हर मंडल स्तर पर जला रही है और उनको श्रद्धांजलि दे रही है  और देश भर में इसको ब्लैक दिवस के रूप में मना रही है ताकि  आगे से कोई  राजनीतिक दल इस प्रकार का कोई कदम उठाने की कोशिश न करे । आज देश में ऐसे हालात पैदा हो गए हैं कि कांग्रेस पार्टी परिवारवाद के गुण के कारण लगातार समाप्ति की ओर बढ़ रही है दिल्ली से लेकर हिमाचल में भी परिवारवाद को बढ़ावा देने के लिए कांग्रेस खत्म होती जा रही है।

  • शराब तस्कर मोनू गिरफ्तार, 45 पेटी बरामद

    शराब तस्कर मोनू गिरफ्तार, 45 पेटी बरामद

    जालंधर (वरुण/हर्ष)। थाना रामामंडी की पुलिस ने नाजायज शराब सहित तस्कर को गिरफ्तार किया है । आरोपी की पहचान मनप्रीत सिंह उर्फ मोनू पुत्र कुलदीप सिंह वासी पट्टी रायपुरा बटाला अमृतसर के रूप में हुई है। एसीपी निर्मल सिंह ने बताया कि थाना प्रभारी नवदीप सिंह और उनकी टीम गश्त के दौरान सूर्या एंक्लेव के अंडर ब्रिज पर मौजूद थी। तभी उन्हें सूचना मिली कि उक्त आरोपी गाड़ी नंबर पीबी09 N 9665 में अवैध शराब की खेप लेकर ग्राहकों को सप्लाई देने जा रहा है। सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए चुगिटी चौक पर नाकाबंदी के दौरान उक्त आरोपी को गाड़ी सहित काबू कर लिया गया। गाड़ी की तलाशी लेने  चंडीगढ़ मार्का की 45 पेटी शराब बरामद हुई । पुलिस ने आरोपी के ऊपर आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

  • ਐਮਰਜੈਂਸੀ ਲਗਾ ਕੇ ਕਾਂਗਰਸ ਨੇ ਸੱਚ ਦਾ ਘੁੱਟਿਆ ਸੀ ਗਲਾ ਅਤੇ ਕੀਤਾ ਸੀ  ਲੋਕਤੰਤਰ ਦਾ ਘਾਣ: ਰਣਜੀਤ ਖੋਜੇਵਾਲ, ਅਗਰਵਾਲ, ਯੱਗ ਦੱਤ

    ਐਮਰਜੈਂਸੀ ਲਗਾ ਕੇ ਕਾਂਗਰਸ ਨੇ ਸੱਚ ਦਾ ਘੁੱਟਿਆ ਸੀ ਗਲਾ ਅਤੇ ਕੀਤਾ ਸੀ  ਲੋਕਤੰਤਰ ਦਾ ਘਾਣ: ਰਣਜੀਤ ਖੋਜੇਵਾਲ, ਅਗਰਵਾਲ, ਯੱਗ ਦੱਤ

    ਕਪੂਰਥਲਾ/ਚੰਦਰ ਸ਼ੇਖਰ ਕਾਲੀਆ: ਭਾਰਤ ਵਿੱਚ ਐਮਰਜੈਂਸੀ 25 ਜੂਨ 1975 ਨੂੰ ਲਗਾਈ ਗਈ ਸੀ।25 ਜੂਨ ਦਾ ਦਿਨ ਭਾਰਤ ਦੇ ਲੋਕਤੰਤਰ ਦਾ ਕਾਲਾ ਦਿਨ ਮੰਨਿਆ ਜਾਂਦਾ ਹੈ।ਨਾਗਰਿਕ ਅਧਿਕਾਰਾਂ ਨੂੰ ਖੋਹ ਲਿਆ ਗਿਆ।ਵਿਰੋਧੀ ਜੇਲ ਵਿਚ ਸਨ।ਹਰ ਪਾਸੇ ਪੁਲਿਸ ਦਾ ਰਾਜ ਸੀ।ਡਰ ਦੇ ਸਾਏ ਹੇਠ ਕੰਮ ਚੱਲ ਰਿਹਾ ਸੀ।ਪ੍ਰੈਸ ਨੂੰ ਸਖਤੀ ਨਾਲ ਕੰਟਰੋਲ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਸੀ,ਸਭ ਕੁਝ ਸਕਰੀਨਿੰਗ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਹੀ ਛਾਪਿਆ ਜਾਂਦਾ ਸੀ।ਫਿਲਮਾਂ ਦੇ ਪ੍ਰਿੰਟ ਜ਼ਬਤ ਕੀਤੇ ਗਏ ਸਨ ਅਤੇ ਹੋਰ ਬਹੁਤ ਕੁਝ। ਇੰਦਰਾ ਗਾਂਧੀ ਦੀ ਸਰਕਾਰ ਦੀ ਸਿਫਾਰਿਸ਼ ਤੇ ਦੇਸ਼ ਦੇ ਰਾਸ਼ਟਰਪਤੀ ਫਖਰੂਦੀਨ ਅਲੀ ਅਹਿਮਦ ਨੇ ਦੇਸ਼ ਵਿੱਚ ਐਮਰਜੈਂਸੀ ਲਗਾ ਦਿੱਤੀ ਸੀ।
    ਖੈਰ, 25 ਦਾ ਦਿਨ ਅੱਜ ਵੀ ਹਰ ਸਾਲ ਆਉਂਦਾ ਹੈ ਤੇ ਹਰ ਵਾਰ ਲੋਕ ਉਸ ਦਿਨ ਨੂੰ ਯਾਦ ਕਰਦੇ ਹਨ ਜਦੋਂ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੀ ਆਜ਼ਾਦੀ ਇਕ ਵਾਰ ਫਿਰ ਖੋਹੀ ਗਈ ਸੀ।ਅੱਜ ਐਮਰਜੈਂਸੀ ਲਾਗੂ ਹੋਣ ਦੀ 47ਵੀਂ ਵਰ੍ਹੇਗੰਢ ਹੈ।ਇਸ ਲਈ ਭਾਜਪਾ ਆਗੂ ਕਾਂਗਰਸ ਨੂੰ ਉਸ ਦੇ ਪੁਰਾਣੇ ਕਾਰਨਾਮਿਆਂ ਦੀ ਯਾਦ ਦਿਵਾ ਰਹੇ ਹਨ।ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਭਾਜਪਾ ਆਗੂ ਸ਼ਹਾਦਤ ਨੂੰ ਵੀ ਯਾਦ ਕਰ ਰਹੇ ਹਨ।ਸ਼ਨੀਵਾਰ ਨੂੰ ਸਾਬਕਾ ਚੇਅਰਮੈਨ ਤੇ ਭਾਜਪਾ ਦੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਉਪ ਪ੍ਰਧਾਨ ਰਣਜੀਤ ਸਿੰਘ ਖੋਜੇਵਾਲ,ਸੂਬਾ ਕਾਰਜਕਾਰਨੀ ਮੈਂਬਰ ਸ਼ਾਮ ਸੁੰਦਰ ਅਗਰਵਾਲ,ਸੂਬਾ ਕਾਰਜਕਾਰਨੀ ਮੈਂਬਰ ਯੱਗ ਦੱਤ ਐਰੀ,ਭਾਜਪਾ ਐੱਸਸੀ ਮੋਰਚਾ ਦੇ ਸੀਨੀਅਰ ਆਗੂ ਮਹਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਬਲੇਰ,ਯੁਵਾ ਮੋਰਚਾ ਦੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਜਨਰਲ ਸਕੱਤਰ ਵਿਵੇਕ ਸਿੰਘ ਸੰਨੀ ਬੈਂਸ, ਭਾਜਪਾ ਐਨ.ਜੀ.ਓ ਸੈੱਲ ਦੇ ਸੀਨੀਅਰ ਆਗੂ ਰਾਜੇਸ਼ ਮੰਨਣ ਨੇ ਐਮਰਜੈਂਸੀ ਨੂੰ ਯਾਦ ਕਰਦਿਆਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਅੱਜ ਦੇ ਦਿਨ 1975 ਵਿਚ ਅੱਜ ਹੀ ਦੇ ਦਿਨ ਕਾਂਗਰਸ ਨੇ ਸੱਤਾ ਮੋਹ ਵਿੱਚ ਰਾਤੋ-ਰਾਤ ਹਰ ਭਾਰਤੀ ਦੇ ਸੰਵਿਧਾਨਕ ਅਧਿਕਾਰਾਂ ਨੂੰ ਖੋਹ ਕੇ ਐਮਰਜੈਂਸੀ ਲਗਾ ਕੇ ਬੇਰਹਿਮੀ ਨਾਲ ਵਿਦੇਸ਼ੀ ਹਕੂਮਤ ਨੂੰ ਪਿੱਛੇ ਛੱਡ ਦਿੱਤਾ।

    ਉਪਰੋਕਤ ਆਗੂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਸ ਤਾਨਾਸ਼ਾਹੀ ਮਾਨਸਿਕਤਾ ਵਿਰੁੱਧ ਜਮਹੂਰੀਅਤ ਦੀ ਬਹਾਲੀ ਲਈ ਮਹਾਯੱਗ ਵਿਚ ਆਪਣਾ ਸਭ ਕੁਝ ਦੇਣ ਵਾਲੇ ਦੇਸ਼ ਭਗਤਾਂ ਨੂੰ ਪ੍ਰਣਾਮ ਕਰਦੇ ਹਾਂ।ਖੋਜੇਵਾਲ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਅੱਜ ਦੇ ਦਿਨ 1975 ਵਿੱਚ ਪਰਿਵਾਰਵਾਦੀ ਜਥੇਬੰਦੀ ਕਾਂਗਰਸ ਨੇ ਦੇਸ਼ ਵਿੱਚ ਐਮਰਜੈਂਸੀ ਲਗਾ ਕੇ ਭਾਰਤ ਦੇ ਸ਼ਾਨਦਾਰ ਲੋਕਤੰਤਰ ਦਾ ਗਲਾ ਘੁੱਟਣ ਦੀ ਕੋਝੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਕੀਤੀ ਸੀ।ਖੋਜੇਵਾਲ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਕਾਂਗਰਸ ਦੇ ਕਾਰਜਕਾਲ ਦੌਰਾਨ 25 ਜੂਨ 1975 ਵਿੱਚ ਦੇਸ਼ ਦੀ ਮਜੂਦਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਮੰਤਰੀ ਮਰਹੂਮ ਇੰਦਰਾ ਗਾਂਧੀ ਵੱਲੋਂ ਲਗਾਈ ਗਈ ਐਮਰਜੈਂਸੀ ਦੇ ਵਿਰੋਧ ਦੀ ਆਵਾਜ਼ ਅੱਜ ਵੀ ਗੂੰਜ ਰਹੀ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਕਾਂਗਰਸ ਪਾਰਟੀ ਨੇ 1975 ਵਿੱਚ ਲੋਕਤੰਤਰ ਦਾ ਗਲਾ ਘੁੱਟਣ ਦਾ ਕੰਮ ਕੀਤਾ ਸੀ। ਤਤਕਾਲੀ ਪ੍ਰਧਾਨ ਮੰਤਰੀ ਸਵਰਗੀ ਇੰਦਰਾ ਗਾਂਧੀ ਦੀ ਤਾਨਾਸ਼ਾਹੀ ਕਾਰਨ ਦੇਸ਼ ਦੀ ਆਮ ਜਨਤਾ ਨੂੰ ਤਸੀਹੇ ਦਿੱਤੇ ਗਏ। ਵਿਚਾਰਾਂ ਦੇ ਪ੍ਰਗਟਾਵੇ ‘ਤੇ ਪਾਬੰਦੀ ਲਗਾ ਦਿੱਤੀ ਗਈ।ਵਿਰੋਧੀ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਨੇਤਾਵਾਂ ਸਮੇਤ ਸੰਘ ਪਰਿਵਾਰ ਦੇ ਮੈਂਬਰਾਂ ਨੂੰ ਮੀਸਾ ਅਤੇ ਡੀਆਈਆਰ ਤਹਿਤ ਕੈਦ ਕੀਤਾ ਗਿਆ।ਅਟਲ ਬਿਹਾਰੀ ਵਾਜਪਾਈ, ਲਾਲ ਕ੍ਰਿਸ਼ਨ ਅਡਵਾਨੀ, ਮੋਰਾਰਜੀ ਦੇਸਾਈ ਸਮੇਤ ਲੱਖਾਂ ਨੂੰ ਬੰਦ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ।
    ਸੂਬਾ ਕਾਰਜਕਾਰਨੀ ਮੈਂਬਰ ਸ਼ਾਮ ਸੁੰਦਰ ਅਗਰਵਾਲ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਅੱਜ ਫਿਰ ਕਾਂਗਰਸ ਦੇਸ਼ ਦੀਆਂ ਸੰਵਿਧਾਨਕ ਸੰਸਥਾਵਾਂ ‘ਤੇ ਹਮਲਾ ਕਰਕੇ ਲੋਕਤੰਤਰ ਦੀ ਮਰਿਆਦਾ ਨੂੰ ਢਾਹ ਲਾਉਣ ‘ਤੇ ਤੁਲੀ ਹੋਈ ਹੈ।ਇਹ ਸਭ ਕੁਝ ਸਿਰਫ ਸੱਤਾ ਦੇ ਲਾਲਚ ‘ਚ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ।ਯੱਗ ਦੱਤ ਐਰੀ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਕਾਂਗਰਸ ਨੇ ਦੇਸ਼ ਵਿੱਚ ਐਮਰਜੈਂਸੀ ਲਗਾ ਕੇ ਭਾਰਤੀ ਲੋਕਤੰਤਰ ਦਾ ਗਲਾ ਘੁੱਟਣ ਦਾ ਕੰਮ ਕੀਤਾ ਸੀ।ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ 1971 ਵਿੱਚ ਜਦੋਂ ਲੋਕ ਸਭਾ ਦੀਆਂ ਚੋਣਾਂ ਹੋਈਆਂ ਸਨ ਤਾਂ ਇੰਦਰਾ ਗਾਂਧੀ ਨੇ ਆਪਣੇ ਅਹੁਦੇ ਦੀ ਦੁਰਵਰਤੋਂ ਕਰਦਿਆਂ ਸਰਕਾਰੀ ਮਿਸ਼ਨਰੀ ਨੂੰ ਚੋਣਾਂ ਜਿੱਤਣ ਲਈ ਵਰਤਿਆ ਸੀ,ਹੱਦ ਤੋਂ ਬਾਹਰ ਜਾ ਕੇ ਚੋਣਾਂ ਵਿੱਚ ਖਰਚ ਕੀਤੇ ਗਏ ਆਪਣੇ ਓ.ਐਸ.ਡੀ ਨੂੰ ਚੋਣ ਏਜੰਟ ਬਣਾ ਲਿਆ ਸੀ।ਉਸ ਸਮੇਂ ਮਾਣਯੋਗ ਇਲਾਹਾਬਾਦ ਹਾਈਕੋਰਟ ਨੇ ਆਪਣਾ ਫੈਸਲਾ ਦਿੰਦੇ ਹੋਏ ਨਾ ਸਿਰਫ ਇੰਦਰਾ ਗਾਂਧੀ ਦੀ ਮੈਂਬਰਸ਼ਿਪ ਨੂੰ ਗੈਰ-ਕਾਨੂੰਨੀ ਕਰਾਰ ਦਿੱਤਾ ਸੀ,ਸਗੋਂ ਛੇ ਸਾਲਾਂ ਲਈ ਚੋਣਾਂ ਲੜਨ ਤੇ ਰੋਕ ਵੀ ਲਗਾ ਦਿੱਤੀ ਸੀ।ਅਦਾਲਤ ਦੇ ਇਸ ਫੈਸਲੇ ਨੂੰ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਸੁਪਰੀਮ ਕੋਰਟ ਤੋਂ ਵੀ ਰਾਹਤ ਨਹੀਂ ਮਿਲੀ ਸੀ।ਫਿਰ ਇੰਦਰਾ ਗਾਂਧੀ ਨੇ ਤਤਕਾਲੀ ਰਾਸ਼ਟਰਪਤੀ ਫਖਰੂਦੀਨ ਅਲੀ ਅਹਿਮਦ ਨੂੰ ਸਿਫਾਰਿਸ਼ ਕਰਕੇ ਪੂਰੇ ਦੇਸ਼ ਵਿੱਚ ਐਮਰਜੈਂਸੀ ਲਗਾ ਦਿੱਤੀ।ਇਹ ਐਮਰਜੈਂਸੀ ਭਾਰਤੀ ਲੋਕਤੰਤਰ ਦੇ ਇਤਿਹਾਸ ਵਿੱਚ ਇੱਕ ਕਾਲਾ ਦਿਨ ਸੀ।
  • जालंधरः करीब 50 झुग्गियों में लगी आग

    जालंधरः करीब 50 झुग्गियों में लगी आग

    करतारपुर, (वरुण/हर्ष): पंजाब के करतारपुर में झुग्गियों में आग लगने का दर्दनाक मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक करतापुर से कपूरथला रोड पर निक्कू नंगल में सड़क किनारे करीब 40 से 50 झुग्गियां आग की चपेट में आ गई है। हालांकि इस आग से किसी के हताहत होने का मामला सामना नहीं आया है।

    आग लगने की सूचना मिलने के बाद मौके पर फायर बिग्रेड की गाड़ियां पहुंची। करतारपुर से दमकल की 2 और कपूरथला से दमकल की 2 गाड़ियों ने कड़ी मशक्कतके बाद आग पर काबू पाया। गई और इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ लेकिन झुग्गियां जलकर राख हो गई है। इस आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। हादसे में झुग्गियों सहित लोगों का सामान जलकर राख हो गया है।

  • किसान केंद्र सरकार की नीतियों से काफी खुश: डॉ राकेश शर्मा

    किसान केंद्र सरकार की नीतियों से काफी खुश: डॉ राकेश शर्मा

    वीजेपी का सत्ता में आना तय

    ऊना/सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश में बीजेपी भारतीय किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राकेश शर्मा ववली ने आज ऊंना में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस दौरान मीडिया से रूबरू हुए इस दौरान डॉ राकेश शर्मा ने कहा कि उनका मुख्य मकसद 2022 में हिमाचल प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनाना है केंद्र सरकार द्वारा किसानों के लिए लाई गई नीतियां किसानों के हित में है केंद्र सरकार द्वारा किसानों के लिए अनेक प्रकार की योजनाएं चलाई गई है जो कि किसानों के हित में है। किसान बिल के विरोध में भी हिमाचल प्रदेश में भी इसका कोई असर दिखाई नहीं दिया क्योंकि जहां कि किसान केंद्र सरकार की नीतियों से काफी खुश है।

    डॉ शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार की विकास नीतियों को जन जन तक पहुंच जाएंगे और प्रदेश में फिर से बीजेपी की सरकार बनाएंगे वही हेलीकॉप्टर मामले पर राजनीतिक दलों के नेताओं द्वारा बयानबाजी को लेकर उन्होंने कहा है कि कांग्रेस हिमाचल प्रदेश में जयराम सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों से घबरा गई है मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश भर में विकास करवाया जा रहा है जिस कारण शिलान्यास और उद्घाटन करने के लिए उन्हें जगह जगह जाना पड़ रहा है हिमाचल एक पहाड़ी राज्य है और ऐसे में हेलीकॉप्टर का प्रयोग जहां पर लाजमी है।

    कांग्रेस प्रदेश में हो रहे विकास से तिलमिला हुई है इसलिए वह हेलीकॉप्टर को लेकर बयान बाजी कर रही है। वहीं उन्होंने कहा कि केजरीवाल के हिमाचल आने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनते ही वहां पर कानून व्यवस्था गड़बड़ा गई है जिस दौरान वहां पर कई बड़े-बड़े अपराध हुए हैं जिस कारण लोगों का आम आदमी पार्टी से भरोसा उठ चुका है इसलिए इनका हिमाचल आने पर कोई ज्यादा फर्क नहीं दिखाई पड़ेगा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र राणा, प्रदेश उपाध्यक्ष बलराम बबलू, अश्विनी राणा, विनय सहोड, मोनू जोशी, विक्रम ठाकुर, संजीव ठाकुर, सतीश ठाकुर, विक्रम सिंह, अजमेर सिंह, विनोद कुमार, वलवंत सिंह, मनजीत, सहित अन्य मौजूद रहे।

  • जालंधरः गोपाल नगर गोलीकांड का मुख्य आरोपी काबू, ये हथियार हुए बरामद

    जालंधरः गोपाल नगर गोलीकांड का मुख्य आरोपी काबू, ये हथियार हुए बरामद

    जालंधर, (वरूण/हर्ष): महानगर के गोपाल नगर में अकाली नेता सुभाष सोंधी के बेटे पर हुए हमले के मुख्य आऱोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। तीन-चार दिन पहले ही शूटर पिंपू को शिरडी से गिरफ्तार किया गया था। जिसे आज पुलिस जालंधर लेकर आई और उसे कोर्ट में पेश किया। पुलिस ने आरोपी से दो पिस्तौल और कारतूस बरामद किए है।  

    कोर्ट से आरोपी की 3 दिन का मिला रिमांड

    डीसीपी जसकिरणजीत सिंह तेजा ने बताया कि पिंपू को जालंधर में लाने के बाद आज पुनीत सोनी पुत्र बलराज सोनी निवासी बाबू लाभ सिंह नगर को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। उन्होंने कहा कि पिंपू से गहनता के साथ पूछताछ की जाएगी औऱ पता लगाया जाएगा कि यह और कौन-कौन सी वारदातों में शामिल रहा है। यहां से भागने के दौरान यह कहां-कहां जाकर छिपा और इसे शरण किन-किन लोगों ने दी थी। डीसीपी तेजा ने बताया कि गोपालनगर में जो हिमांशु सौंधी के साथ लड़ाई हुई थी वह पिंपू ने ही की थी। इसी ने हिमांशु पर गोलियां चलाई थीं। 

    गैंग के 6 लोग पहले ही पुलिस की गिरफ्त मेंः डीसीपी 

    डीसीपी ने कहा कि पंचम नूर उर्फ पंचम गैंग बी कैटागरी की गैंग है। इसके छह सदस्यों को पुलिस पहले ही पकड़ चुकी है अब सिर्फ पिंपू की गिरफ्तारी शेष रह गई थी। पुलिस ने उसे भी दबोच लिया है। डीसीपी ने बताया पिंपू के कब्जे से दो पिस्तौल और जिंदा कारतूस के कार्ट्रेज मिले हैं। 

    महाराष्ट्र पुलिस ने पिंपू को किया था काबू 

    पंजाब के जालंधर जिले के शूटर पुनीत सोनी उर्फ पिंपू को महाराष्ट्र पुलिस ने काबू किया था। गोपालनगर में अकाली नेता सुभाष सौंधी के बेटे हिमांशु सौंधी पर गोलियां दागने के बाद धर्मशाला के मैक्लोडगंज और वहां से भाग कर महाराष्ट्र के शिरडी में पहुंचा पंचम गैंग का शूटर पिंपू एक होटल में छिपा था। होटल स्टाफ ने ही संदिग्ध गतिविधियों को देखते हुए पुलिस को सूचना देकर पकड़ा दिया था। 

    वारदात के बाद से भागा हुआ था पुनीत

    पिंपू को शिरडी से पुलिस ने पकड़ कर जब पूछताछ की तो उन्हें पता चला कि यह एक गैंगस्टर है औऱ वारदात करने के बाद भागा हुआ है। महाराष्ट्र पुलिस ने तुरंत इसकी सूचना जालंधर पुलिस को दी थी। जालंधर के पुलिस कमिश्नर ने तुरंत एक पुलिस पार्टी पिंपू को जालंधर लाने के लिए शिरडी रवाना की थी। 

    शिरडी के होटल में ऐसे हुई पिंपू की पहचान

    शिरडी में पिंपू जिस होटल में ठहरा हुआ था, उसकी उसने 10 दिन की इकट्ठी बुकिंग करवा रखी थी। 10 दिन पूरे होने पर होटल वालों ने पिंपू को कमरा खाली करने से लिए कहा। इस पर पिंपू ने कहा कि उसकी बुकिंग आगे बढ़ा दें। होटल वालों ने पिंपू से पैसे मांगे तो पैसों के लिए वह इधर-उधर फोन घुमाने लगा। फोन पर पिंपू जो बातें कर रहा था, उससे होटल के स्टाफ को शक हो गया कि पिंपू कोई आम पर्यटक नहीं, बल्कि क्रिमिनल है। इसके बाद चुपके से स्टाफ ने शिरडी पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पिंपू को होटल में ही धर दबोचा।

    14 अप्रैल रात को की थी गोपाल नगर में फायरिंग

    गैंगस्टर पंचम और उसके साथियों ने 14 अप्रैल की रात करीब पौने 10 बजे गोपाल नगर में अकाली नेता सुभाष सौंधी के बेटे हिमांशु सौंधी पर हमला किया था। पंचम और उसके साथी पिंपू ने हिमांशु पर गोलियां भी चलाई थीं। इस गोलीबारी में हिमांशु तो बाल-बाल बच गया, लेकिन गोपाल नगर में ही ससुराल से अपने घर टोबरी मोहल्ला परिवार के साथ स्कूटर पर जा रहे हरमेल सिंह उर्फ देवगन नामक व्यक्ति की टांग में गोली जा लगी थी। यह सारा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया था। गैंगस्टर अकाली नेता के बेटे हिमांशु पर गोलियां चलाने के बाद एक कार में सवार होकर वहां से भाग निकले थे। पुलिस ने सीसीटीवी की फुटेज को अपने कब्जे में लेकर सभी की तलाश शुरू कर दी थी।