Blog

  • कफ सिरप से 65 बच्चों की मौत के मामले में हुआ चौकाने वाला खुलासा

    कफ सिरप से 65 बच्चों की मौत के मामले में हुआ चौकाने वाला खुलासा

    नई दिल्ली : उज्बेकिस्तान में 65 बच्चों की जान लेने वाले भारतीय कफ सिरप को लेकर नई बात सामने आई है। जांच में पता चला है कि वितरकों ने कफ सिरफ के अनिवार्य परीक्षण से बचने के लिए के लिए स्थानीय अधिकारियों को 33 हजार डॉलर की रिश्वत दी थी। उज्बेकिस्तान में कथित तौर पर जिस भारतीय कफ सिरप की वजह से 65 बच्चों की मौत हुई थी, उसे लेकर बड़ा खुलासा हुआ है।

    उज्बेकिस्तान के सरकारी अभियोजकों ने अदालती कार्रवाई के दौरान आरोप लगाया कि भारतीय कफ सिरप के वितरकों ने अनिवार्य परीक्षण से बचने के लिए स्थानीय अधिकारियों को 33 हजार डॉलर (लगभग 28 लाख रुपये) की रिश्वत दी थी। मध्य एशियाई देश ने पिछले हफ्ते हुई मौतों के मामले में 21 लोगों पर मुकदमा चलाया है जिनमें से 20 उज्बेक नागरिक और एक भारतीय नागरिक है। प्रतिवादियों में से 3 (एक भारतीय और 2 उज्बेकिस्तानी) नागरिक कुरामैक्स मेडिकल के अधिकारी है।

    यह वह कंपनी है जो उज्बेकिस्तान में भारत के मैरियन बायोटेक की दवाएं बेचती है। राज्य अभियोजक सैदकरीम अकिलोव के अनुसार, कुरामैक्स के सीईओ सिंह राघवेंद्र प्रतार ने कथित तौर पर सरकार के अधिकारियों को 33 हजार अमेरिकी डॉलर का भुगतान किया ताकि वे इसके उत्पादों के अनिवार्य निरीक्षण ना करें. हालांकि अभियोजक के बयान से यह स्पष्ट नहीं था कि कफ सिरफ का उज्बेकिस्तान में परीक्षण हुआ या नहीं, या फिर निर्माता से भारत में परीक्षण करने का अनुरोध किया गया था।

  • जालंधरः फास्ट फूड की शॉप में लगी भीषण आग, सामान जलकर हुआ राख, देखें वीडियो

    जालंधरः फास्ट फूड की शॉप में लगी भीषण आग, सामान जलकर हुआ राख, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पंजाब में जालंधर-पठानकोट हाईवे पर स्थित एक फास्ट फूड की दुकान में भीषण आग लगने का मामला सामने आया है। देखते ही देखते आग ने भयानक रूप धारण कर लिया। पलभर में ही दुकान के भीतर रखा सारा सामान जलाकर राख हो गया। घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग को दे दी है।

    लेकिन जब तक दमकल विभाग की टीम पहुंचती, तबतक इस भीषण आग में फास्ट फूड की दुकान में पड़ा फर्नीचर, डीप-फ्रीजर, खाने-पीने के सामान सहित अन्य सामान जलकर राख हो चुका था। मामले की जानकारी देते हुए प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दुकान में देखते ही देखते आग ने भयानक रूप धारण कर लिया। आग की लपटें दुकान से काफी दूर से ही दिखाई दे रही थी। उन्होंने कहा कि आग लगने की घटना का पता चलते ही अन्य दुकानदारों द्वारा खुद आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन आग कम होने की जगह अधिक फैल गई।

    जिसके बाद दमकल विभाग को सूचित किया गया। लोगों का कहना हैकि आग इतनी जल्दी भड़क गई कि दुकानदार को दुकान के अंदर से कुछ भी सामान गल्ला पैसे इत्यादि निकालने भी समय तक नहीं मिला। हालांकि अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। आशंका जताई जा रही है कि फास्ट फूड कॉर्नर के अंदर पड़े इलेक्ट्रॉनिक सामान में शॉर्ट सर्किट होने से आग लगी हो। मामले  की जांच जारी है।

  • श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, 13 घायल

    श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, 13 घायल

    श्रीनगर : जम्मू कश्मीर के उधमपुर जिले में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक मिनी बस पलटने से उसमें सवार 10 महिलाओं सहित 13 श्रद्धालु घायल हो गए। अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि यह दुर्घटना बुधवार रात को जिले के बटाल बल्लियां इलाके में हुई।

     उन्होंने बताया कि यह मिनी बस मचैल माता यात्रा के श्रद्धालुओं को किश्तवाड़ जिले के पद्दार क्षेत्र से जम्मू लेकर जा रही थी। घायलों को उधमपुर में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, इनमें से 2 को जम्मू के जीएमसी अस्पताल ले जाया गया है।

  • लोगों से भरी नाव समंदर में समाई, 60 से अधिक की मौत की आंशका

    लोगों से भरी नाव समंदर में समाई, 60 से अधिक की मौत की आंशका

    केप वर्डे: अफ्रीकी देश के केप वर्डे के पास एक नाव पलटने से बड़ा हादसा हुआ है। अल जजीरा ने इंटरनेशनल ऑर्गेनाइजेशन फॉर माइग्रेशन (आईओएम) अधिकारियों के हवाले से बताया गया कि केप वर्डे के पास एक नाव पलटने से 60 से अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका है, वहीं 38 अन्य को बचा लिया गया है। आईओएम ने बुधवार को कहा, ‘ऐसा माना जाता है कि यह नाव जुलाई में सेनेगल से रवाना हुई थी जो प्रविसियों से भरी हुई थी।’ पश्चिम अफ्रीकी तट से लगभग 620 किमी (385 मील) दूर एक द्वीप राष्ट्र केप वर्डे में मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, मछली पकड़ने वाली नाव एक महीने पहले सेनेगल से रवाना हुई थी। 

    अल जज़ीरा की रिपोर्ट के अनुसार, सेनेगल के विदेश मंत्रालय ने मंगलवार देर रात कहा कि गिनी-बिसाऊ के एक नागरिक सहित 38 लोगों को नाव से बचाया गया। तट रक्षक ने कहा कि जीवित बचे लोगों और मृतकों की कुल संख्या 48 थी। स्थानीय मुर्दाघर में 7 शव मिले हैं। केप वर्डे के स्वास्थ्य मंत्री फिलोमेना गोंकाल्वेस के हवाले से कहा गया कि हमें जीवित लोगों का स्वागत करना चाहिए और मृतकों को सम्मान के साथ दफनाना चाहिए।’ रिपोर्ट्स के मुताबिक यह एक बड़ी मछली पकड़ने वाली नाव थी, जिसे पिरोग कहा जाता था, जो 10 जुलाई को 100 से अधिक शरणार्थियों और प्रवासियों के साथ सेनेगल से रवाना हुई थी।

    केप वर्डे में गरीबी और युद्ध से भाग रहे हजारों शरणार्थी और प्रवासी हर साल खतरनाक यात्रा करने के लिए अपनी जान जोखिम में डालते हैं। अल जज़ीरा की रिपोर्ट के अनुसार, वे अक्सर तस्करों द्वारा आपूर्ति की गई मामूली नावों या मोटर चालित डोंगियों में यात्रा करते हैं, जो यात्रा के लिए शुल्क लेते हैं। जनवरी में, केप वर्डे में बचाव दल ने डोंगी में बह रहे लगभग 90 शरणार्थियों और प्रवासियों को बचाया, जबकि नाव पर सवार दो अन्य की मौत हो गई। अल जज़ीरा के अनुसार, वे सेनेगल, गाम्बिया, गिनी-बिसाऊ और सिएरा लियोन से थे।

  • पंजाब : नशे की हालत में लड़की की वीडियो वायरल

    पंजाब : नशे की हालत में लड़की की वीडियो वायरल

    मोगा : पंजाब सरकार द्वारा भले ही नशे के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। लेकिन जमीनी हकीकत में युवाओं के साथ-साथ लड़कियों के नशे का सेवन करने की वीडियो सामने आ रही है। हाल ही में लुधियाना से पोस्ट ग्रेजुएट लड़की की वीडियो वायरल हुई थी। जिसे वह कह रही थी कि उसे नशे दे दो इसके बदले में चाहे तो मर्जी कर लो। वहीं इस बाद अब मोगा से नशे की हालत में मिली लड़की की वीडियो वायरल हो रही है। जिसको कुछ औरतें नशा की हालत में पुलिस के पास ले गई।

    नशे की हालत में मिली लड़की ने पुलिस को ब्यान में कहा कि मोगा के करीब 5-6 होटलों में मेरे से नशे की हालत में ले जाकर मेरे साथ जिस्मफरोशी का धंधा करवाया जाता है। उसने कहा कि मुझे 3 लोग, सुखप्रीत सुखा , सुमनप्रीत, और मंगा जो मुझे चिट्टा पिलाकर होटलों में ले जाकर धंधा करवाते है। थाना प्रभारी अमनप्रीत कंबोज ने उन तीनों के खिलाफ 376 ,370 IPC, 3,4, सैक्शन के तहत पर्चा दर्ज कर लिया है और होटलों के खिलाफ जांच के बाद जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।

  • पंजाब : 2 मोटरसाइकिलों की भीषण टक्कर में एक की मौत, देखें वीडियो

    पंजाब : 2 मोटरसाइकिलों की भीषण टक्कर में एक की मौत, देखें वीडियो

    फिरोजपुर : सतिया वाला मोड में 2 मोटरसाइकिलो में आपसी जबरदस्त टक्कर में एक प्रवासी मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान सूरज कुमार निवासी बिहार के तौर पर हुई है। मृतक के साथी सोनू ने बताया कि दिहाड़ी करने के बाद जब दोनों युवक अपने मोटरसाइकिल पर सवार होकर घर को वापस जा रहे थे, अचानक दूसरी तरफ से एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल वाले ने उन्हें टक्कर मार दी।

    टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उसके साथ बैठे सूरज कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। सूरज कुमार बिहार से पंजाब के जिला फिरोजपुर में आया हुआ था। जांच अधिकारी ने बताया कि इन मोटरसाइकिल लोगों की टक्कर में सूरज कुमार प्रवासी मजदूर की मौत हो गई है जिसको लेकर पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए सुखदेव सिंह दूसरे मोटरसाइकिल चालक पर मामला दर्ज कर दिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

  • जालंधरः नीले महल में हुए झगड़े के दौरान छत से गिरा युवक, हुई मौत

    जालंधरः नीले महल में हुए झगड़े के दौरान छत से गिरा युवक, हुई मौत

    जालंधर, ENS: महानगर के थाना 2 के अंतर्गत आते नीला महल में 2 पक्षों में देर रात झगड़ा होने का मामला सामने आया है। इस दौरान एक व्यक्ति घर की छत से गिर गया। जिसकी अस्पताल में मौत हो गई। इस घटना के दौरान इलाके में मातम पसर गया। मृतक की पहचान करण कुमार उर्फ मनू निवासी नीला महल के रूप में हुई है।

    मामले  की जानकारी देते हुए मृतक के बड़े भाई तरुण ने बताया कि उनकी पड़ोस में रहने वाले मनू नामक युवक के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। जिसके बाद बात तू-तू मैं-मैं से शुरू हुआ लड़ाई-झगड़े तक पहुंच गया। मृतक के भाई ने बताया कि उसी दौरान पड़ोसियों ने उनके घर पर ईट पत्थरों से हमला करना शुरू कर दिया। जिसके बचाव के लिए वह दोनों भाई छत पर गए।

    इस दौरान जब उसका भाई ने छत से गली की ओर देखने की कोशिश की तो वह छत से नीचे गिर गया। जिसके घायल अवस्था में उपचार के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरी तरफ़ पहुंची मौक़े पर थाना दो की पुलिस मामले की जांच में जुट गई। पुलिस का कहना पीड़ित परिवार के बयानों के आधार पर बनती कार्रवाई की जाएगी।

  • खाना खाने के बाद परिवारिक सदस्यों की बिगड़ी हालत, 3 की मौत

    खाना खाने के बाद परिवारिक सदस्यों की बिगड़ी हालत, 3 की मौत

    रोहतक : शहर में देर रात खाना खाने के बाद बालन्द गांव के एक परिवार के 9 सदस्यों की हालत बिगड़ गई। परिवार को किसा तरह आनन-फानन में अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां  3 मासूम बच्चों ने दम तोड़ दिया वहीं 2 बच्चों की हालत गम्भीर बताई जा रही है।

    जानकारी के अनुसार रात पूरा परिवार खाना खा कर सोया था, लेकिन अगले दिन सबकी तबीयत बिगड़ गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।  पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के  बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। 

  • पंजाबः बाइक पर पति के साथ जा रही महिला से बालियां छीनने के लिए लुटेरों ने दिया धक्का

    पंजाबः बाइक पर पति के साथ जा रही महिला से बालियां छीनने के लिए लुटेरों ने दिया धक्का

    सड़क हादसे में टूटी बाजू और पैर की हड्डी 

    फगवाड़ाः शहर में लूटपाट और चोरी की वारदाते दिन-ब-दिन बढ़ती ही जा रही है। हालात यह हो गए है कि कोई व्यक्ति रात के समय कहीं जा नहीं सकता। अगर किसी काम से कोई घर से बाहर जाता है तो बेखौफ लुटेरे उन्हें अपना निशाना बना लेते  है। ऐसा ही एक मामला गोराया से सामने आया है। जहां बाइक पर पति के साथ बुजुर्ग ससुर को ला रही महिला से कान से बालियां छीनने के लिए लुटेरों ने चलती बाइक से धक्का मार दिया। इस घटना में महिला सड़क पर गिर गई। हादसे में महिला राजविंदर कौर की जान तो बच गई लेकिन बाजू और पैर की हड्डी टूट गई। महिला को फगवाड़ा के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। लुटेरे सड़क पर गिरी चोटिल महिला के कानों से सोने की बालियां निकाल कर ले गए।

    महिला राजविंदर कौर के पति तरसेम सिंह ने बताया कि वह ढंडे ढेसियां गांव से अपने पिता जो बुजुर्ग हैं उन्हें फगवाड़ा में दवाई के दिलाने के लिए पत्नी के साथ गए थे। वापसी पर गोरायां में ही लुटेरे उनके पीछे लग गए थे। तरसेम ने कहा कि जैसे ही उसे लगा कि लुटेरे पीछे लगे हैं तो उन्होंने अपनी बाइक की स्पीड बढ़ा ली। लेकिन रास्ते में लुटेरों ने चलती बाइक से पीछे उनके पिता को पकड़ कर बैठी पत्नी को धक्का मार दिया।

    तरसेम सिंह ने कहा कि लुटेरे उसकी पत्नी के कानों से जहां बालियां लूट कर ले गए वहीं पर हाथ में पकड़ा एक लिफाफा भी ले गए। जिसमें कुछ जरूरी दस्तावेज थे। उन्होंने बताया कि अभी महीना पहले ही गोरायां में अपनी पत्नी के लिए 60 हजार रुपए से सोने की बालियां बनाई थीं। उन्होंने कहा कि लूट की सूचना गांव के सरपंच को दी थी। उन्होंने आगे पुलिस को बताया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज लेकर अपनी जांच में जुट गई है। तरसेम सिंह ने बताया कि लुटेरे दो थे और मोटरसाइकिल पर सवार थे। उनके साथ लूट ढंडे ढेसियां में ही सड़क पर हुई है।

  • आज का राशिफल, 17 अगस्त 2023

    आज का राशिफल, 17 अगस्त 2023

    आज श्रावण शुक्ल की प्रतिपदा तिथि और गुरुवार का दिन है। प्रतिपदा तिथि आज शाम 5 बजकर 36 मिनट तक रहेगी। आज शाम 7 बजकर 29 मिनट तक परिघ योग रहेगा। साथ ही आज शाम 7 बजकर 58 मिनट तक मघा नक्षत्र रहेगा। आज दोपहर 1 बजकर 31 मिनट पर सूर्य देव कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 17 अगस्त का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं।

    मेष राशि: आज आपका मन अध्यात्म में अधिक लगा रहेगा। कोई नया काम शुरु करने का विचार आपके मन में आयेगा । किसी दोस्त से अचानक मुलाकात आपके भविष्य लिए फायदेमंद साबित होगी। अपने चारों ओर होने वाली गतिविधियों का ध्यान रखें, क्योंकि आपके काम का श्रेय कोई दूसरा ले सकता है। लवमेट के लिए आज का दिन खुशियां लेकर आयेगा। दांपत्य जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। छात्रों को आज सफलता मिलेगी, जिससे परिवार में उत्सव जैसा माहौल बनेगा। लोग आपको बधाई देंगे।

    वृष राशि: आज कामकाज में सावधानी बरतने की जरूरत है। छोटे स्तर पर शुरू किया गया व्यापार आपके लिए लाभकारी रहेगा। आपने जो लक्ष्य निर्धारित कर रखें हैं, आज उनके काफी करीब पहुंच जाएंगे। विरोधी आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे, लेकिन अपनी समझदारी से आप उन्हें कामयाब नहीं होने देंगे। जरूरी कामों को आज दूसरों के भरोसे न छोड़े। इस राशि के छात्रों को थोड़ी और मेहनत करने की जरूरत है । घरसे किसी विषय पर सलाह मिलेगी, जो आगे चलकर आपके लिए फायदेमंद साबित होगी।

    मिथुन राशि: आज का दिन खुशियां लेकर आया है। जो लोग राजनीति से जुड़े हैं, आज उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जो लोग उच्च शिक्षा पाने की इच्छा रखते हैं, उन्हें आज किसी अच्छे कॉलेज में दाखिला मिलेगा। आज आप मानसिक रूप से स्वस्थ बने रहेंगे। आज आप अपने विरोधियों पर हावी रहेंगे। अपने भाई-बहनों के साथ किसी अच्छी जगह घूमने का प्लान बनाएंगे। आज आपको पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। दाम्पत्य जीवन में नई-नई खुशियां आएंगी। 

    कर्क राशि: आज आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। आज आपको अपने वाणी पर संयम रखने की जरूरत हैं। इस राशि के जो लोग डॉक्टर हैं आज वो नई क्लीनिक की ओपनिंग करने का मन बनायेंगे, जिसमें परिवार का भरपूर सहयोग मिलेगा। आज आपके बिजनेस में बढ़ोतरी होगी । आज समाज सेवा के लिए की गई कोशिशें आपकी अलग पहचान बनाएंगी। इस राशि के छात्र आज किसी एकांत जगह पर जाकर पढ़ाई करें, तो पढ़ाई में मन लगेगा। लवमेट्स के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। 

    सिंह राशि: आज का दिन शानदार रहने वाला है। आज किसी सरकारी अधिकारी का सहयोग मिलने से कोई प्रसाशनिक कार्य पूरा होगा। जीवनसाथी के साथ चल रही अनबन आज समाप्त हो जाएगी। आज आपके दिमाग में नए-नए विचार आएंगे। लेखन का कार्य कर रहे लोगों की रचनाओं की लोग तारीफ करेंगे। आज व्यर्थ की बातों में उलझने से बचें। लवमेट्स एक दूसरे के भावनाओं की कद्र करेंगे। आज अचानक धन लाभ होने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

    कन्या राशि: आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला हैं। साइंस और रिसर्च के फिल्ड से जुड़े लोगो को आज कोई नया प्रोजेक्ट मिलेगा। पूराने कामों का निपटारा करने के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। लोग आपकी मदद के लिए तैयार रहेंगे। बड़ों का दिया हुआ सुझाव आज आपके काम आएगा। बिजनेस संबंधी मीटिंग में आज आप सही ढंग से अपनी बात रखेंगे। जीवनसाथी से कार्यों में सहयोग मिलेगा। छात्र आज कुछ ऑनलाइन सिखने की कोशिश करेंगे। अविवाहित जातकों को विवाह के लिए अच्छा प्रस्ताव आएगा।

    तुला राशि: आज किस्मत आपके साथ रहेगी। आज समाज में आपकी एक अलग ही छवि निखर कर सामने आएगी। ऑफिस में जो काम आपने किया है, उसका श्रेय किसी और को न ले जाने दें। बॉस आपको किसी जरूरी काम से दूसरे शहर की यात्रा पर भेज सकते हैं। आज आप कुछ ऐसे कार्यो को करने के लिए तैयार रहेंगे, जिन्हें करके आप प्रसन्न होंगे। दांपत्य जीवन में खुशहाली आएगी। नया व्यापार शुरू करने में बड़े भाई का सहयोग मिलेगा। 

    वृश्चिक राशि: आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। महिलाएं आज रसोई घर में काम करते हुए थोडी सावधानी जरूर बरते। आज आपमें सफलता और उच्चपद पाने की इच्छा जागृत होगी, जिससे आप और अधिक मेहनत करेंगे। इस राशि के जो लोग एक्टिंग के क्षेत्र से जुड़े हैं आज उन्हें कोई बड़ा ऑफर मिलेगा। आज हर प्रकार की बिजनेस डील में सफलता मिलेगी। लवमेट्स एक-दूसरे को उपहार देंगे, साथ ही कहीं घूमने भी जाएंगे। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन अच्छा रहने वाला है। 

    धनु राशि: भविष्य की योजनायें बनाने के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। इस राशि के जो लोग मार्केटिंग के क्षेत्र से जुड़े हैं आज उन्हें काफी धन लाभ होने वाला है। आज जीवन में चल रही समस्याओं का समाधान निकलेगा। कार्यक्षेत्र में आज आपके सामने कुछ ऐसी परिस्थितियां सामने आयेंगी, जिससे आप थोड़ा उलझन में पड़ सकते हैं। नवविवाहित दंपत्ति में मीठी नोकझोक होगी, जिससे रिश्ते में और मिठास बढेगा। लवमेट्स एक दूसरे पर विश्वास बनाये रखें, रिश्ता और मजबूत होगा।

    मकर राशि: आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। आज किसी कार्य में पड़ोसियों का सहयोग मिलेगा। आज समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आज सफलता में आ रहीं रुकावटें दूर होंगी। आज आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे और आप जिन कार्यों को करने के लिए चुनेंगे, वे आपको उम्मीद से अधिक फायदा देंगे। परिवार के सभी सदस्यों में आपसी सौहार्द बना रहेगा। लवमेट आज एक-दूसरे की भावनाओं को समझने की कोशिश करें, तो रिश्तों में मधुरता आएगी। 

    कुंभ राशि: आज का दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है। आज कोर्ट कचहरी में चल रहे मुकदमों का फैसला आपके पक्ष में आएगा। राजीनीति से जुड़े लोगों को आज किसी सामाजिक समरोह में जाने का मौका मिलेगा। आज आपको अचानक धन लाभ होने वाला है। अगर आप कोई नयी जमीन खरीदना चाह रहे हैं तो पहले उसके बारे में ठीक से जानकारी कर लें। व्यापार में आज आपको खूब तरक्की मिलेगी। आज जीवनसाथी से उपहार मिलेगा। लवमेट्स आज एक दूसरे से फोन पर देर तक बात करेंगे। नया वाहन लेने का मन बनाएंगे। 

    मीन राशि: आज का दिन मिला-जुली प्रतिक्रिया देने वाला है। आज कुछ नए मौके भी मिलेंगे, जो आपको आर्थिक लाभ कराएंगे। पहले किये गये प्रयासों का फल आज मिलने वाला है। किसी भी समस्या पर घबराने की बजाय अपनों की सलाह लें। आज आपको पूरानी बातों को भूलकर आगे बढ़ने की जरूरत है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में और मधुरता बढ़ेगी। आज आपकी सेहत में काफी सुधार आएगा। छात्रों को आज सफलता मिलने वाली है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को आज किसी दोस्त की मदद मिलेगी।