Blog

  • पीएम मोदी और सीएम योगी को जान से मारने की मिली धमकी

    नई दिल्लीः देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के चीफ मिनिस्टर योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी मिली है। अज्ञात कॉलर ने यह भी कहा है कि वह मुंबई के जेजे हॉस्पिटल को बम से उड़ा देगा। बाद में मुंबई पुलिस ने कॉलर को सायन इलाके से गिरफ्तार किया है, जिसकी पहचान कामरान खान के तौर पर हुई है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

    जानकारी के अनुसार मुंबई पुलिस रूम के कंट्रोल रूम को लास्ट नाइट अज्ञात कॉलर ने फोन किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जान से मारने की धमकी दी। कॉलर ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी जान से मारने की धमकी दी है। अज्ञात फोन करने वाले ने मुंबई के जेजे हॉस्पिटल को बम से उड़ाने की भी धमकी दी है। इसके बाद मुंबई पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए कॉल करने वाले को मुंबई के सायन इलाके से गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी का नाम कामरान खान है। आजाद पार्क पुलिस स्टेशन पर केस रजिस्टर्ड कर लिया गया है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

    यह पहला मौका नहीं है जब पीएम मोदी को जान से मारने की धमकी मिली है। इससे पहले जुलाई में 45 साल के एक व्यक्ति ने गोरखपुर से फोन किया था और पीएम मोदी को जान से मारने की धमकी दी थी। उस वक्त भी योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी यूपी पुलिस के हेल्पलाइन नंबर 112 पर मिली थी। बाद में अरूण कुमार नाम के व्यक्ति को गोरखपुर से गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में देवरिया कोतवाली में केस दर्ज किया गया था। इससे पहले अप्रैल में भी पीएम मोदी के केरल दौरे पर हाथ से लिखा धमकी भरा पत्र भेजा गया था। यह लेटर केरल बीजेपी कार्यालय को मिला था।

  • पंजाबः सरकार का SC को जवाब, पराली जलाने के मामले में लगाया गया 2 करोड़ रुपये जुर्माना

    चंडीगढ़ः दिल्ली NCR में प्रदूषण का मामले में सुप्रीम कोर्ट ने फिर प्रदूषण कम करने की बात दोहराई गई। कोर्ट ने पूछा कि पराली जलाकर कानून का उल्लंघन करने वाले लोगों को आर्थिक लाभ क्यों दिया जाए। एफआईआर, जुर्माने के अलावा, उन्हें MSP से भी वंचित किया जाए। कुछ ऐसा कीजिए जिससे उनकी जेब को धक्का लगे। हम यह भी जानना चाहते हैं कि कितना जुर्माना वसूला गया है। पहले दिल्ली ने कहा कि पंजाब समस्या है, अब कहते हैं कि पंजाब समस्या नहीं है, इसमें राजनीति न करें. पंजाब सरकार ने कहा कि सरकार की तरफ से जो मशीनें दी गई हैं, उस पर 80 फीसदी की सब्सिडी दी जा रही है।

    पराली जलाने वालों के खिलाफ सरकार ने की कार्रवाई

    वहीं पंजाब सरकार ने कहा अन्य फसलों पर भी सब्सिडी दिए जाने की जरूरत है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि एक समस्या यह है कि जो लोग पराली जला रहे हैं वे यहां नहीं आएंगे। बिहार में वे इसे अपने हाथों से काटते हैं, हम समझते हैं  जिन लोगों के पास पर्याप्त जोत है, उनके पास मशीनीकृत कटाई के साधन हैं। लेकिन छोटी जोत वाले लोग पराली जलाने को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। पंजाब सरकार ने कहा कि हमने पराली जलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की है करीब 100 एफआईआर दर्ज की और 2 करोड रूपये का जुर्माना भी वसूला है।

    पराली जलाने में शामिल लोगों को किया जाए MSP से वंचित 

    जस्टिस एस के कौल ने कहा कि खेतों में आग का क्या हुआ? – हमने कहा था कि स्थानीय SHO जिम्मेदार होंगे। हम इस मामले को मॉनीटर करेंगे। जिस पर पंजाब के वकील ने कहा कि बैठकें हो चुकी हैं, 1000 एफआईआर दर्ज हैं। पर्यावरण क्षतिपूर्ति शुल्क के रूप में 2 करोड़ रुपये वसूले गए। 6 जिले पूरी तरह से कृषि अग्नि मुक्त हो गए हैं। सुप्रीम कोर्ट इस मामले में समय सीमा तय करे। जस्टिस कौल ने पूछा कि आप अतिरिक्त जुर्माना क्यों नहीं लगाते, जैसे इसमें शामिल लोगों को MSP से वंचित किया जाए – उन्हें अपने उत्पाद बेचने में सक्षम नहीं होना चाहिए। जस्टिस कौल ने कहा कि गरीब किसानों के लिए, राज्य को मशीनरी की फंडिंग करनी चाहिए। वहीं जस्टिस धुलिया ने कहा कि ये राज्य की ड्यूटी है। जस्टिस कौल ने कहा कि और फिर सरकार उत्पाद को लेकर बेच सकती है। एमिक्स अपराजिता सिंह ने कहा कि गरीब किसान मशीन नहीं खरीद सकते। सब्सिडी प्रदान करना राज्य सरकार का काम है। पंजाब राज्य द्वारा दायर की गई रिपोर्ट से पता चलता है कि किसानों और किसान नेताओं को पराली न जलाने के लिए मनाने के लिए SHOs द्वारा 8481 बैठकें की गई हैं।

    984 दर्ज की गई FIR 

    984 FIR दर्ज की गई हैं, – और AG का कहना है कि ये ज़मीन मालिकों के खिलाफ दर्ज की गई हैं। 2 करोड़ रुपये से अधिक का मुआवजा लगाया गया है, जिसमें से 18 लाख रुपये की वसूली की जा चुकी है. शेष राशि भी वसूल की जानी चाहिए। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि पंजाब में हुई कुल आग की घटनाओं में से फील्ड विजिट के बाद पता चला कि केवल 20% मामलों में ही जुर्माना लगाया गया है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि किसान को विलेन बनाया जा रहा है और उसकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है, उसके पास पराली जलाने के कुछ कारण होंगे।

    सुप्रीम कोर्ट ने सूख रही जमीन और जल स्तर कम होने पर जताई चिंता

    सुप्रीम कोर्ट ने चिंता जाहिर करते हुए कहा कि पंजाब में जमीन धीरे-धीरे सूखती जा रही है, क्योंकि जल स्तर कम होता जा रहा है। यदि ज़मीन सूख गई तो बाकी सब चीज़ें प्रभावित होंगी। कहीं न कहीं किसानों को धान उगाने के दुष्परिणामों को समझना चाहिए या समझाया जाना चाहिए। धान की खेती पर क्या प्रभाव पड़ रहा है, अब इसका अर्थशास्त्र हम नहीं जानते। अटॉर्नी जनरल- हरियाणा योजना उस प्रश्न से संबंधित है, जस्टिस संजय किशन कौल ने कहा कि किसानों को सहायता के मामले में पंजाब को हरियाणा से सीखना चाहिए। किसानों को भी अपनी फसल से पर्यावरण और पानिी की उपलब्धता पर पड़ने वाले असर पर भी ध्यान देना चाहिए, अपने फायदे के अलावा भी सोचना चाहिए। किसानों को मशीनों और ईंधन के साथ अन्य जरूरी चीजें मुफ्त मुहैया करानी चाहिए। धान के अलावा अन्य फसलों पर भी सोचना चाहिए। पंजाब और हरियाणा के अलावा भी अन्य राज्यों को इस ओर ध्यान देना चाहिए। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि राज्य और केंद्र को राजनीति भूलकर स्थायी समाधान ढूंढना चाहिए।

  • जालंधरः D-Mart की पार्किंग से कर्मी की एक्टिवा चोरी, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: महानगर में स्थित D-Mart एक बार फिर से विवादों में आ गया है। दरअसल, D-Mart की पार्किंग से एक्टिवा चोरी हो गई। जिसके बाद एक्टिवा चालक और स्टाफ में बहसबाजी हो गई। इस तीखी बहसबाजी के दौरान वहां पर माहौल गरमा गया। मामले की जानकारी देते हुए जसविंदर ने कहा कि उसका भाई 7 बजे ड्यूटी पर आया था। इस दौरान वह ड्यूटी के दौरान अपनी हाजरी पंच करके मेडिकल लेने के लिए चला गया। जिसके बाद वह वापिस आया तो वहां बेसमैंट से उसकी स्कूटरी गायब थी। हालांकि उसकी चाबी एक्टिवा मालिक के पास मौजूद है।

    इस दौरान कर्मी ने इस मामले को लेकर D-Mart के मैनेजर से बात की। जिसके बाद वहां लगे सीसीटीवी कैमरे चैक किए गए। जसविंदर ने बताया कि रिकार्डिंग चैक करने के दौरान उक्त एक्टिवा चोर कैमरे में कैद हो गया। लेकिन उसके बाद भी मैनेजर द्वारा उन्हें वीडियो नहीं दिखाई जा रही। जसविंदर का कहना है कि वीडियो चैक करने के दौरान पता चलता हैकि उक्त चोर 2 मिनट स्कूटरी पर बैठता है और उसके बाद वह स्कूटरी लेकर घटना स्थल से फरार हो जाता है। वहीं D-Mart में काम करते हुए करण ने बताया कि उसकी 7 बजे शिफ्ट शुरू होती है।

    इस दौरान वह शिफ्ट शुरू होने से पहले ही D-Mart में पहुंच गया था। जहां मैनेजर द्वारा उसे मेडिसीन लाने के कहा गया। करण ने बताया कि वह एक्टिवा बेसमैंट की पार्किंग में खड़ी करने चला गया, जब वह वापिस आया तो देखा पार्किंग से उसकी एक्टिवा गायब थी। वहीं इस मामले को लेकर D-Mart के मैनेजर ने कैमरे के आगे कुछ भी बोलने से गुरेज किया। इस दौरान पीड़ित परिवार ने सीसीटीवी मांगने की अपील की लेकिन मैनेजर के द्वारा उन्हें सीसीटीवी देने से मना किया जा रहा है।

  • पंजाबः 2 दुकानदारों की झड़प में थाना 1 के SHO सहित पुलिस कर्मी घायल, देखें वीडियो

    अबोहरः पंजाब के अबोहर से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां आज कुछ लोगों ने नगर थाना एक के एसएचओ सुनील कुमार सहित अन्य पुलिस कर्मचारियों पर हमला कर दिया। यह हमला उस समय हुआ जब एसएचओ सुनील कुमार बस स्टैंड के पीछे दो दुकानदारों के बीच झगड़ा होने की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे।

    इस दौरान न केवल थाना प्रभारी से धक्का मुक्की की गई बल्कि एक पुलिस कर्मचारी के चोटिल होने की भी सूचना है। झगड़ा कर रहे लोगों द्वारा पुलिस पार्टी पर हमले के बाद हुड़दंगियों को काबू करने के पुलिस को हल्का लाठीचार्ज भी करना पड़ा। पुलिस ने कुछ लोगों को मौके से हिरासत में लिया है। पुलिस ने घायल हुए होमगार्ड जवान बबलू कुमार के बयान पर 14 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

  • DM की गाड़ी ने 5 लोगों को कुचला, मौ’त

    नई दिल्ली :  मधेपुरा डीएम की गाड़ी फुलपरास में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में 4 लोगों की मौत की खबर है जबकि एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतक और घायलों को लेकर अभी आधिकारिक बयान आना बाकी है। घायल को इलाज के लिए रेफर किया गया है घटना सुबह के करीब सात से आठ बजे के आसपास की है मरने वाले चार लोगों में दो स्थानीय और दो एनएचएआई के कर्मी बताए जा रहे हैं

    इनमें से एक महिला है और एक बच्चा है एक अन्य जो घायल हुआ है उसे बेहतर इलाज के लिए फुलपरास रेफरल अस्पताल से डीएमसीएच रेफर कर दिया गया है बताया जाता है कि मधेपुरा डीएम की गाड़ी दरभंगा से मधेपुरा की ओर जा रही थीघटना से आक्रोशित हुए लोग एनएच-57 को जाम करने के बाद हंगामा करने लगे. लोगों ने डीएम की गाड़ी को घेर लिया। गाड़ी में तोड़फोड़ करने लगे फुलपरास थाना के पास फोरलेन पर यह दुर्घटना हुई है घटना के बाद मधेपुरा के जिलाधिकारी की गाड़ी घटनास्थल पर ही खड़ी है हादसे के बाद मधुबनी डीएम की गाड़ी रेलिंग से टकरा गई बता दें कि मधेपुरा के वर्तमान डीएम विजय प्रकाश मीणा हैं

    बताया जाता है कि सुबह में एनएचएआई के कर्मी सड़क पर सफेद पट्टी पेंट कर रहे थे अचानक एक महिला और एक बच्चा सड़क पर आ गए। उन्हें बचाने के लिए डीएम की गाड़ी के ड्राइवर ने पूरी कोशिश की लेकिन 5 लोग वाहन की चपेट में आ गए। डीएम की गाड़ी में मधेपुरा के डीएम थे या नहीं इसकी पुष्टि नहीं हुई है पुलिस घटनास्थल पर कैंप कर रही हैआक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है

  • जालंधरः 2 पक्षों में तेजधार हथियार से हमला, सिविल अस्पताल के डॉक्टरों पर भर्ती ना करने के लगे आरोप

    जालंधर, ENS: सिविल अस्पताल को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहां दंपति ने ईलाज के लिए भर्ती ना करने के सिविल अस्पताल के डॉक्टरों पर गंभीर आरोप लगाए है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि दूसरे पक्ष ने उन पर किरपाण से हमला कर दिया। इस दौरान महिला के टांके लगे है, जबकि व्यक्ति को गहरी चोटे आई है। दंपति ने आरोप लगाए है कि वह गंभीर रूप से घायल है, लेकिन डॉक्टरों द्वारा उन्हें ईलाज के लिए भर्ती नहीं किया जा रहा। पीड़ित दंपति ने कहा कि वह लांबड़ा के अधीन आते कल्याण पुर के रहने वाले है।

    जहां दूसरे पक्ष ने उनपर किरपाण से हमला कर बुरी तरह से घायल कर दिया। इस मामले को लेकर घायल दपंति द्वारा डॉक्टरों से उन्हें ईलाज के लिए भर्ती करने को लेकर कहा गया। दंपति ने आरोप लगाए है कि सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने उन्हें कहा कि उनकी एमएलआर काट दी गई है और वह थाने भी भेज दी गई है। जिसके बाद वह भर्ती करने की जगह उन्हें वहां से जाने के लिए कह रहे है। घायल दंपति ने आरोप लगाए है कि दूसरे पक्ष द्वारा गोलियां मारकर जान से मारने की धमकियां दी जा रही है। वहीं इस मामले को लेकर अभी तक ना तो अस्पताल के डॉक्टरों का कोई बयान सामने आया है और ना ही दूसरा पक्ष मीडिया के सामने आया है। अगर सिविल अस्पताल के डॉक्टर और दूसरा पक्ष भी अपना पक्ष रखना चाहता है तो उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा। 

  • जालंधरः दोमोरिया पुल के पास Bite Chicken House में गर्माया मामला, खराब नानवेज देने के लगे आरोप, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: दोमोरिया पुल के पास बाइट चिकन हाउस की दुकान पर खराब चिकन को लेकर मामला गर्माने का मामला सामने आया है। इस दौरान राज थापर ने आरोप लगाए है कि उक्त दुकानदार के पास उनका बेटा चिकन लेने के लिए आया था। इस दौरान जब घर जाकर चिकन बनाया तो चिकन खराब निकला। राज थापर ने आरोप लगाए है कि उक्त दुकानदार ने उसके बेटे को खराब चिकन दे दिया था। जिसके बाद राज द्वारा वहां पर जब हंगामा किया गया तो कहा जा रहा है कि उक्त दुकानदार ने इस मामले को लेकर माफी मांगी है।

    मामले की जानकारी देते हुए राज थापर ने कहा कि तीसरी बार यह घटना उक्त दुकान से उनके साथा हुई है। इस दौरान उक्त राज ने कहा कि दुकानदार अगर चिकन खा लेता है तो वह अपनी कंप्लेट वापिस ले लेंगे। राज ने आरोप लगाए है कि उक्त दुकानदार उसे विधायक की धमकियां देने लगा है। बाइट चिकन हाउस के मालिक ने कहा कि कोई चिकन खराब नहीं है।

    उनके ऊपर लगाए जा रहे आरोप निराधार है। दुकान मालिक ने कहा जब दुकानदार को खराब चिकन खाने के लिए कहा गया तो उन्होंने खाने से कोई मना नहीं किया। जिसके बाद उक्त दुकानदार को बताया जा रहा खराब चिकन खिलाया गया। इस दौरान दुकान मालिक ने कहा कि पता नहीं ग्राहक चिकन में क्या डालकर ले आया है, लेकिन वह खा रहा है। उसे चिकन खाने में कोई दिक्कत नहीं आ रही। हालांकि ग्राहक ने चिकन में बदबू आने के आरोप लगाए है। 

  • कारोबारी से 47 लाख की लूट के मामले में आरोपियों ने किया चौंकाने वाला खुलासा

    नई दिल्ली :  दिल्ली में 12 दिन पहले कारोबारी के दफ्तर से 47 लाख की लूट के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 2 बदमाशों को पकड़ लिया है गिरफ्तार आरोपियों की पहचान संजय (41) और उसके सहयोगी तुषार शर्मा (31) के रूप में हुई है डीसीपी ने कहा कि पुलिस लूट मामले में कथित संलिप्तता के लिए तीसरे आरोपी दीपक दत्त को पकड़ने की कोशिश कर रही है बदमाशों ने गन पॉइंट पर वारदात को अंजाम दिया था और बाइक से भाग निकले थे पुलिस को बदमाशों तक पहुंचने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस का कहना है कि आसपास के करीब 500 सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लिए गए और जांच की गई जिसके बाद आरोपियों की सही लोकेशन ट्रेस हो सकीपुलिस ने बताया कि आरोपी 2.55 लाख की बाइक से चलते थे उनके पास से 13 लाख रुपये नकद और 6 लाख रुपये के जेवर भी बरामद किए गए हैं

     दिल्ली पुलिस ने सोमवार को बताया कि यहां लाल किला क्षेत्र के पास घड़ी बाजार में एक व्यापारी के दफ्तर से गन पॉइंट पर 47 लाख रुपये की हो गई थी ये घटना 9 नवंबर की है शिकायतकर्ता संजय कुमार, वो कारोबारी श्याम गुप्ता के दफ्तर में काम करता है 9 नवंबर की शाम करीब 5 बजे एक व्यक्ति उनके कार्यालय में आया और उनसे अपना बकाया भुगतान चुकाने के लिए कहा इसी बीच, पीछे से एक अन्य व्यक्ति आया और उसने अंदर से गेट बंद कर लिया

    पुलिस उपायुक्त (उत्तर) मनोज कुमार मीणा ने बताया कि दोनों ने कथित तौर पर गन पॉइंट पर कार्यालय से 47 लाख रुपये लूट लिए. पीड़ित के बयान के बाद एफआईआर दर्ज की गई और जांच शुरू की गई आरोपियों का पता लगाने के लिए कई टीमें गठित की गईं। दोनों की पहचान करने के लिए 500 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज क्लिप की जांच की गई आखिरकार उन्हें लुधियाना से गिरफ्तार कर लिया गयापूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने लूटे गए पैसे से अपना होम लोन चुकाया है। क्रेडिट कार्ड का बिल पेंडिंग था। अन्य कर्ज भी सिर पर था। सारा कर्जे का भुगतान कर दिया है। हालांकि डीसीपी का कहना था कि लूटी गई अधिकांश नकदी जब्त कर ली गई है। आगे अन्य पैसे की वसूली की जाएगी।

  • जालंधरः सावधान! आज बंद रहेगा ये Highway, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: अगर आप भी किसी काम से जालंधर से लुधियाना की ओर से जा रहे है तो यह खबर आपके लिए अहम है। दरअसल, आज किसानों ने फिर से सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। जिसके तहत धन्नो वाली फाटक के पास गन्ने के रेट बढ़ाने को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा की कॉल पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि जब तक सरकार उनकी  मांगे पूरी नहीं करती तब तक इसी तरह धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

    उनका कहना है कि हाईवे की एक साइड को बंद किया जाएगा, अगर सरकार बात नहीं मानती है तो पूरी तरह से हाईवे को बंद करेंगे।  इस संबंध में BKU दोआबा के सूबा प्रधान मंजीत सिंह राए ने ज्यादा से ज्यादा किसानों को इस धरने में शामिल होने की अपील की गई है। हाईवे से गुजरने वाले कई लोगों को दिक्कतों का सामान करना पड़ सकता है। जिसको लेकर सुरक्षा के लिए जालंधर कमिश्नरेट और देहात पुलिस ने मुलाजिमों को तैनात कर दिया गया है। वहीं किसानों ने मांग की है कि सरकार जितनी देर तक मांगे नहीं पूरी करती, उतनी देर तक विभिन्न शहरों में ये प्रदर्शन किया जाएगा।

  • जालंधरः हार्ट सेंटर के डॉक्टर पर केस दर्ज, फर्जी डिग्री के लगे आरोप

    जालंधर, ENS: थाना डिवीजन नंबर-2 के अंतगर्त आते आदर्श नगर स्थित हार्ट सेंटर के डॉक्टर पर गंभीर आरोप लगे है। दरअसल, डॉ. संजीव पांडे उर्फ संजय कुमार पर आईपीसी की धारा 465,468 व 471 के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोप है कि वह फर्जी डिग्री के जरिये डॉक्टर बन गए थे। डॉ. पांडे पर गुरजैपाल नगर की रहने वालीं जोगिंदर कौर की इलाज में कोताही के आरोप थे, जिनकी मौत हो गई थी। हालांकि, मेडिकल बोर्ड ने जोगिंदर कौर की मौत को लेकर रिपोर्ट में कहा था कि इलाज के दौरान कोई कोताही नहीं बरती गई। इस दौरान कहा जा रहा है कि यह क्लियर है डॉ पांडे ने फर्जी डिग्री पर डॉक्टरी कर मरीजों के साथ धोखाधड़ी की है।

    एसएचओ गुरप्रीत सिंह का कहना है डॉ. पांडे को गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है। डॉ. पांडे को जांच के लिए तलब किया गया था, मगर वह बुलाने पर नहीं आए थे। जसमेर सिंह ने बीते साल 23 अगस्त को शिकायत दी थी। उन्होंने कहा था उनकी मां जोगिंदर कौर आदर्श नगर में फुटबॉल चौक के पास स्थित उक्त अस्पताल में भर्ती थीं। यहां पर उनकी मौत हो गई थी। उन्होंने आरोप लगाया था उनकी मां की मौत डॉ. अमित जैन, डॉ. संजीव पांडे, नर्स कुलविंदर कौर और मनजीत कौर की कोताही के कारण हुई है। इसके बाद मेडिकल बोर्ड बनाया था। बोर्ड की जांच में डॉ. पांडे ने डॉक्टरी के प्रमाणपत्र पेश किए थे। शिकायतकर्ता को शक था पांडे फर्जी डाक्टर हैं तो आरटीआई के जरिये बोर्ड से डॉक्टर की डिग्री की फोटो कॉपी ली थी। जांच में कहा गया कि शिकायतकर्ता की मां की बीते साल 18 अप्रैल को मौत हो गई थी।

    शिकायतकर्ता ने राजीव गांधी यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंस कर्नाटक को आरटीआई के जरिये डॉक्टर पांडे की डिग्री की जानकारी मांगी थी। यूनिवर्सिटी ने दी जानकारी में कहा- एमएएमएस की डिग्री फर्जी है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाए थे फर्जी डिग्री के जरिये डॉ पांडे मरीजों का इलाज कर उनकी जिंदगी से खेल रहे थे। आरोप लगाए थे कि डॉ पांडे ने डॉ. जैन के कहने पर मां का इलाज किया था। इसलिए सभी मां की मौत के लिए जिम्मेदार हैं। जांच रिपोर्ट में कहा था कि डॉ. पांडे को जांच के लिए बार-बार बुलाया गया। मगर वह नहीं आए। जांच रिपोर्ट में यह भी कहा है कि डॉ पांडे ने अपनी डिग्री दिखा नौकरी ली। इसमें डॉ जैन की कोई लापरवाही नहीं है।