Blog

  • जालंधर : नहर में तैरती मिली व्यक्ति की ला’श, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS : फगवाड़ा के अधीन आते गांव संगतपुर में नहर में एक व्यक्ति की तैरती हुई लाश मिली। जिसकी सूचना इलाका निवासियों की ओर से थाना रावलपिंडी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थाना रावलपिंडी की एसएचओ उषा रानी पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचकर लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए फगवाड़ा के सिविल अस्पताल के मुर्दाघर में रखवा दिया। मृतक की पहचान सतपाल उर्फ पाल निवासी गांव मेलियाना जिला शहीद भगत सिंह नगर के रूप पर हुई है। मौके पर पहुंचे गांव वासियों ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक व्यक्ति पिछले 4-5 दिनों से घर से लापता था।

    जिसके चलते उनकी ओर से अपने तौर पर उसकी तलाश की जा रही थी, मृतक हलवाई का काम करता था। गांव संगतपुर के सरपंच हरदीप सिंह ने बताया की गांव के कुछ व्यक्तियों ने उनको सूचना दी थी की नहर में एक व्यक्ति की लाश तैर रही है। जिसके चलते वह मौके पर पहुंचे तो देखा कि एक व्यक्ति की गली सड़ी लाश पड़ी हुई थी।  एसएचओ उषा रानी ने बताया के पारिवारिक सदस्य के बयानों के आधार पर बनती कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

  • पंजाब : बस ड्राइवर और कंडक्टर ने ASI से की मारपीट, देखें वीडियो

    फिरोजपुर : पंजाब रोडवेज के कंडक्टर द्वारा महिला यात्रियों के साथ गलत व्यवहार करने की कई वीडियो  सामने आ चुकी हैं। ताजा मामला फिरोजपुर शहर के बस स्टैंड से सामने आया है। जहां एक कंडक्टर द्वारा पुलिसकर्मी की मारपीट की गई है। जानकारी देते हुए एएसआई जसवंत सिंह ने बताया कि कल वह अपनी पत्नी को बस में बैठाने आया था। उसने जलालाबाद जाना था और जब वह वहां पहुंची तो वह बस से नीचे उतरने लगी तो कंडक्टर ने बस चला दी जिस कारण वह नीचे गिर गई और वह बस के पिछले टायर के नीचे आ सकती थी पर किस्मत से बचाव हो गया।   

    इसी दौरान जब वह वापिस आई तो उसने इस संबंध में बताया। जब दूसरे दिन वह कंडक्टर से बात करने के लिए बस स्टैंड पहुंचा तो पहले कंडक्टर और ड्राइवर ने उसके साथ गाली-गलौज की और बाद में उसके साथ मारपीट की गई। उसने मांग की है कि ड्राइवर और कंडक्टर के खिलाफ बनती कार्रवाई की जाए। 

  • जालंधरः पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने संभाला चार्ज, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पंजाब में बीते दिन पुलिस अधिकारियों के बड़े स्तर पर तबादलें कि ए गए। इस दौरान जालंधर के पुलिस कमिशनर का भी तबादला किया गया। जिसमें पुलिस कमिश्नर कुलदीप चाहल की जगह स्वप्न शर्मा को पद सौंपा गया। जारी आदेशों के बाद आज आईपीएस स्वप्न शर्मा ने माननीय कमिश्नर ऑफ पुलिस जालंधर के रूप में कार्यभार संभाला है। इस दौरान कमिश्नरेट पुलिस द्वारा माननीय कमिश्नर पुलिस को सलामी दी गई।

    चार्ज संभालते ही कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने कहा कि कमिश्नरेट क्षेत्र में कोई भी अपराध बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक में कहा कि शहर को नशा मुक्त बनाना मेरा मुख्य लक्ष्य है। शहर को चोरी, स्नैचिंग, लूटपाट जैसी घटनाओं से मुक्त कराना और ट्रैफिक व्यवस्था को शत-प्रतिशत दुरुस्त कर शहरवासियों को स्वच्छ व शांतिपूर्ण वातावरण उपलब्ध कराना प्राथमिकता होगी। वहीं दूसरी ओर महानगर में नए पुलिस कमिश्नर के तौर पर स्वप्न शर्मा की नियुक्ति के बाद गैंगस्टरों व गुंडा तत्वों में खौफ फिर से देखने को मिलेगा।

    दरअसल, स्वप्न शर्मा काफी तेज-तर्रार छवि के आईपीएस अधिकारी हैं तथा पंजाब में गैंगस्टरों के खिलाफ काफी कड़े एक्शन लिए हैं। ज्यादातर गैंगस्टर उनके नाम से कांपते हैं। डीआईजी स्वप्न शर्मा 2009 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। इससे पहले उन्होंने हिमाचल प्रशासनिक सेवा का एग्जाम क्लियर किया था और वह चौपाल में बीडीओ रहे हैं, लेकिन साल 2009 में उन्होंने यूपीएसी का एग्जाम पास किया और आईपीएस बने। स्वप्न शर्मा को 4 बार DGP डिस्क अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है। 

  • ਪੰਜਾਬ : ਚੋਰਾਂ ਦੇ ਹੌਂਸਲੇ ਬੁਲੰਦ, ਪਾਰਕਿੰਗ ‘ਚ ਖੜੀ ਗੱਡੀ ਉੜਾਈ, ਦੇਖੋ CCTV

    ਕੋਟਕਪੂਰਾ : ਪੰਜਾਬ ‘ਚ ਆਏ ਦਿਨ ਚੋਰੀ ਤੇ ਲੁੱਟ ਖੋਹ ਦੀਆਂ ਵਾਰਦਾਤਾਂ ਵੱਧਦੀਆਂ ਜਾ ਰਹੀ ਰਹੀਆਂ ਹਨ। ਹਰ ਰੋਜ਼ ਹੋ ਰਹੀਆਂ ਲੁੱਟਾਂ ਖੋਹਾਂ ਦੇ ਨਾਲ ਲੋਕਾਂ ‘ਚ ਡਰ ਦਾ ਮਾਹੌਲ ਪੈਦਾ ਹੁੰਦਾ ਹੈ। ਚੋਰਾਂ ਦੇ ਹੌਂਸਲੇ ਐਨੇ ਬੁਲੰਦ ਹੋ ਗਏ ਹਨ ਕਿ ਦਿਨ-ਦਿਹਾੜੇ ਚੋਰੀ ਦੀਆਂ ਵਾਰਦਾਤਾਂ ਨੂੰ ਅੰਜ਼ਾਮ ਦੇ ਰਹੇ ਹਨ। ਗੁਰਦਵਾਰੇ ਦਸਵੇਂ ਪਾਤਸ਼ਾਹੀ ਦੀ ਪਾਰਕਿੰਗ ਵਿੱਚ ਪਾਰਕ ਕੀਤੀ ਬੋਲੈਰੋ ਪਿਕ ਅੱਪ ਗੱਡੀ ਨੂੰ ਚੋਰਾਂ ਨੇ ਚੋਰੀ ਦੀ ਘਟਨਾ ਨੂੰ ਅੰਜਾਮ ਦਿੱਤਾ ਹੈ ।

    ਰਵਿੰਦਰ ਕੌਰ ਅਨੁਸਾਰ ਮੇਰਾ ਲੜਕਾ ਲੇਬਰ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਆਣ ਤੇ ਲਿਜਾਣ ਦਾ ਕੰਮ ਕਰਦਾ ਹੈ। ਉਹ ਆਪਣੀ ਗੱਡੀ ਬੋਲੈਰੋ ਪਿਕ ਅੱਪ ਨੂੰ ਗੁਰਦਵਾਰੇ ਦੀ ਪਾਰਕਿੰਗ ਵਿਚ ਪਾਰਕ ਕਰਦਾ ਹੈ। ਪਰ ਜਦੋਂ ਉਹ ਆਪਣੀ ਗੱਡੀ ਲੈਣ ਲਈ ਆਇਆ ਤਾਂ ਉਸਫੀ ਗੱਡੀ ਇਥੇ ਨਹੀਂ ਸੀ, ਉਹ ਚੋਰੀ ਹੋ ਚੁੱਕੀ ਸੀ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਗੱਡੀ ਅਜੇ ਲੋਨ ਤੇ ਸੀ। ਸਾਡਾ ਇਹੀ ਰੋਜਗਾਰ ਦਾ ਸਾਧਨ ਸੀ, ਸਾਨੂੰ ਇਨਸਾਫ ਦਿੱਤਾ ਜਾਵੇ ।

  • जालंधरः डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल ने इन दुकानों को बंद रखने के आदेश किए जारी

    जालंधर, ENS: श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित नगर कीर्तन को लेकर प्रशासन ने आदेश जारी किए है। जारी आदेशों में जिला मजिस्ट्रेट (डीएम) कम डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल ने नगर कीर्तन के मार्ग पर पड़ने वाली सभी मांस और शराब की दुकानें 25 नवंबर को बंद रखने के आदेश जारी किए है। जानकारी के अनुसार दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी), 1973 की धारा 144 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिला मजिस्ट्रेट ने आदेश दिया है कि मार्ग पर सभी शराब और मांस की दुकानें बंद रहेंगी। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय नगर कीर्तन के धार्मिक महत्व को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। मार्ग पर मांस और शराब की दुकानें खुलने से धार्मिक भावनाएं आहत होकर कानून व्यवस्था की बड़ी समस्याएं पैदा हो सकती हैं।

  • जालंधरः 2 पक्षों में हुई खूनी झड़प में 2 युवक बुरी तरह से जख्मी, लगे 87 टांके, देखें Live

    जालंधर, ENS: घास मंडी चौक के पास दो पक्षों में खूनी झड़प होने का मामला सामने आया है। इस दौरान आरोप लगाए गए थे कि 50 रुपए के नान खाने को लेकर विवाद हुआ है। इस घटना में देर रात पहलवान सहित कई लोग घायल हुए थे। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं इस मामले को लेकर आज दूसरा पक्ष भी मीडिया के सामने आया है। इस दौरान दूसरा पक्ष इस मामले के गंभीर रूप से घायल हो गया। मामले की जानकारी देते हुए सरबजीत सिंह पुत्र लाब सिंह गंभीर रूप से घायल हुआ है।

    इस हमले में घायल विषु के सिर 29, बाजू 16 टांके लगे है। वहीं कहा जा रहा है कि उंगलियां भी बुरी तरह से घायल की गई। वहीं सरबजीत सिंह मुंह पर 42 टांके लगे है। इस दौरान हादसे में उसके दांत भी टूट गए है। इस हादसे में घायल दोनों युवकों को कुल 87 टांके लगे है। घायल दोनों व्यक्तियों ने आरोप लगाया है कि उक्त पहलवान नकली चोटें लगाकर देर रात अस्पताल में भर्ती हो गए थे। घायल व्यक्तियों ने कहा कि पहलवान पकौड़े वाला काला, गोपू सहित 10 लोगों ने उस पर हमला कर दिया।

    वहीं घायल व्यक्तियों ने आरोप लगाए है कि दूसरा पक्ष सरेआम नशा बेचता है। घायल व्यक्तियों ने कहा कि नान को लेकर कोई विवाद नहीं हुआ था। उन्होंने सिर्फ नशा बेचने से रोकने के लिए उन्हें कहा था। जिसके बाद उन्होंने पुरानी रंजिश के तहत हमला कर दिया। घायल व्यक्तियों ने कहा कि वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरों की पुलिस  जांच कर सकती है, जिसमें पता लग जाएगा कि उनके पास कोई भी हथियार नहीं थे। घायलों का आरोप है कि दूसरे पक्ष के पास तेजधार हथियार में गंडासा, खंडा सहित अन्य हथियार थे। इस दौरान उन्होंने राजनीति शह पर हमलावारों द्वारा घटना को अंजाम देने के आरोप लगाए है। 

  • ਪੰਜਾਬ : ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਟਰੈਫਿਕ ਨਿਯਮਾਂ ਦੇ ਪ੍ਰਤੀ ਚਲਾਇਆ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਅਭਿਆਨ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਲੁਧਿਆਣਾ : ਪੁਲੀਸ ਵਲੋਂ ਇੱਕ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਟਰੈਫਿਕ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਅਭਿਆਨ ਚਲਾਇਆ ਗਿਆ। ਜਿਸ ਤਹਿਤ ਟਰੈਫਿਕ ਨਿਯਮਾਂ ਪ੍ਰਤੀ ਜਾਗਰੂਕ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਟ੍ਰੈਫਿਕ ਨਿਯਮਾਂ ਦੀ ਪਾਲਣਾ ਨਾ ਕਰਨ ਵਾਲਿਆਂ ਉਤੇ ਸਖਤ ਕਾਰਵਾਈ ਕਰਨੀ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦਿੱਤੀ ਹੈ। ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਸ਼ਹਿਰ ਵਾਸੀਆਂ ਨੂੰ ਅਪੀਲ ਕੀਤੀ ਕਿ ਟਰੈਫਿਕ ਨਿਯਮਾਂ ਦੀ ਪਾਲਣਾ ਕਰਨ।

    ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਰੋਡ ਤੇ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਇੱਕ ਨਿੱਜੀ ਹਸਪਤਾਲ ਦੇ ਨਾਲ ਮਿਲ ਕੇ ਟਰੈਫਿਕ ਦੇ ਪ੍ਰਤੀ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਅਭਿਆਨ ਚਲਾਇਆ ਹੈ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਚੌਂਕਾਂ ਵਿੱਚ ਆਪਣੇ ਵਲੰਟੀਅਰਾਂ ਨੂੰ ਟਰੈਫਿਕ ਨਿਯਮਾਂ ਦੀਆਂ ਤਖਤੀਆਂ ਲੈ ਕੇ ਰੋਡ ਤੇ ਖੜੇ ਕਰਕੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਟਰੈਫਿਕ ਦੇ ਨਿਯਮ ਬਾਰੇ ਦੱਸੇ ਹਨ ਅਤੇ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਹੈਲਮੇਟ ਅਤੇ ਸੀਟ ਬੈਲਟ ਦੀ ਮਹੱਤਤਾ ਨੂੰ ਸਮਝਾਇਆ ਹੈ।

  • जालंधरः बस स्टैंड पर कर्मियों में हुई खूनी झड़प, एक का कटा अंगूठा, देखें Live

    जालंधर, ENS: बस स्टैंड पर बसें निकालने को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। इस दौरान एक पक्ष पर तेजधार हथियार से हमला करने के आरोप लगे है। इस हादसे में एक व्यक्ति घायल हो गया। जिसका बताया जा रहा है कि तेजधार हथियार लगने से अंगूठा उतर गया। उक्त घायल व्यक्ति पटियाला बस हाईवे का इंचार्ज है। घायल व्यक्ति की पहचान हरिंदर जीत सिंह पुत्र गुरबचन सिंह के रूप में हुई है। हरिंदरजीत ने नछत्तर, जोद्दा, गोपी सहित 10 अज्ञात हमालवारों पर तेजधार हथियार से हमला करने के आरोप लगाए है।

    मामले की जानकारी देते हुए हरिंदर जीत ने बताया कि बसें बाहर निकालने को लेकर विवाद हुआ है। इस दौरान हमलावारों ने तेजधार हथियार से उस पर हमला कर दिया। पीड़ित ने आरोप लगाए है कि उक्त हमलावारों पर पहले भी मामले दर्ज है। घायल व्यक्ति को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टरों द्वारा उसका उपचार करके दूसरे अस्पताल में रैफर कर दिया गया है। घटना की सूचना पीड़ित ने पुलिस को दे दी है।

  • ਪੰਜਾਬ : SYL ਦੇ ਬਾਰੇ PAU ਦੇ ਸਾਬਕਾ ਵਾਈਸ ਚਾਂਸਲਰ ਦਾ ਆਇਆ ਵੱਡਾ ਬਿਆਨ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਲੁਧਿਆਣਾ : ਪੰਜਾਬ ਖੇਤੀਬਾੜੀ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਦੇ ਸਾਬਕਾ ਵਾਈਸ ਚਾਂਸਲਰ ਅਤੇ ਪ੍ਰਸਿੱਧ ਖੇਤੀ ਅਰਥ ਸ਼ਾਸਤਰੀ ਡਾ: ਸਰਦਾਰਾ ਸਿੰਘ ਜੌਹਲ ਨੇ ਪਰਾਲੀ ਦੀ ਸਮੱਸਿਆ ਦੇ ਹੱਲ ਲਈ ਨਿੱਜੀ ਖੇਤਰ ਦਾ ਸਹਿਯੋਗ ਲੈਣ ਦੇ ਨਾਲ-ਨਾਲ ਝੋਨੇ ਦੀ ਫ਼ਸਲ ਤੋਂ ਹੌਲੀ-ਹੌਲੀ ਦੂਰ ਜਾਣ ਦੀ ਲੋੜ ‘ਤੇ ਜ਼ੋਰ ਦਿੱਤਾ ਹੈ। ਪ੍ਰੈਸ ਕਾਨਫਰੰਸ ਨੂੰ ਸੰਬੋਧਨ ਕਰਦਿਆਂ ਡਾ: ਜੌਹਲ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪਰਾਲੀ ਦੀ ਸਮੱਸਿਆ ਦੇ ਹੱਲ ਲਈ ਨਿੱਜੀ ਖੇਤਰ ਦਾ ਸਹਿਯੋਗ ਲੈਣਾ ਪਵੇਗਾ। ਇਸ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਝੋਨੇ ਦੀ ਫ਼ਸਲ ਤੋਂ ਦੂਰ ਜਾਣ ਦੀ ਲੋੜ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਧਰਤੀ ਹੇਠਲੇ ਪਾਣੀ ਦਾ ਪੱਧਰ ਦਿਨੋਂ-ਦਿਨ ਹੇਠਾਂ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਦਾ ਸੁਝਾਅ ਹੈ ਕਿ ਟਿਊਬਵੈਲਾਂ ਦੀ ਸਿੰਚਾਈ ਵਾਲੇ ਖੇਤਰਾਂ ਵਿੱਚ ਝੋਨੇ ਦੀ ਕਾਸ਼ਤ ਬੰਦ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇ ਅਤੇ ਘੱਟ ਪਾਣੀ ਲੈਣ ਵਾਲੀਆਂ ਫ਼ਸਲਾਂ ਉਗਾਈਆਂ ਜਾਣ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਖੁਲਾਸਾ ਕੀਤਾ ਕਿ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ 1986 ਵਿੱਚ ਫਸਲੀ ਵਿਭਿੰਨਤਾ ਬਾਰੇ ਆਪਣੀ ਰਿਪੋਰਟ ਵਿੱਚ ਸੂਬੇ ਦੇ ਪਾਣੀ ਦੇ ਸੰਤੁਲਨ ਨੂੰ ਬਣਾਈ ਰੱਖਣ ਲਈ ਝੋਨੇ ਹੇਠਲਾ ਰਕਬਾ 20 ਫੀਸਦੀ ਘਟਾਉਣ ਦੀ ਸਿਫਾਰਸ਼ ਕੀਤੀ ਸੀ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਖੇਤੀ ਵਿਭਿੰਨਤਾ ਲਈ ਕੇਂਦਰ ਸਰਕਾਰ ਤੋਂ 1600 ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ ਮਨਜ਼ੂਰ ਕਰਵਾਉਣ ‘ਤੇ ਵੀ ਜ਼ੋਰ ਦਿੱਤਾ।

    ਫਿਰ ਸਾਲ 2002 ਵਿੱਚ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਝੋਨੇ ਹੇਠਲਾ ਰਕਬਾ ਵਧਾ ਕੇ 10 ਲੱਖ ਹੈਕਟੇਅਰ ਕਰਨ ਦੀ ਸਿਫ਼ਾਰਸ਼ ਕੀਤੀ। ਪਰ ਉਸ ਸਮੇਂ ਦੀਆਂ ਸਰਕਾਰਾਂ ਨੇ ਇਸ ਵਿਸ਼ੇ ‘ਤੇ ਕੋਈ ਠੋਸ ਕਦਮ ਚੁੱਕਣ ਵਿਚ ਸਿਆਸੀ ਕਮਜ਼ੋਰੀ ਦਿਖਾਈ ਹੈ। ਪੰਜਾਬ ਹਰ ਸਾਲ ਧਰਤੀ ਹੇਠਲੇ ਪਾਣੀ ਦਾ 1 ਕਿਲੋਮੀਟਰ ਘट ਰਿਹਾ ਹੈ। ਇਸ ਨੂੰ 220 ਲੱਖ ਟਨ ਅਨਾਜ ਵਿੱਚ ਪੈਕ ਕਰਕੇ ਸੂਬੇ ਤੋਂ ਬਾਹਰ ਭੇਜ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਸੈਂਟਰਲ ਬੋਰਡ ਆਫ ਗਰਾਊਂਡ ਵਾਟਰ ਨੇ ਆਪਣੀ ਰਿਪੋਰਟ ‘ਚ ਅੰਦਾਜ਼ਾ ਲਗਾਇਆ ਹੈ ਕਿ ਅਗਲੇ 16 ਸਾਲਾਂ ‘ਚ ਜ਼ਮੀਨੀ ਪਾਣੀ ਇਕ ਹਜ਼ਾਰ ਫੁੱਟ ਹੇਠਾਂ ਚਲਾ ਜਾਵੇਗਾ। ਇਸੇ ਤਰ੍ਹਾਂ ਐੱਸ.ਵਾਈ.ਐੱਲ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਪੰਜਾਬ ਅਤੇ ਹਰਿਆਣਾ ਵਿਚਾਲੇ ਚੱਲ ਰਹੇ ਵਿਵਾਦ ਦੇ ਸੰਦਰਭ ‘ਚ ਉਨ੍ਹਾਂ ਖੁਲਾਸਾ ਕੀਤਾ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਅਤੇ ਹਰਿਆਣਾ ਦਾ ਅੱਧੇ ਤੋਂ ਵੱਧ ਪਾਣੀ ਰਾਜਸਥਾਨ ਨੂੰ ਜਾਂਦਾ ਹੈ ਅਤੇ ਬਾਕੀ ਹਿੱਸੇ ਲਈ ਦੋਵੇਂ ਸੂਬੇ ਆਪਸ ‘ਚ ਲੜ ਰਹੇ ਹਨ। ਦਰਅਸਲ, ਇਹ ਮਸਲਾ ਅਦਾਲਤ ਰਾਹੀਂ ਹੱਲ ਨਹੀਂ ਹੋ ਸਕਦਾ। ਦੋਵਾਂ ਰਾਜਾਂ ਨੂੰ ਇਕੱਠੇ ਬੈਠ ਕੇ ਹੱਲ ਕੱਢਣਾ ਹੋਵੇਗਾ। ਇਸੇ ਤਰ੍ਹਾਂ ਪੰਜਾਬ ‘ਤੇ ਲਗਾਤਾਰ ਵੱਧ ਰਹੇ ਕਰਜ਼ੇ ਦੇ ਬੋਝ ਬਾਰੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਸ ਸਮੇਂ ਸੂਬੇ ਸਿਰ ਕਰੀਬ 3.50 ਲੱਖ ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ ਦਾ ਕਰਜ਼ਾ ਹੈ।

  • कपूरथलाः अधिकारी का ऑडियो वायरल होने पर विभाग ने किया सस्पेंड, देखें वीडियो

    कपूरथलाः पंजाब सरकार द्वारा लगातार भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। वहीं एक अधिकारी का मंत्री के नाम पर पैसे लेकर प्रमोशन करवाने के संबंध में ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसके बाद विभाग ने उक्त अधिकारी के खिलाफ एक्शन लिया है। दरअसल, वायरल हो रही ऑडियो में कपूरथला पनसप के जिला अधिकारी दिलजीत सिंह का नाम आ रहा है। जिसको लेकर अब विभाग ने उक्त अधिकारी को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। परन्तु विभाग दवारा जारी पत्र में सस्पैंशन का कारण कुछ भी नहीं बताया गया है।

    जबकि इस अधिकारी से इस बाबत बात की गई तो उस ने कैमरे पर तो कुछ नहीं कहा पर उस ने स्पष्ट किया कि ऐसी किसी भी कथित ऑडियो से उसका कोई लेना देना नही चाहे इसकी फोरेंसिक जांच करवा ली जाए। उन्होंने यह भी साफ किया की उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान कुछ शेलर मालिकों की मिलीभगत का खुलासा करते हुए उनको करोड़ों रुपए की सरकार ठगी को बेनकाब किया था जिस का खमाजिया उन्हे भुगतना पड़ा है पर उन शेलर मालिकों के खिलाफ तो कोई कार्रवाई नहीं हुई। बल्कि इस के बाद पहले उनकी एक फेक ऑडियो वायरल हुई और उस के बाद उनका अब सस्पैंशन आ गया है।