Blog

  • राजस्व अधिकारी भूमि तक्सीम के लंबित मामलों को 20 जनवरी तक निपटाएं : उपायुक्त

    हर माह की एक व दो तारीख को किया जाएगा राजस्व लोक अदालतों का आयोजन : राघव शर्मा

    ऊना/ सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा आमजन के भूमि तक्सीम से संबंधित मामलों को एक विशेष अभियान के तहत समाप्त करने का निर्णय लिया है ताकि इन कार्यों के लिए आम आदमी के समय और धन की बचत हो सके। अगले दो माह तक चलाए जा रहे इस अभियान में जिला के विभिन्न राजस्व कार्यालयों में तक्सीम से संबंधित मामलों की रोजाना अदालतें आयोजित की जाएंगी। यह जानकारी उपायुक्त राघव शर्मा ने जिला मुख्यालय में राजस्व विभाग द्वारा आयोजित बैठक के दौरान दी। राघव शर्मा ने बैठक में उपस्थित सभी तहसीलदारों व नायब तहसीलदारों को निर्देश दिए कि वे इस कार्य के निष्पादन के लिए तुरंत प्रभाव से रोजाना अदालतों का आयोजन कर तक्सीम से संबंधित मामलों की सुनवाई करें तथा आगामी 20 जनवरी तक तक्सीम के (न्यायालय संबंधी मामलों को छोड़कर) सभी मामलों को पूरा करना सुनिश्चित करें। 


    उन्होंने कहा कि रोजाना किए गए तक्सीम मामलों की कार्य प्रगति रिपोर्ट को जिला मुख्यालय में अवश्य प्रेषित करें तथा इसे आरएमएस (रेवेन्यू मैनेजमेंट सिस्टम) पर अपडेट करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि यह कार्य प्रदेश सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है तथा सभी राजस्व अधिकारी इसे अत्यंत गंभीरता से लें। उपायुक्त ने बताया कि प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार इस अभियान के दौरान किए गए कार्य को संबंधित राजस्व अधिकारी की वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट में भी दर्शाया जाएगा।


    उन्होंने राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि आगामी प्रत्येक माह की एक व दो तारीख को तहसीलदार व नायब तहसीलदार स्तर पर राजस्व लोक अदालतों का भी आयोजन किया जाए जिसमें इंतकाल के साथ-साथ तक्सीम तथा अन्य राजस्व संबंधी मामलों को भी निपटाया जाए। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए की खानगी तक्सीम से संबंधित कोई भी मामला लंबित न हो। उन्होंने बताया कि जिला में तक्सीम से संबंधित कुल 3973 मामले लंबित हैं इस लक्ष्य को अगले 2 माह के दौरान राजस्व विभाग की पूरी टीम के आपसी सहयोग व समन्वय के साथ पूरा किया जाएगा। बैठक में लोक सेवा गारंटी अधिनियम 2011 (राजस्व संबंधी) के साथ-साथ प्रमाण पत्र जारी करने की न्यूनतम औसतन अवधि सहित राजस्व विभाग की अन्य सेवाओं की कार्य प्रगति बारे भी विस्तृत चर्चा की गई।


    बैठक में एसडीएम हरोली विशाल शर्मा, एसडीएम बंगाणा मनोज कुमार, एसडीएम अंब विवेक महाजन, एसडीएम ऊना विश्व मोहन देव चौहान, एसडीएम गगरेट शशी पाल शर्मा, जिला राजस्व अधिकारी अजय कुमार सिंह, तहसीलदार बंगाणा रोहित कंवर, तहसीलदार ऊना हुसन चंद चौधरी, तहसीलदार अंब प्रेमलाल धीमान, तहसीलदार हरोली जयमल सिंह सहित विभिन्न तहसीलों ब उप तहसीलों के नायब तहसीलदार तथा राजस्व विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

  • चलेट में स्कूटी से टकराया बाइक सवार, हालत गंभीर, पीजीआई रेफर

    चलेट में स्कूटी से टकराया बाइक सवार, हालत गंभीर, पीजीआई रेफर

    ऊना/सुशील पंडित: उपमंडल अम्व के गांव चलेट में बाइक और स्कूटी की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान संजीव कुमार (38) निवासी घनारी जिला ऊना के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार संजीव कुमार अपनी बाइक पर सवार होकर दौलतपुर चौक से गांव घनारी की तरफ जा रहा था। इसी दौरान चलेट में एक बस को ओवरटेक करने के बाद सामने से आ रही स्कूटी से हल्की टक्कर होने के बाद अनियंत्रित होकर एक खंबे जा टकराया। इससे उसकी एक टांग में फ्रेक्चर आ गया और सिर पर गहरी चोट लगी। वहीं, स्कूटी सवार मीनू पत्नी रज्जाक मोहम्मद निवासी भद्रकाली भी हादसे में घायल हो गई।
    स्थानीय लोगों ने घायलों को सीएचसी दौलतपुर चौक पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने घायलों को प्राथमिक उपचार दिया और संजीव कुमार की गंभीर हालत देखते हुए उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रैफर दिया। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना ने उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। दौलतपुर पुलिस चौकी की टीम ने घटनास्थल का जायजा लेने के बाद आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
  • ਪੰਜਾਬ : ਮੰਤਰੀ ਚੇਤਨ ਸਿੰਘ ਜੌੜਾਮਾਜਰਾ ਨੇ ਲੀਚੀ ਐਸਟੇਟ ਦਾ ਕੀਤਾ ਦੋਰਾ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪਠਾਨਕੋਟ : ਬਾਗਬਾਨੀ ਕਿਸਾਨਾਂ ਲਈ ਇੱਕ ਲਾਹੇਵੰਦ ਧੰਦਾ ਹੈ ਅਤੇ ਕਿਸਾਨ ਖੇਤੀ ਦੇ ਨਾਲ ਨਾਲ ਬਾਗਬਾਨੀ ਧੰਦਾ ਅਪਣਾ ਕੇ ਹੋਰ ਵੀ ਵਧੇਰੇ ਲਾਭ ਕਮਾ ਸਕਦੇ ਹਨ। ਅਗਰ ਪਠਾਨਕੋਟ ਦੀ ਗੱਲ ਕਰੀਏ ਦਾ ਪਠਾਨਕੋਟ ਦੀ ਲੀਚੀ ਜੋ ਕਿ ਪੂਰੇ ਦੇਸ ਅੰਦਰ ਵਧੀਆ ਕਵਾਲਿਟੀ ਕਾਰਨ ਜਾਣੀ ਜਾਂਦੀ ਹੈ ਅਤੇ ਬਾਗਬਾਨਾਂ ਨੂੰ ਵਧੇਰੇ ਲਾਭ ਪਹੁੰਚਾਂ ਰਹੀ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਦਾ ਉਪਰਾਲਾ ਰਹੇਗਾ ਕਿ ਲੀਚੀ ਦੇ ਰੇਟ ਬਾਗਬਾਨਾਂ ਨੂੰ ਹੋਰ ਵਧੀਆ ਮਿਲ ਸਕਣ। ਇਸ ਦੇ ਲਈ ਲੀਚੀ ਨੂੰ ਦੁਸਰੇ ਦੇਸਾਂ ਤੱਕ ਪਹੁੰਚਾਉਂਣ ਦੀਆਂ ਕੋਸਿਸਾਂ ਜਾਰੀ ਹਨ। ਇਸ ਨਾਲ ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੂੰ ਵੀ ਲਾਭ ਹੋਵੇਗਾ। ਇਹ ਪ੍ਰਗਟਾਵਾਂ ਸ. ਚੇਤਨ ਸਿੰਘ ਜੌੜਾਮਾਜਰਾ ਸੁਤੰਤਰਤਾ ਸੈਨਾਨੀ ਰੱਖਿਆ ਸੇਵਾਵਾਂ ਭਲਾਈ, ਬਾਗਬਾਨੀ ਅਤੇ ਸੂਚਨਾ ਤੇ ਲੋਕ ਸੰਪਰਕ ਮੰਤਰੀ ਪੰਜਾਬ ਨੇ ਸੁਜਾਨਪੁਰ ਵਿਖੇ ਸਥਿਤ ਲੀਚੀ ਐਸਟੇਟ ਦਾ ਦੋਰਾ ਕਰਨ ਮਗਰੋਂ ਕੀਤਾ।

    ਜਿਕਰਯੋਗ ਹੈ ਕਿ ਉਨ੍ਹਾਂ ਅਪਣੇ ਇਸ ਦੋਰੇ ਦੋਰਾਨ ਜਿੱਥੇ ਬਾਗਬਾਨਾਂ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕੀਤੀ ਅਤੇ ਭਰੋਸਾ ਦਿੱਤਾਂ ਕਿ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੀਆਂ ਸਮੱਸਿਆਵਾਂ ਨੂੰ ਹੱਲ ਕਰਨ ਲਈ ਉਨ੍ਹਾਂ ਵੱਲੋਂ ਹੋਰ ਵੀ ਉਪਰਾਲੇ ਕੀਤੇ ਜਾਣਗੇ।  ਇਸ ਮੋਕੇ ਤੇ ਸ. ਚੇਤਨ ਸਿੰਘ ਜੌੜਾਮਾਜਰਾ ਸੁਤੰਤਰਤਾ ਸੈਨਾਨੀ ਰੱਖਿਆ ਸੇਵਾਵਾਂ ਭਲਾਈ, ਬਾਗਬਾਨੀ ਅਤੇ ਸੂਚਨਾ ਤੇ ਲੋਕ ਸੰਪਰਕ ਮੰਤਰੀ ਪੰਜਾਬ ਜੀ ਵੱਲੋਂ ਸੁਜਾਨਪੁਰ ਵਿਖੇ ਸਥਿਤ ਲੀਚੀ ਐਸਟੇਟ ਅਤੇ ਸੈਰੀਕਲਚਰ ਵਿਭਾਗ ਵੱਲੋਂ ਚਲਾਏ ਜਾ ਰਹੇ ਰੇਸਮ ਦੇ ਕੀੜਿਆਂ ਦੇ ਪ੍ਰੋਜੈਕਟਾਂ ਦਾ ਵੀ ਜਾਇਜਾ ਲਿਆ ਗਿਆ। ਇਸ ਮੋਕੇ ਤੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਵੱਲੋਂ ਲੀਚੀ ਐਸਟੇਟ ਵਿਖੇ ਬਾਗਬਾਨੀ ਦੇ ਲਈ ਖਰੀਦ ਕੀਤੀ ਮਸਿਨਰੀ ਦੇ ਬਾਰੇ ਵੀ ਜਾਣਕਾਰੀਆਂ ਪ੍ਰਾਪਤ ਕੀਤੀਆਂ। ਸੈਰੀਕਲਚਰ ਵਿਭਾਗ ਵੱਲੋਂ ਲੀਚੀ ਐਸਟੇਟ ਅੰਦਰ ਚਲ ਰਹੇ ਰੇਸਮ ਦੇ ਕੀੜਿਆਂ ਦੇ ਪ੍ਰੋਜੈਕਟਾਂ ਦਾ ਵੀ ਦੋਰਾ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ। ਜਿਲ੍ਹਾ ਪਠਾਨਕੋਟ ਵਿੱਚ ਪੈਦਾ ਹੋ ਰਹੇ ਰੇਸਮ ਦਾ ਬਾਰੇ ਵਿਸਥਾਰ ਪੂਰਵਕ ਦੱਸਿਆ ਗਿਆ।

  • भैरा में हुई कार – ट्रक की टक्कर, पशुशाला में घुसा अनियंत्रित ट्रक

    ऊना/सुशील पंडित: ऊना-अम्व नैशनल हाइवे पर पड़ते गांव भैरा में कार से टक्कर के बाद अनियंत्रित हुआ ट्रक पशुशाला में जा घुसा। इस हादसे में कार के सेफ्टी बैग खुल जाने से उसमें सवार पिता-पुत्र का बचाव हो गया। जबकि ट्रक की टक्कर लगने से पशुशाला की एक दीवार गिर गई। दीवार के मलबे में दबने से एक भैंस घायल हुई है। ट्रक चालक गाड़ी लेकर नालागढ़ से जसूर जा रहा था। पशुशाला के मालिक भैरा निवासी हुस्न चंद नें बताया कि सोमवार रात को वह घर में सोए हुए थे। रात करीब 11 बजे बाहर सड़क पर जोरदार धमाका हुआ तो उन्होंने बाहर जाकर देखा तो एक ट्रक कार से साथ टकराने के बाद उनकी पशुशाला की दीवार को तोड़ता हुआ अंदर घुस चुका था। जिसके चलते पशुशाला में बंधे अन्य मवेशी तो बच गए लेकिन दीवार के मलबे की चपेट में आकर एक भैंस घायल हो गई। डीएसपी अम्व डा वसुधा सूद ने कहा कि हादसे की सूचना मिलने पर मौके का निरीक्षक करने के बाद पुलिस नें शिकायत के  आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
  • कपूरथलाः पुलिस बल के साथ हाईवे अधीन आती 2.19 किमी भूमि से हटाया कब्जा, देखें वीडियो

    कपूरथलाः गांव कोट करार खां और आसपास के कई गांवों में मंगलवार को जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी पुलिस फोर्स के साथ दिल्ली-कटरा एक्सप्रेस हाईवे के अधीन आती 2.19 किलोमीटर भूमि को कब्जा मुक्त करवाया है। इस दौरान गांव कोट करार खां के किसानों ने प्रशासन पर खेतों में खड़ी फसल को नष्ट करने के गंभीर आरोप भी लगाए हैं और कहा कि हाईवे के अधीन आती भूमि का मुआवजा भी सरकार ने नहीं दिया है। इस एक्शन के दौरान जिला प्रशासन की तरफ से एसडीएम कपूरथला लाल विश्वास बैंस और एसपी-डी रमनिंदर सिंह भी मौजूद थे।

    एसडीएम लाल विश्वास बैंस ने बताया कि साल 2020 में उक्त भूमि का अवार्ड पास हो चुका है और नियमों के अनुसार 6 महीने तक अगर निर्धारित मुआवजा किसान नहीं लेता है, तब भी भूमि सरकार के नाम हो जाती है। वहीं दूसरी तरफ प्रभावित हुए 30-35 किसानों के समर्थन में किसान संगठन के लोगों ने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है, जोकि देर शाम तक जारी है। जानकारी के अनुसार कपूरथला के गांव कोट करार खां और आसपास के कई गांवो में मंगलवार को जिला प्रशासन की टीम भारी पुलिस बल के साथ पहुंची। एसडीएम लाल विश्वास बैंस के नेतृत्व में पहुंची टीम ने दिल्ली-कटरा एक्सप्रेस हाईवे के अधीन आती भूमि को कब्जा मुक्त करवाया।

    हालांकि इस दौरान किसानों ने प्रशासन का विरोध किया और इस गतिविधि के दौरान माहौल तनावपूर्ण बन गया, लेकिन भारी पुलिस तैनात होने के चलते कोई झगड़ा नहीं हुआ। इस एक्शन के दौरान प्रभावित हुए गांव के लगभग 30-35 किसानों ने प्रशासन पर आरोप लगाया कि खेतों में खड़ी फसल पर ट्रैक्टर चलाकर जिला प्रशासन ने उनकी फसल नष्ट कर दी है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उनके गांव में साथ लगते गांव से बहुत कम मुआवजा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि साथ वाले गांव में सरकार की ओर से 63 लाख रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से मुआवजा दिया गया, जबकि उनके गांव में मात्र 17 लाख ही दिया जा रहा है, जोकि किसानों ने नहीं लिया है। SDM लाल विश्वास ने बताया कि दिल्ली – कटरा एक्सप्रेस हाईवे के अधीन आती उक्त गांव की लगभग 2.19 किलोमीटर भूमि का कब्जा आज मुक्त करवाया है। किसानों की ओर से लगाए गए आरोप बेबुनियाद है। उक्त भूमि का अवार्ड 2020 में ही पास हो चुका है। चार सालों में उक्त गांव के किसी भी किसान की ओर से कोई भी अपील नहीं की गई है। इसलिए आज पुलिस बल सहित यह एक्शन लिया गया है।

  • एनसीसी के 75 वर्ष पुरे होने के उपलक्ष्य पर लगाया रक्तदान शिविर

    ऊना/ सुशील पंडित: आज़ छठी हि.प्र. स्वतंत्रत कंपनी एनसीसी यूनिट ऊना द्वारा एनसीसी दिवस के उपलक्ष्य पर ऊना शहर स्थित डी.ए.वी. उच्च माध्यमिक विद्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस में कुल 15 कैडेट ने रक्तदान किया।  इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से कमांडिंग ऑफ़िसर कर्नल राजेंद्र कुमार सैणी ( सेना मेडल ) उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि रक्तदान करके हम किसी की ज़िंदगी बचा सकते हैं इस लिए युवाओं को आगे बढ़कर रक्तदान करते रहना चाहिए। इस मौक़े पर जूनियर कमांडिंग ऑफ़िसर सुनील , सीएचएम करतार , एएनओ कैप्टन अश्विनी आदि उपस्थित रहे।
  • ਪੰਜਾਬ : MLA ਦਲਜੀਤ ਭੋਲਾ ਗਰੇਵਾਲ ਨੇ ਕੀਤਾ ਗੁਰੂ ਅਰਜਨ ਦੇਵ ਨਗਰ ਦਾ ਦੌਰਾ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਲੁਧਿਆਣਾ : ਬੀਤੇ ਦਿਨ ਲੁਧਿਆਣਾ ਦੇ ਗੁਰੂ ਅਰਜਨ ਦੇਵ ਨਗਰ ਇਲਾਕੇ ਵਿੱਚ ਇੱਕ ਮਜਦੂਰ ਦੇ ਹਾਈਟੈਂਸ਼ਨ ਤਾਰਾਂ ਦੀ ਲਪੇਟ ਵਿਚ ਆ ਕੇ ਬੁਰੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਝੁਲਸਣ ਅਤੇ ਕਈ ਘਰਾਂ ਦੇ ਬਿਜਲੀ ਉਪਕਰਨ ਸੜਨ ਦੇ ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ ਇਲਾਕਾ ਵਿਧਾਇਕ ਦਲਜੀਤ ਸਿੰਘ ਭੋਲਾ ਗਰੇਵਾਲ ਨੇ ਅੱਜ ਮੌਕੇ ਦਾ ਮੁਆਇਨਾ ਕੀਤਾ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਉਨ੍ਹਾਂ ਸਥਾਨਕ ਲੋਕਾਂ ਨਾਲ ਮੁਲਾਕਾਤ ਕੀਤੀ ਅਤੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਨੁਕਸਾਨ ਦੀ ਭਰਪਾਈ ਕਰਵਾਉਣ ਦਾ ਵਾਅਦਾ ਕੀਤਾ। ਪਤਰਕਾਰਾਂ ਨਾਲ ਗਲਬਾਤ ਦੌਰਾਨ ਗਰੇਵਾਲ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਬੀਤੇ ਦਿਨ ਹਾਦਸੇ ਕਾਰਨ ਬਹੂਤ ਨੁਕਸਾਨ ਹੋਇਆ ਸੀ।

    ਉਨ੍ਹਾਂ ਤੈਅ ਕਰਨਗੇ ਕਿ ਇਲਾਕੇ ਵਿੱਚ ਭਵਿਖ ਅਜਿਹਾ ਕੋਈ ਹਾਦਸਾ ਨਾ ਹੋਵੇ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਲੋਕਾਂ ਦੇ ਹੋਏ ਨੁਕਸਾਨ ਦਾ ਮੁਆਵਜਾ ਦਿਲਾਇਆ ਜਾਵੇਗਾ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਅਪਣੀਆਂ ਪਰੇਸ਼ਾਨੀਆਂ ਦੱਸੀਆਂ ਤੇ ਐੱਮਐਲਏ ਵਲੋ ਹੱਲ ਕੱਢਣ ਦਾ ਭਰੋਸਾ ਜਤਾਇਆ। ਜਿਕਰਯੋਗ ਹੈ ਕਿ ਹਾਦਸੇ ਵਿੱਚ ਇੱਕ ਮਜਦੂਰ ਝੁਲਸ ਗਿਆ ਸੀ, ਜਿਸਨੂੰ ਹਾਲਤ ਗੰਭੀਰ ਦੇਖਦਿਆਂ ਪੀਜੀਆਈ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਰੈਫਰ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਸੀ।

  • राजकीय महाविद्यालय बंगाणा के छात्र ने जीता कांस्य मैडल

    ऊना/ सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेई राजकीय महाविद्यालय बंगाणा के छात्र व बॉक्सिंग प्लेयर प्रवीण मनकोटिया ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय चैंपियनशिप में कांस्य मैडल जीतकर  महाविद्यालय का नाम रोशन किया है। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सतिंदर कुमार शर्मा ने प्रवीण मनकोटिया का जोरदार स्वागत कर किया और शुभकामनाएं व बधाई दी। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप 18 नवंबर से 20 नवंबर 2023 तक राजकीय महाविद्यालय सुंदर नगर में आयोजित हुआ था, इस चैम्पियनशिप में प्रवीण मनकोटिया ने कांस्य मेडल जीता है और महाविद्यालय व इस क्षेत्र के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि हासिल की है। इस अवसर पर महाविद्यालय के स्पोर्ट्स इंचार्ज प्रोफेसर सिकंदर नेगी ने कहा कि इसी वर्ष अक्टूबर  माह में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित इंटर कॉलेज वूमेंस वालीबॉल चैंपियनशिप में महाविद्यालय के छात्रों ने प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रचा है। इसी क्रम में हमारे  महाविद्यालय के छात्र प्रवीण मनकोटिया ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय चैंपियनशिप में कांस्य मेडल जीतकर महाविद्यालय का नाम रोशन किया है।जो कि हमारे इस क्षेत्र और जिला के लिए बड़ा ही गर्व का विषय है।
  • बंगाणा ब्लॉक में नशे से सबंधित मरीजों का इलाज जल्दी होगा शुरु : बीएमओ बंगाणा

    ऊना/ सुशील पंडित: बंगाणा ब्लॉक की ग्राम पंचायत रायपुर मैदान में हर घर दस्तक अभियान की शुरुआत हुई जिसकी अध्यक्षता बीएमओ बंगाणा नरेश कुमार ने की उन्होंने इस अभियान की शुरुआत करते हुए कहा की जिला प्रशासन ने जो नशा मुक्त ऊना अभियान चलाया है बो बहुत ही सराहनीय है सारा प्रशासन इस अभियान में शामिल हो रहा है और इस अभियान को सफल बनाने के लिए दृढ़ संकल्प है पूरे ब्लॉक के सभी स्वास्थ्य कर्मचारी आने वाले समय मे नशे से बीमार मरीजों के उपचार का पूरा प्रबंध कर रहा है किसी ने भी नशे से सबंधित जानकारी या इलाज करवाना है तो वो हमारे नशा मुक्त ऊना अभियान के हेल्पलाइन नम्बर 9418064444 पर कॉल करके जानकारी प्रात कर सकता है हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा एक एप drug free app बनाया गया है जो नशे से सबंधित कोई भी जानकारी उसके ऊपर डाल सकता है जो पुरी तरह से गोपनीय रखी जाती हैl
    युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए स्कूल, कॉलेज, आईटीआई में अलग अलग तरीके से नशा मुक्त ऊना अभियान काम कर रहा है l अब नशा मुक्त ऊना अभियान हर घर दस्तक अभियान के द्बारा पूरे समाज को जागरूक करने जा रहा है जिसका असर आने वाली पीढ़ी के ऊपर होगा l इस मौके पर स्थानीय ग्राम पंचायत प्रधान रीता शर्मा ने अपने पंचायत के कामों में बच्चों के लिए खेल के मैदान, जिम, लाइब्रेरी आदि बनाने का आश्वासन दिया l इस मौके पर नशा मुक्त ऊना अभियान के प्रोग्राम ऑफिसर सतपाल रणावत स्थानीय ग्राम पंचायत उप प्रधान सत्यनारायण शर्मा, आंगनबाड़ी पर्यवेक्षक मधु सुमन, सिलाई अध्यापिका नीलम गौतम, आगनवाडी कार्यकर्त्ता, आशा कार्यकर्ता, समस्त पंचायत प्रतिनिधि, महिला मंडल और समाजसेवी और बुद्धिजीवी वर्ग शामिल रहे l
  • पंजाबः कैबिनेट में बड़ा फेरबदल, मीत हेयर सहित मंत्रियों के बदले विभाग, देखें लिस्ट

    चंडीगढ़ः पंजाब कैबिनेट मंत्री में बड़ा फेरबदल किया गया। मिली जानकारी के मुताबिक मीत हेयर, जौड़ामाजरा सहित 3 मंत्रियों के विभाग बदले गए। इस आदेश की लिस्ट भी सामने आई है। जिसमें कुछ विभाग को सीएम भगवंत मान ने अपने पास रखा है। दरअसल, पहले माइनिंग विभाग जोकि पहले मीत हेयर के पास था, उसे अब वापस ले लिया गया है तथा अब यह विभाग कैबिनेट मंत्री चेतन सिंह जौड़ा माजरा को सौंप दिया गया है। गौर हो कि गुरमीत मीत हेयर के पास 3 विभाग थे, जिनमें से 2 विभाग वापस ले लिए गए हैं। वहीं चेतन सिंह जौड़ा माजरा को 7 विभाग सौंप कर उनकी जिम्मेदारी और बढ़ा दी गई है। सिर्फ स्पोर्ट्स विभाग की गुरमीत मीत हेयर के पास रहेगा। बाकी विभागों में फेरबदल नहीं किया गया है। वहीं सीएम के पास विज्ञान, तकनीक और पर्यावरण मंत्रालय रहेगा।