भैरा में हुई कार – ट्रक की टक्कर, पशुशाला में घुसा अनियंत्रित ट्रक

ऊना/सुशील पंडित: ऊना-अम्व नैशनल हाइवे पर पड़ते गांव भैरा में कार से टक्कर के बाद अनियंत्रित हुआ ट्रक पशुशाला में जा घुसा। इस हादसे में कार के सेफ्टी बैग खुल जाने से उसमें सवार पिता-पुत्र का बचाव हो गया। जबकि ट्रक की टक्कर लगने से पशुशाला की एक दीवार गिर गई। दीवार के मलबे में दबने से एक भैंस घायल हुई है। ट्रक चालक गाड़ी लेकर नालागढ़ से जसूर जा रहा था। पशुशाला के मालिक भैरा निवासी हुस्न चंद नें बताया कि सोमवार रात को वह घर में सोए हुए थे। रात करीब 11 बजे बाहर सड़क पर जोरदार धमाका हुआ तो उन्होंने बाहर जाकर देखा तो एक ट्रक कार से साथ टकराने के बाद उनकी पशुशाला की दीवार को तोड़ता हुआ अंदर घुस चुका था। जिसके चलते पशुशाला में बंधे अन्य मवेशी तो बच गए लेकिन दीवार के मलबे की चपेट में आकर एक भैंस घायल हो गई। डीएसपी अम्व डा वसुधा सूद ने कहा कि हादसे की सूचना मिलने पर मौके का निरीक्षक करने के बाद पुलिस नें शिकायत के  आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *