ऊना/ सुशील पंडित : ऊना पुलिस ने रविवार को यातायात नियम तोड़ने वाले 122 वाहनों के चालान किए हैं। हर बार की तरह चालान कटने के बाद कुछ लोग मौके पर ही जुर्माना भर देते हैं। चालान भरने वाले लोगों से पुलिस ने मौके पर ही 26100 रूपए वसूल भी लिए। इसके अलावा सार्वजनिक स्थलों पर धुम्रपान करने वाले 10 लोगों से पुलिस को 1000 रुपए जुर्माना प्राप्त हुआ है।
Blog
-
वोल्टास के सुपरवाइजर को धमकाया
ऊना/ सुशील पंडित : वोलटास एनर्जी इनकॉर्पोरेशन कंपनी के सुपरवाइजर को जान से मार डालने की धमकी मिली है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रेवाड़ी हरियाणा के रहने वाले सुपरवाईजर राजेश कुमार पुत्र नत्थीराम ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि हरोली के सिंगा गांव का राजेश गुप्ता पुत्र वैध प्रकाश उसे जान से मारने की धमकी देता है और गाली गलौच भी करता है। टाहलीवाल थाने में आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज होने पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
-
लालासिंगीः चिट्टे सहित एक गिरफ्तार
ऊना/ सुशील पंडित : सदर थाने की एक टीम ने रविवार शाम लालसिंगी से एक व्यक्ति को चिट्टे संग रंगे हाथ पकड़ा। पुलिस द्वारा जारी सूचना के आधार पर पुलिस की एक टीम को पहले सूचना थी कि लालसिंगी में एक व्यक्ति चिट्टे के साथ कहीं जा रहा है। पुलिस ने जब ऊना के बढेड़ा गांव के रहने वाले रवि कुमार पुत्र धर्मपाल की तालाशी ली तो उससे 1.72 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मादक द्रव्य अधिनियम के अधीन मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
-
नंदपुर में हुआ एक और हादसा
टैंपो और कार में भिड़ंत
ऊना/ सुशील पंडित : बड़ूही अम्ब रोड पर स्थित नंदपुर में होने वाले सड़क हादसों की गिनती बढ़ती जा रही है। एनएच वालों को नंदपुर की समस्या पर कार्य करने की आवश्यक्ता है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार को भी वहां एक हादसा हो गया। पुलिस को दी शिकायत में मुबारिकपुर निवासी लाल सिंह पुत्र सुखदेव सिंह ने दावा किया है कि रविवार को जब वह अपने परिवार के साथ गाड़ी में मुबारिकपुर अपने घर वापस जा रहा था तब सामने से एक तेज रफ्तार टैंपो ने उन्हें टक्कर मार दी।
लाल सिंह का आरोप है कि टैंपो गलत दिशा से आ रहा था। चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए सीधे उन्हें टक्कर मार दी। अम्ब थाने में आरोपी टैंपो चालक के विरुद्ध लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज हो गया है। पिछले दिनों ही यहां एक युवा छात्र की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। तब भी यही सवाल उठा था कि नंदपुर में ट्रैफिक सुरक्षा कैसे दुरुस्त की जाए ताकि कीमती जानें जाया न हों। बढ़ते सड़क हादसों के बीच नंदपुर ब्लैक स्पॉट बनता जा रहा है।
यहीं से मैड़ी और नादौन की ओर जाने वाहन भी मुड़ते हैं। ऊना मुबारिकपुर धर्मशाला मार्ग पर पहले से ही ट्रैफिक ज्यादा थी। स्थानीय लोग लंबे समय से मांग करते आए हैं कि नंदपुर में हादसों को रोकने के लिए पर्याप्त कदम उठाए जाने चाहिए।
-
जालंधर: विधायक शीतल अंगुराल ने लाटरी स्टाल पर की रेड, देखें वीडियो
जालंधर, ENS: वेस्ट हलके से आप पार्टी के विधायक शीतल अंगुराल ने लाईव होकर एक जगह रेड की। इस दौरान उन्होंने लाटरी स्टालों के मामले में सुधीर नामक व्यक्ति को लेकर अहम खुलासे किए। उनके इलाके में लाटरी और सट्टे की नाजायज दुकानें चल रही थी। जिसके चलते वह लाइव होकर दुकान में सट्टे के धंधे को लेकर रेड करने पहुंचे।
शीतल अंगुराल ने कहा कि पुलिस की मिलीभगत से सुधीर द्वारा सट्टे का धंधा चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सुधीर एक नंबर का करप्ट इंसान है। उक्त व्यक्ति लोगों के साथ 420 की धोखाधड़ी कर पैसों की ठगी मारता है। अपने हलके के लोगों को आज से 25 दिन पहले विधायक अंगुराल ने वादा किया था कि वह अपने इलाके में लॉटरी के धंधे को खत्म करेंगे।
इस मामले को लेकर वह पुलिस के उच्चाधिकारियों से बात भी करेंगे ओर इलाक़े में चल रहे नाजायज सट्टे का धंधा करने वाले सभी लोगों पर कार्रवाई करवाएँगे। विधायक अंगुराल ने बस्ती बावा खेल थाने की पुलिस पर आरोप लगाया कि पुलिस की शह पर लत्तेरी स्टाल खुले है । जबकि पुलिस का नाका दुकान के साथ लगता है।
उन्होंने कहा कि मैं जानना चाहता हूं कि कौन व्यक्ति है, जो उनके नाम पर लोगों से 80 से 82 हजार की रिकवरी के पैसे लिए जा रहे हैं और कहा जा रहा है कि विधायक को भेजनी है। शीतल अंगुराल ने कहा कि वह जानना चाहते हैं कि वह कौन विधायक है जो उनसे ऐसे काम करवा रहा है।इस मामले को लेकर वह सरकार के समक्ष मुद्दा उठाएंगे। इसलिए वह इस मामले में इस सट्टेबाजों से मिले पुलिस अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे है।
-
मैड़ीः घर से सामान चुराने का आरोप
ऊना/ सुशील पंडित : मैड़ी के एक परिवार ने अपने ही गांव के कुछ व्यक्तियों पर उनके घर चोरी करने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी शिकायत में मैड़ी निवासी यशपाल डोगरा पुत्र बलदेव सिंह ने दावा किया है कि उसी के गांव में रहने वाले राजपाल व उसके साथियों ने इनके घर का ताला तोड़ अंदर से सामान चुरा लिया है। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 448, 457, 380 और 34 के तहत मामला दर्ज करते हुए जांच आरंभ कर दी है।
-
आटे से बना प्रसाद खाकर लड़की की मौत
ऊना/ सुशील पंडित : किसी को क्या पता था कि वह लड़की जिस आटे का प्रसाद खा रही थी वह जानलेवा सिद्ध होगा। आटे से बने प्रसाद ने शरीर में ऐसा क्या कर दिया जिससे लड़की की मौत हो गई। ऐसा ही एक मामला मैहतपुर पुलिस थाने में रिपोर्ट हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ऊना के वार्ड नंबर पांच निवासी विरेंदर सेठी पुत्र सुभाष चन्द ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उसने 20 नवंबर, 2023 को पुल वाला बाजार में दुकान करने वाले विवेक कुमार पुत्र मनोहर चन्द सेठी से चरी का आटा खरीदा था।
उस आटे से उन्होंने प्रसाद बनाया और वही प्रसाद जब उनकी बेटी ने खाया तो उसकी मौत हो गई। पिता का आरोप है कि आटे में ही कुछ ऐसा मिला था जो जहर की तरह असर कर गया। पुलिस ने फिलहाल दुकानदार के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 304-ए और 284 के अधीन मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
-
चिन्तपूर्णीः अवैध शराब बरामद
ऊना/ सुशील पंडित : चिंतपूर्णी बाईपास से सटे धलबाड़ी नामक स्थान से पुलिस को अवैध शराब की बोतलें बरामद हुई हैं। पुलिस द्वारा जारी सूचना के अनुसार रविवार को जिस समय चिंतपूर्णी थाने की एक टीम रुटीन गश्त पर थी और ट्रैफिक व्यवस्था का जायजा ले रही थी तभी उन्हें गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ वहां से निकलने वाला है।
पुलिस ने एक संदिग्ध को रोककर जब उसकी तालाशी ली तो उसके पास वीआरवी संतरा देसी शराब की 8 बोतलें पाई गईं। पुलिस ने कांगड़ा की देहरा तहसील निवासी शमशेर सिंह पुत्र तरसेम सिह के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
-
कार पर ट्रक पलटने से हुआ हादसा, राख के ढेर में समाई 4 जिंदगियां
नई दिल्ली : सोनभद्र में राख लदे ट्रक के कार पर पलटने से भीषण सड़क हादसा हो गया। कार सवार चार लोगों की दबकर दर्दनाक मौत हो गई। हादसा पिपरी थाना क्षेत्र अन्तर्गत शक्तिनगर–वाराणसी मुख्य मार्ग पर मकरा गांव के पास हुआ। ऑल्टो सवार चारों लोग एक ही परिवार के थे। मृतकों की पहचान सिंगरौली निवासी दीपक कुमार शर्मा, रामायण शर्मा, रीता शर्मा और सुकवारी देवी के तौर पर हुई है। परिवार के चारों लोग घर से वाराणसी के लिए सुबह निकले थे। रास्ते में रेणुकूट से एक और रिश्तेदार को सवार होना था। रेणुकूट वाले रिश्तेदार को इंतजार करते काफी समय हो गया।
उन्होंने कार सवार लोगों के फोन नंबर पर संपर्क साधने की कोशिश की। कार सवार चारों का मोबाइल बंद मिला। परेशान रिश्तेदार ने पुलिस चौकी पर चारों लोगों के संपर्क नहीं होने की बात बताई। दोपहर से चारों लोग लापता बताए जा रहे थे। रिश्तेदार को चारों लोगों का पता करने में 12 घंटे लग गए। लगभग 6 बजे तेज बारिश हो रही थी। राहगीरों ने पुलिस को ट्रक के नीचे कार के दबी होने की जानकारी दी। ट्रक के नीचे कार दबी होने की सूचना से हड़कंप मच गया। रेस्क्यू ऑपरेशन में जेसीबी और क्रेन की सहायता ली गई।
सड़क पर बिखरे राख और ट्रक को कड़ी मशक्कत के बाद हटाया गया। कार ट्रक के नीचे दबकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी थी। कार के चपटा हो चुके हिस्सों को काटकर देर रात 9 बजे निकाला जा सका. हादसे की वजह से दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतार लग चुकी थी। करीब 12 घंटे बाद 15 किमी लंबे जाम को पुलिस ने खुलवाया। बताया जा रहा है कि चार जिंदगियां करीब राख के ढेर में दबी रही। लोगों ने पुलिस की निष्क्रियता पर सवाल उठाए है। रिश्तेदार का कहना है कि कार सवार लोगों के लापता होने की जानकारी पुलिस को दे दी थी।
-
पुराने जिला पंचायत भवन को ध्वस्त करने हेतू निविदाएं 11 मार्च तक आमंत्रित
ऊना/ सुशील पंडित : सचिव जिला परिषद नीलम कटोच ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रेम नगर, नया बस अड्डा के समीप जिला परिषद ऊना के अधीन पुराने जिला पंचायत भवन को ध्वस्त करने व मलवा हटाने हेतू निविदाएं 11 मार्च तक आमंत्रित की गई हैं। उन्होंने बताया कि इच्छुक प्रतिष्ठित एवं पंजीकृत फर्में/ठेकेदार अपनी निविदाएं 11 मार्च तक प्रातः 10 बजे तक भेज सकते हैं।
उन्होंने बताया कि निविदाएं 11 मार्च को ही दोपहर 2 बजे खोली जाएंगी। उन्होंने बताया कि बोलीदाताओं को 50 हज़ार रूपये धरोहर राशि के रूप में जमा करवाने होंगे। उन्होंने बताया कि फर्में/ठेकेदार निष्प्रयोज्य जिला पंचायत भवन का निरीक्षण किसी भी कार्य दिवस में प्रातः 10 से सायं 5 बजे तक कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय में सम्पर्क किया जा सकता है।