Blog
-

BJP सांसद के बेटे के काफिले की लग्जरी गाड़ी ने 3 मासूमों को कुचला, 2 की मौत
गोंडा: बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के बेटे और बीजेपी प्रत्याशी करन भूषण शरण सिंह के काफिले की कार से हादसा होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार फॉर्च्यूनर कार ने 3 बच्चों को कुचल दिया है। इस हादसे में 2 बच्चों की मौत हो गई है और एक घायल है।

ये हादसा यूपी के गोंडा के कर्नलगंज हुजूरपुर मार्ग पर बैकुंठ डिग्री कालेज के पास हुआ है। हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई है और ग्रामीणों ने फॉर्च्यूनर कार को कब्जे में ले लिया है। मौके पर भारी संख्या में पुलिस टीम पहुंची और बच्चों के शवों को कब्जे में ले लिया गया है।
-

Punjab: नहीं थम रहा गौं तस्करी मामला, इस इलाके में 4 ट्रक किए काबू, देखें वीडियो
फिरोजपुरः पंजाब में गौं तस्करी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे। वहीं ताजा मामला फिरोजपुर कैंट में से सामने आया है, जहां शिव हिंदू परिषद बजरंग दल ने गौं हत्या की तस्करी के मामले को उजारग किया है। इस दौरान बजरंग दल ने 4 ट्रक काबू किए है। वहीं मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने कहा कि बनती कार्रवाई की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार देर रात अमृतसर से गौं से भरे ट्रक आ रहे थे, जिसकी सूचना बजरंग दल के नेता ने अपने साथियों को दी।
इस दौरान फिरोजपुर में पुलिस ने बजरंग दल के नेताओं के साथ नाका लगाकर 4 ट्रकों को काबू किया गया। वहीं पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने कहा मामले की जांच के बाद जल्द इस रैकेट में शामिल लोगों का पर्दाफाश किया जाएंगा।
-

Punjab: DC का स्टिंग ऑपरेशन, शराब के ठेके पर 900 में बिक रही थी 531 की बोतल, देखें वीडियो
रोपड़ः नवांशहर में शराब ठेकेदारों को लेकर डीसी को कुछ शिकायतें मिल रही थी। जिसमें कहा गया है की शराब ठेकेदार बोतलों पर अंकित रेट से अधिक कीमत पर शराब बेच रहे हैं। इसी के तहत डीसी नवांशहर नवजोत पाल सिंह रंधावा ने अपनी टीम के एक पत्रकार के साथ स्टिंग ऑपरेशन किया। जहां स्वंय जाकर नवांशहर जिले में दो शराब की दुकानों पर गए और बीपी (ब्लंडर प्राइड) की एक बोतल खरीदी, जिसकी कीमत 531/- रुपये थी, लेकिन शराब विक्रेता ने 900/- रुपये वसूले जा रहे थे।
जिसके बाद डीसी नवांशहर की टीम के कर्मी ने1000 रुपये दिए। रिपोर्टर उन्हें 100 रुपये देने से इनकार यह कहकर करने शुरू कर दिया कि हमारे पास 100 रुपये नहीं हैं तो डीसी के साथ मौजूद टीम के लोगों ने 200 रुपये का नोट लौटा दिया। जिसके बाद डीसी की अपनी गाड़ी ठेके के पास रोकी और तब तक उन्हें पता चला कि कोई अधिकारी है। उनके ड्राइवर ने कहा कि यह डीसी साहब हैं, तो वह 50 रुपये और लौटाने लगा, जो डीसी और उनकी टीम ने उन्हें लौटा दिये और बोतल लेने से इंकार कर दिया। इस दौरान 900 रुपये में खरीदी बोतल वापस कर दी।
डीसी कार्यालय से महज 700 गज की दूरी पर नवांशहर नंबर 1 पर उक्त शराब की दुकान पर डीसी और एक अन्य व्यक्ति ने दुकान पर गए, जहां दुकानदार ने बोतल का रेट 850 रुपये मांगा जो कि 531 रुपये एमआरपी है। तब तक डीसी ने रिपोर्टर को बुला लिया था जो छुपे कैमरे से इसकी रिकॉर्डिंग कर रहा था। उसे यह भी पूछा गया कि यह मोरिंडा विक्रेता से उन्होंने ब्लेंडर 850 रुपये से में खरीदा था। डीसी ने उन्हें 850 रुपये दे दिए, जबकि बोतल पर 531 रुपये लिखा था, जिसके बाद डीसी ने एक्साइज विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक बुलाई।
जब इस बारे में एक्साइज विभाग के ईटीओ से बात की तो उन्होंने कहा कि शराब पर MRP नहीं बल्कि MSP लिखा होता है, जिसका मतलब है कि न्यूनतम बिक्री मूल्य कम से कम 531 रुपये है, जिससे नीचे आप इसे नहीं बेच सकते। उन्होंने बताया कि बोतल की कीमत ₹850-900 की लागत हो सकती है। उन्होंने बताया कि करोड़ों का ठेका है और सरकार की आबकारी नीति है। जिसके चलते 531 रुपए की बोतल 900 रुपए में बेची जा रही है। उन्होंने कहा कि अगर इसकी खपत कम हो तो लोग ज्यादा शराब पीते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अगर कोई व्यक्ति शराब खरीदते पकड़ा जाता है या इसकी जानकारी मिलती है तो बेचने वाले पर कार्रवाई का प्रावधान है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि शादी के परमिट में ऐसा कोई प्रावधान नहीं है, इसलिए कोई भी शराब की पेटी ले जा सकता है।
-

जल्द मिलेगी गर्मी से राहत, होगी झमाझम बारिश
नई दिल्ली: आसमान से बरस रही गर्मी ने लोगों का बुरा हाल किया हुआ है। इसी गर्मी के बीच लोगों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। मंगलवार को दक्षिण अरब सागर और मालदीव क्षेत्र के कुछ और हिस्सों में मानसून ने दस्तक दे दी है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन से चार दिनों में मॉनसून केरल में दस्तक देगा, राज्य में मॉनसून की शुरुआत के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनती जा रही हैं। इसी दौरान दक्षिण-पश्चिम और मध्य बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्से, बंगाल की पूर्वोत्तर खाड़ी और पूर्वोत्तर राज्यों के कुछ हिस्से, दक्षिण अरब सागर के कुछ और हिस्सों, लक्षद्वीप क्षेत्र, केरल के कुछ हिस्से एवं मालदीव के हिस्सों से गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।
राजस्थान और हरियाणा के कई हि्स्सों में तापमान 50 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया जबकि राष्ट्रीय राजधानी में पारा इस मौसम के सामान्य से नौ डिग्री ऊपर दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि कम से कम अगले दो दिनों तक भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।
मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में अलग-अलग हिस्सों में रात में भी गर्मी का प्रकोप जारी रहने की संभावना है।
-

Punjab : गोपाल नगर में विवाहिता का हुआ मर्डर, देखें वीडियो
बठिंडा : गोपाल नगर गली नंबर में आज सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब एक पति ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे थाना कैनाल पुलिस ने पहुंच कर मामले की जांच शुरु कर दी है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतका का भाई आ रहा है, उसके ब्यानों के अधार पर ही मामला दर्ज किया जाएगा और जांच की जा रही है।
उन्होंने बताया कि पति मौके से फरार है। वहीं मृतका के पड़ोसी और रिश्तेदार का कहना है कि पत्नी का अवैध संबंध था, जिसे लेकर पति उसे रोकता था और घर में हमेशा कलह होती रहती थी। जिस कारण पति ने पत्नी की हत्या कर दी। जिसके बाद मौके से फरार हो गया।
-
Jalandhar: नगर निगम की खुली पोल, पूर्व मंत्री के घर के बाहर धंसी सड़क, फंसा ट्रक
जालंधर, ENS: कॉर्पोरेशन दफ्तर और पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया के घर के पास सड़क धंसने का मामला सामने आया है। जिसके नगर निगम को पोल खोल कर रख दी है। दरअसल, पूर्व मंत्री के घर के पास लोहे के सरियों से लोड हुआ ट्रक सड़क के बीच धंस गया। हालांकि ट्रक चालक ने ट्रक को निकालने की काफी कोशिश की। लेकिन ट्रक में लोड ज्यादा होने से सड़क पर गड्डा बन गया और वह उसमें ओर ज्यादा धंसने लगा। जिसके बाद चालक ने ट्रक को बंद करके खड़ा हो गया। वहीं ट्रक धंसने के चलते वहां से निकलने वाले लोगों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। काफी समय बाद ट्रक चालक ने जेसीबी को मामले की सूचना दी। मौके पर पहुंची जेसीबी चालक द्वारा ट्रक को की मदद से ट्रक को सड़क के बाहर निकालने का काम किया जा रहा है।
-

नहीं बढ़ेगी केजरीवाल की अंतरिम जमानत, 2 जून को ही करना होगा सरेंडर, सुप्रीम कोर्ट से झटका
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है. उन्होंने अंतरिम जमानत बढ़ाने के लिए याचिका दायर की थी, जो खारिज हो गई है. कोर्ट की रजिस्ट्री ने केजरीवाल की अर्जी को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. चूंकि केजरीवाल को नियमित जमानत के लिए ट्रायल कोर्ट जाने की स्वतंत्रता दी गई है. ऐसे में केजरीवाल की अर्जी सुनवाई योग्य नहीं है. सीएम केजरीवाल को अब 2 जून को सरेंडर करना होगा. केजरीवाल को 10 मई को जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस दीपांकर दत्ता से अंतरिम जमानत मिल गई थी और उन्हें 2 जून को तिहाड़ जेल में आत्मसमर्पण करने के लिए कहा गया था. पीठ ने 17 मई को पीएमएलए मामले में ईडी द्वारा उनकी गिरफ्तारी की वैधता को चुनौती देने पर फैसला सुरक्षित रख लिया था. मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट की एक अन्य बेंच ने भी केजरीवाल की अर्जी पर सुनवाई करने से इनकार करते हुए सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ के पास जाने को कहा था.केजरीवाल ने याचिका में क्या कहा था?
अरविंद केजरीवाल ने अचानक अपना वजन 6 से 7 किलोग्राम कम हो जाने के कारण कई चिकित्सकीय जांच कराने के लिए सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत की अवधि सात दिन बढ़ाने का अनुरोध किया था. केजरीवाल ने 26 मई को दायर अपनी याचिका में कहा था कि वह जेल लौटने के लिए न्यायालय द्वारा निर्धारित की गई तारीख 2 जून के बजाय 9 जून को आत्मसमर्पण करना चाहते हैं. याचिका में कहा गया था कि उनका वजन 6 से 7 किलोग्राम कम हो गया है और उनका कीटोन स्तर बहुत अधिक है, जो गुर्दा (किडनी), हृदय की गंभीर बीमारी और यहां तक कि कैंसर का संभावित संकेतक है. याचिका में कहा गया कि मुख्यमंत्री को पैट-सीटी स्कैन सहित कुछ मेडिकल जांच कराने की जरूरत है. पैट-सीटी स्कैन यानी पॉजिट्रॉन एमिशन टोमोग्राफी-कंप्यूटेड टोमोग्राफी जांच के जरिए शरीर के अंगों एवं ऊतकों की विस्तृत तस्वीरें ली जाती हैं. शीर्ष अदालत ने 10 मई को लोकसभा चुनाव के मद्देनजर केजरीवाल को प्रचार करने के लिए एक जून तक यानी 21 दिन की अंतरिम जमानत दी थी, जिसके अनुसार उन्हें दो जून को जेल लौटना है. केजरीवाल को आबकारी नीति घोटाले से जुड़े धनशोधन के एक मामले में गिरफ्तार किया गया था. न्यायालय ने निर्देश दिया था कि केजरीवाल दो जून को आत्मसमर्पण करेंगे. इसके एक दिन पहले, सातवें एवं अंतिम चरण का मतदान होना है.ईडी का क्या है आरोप
ईडी ने दिल्ली के कथित शराब घोटाले मामले में केजरीवाल की पार्टी आम आदमी पार्टी को आरोपी बनाया है. ईडी ने अदालत को बताया है कि आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पार्टी कथित घोटाले से जुड़े हुए थे. ईडी ने आरोप लगाया है कि अरविंद केजरीवाल घोटाले के मुख्य साजिशकर्ता हैं, जिसमें अन्य आप नेता और निजी व्यक्ति भी शामिल हैं. -

ठेकेदार की गोली मारकर ह+त्या, मचा हड़कंप
रोहतक : जिले के टिटौली गांव में गत शाम बाइक सवार 2 युवक आए और मेडिकल स्टोर पर बैठे ठेकेदार 46 वर्षीय मदन रंगा की गोली मारकर हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार वह 7 माह पहले जेल से बाहर आया था। परिजनों ने गांव के 2 युवकों पर शक जताया है, जिनसे 2021 से पुरानी रंजिश चल रही थी। सदर थाना पुलिस वारदात की जांच पड़ताल कर रही है। जानकारी के मुताबिक टिटौली गांव निवासी राहुल रंगा ने बताया कि उनके पिता मदन रंगा ठेकेदारी का काम करते थे।
मंगलवार शाम करीब 5 बजे गांव के अंकित मेडिकल स्टोर पर दवाई लेने गए थे। तभी गांव के दो युवक बाइक पर आए और उसके पिता के पेट में गोली मार दी। वह मौके पर पहुंचा और पिता को पीजीआई ले गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस रिकाॅर्ड के मुताबिक नवंबर 2021 में टिटौली निवासी श्रवण ने शिकायत दी थी कि वह ट्रक चलाता है।
अपने चचेरे भाई सुधीर उर्फ ठना के साथ किराना की दुकान के पास बातचीत कर रहा था। तभी मदन आया और कहासुनी करने लगा। आरोप था कि मदन ने पिस्तौल निकाल कर श्रवण व सुधीर उर्फ ठना को गोली मार दी। सुधीर उर्फ ठना तीन गोली, जबकि श्रवण को एक गोली लगी। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर मदन को गिरफ्तार कर लिया था। बाद में दोनों पक्षों में पंचायती तौर पर समझौता हो गया और मदन अक्तूबर 2023 में जेल से बाहर आ गया था।
-

Jalandhar: विदेश से लौटे व्यक्ति ने निगली जहरीली वस्तु, मौ+त
जालंधर, ENS: गोपाल नगर में विदेश से लौटे व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ निगल कर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान गोपाल नगर के रहने वाले 58 वर्षीय तरसेम लाल के रूप में हुई है। थाना दो की पुलिस ने मंगलवार दोपहर मृतक के बेटे सनी के बयान पर 174 की कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम करवा स्वजनों को सौंप दिया है। थाना प्रभारी कमलजीत सिंह ने बताया कि उनकी टीम को सोमवार रात कंट्रोल रूम पर सूचना दी कि गोपाल नगर में तरसेम लाल ने जहरीला पदार्थ निगल लिया है। जिसके बाद उसके पारिवारिक सदस्यों ने उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में दाखिल करवा दिया।
जहां पर डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनकी टीम ने परिवार से पूछताछ की तो मृतक के बेटे सन्नी ने बताया कि उनके पिता डिप्रेशन में रहते थे। उनके परिवार ने कई बार पूछा लेकिन उन्होंने किसी को कोई कारण नहीं बताया था। पीड़ित ने बताया कि वह फास्ट फूड का काम करता है और सोमवार को दुकान पर था, जहां उसे पारिवारिक सदस्यों ने काल करके बताया कि पिता ने जहरीला पदार्थ खा लिया है। जिसके बाद वह पिता को इलाज को अस्पताल में लेकर गए।
