लुधियानाः गोपाल नगर में स्थित टिब्बा रोड पर स्थित घर में आग लगने का मामला सामने आया है। आग की लपटे दूर से ही दिखाई दे रही है। वहीं आग लगने की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा दमकल विभाग को दे दी गई है। घटना की सूचना मिलते ही टिब्बा रोड फायर स्टेशन से दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पाने में जुट गई। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया है। हालांकि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया। बताया जा रहा है कि आग लगने से लाखों का नुकसान हो गया है। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।
Blog
-

Punjab: घर में आग लगने से भारी मात्रा में हुआ नुकसान, देखें वीडियो
-
Punjab: दंगा पीड़ितों ने राहुल गांधी के दौरे से पहले किया हाईवे जाम, देखें वीडियो
लुधियानाः लोकसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस के सीनियर नेता राहुल गांधी आज पंजाब दौरे पर है। वहीं राहुल गांधी के आज लुधियाना पहुंचने से पहले 1984 के दंगा पीड़ितों ने फिरोजपुर हाईवे रोड़ जाम कर दिया। दरअसल, दंगा पीड़ितों द्वारा राहुल गांधी की रैली को लेकर घेराव किया जाना था। इस दौरान मौके पर पहुंची पुलिस के साथ दंगा पीड़ितों लोगों की धक्का-मुक्की भी हुई। पुलिस ने रैली की जा रहे दंगा पीड़ितों को रास्ते पर ही रोक लिया। इस दौरान दंगा पीड़ितों से बात की गई तो उन्होंने कहा कि राहुल गांधी सिख विरोध है।
जिसके चलते मुलांपुर रैली में वह राहुल गांधी का घेराव करने के लिए जा रहे है। लेकिन पुलिस ने उन्हें रास्ते में ही रोक लिया है। इस दौरान एक महिला वहां पर बेहोश हो गया। वहीं इस मामले को लेकर मौके पर पहुंचे वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से जब इस संबंध में बात की गई तो उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति अगर लॉ एंड ऑर्डर खराब करता है तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। -

Punjab: Rahul Gandhi की रैली में Moosewala को दी गई श्रद्धाजंलि, देखें वीडियो
लुधियानाः कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज लुधियाना दौरे पर हैं। जहां वह दाना मंडी दाखा पहुंचकर रैली को संबोधित करेंगे। वहीं राहुल गांधी के लुधियाना पहुंचने से पहले कांग्रेस नेताओं ने आज दिवगंत नेता सिद्धू मूसेवाला को दूसरी बरसी पर श्रद्धाजंलि दी गई। लुधियाना में रैली करने के बाद राहुल गांधी फरीदकोट लोकसभा क्षेत्र की कांग्रेस की उम्मीदवार अमरजीत कौर साहोके और होशियारपुर लोकसभा क्षेत्र की उम्मीदवार यामिनी गोमर के पक्ष में भी प्रचार करेंगे। इसी बीच आज राहुल गांधी शहीद अग्रिवीर अजय के परिवार से मुलाकात करने भी जाएंगे। खन्ना के कस्बा मलौद के गांव रामगढ़ सरदारां में राहुल गांधी आएंगे।
-

प्रचंड गर्मी के कारण स्कूली छात्राएं हुईं बेहोश, हॉस्पिटल में किया भर्ती
बेगूसरायः देशभर में भीषण गर्मी का कहर जारी है। दिल्ली में अधिकतम तापमान 50 डिग्री के करीब (49.9 डिग्री) पहुंचे अधिकतम तापमान ने पिछले 100 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इसके अलावा, राजस्थान, हरियाणा, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और बिहार भी भीषण गर्मी की चपेट में हैं। अस भयंकर गर्मी के चलते कई राज्यों के स्कूलों में छुट्टियां कर दी गई है, लेकिन बिहार में अभी भी पढ़ाई चल रही है। बुधवार को, बिहार के बेगूसराय और शेखपुरा में करीब कई स्कूली छात्राएं बेहोश होने की खबर सामने आई है।
जानकारी के मुताबिक गर्मी की वजह से छात्राओं की तबीयत इतनी बिगड़ गई कि उन्हें आनन फानन में हॉस्पिटल में भर्ती कराना पड़ा। भयंकर गर्मी की वजह से कुछ छात्राएं प्रार्थना के दौरान और कुछ छात्राएं क्लासरूम में बेहोश हो गईं।
-

Jalandhar: Urban Estate में कार को लगी आग, देखें वीडियो
जालंधर, ENS: अर्बन एस्टेट फेज-1 में कार में आग लगने का मामला सामने आया है। जहां भीषण गर्मी में चलती कार को आग लगता देख वहां पर मौजूद लोगों ने इसकी वीडियो बना ली। हालांकि कार को आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। लोगों ने घटना की सूचना दमकल विभाग को दे दी है। वहीं आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। इसकी वीडियो भी सामने आई है, जिसमें गाड़ी धू धू-कर जल रही है।
-

पंजाब: मुख्यमंत्री के Road Show से पहले कच्चे मुलाजिमों को लिया हिरासत में
आनन्दपुर साहिबः पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने से पहले कच्चे मुलाज़मों से वादा किया गया था कि सरकार बनने पर उनको पक्का कर दिया जाएगा, लेकिन पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बने दो साल से ज्यादा का समय हो चुका है, इसके इन कच्चे मुलाज़मों से किया गया वादा पूरा नहीं किया गया है।
इसके चलते आज जल सप्लाई एवं सेनिटेशन विभाग के ठेका कर्मचारी जो लंबे समय से ठेके पर काम कर रहै हैं, और पक्की नौकरी पाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं, उन्होंने आज सीएम भगवंत मान के रोड शो के दोरान इन मुलाज़मों ने पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने का प्रोग्राम बनाया था, लेकिन आज सुबह ही रोज़ शो से पहले पुलिस ने इन मुलाज़्मों हिरास्त में ले लिया है। -

Jalandhar सहित Punjab भर में Civil Hospital में सिस्टम हुआ Down, सैंकड़ों मरीज हुए परेशान
कपूरथलाः सिविल अस्पताल में रजिस्ट्रेशन काउंटर पर सिस्टम डाउन होने के चलते सैंकड़ों मरीजों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। वहीं सिस्टम डाउन होने के चलते सैंकड़ों मरीज कई घंटे से कतार में लगे रहे। वहीं पर्ची कटवाने के लिए काफी देर तक इंतजार कर रहे। बताया जा रहा है यह सिस्टम पूरे पंजाब में ही डाउन है। हालांकि SMO डॉ संदीप धवन ने बताया कि यह सिस्टम चंडीगढ़ से डाउन था, जो कि आधे घंटे बाद ठीक हो गया। वहीं लाइन में लगे मरीजों का कहना है कि वह सुबह से पर्ची कटवाने के लिए कतार में लगे है और सिस्टम डाउन ही बताया जा रहा है।
बता दे कि पंजाब सरकार द्वारा प्रदेश के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के दावे आज कपूरथला के सिविल अस्पताल में खोखले साबित होते दिखे। जिसके चलते रजिस्ट्रेशन काउंटर पर सिस्टम पूरे पंजाब में ठप्प चल रहा है। वहीं कपूरथला सिविल की स्थिति को देखा जाए तो दूर गांवों से आए सैंकड़ों लोग सुबह से लाइन में खड़े रहे और पर्ची कटवाने का इंतजार कर रहे। लेकिन सिस्टम डाउन होने की वजह से पर्ची नहीं बनी। बता दे कि पर्ची बनने के बाद ही मरीज संबंधित डॉक्टर के पास जाकर अपना उपचार करवा सकते हैं। सिस्टम डाउन के चलते कतार में लगे मरीजों की तस्वीरें जालंधर से भी आई है।
वहीं दूसरी तरफ SMO कपूरथला डॉ. संदीप धवन ने बताया कि पूरे पंजाब में ही यह सिस्टम डाउन है। उन्होंने कहा कि जल्द ही सिस्टम ठीक हो जायगा। जिसके बाद मरीज को उचित सुविधा उपलब्ध करवा दी जाएगी। इस सिस्टम डाउन से मरीजों को हो रही परेशानी को देखते हुए बड़ा सवाल खड़ा हो रहा है कि बीते दिनों डायरेक्टर हेल्थ के दौरे के दौरान वर्दी न पहने 108 एम्बुलेंस के दो कर्मिओ को सस्पेंड कर दिया गया था। क्या अब इस सिस्टम डाउन की वजह से उच्च अधिकारियों पर भी कोई कार्रवाई होगी ?
-

Jalandhar: मेडिकल स्टोर से नगदी लेकर चोर हुए फरार, देखें CCTV
जालंधर, ENS: महानगर में चोरी की वारदातों का मामले थमने का नाम नहीं ले रहे। वहीं थाना 8 के अंतर्गत आते सोढल चौक के पास स्थित गीता मेडिकल सेंटर दुकान में चोर की वारदात का मामला सामने आया है। जहां मेडिकल की दुकान में वारदात को अंजाम देकर चोर फरार हो गए। वहीं घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। मामले की जानकारी देते हुए दुकान के मालिक संकेत चढ्ढा ने बताया कि वह मंगलवार रात को दुकान बंद करके चला गया था और सुबह उसके पड़ोसी दुकानदारों ने उसे काल करके घटना की सूचना दी कि उसकी दुकान के ताले टूटे हुए। संकेत ने बताया कि जब वह दुकान पर पहुंचा तो देखा कि दुकान के अंदर सामान बिखरा हुआ था और गल्ले से चोर 3 दिन की सेल लेकर फरार हो गए। वहीं घटना की सूचना संकेत ने पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले ली है और मामले की जांच में जुट गई है।
-
झोपड़ी में आग लगने से जिंदा जली 7 साल की मासूम, मचा कोहराम
बिहारः बिहार के बेगूसराय से एक दर्दनाक हादसे में 7 साल के मासूम के ज़िंदा जलने की खबर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक इस घटना के दौरान घर में मौजूद तीन बच्चों ने किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। जब इस घटना की सूचना आस पास के लोगों को मिली तो लोगों ने मौके पर पहुंचक आग कों बुझाने की कोशिश की, लेकिन जब तक आग बुझाई जाती, तब तक एक बच्ची अंदर ज़िंदा जल गई ओर पूरा घर जल कर खाक हो गया।
आग लगने के बाद किसी तरह तीन बच्चों ने भागकर अपनी जान बचाई, लेकिन 7 साल की बच्ची बाहर न निकल सकी और आग में जिंदा जल गई। लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर आपदा के तहत मुआवजा देने की बात कही है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
-

Jalandhar: चन्नी ने आप और भाजपा का किया घेराव, देखें वीडियो
भंडो को चन्नी ने करवाई कांग्रेस ज्वाइन, कहा- असली भंड नकली से रहे बचकर
जालंधर, ENS: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी ने आज भंडो को कांग्रेस में शामिल किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि असली भंड अब नकली वालों से बचकर रहे। वहीं आज उन्होंने प्रेस वार्ता कर सरकार के मुख्यमंत्री सीएम भगवंत मान पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा है कि अवैध माइनिंग को लेकर मुख्यमंत्री क्या कर रहे हैं। चन्नी ने मान पर निशाना साधते हुए कहा वह स्टेज चला सकते हैं, लेकिन स्टेट नहीं चला सकते। इस दौरान भंडो को कांग्रेस में शामिल करने के बाद चन्नी ने कहा कि मैं असली भंडो को पार्टी में शामिल कर रहा हूं। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग नकली भंडो से बचकर रहे। चन्नी ने भाजपा उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू को लेकर कहा कि बगलामुखी के धाम जाकर वहां बैठकर पाठ और मंत्र करके दिखाएं जो वह नहीं कर सकते हैं। चन्नी ने किसानों को लेकर कहा कि प्रधानमंत्री या मुख्यमंत्री जब पंजाब या जालंधर में आते हैं तो किसानों को नजर बंद क्यों किया जाता है? मुख्यमंत्री इसका जवाब क्यों नहीं देते हैं। उन्होंने कहा कि 2 दिन पहले जालंधर के शाहकोट में अवैध माइनिंग को रोकने के लिए गए माइनिंग अधिकारियों पर हमला हुआ था और उनके लोगों ने रोपड़ में बीते दिन अवैध माइनिंग को लेकर वीडियो भी बनाई है। जिसके बाद आज एनफोर्समेंट डिपार्मेंट ने 13 जगह पर रेड की है। चन्नी ने कहा कि 20000 करोड़ माइनिंग से रुपए निकालने की बात करते हैं लेकिन यह तो 20 करोड़ भी नहीं निकाल पाए हैं। उन्होंने कहा उनके मंत्रियों की आपत्तिजनक वीडियो सामने आ चुकी है और मुख्यमंत्री भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल ऐसे मंत्री को बर्खास्त क्यों नहीं कर रहे हैं और उसे पर कार्रवाई क्यों नहीं कर रहे हैं। वहीं उन्होंने राष्ट्रीय महिला कमिशन का धन्यवाद किया कि जिन्होंने डीजी पंजाब को नोटिस जारी कर रिपोर्ट मांगी है। चन्नी ने सुनील जाखड़ पर तंज कसते हुए कहा कि वह दलित विरोधी है। वह दलित समुदाय के लोगों के साथ नफरत करते हैं। भाजपा ने ऐसे नेता को पंजाब प्रधान बनाया है जो इस श्रेणी के लोगों से नफरत करता है और उनके खिलाफ जहर उगलता है। वहीं भाजपा उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू को चैलेंज किया है कि वह मां बगलामुखी धाम आकर मेरे साथ पाठ करके दिखाएं और हवन यज्ञ पर वह मंत्र का जाप करके दिखाएं जो उसे नहीं आता है। उन्होंने कहा कि यह लोग सिर्फ बातें करते हैं जबकि मैं सभी विधि विधान से यज्ञ हवन और मंत्र का उच्चारण कर सकता हूं। सुनील जाखड़ द्वारा अरविंद केजरीवाल को दिए बयान को लेकर कहा कि अरविंद केजरीवाल 7 दिन छोड़ो 17 दिन भी ले लें, लेकिन उससे कुछ नहीं होगा। लोग उनको नकार रहे है। वहीं उन्होंने कहा कि वह भगवान रामचंद्र के सेवक हैं और जो श्रीराम की राशि थी, वही राशि उनकी भी है। चन्नी ने कहा कि मुझे गेंदा के फूलों से एलर्जी है और वह सिर्फ चंदन या हल्दी का तिलक ही लगते हैं। भाजपा पर चन्नी ने तंज कसते हुए कहा कि यह लोग सिर्फ श्री रामचंद्र जी का नाम लेना ही जानते हैं जबकि मैं श्री राम जी की पूजा करता हूं और श्री राम जी का चेला हूं।