अजनाला : गांव हार खुर्द की कच्ची और झोपड़ियों में रहने वाले अपने माता-पिता की हालत सुधारने के लिए गए सुबेग सिंह की रहस्यमय परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। जिसके बाद सुबेग सिंह की बुजुर्ग मां- पिता सरकार से उसे घर वापिस लाने की गुहार लगा रहे है। इस संबंधी शुबेग सिंह के परिवारिक सदस्यों ने बताया कि शुबेग सिंह 20 तारीख को घर से नागपुर शहर में शराब ठेकेदारों के यहां काम करने के लिए गया था।
जिसके बाद 24 तारीख को फोन पर बात करने के बाद वह लापता हो गया। उन्होंने कहा कि उस जगह पर जाकर भी पता करके आए है। उनके मुताबिक शुबेग सिंह को 24 तारीख को ट्रेन में बिठाया गया और घर भेज दिया गया। लेकिन इतने दिनों के बाद भी शुबेग घर नहीं पहुंचा। माता-पिता ने सरकार से शुबेग सिंह की तलाश करने की मांग की। शुबेग माता पिता का इकलौता बेटा था और सुबेग के छोटे भाई की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी और वह बुजुर्ग माता-पिता का सहारा था।
Blog
-

Punjab : संदिग्ध परिस्थितियों में युवक हुआ लापता, देखें वीडियो
-

Jalandhar: MP बनने के बाद भी नशे पर कार्रवाई करने में Channi नाकाम, Sheetal ने उठाए सवाल, देखें वीडियो
जालंधर, ENS: वेस्ट हलके में भले ही कांग्रेस सासंद चरणजीत सिंह चन्नी नशे के मुद्दे को जोरों से उठा रहे है। लेकिन सासंद बनने के एक माह बाद भी चन्नी नशे पर रोक लगाने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा पाए है। दरअसल, यह इल्जाम किसी ओर ने नहीं बल्कि पूर्व विधायक शीतल अंगुराल ने उठाए है। शीतल अंगुराल ने कहा कि चन्नी ने सत्ता में आने से लोगों से जो वादा किया था उसे उन्होंने अभी तक पूरा नहीं किया। उन्होंने कहा कि चन्नी ने सत्ता से आने से पहले कहा था कि या रहेंगा चिट्टा या फिर वह रहेंगे।
शीतल अंगुराल ने कहाकि चन्नी को सासंद बने हुए एक माह हो गया है, लेकिन नशे के खिलाफ उनके द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई है। शीतल ने कहा कि एक माह हो गया नशे में जिन माताओं के बेटे की मौत हो गई अभी तक चन्नी ने उनके परिवार वालों के साथ दुख सांझा तक नहीं किया। शीतल ने कहाकि चन्नी बताए कि उन्होंने नशे से किस पीड़ित परिवार की बात किसे उच्च अधिकारी से करवाई है या फिर किस परिवार को उन्होंने इंसाफ दिलवाया है।
-

आकाशीय बिजली की चपेट में 9 की मौत
बिहार: भीषण गर्मी झेल रहे बिहार के लोगों को बारिश से थोड़ी राहत जरूर मिली है। लेकिन बारिश के दौरान बिहार में 9 लोगों की जान चली गयी है। आकाशीय बिजली (वज्रपात) की चपेट में आने से इन सबकी मौतें हुई है। नालंदा में 2 सगे भाईयों की मौत हो गयी है। वही रोहतास में 15 साल के बच्चे की जान ठनका गिरने से हो गयी है। जबकि जहानाबाद में चाचा भतीजा समेत 3 लोगों की मौत हो गयी है। वही बेगूसराय में भी आकाशीय बिजली (वज्रपात) की चपेट में आने से 2 महिला और 1 छात्रा की मौत हो गई।
सबसे पहले बात नालंदा की करते हैं जहां इस्लामपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को ठनका गिरने से दो सगे भाई बुरी तरह झुलस गये और दोनों की मौके पर ही मौत हो गयी। दोनों मृतक की पहचान सकरी गांव निवासी 49 वर्षीय बिरजू प्रसाद और 45 वर्षीय विनोद महतो के रूप में हुई है। दोनों खेत में धान की रोपाई कर रहे थे। इस दौरान तेज आंधी बारिश के साथ ठनका शरीर पर गिरा और झुलसकर दोनों की मौत हो गयी। दोनों शव को पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेजा है।
दूसरी घटना रोहतास के काराकाट स्थित हटिया गांव की है जहां वज्रपात से 15 वर्षीय लड़के की मौत हो गई। जबकि तीन अन्य झुलस गए। बताया जाता है कि चार पांच लड़के आम के पेड़ के नीचे बैठे हुए थे। इसी दौरान बारिश के साथ तेज वज्रपात हुई। जिसमें 15 वर्षीय रौशन कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पिंटू, जितेंद्र तथा हृदयानंद गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। वहीं मृतक रौशन के शव को पुलिस पोस्टमार्टम के लिए सासाराम की सदर अस्पताल लेकर आई है। सासाराम में आज सुबह से ही रुक रुक कर बारिश हो रही है तथा कई जगह ठनका गिरने की भी सूचना है।
तीसरी घटना जहानाबाद जिले की है जहां सुबह से ही रुक-रुक कर तेज बारिश होने की वजह से चाचा भतीजा समेत तीन लोगों की ठनका गिरने से मौत हो गई। जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया है परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल बना हुआ है। मामला मखदुमपुर थाना क्षेत्र के सुकना बिगहा गांव का मामला। इस मामले में मृतक के परिजनों ने बताया कि गांव में ही धान के नेबारी खरीदने वाला एक व्यापारी जो की गया जिले के बेला का रहने वाला था वह खरीदारी के लिए गांव सुकना बिगहा में आया हुआ था। जिसे धान के नेबारी का पुंज दिखाने दोनों चाचा भतीजा घर से निकल कर गॉव के बधार में गए और इसी बीच अचानक से तेज बारिश के साथ ठनका गिरने से एक ही जगह पर तीनों लोगों की मौत हो गई। जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया है। आनन फानन में तीनों को इलाज के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल में लाया गया जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।
चौथी घटना बेगूसराय जिले की है जहां आकाशीय बिजली (वज्रपात) की चपेट में आकर दो महिला और एक छात्रा की मौत हो गई थी। तीन अलग-अलग थाना क्षेत्र में ठनका गिरने की घटना हुई। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कार्रवाई में जुटी है। बेगूसराय की पहली घटना बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रानी पंचायत-दो स्थित शिबू टोल गांव की है। मृतका की पहचान रानी पंचायत-दो के शिबू टोल गांव निवासी अमल यादव की पत्नी सोना देवी (45) के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि सोना देवी आज दोपहर में खाना बनाने के लिए घर से बाहर गई थी। इसी दौरान वज्रपात की चपेट में आने से सोना देवी तड़पने लगी। परिजन जब तक पहुंचते, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
बेगूसराय की दूसरी घटना डंडारी थाना क्षेत्र के तेतरी गांव के समीप स्थित बहियार की है, जहां खेत में काम कर रही एक महिला मजदूर की वज्रपात से मौत हो गई। मृतका की पहचान तेतरी निवासी आनंदी महतों की पत्नी सुनिला देवी (55) के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया गया कि वह खेत में काम करने गई थी। इसी दौरान वज्रपात से मौत हो गई। वही बेगूसराय की तीसरी घटना फुलवरिया थाना क्षेत्र के मधुरापुर पंचायत स्थित गुप्ता-लखमीनिया बांध किनारे बसे तेलिया गढ़ी की है, जहां अनिल पासवान की बेटी रिचा कुमारी (17) की मौत हो गई । बताया जा रहा है कि रिचा रात में अपने आंगन में सोई हुई थी। इसी दौरान वज्रपात से उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना फुलवरिया थाना क्षेत्र मधुरापुर पंचायत की है।
मृत छात्रा की पहचान फुलवरिया थाना क्षेत्र के मधुरापुर पंचायत अन्तर्गत गुप्ता बांध के समीप तेलिया गरी निवासी अनिल पासवान की 17 वर्षीया पुत्री ऋचा कुमारी के रुप में हुई है। परिजनों ने बताया कि मोहल्ले में शादी समारोह था। छात्रा घर के आंगन में सोई हुई थी बारिश होने लगी और आकाशीय बिजली आंगन में गिरा जिसकी चपेट में वो आ गई और मौके पर ही तड़प कर उसकी मौत हो गई। घरवालों ने बताया कि ऋचा कुमारी दशवीं कक्षा में पढ़ती थी और चार बहनों में दुसरी नंबर पर थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा और आगे कार्रवाई शुरू की।
-

Punjab : बारिश ने खोली निगम की पोल, देखें वीडियो
बठिंडा : बारिश में लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है। लेकिन अब उन्हें सड़कों पर पानी रूकने से ज्यादा परेशानी शुरू हो गई है। मानसून की पहली बारिश ने कुछ ही देर में नगर निगम की पोल खोल कर रख दी है। बठिंडा में जगह-जगह बारिश का पानी भरा हुआ है। बारिश होने से संवेदनशील इलाकों में गंदे पानी की शिकायतें आने लगी है।
पेयजल लाइन में लीकेज हो रही है, जिस वजह से पानी बर्बाद हो रहा है। पेयजल लाइन से घरों में गंदे पानी की भी आपूर्ति हो रही है। जानकारी देते हुए बताया कि लोगों ने बताया कि बारिश से गर्मी से तो राहत मिली है। लेकिन जगह-जगह पानी जमा हो गया है, जिससे परेशानी हो रही है। -

Amarnath yatra के दौरान पंजाबी युवक की हुई मौ’त
भुच्चो मंडी: पंजाब से अमरनाथ यात्रा के लिए गए श्रद्धालु की मौत होने की खबर सामने आई है। दरअसल स्थानीय निवासी निखिल गुप्ता (28) की यात्रा के दौरान पिस्सू टॉप पर दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार नील कंठ अमरनाथ सेवा समिति भुच्चो मंडी और शिव सेवा संघ बरनाला सोसायटी के सदस्यों ने बताया कि युवक का शव मेडिकल प्रक्रिया पूरी करने के बाद देर शाम भुच्चो मंडी लाया गया और उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
बता दें कि मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा पंजाब पुलिस को श्री अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए सुगम और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है।
-

Jalandhar: स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट ने बढ़ाई Congress की मुश्किलें
जालंधर, ENS: वेस्ट हलके में 10 जुलाई को होने वाले उप चुनाव को लेकर भाजपा के बाद अब कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। दरअसल, आप पार्टी सहित विपक्ष द्वारा लगातार कांग्रेस उम्मीदवार पर स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट को लेकर गंभीर आरोप लगाए जा रहे है। आप पार्टी के नेताओं ने सुरिंदर कौर पर आरोप लगाए है कि सीनियर डिप्टी मेयर के दौरान स्मार्ट सिटी घोटाले हुए है। जिसका असर अब इस चुनाव में पड़ सकता है। क्योंकि हलके के लोगों द्वारा भी यह मुद्दा उठाया जा रहा है।
वहीं इस मामले में लोगों का कहना है कि हलके से सुरिंदर कौर के सीनियर डिप्टी मेयर रहने के बावजूद हलके का विकास नहीं हो पाया। जिसका कारण यह है कि पिछले 4 दिनों में इस बार 40 पानी के सैंपल लिए गए, जिसमें 4 सैंपल बीते दिन फेल पाए गए। लोगों का कहना है कि भले ही उप चुनाव को लेकर चन्नी ने पानी की निकासी के लिए मशीने लगवा दी है। लेकिन अभी भी पीने वाले गंदे पानी की समस्या बरकरार है। इसी का नतीजा है कि बीते दिन पानी के सैंपल की रिपोर्ट में 4 दिनों में 4 सैंपल फेल पाए गए।
वहीं अब लोग में रोष है कि स्मार्ट सिटी का दावा करने वाला नगर निगम हलके में पानी की समस्या को हल नहीं कर पाया। इस मामले में लोगों से बात की गई तो उनका कहना है कि सत्ता में सरकार होने के चलते उसी पार्टी की नेता ही हलके के काम करवा सकता है। लोगों ने कहा कि मोहिंदर भगत ने उनके हलके में कई कामों को पूरा करवाया है, ऐसे में इस बार वह उन्हीं को वोट देंगे। वहीं आप पार्टी द्वारा कांग्रेस उम्मीदवार पर स्मार्ट सिटी घोटाले के आरोप का मामला कहीं ना कहीं गले की फांस बनता हुआ दिखाई दे रहा है।
-

Janta Sweet House में विवाद, Dhokla में कॉकरोच निकलने से हुआ हंगामा
अबोहर : सर्कुलर रोड़ पर बाजार नंबर 9 के बाहर स्थित जनता स्वीट हाउस पर एक ग्राहक द्वारा खरीदे गए ढोकला में कॉकरोच निकला। जब ग्राहक कॉकरेच वाला ढोकला वापस करने पहुंचा तो उनकी कोई सुनवाई नहीं की गई। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई।
जानकारी के अनुसार सेंट्रल बैंक में कार्यरत अनिल मक्कड ने बताया कि उनका रिश्तेदार जनता स्वीट हाऊस से ढोकला का डिब्बा खरीदकर ले गया। जब उन्होंने घर जाकर देखा तो ढोकला के ऊपर मरा हआ कॉकरोच पड़ा था। जब वह उक्त ढोकला को यहां वापस करने आए तो स्वीट शॉप के कर्मचारियों ने उनकी कोई सुनवाई नहीं की। इस बात को लेकर दुकानदार और खरीदार के बीच कहासुनी भी हुई।
प्रतिष्ठान के कर्मचारी लाडी ने कहा कि उक्त लोग जब ढोकला वापस करने आए तो वह ग्राहकों को एटेंड कर रहा था जब उसने दो मिनट में उनकी बात सुनने को कहा तो उन्होंने बिनां कुछ दिखाए ढोकले का डिब्बा उसके मुंह पर दे मारा। जिसके बाद उन्होंनें इसकी सूचना सिटी वन पुलिस को दी। इधर, सूचना मिलने पर सिटी वन की पुलिस मौके पर पहुंची और यहां पर लगे केमरों की चेकिंग करते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी है। -

Punjab: पैदल घर जा रहे पिता-पुत्र को कार ने रौंदा, बेटे के सामने तोड़ा दम
लुधियानाः जगराओं में मुल्लापुर दाखा से पैदल अपने घर जा रहे बाप-बेटे को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। जिसके चलते गंभीर रूप से घायल पिता ने बेटे के सामने ही दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान मुखतियार सिंह निवासी गांव हिस्सोवाल के रूप में हुई है। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
थाना दाखा के एएसआई कुलदीप सिंह ने बताया कि पीड़ित मनजीत सिंह निवासी गांव हिस्सोवाल ने पुलिस को दर्ज कार्रवाई शिकायत में बताया कि उसके पिता किसी काम से मंडी मुल्लापुर में आए थे। इसी दौरान वह भी किसी काम से मुल्लापुर आ गया। जिसके चलते वह और उसके पिता अपना अपना काम खत्म करने के बाद पैदल ही घर की तरफ जा रहे थे।
जैसे ही वह रायकोट रोड पर नई दाना मंडी के नजदीक बने शराब के ठेके के नजदीक पहुंचे, तो पीछे से तेज रफ्तार आई कार ने उसके पिता को टक्कर मार दी। जिससे उसके पिता सड़क पर जाकर गिरे और सिर सड़क पर टकराने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनको तुरंत लोगों की मदद से अस्पताल ले गया। जहां डाक्टरों ने हालत नाजुक देखते हुए उसके पिता को लुधियाना रेफर कर दिया। जहां उसके पिता ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है। वहीं पुलिस ने हादसे के बाद अज्ञात कार चालक के खिलाफ थाना दाखा में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
-

Jalandhar: गाड़ी पर जाली नंबर प्लेट लगाकर घूम रहे 2 आरोपी गिरफ्तार
जालंधर, ENS: एसएसपी अंकुर गुप्ता के दिशा-निर्देशों पर शाहकोट पुलिस के इंस्पेक्टर अमन सैनी की टीम ने स्विफ़्ट गाड़ी पर जाली नंबर प्लेट लगाकर घूमने के मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान इकबाल सिंह पुत्र पशोर सिंह और अनमोल प्रीत सिंह पुत्र सुखदेव सिंह निवासी जिला मोगा के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए इंस्पेक्टर ने बताया कि एएसआई सलविंदर सिंह पार्टी के साथ तहसील मोड़ शाहकोट के पास मौजूद थे।
इस दौरान उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि इकबाल सिंह और अनमोलप्रीत सिंह स्विफ्ट गाड़ी की नंबर प्लेट पर काली टेप लगाकर जाली नंबर पीबी 05 एएम 5141 सहित घूम रहे है, जबकि गाड़ी का असली पीबी 08 एएम 5747 नबंर है। जिन्हें नाके पर रोककर जांच की गई। जिसके बाद जाली नंबर प्लेट सहित दोनों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कहा कि आरोपियों से पूछताछ जारी है, पूछताछ के दौरान बड़े खुलासे होने की संभावना है।
-

Jalandhar: 30 क्विंटल हेरोइन के मामले में आरोपी गिरफ्तार
जालंधर, ENS: पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में नशे की खेप में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक देश के एक राज्य में 30 क्विंटल हेरोइन पकड़ी गई थी। इस मामले में पुलिस कई आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। जबकि उक्त आरोपी पंजाब में फरार हो गया था। जिसके बाद आज जालंधर पुलिस ने वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जल्द ही पुलिस प्रेस वार्ता के जरिए खुलासा कर सकती है।