Blog

  • आज का राशिफल 29, अगस्त 2023

    आज का राशिफल 29, अगस्त 2023

    मेष:धन प्राप्ति में अवरोध दूर होंगे। कोर्ट व कचहरी में अनुकूलता रहेगी। पुराना रोग परेशानी का कारण बन सकता है। अज्ञात भय सताएगा। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। कुसंगति से बचें। चिंता रहेगी।
    वृष: आर्थिक उन्नति होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। शुभ समय। शत्रु भय रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। शारीरिक कष्ट संभव है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। भूमि व भवन संबंधी खरीद-फरोख्त की योजना बनेगी।
    मिथुन: नौकरी में मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा। दुष्टजनों से सावधानी आवश्यक है। पारिवारिक चिंता बनी रहेगी। विवाद को बढ़ावा न दें। प्रमाद से बचें। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। कारोबार में बुद्धिबल से उन्नति होगी।
    कर्क:आवश्यक निर्णय सोच-समझकर करें। व्यवसाय ठीक चलेगा। नौकरी में कार्यभार रहेगा। थकान हो सकती है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। आय में निश्चितता रहेगी। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। पुराना रोग उभर सकता है। दु:खद समाचार की प्राप्ति संभव है। किसी के उकसाने में न आएं। बात बिगड़ सकती है।
    सिंह:कारोबार का विस्तार होगा। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। प्रयास सफल रहेंगे। पार्टनरों का सहयोग प्राप्त होगा। निवेश लाभदायक रहेगा। घर में सुख-शांति रहेगी। उत्साह बना रहेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। संतान की चिंता रहेगी। पराक्रम व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। आय में वृद्धि होगी।
    कन्या:दूर से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। घर में अतिथियों का आगमन होगा। व्यय बढ़ेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में सहकर्मियों का साथ रहेगा। थकान रहेगी। आय में वृद्धि होगी। कारोबार लाभप्रद रहेगा। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं।
    तुला:अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। सट्टे व लॉटरी से दूर रहें। कारोबार का विस्तार होगा। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। सुख के साधन जुटेंगे। शत्रु परास्त होंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। सभी ओर से सफलता मिलेगी। प्रेम-प्रसंग में आशातीत सफलता प्राप्त होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी।
    वृश्चिक:दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। आय में निश्चितता रहेगी। राजभय रहेगा। विवाद को बढ़ावा न दें। लेन-देन में जल्दबाजी हानि देगी। शारीरिक कष्ट संभव है। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। व्यवस्था में मुश्किल होगी। दूसरों से अपेक्षा न करें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। अनहोनी की आशंका रहेगी।
    धनु:लाभ के अवसर हाथ आएंगे। अधिकार प्राप्ति के योग हैं। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। भागदौड़ रहेगी। दूसरों के काम में दखल न दें। विवाद से बचें। लाभ होगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। नेत्र पीड़ा हो सकती है। मानसिक बेचैनी रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे।
    मकर:कोई नई समस्या आ सकती है। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। कोई नई समस्या आ सकती है। व्यवसाय ठीक चलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। प्रमाद न करें। राज्य से प्रसन्नता रहेगी। कोई बड़ा काम हो सकता है। नई योजना बनेगी। नया उपक्रम प्रारंभ हो सकता है। सामाजिक कार्य करने का अवसर मिलेगा। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। स्वास्थ्‍य का पाया कमजोर रहेगा।
    कुंभ:सुख के साधन जुटेंगे। कारोबार लाभदायक रहेगा। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा। थकान व कमजोरी महसूस हो सकती है। कोर्ट व कचहरी के काम निबटेंगे। पूजा-पाठ में मन लगेगा। प्रसन्नता रहेगी। प्रमाद न करें। आंखों को चोट व रोग से बचाएं। धन प्राप्ति सुगम होगी।
    मीन:आय में निश्चितता रहेगी। प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। सोच-समझकर निर्णय लें। पुराना रोग उभर सकता है। अनहोनी की आशंका रहेगी। मातहतों से कहासुनी हो सकती है। पार्टनरों से मतभेद संभव है। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। दूसरों से अपेक्षा न करें। बनते काम बिगड़ सकते हैं।
  • पंजाब : AAP विधायक का कटा चालान

    पंजाब : AAP विधायक का कटा चालान

    चंडीगढ़ : पंजाब के फाजिल्का जिले की बल्लुआना सीट से विधायक अमनदीप सिंह मुसाफिर की इनोवा गाड़ी का चंडीगढ़ में ट्रैफिक पुलिस ने सोमवार को चालान काटा है। उनकी इनोवा कार पंजाब सिविल सचिवालय के समीप सड़क किनारे गलत पार्किंग में खड़ी थी। यह एरिया सीआरपीएफ के कंट्रोल में आने की वजह से पहले उन्होंने सड़क किनारे गलत पार्किंग में खड़ी कार को हटाने के लिए अनाउंसमेंट किया। इसके बाद ट्रैफिक पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने विधायक की गाड़ी का चालान काटा है। वहीं, विधायक के ऑफिस के एक शख्स ने मौके पर चालान का भुगतान करने के साथ अपनी गलती भी मानी है।


    बता दें कि जुलाई माह में पंजाब एक विधायक की ट्रैफिक पुलिस में तैनात सब इंस्पेक्टर के बीच बहस की वीडियो वायरल हुई थी। इसके बाद विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों को एक-दूसरे से लिखित तौर पर समझौता करना पड़ा था। चंडीगढ़ में पहले भी जस्टिस, डीजीपी के नाम रजिस्टर्ड गाड़ी, विधायक की गाड़ी का चालान पुलिस काट चुकी हैं।

  • जालंधर-अमृतसर STF और नशा तस्करों में चलीं ताबड़तोड़ गोलियां

    जालंधर-अमृतसर STF और नशा तस्करों में चलीं ताबड़तोड़ गोलियां

    जालंधर, ENS:अमृतसर जिले में पुलिस व तस्करों में मुठभेड़ होने की बड़ी खबर सामने आई है। इस दौरान दोनों से ताबड़तोड़ गोलियां चलीं जिसमें एक तस्कर घायल हो गया। पुलिस ने घायल तस्कर को अस्पताल में भर्ती करवा दिया है। पकड़े गए तस्कर की पहचान प्रताप सिंह के रूप में हुई है। जालंधर की एस.टी.एफ. टीम को सूचना मिली थी कि अमृतसर के रइया में नशा तस्कर घूम रहे हैं।

    सूचना मिलते ही टीम ने कार्रवाई करते हुए तस्करों को घेर लिया। इस दौरान तस्करों द्वारा पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। वहीं  दूसरी टीम द्वारा भी जवाबी फायरिंग की गई। इसी बीच एक तस्कर की टांग पर गोली लग गई, जिसे तुरन्त गिरफ्तार कर लिया गया। इस दौरान तस्कर से 350 ग्राम हेरोइन व एक पिस्टल जब्त की गई है। तस्कर को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

  • ऊना में गाड़ियों की पासिंग 29 अगस्त की बजाए 1 सितम्बर को

    ऊना में गाड़ियों की पासिंग 29 अगस्त की बजाए 1 सितम्बर को

    ऊना/सुशील पंडित: क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी राजेश कौशल ने जानकारी देते हुए बताया कि ऊना में 29 अगस्त को आयोजित होने वाली गाड़ियों की पासिंग किन्ही प्रशासनिक कारणों के चलते स्थगित कर दी गई है। उन्होंने बताया कि अब ऊना में वाहनों की पासिंग की तिथि 1 सितम्बर निर्धारित की गई है।
  • पीएनबी आरसेटी के माध्यम से प्रशिक्षण हेतू आवेदन 7 सितम्बर तक आमंत्रित

    पीएनबी आरसेटी के माध्यम से प्रशिक्षण हेतू आवेदन 7 सितम्बर तक आमंत्रित

    ऊना/सुशील पंडित: पंजाब नेशनल बैंक, ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान ऊना में सिलाई व कढ़ाई, पोशाक आभूषण उद्यमी, जूट बैग बनाने व मुलायम खिलौने बनाने के लिए प्रशिक्षण 11 सितम्बर से आरंभ किया जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए पीएनबी आरसेटी के निदेशक संदीप ठाकुर ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी प्रशिक्षण के लिए 7 सितम्बर तक आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी की आयु 18 से 45 वर्ष निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी आधार कार्ड, राशन कार्ड की छायाप्रति व तीन पासपोर्ट साइज़ के साथ अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। प्रशिक्षण पूर्ण होने के उपरांत अभ्यर्थियों को प्रमाण पत्र तथा अपना काम आरंभ करने के लिए बैंक से ऋण की सुविधा भी दी जाएगी।
  • जेएनवी पेखूबेला में कक्षा छठी की पंजीकरण तिथि 31 अगस्त तक बढ़ी

    जेएनवी पेखूबेला में कक्षा छठी की पंजीकरण तिथि 31 अगस्त तक बढ़ी

    ऊना/सुशील पंडित: जवाहर नवोदय विद्यालय पेखुबेला में कक्षा छठी में दाखिले की पंजीकरण तिथि को 31 अगस्त तक बढ़ा दिया गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य राज सिंह ने बताया यह फैंसला प्रदेश में अत्याधिक बारिश वाले मौसम को मध्यनज़र रखते हुए लिया गया है। उन्होंने बताया कि कक्षा छठी में पंजीकरण के लिए फॉर्म जवाहर नवोदय विद्यालय की वेबसाइटwww.navodaya.gov.in   पर ऑनलाइन उपलब्ध है।
  • भाजपा अध्यक्ष बलवीर चौधरी ने कार्यकारिणी का किया विस्तार, विशेष आमंत्रित सदस्यों की सूची जारी

    भाजपा अध्यक्ष बलवीर चौधरी ने कार्यकारिणी का किया विस्तार, विशेष आमंत्रित सदस्यों की सूची जारी

    चंदन कालिया को ज़िला ऊना आईटी संयोजक की ज़िम्मेदारी सौंपी 
    ऊना/सुशील पंडित: जिला भाजपा अध्यक्ष बलवीर चौधरी ने आज जिला के कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए विशेष आमंत्रित सदस्यों की सूची जारी कर दी है जिसमे सदर विधायक व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सती, पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर, पूर्व विधायक राजेश ठाकुर, प्रो राम कुमार, प्रदेश सचिव सुमीत शर्मा, सुषमा शर्मा पूर्व विधायक, बलवीर बग्गा पूर्व जिला अध्यक्ष, भजन सिंह मान संतोषगढ़, रमेश भड़ोलिया,  राकेश कुमार गिका, चमन लाल भाटिया नँगड़ा, सागर दत्त भारद्वाज, तिलकराज सैनी अरनियाला, सतीश ठाकुर वनगढ़, अमृतलाल भारद्वाज देहला, बलदेव चंद ऊना, नवदीप कश्यप  गग्रेट मण्डल से सतपाल सिंह कुनेरन, साधू सिंह जोह, प्रमिला ठाकुर चलेट, रामगोपाल डोगरा पृथ्वीपुर, तरसेम परमार बम्बेहेड, सुशील कालिया, सुरेंद्र सिंह जसवाल दियोली, रमेश चंद हीर गगरेट, संजीव कुमार रोमी अंबोटा, पवन लंबरदार अंबोटा, नरिन्द्र ठाकुर पूर्व जिला अध्यक्ष, चिंतपूर्णी मण्डल से एडवोकेट रमेश चौधरी, एडवोकेट नरेंद्र शर्मा अम्ब, कुलदीप सिंह सूरी,ओंकार सिंह अम्ब, होशियार सिंह नारी, कर्नल कृष्ण कुमार मावा, कर्नल तरसेम सिंह अमरोह, कुटलैहड़ मण्डल से सुरेश बांका ,विनय कुमार, कृष्णपाल शर्मा थानकलां, विजय कुमार अन्द्रोंली, राम कुमार नारी, परसराम राँसरी, धर्मजीत लमलेहडी एवम हरोली मण्डल से देशराज राणा, यशपाल राणा, सतीश ठाकुर, ओंकारनाथ, राज कुमार पंवर और समस्त प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व भाजपा समर्थित जिला परिषद के सभी सदस्य इस श्रेणी में अपेक्षित रहेंगे और यह नियुक्ति तत्काल लागू की गई है। बलबीर ने बताया कि आज ज़िला ऊना आईटी संयोजक के रूप में चंदन कालिया को ज़िम्मेदारी सौंपी गई है और यह जिम्मेदारी तत्काल रूप से लागू की गई है।
  • SSP ने ASI समेत 5 पुलिस वालों पर लिया एक्शन

    SSP ने ASI समेत 5 पुलिस वालों पर लिया एक्शन

    बलौदाबाजार: जिले के सिमगा थाना मे पुलिस कर्मियों की बड़ी लापरवाही सामने आई है। जहां चोरी के आरोप में गिरफ्तार 2 आरोपियों में से एक पुलिस कर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया। इसके पूर्व भी बलौदाबाजार जिले में पुलिस कर्मियों की ऐसी कई बार लापरवाही सामने आ चुकी है। हालांकि, पुलिस कस्टडी से फरार आरोपियों को बड़ी मशक्कत के बाद पकड़ लिया गया था। लेकिन अबकी बार फरार हुआ आरोपी पकड़ से बाहर है।

    फिलहाल एसएसपी ने इस घटना मे लापरवाही बरतने वाले एक एएसआई, एक प्रधान आरक्षक, तीन आरक्षकों को प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। वहीं मामले की जांच के आदेश दिए हैं। घटना के संबंध में एसएसपी दीपक झा ने बताया कि, सिमगा थाना क्षेत्र में चोरी की घटना हुई थी। जिस पर आरोपियों को हिरासत मे लिया गया था और चोरी का माल बरामद कर आगे पूछताछ की जा रही थी। इसी दौरान एक आरोपी थाना परिसर से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है। वहीं इस घटना के बाद थाने में तैनात 5 पुलिस कर्मियों को निलंबित किया गया है।

  • पंजाब: विवादों में फंसे राजा वड़िंग, गर्माई सियासत, देखें वीडियो

    पंजाब: विवादों में फंसे राजा वड़िंग, गर्माई सियासत, देखें वीडियो

    फिरोजपुर: पंजाब कांग्रेस के प्रधान राजा वड़िंग आज जिले में कांग्रेस के धरने में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने स्टेज पर संबोधित करते हुए जब पूर्व डिप्टी सी.एम. सुखजिंदर रंधावा के बेटे उदयवीर को देखा तो उसे स्टेज पर बुला लिया। इस दौरान उन्होंने उदयवीर को स्टेज पर बुलाकर सराहा व उसकी पीठ थपथपाई और कहा कि, ”23 साल का युवक नहीं लड़ेगा तो क्या हम लड़ेंगे, सही बात पर थोड़ा लड़ लेना चाहिए।” इस मौके पर राजा वड़िंग ने उदयवीर को यह भी कहा कि ‘परवाह न कर’।

    गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले उदयवीर रंधवा पर पंजाब यूनिवर्सिटी में नरवीर नामक युवक के साथ झगड़ा हुआ था, जिससे मारपीट कर उसे किडनैप करने के आरोप हैं। राजा वड़िंग के इस बयान को लेकर राजनीति गरमा गई है, विपक्ष पार्टियों द्वारा निंदा की जा रही है। हर तरफ उनके इस बयान को लेकर बातें हो रही हैं कि स्टेज पर खड़े होकर पंजाब के मुद्दे पर बातचीत करनी चाहिए न की अपराध को बढ़ावा। इस बयान से युवाओं के भविष्य पर बुरा प्रभाव पड़ेगा और उन्हें लड़ाई झगड़ा करने में भी शह मिलेगी। इस बयान का कांग्रेस पार्टी पर बुरा असर पड़ेगा।

  • पंचायत प्रधान की गिरफ्तारी पर ग्रामीणों का आक्रोश , पुलिस थाने का घेराव 

    पंचायत प्रधान की गिरफ्तारी पर ग्रामीणों का आक्रोश , पुलिस थाने का घेराव 

    उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी

    ऊना /सुशील पंडित: उपमंडल हरोली के अंतर्गत आती ग्राम पंचायत खड्ड के प्रधान वीरेंद्र हीर की आम का पेड़ काटने के आरोप में हुई गिरफ्तारी के मामले पर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीणों ने भाजपा और बहुजन समाज पार्टी के नेताओं की अगुवाई में हरोली थाने का घेराव करते हुए जमकर विरोध प्रदर्शन किया और पंचायत प्रधान पर झूठा केस बनाकर उन्हें गैर कानूनी तरीके से गिरफ्तार करने के आरोप लगाए।

    धरना प्रदर्शन के दौरान उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की गई। वहीं भाजपा नेता प्रोफेसर रामकुमार ने आरोप लगाया कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार दलित विरोधी निर्णय लेकर चुन-चुन कर लोगों को प्रताड़ित करने का काम कर रही है।
    उन्होंने कहा कि इसी क्षेत्र में भारी बरसात के कारण लोगों का लाखों रुपए का नुकसान हुआ है लेकिन सरकार और प्रशासन इन लोगों को राहत उपलब्ध करवाने की बजाय उल्टा झूठे मुकदमे दर्ज करके प्रताड़ित करने का काम कर रही है। जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हरोली क्षेत्र में सरकार या प्रशासन अगर किसी के विरुद्ध भी झूठा कैसे बनाएगा तो भाजपा उसके साथ खड़ी रहेगी और उसे न्याय दिलवाएगी।वहीं बहुजन समाज पार्टी के नेता लेखराज कतनौरिया ने आरोप लगाया कि पंचायत प्रधान को दलित होने पर टारगेट किया जा रहा है और उनके खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार करवाया गया है।
    उन्होंने कहा कि यदि पुलिस ने इस एफआईआर को रद्द नहीं किया और पंचायत प्रधान को उनके घर वापस नहीं पहुंचाया तो यह उग्र प्रदर्शन बड़े आंदोलन का रूप ले लेगा। जिसकी जिम्मेदारी प्रदेश सरकार और पुलिस प्रशासन की होगी। उन्होंने आरोप लगाया कि वन विभाग के अधिकारी अपनी जिम्मेदारी से बचने का प्रयास कर रहे हैं व पंचायत प्रधान को टारगेट किया जा रहा है।
    ज्ञात रहे कि ग्राम पंचायत खड्ड के प्रधान वीरेंद्र हीर पर सरकारी भूमि से लकड़ी चोरी करने का आरोप लगा है। वन विभाग की शिकायत पर पुलिस ने प्रधान के खिलाफ मामला दर्ज कर किया गया था। वन अधिकारी पंडोगा क्षेत्र अनिल कुमार द्वारा पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव खड्ड में एक आम का वृक्ष मौजूदा ग्राम पंचायत प्रधान खड्ड विरेंद्र हीर द्वारा सरकारी भूमि से कटवाकर बेच दिया है। जिस पर पुलिस ने पंचायत प्रधान को गिरफ्तार कर लिया।जिस के विरोध में ग्रामीणों ने पुलिस थाना हरोली में विरोध प्रदर्शन किया। और प्रधान को रिहा करने की मांग की। इस संबंध में ग्रामीणों ने डीएसपी हेडक्वार्टर अजय ठाकुर को ज्ञापन भी सौंपा।इस मौके पर पूर्व एचपीएसआईडीसी उपाध्यक्ष प्रो राम कुमार, बलवीर बग्गा, कमल सैनी, मोहिंदर राणा,रजत राणा व काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।