Blog

  • पुलिस को मिली बड़ी कामयाबीः फर्जी कस्टमर केयर के नाम पर धोखाधड़ी करनें वाला आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पुलिस को मिली बड़ी कामयाबीः फर्जी कस्टमर केयर के नाम पर धोखाधड़ी करनें वाला आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंचकूला/अजीत झा: पंचकूला पुलिस को मिली कामयाबी, फर्जी कस्टमर केयर के नाम पर साइबर धोखाधडी करनें वाले आरोपी को जयपुर से काबू पुलिस अधिकारी नें जानकारी देते हुए बताया कि पंचकूला के डीसीपी सुमेर प्रताप सिंह के मार्गदर्शन मे साइबर थाना सेक्टर 12 पंचकूला प्रभारी निरिक्षक योगविन्द्र सिंह के नेतृत्व में उसकी टीम द्वारा कल दिनांक 05 जनवरी को जयपुर राजस्थान से साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किये गये आरोपी की पहचान सतोंष बांरवा पुत्र कल्याण बांरवा वासी लसाडिया, जिला टोंक राजस्थान उम्र 25 साल के रुप में हुई।

     

    साइबर थाना प्रभारी नें बताया कि दिनांक 27.10.2022 को साइबर थाना में पीडित महिला नें शिकायत दर्ज करवाई कि उन्हे परिवार सहित मंसूरी जाना था जिन्होनें गुगल से होटल मुजैक का नम्बर सर्च किया औऱ प्राप्त नम्बर पर कॉल करके होटल मे 3 कमरे बुक करनें हेतु कहा गया । जिन्होने होटल में रुम बुक करनें हेतु कुल चार्ज 48960/- रुपये बताया औऱ आधी पेमेन्ट एडवांस जमा करवानें बारे कहा गया जो पीडिता नें गुगल पे के माध्यम से 24480/- रुपये की आधी पेमेंट कर दी औऱ अपनें कागजात भेज दिए। परन्तु उसके अगले दिन साइबर अपराधी नें खुद को होटल मुजैक से बताकर कहा कि फोन करके कहा कि आपकी बकाया राशि भेज दो, नहीं तो आपकी बुकिंग रद्द कर दी जायेगी।

    जो पीड़िता के वारसन नें कहा कि होटल में आकर बकाया राशि अदा कर देंगें जिसके तुरन्त बाद साइबर अपराधी नें गुस्से में कॉल काट दी, फिर जब दोबारा कॉल किया तो उन्होनें नें रिप्लाई देना बंद कर दिया और अपना मोबाइन नम्बर बंन्द कर दिया। जिस बारे थाना में प्राप्त शिकायत पर अभियोग सख्या 21 दिनांक 17.12.2022 को भा.द.स की धारा 419, 420 के तहत थाना साइबर सेक्टर 12 पंचकूला में मामला दर्ज किया गया। जिस मामलें में आगामी कार्रवाई हेतु साइबर सेल की मदद से अन्य बैंक सबंधित कागजात लेकर पुलिस उपायुक्त के मार्गदर्शन में टीम का गठन करके रेड की गई। जिस रेड के दौरान कल दिनांक 05 जनवरी को मुख्य आरोपी को जयपुर से गिरफ्तार किया गया। जिस आरोपी को पेश अदालत 3 दिन के पुलिस रिमांड लिया गया है। ताकि आरोपी से पुछताछ करके उसके अन्य साथियो को गिरफ्तार किया जा सके और अन्य मामले में सलिप्ता पाई जाने पर कार्रवाई की जा सके।  

    साइबर थाना प्रभारी योगविन्द्र सिंह नें आमजन से अपील करते हुए कहा कि आज के इस आनलाइन तकनीक युग में हर व्यक्ति कंप्यूटर अथवा मोबाइल से जुड़ा हुआ है । तकनीक के माध्यम से साइबर अपराधी भी अपराध करने के नए-नए तरीके अपना रहे हैं। जिसमें एक तरीका फर्जी कस्टमर केयर के माध्यम से लोगों के रुपये ठगना है। साइबर अपराधी फर्जी कस्टमर केयर नंबरों के जरिये आम लोगों को अपने जाल में फंसा रहे हैं। आम लोग किसी भी कंपनी के कस्टमर केयर का नंबर पाने के लिए गुगल का सहारा लेते हैं। ऐसा करते समय कुछ सावधानियां बरतने की अत्यंत जरूरत है, क्योंकि साइबर अपराधी किसी भी तरह की एक चूक की ताक में रहते हैं। साइबर अपराधी किसी बैंक, कंपनी या संस्था की वेबसाइट से मिलती जुलती वेबसाइट बनाने से लेकर सोशल साइटों व गुगल मैप आदि पर गलत नंबर डाल देते हैं।

    जिस कारण लोग असल और फर्जी वेबसाइटों में अंतर नही कर पाते और इन नंबरों को ही अधिकारिक नंबर समझ लेते है। इस तरह के साइबर अपराधियों के झांसे में आकर लोग धोखाधड़ी का शिकार हो जाते हैं। साइबर अपराध के प्रति आम लोगों को सतर्क करने के लिए पंचकूला पुलिस द्वारा एडवाइजरी जारी की गई । इसके अलावा कहा कि गुगल पर कुछ भी सर्च करते समय रिजल्ट में सबसे ऊपर दिख रही वेबसाइट को ही सही ना माना जाए। सर्च में सबसे ऊपर के रिजल्ट के साथ यदि एड या स्पोंसर लिखा दिख रहा है तो उस पर क्लिक करने से परहेज करें।

    यदि कोई सरकारी वेबसाइट है तो उसके अंत में जीओवी.इन या एनआइसी.इन जरूर होगा। ऐसा है तो वेबसाइट ठीक है। कोई भी वेबसाइट खोलें तो यह अवश्य जांच लें कि वह सिक्योर है या नहीं। जिस वेबसाइट की शुरूआत में एचटीटीपीएस है तो वह सुरक्षित है। इसके अलावा उस सबंधित संस्था बैंक इत्यादि की अधिकारिक वेबसाईट से कस्टमर केयर नम्बर लेकर बातचीत करें। आनलाइन धोखाधड़ी का शिकार होने साईबर हेल्प लाईन नंबर 1930 व साइबरक्राइम.जीओवी.इन पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज करवाएं।

  • जिला परिषद चुनाव में सुनील कुमार अध्यक्ष व पूजा रानी उपाध्यक्ष नियुक्त 

    जिला परिषद चुनाव में सुनील कुमार अध्यक्ष व पूजा रानी उपाध्यक्ष नियुक्त 

    पंचकूला/अजीत झा: अतिरिक्त उपायुक्त वर्षा खनगवाल की उपस्थिति में लघु सचिवालय के मिटिंग हाल में जिला परिषद के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद का चुनाव संपन्न हुआ। वर्षा खनगवाल ने बताया कि जिला परिषद के अध्यक्ष पद के लिये सुनील कुमार व जिला परिषद के उपाध्यक्ष पद के लिये पूजा रानी को सर्वसम्मति से चुना गया। जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राजन सिंगला ने बताया कि जिला परिषद के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का चुनाव हरियाणा राज्य चुनाव आयोग की हिदायतों अनुसार करवाया गया।

    इस चुनाव में जिला परिषद के चुने हुये सुनील कुमार, मनदीप सिंह, राजेंद्र सिंह, मोनिका देवी, बलविंद्र सिंह, पूजा रानी, बहादुर सिंह, माला रानी, रोमा देवी, सुदर्शन रेणू दस सदस्यों ने भाग लिया। जिला परिषद के सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से सुनील कुमार को अध्यक्ष व पूजा देवी को उपाध्यक्ष चुना। उन्होंने बताया कि जिला परिषद के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

  • केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों को लेकर जिला कांग्रेस का रोष प्रदर्शन

    केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों को लेकर जिला कांग्रेस का रोष प्रदर्शन

    ऊना/ सुशील पंडित :  जिला मुख्यालय पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी से जिला अध्यक्ष राणा रंजीत सिंह व प्रदेश प्रवक्ता डॉ विजय डोगरा के नेतृत्व में केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। जिस मे जिला कांग्रेस के तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारे बाजी की। जिला अध्यक्ष राणा रंजीत सिंह ने कहा कि देश की मोदी सरकार एक-एक करके सभी सरकारी सम्पत्तियों को बेच रही है, और अपने चहेतों को सभी कायदे कानून ताक पर रख कर लाभ पहुंचा रही है। इसी के चलते अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दिशानिर्देश पर अदानी समूह के घोटाले व सांसद में विपक्ष की आवाज को दवाने के विरोध में एसवीआई व एलआईसीसी जैसी वित्तिय संस्थाओं को ध्वस्त करने के विरुद्ध व केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ धरना दिया। 

    जिला ऊना कांग्रेस ने जिला मुख्यालय पर स्थित एसवीआई बैंक के सामने विरोध व धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कांग्रेस पार्टी अदानी समूह द्वारा संचालित सैंकड़ों हजार करोड़ की सार्वजनिक राशी के इस बड़े घोटाले की जांच संयुक्त संसदीयसमिती या भारत के मुख्य न्यायाधीश की देखरेख में करवाने की मांग कर रही है। 

    वहीं प्रदेश प्रवक्ता डॉ विजय डोगरा ने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के चलते आज कांग्रेस पार्टी द्वारा पूरे देश में रोष व्यक्त किया जा रहा है। डॉ डोगरा ने कहा कि अदानी समूह की प्रधानमंत्री मोदी से मित्रता के चलते देश को गर्त में धकेला जा रहा है। उन्होंने कहा कि अडानी समुह ने मनमानी के चलते हिमाचल प्रदेश में दो सीमेंट कारखानों को बंद करके प्रदेश की जनता के साथ जो धोखा किया है उस पर कांग्रेस सरकार ने कड़ा संज्ञान लेकर कुछ दिनों की मोहलत दी है कि ट्रक ऑपरेटर्स ,कारखाना मालिक और माइनिंग लीजों पर जांच करने के बाद अगर अदानी समूह ने कोई सकारात्मक फैसला सीमेंट प्लांटों को खोलने का नहीं लिया तो उनके ऊपर कानूनी शिकंजा कसा जा सकता है।

    इस मौके पर  प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों में प्रदेश उपाध्यक्ष बरिंदर धरमणि प्रदेश सचिव अशोक ठाकुर,वोध राज, सुमित शर्मा ब्लॉक अध्यक्ष विनोद बिट्टू,, प्रधान राम आसरा शर्मा, सुरेंद्र ठाकुर, रविंद्र सहोड, ब्लॉक महिला अध्यक्ष सुमन ठाकुर, युवा कांग्रेस अध्यक्ष राघव ठाकुर, अखिल अग्निहोत्री, मनीष वैंस, कॉन्ग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष कुटलैहड़ विवेक मिंका, सुरेश शर्मा विजय आंगरा दीपक लट्ठ, व्यापार कांग्रेस अध्यक्ष राकेश कैलाश, इंटक के प्रदेश महामंत्री कामरेड जगत राम जिलाध्यक्ष नरेश ठाकुर व अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

  • राजा वड़िंग और परनीत कौर में गरमाई सियासत, किया पलटवार 

    राजा वड़िंग और परनीत कौर में गरमाई सियासत, किया पलटवार 

    चंडीगढ़ः कांग्रेस के प्रदेश प्रधान को सासंद परनीत के बीच सियासत गर्मा गई है। हाल ही में पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते परनीत कौर को निलबिंत कर दिया गया था और कारण बताओ नोटिस जारी किया था। जिसका जवाब परनीत कौर ने आज एक पत्र जारी कर दिया है। लेकिन इसके बाद अब अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने पलटवार किया है। उन्होंने लिखा कि परनीत कौर का ‘कारण बताओ नोटिस’ का जवाब पार्टी के प्रति उनका अहंकार दर्शाता है।

    वड़िंग ने परनीत कौर पर ट्वीट के माध्यम से पलटवार किया। राजा वड़िंग ने लिखा कि जनता ने उन्हें कांग्रेसी उम्मीदवार के रूप में वोट दी थी। उन्होंने लिखा कि कुछ साल चुनाव के बाद उन्होंने पंजाब और कांग्रेस पार्टी, दोनों को नुकसान पहुंचाने की साजिश कर पीठ में छुरा घोंपा है। राजा वड़िंग ने कहा कर्म का नियम चल रहा है, आप जो भी बिजोगे-वही काटोगे।

    परनीत कौर ने कांग्रेस की डिसिप्लिनरी कमेटी को भेजे अपने जवाब में लिखा है कि पार्टी छोड़ने वाले मुझसे सवाल कर रहे हैं। पार्टी एक्शन लेने के लिए पूरी तरह आजाद है। परनीत कौर ने कमेटी के तारिक अनवर को लिखा कि वह खुद हैरान हैं। क्योंकि 1999 में सोनिया गांधी को विदेशी कह कर पार्टी छोड़ने वाले, 2019 तक 20 साल पार्टी से दूर रहने वाले और जिन्हें खुद डिसिप्लिनरी कमेटी के एक्शन से गुजरना पड़ा था, आज वह उनसे डिसिप्लिनरी मैटर पर सवाल पूछ रहे हैं।

  • खड्ड में एक दिवसीय महिला जागरूकता शिविर का आयोजन

    खड्ड में एक दिवसीय महिला जागरूकता शिविर का आयोजन

    ऊना/सुशील पंडित : अंतरराष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष 2023 के संदर्भ में G-20 महिला के नेतृत्व के उपल्क्ष पर विकास के अंतर्गत विकास खंड हरोली के गांव खड्ड में एक दिवसीय महिला जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे कृषि विज्ञान केंद्र उना से डॉ संजय शर्मा ने महिलाओं को मिलेट्स( बाजरा,  मंडल , रागी, सांबा) की विशेषताओं के बारे में बताया ।

    जिला स्तर पर आत्मा परियोजना के उप परियोजना निदेशक  डॉ संतोष शर्मा व  डॉ राजेश राणा ने महिलाओं को मिलेट्स व  प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना के बारे में अवगत कराया । विकासखंड हरोली के कृषि विकास अधिकारी डॉ लेखराज संधू ने विभाग की विभिन्न स्कीमों के बारे में जानकारी दी साथ ही आत्मा परियोजना के अधिकारियों अंकुश शर्मा,  दविंदर कौर व शिवांक जसवाल ने महिलाओं को  मिलेट्स व आगामी फसलों को प्राकृतिक तरीके से उगाने के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

  • 25 फरवरी तक सुनिश्चित करें मान्यता तथा मान्यता नवीनीकरण

    25 फरवरी तक सुनिश्चित करें मान्यता तथा मान्यता नवीनीकरण

    ऊना/ सुशील पंडित : सरकारी तथा निजी स्कूलों की मान्यता तथा मान्यता नवीनीकरण शिक्षा विभाग द्वारा जारी ईमरजिंग पाॅर्टल के माध्यम से किए जा रहे हैं। इस बारे जानकारी देते हुए प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक देवेन्द्र चंदेल ने जिला के समस्त सरकारी एवं निजी पाठशालाओं के प्रमुखों का आहवान किया है कि शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए अपने संस्थान की मान्यता तथा मान्यता नवीनीकरण का कार्य ईमरजिंग पाॅटल के माध्यम से 25 फरवरी, 2023 तक सभी औपचारिकताएं पूर्ण कर सुनिश्चित कर लें। उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी के लिए कार्यालय के दूरभाष नंबर 01975223586 पर संपर्क किया जा सकता है।

  • हरोली के एन एस एस स्वयसेवकों ने धार्मिक स्थलों में लगाया झाड़ू 

    हरोली के एन एस एस स्वयसेवकों ने धार्मिक स्थलों में लगाया झाड़ू 

    ऊना/सुशील पंडित :  राजकीय महाविद्यालय हरोली में चल रहे सात दिवसीय एनएसएस शिविर के छठे दिन स्वयं सेवकों ने  रोटी राम डेरा गुरुद्वारा तथा सुबोआना  गुरुद्वारा का भ्रमण किया तथा  सफाई अभियान चलाया । गुरुद्वारा स्थित तालाबों व आसपास के क्षेत्रों की सफाई की। तत्पश्चात महाविद्यालय परिसर की क्यारियों में फूलों के पौधे लगाए । महाविद्यालय की प्राचार्य अरुणा भारद्वाज ने स्वयंसेवी द्वारा किए गए कार्यों का निरीक्षण किया तथा मयूर पंखी का पौधा रोपित किया। उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की तथा कहा कि एन एस एस छात्रों ने  शिवर में बेहतर कार्य किया है । ज्ञान अर्जित किया है।

    राष्ट्र के प्रति सेवा भावना का जज्बा बना है। नेतृत्व क्षमता बढ़ी है। एन एस एस छात्रों द्वारा तैयार किए जा रहे खाने को भी स्वादिष्ट बताया।इस अवसर पर डॉ आरती प्रोफेसर गुरबक्श राय , प्रो  कल्पना शर्मा ,  प्रो  बिंदिया , अशोक कुमार, अश्वनी कुमार ,पवन कुमार, निर्मला ब सोमा देवी भी उपस्थित रहे।

  • SDM दफ्तर में हरजोत बैंस की दबिश, गैर हाजिर कर्मचारियों को किया Suspends, देखें वीडियो

    SDM दफ्तर में हरजोत बैंस की दबिश, गैर हाजिर कर्मचारियों को किया Suspends, देखें वीडियो

    रोपड़: पंजाब सरकार लगातार एक्शन के मोड में दिखाई दे रही है। वहीं कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस द्वारा सरकारी दफ्तरों अचानक दौरा किया जा रहा है। इसी के तहत आज सुबह 9.53 बजे रूपनगर के नंगल में एसडीएम दफ्तर में अचानक रेड करने पहुंचे। जानकारी के अनुसार इस दौरान दफ्तर में कई कर्मचारी गैर हाजिर थे। यही नहीं कई कर्मचारी तो समय पर ड्यूटी पर भी नहीं पहुंचे।

    इस मौके पर मंत्री हरजोत बैंस ने तुरन्त एक्शन लेते हुए गैर हाजिर कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया। बता दें कि एसडीएम दफ्तर में मंत्री बैंस के अचानक दौरा करने से वहां पर मौजूद कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। इसी बीच उन्होंने दफ्तर के सभी काम को एक सप्ताह में पूरा करने के भी आदेश दिए हैं। उन्होंने इस दौरान लेट आने वाले कर्मचारियों को समय पर दफ्तर पहुंचने और ईमानदारी से काम करने की बात करते हुए साथ में चेतावनी भी है कि अगली बार किसी भी प्रकार की नरमी नहीं दिखाई जाएगी। 

  • महिला एवं बाल विकास विभाग ने किया बसदेहडा मे खंड स्तरीय जागरूकता शिविर का आयोजन 

    महिला एवं बाल विकास विभाग ने किया बसदेहडा मे खंड स्तरीय जागरूकता शिविर का आयोजन 

    ऊना / सुशील पंडित : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग हिमाचल प्रदेश के अंतर्गत समेकित बाल विकास परियोजना ऊना के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बसदेहडा में “ मासिक धर्म स्वच्छता”  के अंतर्गत खंड स्तरीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता बाल विकास परियोजना अधिकारी कुलदीप सिंह दयाल ने की । शिविर में आयुर्वेदिक विभाग से डॉ मीनू उपास्थित हुए। उन्होने बच्चो को विश्व मासिक धर्म स्वच्छता  के बारे मे जानकारी दी तथा बच्चियों को उनके खाने-पीने तथा महामारी के दिनों में किस चीज का ध्यान रखना चाहिए उसके बारे में अवगत करवाया |

    उन्होंने पोषण के ऊपर जोर देते हुए बच्चों को समझाया कि अगर हमारा खान-पान सही रहेगा तो बच्चों में एनीमिया की कमी दूर होगी । बाल विकास परियोजना अधिकारी कुलदीप दयाल ने कहा कि सुदृढ़ नींव के लिए उचित पोषण आवश्यक होता है।  कुपोषण मुक्त भारत की परिकल्पना साकार करने के लिए सभी तक उचित पोषण पहुंचाना आवश्यक है । इस दिशा में महिला एवं बाल विकास के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की भूमिका अहम है। पोषण अभियान का मूल उद्देश्य किशोर, किशोरी, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को निर्धारित पोषण के विषय में जागरूक बनाना तथा उन्हें उचित पोषण उपलब्ध करवाना है।

    कुपोषण से लक्षित वर्गों को बचाने के लिए हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी महिला एवं बाल विकास द्वारा आंगनवाड़ी स्तर, पर्यवेक्षक वृत्त स्तर तथा परियोजना स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं जिनके माध्यम से लक्षित वर्गों को पौष्टिक आहार के संबंध में विस्तृत जानकारी दी जा रही है । जिला बाल सरक्षण अधिकारी कमलदीप सिंह ने बच्चों को विभागीय योजनायो तथा उनके अधिकारों के बारे में जागरूक किया |  इस अवसर पर  स्कूल के प्रधानाचार्य रजिंदर माहल , उप-प्रधानाचार्य कामना, डी. पी. शमशेर सिंह,  पर्यवेक्षक संतोष कुमारी, नानकी देवी, आशा देवी, कुलबीर कौर, पोषण ब्लॉक कोऑर्डिनेटर गुरमुख सिंह ,आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शुष्मा देवी, राज कुमारी, रंजीत कुमारी , त्रिशला देवी व अन्य उपस्थित रही ।

  • स्कूल जा रहे 16 वर्षीय युवक की दर्दनाक सड़क हादसे में मौत

    स्कूल जा रहे 16 वर्षीय युवक की दर्दनाक सड़क हादसे में मौत

    माहिलपुरः आज सुबह करीब 9 बजे दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। यह घटना माहिलपुर-गहशंकर मार्ग पर गांव बडोआन सुरदुल्लापुर मोड़ पर गांव दोहलरों से सामने आई है। जहां मोटरसाइकिल पर पढ़ाई करने के लिए स्कूल आ रहे 16 वर्षीय युवक की गाड़ी के साथ टक्कर हो गई। हादसा इतना भयानक था कि इस घटना में युवक मौत हो गई। वहीं मामले की सूचना थाना माहिलपुर पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी।