Blog

  • रास्ते में अलग हुई बेकाबू ट्रैक्टर ट्राली, कई गाड़ियों को मारी टक्कर, देखें CCTV

    रास्ते में अलग हुई बेकाबू ट्रैक्टर ट्राली, कई गाड़ियों को मारी टक्कर, देखें CCTV

    लुधियानाः कस्बा खन्ना के गांव माजरी में सड़क हादसे का मामला सामने आया है। जहां बेकाबू ट्रैक्टर ट्राली 3 गाड़ियों को क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद वह एक घर में जा घुसी। स्थानीय लोगों के अनुसार ट्रैक्टर चालक तेज रफ्तार में था। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर ठीक करवाने के लिए आया हुआ था। इस दौरान ठीक करवाने के बाद ट्रैक्टर चालक महल कलां से बस्सी जा रहा था। लेकिन उससे ट्राली का हुक सही ढंग से नहीं लगा था।

    ट्रैक्टर से ट्राली का हुक खुल गया और वह बीच रास्ते ही ट्राली अलग हो गई। इस दौरान एक घर की दीवार भी टूट गई। ट्राली ने 3 कारों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। गनमीत रही कि हादसे में कोई व्यक्ति ट्राली की चपेट में नहीं आया, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। हादसे से करीब 10 मिनट पहले ही धूप सेक रहे बच्चे और महिलाएं घर के अंदर गए थे।

    बताया जा रहा है कि जिन कार चालकों की गाड़ियां क्षतिग्रस्त हुई हैं, वह बाजार से खरीददारी करने गए हुए थे। उन्होंने अपनी गाड़ियों को सड़क किनारे पार्क किया हुआ था। मौके पर ट्रैक्टर चालक से जब उसका लाइसेंस मांगा गया तो पता चला कि वह अभी नाबालिग है। उसके पास किसी तरह का कोई लाइसेंस नहीं है। लोगों ने इस मामले की पुलिस को भी सूचना दी है।

  • जिलास्तरीय लोक नृत्य प्रतियोगिता के लिए 9 फरवरी तक आवेदन आमंत्रित

    जिलास्तरीय लोक नृत्य प्रतियोगिता के लिए 9 फरवरी तक आवेदन आमंत्रित

    ऊना/सुशील पंडित : जिला भाषा-संस्कृति अधिकारी नीलम चंदेल ने जानकारी देते हुए बताया कि फरवरी माह में आयोजित की जाने वाली जिलास्तरीय लोक नृत्य प्रतियोगिता के लिए आवेदन आमंत्रित करने की प्रक्रिया आरंभ कर दी गई। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में पारंपरिक वेशभूषा, वाद्य यंत्रों सहित जिला ऊना की संस्कृति पर आधारित लोक नृत्य प्रस्तुति दी जा सकती है। प्रस्तुति की समय अवधि 12 से 15 मिनट जबकि प्रत्येक दल में प्रतिभागियों की संख्या 12 से 20 होनी चाहिए।
    उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में जिला के वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, महाविद्यालय, पंजीकृत/अपंजीकृत सांस्कृतिक दल, महिलामंडल व आंगनवाड़ी कार्यकर्ता भाग ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए 9 फरवरी सायं तक कार्यालय के ईमेल पते कसवनदं76/हउंपसण्बवउ पर आवेदन किया जा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नंबर 01975224199 पर संपर्क किया जा सकता है।
  • कामगारों ने छोड़ा कम्पनी का पानी व खाना, तबियत बिगड़ी

    कामगारों ने छोड़ा कम्पनी का पानी व खाना, तबियत बिगड़ी

    जब तक उनकी मांगे नही पुरी की जाती अन्न पानी का त्याग जारी रहेगा – कामगार

    नामी कम्पनी रैकेट बेनकाइज़र में हंगामा 

    बददी / सचिन बैंसल :  मलपुर स्थित  दवा कंपनी रेैकेट बेनकाईजर हेल्थ केयर कंपनी संचालकों ने अपनी कंपनी को हिंदुस्तान फूड कंपनी को शिफ्ट करने के लेकर कामगार अपनी नौकरी को लेकर तनाव में है। पंद्रह दिन पहले दोनों कंपनियों में आपसी समझौता हुआ। लेकिन समझौते के दौरान कामगार यूनियन को विश्वास मेंं नहीं लिया गया।  नहीं कामगारों को नई कंपनी के किसी अधिकारी ने उनकी नौकरी की सुरक्षा को लेकर कोई आश्वासन दिया गया है। जिससे कामगारों ने 15 दिन से कंपनी की ओर से मिलने वाला भोजन त्याग दिया है और अपना भोजन लेते है। वहीं कामगारों ने सोमवार से कंपनी का पानी भी लेना छोड़ दिया है। कामगारों की एक ही  मांग है कि उन्हें यह आश्वासन दिया जाए कि उनकी नौकरी सुरक्षित या नहीं।
    बिना पानी पीये कंपनी के कामगार रविंद्र, अजय, शंकर, कमल, पिंटू, सोम सिंह, सुशील की तबियत बिगड़ गई जिन्हें उपचार के लिए बद्दी अस्पताल लाया गया। बद्दी अस्पताल के बाहर कामगारों ने अपनी इस जायज मांग को लेकर नारेबाजी भी की। कामगार यूनियन के महासचिव विकास, शिव कुमार, दीप चंद, कुलदीप, सुरेश सोनू, संजीव, किशोरी लाल, काका राम, ललित, नरेश, शुभम, अशोक, प्रवीण, पवन, रवि, रजनीश, काका, गुड्डू, विकास, अरूण, बृजकृष्ण ने कंपनी संचालकों के खिलाफ जम कर नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि जब तक उन्हें कंपनी की अधिकारियोंं की ओर से नौकरी को लेकर आश्वासन नहीं मिलता है तब तक वह कंपनी का खाना और पानी नहीं लेंगे। उधर, कंपनी के दिपेश रामटा और भागेश से  संपर्क किया लेकिन उन्होंने किसी प्रकार की टिप्पणी देने से इंकार किया।
  • “मासिक धर्म स्वच्छता” के सम्बंध में जागरूकता शिविर आयोजित 

    “मासिक धर्म स्वच्छता” के सम्बंध में जागरूकता शिविर आयोजित 

    ऊना / सुशील पंडित : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग हिमाचल प्रदेश के अंतर्गत समेकित बाल विकास परियोजना ऊना के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बसदेहडा में “ मासिक धर्म स्वच्छता”  के अंतर्गत खंड स्तरीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता बाल विकास परियोजना अधिकारी कुलदीप सिंह दयाल ने की। 
    शिविर में आयुर्वेदिक विभाग से डॉ मीनू ने बच्चों को विश्व मासिक धर्म स्वच्छता के बारे मे जानकारी दी तथा बच्चियों को उनके खाने-पीने तथा महामारी के दिनों में किस चीज का ध्यान रखना चाहिए उसके बारे में अवगत करवाया। पोषण पर बल देते हुए बच्चों को समझाया कि अगर हमारा खान-पान सही रहेगा तभी बच्चों में एनीमिया की कमी दूर होगी। 
     बाल विकास परियोजना अधिकारी कुलदीप दयाल ने कहा कि सुदृढ़ नींव के लिए किशोरों को उचित पोषण की आवश्यकता होती है। समुचित पोषाहार के बावजूद बच्चों की खाने की आदतों के कारण भारत में कुपोषण जैसी समस्या मौजूद है। जिसके समाधान के लिए अभिभावकों का सहयोग आवश्यक है तथा कुपोषण मुक्त भारत की परिकल्पना साकार होगी। इस दिशा में महिला एवं बाल विकास के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की भूमिका अहम है। पोषण अभियान का मूल उद्देश्य किशोर, किशोरी, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को निर्धारित पोषण के विषय में जागरुक करना तथा उन्हें उचित पोषण उपलब्ध करवाना है। कुपोषण से लक्षित वर्गों को बचाने के लिए हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी महिला एवं बाल विकास द्वारा आंगनवाड़ी स्तर, पर्यवेक्षक वृत्त स्तर तथा परियोजना स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं जिनके माध्यम से लक्षित वर्गों को पौष्टिक आहार के संबंध में विस्तृत जानकारी दी जा रही है। जिला बाल सरक्षण अधिकारी कमलदीप सिंह ने बच्चों को विभागीय योजनाओं तथा उनके अधिकारों के बारे में जागरूक किया।
    इस अवसर पर  स्कूल के प्रधानाचार्य रजिंदर माहल , उप-प्रधानाचार्य कामना, डी. पी. शमशेर सिंह,  पर्यवेक्षक संतोष कुमारी, नानकी देवी, आशा देवी, कुलबीर कौर, पोषण ब्लॉक कोऑर्डिनेटर गुरमुख सिंह, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुषमा देवी, राज कुमारी, रंजीत कुमारी, त्रिशला देवी व अन्य उपस्थित रहे।
  • लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – मुकेश अग्निहोत्री

    लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – मुकेश अग्निहोत्री

    ऊना/ सुशील पंडित : उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने जिला ऊना के अपने प्रवास के दौरान सोमवार को विश्राम गृह ऊना में लोगों की समस्याओं का सुना। उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता के साथ निर्धारित समयावधि में समाधान सुनिश्चित करें ताकि लोगों को अपनी समस्याओं के निपटारे के लिए कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें। उन्होंने कहा कि आम लोगों की समस्याओं का तुरंत समाधान करके उन्हें राहत प्रदान करना प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। 

  • 5वें प्रोग्रेसिव पंजाब इन्वेस्टर्स समिट 2023 के लिए जालंधर पहुंचे सीएम भगवंत मान

    5वें प्रोग्रेसिव पंजाब इन्वेस्टर्स समिट 2023 के लिए जालंधर पहुंचे सीएम भगवंत मान

    जालंधर/वरुणः 5वें प्रोग्रेसिव पंजाब इन्वेस्टर्स समिट 2023 के लिए आज जालंधर के सीटी इंस्टीट्यूट में सीएम भगवंत मान पहुंचे। उनके इस दौरान पर सेंट्रल हलके के विधायक रमन अरोड़ा ने स्वागत किया। दरअसल, महानगर के 66 फुट रोड स्थित ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस के ऑडिटोरियम में आयोजित किए जाने वाले प्रोग्रेसिव पंजाब इन्वेस्टर्स समिट 2023 की तैयारियां पूरी कर ली गई है। समिट की अध्यक्षता प्रदेश के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान करेंगे। 

    प्रोग्रेसिव पंजाब इन्वेस्टर्स समिट में भाग लेने के लिए जिला उद्योग केंद्र, (डीआईसी) जालंधर की तरफ से जालंधर समेत होशियारपुर, कपूरथला एवं शहीद भगत सिंह नगर (नवांशहर) के ढाई सौ के लगभग उद्योगपतियों को निमंत्रण भेजा गया है। इस कार्यक्रम को लेकर जनरल मैनेजर डीआईसी, जालंधर दीप सिंह गिल ने कहा कि जिन उद्योगपतियों को किसी कारणवश निमंत्रण नहीं पहुंच पाए हैं, वह भी कार्यक्रम में हिस्सा ले सकते हैं। समिट में भाग लेने के लिए लगभग प्रत्येक इंडस्ट्री के उद्योगपतियों को बुलाया गया है जिसमें हैंड टूल्स, स्कैफोल्डिंग, स्पोर्ट्स गुड्स मैन्युफैक्चरिंग, होटल, हॉस्पिटल इंडस्ट्री आदि शामिल हैं।

  • राष्ट्रसेवा ही सर्वोपरि, युवा राष्ट्रसेवा को दें प्राथमिकता: शौर्य चक्र विजेता कमांडेंट कुलदीप राणा  

    राष्ट्रसेवा ही सर्वोपरि, युवा राष्ट्रसेवा को दें प्राथमिकता: शौर्य चक्र विजेता कमांडेंट कुलदीप राणा  

    ऊना / सुशील पंडित : नेहरू युवा केन्द्र द्वारा आयोजित तीन दिवसीय आवासीय युवा नेतृत्व प्रशिक्षण एवं सामुदायिक विकास कार्यक्रम का आज समापन हो गया। समापन समारोह में शौर्य चक्र विजेता कमांडेंट कुलदीप राणा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कमांडेंट कुलदीप राणा ने युवाओं से राष्ट्रसेवा को प्राथमिकता देने व राष्ट्र को सर्वोपरि मानने का आहवान किया। 
    एनवाईके ऊना के उपनिदेशक डॉ लाल सिंह ने इस तीन दिवसीय शिविर में कार्यान्वित की गई गतिविधियों पर प्रकाश डाला। उन्हांेने युवाओं से का आह्वान किया कि शिविर के दौरान हासिल की जानकारी से समाज को भी जागरुक करें तथा गांव-गांव में गठित युवा मण्डलों को भी सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन के लिए प्रेरित करें।
    कार्यक्रम में राजकीय वरिष्ठ माद्यमिक पाठशाला बंगाणा से प्रवक्ता राममूर्ति शर्मा ने प्रशिक्षुओं को करियर गाइडेन्स के बारे में जागरुक किया। जबकि बंगाणा थाना से सहायक उपनिरीक्षक नरेश कुमार ने सड़क सुरक्षा नियमों की अनुपालना बारे युवाओं को अवगत करवाया तथा नशे से दूर रहने व इसमें संलिप्त लोगों को पकड़ने में सहयोग करने का आहवान किया। पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ सतिंदर को स्वरोज़गार अपनाने का परामर्श दिया तथा सरकार द्वारा इसके लिए कार्यान्वित की जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। इसके पश्चात कृषि विषयवाद विशेषज्ञ सतपाल धीमान ने प्राकृतिक खेती के बारे में बताया।
    युवा संवाद की जिला स्तरीय प्रतियोगिता में दामिनी को प्रथम व जयदीप को दूसरा स्थान हासिल करने पर सम्मानित किया गया।    इस अवसर पर ज़िला भाषा अधिकारी नीलम चन्देल, जिला नोडल अधिकारी एन एस एस लिली ठाकुर, ब्लॉक समिति सदस्य जोगिंदर देव आर्य, अक्षय शर्मा व ऋषभ चैधरी सहित नेहरू युवा केन्द्र 15 गांव के 45 युवा स्वयंसेवी उपस्थित रहे।
  • बुधान स्कूल में एक दिवसीय स्वच्छता जागरूकता शिविर आयोजित

    बुधान स्कूल में एक दिवसीय स्वच्छता जागरूकता शिविर आयोजित

    ऊना/सुशील पंडित : उपमडल बंगाणा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बुधान में सोमवार को एक दिवसीय एन एन एस शिविर का एक दिवसीय स्वच्छता जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। इस अवसर स्वंयसेवियों ने विद्यालय परिसर में सफाई अभियान चलाया व विद्यालय की समस्त क्यारियों को  चकाचौंध किया।

    स्वयंसेवियों ने मार्चपास्ट परेड का भी प्रदर्शन किया। बलबन्त सिंह प्रवक्ता व एन एन एस कार्यक्रम अधिकारी ने अपने संबोधन में स्वयंसेवियों को जीवन में स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डाला।इस अवसर पर  संदीप लखनपाल प्रधानाचार्य,अनिल कुमार उप-प्रधानाचार्य,बलबन्त सिंह प्रवक्ता व एन एन एस कार्यक्रम अधिकारी,कुमारी संगीता प्रवक्ता व एन एन एस सह- कार्यक्रम अधिकारी, प्रवीण शर्मा  स्टॉफ सचिव,जगदीश चंद डी पी ई ,सविता ठाकुर प्रवक्ता, सतीश कुमार प्रवक्ता,मनिंदर कुमार प्रवक्ता,राजीव डोगरा प्रवक्ता,धीरज कतना प्रवक्ता, राजीव कुमार शास्त्री, राकेश कुमार प्रवक्ता, कमल सिंह , रीना देवी, स्नेह लता,सुषमा देवी, सोमेन्द्र कुमार,  परमानंद ,अम्बिका रानी प्रवक्ता व अन्य शिक्षक मौजूद रहे।

  • गृह मंत्रालय ने BJP के 3 नेताओं को दी Y+कैटेगरी की सुरक्षा 

    गृह मंत्रालय ने BJP के 3 नेताओं को दी Y+कैटेगरी की सुरक्षा 

    नई दिल्लीः गृह मंत्रालय ने बीजेपी के तीन और नेताओं को VIP सुरक्षा देने का फैसला किया है। इन तीनों नेताओं को Y+ कैटेगरी की सुरक्षा दी गई है। जिसके बाद अब इनके साथ सीआईएसएफ के कमांडों रहेंगे। दरअसल, केंद्र सरकार ने नलिन कोहली, ऋतुराज सिन्हा और अभय गिरी को सुरक्षा प्रदान की है। ये तीनों नेता अब भारी सुरक्षाबलों के घेरे में रहेंगे। बताया जा रहा है कि नगालैंड चुनाव के चलते ये सुरक्षा प्रदान की गई है। नलिन कोहली बीजेपी नगालैंड की स्टेट इंचार्ज हैं।

    बता दें कि खुफिया ब्यूरो की ओर से सुरक्षा संबंधी खतरों को देखते हुए देश के वीवीआईपी और अन्य क्षेत्रों के लोगों को चार कैटिगिरी की सुरक्षा दी जाती है। भारत में 4 तरह की सुरक्षा कैटेगरी है, जिसमें X, Y, Z और Z प्लस श्रेणी शामिल हैं। इसमें Z प्लस कैटेगरी सबसे बड़ी सुरक्षा कैटेगरी होती है। भारत में वीवीआईपी, वीआईपी, राजनेताओं, हाई-प्रोफाइल हस्तियों और दिग्गज खिलाड़ियों को यह सुरक्षा पुलिस और स्थानीय सरकार के अलावा नेशनल सिक्योरिटी गार्ड्स (एनएसजी), इंडो-तिब्बत बॉर्डर पुलिस (आईटीबीपी) और सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (सीआरपीएफ) की ओर से दी जाती है। एनएसजी का इस्तेमाल वीवीआईपी और वीआईपी लोगों की सुरक्षा में सबसे ज्यादा किया जाता है।

  • पहली बार होटल का बिल ना चुकाने पर लग्जरी गाड़ियों की होंगी नीलामी

    पहली बार होटल का बिल ना चुकाने पर लग्जरी गाड़ियों की होंगी नीलामी

    चंडीगढ़ः यूटी में होटल का बिल न चुकाने के कारण गेस्ट की गाड़ियों की नीलामी कर पैसा इकट्ठा किया जाएगा। ऐसा पहली बार होने जा रहा है। दरअसल, यह मामला 2018 का है जब दो गेस्ट सेक्टर 17 के 5 स्टार होटल शिवलिकव्यू में तकरीबन 6 महिने रुके थे। इस दौरान उन्होंने होटल की सभी सुविधाओं को आनंद उठाया था लेकिन जब लाखों का बिल बना तो यह 18.96 लाख रुपये अदा नही कर पाए।

    जिसके बाद होटल ने दोनों की गाड़ियों को जब्त कर लिया। जिसके बाद यह मामला कोर्ट में गया। कोर्ट में केस जीतने के बाद होटल ने इनकी दोनों गाड़ियों को नीलाम कर पैसा वसूलने का फैसला किया है। होटल में आए गेस्ट की ऑडी Q3 और शेवरले क्रूज गाड़ी को नीलाम किया जाएगा। इन गाड़ियों की नीलामी 14 फरवरी को होगी। बता दें कि ऑडी q3 का बेस प्राइज़ 10 लाख तो क्रूज़ का 1.5 लाख रुपये रखा गया है।