अमृतसरः हिमाचल में आई बाढ़ के कारण पंजाब के हालात एक बार फिर से खराब होने शुरू हो गए है। हालांकि मान सरकार की ओर से पंजाब में आई बाढ़ पर पैनी नजर रखी जा रही है। वहीं सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है। जिसमें व्यक्ति बता रहा है कि हरिके हेड में पानी के बढ़े स्तर के दौरान मगरमच्छ आ गया है। इस दौरान काफी संख्या में लोग वहां मगरमच्छ को देखने के लिए पहुंच गए। हालांकि इस वायरल वीडियो को लेकर प्रशासन की ओर से कोई पुष्टि नहीं की गई, लेकिन उक्त वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।
Blog
-

छीलें या न छीलें: क्या है बादाम खाने का सबसे अच्छा तरीका?
Soaked Almonds Benefits : बादाम भिगोकर खाने की प्राचीन परंपरा भारत से कायम है. भिगोने का मुख्य उद्देश्य है इसके पोषक तत्वों को सहजता से पाचने में सहायक बनाना और छिलका आसानी से हटा पाना बादाम को भिगोने से उसमें मौजूद पोषक तत्व अधिक उपलब्ध हो जाते हैं। लेकिन क्या वाकई हमें बादाम की छिलका हटाकर ही खानी चाहिए? चलिए इस के बारे में जानते हैं। बादाम के छिलके में टैनिन नामक एक पदार्थ होता है, जो बादाम के पोषक तत्वों को अवशोषित होने से रोकता है। इसलिए छिलका हटाने से बादाम के पूरे पोषक तत्व आसानी से शरीर में अवशोषित हो पाते हैं। बादाम के छिलके को हटाने के अन्य फायदे भी हैं।बादाम का छिलका कड़वा होता है जिससे बादाम का स्वाद खराब हो जाता है। छिलके को हटाने से बादाम की मिठास बरकरार रहती है। छिलके में कीटनाशक और रसायन भी हो सकते हैं जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हैं। इनको हटाने से बादाम 100% शुद्ध और स्वास्थ्यवर्धक बना रहता है।
बादाम उन मेवों में से एक है जिसमें सेहत के अनगिनत फायदे हैं. यहां बादाम के कुछ प्रमुख फायदे यहां देखें
- .ह्रदय के लिए लाभकारी: बादाम में सेहतमंद फैटी एसिड, विशेष रूप से मोनोअंसैच्युरेटेड और पॉलीअंसैच्युरेटेड फैट्स पाए जाते हैं जो ह्रदय के लिए अच्छे होते हैं।
- वजन घटाने में सहायक: बादाम में फाइबर, प्रोटीन, और अच्छा वसा होता है जो भूख को नियंत्रित करने में सहायक है और आपको ज्यादा समय तक संतुष्ट महसूस कराता है।
- ब्लड शुगर को नियंत्रित करना : बादाम में मौजूद मैग्नीशियम ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद करता है।
- उचित पोषण: बादाम विटामिन E, मैग्नीशियम, और अन्य महत्वपूर्ण मिनरल्स से भरपूर होते हैं।
- बढ़ते हुए कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करना: बादाम में स्टेरॉल्स और फाइबर होते हैं जो बढ़ते हुए कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में मदद करते हैं।
- एंटीऑक्सीडेंट स्रोत: विटामिन E एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है जो शरीर के सेल्स को नुकसान पहुंचाने वाले मुक्त रेडिकल्स से बचाव करता है।
- जोड़ों और मांसपेशियों के लिए: बादाम में मौजूद मैग्नीशियम और पोटैशियम जोड़ों और मांसपेशियों के स्वस्थ रहने में महत्वपूर्ण होते हैं।
- मास्टिक और त्वचा के लिए: बादाम तेल का उपयोग त्वचा के लिए मॉइस्चराइज़र के रूप में होता है, और यह त्वचा को नरम और मुलायम बनाए रखता है।
- इन सभी फायदों को देखते हुए, बादाम को आपकी दैनिक डाइट में शामिल करना बेहद फायदेमंद होता है। फिर भी, इसे सीमित मात्रा में ही सेवन करना चाहिए, क्योंकि यह कैलोरी में काफी ऊंचा है।
- .ह्रदय के लिए लाभकारी: बादाम में सेहतमंद फैटी एसिड, विशेष रूप से मोनोअंसैच्युरेटेड और पॉलीअंसैच्युरेटेड फैट्स पाए जाते हैं जो ह्रदय के लिए अच्छे होते हैं।
-

चलते वक्त मोबाइल पर बात करना खतरनाक! इस जानलेवा बीमारी के हो सकतें है शिकार
कई लोगों को चलते-चलते फोन पर बात करने की आदत होती है। आपने भी कभी न कभी तो ऐसा जरूर किया होगा, मगर क्या आप जानते हैं कि जो लोग चलते-चलते फोन पर बात करते हैं, उनमें कैंसर जैसी घातक बीमारी का खतरा ज्यादा होता है? जी हां आप सही सुन रहे हैं। जो लोग एक जगह ठहरकर या रुककर बात करते हैं, उनमें इस बीमारी का खतरा कम होता है,लेकिन मूव करते वक्त मोबाइल पर बात करने वालों में इसका रिस्क ज्यादा होता है। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर ऐसा होता क्यों है, तो चलिए जानते हैं…
दरअसल जब हम टहलते-टहलते या चलते-चलते किसी से मोबाइल पर बात करते हैं, तो इस दौरान हमारा फोन लगातार सिग्नल ढूंढता रहता है। कभी वो सिग्नल से अलग होता है तो कभी वो सिग्नल से जुड़ता है। इसकी वजह से फोन से हाई लेवल का रेडिएशन निकलता है, जो कैंसर पैदा करने का कारण बनता है। हेल्थ एक्सपर्ट की मानें तो लंबे समय तक रेडिएशन के कॉन्टैक्ट में बने रहने से कई बीमारियों का रिस्क पैदा हो सकता है।
कई बीमारियों की चपेट में आने का खतरा!
एक्सपर्ट के मुताबिक, मोबाइल फोन रेडियोफ्रीक्वेंसी तरंगों के रूप में इलेक्ट्रोमैग्नेटिक रेडिएशन का उत्सर्जन करते हैं। इन तरंगों के कॉन्टैक्ट में ज्यादा देर तक बने रहने से कैंसर सहित कई बीमारियां हो सकती हैं। सिर्फ इतना ही नहीं, कई बार मोबाइल फोन में खोने की वजह से लोग सड़क या ट्रेन आदि दुर्घटनाओं के शिकार भी हुए हैं। इसके अलावा, सेल फोन की स्क्रीन को लंबे समय तक देखने से आंखों पर बुरा प्रभाव भी पड़ता है। कुल मिलाकर सेल फोन आपको कई गंभीर परेशानियों में डाल सकता है।
मोबाइल से हेल्थ पर पड़ते हैं ये बुरे प्रभाव
मोबाइल देखने के चक्कर में लोग कई बार नींद आने के बावजूद सोने को तवज्जों नहीं देते। जिसकी वजह से नींद पूरी नहीं होती। यह कहना गलत नहीं होगा कि मोबाइल नींद में खलल डालने का काम करता है। मोबाइल की स्क्रीन से एक ब्लू लाइट निकलने है, जो मेलाटोनिन के प्रोडक्शन में रुकावट पैदा करती है. मेलाटोनिन अच्छी नींद के लिए एक जरूरी हार्मोन है।
-

अक्षय कुमार की फिल्म OMG 2 ने की 100 करोड़ रुपए की कमाई
नई दिल्ली : बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म ओह माय गॉड 2 ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ की कमाई कर ली है। अक्षय कुमार इन दिनों अपनी सुपरहिट फिल्म ‘ओह माय गॉड’ के सीक्वल‘ओह माय गॉड 2′ को लेकर चर्चा में है। इस फिल्म में अक्षय के साथ पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम भी मुख्य किरदार में है। 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई ओह माय गॉड 2 ने अपने पहले हफ्ते में 85 करोड़ रुपए की कमाई की थी।
इसके बाद फिल्म ने दूसरे हफ्ते के पहले दिन शुक्रवार को 6 करोड़ और शनिवार को 9 करोड़ कमाए। जिसके बाद फिल्म 100 करोड़ी क्लब में शामिल हो गई है। ओह माय गॉड 2 का निर्देशन अमित राय ने किया है। इस फिल्म के निर्माता अश्विन वर्दे, वायकॉम 18 और जियो स्टूडियो हैं।
-

ਪੰਜਾਬ : SWIFT CAR ਨੂੰ ਲੱਗੀ ਭਿਆਨਕ ਅੱਗ, ਦੇਖੋ ਵਿਡਿਓ
ਕੋਟਕਪੂਰਾ : ਜਿਲੇ ਦੇ ਪਿੰਡ ਪੰਜਗਰਾਈਂ ਵਿਚ ਸਵਿਫਟ ਕਾਰ ਨੂੰ ਭਿਆਨਕ ਅੱਗ ਲਗਨ ਦਾ ਮਾਮਲਾ ਸਾਮਣੇ ਆਇਆ ਹੈ । ਕਾਰ ਦੇ ਚਾਲਕ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਹ ਪੰਪ ਤੋਂ ਸੀਐਨਜੀ ਗੈਸ ਪਾਵਾਂ ਕੇ ਘਰ ਨੂੰ ਜਾ ਰਹੇ ਸਨ । ਕੁਜ ਦੂਰ ਜਾਂਦੀਆਂ ਹੀ ਮੀਟਰ ਚ ਸੀਐਨਜੀ ਦੀ ਸੂਈ ਬਲਿੰਕ ਕਰਨ ਲੱਗ ਪਈ ਅਤੇ ਗੱਡੀ ਨੂੰ ਅੱਗ ਲੱਗ ਗਈ । ਘਟਨਾ ਦੀ ਇਤਲਾਹ ਮਿਲਦੀਆਂ ਹੀ ਐਏਸਆਈ ਚਮਕੌਰ ਸਿੰਘ ਮੌਕੇ ਤੇ ਪਹੁੰਚੇ ਅਤੇ ਫਾਇਰ ਟੀਮ ਨੂੰ ਬੁਲਾ ਕੇ ਅੱਗ ਤੇ ਕਾਬੂ ਪਾਇਆ ਗਿਆ ।
-

विदेश में भारतीय छात्रों को बड़ा झटका, इतने स्टूडेंट को भेजा वापस
अमेरिका: कनाडा के बाद अमेरिका में भारतीय छात्रों की मुश्किलें बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। मिली जानकारी के मुताबिक अमेरिका से एक दिन में 21 भारतीय छात्रों को वापस भेजने की खबरें सामने आ रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसकी वजह वीजा और डॉक्यूमेंट्स में गड़बड़ी बताई गई है। ये छात्र आंध्र प्रदेश और तेलंगाना से हैं। इन स्टूडेंट्स ने दावा किया है कि उनके सभी डॉक्यूमेंट्स पूरे थे और ये कॉलेज में एडमिशन मिलने के बाद अमेरिका जा रहे थे। इकोनॉमिक टाइम्स के मुताबिक, एटलांटा, शिकागो और सैन फ्रांसिस्को के एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन ऑफिसर ने छात्रों के डॉक्यूमेंट्स चेक किए। इसके बाद उन्हें कुछ देर के लिए हिरासत में भी लिया गया और फिर वापस जाने के लिए कहा गया। छात्रों ने बताया कि उन्हें वापसी की कोई वजह नहीं बताई गई। इस वजह से छात्रों को लगा कि उनके दस्तावेजों में कुछ कमी थी।
अमेरिका या भारत सरकार की तरफ से इस मुद्दे पर कोई बयान जारी नहीं किया गय है। द हिन्दू के मुताबिक, ये घटना 12 से 16 अगस्त के बीच की है। बिना किसी वजह की जानकारी के वापस भेजे गए छात्रों ने बताया कि अधिकारियों ने उनके मोबाइल फोन और व्हॉट्सऐप चैट्स भी चेक किए गए थे। साथ ही उनके लैपटॉप और सोशल मीडिया अकाउंट्स की भी जांच की गई थी। इसके अलावा छात्रों को चुपचाप देश से वापस जाने और विरोध करने पर गंभीर कानूनी कार्रवाई की भी चेतावनी दी गई थी। जिन छात्रों को वापस भेजा गया है उनमें से ज्यादातर पढ़ाई के लिए मिसूरी और साउथ डकोटा की यूनिवर्सिटी में जाने वाले थे।
एयरपोर्ट पर छात्रों से उनकी पढ़ाई, वीजा इंटरव्यू, लोन और एडमिशन के लिए जिन कंसल्टेंट्स से मदद ली गई उनसे जुडे़ सवाल पूछे गए थे। इसके बाद उन्हें अगले दिन दिल्ली की फ्लाइट से वापस भेजने तक हिरासत में रखा गया। फिलहाल ये छात्र भारत लौट चुके हैं। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने बताया कि अमेरिका से तुरंत वापस भेजे जाने वाले विदेशी छात्रों पर अगले 5 साल का प्रतिबंध लगा दिया जाता है। ऐसे में इन स्टूडेंट्स को अपने भविष्य की चिंता हो रही है। एटलांटा से वापस भेजी गई एक छात्रा ने बताया कि इमिग्रेशन अधिकारी अजीब ढंग से व्यवहार कर रहे थे और कई बार सवालों का जवाब भी नहीं दे रहे थे।
द हिन्दू के मुताबिक, छात्रा ने दावा किया कि ऐंबैसी और यूनिवर्सिटी की तरफ से सभी डॉक्यूमेंट्स पूरे होने के बावजूद ये कार्रवाई की गई। राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से पिछले हफ्तों हजारों छात्र विदेश में पढ़ाई करने के लिए रवाना हुए थे। एयरपोर्ट के अधिकारी और पुलिस ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस पर छात्रों की भीड़ की वजह से उनके साथ जाने वाले पैसेंजर्स को लेकर एक एडवाइजरी भी जारी की गई थी। इससे पहले अमेरिकी ऐंबैसी ने इस साल भारतीयों के लिए रिकॉर्ड वीजा प्रोसेस करने की घोषणा की थी। दूतावास फर्स्ट-टाइम बी1 और बी2 टूरिस्ट और बिजनेस ट्रैवल वीजा में बैकलॉग को कम करना चाहता है। इसके तहत पूरे भारत में 2.5 लाख बी1/बी2 वीजा अपॉइंटमेंट बुक हुए हैं। साथ ही फर्स्ट-टाइम बी1/बी2 वीजा के इंटरव्यू के लिए दुनियाभर के दूतावासों और वॉशिंगटन डीसी से खासतौर पर अधिकारियों को बुलाया गया है।
-

ਸੋਹਰਿਆ ਘਰ ਵਹੁਟੀ ਨੂੰ ਮਨਾਉਣ ਗਏ ਜਵਾਈ ਦੀ ਹੋਈ ਮੌਤ,ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ
ਸੌਹਰਾ ਪਰਿਵਾਰ ਦੇ ਖਿਲਾਫ਼ ਗ਼ੈਰ ਇਰਾਦਤਨ ਹੱਤਿਆ ਦਾ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ
ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ : ਸਸੁਰਾਲ ਪੱਖ ਤੇ ਜਵਾਈ ਨੂੰ ਛੱਤ ਤੋਂ ਧੱਕਾ ਦੇ ਕੇ ਮਾਰਨ ਦਾ ਮਾਮਲਾ ਸਾਮਣੇ ਆਇਆ ਹੈ । ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਦੇ ਡੀਸੀ ਦਫ਼ਤਰ ਦੇ ਬਾਹਰ ਪੀੜਤ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰ ਵੱਲੋਂ ਨੌਜਵਾਨ ਦੀ ਲਾਸ਼ ਨੂੰ ਰੱਖ ਕੇ ਧਰਨਾ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਪੀੜਿਤ ਪੱਖ ਵੱਲੋਂ ਦਿੱਤੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਅਨੁਸਾਰ ਬੁੱਕਨ ਖਾਂ ਪਿੰਡ ਦਰ ਰਹਿਣ ਵਾਲਾ ਸੁਖਜਿੰਦਰ ਜਲਾਲਾਬਾਦ ਵਿਖੇ ਵਿਆਹਿਆ ਹੋਇਆ ਸੀ। ਉਸਦੀ ਇੱਕ ਛੋਟੀ ਬੱਚੀ ਵੀ ਹੈ ਦੋਨਾਂ ਪਤੀ ਪਤਨੀ ਵਿੱਚ ਅਕਸਰ ਝਗੜਾ ਰਹਿੰਦਾ ਸੀ। ਜਿਸ ਕਰਕੇ ਉਸਦੀ ਪਤਨੀ ਆਪਣੇ ਪੇਕੇ ਚਲੀ ਗਈ ਸੁਖਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਪਤਨੀ ਨੂੰ ਮਨਾਉਣ ਲਈ ਸਹੁਰੇ ਘਰ ਗਿਆ ਸੀ। ਜਿੱਥੇ ਸੌਹਰਾ ਪਰਿਵਾਰ ਨਾਲ ਕਿੱਸੇ ਗੱਲੋਂ ਤੋਂ ਉਸਦੀ ਤਕਰਾਰ ਹੋ ਗਈ ਅਤੇ ਸੁਖਜਿੰਦਰ ਨੂੰ ਛੱਤ ਤੋਂ ਥੱਲੇ ਸੁੱਟ ਦਿੱਤਾ, ਜਿੱਥੇ ਇਲਾਜ਼ ਦੌਰਾਨ ਉਸ ਦੀ ਮੌਤ ਹੋ ਗਈ। ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ ਗ਼ੈਰ ਇਰਾਦਤਨ ਹਤਿਆ ਦਾ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ।
ਪਰ ਪੀੜਿਤ ਪਰਿਵਾਰ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਕਿ ਓਹਨਾਂ ਦੇ ਬੇਟੇ ਦੀ ਹੱਤਿਆ ਕੀਤੀ ਗਈ ਹੈ। ਜਿਸ ਦਾ CCTV ਸਾਮ੍ਹਣੇ ਆਇਆ ਹੈ ਜਿੱਸ ਵਿਚ ਸੁਖਜਿੰਦਰ ਉੱਪਰ ਛੱਤ ਤੋਂ ਥੱਲੇ ਡਿੱਗਦਾ ਨਜ਼ਰ ਆ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਪੀੜਤ ਪਰਿਵਾਰ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਕਿ ਦੋਸ਼ੀਆਂ ਖਿਲਾਫ਼ ਕਤਲ ਦਾ ਮੁਕੱਦਮਾ ਕਰ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇ। ਇਸ ਮੰਗ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਪੀੜਿਤ ਪੱਖ ਵੱਲੋਂ ਮ੍ਰਿਤਕ ਦੇਹ ਨੂੰ ਡੀਸੀ ਦਫ਼ਤਰ ਦੇ ਬਾਹਰ ਰੱਖ ਕੇ ਧਰਨਾ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਅਤੇ ਦੋਸ਼ੀਆਂ ਨੂੰ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕਰਨ ਦੀ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਗਈ । ਪੁਲਿਸ ਵਲੋਂ ਪੀੜਿਤ ਪੱਖ ਨੂੰ ਦੋਸ਼ੀਆਂ ਉਤੇ ਬਣਦੀ ਕਾਰਵਾਈ ਦਾ ਆਸ਼ਵਾਸਨ ਦੇ ਕੇ ਧਰਨਾ ਚੁਕਵਾਇਆ ਗਿਆ।
-

पंजाबः बाढ़ में फंसे लोगों की मदद को पहुंची NDRF की 4 कंपनियां
फिरोजपुरः सतलुज का उफान रुकने का नाम नहीं ले रहा है। केन्द्र सरकार द्वारा एनडीआरएफ की 4 अन्य कंपनियों को किश्तियों सहित हुसैनीवाला के गांवों में रेस्क्यू के लिए भेजा गया है। रविवार सुबह हरिके हेड वर्क्स से पानी का डाउन स्ट्रीम 210250 क्यूसेक है, जबकि हुसैनीवाला का डाउन स्ट्रीम 250640 क्यूसेक है। पानी का प्रवाह तेज होने के कारण गांवों में जल स्तर थमने की बजाय बढ़ता जा रहा है। 20 गांवों में अब भी लोग घरो में फंसे हुए है और कुछ ने बांध पर रैन बसेरा बना लिया है। एनडीआरएफ द्वारा चार नई कश्तियाँ भी लाई गई है, जिनके द्वारा फंसे लोगों को निकालने का क्रम जारी है।
उधर, शिक्षा विभाग द्वारा नियुक्त किए गए कोऑर्डिनेटर डाॅ. सतिन्द्र सिंह और रेडक्रॉस सचिव अशोक बहल द्वारा बाढ़ में फंसे लोगों के लिए समाजसेवी संस्थाओं और प्रशासन के सहयोग से चाय, लंगर, पानी पहुंचाया जा रहा है। प्रशासन का अमला पिछले चार दिनो से बाढ़ प्रभावित गांवों में तैनात है। डिप्टी कमिश्नर राजेश धीमान ने कहा कि प्रशासन द्वारा लोगो को निकालने के हरसंभव प्रयास किए जा रहे है और हरेक गांव में तहसीलदार, पटवारी, कानूनगो सहित अन्य अधिकारी नियुक्त कर रखे है।
-

10 करोड़ के जेवर लेकर सर्राफा कारोबारी फरार, देखें वीडियो
मेरठः थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र में एक सर्राफा कारोबारी हॉलमार्क लगवाने के नाम पर जुटाए कई किलो जेवर लेकर फरार हो गया। सर्राफा कारोबारी ने 5 दिन पहले अपना शोरूम बंद किया और फरार हो गया। सर्राफा कारोबारी का नाम विनीत वालिया है और उसकी कंकरखेड़ा क्षेत्र में बाबा ज्वेलर्स के नाम से शोरूम है। अब तक 50 से अधिक ग्राहकों ने थाने में शिकायत दर्ज की है। कंकरखेड़ा थाना पुलिस ने सर्राफा कारोबारी विनीत वालिया के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
सर्राफ कारोबारी पर 10 करोड़ के जेवर की धोखाधड़ी का आरोप है। मेरठ में 10 करोड़ रुपए के जेवर की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोप है कि सर्राफ कारोबारी लोगों के 10 करोड़ रुपए के जेवर लेकर फरार हो गया है। मामला मेरठ के थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार कंकरखेड़ा के गुरुनानक बाजार में एक सर्राफ कारोबारी विनीत वालिया की बाबा ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। आज शनिवार को 20 से अधिक पीड़ित लोग थाने पहुंचे।
थाने पहुंचे लोगों ने पुलिस को बताया कि सर्राफ कारोबारी विनीत वालिया उनके जेवर लेकर भाग गया है। बताया जाता है कि सर्राफ कारोबारी विनीत वालिया ने लोगों के जेवर पर हॉलमार्क लगवाने के लिए जेवर लिए थे। जिनकी कीमत करीब 10 करोड़ रुपए बताई जा रही है। पीड़ित लोगों ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
-

पंजाबः फर्नीचर की दुकान में खुला शराब का ठेका, हुआ बवाल
लुधियानाः शहर के सिविल अस्पताल के बैक साइड ईसा नगरी पुली पर महज पहले से ही बने शराब के ठेके के 30 मीटर की दूरी पर फर्नीचर की दुकान में बने शराब के ठेके को लेकर आज बवाल हो गया। फर्नीचर की दुकान में शराब का ठेका खोलना गैर-कानूनी है। इतना ही नहीं शराब के ठेकेदार के पास लाइसेंस भी नहीं है। जिस वजह से मौके पर पहुंची पुलिस और एक्साइज डिपार्टमेंट के अधिकारियों शराब के ठेके को बंद कर दिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि पहले ही यहां पर कुछ ही दूरी पर शराब का ठेका है। पास में ही शराब का ठेका खोल दिया गया है जोकि बिना लाइसेंस के है और अंदर पहले ही फर्नीचर की दुकान है।
इस पूरे मामले को लेकर पुलिस अधिकारियों ने मौके पर शराब के ठेकेदार को बुलाया और उसे दस्तावेज दिखाने के लिए कहा। इसके बाद पुलिस ने कहा कि हम कार्रवाई कर रहे हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि यहां पर पास में स्कूल और गुरुद्वारा साहिब है। लोगों ने कहा कि इस तरह हर गली-मोड़ पर शराब का ठेका खोलने से उनका काम बुरी तरह प्रभावित होगा। फिलहाल इस पूरे मामले की जांच पुलिस की ओर से की जा रही है।
