Home Punjab>Ludhiana पंजाब : पुलिस चौकी के बाहर दंपत्ती पर चाकूओं से हमला, देखें वीडियो

पंजाब : पुलिस चौकी के बाहर दंपत्ती पर चाकूओं से हमला, देखें वीडियो

0

लुधियाना : पुलिस चौकी के बाहर दंपत्ती पर हमला होने का मामला सामने आया है। देर रात थाना सदर के अधीन पड़ती पुलिस चौकी मराडो के बाहर एक दंपती पर कुछ लोगों ने चाकू से वार किए। हमले में दंपती बुरी तरह घायल हो गए। पति के चेहरे पर चाकू से वार किए जबकि पत्नी की छाती पर बदमाशों ने चाकू मारे। घायल पति के चेहरे पर 10 टांके लगे है। पत्नी अस्पताल में गंभीर अवस्था में दाखिल है।

घायल अर्जुन ने बताया कि वह गिलां वाली रोड का रहने वाला है। उनका उनकी बहू के साथ कलह के कारण विवाद चल रहा है। जिसकी शिकायत उन्होंने पुलिस चौकी मराडो की पुलिस को दी। जिसके चलते देर रात पुलिस चौकी शिकायत लिखवाने गए थे। अपने बयान दर्ज करवाकर जब वह बाहर पत्नी सहित चाय की दुकान पर चाय पी रहे थे, तो अचानक से बहू के भाई ने उन दोनों पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में उसके चेहरे पर छह टांके लगे।

अर्जुन की पत्नी लक्ष्मी ने कहा कि भरत और सन्नी ने उसकी पीठ और छाती पर भी चाकू मारे है। लक्ष्मी मुताबिक पुलिस चौकी के अंदर भी सन्नी ने उसके बोतल मारने की कोशिश की थी। लोगों की मदद से वह अस्पताल पहुंचे है। इस मामले संबंधी वह थाना सदर पुलिस को आज शिकायत दर्ज करवाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here