Home Punjab>Rupnagar पंजाबः इस इलाके में कांग्रेसी नेता के भांजे का बेरहमी से क+त्ल, देखें वीडियो

पंजाबः इस इलाके में कांग्रेसी नेता के भांजे का बेरहमी से क+त्ल, देखें वीडियो

0

बटालाः गुरु नानक नगर में बड़े हादसे का मामला सामने आया है। जहां हमलावारों ने बेरहमी से युवक की हत्या कर दी। मृतक युवक की पहचान गुरु नानक नगर निवासी जशनदीप सिंह के पुत्र गुरदीप सिंह के रूप में हुई है। आरोपी ने मामूली रंजिश के चलते घटना को अंजाम दिया। इस संबंध में जानकारी देते हुए मृतक के मामा और कांग्रेसी नेता राजिंदर सिंह निंदा ने बताया कि मृतक युवक जशनदीप सिंह उनका भांजा है और कल देर रात गुरु नानक नगर भुल्लर रोड पर 20 से 25 युवकों ने उनके भतीजे पर हमला कर उसकी हत्या कर दी है। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले उनके भांजे ने कुछ युवकों को नशा करने से रोका था। उसी की रंजिश के चलते उन्होंने उसके भांजे की हत्या कर दी है। वहीं सिविल लाइन थाने की पुलिस ने मृत युवक के शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here