Blog

  • जालंधरः Thar चालक की गुंडागर्दी, देखें वीडियो

    जालंधरः Thar चालक की गुंडागर्दी, देखें वीडियो

    पहले युवक से की हाथापाई, फिर निकाल लिया हथियार

    जालंधर,ENS: बस्ती शेख़ इलाके में थार चालक की गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। दरअसल, सड़क के बीच में थार फंसाने को लेकर युवक की थार चालक से कहासुनी हो गई। थार चालक की गुंडागर्दी वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वीडियो में देखा जा सकता है कि इस दौरान थार चालक द्वारा युवक के साथ पहले हाथापाई की गई, इस दौरान गुस्से में आकर चालक ने थार में से धात जैसा तेजधार हथियार निकाल लिया और उसे जान से मारने की नीयत से हमला करने लगा।

    वीडियो में देखा जा सकता है कि इस दौरान एक अन्य युवक उसे पकड़ने के लिए आ गया। जिसके कारण वह तेजधार हथियार से युवक पर हमला नहीं कर पाया। लेकिन इसके बावजूद थार चालक द्वारा कई बार उसने छुड़वाने वाले युवक को पीछे करने की कोशिश कर दोबारा हथियार से हमला करने की युवक पर कोशिश की। जब थार चालक इस कोशिश में नाकाम रहा तो उसने जमीन से पत्थर उठाकर उस पर मारा। बताया जा रहा है कि इस घटना के बाद पीड़ित युवक ने थार चालक के खिलाफ थाना 5 की पुलिस को शिकायत दी है।

  • जालंधरः नशे में धुत्त ASI ने गाड़ियों को मारी टक्कर, देखें वीडियो

    जालंधरः नशे में धुत्त ASI ने गाड़ियों को मारी टक्कर, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS:  पंजाब पुलिस नशे में धुत्त गाड़ी चलाने वालों पर तो सख्ती से कार्रवाई कर रही है, लेकिन उनके अपने ही मुलाजिम इस नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए दिखाई दे रहे हैं। देर रात ऐसा ही एक मामला नशे में धुत्त एएसआई का प्रेजीडैंट के बाहर से सामने आया है। जहां नशे में धुत पुलिस मुलाजिम ने बीच सड़क अन्य 2 वाहनों को टक्कर मार दी। घटना होटल प्रेजीडैंट के बाहर की बताई जा रही है, जहां पर शराब के नशे में धुत्त पुलिस मुलाजिम ने 4 गाड़ियों को टक्कर मार दी। पुलिस की गाड़ी में एक ए.एस.आई. व एक कर्मी मौजूद था, जोकि नशे में धुत्त पाए गए।

    टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाडियों के परखच्चे उड़ा दिए गए। वहीं मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई तथा दोनों पुलिस मुलाजिमों को काबू कर लिया गया। घटना दौरान कई गाड़ियों के बंपर टूट गए तो कइयों के अन्य भारी नुक्सान हुआ है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कर्मियों को मैडीकल के लिए अस्पताल ले जाया गया है। बता दें कि पुलिस कर्मियों के नशे में धुत होने का यह पहला मामला नहीं है, इससे पहले भी महानगर में ऐसे कई तरह के मामले सामने आते रहे हैं, जिसमें शराब के नशे में धुत पुलिस कर्मी पाए गए हैं।

  • आज का राशिफल 7, सितम्बर 2023

    आज का राशिफल 7, सितम्बर 2023

    मेष : व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल लाभ देगी। लाभ के मौके बार-बार प्राप्त होंगे। विवेक का प्रयोग करें। बेकार बातों में समय नष्ट न करें। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में तरक्की के योग हैं। व्यापार की गति बढ़ेगी। लाभ में वृद्धि होगी। प्रमाद न करें। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे।
    वृष: कोई बड़ी समस्या से सामना हो सकता है। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। किसी विशेष क्षेत्र में सामाजिक कार्य करने की इच्छा रहेगी। प्रभाव क्षेत्र में वृद्धि होगी। निवेश शुभ रहेगा। कोई पुरानी व्याधि परेशानी का कारण बनेगी। विरोधी सक्रिय रहेंगे।
    मिथुन: व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। दूसरों के काम में हस्तक्षेप न करें। चोट व रोग से बचें। सेहत का ध्यान रखें। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। लाभ में वृद्धि होगी। प्रसन्नता रहेगी। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। कोर्ट व कचहरी के अटके कामों में अनुकूलता आएगी।
    कर्क: जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही न करें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। ऐसा कोई कार्य न करें जिससे बाद में पछताना पड़े। जोखिम न लें। बोलचाल में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। प्रतिद्वंद्विता कम होगी। शत्रु सक्रिय रहेंगे।
    कन्या: संचित कोष में वृद्धि होगी। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। शेयर मार्केट में सोच-समझ्कर निवेश करें। संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। झंझटों से दूर रहें। घर-बाहर प्रसन्नता बनी रहेगी। रोजगार में वृद्धि तथा बेरोजगारी दूर होगी। आर्थिक उन्नति के प्रयास सफल रहेंगे।
    तुला: विद्यार्थी वर्ग सफलता प्राप्त करेगा। व्यापार मनोनुकूल रहेगा। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य खराब हो सकता है। प्रमाद न करें। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। यात्रा लाभदायक रहेगी।
    वृश्चिक: प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में कमी रह सकती है। दु:खद समाचार की प्राप्ति संभव है। व्यर्थ भागदौड़ रहेगी। काम में मन नहीं लगेगा। बेवजह विवाद की स्थिति बन सकती है। दूसरों के उकसाने में न आकर महत्वपूर्ण निर्णय स्वयं लें, लाभ होगा।
    धनु: कुंआरों को वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। प्रयास सफल रहेंगे। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में उन्नति होगी। व्यापार लाभदायक रहेगा। प्रमाद न करें। जल्दबाजी में कोई काम न करें। पुराना रोग परेशानी का कारण बन सकता है। कोई आवश्यक वस्तु गुम हो सकती है। चिंता तथा तनाव रहेंगे।
    मकर: व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। कारोबार में मनोनुकूल लाभ होगा। प्रमाद न करें। किसी भी निर्णय को लेने में जल्दबाजी न करें। भ्रम की स्थिति बन सकती है। लेन-देन में सावधानी रखें। थकान व कमजोरी महसूस होगी।
    कुंभ: घर-बाहर सहयोग प्राप्त होगा। भेंट व उपहार की प्राप्ति संभव है। बेरोजगारी दूर होगी। अचानक कहीं से लाभ के आसार नजर आ सकते हैं। किसी बड़ी समस्या से निजात मिलेगी। निवेश व नौकरी मनोनुकूल लाभ देंगे। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। मस्तिष्क पीड़ा हो सकती है।
    मीन: हल्की हंसी-मजाक किसी से भी न करें। नकारात्मकता रहेगी। अकारण क्रोध होगा। फालतू खर्च होगा। चिंता तथा तनाव रहेंगे। बेवजह कहासुनी हो सकती है। जोखिम न लें। आंखों को चोट व रोग से बचाएं। कीमती वस्तु गुम हो सकती है। पुराना रोग उभर सकता है। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें।
  • ਪੰਜਾਬ : ਡੇਂਗੂ ਦੇ ਪ੍ਰਕੋਪ ਨੇ ਵਧਾਈ ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਚਿੰਤਾ, ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਡੇਂਗੂ ਦੇ ਪ੍ਰਕੋਪ ਨੇ ਵਧਾਈ ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਚਿੰਤਾ, ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ

    ਪਠਾਨਕੋਟ: ਜਿੱਥੇ ਇੱਕ ਪਾਸੇ ਸਿਹਤ ਵਿਭਾਗ ਵੱਲੋਂ ਸਿਹਤ ਸਹੂਲਤਾਂ ਦੇ ਠੋਸ ਪ੍ਰਬੰਧਾਂ ਦੇ ਵੱਡੇ-ਵੱਡੇ ਦਾਅਵੇ ਕੀਤੇ ਜਾ ਰਹੇ ਹਨ, ਉੱਥੇ ਹੀ ਦੂਜੇ ਪਾਸੇ ਇਸ ਸੀਜ਼ਨ ਵਿੱਚ ਡੇਂਗੂ ਦੇ ਮਰੀਜ਼ਾਂ ਦੀ ਗਿਣਤੀ ਵਿੱਚ ਲਗਾਤਾਰ ਵਾਧਾ ਹੋ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਅਜਿਹਾ ਹੀ ਕੁਝ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਪਠਾਨਕੋਟ ਵਿੱਚ ਦੇਖਣ ਨੂੰ ਮਿਲਿਆ, ਜਿੱਥੇ ਪਿਛਲੇ ਸਾਲ ਦੇ ਮੁਕਾਬਲੇ ਇਸ ਸਾਲ ਮਰੀਜ਼ਾਂ ਦੀ ਗਿਣਤੀ ਵਿੱਚ ਵਾਧਾ ਹੋਇਆ ਹੈ। 

    ਜਿਸ ਕਾਰਨ ਸਿਹਤ ਵਿਭਾਗ ਵੱਲੋਂ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਡੇਂਗੂ ਦੀ ਬਿਮਾਰੀ ਤੋਂ ਬਚਾਉਣ ਦੇ ਨਾਲ-ਨਾਲ ਡੇਂਗੂ ਦੇ ਵਧਣ ਦੇ ਕਾਰਨਾਂ ਬਾਰੇ ਵੀ ਜਾਗਰੂਕ ਕਰਨ ਲਈ ਉਪਰਾਲੇ ਕੀਤੇ ਜਾ ਰਹੇ ਹਨ। ਜ਼ਿਲੇ ਵਿੱਚ ਹੁਣ ਤੱਕ ਡੇਂਗੂ ਦੇ 115 ਕੇਸ ਸਾਹਮਣੇ ਆ ਚੁੱਕੇ ਹਨ। ਜੇਕਰ ਐਕਟਿਵ ਕੇਸਾਂ ਦੀ ਗੱਲ ਕਰੀਏ ਤਾਂ 15 ਦੇ ਕਰੀਬ ਡੇਂਗੂ ਐਕਟਿਵ ਹਨ ਅਤੇ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਹਸਪਤਾਲਾਂ ਵਿੱਚ ਇਲਾਜ ਚੱਲ ਰਹੇ ਹਨ। ਇਹ ਗੱਲ ਸਿਵਲ ਸਰਜਨ ਪਠਾਨਕੋਟ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ।

    ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦਿਆਂ ਸਿਵਲ ਸਰਜਨ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਨ੍ਹਾਂ ਵੱਲੋਂ ਡੇਂਗੂ ਦੇ ਮਰੀਜ਼ਾਂ ਲਈ ਪੁਖਤਾ ਪ੍ਰਬੰਧ ਕੀਤੇ ਹੋਏ ਹਨ। ਪਰ ਪਿਛਲੇ ਸਾਲ ਦੇ ਮੁਕਾਬਲੇ ਇਸ ਵਾਰ ਮਰੀਜ਼ਾਂ ਦੀ ਗਿਣਤੀ ਕਾਫੀ ਵੱਧ ਗਈ ਹੈ।

  • ਪੰਜਾਬ: ਅਣਪਛਾਤੇ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨੇ ਕੀਤੀ ਸਰਪੰਚ ਦੀ ਕੁੱਟ ਮਾਰ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ: ਅਣਪਛਾਤੇ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨੇ ਕੀਤੀ ਸਰਪੰਚ ਦੀ ਕੁੱਟ ਮਾਰ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ: ਬਟਾਲਾ ਦੇ ਨਜਦੀਕ ਪਿੰਡ ਵਡਾਲਾ ਗ੍ਰੰਥੀਆਂ ਵਿਖੇ ਬੀਤੀ ਰਾਤ ਇਕ ਸਰਪੰਚ ਦੇ ਘਰ ਫਾਰਮ ਤੇ ਮੋਹਰ ਲਗਵਾਉਣ ਦਾ ਆਖ ਆਏ ਤਿਨ ਅਣਪਛਾਤੇ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨੇ ਸਰਪੰਚ ਦੀ ਕੁੱਟ ਮਾਰ ਕੀਤੀ। ਸਰਪੰਚ ਨੂੰ ਜਖਮੀ ਹਾਲਤ ਚ ਪਰਿਵਾਰ ਅਤੇ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਕਰਵਾਇਆ ਹਸਪਤਾਲ ਚ ਦਾਖਿਲ। ਉਥੇ ਹੀ ਪੁਲਿਸ ਵਲੋਂ ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਚ ਜਾਂਚ ਕਰ ਕਾਨੂੰਨੀ ਕਾਰਵਾਈ ਸ਼ੁਰੂ ਕੀਤੀ ਗਈ। 

    ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਚ ਬਟਾਲਾ ਦੇ ਪਿੰਡ ਵਡਾਲਾ ਗ੍ਰੰਥੀਆਂ ਦੇ ਮਜੂਦਾ ਸਰਪੰਚ ਜਗਜੀਤ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਬੀਤੀ ਰਾਤ ਉਹ ਆਪਣੇ ਘਰ ਦਾ ਦਰਵਾਜਾ ਬੰਦ ਕਰ ਰਹੇ ਸਨ, ਕਿ ਅਚਾਨਕ ਕਿਸੇ ਨੇ ਅਵਾਜ ਦੇਕੇ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਬੁਲਾਇਆ ਅਤੇ ਫਾਰਮ ਤੇ ਮੋਹਰ ਲਗਵਾਉਣ ਦੀ ਗੱਲ ਕੀਤੀ। ਜਦ ਉਹ ਅਗੇ ਹੋਕੇ ਆਪਣੇ ਘਰ ਚ ਬਣੇ ਦਫਤਰ ਵੱਲ ਅਗੇ ਵਧੇ ਤਾ ਪਹਿਲਾ ਇਕ ਨੌਜਵਾਨ ਨੇ ਉਸਨੂੰ ਜਾਫ਼ਾ ਮਾਰ ਲਿਆ ਗਿਆ। ਅਤੇ ਮੁੜ ਉਸਦੇ ਸਾਥੀਆਂ ਵਲੋਂ ਉਸ ਨਾਲ ਕੁੱਟਮਾਰ ਕੀਤੀ ਗਈ ਅਤੇ ਉਹ ਜਾਂਦੇ-ਜਾਂਦੇ ਜਿਥੇ ਅੱਗੇ ਹੋਰ ਵੱਡੇ ਮਾੜੇ ਨਤੀਜੇ ਹੋਣ ਦੀ ਧਮਕੀ ਦਿਤੀ। ਉਥੇ ਹੀ ਧਕਾ ਮਾਰ ਖੇਤਾਂ ਚ ਸੁੱਟ ਗਏ। ਸਰਪੰਚ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਸਨੂੰ ਉਸਦੇ ਪਰਿਵਾਰ ਅਤੇ ਮੌਕੇ ਤੇ ਪਹੁਚੀ ਪੁਲਿਸ ਪਾਰਟੀ ਵਲੋਂ ਹਸਪਤਾਲ ਚ ਇਲਾਜ ਲਈ ਦਾਖਿਲ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ। ਸਰਪੰਚ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਸੀ ਕਿ ਉਸ ਨੂੰ ਸ਼ੱਕ ਹੈ ਕਿ ਹੋਣ ਵਾਲੀ ਪੰਚਾਇਤ ਚੋਣਾਂ ਦੇ ਚਲਦੇ ਉਸ ਤੇ ਹਮਲਾ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਪੁਲਿਸ ਅਧਕਾਰੀ ਅਸ਼ੋਕ ਕੁਮਾਰ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਕਿ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਸਰਪੰਚ ਵਲੋਂ ਸ਼ਕਾਇਤ ਮਿਲੀ ਹੈ, ਅਤੇ ਉਹ ਮਾਮਲੇ ਦੀ ਜਾਂਚ ਕਰ ਰਹੇ ਹਨ।

  • करमपुर में प्राकृतिक खेती के अंतर्गत एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

    करमपुर में प्राकृतिक खेती के अंतर्गत एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

    ऊना/सुशील पंडित: विधानसभा हरोली की ग्राम पंचायत करमपुर में आत्मा परियोजना के अधिकारियों द्वारा प्राकृतिक खेती के अंतर्गत एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया। जिसमें महिला किसानों को प्राकृतिक खेती  में इस्तेमाल होने वाले घटकों बीजामृत जीवामृत व रोगनाशी , कीटनाशी दवाइयों जैसे अग्नि अस्त्र ,ब्रह्मास्त्र इत्यादि के बारे में चर्चा की गई।
    इस मौके पर जिला स्तर से परियोजना निदेशक डॉ वीरेंद्र कुमार बग्गा ने किसानों को अच्छे स्वास्थ्य और खुशहाल जीवन के लिए प्राकृतिक खेती अपनाने के संबंध में विस्तार से बताया | उप परियोजना निदेशक डॉ संतोष शर्मा ने किसानों को प्राकृतिक खेती योजना में दालों को सह फ़सल के रूप में उगाने और देसी गाय से तैयार दवाइयों के इस्तेमाल के बारे में बताया। इस मौके पर विकासखंड हरोली के खंड तकनीकी प्रबंधक डॉ अंकुश शर्मा व सहायक तकनीकी प्रबंधक डॉ शिवांक जसवाल व डॉ दविंदर कौर ने किसानों को प्राकृतिक खेती  व मोटे अनाज की गुणवत्ता  और उसे खेतों में उगाने का संदेश दिया।पंचायत के प्रशिक्षित किसान वीना कुमारी ने मोटे अनाज के बारे में संपूर्ण रूप से जानकारी देते हुए सभी प्रतिभागियों को रागी से तैयार पदार्थ बनाने बताऐ।अंत में सभी प्रतिभागियों को सब्जियों का बीज भी वितरित किया गया।
  • मतदाता सूचियों के विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम पर 11 सितम्बर को आयोजित होगी बैठक

    मतदाता सूचियों के विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम पर 11 सितम्बर को आयोजित होगी बैठक

    ऊना/सुशील पंडित: जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त राघव शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि मतदान केंद्रों की सूचियों के युक्तिकरण के संबंध में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी से प्राप्त प्रस्तावनाओं पर विचार-विमर्श व मतदाता सूचियों के विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम पर चर्चा हेतू 11 सितम्बर को प्रातः 11 बजे मिनी सचिवालय में बैठक आयोजित की जाएगी। इसके अतिरिक्त मीटिंग में 16 सितम्बर से आरंभ होने वाली ईवीएम/वीवीपैट मशीनों की फर्स्ट लेवल की चैकिंग बारे भी सम्पूर्ण जानकारी दी जाएगी।
    उन्होंने निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी अंब, गगरेट, हरोली, ऊना व बंगाणा को निर्देश दिए हैं कि अपने अधीनस्थ नायब तहसीलदार(नि.) तथा निर्वाचन कानूनगो को भौतिक सत्यापन के आधार पर तैयार की गई मतदान केंद्रों के संशोधन से संबंधित प्रस्तावनाओं व सुझाव एवं आक्षेप यदि कोई प्राप्त हुआ है तो सत्यापन रिपोर्ट सहित बैठक में उपस्थित होना सुनिश्चित करें।
  • जिला परिषद केडर कर्मचारियों का विलय ग्रामीण विभाग में हो: रजनीश शर्मा

    जिला परिषद केडर कर्मचारियों का विलय ग्रामीण विभाग में हो: रजनीश शर्मा

    ऊना/सुशील पंडित: जिला परिषद केडर के कर्मचारियों का विलय ग्रामीण विकास विभाग में किया जाए । यह मांग बुधवार  को  जिला ऊना अराजपत्रित कर्मचारी संघ के प्रधान रजनीश शर्मा ने प्रदेश सरकार से की है। उन्होंने कहा कि जिला परिषद कर्मचारियों को स्टेट केडर करना न तो न्याय संगत है और न ही तर्क संगत। उन्होंने कहा कि इन को तमाम वित्तीय लाभ देने के साथ साथ इन्हे ग्रामीण विकास विभाग में विलय किया जाये। 
    लेकिन अब स्टेट केडर से इस वर्ग में निराशा का आलम है। जिला प्रधान ने सरकार से मांग की है कि जिला परिषद केडर के कर्मचारियों का विलय ग्रामीण विकास विभाग में करके इस वर्ग को न्याय प्रदान किया जाए।
  • ग्रामीण विकास विभाग में विलय न होने से भड़के जिला परिषद कर्मचारी

    ग्रामीण विकास विभाग में विलय न होने से भड़के जिला परिषद कर्मचारी

    10 सितंबर को बिलासपुर में बनेगी रणनीती: कोहली 
    ऊना/सुशील पंडित: जिला परिषद केडर के कर्मचारियों को बिना वित्तीय लाभ के स्टेट केडर में शामिल में किए जाने से प्रदेश महासंघ भड़क उठा है। जिला परिषद कर्मचारी एवम अधिकारी महासंघ ने सरकारी फैसले को वर्ग विरुद्ध करार दिया है। और इस मसले में आगामी रणनीति बनाने के लिय 10 सितंबर को बिलासपुर में राज्य स्तरीय  बैठक बुलाई गई है।महासंघ में आक्रोश इस बात को लेकर है कि प्रदेश में इस वर्ग के करीब 4700 कर्मचारियों को छठे वेतन आयोग का लाभ नहीं दिया गया है। न ही इस वर्ग को ओल्ड पैंशन स्कीम की सुविधा दी गई है और न ही कर्मचारियों का ग्रामीण विकास विभाग में विलय किया गया है। बिना वित्तीय लाभ दिए ही इस वर्ग को स्टेट केडर में शामिल कर दिया गया। जो प्रदेश के जिला परिषद कर्मचारियों व अधिकारियो से अन्याय है।
    महासंघ के जिला ऊना अध्यक्ष एवम राज्य महासचिव विनोद कोहली ने कहा है कि पूर्व सरकार के कार्यकाल में जिला परिषद कर्मचारियों ने अपने हकों को लेकर धरने प्रदर्शन किए थे। तत्कालीन समय में कांग्रेस के नेताओ ने उनकी हड़ताल का समर्थन किया था। और सत्ता में आते ही कर्मचारियों को ग्रामीण विकास विभाग में शामिल करने आदि मांगो को पूरा किए जाने का वायदा किया था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के सत्ता में आने के बाद कई बार सरकार से मांगे पूरी करने का आग्रह किया गया है और अब सरकार ने मांगे हल करने की बजाय इन्हें स्टेट केडर में डाल कर इनके हितों से कुठाराघात किया है। वर्ग को पहले वित्तीय लाभ दिए जाएं फिर स्टेट केडर में शामिल किया जाए। उन्होंने कहा कि इस मामले में 10 सितंबर को बिलासपुर में राज्य स्तरीय बैठक बुलाई गई है। जिसमे भविष्य की रणनीति अख्तियार की जाएगी।
  • जिला स्तरीय गुणवत्ता आश्वासन समिति की बैठक आयोजित

    जिला स्तरीय गुणवत्ता आश्वासन समिति की बैठक आयोजित

    ऊना/सुशील पंडित: स्वास्थ्य विभाग की जिला गुणवत्ता आश्वासन एवं जिला अवार्ड कमेटी की बैठक उपायुक्त राघव शर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में उपायुक्त ने बताया जिला ने 2022-23 तक निर्धारित सभी पैरामीटरों में खरा उतर कर अधिकतम कायाकल्प पुरस्कार प्राप्त किए हैं। उन्होंने बताया कि जिला में स्वास्थ्य सुविधाओं में गुणवत्ता सुधार गतिविधियों की आवश्यकताओं में महत्व दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कायाकल्प पुरस्कार प्राप्त करने के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रोगी संतुष्टि में वृद्धि करना, चिकित्सालय कर्मियों की कार्य शैली एवं दक्षता में सुधार करना, सफाई, बायोलॉजिकल बेस्ट प्रबंधन, हाईजिन प्रमोशन, सैनिटाईजेशन, संक्रमण प्रबंधन इत्यादि पर जांच की जाती है। उन्होंने बताया कि अस्पताल गुणवत्ता स्कोर कार्ड में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अंब ने पूरे प्रदेश में 85 प्रतिशत अंक हासिल करके पहला स्थान प्राप्त किया है। 

    उपायुक्त ने बताया कि कायाकल्प और गुणवत्ता आश्वासन प्रोग्राम का मुख्य उद्देश्य अस्पताल में होने वाले संक्रमण की दर को कम करना तथा सार्वजनिक स्वास्थ्य देखभाल सुविधाओं में स्वच्छता और संक्रमण नियंत्रण प्रथाओं को बढ़ावा देना है। इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्षा नीलम कुमारी, सीएमओ संजीव कुमार, जिला कंसल्टेंट डॉ रमन कुमार संदल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।