Home Punjab>Ludhiana पंजाब : पुरानी रंजिश के चलते तेज़धार हथियारों से व्यक्ति पर हमला, देखें वीडियो

पंजाब : पुरानी रंजिश के चलते तेज़धार हथियारों से व्यक्ति पर हमला, देखें वीडियो

0

लुधियाना : इस्लामगंज इलाके से पुरानी दुश्मनी के चलते कुछ नौजवानों द्वारा एक व्यक्ति पर हमला करने की खबर सामने आई है। मौके पर मौजूद निवासियों व रिश्तेदारों ने 2 आरोपियों को काबू कर लिया। जबकि घटना को अंजाम देकर 3 लोग मौके से फरार हो गए। लोगों ने आरोपियों की गाडियों को मौके से बरामद कर लिया है। पीड़त ने बताया कि वह घर से बच्चों के लिए दुकान से सामान लेने के लिए जा रहा था।

इस दौरान शिमलापुरी इलाके के पास आरोपियों नें उसपर हमला कर दिया। घटना के दौरान मोहल्ला निवासियों और पीड़त के रिश्तेदारों ने 2 आरोपियों को काबू कर लिया। पीड़त ने बताया कि उसका दशहरे वाले दिन आरोपियों के साथ झगड़ा हो गया था। जिसके चलते आरोपियों ने उसपर हमला किया। इस दौरान मोहल्ले के प्रधान और अकाली आगू पाल सिंह ने राज्य की कानून व्यव्सथा को लेकर सरकार पर निशाने साधे। हालांकि दूसरे पक्ष के लोग पीड़त पर गंभीर आरोप लगाते नज़र आए। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here