Home Punjab>Sangrur पंजाबः हथियारों सहित लुटेरा गिरोह के 5 आरोपी काबू

पंजाबः हथियारों सहित लुटेरा गिरोह के 5 आरोपी काबू

0

जालंधर और लुधियाना में सनसनीखेज अपराध करने की थी प्लानिंग

पटियालाः पुलिस ने अंतरराज्यीय लुटेरा गिरोह का भंडाफोड़ कर राजपुरा हाईवे से 5 शातिरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हथियार भी बरामद किए है। आरोपियों के खिलाफ नई दिल्ली में धारा-307, 395, 392, 382, 379 आईपीसी और आर्म्स एक्ट के तहत 20 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपियों के कब्जे से एक वाहन, 3 पिस्तौल और 20 कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस ने बताया कि पूछताछ दौरान उन्हें पता चला है कि आरोपियों की योजना लुधियाना और जालंधर में सनसनीखेज अपराध करने की थी। आरोपियों के खिलाफ धारा 382, 399, 473 आईपीसी और 25(6) शस्त्र अधिनियम संशोधन के तहत राजपुरा में एफआईआर दर्ज की गई है।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here