Home Punjab>Ludhiana Punjab: Hospital में लगी आग, मौके पर पहुंची Fire Brigade, देखें वीडियो

Punjab: Hospital में लगी आग, मौके पर पहुंची Fire Brigade, देखें वीडियो

0
Punjab: Hospital में लगी आग, मौके पर पहुंची Fire Brigade, देखें वीडियो

लुधियानाः शहर के समराला चौक के नज़दीक डा. चनद्रप्रकाश दांतों के अस्पताल में आग लगने का मामल सामने आया है। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। यह घटना सुबह 7 बजे के करीब की बताई जा रही है। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

इस घटना की जानकारी देते हुए साथ वाले दुकानदार ने बताया की वह रोज़ की तरह फील्टर से पानी भरने के लिए गया तो देखा की वहां तारों में आग लगी हुई थी। देखते ही देखते यह आग ए.सी. तक पहुंच गई ओर फिर पूरी दुकान में फैल गई। उन्होंने बताया की दुकान में आग लगने से लाखों का नुक्सान हुआ है।

मौके पर पहुंचे दमकल विभाग के कर्मचारी ने बताया कि उन्हें सुबह सूचना मिली थी की समराला चौंक के पास दांतों के अस्पताल में आग लगी है तो हमने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग की दों गाड़ियां आई थीं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here