Home Punjab>Ropar Punjab News: घर की छत गिरने से मलबे में दबा व्यक्ति, मौत

Punjab News: घर की छत गिरने से मलबे में दबा व्यक्ति, मौत

0
Punjab News: घर की छत गिरने से मलबे में दबा व्यक्ति, मौत

रूपनगर: पंजाब में बीते दिन अधिकतकर जिलों में भारी बारिश हुई। बारिश के चलते गांव परोजपुर में आज सुबह मकान की छत गिर गई। इस हादसे में व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान 52 वर्षीय हजारा सिंह के रूप मेंं हुई है। मिली जानकारी के अनुसार घटना के समय हजारा सिंह अपने घर पर पाठ कर रहे थे।

इस दौरान छत के नीचे दबने से उनकी मौत हो गई। घटना को लेकर परिवार का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। परिजनों ने बताया कि छत गिरने के करीब 15 मिनट बाद कड़ी मशक्कत से हजारा सिंह को मलबे से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। मृतक के बेटे ने कहा कि पिता के चेहरे पर गाडर गिर जाने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here