Blog

  • Punjab: अवैध संबंधों को लेकर पत्नी पर लोहे की रॉड से किया हमला, देखें वीडियो

    Punjab: अवैध संबंधों को लेकर पत्नी पर लोहे की रॉड से किया हमला, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः जिले में अवैध संबंध का विरोध करने पर पत्नी ने पुलिस प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। दरअसल, पत्नी ने आरोप लगाए है कि पति ने सिर पर लोहे की रॉड से कई वार कर उसे बेरहमी से प्रताड़ित किया। घटना बेदी कालोनी की है। पत्नी ने पति पर आरोप लगाए हुए कहा कि उसके पति के किसी गैर औरत के साथ अवैध संबंध है। पत्नी ने कहा कि उसका पति एक अकैडमी में सफाई का काम करता था और उसकी दोस्ती वहां पर एक महिला के साथ हो गई। जिसके साथ उसके अवैध संबंध बन गए और उसने उक्त महिला को घर में लाना शुरू कर दिया। पत्नी ने कहा कि जब उसने पति को अवैध संबंधो के चलते रोका तो पति पर ऐसा आशिकी का भूत सवार था कि उसने लोहे की रॉड उस पर हमला कर दिया।

    इस दौरान पत्नी ने कहा कि वह अपना बचाव करने के लिए पड़ोसियों के घर भाग गई। लेकिन पति लोहे की रॉड पड़ोसियों के घर में आ गया और उसके सिर पर रॉड से हमला कर दिया। जिसके बाद वह बचाव के लिए गेट के बाहर भागी, वहीं गली में उसके पति ने बेहरमी से उसकी पिटाई कर दी। पीड़ित का कहना है कि उस दौरान पति इतने गुस्से में था कि गली में इकट्ठे हुए आस-पड़ोस के लोगों ने बीच बचाव भी नहीं किया। पीड़िता ने कहा कि गुस्से में वह उसका कत्ल भी कर सकता था। वहीं यह सारी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घायल अवस्था में पत्नी को इलाज के लिए फिरोजपुर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। पत्नी का आरोप है कि पुलिस प्रशासन ने अभी तक पति के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है। पत्नी ने पुलिस प्रशासन से गुहार लगाई है कि पति के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए और मुझे उचित न्याय मिलना चाहिए।

  • पंजाबः Attari Wagah Border पर बदला Retreat Ceremony का समय

    पंजाबः Attari Wagah Border पर बदला Retreat Ceremony का समय

    अमृतसर:  भारत-पाकिस्तान की अंतरराष्ट्रीय अटारी सीमा पर प्रतिदिन हजारों लोग रिट्रीट समारोह देखने पहुंचते हैं। अब इसके बारे में एक अहम खबर सामने आई है। दरअसल, बढ़ती गर्मी को देखते हुए बीएसएफ ने अटारी वाघा बॉर्डर पर रिट्रीट सेरेमनी में आने वाले पर्यटकों के लिए समय में बदलाव किया है।

    बीएसएफ अधिकारियों का कहना है कि अधिक गर्मी के कारण रिट्रीट सेरेमनी अब शाम 6:30 बजे आयोजित की जाएगी। पहले यह समय शाम 6:00 बजे था जिसे अब 6:30 बजे कर दिया गया है। 

    मिली जानकारी के मुताबिक, यह फैसला दोनों देशों के बीएसएफ अधिकारियों ने मिलकर लिया है। दोनों देशों के बीच बैठक के बाद इस बात पर सहमति बनी कि रिट्रीट सेरेमनी साढ़े छह बजे आयोजित की जाएगी। भीषण गर्मी के कारण सेलानिया के लिए वाघा सीमा तक पहुंचना मुश्किल था और रिट्रीट समारोह देखने के लिए वहां बैठना बहुत गर्म था।

  • खाई में Car गिरने से Punjab Police के कर्मी की मौत

    खाई में Car गिरने से Punjab Police के कर्मी की मौत

    गुरदासपुर : डल्हौजी-खजियार मार्ग पर सेईनाला के पास कार दुर्घटना में पंजाब पुलिस के जवान की मौत हो गई। मृतक की पहचान रमन कुमार निवासी गुरदासपुर पंजाब के तौर पर की गई है। जानकारी के अनुसार मृतक पंजाब पुलिस में तैनात था और अपने परिवार के साथ पंजाब से डल्हौजी-खजियार घूमने के लिए आ रहा था। 

    दोपहर बाद जब वह डल्हौजी से खजियार की तरफ आ रहा था तो इसी दौरान जैसे ही वह सेईनाला के पास पहुंचा तो गाड़ी जाम में फंस गई। इस दौरान परिवार के सदस्य करीब डेढ़ किलोमीटर पैदल ही खजियार मैदान पहुंच गए, ताकि जाम में उन्हें परेशानी न हो। लेकिन जाम के कारण गाड़ी पर नियंत्रण खो देने के कारण गाड़ी सड़क से नीचे लुढ़क गई। इस दौरान व्यक्ति की मौत हो गई।

    गाड़ी के गिरने की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी खजियार चौकी पुलिस को दी। जिसके बाद राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। गनीमत रही कि परिवार के सदस्य सभी गाड़ी से उतरकर पैदल ही खजियार की तरफ निकल चुके थे, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। 

  • Punjab: 9 SHO के हुए तबादले, देखें लिस्ट

    Punjab: 9 SHO के हुए तबादले, देखें लिस्ट

    लुधियानाः पंजाब पुलिस में चुनाव खत्म होते ही तबादलों का दौर लगातार जारी है। वहीं लुधियाना पुलिस कमिश्नर कुलदीप सिंह चहल के निर्देश पर देर रात कई थानों के एसएचओ का तबादला कर दिया गया। हालांकि अधिकारी इसे रूटीन तबादला बता रहे हैं। तबादले किए गए अफसरों को तुरंत नई पोस्टिंग पर तैनात करने के आदेश दिए गए हैं। इससे पहले भी 13 जून को करीब 17 एसएचओ और 3 एएसआई का तबादला किया जा चुका है। बीती रात पारित आदेश में इंस्पेक्टर विजय को ट्रैफिक इंचार्ज के पद से हटाकर थाना डिवीजन नंबर 5 में तैनात किया गया है।

    इसी तरह इंस्पेक्टर कुलवंत कौर को पुलिस लाइन से महिला सेल में तैनात किया गया है। इंस्पेक्टर बिक्रमजीत सिंह को पुलिस लाइन से सीआईए-2 में नियुक्त किया गया है। इंस्पेक्टर नवदीप सिंह को पुलिस लाइन से सीआईए-3 में तैनात किया गया है। इंस्पेक्टर राजेश कुमार को सीआईए-3 से सीआईए-1 में ट्रांसफ़र किया गया है। इंस्पेक्टर जगजीत सिंह को थाना डिवीजन नंबर 5 से पुलिस लाइन में स्थानांतरित किया गया है। इंस्पेक्टर दविंदर कौर को थाना महिला सेल से पुलिस लाइन में भेजा गया है। इंस्पेक्टर बेअंत जुनेजा को सीआईए-2 से पुलिस लाइन में स्थानांतरित किया गया है। इंस्पेक्टर कुलवंत सिंह को सीआईए-1 से हटाकर पुलिस लाइन में भेजा गया है।

  • Jalandhar: निजी अस्पताल में व्यक्ति की मौत को लेकर परिवार का हंगामा, किया रोड जाम, देखें वीडियो

    Jalandhar: निजी अस्पताल में व्यक्ति की मौत को लेकर परिवार का हंगामा, किया रोड जाम, देखें वीडियो

    जालंधरः शहर के एक निजी अस्पताल में व्यक्ति की मौत पर परिवार ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगा हंगामा किया। हंगामे के दौरान मृतक के परिवार के सदस्यों ने बस्ती बावा खेल से कपूरथला से की तरफ आने वाले रास्ते पर बैरिकेड लगा दिए और रास्ता बंद कर दिया। जिससे राहगीरों और आसपास के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

    जिसकी सूचना लोगों ने पुलिस को दी और मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दे माहौल को शांत करवाया।मृतक राकेश कुमार पत्नी व दो बच्चों के साथ गांव फगवाड़ा में रहता था। राकेश की पत्नी के भाई विक्की ने बताया कि रविवार को उसके जीजा का जालंधर के एक निजी अस्पताल में ऑपरेशन हुआ था। 

    आरोप लगाते कहा कि ऑपरेशन के बाद देखभाल ना होने से जीजा की जान गई है। डॉक्टरों ने मौत के बारे में बताया ही नहीं, जब वह अपने मरीज को देखने के लिए अंदर गए तो पता चला कि उसकी सांस नहीं चल रही थी, जिसके बाद उन्होंने डॉक्टरों से बात करने की कोशिश की तो डॉक्टरों ने कोई जवाब नहीं दिया। जिसके बाद में गुस्से में आकर रोड को जाम कर दिया।

  • Jalandhar: MP Channi का आरोपः सरकार और पुलिस की शह पर बिक रहा नशा, देखें वीडियो

    Jalandhar: MP Channi का आरोपः सरकार और पुलिस की शह पर बिक रहा नशा, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: 17 जून 2024 यानी आज के दिन बकरीद मनाई जा रही है। यह पर्व मुख्य रूप से हजरत इब्राहिम द्वारा अपने बेटे हजरत इस्माइल की कुर्बानी देने की इच्छा की याद में मनाया जाता है। इस खास मौके पर दरगाह में ईद मनाने के लिए चन्नी पहुंचे। इस दौरान चरणजीत सिंह चन्नी ने मुस्लिम भाईचार को ईद की बधाई दी। वहीं चन्नी ने दरगार में नमाज पढ़ी और कहा कि देश भर में सभी धर्म इकट्ठे होकर आगे बढ़ें। वहीं उन्होंने पंजाब में 14 लोगों की नशे के चलते मौत होने को लेकर कहा कि पंजाब सरकार ड्रग के मामले में संदिग्ध नहीं है।

    चन्नी ने कहा कि हर गली, मोहल्ले और शहर में नशा बिक रहा है। चन्नी ने सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि यह बिना सरकार के कर्मियों और पुलिस की शह से नशा बिक नहीं सकता। उन्होंने कहा कि सरकार ने नशे को लेकर कार्रवाई करें जो उन्होंने सत्ता में आने से पहले कहा था कि वह नशे को खत्म करेंगे। चन्नी ने कहा कि जालंधर में बहुत ज्यादा नशे का रूझान है। चन्नी ने कहा कि अगर नशे को लेकर पुलिस कार्रवाई नहीं करेंगी तो वह इस मामले धरने प्रदर्शन करेंगे और यहां से नशा खत्म करने के लिए हर तरह का संघर्ष करेंगे।

    वहीं हिमाचल के सीएम सुखविंदर सुक्खू से सिख व्यक्ति पर हमले को लेकर बात की है। चन्नी ने कहा कि हिमाचल के सीएम ने उन्हें आश्वासन दिया है कि वह इस मामले में गहनता से जांच करके उचित कार्रवाई करवाएंगे। चन्नी ने कहा कि हिमाचल और पंजाब का आपसी भाईचार काफी सालों से चला आ रहा है। इस दौरान चन्नी ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा की ओर से नफरत की राजनीति करने की निंदा करते है।   

  • Jalandhar : NRI दंपती से मारपीट के मामले में सांसद Channi ने लिया एक्शन, देखें वीडियो

    Jalandhar : NRI दंपती से मारपीट के मामले में सांसद Channi ने लिया एक्शन, देखें वीडियो

    जालंधर,ENS : पंजाब के NRI परिवार के साथ हिमाचल के डलहौजी में हुई मारपीट के मामले में जालंधर से एमपी चरणजीत सिंह चन्नी ने हिमाचल के सीएम सुखविंदर सुखु को फोन करके इस मसले को लेकर बातचीत की। इस दौरान चन्नी ने सुक्खू से भाजपा सांसद कंगना रनौत के बारे में भी की शिकायत। फोन पर बातचीत दौरान चन्नी ने कहा कि बीजेपी नफ़रत फैला रही है। वहीं  एनआरआई परिवार पर हुए हमले को लेकर उन्होंने हिमाचल के सीएम सुखविंदर सुक्खू से में कारेवायी करने को भी कहा। 

    फोन पर बातचीत दौरान उन्होंने कहा कि उनके पास इस मामले को लेकर संगत इकट्ठी होकर आई हुई है, उन्होंने कहा कि यह घटना पंजाब और हिमाचल के लिए एक चिंता का विषय बन गई है।  उसने कहा कि पंजाब और हिमाचल का काफी गहरा रिश्ता है। कंगना के मामले के बाद सिख व्यक्ति पर हुए हमले को लेकर चन्नी ने निंदा की है। चन्नी ने सीएम सुक्खू से उन्होंने इस मामले पर ध्यान देकर सख्त कार्रवाई करने की अपील की है

  • Jalandhdar: आज भाजपा करेंगी उप विधानसभा चुनाव की टिकट का ऐलान, देखें वीडियो

    Jalandhdar: आज भाजपा करेंगी उप विधानसभा चुनाव की टिकट का ऐलान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार इस साल ईद उल-अज़हा का त्योहार भारत में 17 जून, यानी सोमवार को मनाया जा रहा है। इस दिन को बकरीद के रूप में मनाया जाता है। दुनियाभर के मुसलमानों द्वारा पैगंबर इब्राहिम के बलिदान को याद करते हुए इस दिन बकरे की कुर्बानी देते हैं। वहीं सुशील रिंकू ने मुस्लिम भाईचारे को ईद को लेकर बधाई दी। वहीं वेस्ट हलके में होने वाले उप विधानसभा चुनाव को लेकर सुशील रिंकू का बयान सामने आया है।

    उन्होंने कहा कि पार्टी चुनाव को लेकर पूरी तरह से तैयार है। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए सुशील रिंकू ने कहा कि आज पार्टी टिकट का ऐलान करेंगी। उन्होंने कहा कि पार्टी शीतल अंगुराल को टिकट देगी। वहीं हिमाचल में पंजाबी सिख पर हुए हमले को लेकर रिंकू ने कहा कि यह निंदनीय बात है। उन्होंने कहा कि इस मामले में हिमाचल सरकार को सख्त एक्शन लेना चाहिए। वहीं चन्नी द्वारा भाजपा पर नफरत फैलने के मामलेे को लेकर रिंकू ने कहा कि यह काम कांग्रेस कर रही है। उन्होंने कहा कि इस बार भी चुनावों में दलित समाज कांग्रेस ने डराया धमकाया और सविंधान की कॉपिया स्टेज पर लहराई गई और डर पैदा उनमें किया गया कि अगर 400 सीटे भाजपा के खाते में आएंगी तो सविधान तोड़ दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कहीं ना कहीं नफरत की राजनीति कांग्रेस ने पैदा की है। 

  • 15 राज्यों में आज बारिश का अलर्ट जारी

    15 राज्यों में आज बारिश का अलर्ट जारी

    नई दिल्ली : मौसम विभाग ने 15 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें से असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा, गुजरात, गोवा, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और तमिलनाडु में भी आज बारिश की संभावना जताई गई है।

    मौसम विभाग ने कहा है कि मध्य प्रदेश में 5 दिनों तक बारिश का दौर देखने को मिलेगा। यहां फिलहाल प्री-मानसून एक्टिविटी जारी है। सोमवार सुबह राजधानी भोपाल में तेज हवा और बिजली चमकने के साथ जोरदार बारिश हुई। राज्य में 19-20 जून तक मानसून पहुंच सकता है।

    मौसम विभाग ने कहा है कि बारिश के दौर के बावजूद मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिनों तक तापमान में गिरावट नहीं होगी, लेकिन उसके बाद टेम्प्रेचर 2-3 डिग्री नीचे आ सकता है। रविवार को भी देश के कई राज्यों में बारिश हुई। सबसे ज्यादा गुजरात के द्वारका में 23 CM बारिश दर्ज की गई।

  • Jalandhar: मरीज का इलाज करके लौट रहे डाक्टर को लुटेरों ने लूटा

    जालंधर, ENS: जालंधर हाइट्स से कुछ ही दूरी पर मरीज का इलाज करके घर लौट रहे डाक्टर को तीन बाइक सवार छह लुटेरों ने रोक लूट लिया। लूट के दौरान डाक्टर लुटेरों से भिड़ा लेकिन लुटेरों के पास गिनती ज्यादा और तेजधार हथियार से होने के कारण वह घायल हो गया, जिसका फायदा उठा लुटेरे वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत के बाद थाना सदर की पुलिस ने लुटेरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    गांव कादीआनी के रहने वाले जसवीर सिंह ने बताया कि वह फिजियोथैरेपी का सेंटर चलाते हैं। वह बीते बुधवार को रात करीब 11 बजे मरीज का इलाज करके घर वापस लौट रहा थे कि जब वह कादीआना रोड पर पहुंचे तो दो बाइकों पर सवार चार नकाबपोश लुटेरे ने एक्टिवा के आगे अपनी बाइकें लगी दी। उसे रोक कर लूटने की कोशिश की तो वह लुटेरों के साथ भिड़ गया। लुटेरों के साथ भिड़ता देख लुटेरों के दो साथी और आए, जिन्होंने उस पर कृपाण और बेसबाल से हमला कर शुरू कर दिया। पीड़ित ने बताया कि हमले के दौरान लुटेरों की कृपाण को पकड़ लिया और छोड़ा नही। 

    लुटेरों ने बेसबाल से हाथ पैरों और सिर पर कई वार किए, हमले के दौरान उसके गंभीर चोटें आई। लुटेरों की गिनती ज्यादा होने के कारण वह अपने आप को बचा नही नहीं सके और उनके साथ भिड़ता रहे। लुटेरे हमले के बाद उसे घायल कर बैग लूट कर फरार हो गए , जिसमें 45 हजार रुपये नगदी, पैन कार्ड, वोटर कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस सहित बैंक की चेकबुक बैग में से एक मोबाइल था। 

    हमले के बाद घायल अवस्था में वह घर पहुंचा जहां परिवारिक सदस्यों ने उसे इलाज के लिए नजदीकी डाक्टर के पास पहुंचा और पुलिस को सूचित किया। थाना सदर की पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर सरबजीत सिंह ने बताया कि उन्होंने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया घटनास्थल के आस पास लगे कैमरे को खंगाल रहे हैं और जल्द ही लुटेरों को गिरफ्तार कर लेंगे।