Blog
-

फिल्मी स्टाइल में 28 किलो चांदी के आभूषण लेकर महिला साथी संग फरार, देखें CCTV
अहमदाबादः त्योहारों के समय शहर के कृष्णनगर थाना इलाके से बड़ी खबर सामने आई है। जहां दिन दहाड़े महिला लगभग 23.5 लाख रुपये की 28 किलो चांदी से भरा बैग लूटकर फरार हो गई। घटना का वीडियो पास लगे सीसीटीवी में कैद हो गया। इसमें एक महिला आभूषणों से भरा थैला छीनकर साथी पुरुष के साथ फरार होते हुए नजर आ रही है। कृष्णनगर पुलिस के अनुसार यह घटना बुधवार दोपहर साढ़े तीन बजे के करीब सरदार चौक स्थित लालभाई ज्वैलर्स की दुकान के आगे हुई। इस संबंध में विकेश शाह ने एक महिला व पुरुष के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है।प्राथमिकी के तहत विकेश मूलरूप से पाटण निवासी हैं, फिलहाल अहमदाबाद में पालडी प्रीतमनगर अखाडा स्थित दिनेश रेसिडेंसी में रहते हैं और माणेकचौक एमजी हवेली में वृषभ ओरनामेंट नाम से चांदी के आभूषणों का व्यापार करते हैं। उनकी दुकान पर 11 कर्मचारी हैं,जिसमें से छह सेल्स डिलिवरी का काम करते हैं। बापूनगर , नरोडा इलाके में अभिषेक शाह और भरत प्रजापति नाम के दो सेल्समैन डिलिवरी करते हैं। ये दोनों ही बुधवार दोपहर को एमजी हवेली स्थित दुकान से दो थैलों में क्रमश: 28 किलो और 16 किलो 300 ग्राम चांदी के आभूषण लेकर सोनी की दुकानों पर दिखाने के लिए निकले थे। कुछ देर बाद करीब पौने चार बजे उन्हें अभिषेक ने उन्हें फोन पर बताया कि वे दोनों नरोडा सरदार चौक स्थित लालभाई सोनी की दुकान पर आभूषण दिखाने आए थे। वह आभूषण दिखाने दुकान के अंदर गया था। बाहर स्कूटर पर पैरदान के पास दो बैग लेकर भरतभाई बैठे थे। इसी दौरान एक महिला एक थैला छीनकर उसके साथी पुरुष के साथ बाइक पर बैठकर फरार हो गई। जिस बैग को लेकर महिला भागी उसमें 28 किलो चांदी के आभूषण थे। चांदी के आभूषणों भरे बैग को छीन ले जाने की यह घटना सोनी की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। इसमें एक महिला स्कूटर के पीछे से आती है और पलक झपकते ही स्कूटर के आगे रखे दो में से एक बैग को छीनकर भागते हुए कुछ दूरी पर बाइक लेकर खड़े उसके साथी के साथ बाइक पर बैठकर फरार हो जाती है। पुलिस की टीमें जांच में जुटी हैं। -

Luxury Car ने बाइक सवार को कुचला, मौत
पुणेः महाराष्ट्र के पुणे में हिट एंड रन का मामला सामने आया है। मुंढवा इलाके में ताड़ीगुट्टा के पास एक ऑडी कार ने फूड डिलीवरी बॉय को टक्कर मार दी। फिर कार से कुचलकर भाग गया। आरोपी की पहचान आयुष तायल के तौर पर हुई है। दुर्घटना के तुरंत बाद कार चालक मौके से भाग गया। लेकिन बाद में पुलिस ने उसे हडपसर इलाके में गिरफ्तार कर लिया। मृतक की पहचान रऊफ शेख के तौर पर हुई है।

आरोपी की कार की चपेट में आने वाला दूसरा व्यक्ति था। पुलिस ने बताया कि शेख की बाइक को टक्कर मारने से पहले, आरोपी ने एक अन्य दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी, जिससे तीन लोग घायल हो गए। आरोपी ने पहले एक दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी, जिससे तीन लोग घायल हो गए। जिसके बाद उसने आगे एक बाइक को भी टक्कर मार दी, जिस पर मृतक रऊफ शेख सवार था। कार ने उसे पीछे से टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि घटना के बाद आरोपी मौका-ए-वारदात से फरार हो गया। सीसीटीवी फुटेज की जांच करने पर उसकी कार की पहचान की गई और बाद में आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के खिलाफ बीएनएस धारा 105, 281, 125(ए), 132, 119, 1 77 और 184 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
-

PM Modi द्वारा उपहार दिया Jeshoreshwari Temple से मां काली का मुकुट चोरी, देखें CCTV
ढाका: बांग्लादेश के जेशोरेश्वरी मंदिर से मां काली का मुकुट चोरी हो गया है। चांदी का बना सोने की परत वाला यह मुकुट भारत के पीएम नरेंद्र मोदी ने मंदिर को गिफ्ट किया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2021 में जब बांग्लादेश गए थे तो उन्होंने जेशोरेश्वरी मंदिर का दौरा भी किया था। इस दौरान उन्होंने ये मुकुट भेंट किया था। उपहार में दिया गया देवी काली का ये मुकुट कथित तौर पर चोरी हो गया है। इस घटना पर भारत ने सख्त रुख दिखाया है। ढाका में भारतीय उच्चायोग ने बयान जारी करते हुए इस पर चिंता जताई है। उच्चायोग ने मुकुट को बरामद करने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। बांग्लादेशी अखबार द डेली स्टार के मुताबिक, मंदिर के पुजारी और सफाई कर्मचारियों ने पाया कि देवी काली के सिर से मुकुट गायब है। बांग्लादेशी पुलिस ने चोरी की पुष्टि करते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि अपराधी की पहचान करने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है और जल्दी ही चोर को पकड़ लिया जाएगा। पीढ़ियों से मंदिर की देखभाल कर रहे परिवार की सदस्य ज्योति चट्टोपाध्याय ने बांग्लादेशी मीडिया को बताया कि मुकुट चांदी से बना था और उस पर सोने की परत चढ़ी थी। पीएम नरेंद्र मोदी ने मार्च 2021 में जेशोरेश्वरी मंदिर को मुकुट भेंट करते हुए मंदिर में एक बहुउद्देश्यीय सामुदायिक हॉल का निर्माण करने का भी ऐलान किया था। जेशोरेश्वरी मंदिर की बांग्लादेश के अलावा भारत और दूसरे पड़ोसी देशों में भी काफी मान्यता है। ये भारत के साथ-साथ पड़ोसी देशों में फैले 51 शक्तिपीठों में से एक के रूप में प्रतिष्ठित है। यह मंदिर, भक्तों के लिए एक महत्वपूर्ण स्थल, ईश्वरीपुर, सतखिरा में स्थित है। माना जाता है कि इसका निर्माण 12वीं शताब्दी में हुआ था। बांग्लादेश में देवी का मुकुट चोरी होने का ये मामला ऐसे समय हुआ है, जब देश में धार्मिक अल्पसंख्यक समुदाय की सुरक्षा सवालों के घेरे में है। इस साल अगस्त में शेख हसीना की सरकार गिरने के बाद से बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हमलों की एक श्रंखला देखी गई है। हालांकि मौजूदा चोरी में अभी तक इस तरह के किसी एंगल की बात पुलिस ने नहीं की है।मां काली का मुकुट चोरी, देखें CCTV
-

Punjab News : Car और Auto में हुई भीषण टक्कर, देखें वीडियो
बठिंडा : पंजाब में आए दिन सड़क हादसों के मामले सामने आते रहते है। कई बार यह हादसे तेज रफ्तार या नशे में धुत चालक की वजह से होते है। ऐसा ही मामला बठिंडा से सामने आया है। जहां नशे में धुत ऑटो चालक ने कार में टक्कर मार दी। यह हादसा बठिंडा के मॉडल टाउन में हुआ है।
जानकारी के अनुसार नशे में धुत ऑटो चालके ने कार में टक्कर मार दी। इस हादसे में कार और ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नही हुआ है। कार मालिक ने बताया कि ऑटो चालक ने शराब पी हुई है और उसके ऑटो में भी शराब की बोतलें है। कार चालक ने कहा कि ऑटो चालक की वजह से यह हादसा हुआ है।
-

Punjab News: Civil Hospital दफ्तर के बाहर गार्डन से असलहा बरामद
पंजाब, (बठिंडा), 11 अक्टूबर, 2024: Civil Hospital दफ्तर से बड़ी खबर सामने आई है, जहां दफ्तर के बाहर बने गार्डन में लावारिस असलहा बरामद हुआ है। घटना की सूचना अस्पताल के अंदर पुलिस चौंकी के अधिकारियों को स्थानीय लोगों द्वारा दे गई है। वहीं सिविल अस्पताल चौंकी के अधिकारियों द्वारा असलहे को कब्जे में ले लिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई।

त्यौहारी सीजन में सिविल अस्पताल दफ्तर के पास लावारिस असलहा बरामद होने पर प्रशासन में हड़कंप मच गया है। वहीं आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज कैमरे खंगाले जा रहे है। अभी इस मामले को लेकर पुलिस अधिकारी कोई बयान नहीं दे रहे है। उनका कहना है कि अभी मामले की जांच जारी है।
-

Punjab News: छुट्टी पर आए फौजी के साथ हुआ दिल दहलाने वाला हादसा, देखें CCTV
Highlights:- फाजिल्का के जलालाबाद में भीषण सड़क हादसे में भारतीय सेना के जवान सुनील सिंह की मौत हो गई, जब उनकी बुलेट मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
- हादसे की भयावहता सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई, जिसमें देखा जा सकता है कि बाइक कई पलटियां खाने के बाद एक घर की दीवार फांद गई और सुनील सिंह 20 फुट दूर जाकर गिरे।
- छुट्टी पर घर आए सुनील सिंह की मौत से परिवार और गांव में शोक की लहर है। मृतक जवान शादीशुदा था और उसके 10 महीने का बच्चा है।
-

Punjab News: इस इलाके का दशहरा होता है खास, दूर-दराज से आते हैं कारीगर, देखें वीडियो
Highlights:
- मुजफ्फरनगर और आगरा के कारीगर हर साल नवरात्रि से एक महीने पहले नंगल पहुंचकर पुतले बनाते हैं।
- दशहरे के अवसर पर रावण का वध करने का दृश्य रामलीला के अंतिम दिनों में प्रदर्शित किया जाता है।
- इस साल रावण के पुतले की लंबाई 45 फुट रखी गई है, जबकि मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले 30 फुट के होंगे।
दशहरे से पहले होती है राम लीला
दशहरे के त्योहार से कुछ दिन पहलें अलग-अलग जगहों पर श्री राम जी की लीलाओं पर आधारित धार्मिक नाटक खेला जाता है। जिसे राम जी की लीला कहते हैं। रामलीला राम जी के जन्म से शुरू होकर रावण ,मेघनाथ ,कुंभकरण की मृत्यु तक खेला जाता है। रामलीला में श्री राम जी द्वारा रावण की मृत्यु का दृश्य रामलीला के आखिरी दिनों में होता है। जिसे दशहरा या विजय दशमी के रूप में मनाया जाता है। दशहरे वाले दिन शाम के समय रावण ,मेघनाथ ,कुंभकरण के बड़े-बड़े पुतलों को राम जी द्वारा अग्निभेंट किया जाता है।दूर-दराज से आते हैं कारीगर
वही इन रावण ,मेघनाथ ,कुंभकरण के पुतलो को बनाने का कार्य मुजफ्फरनगर और आगरा से आए कारीगर द्वारा किया जाता है। इन कारीगरों में मुस्लिम समाज के साथ संबंध रखने वाले कारिगर भी होते हैं। मुस्लिम समुदाय के होने के बवजूद भी यह कारीगर पिछले कई सालों से हिंदू धार्मिक मृदा के अनुसार ही रावण, मेघनाथ, कुंभकरण, के पुतले को बनाते हैं।दशहरे से एक महीना पहले ही अपनी पूरी टीम को साथ लेकर यह कारीगर नंगल पहुंच जाते हैं और फिर अगले ही दिन अपने काम में लग जाते हैं। इन पुतलों को बनाने के लिए बांस ,कपड़ा ,घास ,कागज और बांधने के लिए डोरी इस्तेमाल की जाती है।20 सालों से कर रहे पुतले बनाने का काम
मुजफ्फरनगर से आए कारीगरों ने बताया कि पिछले 20 सालों से हर साल वह रामलीला के इन दिनों में पुतले बनाने नंगल आते हैं। और नंगल के साथ लगते क्षेत्र श्री कीरतपुर साहब ,नूरपुर बेदी ,श्री आनंदपुर साहब आदि क्षेत्रों के लिए यहीं पर पुतलों को तैयार किया जाता है।उन्होंने बताया कि इस बार सनातन धर्म सभा नांगल की ओर से रावण, मेघनाथ, कुंभकरण, इन पुतलो की लंबाई रावण 45 फुट, का कामेघनाथ 30 फुट का, और कुंभकरण 30 फुट रखने को कहा गया है। उन्होंने बताया कि एक पुतले को बनाने में तीन-चार दिन लग जाते हैं। और जिस पर कुल खर्चा 30 से 35000 हजार के करीब आता है। इन पुतलों को बनाने के लिए 10 से 12 लोग लगते है।700 पुतलों बना चुके हैं कारीगर
उन्होंने बताया कि पिछले 15 सालों से अब तक सात सौ के करीब पुतले बना चुके हैं। अपने परिवार की रोजी-रोटी पेट की खातिर यह लोग मुजफ्फरनगर और आगरा से एक महीना पहले ही यहां आ जाते हैं। पुतलों को बनाने वाले कारीगरों ने कहा कि विजय दशमी के पर्वो पर जलाए जाने वाले पुतलों को बनाने का काम पंजाब, हरियाणा, दिल्ली व हिमाचल प्रदेश आदि में कड़ी मेहनत से किया जाता है। उन्होंने कहा कि अपने ही हाथों द्वारा बनाए पुतलो को अग्नि में जलता देख इनका उन्हैं दुख होता है लेकिन बुराई पर अच्छाई की जीत देखकर उन्हैं खूशी महसूस होती है। -

Punjab News : हर्षोल्लास से मनाया दुर्गाष्टमी पर्व, देखें वीडियो
गुरदासपुर : पूरे देश में आज नवरातों के बाद कंजक पूजन किया गया। नवरात्र पर धार्मिक अनुष्ठानों की धूम रही। श्रद्धालु हर रोज मां दुर्गा की पूजा में लीन रहे। दुर्गा मंदिरों में श्रद्धालुओं की पूरी भीड़ रही। आज अष्टमी वाले दिन श्रद्धालुओं द्वारा कंजक पूजन किया गया। दुर्गा अष्टमी के दिन शुक्रवार को कंजक पूजन किया गया। श्री दुर्गाष्टमी पर्व हर्षोल्लास एंव श्रद्धा के साथ मनाया गया। मंदिरों का माहौल महामाई के रंग में रंगा रहा तथा माता भगवती के जैकारे गूंजते रहे। वहीं मंदिरों में भी खूब रौनक लगी रही।
लोगों ने सुबह मन्दिरों में माथा टेकने के बाद अपने घरों में कंजक पूजन कर एवं प्रसाद ग्रहण कर अपने व्रत को तोड़ा। इसमें देवी रूप कन्याओं को पूजा गया और उनसे आशीर्वाद भी लिया गया। सुबह सवेरे से ही श्रद्धालु मंदिरों में गए, माथा टेका, उसके बाद विधि विधान से घर में कंजकों को बुलाकर उनका आशीर्वाद लिया। इस मौके पर जहां लोगों ने अपने घरों में कंजक पूजन किया वहीं मंदिरों में भी कंजक पूजन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी।
मंदिर में कंजक पूजन करने पहुंचे लोगों ने कहा कि आज का दिन बहुत ही पवित्र है क्योंकि इस दिन कंजकों का पूजन किया जाता है। मंदिर के पुजारियों ने कंजक पूजन के महत्व के बारे में भी जानकारी दी। नवरात्रि में कन्या पूजन का विशेष महत्व है। मान्यता है कि नौ देवियों के रूप में नौ कन्याओं के पूजन के बाद ही नवरात्र व्रत सफल होता है।
-

Crime News: घर में घुसकर पूर्व कांग्रेस पार्षद का गोलियां मारकर किया कत्ल
उज्जैनः कांग्रेस नेता और पूर्व पार्षद का गोलियां मारकर कत्ल करने की घटना सामने आई है। मृतक की पहचान 60 वर्षीय हाजी कलीम खान उर्फ गुड्डू के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार यानी आज सुबह 5 बजे गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। हत्यारों ने नीलगंगा थाना क्षेत्र की वजीर पार्क कॉलोनी स्थित घर में घुसकर गुड्डू को चार से ज्यादा गोलियां मारीं। बताया जा रहा हैकि पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।
परिजन ने गुड्डू की हत्या का आरोप उनकी पत्नी और दो बेटों पर लगाया है। हत्याकांड को अंजाम देने के पीछे प्रॉपर्टी विवाद को वजह बताया है। नीलगंगा पुलिस के अनुसार, गुड्डू के मामा नसरुद्दीन ने पुलिस को वारदात की सूचना दी। टीम जब मौके पर पहुंची तो परिवार के लोगों ने गुड्डू की पत्नी नीलोफर उर्फ भूरी, बड़े बेटे दानिश और छोटे बेटे आसिफ उर्फ मिंटू को पुलिस को सौंपा। उन्होंने बताया कि गुड्डू ने पिछले 12 साल से तीनों को प्रॉपर्टी से बेदखल कर रखा था।
गुड्डू पर बीती 4 अक्टूबर को भी मॉर्निंग वॉक के दौरान जानलेवा हमला हुआ था। कार से आए हमलवारों ने उन पर पिस्टल से तीन फायर किए थे। जान बचाने के लिए वे नाले में कूद गए थे। उन्हें हाथ में फ्रेक्चर हुआ और गोली छूकर निकली थी। घटना के बाद वे इतने सहमे हुए थे कि दोबारा हमला न हो जाए, इस डर से घर से बाहर भी नहीं निकले। उन्होंने 7 अक्टूबर को थाने में आवेदन देकर अपनी हत्या किए जाने की आशंका जताई थी।
रिश्तेदार जम्मू ने बताया कि रात 3:00 बजे तक गुड्डू जाग रहे थे। उन्होंने परिवार के साथ बात भी की थी। इसके बाद वे ऊपर वाली मंजिल पर अपने कमरे में सोने चले गए। उनकी पत्नी नीलोफर और दोनों बच्चे प्रॉपर्टी विवाद को लेकर कई दिन से विवाद कर रहे थे। सुबह करीब 5 बजे तेज धमाके की आवाज आई तो मैं गुड्डू के कमरे की ओर भागा। यहां अंदर से दरवाजा खोलते हुए नीलोफर बाहर आ रही थी। मैंने पूछा तो उन्होंने कहा- किसी ने गुड्डू को गोली मार दी है। इसके बाद वह अपने बेटे आसिफ के साथ प्रेसिडेंट होटल चली गई।
बताया जा रहा है कि पुलिस ने नीलोफर और आसिफ को हिरासत में ले लिया जबकि दानिश और उसका एक साथी फरार है। उज्जैन एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि पूर्व पार्षद हाजी कलीम खान उर्फ गुड्डू की अधिकांश प्रॉपर्टी उनकी पत्नी नीलोफर के नाम है। वे इसे अपने नाम कराना चाहते थे, जिस पर विवाद चल रहा था। 4 तारीख को कलीम पर हमला उसकी पत्नी की बहन के दामाद ने किया था। कलीम पर भी 31 केस दर्ज हैं।
-

Punjab News: पंचायती चुनाव को लेकर सरगर्मिया तेज, लोगों में छिड़ी विकास को लेकर चर्चा, देखें वीडियो
अमृतसरः पंचायती चुनाव को लेकर गांवों में सरगर्मियां तेज हो गई है। हर तरफ लोग विकास कार्य को लेकर बात कर रहे है। हर किसी के मन में है कि वह किसे गांव का सरपंच बनाए जो बिना किसी भेदभाव गांव का विकास करवा सके। गांव में हर चौहारे पर लोग सरपंच चुनाव को लेकर चर्चा करते दिख रहे है। वहीं अमृतसर के गांव मत्तेनंगल से सरपंची के लिए निर्मल सिंह का नाम सामने आया है। निर्मल सिंह का कहना है कि लोगों के प्यार के चलते वह गांव में सरपंची का चुनाव लड़ रहे है। गांव की समस्या को वह प्राथमिकता पर हल करने के लिए हर समय तैयार है। गांव के बुजुर्गों का कहना है कि गांव के विकास को लेकर वह एक ईमानदार सरपंच चुनना चाहते है। उनका मानना है कि वह उसी को सरपंच चुनेंगे जो उनके गांव का विकास करवाएगा। गांव में इस समय बहुत सी समस्याए है और बहुत से विकास कार्य अधूरे पड़े है। उन्होंने कहा कि गांव में इस समय सबसे बड़ी जरूरत खेल स्टेडियम की है, ताकि नौजवानों को नशे से दूर रख खेलों के प्रति जोड़ा जा सके। इसके अलावा गांव में साफ पीने वाले पानी की टंकी की भी जरूरत है, ताकि लोगों को हर समय बिना रुकावट पानी मिल सके।लोगों में छिड़ी विकास को लेकर चर्चा, देखें वीडियो