Blog
-

Jalandhar News : कबड्डी खिलाड़ी ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, देखें वीडियो
नकोदर : कबड्डी खिलाड़ी ने पत्नी से परेशान होकर बीती रात घर में पंखे से फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतक की पहचान सन्नी (24) पुत्र हरदेव सिंह निवासी मोहल्ला शेरपुर नकोदर के तौर पर हुई है। पुलिस को दिए बयान में मृतक के पिता हरदेव सिंह ने बताया कि उसका बड़ा बेटा सन्नी जोकि मेहनत मजदूरी करने के साथ-साथ कबड्डी भी खेलता था। करीब 2 साल पहले उसकी शादी सिम्मी महंत पुत्री नछत्तर सिंह निवासी सम्मीपुर लाबंड़ा से हुई थी। शादी के बाद सन्नी और सिम्मी महंत के बीच पैसों को लेकर अक्सर झगड़ा होता रहता था। उन्हें कई बार समझाया गया लेकिन वे नहीं हटे। सिम्मी झगड़ा कर अपने मायके सन्नी का गांव सम्मीपुर चली गई थी। इसके बावजूद सन्नी और सिम्मी फोन पर झगड़ते थे। बीती रात हम सब खाना खाकर अपने कमरे में सो गए। शाम सात बजे से सिम्मी लगातार मेरे बेटे सन्नी को फोन कर पैसे मांग कर परेशान कर रही थी। फिर जब सन्नी ने फोन नहीं उठाया तो रात करीब 1 बजे सिम्मी ने मेरी बेटी मनप्रीत कौर को फोन कर बताया कि तुम्हारा भाई सन्नी मेरा फोन नहीं उठा रहा है। जब मेरी बेटी मनप्रीत कौर ने उठकर कमरे में देखा तो सन्नी पंखे से लटका हुआ था। जिसके बाद दरवाजा तोड़ा और उसे नीचे उतारा। तब तक सन्नी की मौत हो चुकी थी। पिता ने आरोप लगाया कि सन्नी ने अपनी पत्नी से परेशान हो पंखे से फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। थाना प्रभारी ने बताया कि सन्नी के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। मृतक के पिता हरदेव सिंह उर्फ लाली निवासी मोहल्ला शेरपुर नकोदर के बयान पर थाना सिटी नकोदर में सिम्मी महंत के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। -

EPFO ने शुरू की नई सुविधा, अब SMS पर मिलेगी पूरी जानकारी
नई दिल्ली: भारत में कर्मचारियों के प्रोविडेंट फंड (PF) के पैसे को लेकर कंपनियों द्वारा धोखाधड़ी के मामले बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे मामलों पर लगाम लगाने के लिए कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) जल्द ही एक नई प्रणाली लाने जा रहा है। इस नई व्यवस्था के तहत जैसे ही कर्मचारी के पीएफ खाते में पैसा जमा होगा, उन्हें रियल-टाइम में एसएमएस के माध्यम से इसकी जानकारी मिलेगी।
कई कंपनियां कर्मचारियों की सैलरी से पीएफ का पैसा तो काट लेती हैं, लेकिन इसे पीएफ खाते में जमा नहीं करातीं। इससे कर्मचारियों को बड़ा नुकसान होता है और EPFO को शिकायतों का सामना करना पड़ता है। नई एसएमएस अलर्ट सेवा से कर्मचारियों को हर महीने यह पता चल सकेगा कि उनका पीएफ पैसा सही समय पर जमा हुआ है या नहीं। इससे कंपनियों द्वारा पैसे के गबन पर रोक लगेगी।
EPFO ने PF बैलेंस जानने के लिए कई सुविधाएं उपलब्ध कराई हैं।
वेबसाइट पर जाएं: EPF पासबुक पोर्टल पर UAN और पासवर्ड से लॉग इन करें और पासबुक देख सकते हैं।
उमंग ऐप का उपयोग करें: उमंग ऐप पर EPFO के विकल्प में जाकर आप अपना बैलेंस चेक कर सकते हैं।
मिस्ड कॉल: 011-22901406 पर रजिस्टर्ड नंबर से मिस्ड कॉल करके बैलेंस की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
SMS: 7738299899 पर EPFOHO UAN HIN (भाषा) लिखकर भेजें और बैलेंस की जानकारी पाएं। -

Jalandhar News: Additional Sessions Judge के पिता से युवक ने की हाथापाई, शिकायत दर्ज
जालंधर: महानगर के बी.एम.सी. चौक के पास दोपहर के समय एक कार सवार और बाइक चालक में बहस के बाद हाथापाई हो होने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक बाइक सवार युवकों ने कार चला रहे एडिशनल सैशन जज के पिता के साथ हाथापाई कर वहां से फरार हो गए। इस मामले में थाना मॉडल टाऊन की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
घटना की जानकारी देते हुए पीड़ित ने बताया कि वह सोमवार बाद दोपहर बी.एम.सी. चौक से अपने घर की ओर जा रहा था कि इतने में पीछे से आए एक बाइक सवार ने उसकी गाड़ी के आगे आकर बाइक लगा दिया और आरोप लगाया कि उसकी बाइक को कार द्वारा पीछे से टक्कर मारी गई है। जब पीडित कार से बाहर निकला तो बिना कुछ देखे उक्त युवक ने उसपर हमला कर दिया। इतना ही नहीं हाथापाई के दौरान आसपास के लोगों ने आकर उसे काबू किया है।
पीडित ने आरोप लगाया कि उक्त युवक उनसे लूटपाट की कोशिश कर रहा था लेकिन जैसे ही लोग इकट्ठा हुए तो बाइक स्टार्ट करके फरार हो गया। इतना ही नहीं युवक ने उसके मुंह को लहू-लुहान कर दिया, जिसके बाद सिविल अस्पताल जाकर एम.एल.आर. कटवाकर आए और थाना मॉडल टाऊन में मैडिको लीगल रिपोर्ट जमा करवा दी।
वहीं हमला करने वाले युवक ने अपना बयान देते हुए कहा कि उसका नाम साहिल है और कार द्वारा उसकी बाइक को पीछे से टक्कर मारी गई थी, लेकिन जब उसने इस बात का विरोध किया तो उक्त कार चालक ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और हाथापाई की, जिसके कारण उसने जब धक्का दिया तो उसका हाथ कार चालक के मुंह पर लग गया और खून निकलने लगा लेकिन लोगों के आने के बाद वह वहां से निकल गया था। उसने कोई लूट नहीं की और न ही कोशिश की है।
-

Punjab News : तेजधार हथियार से व्यक्ति की काटी गर्दन, जाने मामला
संगरुर : तेजधार हथियारों से व्यक्ति की हत्या करने का मामला सामने आया है। गांव नागरा में मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर जा रहे सुलरघराट के एक व्यक्ति की गर्दन पर तेजधार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान गुरप्रीत सिंह पुत्र तरलोचन सिंह निवासी सुलरघराट के तौर पर हुई है। मृतक के चाचा ने बताया कि उसका भतीजा गुरप्रीत खेती करता था।Highlights:
तेजधार हथियारों से बेरहमी से व्यक्ति का कत्ल गर्दन काट कर की हत्या मृतक करता था खेती का काम वह गांव नागारे से मिट्टी की ट्रॉली भरकर गांव गुजरां जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में खड़े एक व्यक्ति ने कथित तौर पर उसके ट्रैक्टर पर चढ़कर उसकी गर्दन पर तेजधार हथियार से वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए संगरूर अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने के चलते पटियाला हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया, जहां उसकी मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार गुरप्रीत की हत्या करने वाला सुलरघराट के पास मौडां गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। सब इंस्पेक्टर गुरनाम सिंह ने हत्या की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और परिजनों के बयान के आधार पर जल्द ही मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। -

Jalandhar.: CT Group के Vice chairman Harpreet Singh पर धोखाधड़ी और जालसाजी का केस दर्ज
Highlights:
- NRI पत्नी के सबूतों के आधार पर हुई FIR, अंतरिम जमानत की कोशिश में भूमिगत हुआ आरोपी
- हरप्रीत सिंह पर उनकी पत्नी सीरत कौर ने धोखाधड़ी और जालसाजी के गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसमें उन्होंने जाली हस्ताक्षर कर ₹12.27 लाख की राशि निकाली।
- मामला IPC की धारा 406 (आपराधिक विश्वासघात) और 420 (धोखाधड़ी) के तहत दर्ज हुआ है, जो जालंधर के व्यापार और शिक्षा जगत में व्यापक चर्चा का विषय बना हुआ है।
- सीरत कौर और हरप्रीत सिंह के बीच पहले से ही वैवाहिक विवाद चल रहा है, जिसमें दिसंबर 2019 में एक और FIR दर्ज की गई थी।
- पंजाब के एक प्रमुख व्यापारिक परिवार के सदस्य होने के कारण इस मामले ने राज्य के व्यवसायिक जगत में हलचल मचा दी है।
NRI पत्नी के सबूतों के आधार पर हुई FIR, अंतरिम जमानत की कोशिश में भूमिगत हुआ आरोपी
पंजाब, (जालंधर) 9 अक्टूबर, 2024: CT Group के वाईस चेयरमैन हरप्रीत सिंह पर धोखाधड़ी की विभिन्न धाराओं (IPC 420,406) के तहत जालंधर के NRI पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। इस मामले के दर्ज होने की खबर के बाद पंजाब के कारोबारी और एजुकेशनल जगत में काफी दिलचस्पी बढ़ गई है। दिलचस्पी इस लिए क्योंकि करोड़ो की सम्पति के मालिक माने जाते इस ग्रुप के बड़े वारिस यानि बेटे पर खुद की ही पत्नी ने करीब 12 लाख रूपये की जालसाजी के गंभीर आरोप लगाए हैं और वे भी सबूतों के आधार पर सीरत कौर पुत्री गुरिंदरजीत सिंह निवासी Sec 16 A, चंडीगढ़ मूल निवासी california, US ने अपने पति हरप्रीत सिंह पुत्र चरणजीत सिंह निवासी 246 R, मॉडल TOWN जालंधर के खिलाफ NRI विंग, मोहाली में शिकायत देकर कहा था कि उसने जुलाई 2014 में एक निजी कंपनी में 4 लाख रूपये निवेश किए थे जोकि मार्च 2020 में करीब 8 लाख मिलने थे। सीरत ने अपने बयान में कहा कि 4 जनवरी 2024 को हरप्रीत सिंह ने धोखे से उसके जाली सिग्नेचर करके उस निवेश को रेडम कर प्राप्त राशि करीब 12.27 लाख को अपने JOINT अकाउंट में डाल लिया। जांच करने पर पता चला कि वह JOINT अकाउंट सीरत के नाम पर था जबकि उसने कभी भी खाता खोलने हेतू सिग्नेचर नहीं किए। उसके बाद उस राशि को हरप्रीत ने अपने एक दूसरे निजी बँक के पर्सनल अकाउंट में ट्रांसफर कर लिया। सीरत ने अपनी शिकायत में खास बात यह बताई कि उस समय वह परिवार सहित US में थी, इंडिया में थी ही नहीं। सीरत ने अपनी शिकायत में कहा है कि हरप्रीत सिंह से उनका वैवाहिक केस चल रहा है और NRI सेल मोहाली में हरप्रीत के खिलाफ दिसंबर 2019 में FIR भी रजिस्टर है। NRI थाना जालंधर की पुलिस ने NRI विंग SAS नगर से मिले निर्देश के बाद की जांच उपरांत लीगल एडवाइजर NRI विंग की राय लेने के बाद फिलहाल IPC की धारा 406 और 420 ( BNC 316/2, 318/4) के तहत केस दर्ज किया है। सूत्रों के अनुसार आरोपी अरेस्ट से बचने हेतू अंतरिम जमानत लेने के लिए प्रयास कर रहा है। बता दें कि आरोपी हरप्रीत सिंह CT ग्रुप के चेयरमैन सरदार चरणजीत सिंह चन्नी का बड़ा बेटा है। -

Punjab News: बाबा ने प्रसाद के बहाने किशोर से की अश्लील हरकते, बनाई वीडियो, मामला दर्ज
लुधियानाः गांव काउंके कलां से इंसानियत शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जहां गुरुद्वारा साहिब में कीर्तन करने वाले एक बाबा पर किशोर को प्रसाद देने के बहाने कमरे में ले जाकर उसके साथ अश्लील हरकते करने और वीडियो बनाने के मामले में पुलिस ने मामला दर्ज किया है। जगराओं पुलिस ने यह मामला किशोर की शिकायत पर किया है। आरोपी की पहचान जसबीर सिंह जस्सी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने उक्त आरोपी बाबा जसबीर सिंह जस्सी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे पकड़ लिया है लेकिन अभी पुलिस ने गिरफ्तारी की पुष्टी नहीं की है।
बताया जा रहा हैकि आरोपी जस्सी के खिलाफ थाना सिटी की पुलिस ने मामला दर्ज किया है। दरअसल, पीड़ित ने पुलिस को जानकारी देते हुए कहा कि मेरा जन्म 2011 में हुआ है। मैं छठी कक्षा तक पढ़ा हूं। 3 साल पहले जस्सी बाबा गांव काउंके कलां मुझे कमरे में प्रसाद देने के बहाने ले गया। वहां उसने मेरे कपड़े उतार कर गलत हरकतें करनी शुरू कर दी। पीड़ित ने कहा कि जस्सी मेरे गुप्तांगो से छेड़छाड़ करने लगा। जिसके बाद उक्त आरोपी ने उसकी वीडियो भी बनाई और उसने धमकी दी की यदि उसने किसी को इस घटना के बारे बताया तो वह उसकी वीडियो वायरल कर देगा।
किशोर ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उसी डर के कारण उसने किसी को ये बात नहीं बताई थी। लेकिन कुछ दिन बाद आज उसने अपनी मां को सारी बात बताई। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस मामले को लेकर सिख नेता अमृतपाल मेहरो बोले-बाबा जस्सी की दो वीडियो सामने आई है। वीडियो में जस्सी बाबा ने बच्चे के साथ शारीरिक संबंध बनाए है। शारीरिक संबंध भी इस तरह से बनाए जो कि किसी को दिखा भी नहीं सकते। जब अपने स्तर पर जांच की और पता चला कि बाबा ने किसी एक बच्चे के साथ ऐसा नहीं किया बल्कि 3 से 4 बच्चों के साथ कुकर्म हुआ है।
दो बच्चे तो अभी लापता है। समस्त सिखों को इस तरफ ध्यान देना चाहिए कि बाबाओं पर विश्वास नहीं करना चाहिए। अमृतपाल सिंह ने एसएसपी जगराओं और गुरुद्वारा नानकसर ठाठ संबंधित थाना इंचार्ज से मांग की है कि जस्सी को जल्द गिरफ्तार कर सजा दी जाए। जस्सी पर पास्को एक्ट लगाया जाए। डेरे में लगे सभी सीसीटीवी कैमरों को चैक करवाया जाए। जिस परिवार का बच्चा है यदि उन पर दबाव डाल कर बयान वापस भी दिलवाए जाते है तो भी ये बयान खालसा पंथ की सूची में दर्ज हो गए है।
अमृतपाल मेहरो ने कहा कि अभी दो दिन पहले ही जस्सी बाबा की गुरुद्वारा नानकसर में कीर्तन करते की वीडियो भी है। गुरुद्वारा साहिब नानकसर ठाठ के कमरे में ही एक बच्चे के साथ इस तरह से गंदी हरकत होना कंलकित करता है। गुरुद्वारा के प्रबंधक जस्सी को बचा नहीं सकते। अमृतपाल ने कहा कि कमरे में बाबा ने जो गंदे काम किए है उसकी वीडियो तक सामने आ चुकी है। बाबा लक्खा और बाबा घाला को इस मामले में आरोपी के खिलाफ सख्त एक्शन लेना चाहिए। अमृतपाल ने कहा कि यदि कार्रवाई ढीली होती है तो सिख संगत के साथ मिलकर बड़ा एक्शन लिया जाएगा।
-

Jalandhar News: CT Group के Vice Chairman Harpreet Singh पर धोखाधड़ी और जालसाजी का केस दर्ज
Highlights:
- NRI पत्नी के सबूतों के आधार पर हुई FIR, अंतरिम जमानत की कोशिश में भूमिगत हुआ आरोपी
- हरप्रीत सिंह पर उनकी पत्नी सीरत कौर ने धोखाधड़ी और जालसाजी के गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसमें उन्होंने जाली हस्ताक्षर कर ₹12.27 लाख की राशि निकाली।
- मामला IPC की धारा 406 (आपराधिक विश्वासघात) और 420 (धोखाधड़ी) के तहत दर्ज हुआ है, जो जालंधर के व्यापार और शिक्षा जगत में व्यापक चर्चा का विषय बना हुआ है।
- सीरत कौर और हरप्रीत सिंह के बीच पहले से ही वैवाहिक विवाद चल रहा है, जिसमें दिसंबर 2019 में एक और FIR दर्ज की गई थी।
- पंजाब के एक प्रमुख व्यापारिक परिवार के सदस्य होने के कारण इस मामले ने राज्य के व्यवसायिक जगत में हलचल मचा दी है।
-

Jalandhar News: 29 करोड़ से अपग्रेड होगा Civil Hospital, मिलेगी यह सुविधा
जालंधरः सविल अस्पताल 29 करोड़ रुपए से जल्द अपग्रेड होगा। यहां पर मरीजों के लिए मॉड्यूलर ओटी, शौचालय, नाइवेट वार्ड का मेंटेनेंस का काम होगा। डीएनबी छात्रों के लिए हॉस्टल और ऑडिटोरियम का निर्माण होगा। लोक निर्माण विभाग ने प्रोजेक्ट की डीपीआर को चंडीगढ़ मंजूरी के लिए भेज दिया है। मंजूरी मिलते ही काम शुरू होगा। वैसे सिविल सर्जन दफ्तर में क्रिटिकल केयर यूनिट का निर्माण कार्य चल रहा है। हालांकि सिविल अस्पताल काफी पुराना बना है।
अस्पताल परिसर में हर दो से तीन साल में नए ब्लॉक का निर्माण हो रहा है। इस वजह से मेन सीवर लाइन पर क्षमता से अधिक पानी पहुंच रहा है। ऐसे में सीवर लाइन से पानी की निकासी बंद होने से ओवर पलो की समस्या बनी है। इसलिए सीवर लाइन को अपग्रेड किया जाएगा। मरीजों के शौचालय भी खराब हो चुके हैं। इसलिए अस्पताल प्रशासन ने कई शौचालय को बंद कर दिया है और नए शौचालय का निर्माण होगा। पुराने जर्जर बिजली के तारों को बदलने का काम भी किया जाएगा।
एसएमओ डॉ. परमजीत सिंह ने कहा कि सिविल अस्पताल 29 करोड़ से अपग्रेड होगा। इसके लिए लोक निर्माण विभाग ने डीपीआर को चंडीगढ़ भेज दिया है। सिविल अस्पताल में सर्जिकल और ऑथर्थों का 24 बेड का आईसीयू बना है। अब मरीजों के लिए मॉड्यूलर ओटी भी बनेगी। ऑपरेशन थियेटर में छोटे उपकरण से लेकर बड़ी मशीनें जैसे एक्स-रे, एनेस्थीसिया सिस्टम, ऑपरेटिंग टेबल, सर्जिकल लाइट, इलेक्ट्रो कॉटरी मशीन, सर्जिकल माइक्रोस्कोप, वेंटिलेटर, इन्फ्यूजन पंप आदि के मरीजों को सुविधा मिलेगी।
-

Jalandhar News: ट्रैक्टर ट्रॉली और स्कूटी की टक्कर में महिला की मौत, चालक गिरफ्तार
जालंधर, ENS: जंडियाला-फगवाड़ा रोड पर ट्रैक्टर ट्रॉली और स्कूटी की टक्कर का मामला सामने आया है। इस घटना में स्कूटी सवार व्यक्ति घायल हो गया, जबकि महिला की मौत हो गई। मृतिका की पहचान वंदना कालिया निवासी नूरमहल के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने ट्रैक्टर ट्राली चालक को काबू कर लिया और घटना की सूचना पुलिस को दे दी।
वहीं मौके पर पहुंची पुलिस नेे महिला के शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चुरी में रखवा दिया है, जबकि ट्रैक्टर ट्राली चालक को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं घटना में घायल पति जगजीत कालिया को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मामले की जानकारी देते हुए जंडियाला पुलिस इंचार्ज प्रभारी जसवीर चंद ने कहा कि उन्हें कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि टी-पाइंट के पास ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई है।
जब वे मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। प्राथमिक जांच में पता चला है कि नूरमहल निवासी जगजीत कालिया अपनी पत्नी वंदना कालिया के साथ स्कूटी (पीबी-08-एफए-9747) पर सवार होकर नूरमहल से अपने ससुराल गए थे। इस दौरान ओवरलोड रेत से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली से उनकी टक्कर मार दी। जिसमें महिला की मौके पर मौत हो गई।
-

10 साल की सत्ता विरोधी लहर को मात देने और BJP को जीत दिलाने में RSS का अहम रोल
अंबाला: हरियाणा विधानसभा चुनाव में बीजेपी की सफलता का क्रेडिट राष्ट्रीय स्वयंसेवक को भी जाता है। ये संघ की ही मेहनत थी कि जमीन पर तमाम नाराजगी के बावजूद 10 साल की सत्ता विरोधी लहर को मात देते हुए पार्टी लगातार तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है। हरियाणा में बीजेपी ने 90 में से 48 सीटें जीती हैं, जबकि कांग्रेस को 37 सीटों पर जीत मिली। इनेलो के हिस्से में 2 सीटें आई हैं, जबकि जेजेपी का खाता नहीं खुला नहीं है। अन्य निर्दलीय उम्मीदवारों के हिस्से में 3 सीट आई हैं।
बीजेपी की इस सफलता में आरएसएस की भूमिका को ऐसे समझिए कि संगठन ने कांग्रेस के कार्यकाल के समय हुए भ्रष्टाचार के मुद्दों पर फोकस किया। इन्हीं विषयों पर बिना तामझाम के संघ के कार्यकर्ताओं ने लोगों तक पहुंचे और कैंपेन को अंजाम दिया। कांग्रेस की पिछली सरकारों के दौरान खर्ची और पर्ची को संघ ने मुद्दा दिया। जैसा कि मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में आरएसएस ने इसी फॉर्मूले पर कैंपेन करते हुए बीजेपी को सत्ता में लौटने में मदद की थी। हरियाणा में बीजेपी के खिलाफ जैसा माहौल था, वैसा किसी अन्य राज्य में देखने को नहीं मिला था, इसलिए संघ के योगदान की वैल्यू बढ़ जाती है।
आरएसएस के पदाधिकारियों ने माना कि किसान आंदोलन के चलते सरकार के खिलाफ आक्रोश था, महिला पहलवानों द्वारा लगाए आरोपों के चलते भी लोगों में नाराजगी थी, इसी तरह जाट आरक्षण और अग्निवीर स्कीम को लेकर युवाओं में क्षोभ था। इसके साथ ही हरियाणा में बेरोजगारी जैसे मुद्दों के चलते आम लोग सरकार से नाखुश थे। संघ ने इन सब मुद्दों की पहचान की और बहुत ही शांतिपूर्ण तरीके से अनुशासित कैंपेन चलाया गया। संघ की कोशिश रही कि कोई विवाद न हो और ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचा जाए। संघ की इस मेहनत का नतीजा 8 अक्टूबर को चुनावी परिणामों में दिखा है।
हरियाणा चुनाव को कवर करने वाले पत्रकारों और सर्वे एजेंसियों के तमाम दावे फेल हो गए हैं। छोटी-छोटी पार्टियों का खेल खत्म हो गया है। इनेलो को छोड़ दें तो दूसरी कोई पार्टी नजर नहीं आती। दुष्यंत चौटाला इस चुनाव में बहुत नुकसान उठाना पड़ा है। 2019 के चुनाव में 10 सीटें जीतने वाले दुष्यंत चौटाला का इस चुनाव में खाता नहीं खुला है। लोकसभा चुनाव में बहुमत के आंकड़े से चूकी बीजेपी के लिए हरियाणा की यह जीत पावर बूस्टर के तौर पर काम करेगी।